LATEST NEWS

ट्रेनों में मिले थे महिला के शव के अंग, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Senior BJP leader Prabhat Jha passes away, breathed his last in Delhi hospital

उज्जैन  इंदौर रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में मिले महिला के शव के अंगों के मामले में उज्जैन स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। शव के अंगों को उज्जैन स्टेशन पर ही अलग-अलग ट्रेनों में रखे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उज्जैन में इसके कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। जीआरपी स्टेशन पर लगे सभी 95 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में 8 जून की देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बैग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे, लेकिन हाथ और पैर गायब थे। शवों के हाथ-पैर 9 जून को ऋषिकेश स्टेशन पर खड़ी इंदौर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में मिले थे। हाथ पर हिंदी में मीराबेन ओर गोपालभाई गुदा हुआ था। आशंका है कि उज्जैन स्टेशन पर ही महिला के अंगों को दोनों ट्रेनों में रखा गया अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को सुराग मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शव के अंगों को उज्जैन स्टेशन से ट्रेन में रखा गया था। 8 जून को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बोरियों में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिया और रवाना हो गए। पुलिस कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जीआरपी के 17 और आरपीएफ के 78 कैमरे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने की ओर से 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं आरपीएफ के भी 78 कैमरे लगे हुए है। पुलिस अधिकारी सभी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। हालांकि जीआरपी टीआई मोतीराम का कहना है कि फुटेज खंगाली जा चुकी है। मगर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। इंदौर जीआरपी जांच कर रही है।

मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी क्षेत्र में एक महिला और दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी

मैहर/सतना  मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी के पीछे जंगल के क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला और दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुषों के शव पेड़ से लटक रहे थे, जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था। मृतकों ने ठंड के कपड़े पहन रखे थे। पुरुषों के शव पर जैकेट थी वहीं महिला के शव पर शाल मिली है। शव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच मृतक कौन हैं और यहां कैसे पहुंचे, उनकी मौत कैसे हुई। इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर पहुंचे मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करा दी है। अंधेरा हो जाने के कारण मौके पर प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे हैं। शवों को मर्चुरी में भेजा गया शवों को मर्चुरी में भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सीधी जिले के रहने वाले हो सकते हैं। मृतक मां और उसके बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

निर्मला सप्रे ने कहा विधायक निधि से क्षेत्र को सौगातें दे दूं, फिर इस्तीफा तो देना ही है

भोपाल अमरवाड़ा में उपचुनाव की घोषणा के बाद विजयपुर, बीना और बुधनी में उपचुनाव कब होंगे इसके कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान विधायकों ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने बीजेपी जॉइन की थी। इनमें से अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी की सदस्यता लेने से पहले ही कांग्रेस छोड़ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। यहां 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। लेकिन, बीना की विधायक निर्मला सप्रे और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद भी अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।  विधायकों के इस्तीफे को लेकर बातचीत की तो वजह पता चली। सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने पिछले महीने 5 मई को बीजेपी जॉइन कर ली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला ने कांग्रेस को करारा झटका दिया था। दलबदल के बाद भी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। दरअसल, विधायक विकास निधि जारी होने के इंतजार में हैं। विधायकों को सालाना ढाई करोड़ रुपए विधायक निधि की राशि विकास कार्यों के लिए मिलती है। हालांकि विजयपुर विधायक ने इस्तीफा नहीं देने का ऐसा कोई कारण नहीं बताया। आचार संहिता के कारण नहीं मिल पाई राशि कांग्रेस के एक विधायक ने बताया कि विधायक निर्वाचित होने के बाद लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इस वजह से विधायक निधि जारी नहीं हो पाई। अभी दो दिन पहले ये सूचना आई है कि करीब 80 -90 लाख रुपए जारी हो गए हैं। इस राशि से क्षेत्र में विकास के काम हो सकेंगे।

मैं और मुख्य सचिव 1 जुलाई से हमारा बिजली का बिल भरकर मिसाल कायम करेंगे – CM हिमंत बिस्वा सरमा

Threatening the lawyer, SDM said - 'Whatever has to be uprooted, uprooted', what is it?

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फरमान जारी कर दिया है कि मंत्री, विधायक और अधिकारी बिजली का बिल खुद ही भरेंगे। उनका कहना है कि इसका मकसद VIP कल्चर को खत्म करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली की दरों को कम करने की कोशिश कर रही है। खास बात है कि असम सरकार ने रात 8 बजे के बाद सभी सरकारी दफ्तरों में बिजली अपने आप काटने का फैसला किया है। सरमा ने लिखा, ‘करदाताओं के रुपयों से सरकारी अधिकारियों के बिल भरने के VIP कल्चर को खत्म कर रहे हैं। मैं और मुख्य सचिव 1 जुलाई से हमारा बिजली का बिल भरकर मिसाल कायम करेंगे। जुलाई 2024 की शुरुआत से सभी शासकीय कर्मचारियों को उनकी तरफ से खर्च की गई बिजली का बिल खुद ही भरना होगा।’ सीएम सरमा में रविवार को 2.5 मेगावाट के नए सोलर पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राज्य का मकसद बिजली के बिलों को 1 रुपये प्रति यूनिट कम करना है, ताकि समाज के गरीब वर्ग के लिए बिजली का इस्तेमाल आसान हो जाए। उन्होंने जानकारी दी है कि सरकार अगले साल अप्रैल तक 1 रुपये प्रति यूनिट करने का लक्ष्य रख रही है। सरमा ने बताया है कि सरकार राज्य के सभी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की छतों का इस्तेमाल सोलर पैनल के लिए करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि असम के 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने जनता से बिजली बर्बाद नहीं करने की अपीली की है, क्योंकि राज्य सरकार की तरफ से बड़ी राशि सब्सिडी में खर्च की जाती है।  

पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता का प्रत्यर्पण

नई दिल्ली अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य ने प्रत्यर्पित कर दिया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन की वेबसाइट के मुताबिक गुप्ता को अमेरिका भेज दिया गया है। अमेरिकी प्रशासन की रिक्वेस्ट के पिछले साल जून में निखिल गुप्ता को अरेस्ट कर लिया गया था। आरोप है कि वह खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह बन्नू की हत्या की साजिश रचने में शामिल था। सोमवार को निखिल गुप्ता को न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें ब्रुकलिन के मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बता दें कि पन्नू अमेरिका में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। वह अकसर हिंदुओं को धमकी देता नजर आता रहता है। अमेरिकी संघीय अभियोजन ने कहा था कि गुप्ता ने भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद गुप्ता को प्राग में गिरफ्तार कर लिया गया था। चेक गणराज्य में निखिल गुप्ता ने प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका फाइल की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। वहीं अमेरिकी  सरकार का कहना है कि गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए हिटमैन हायर करने की कोशिश की थी। बता दें कि पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। भारत ने उसे यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है। बता दें कि 23 नवंबर 2023 को ही प्राग के हाई कोर्ट ने निखिल गुप्ता के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। इस फैसले के खिलाफ गुप्ता ने संवैधानिक अदालत में याचिका फाइल की थी। हालांकि इस याचिका को भी खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने कहा कि अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों और दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद यह फैसला सुनाया गया है। आरोप है कि गुप्ता ने हिटमैन को नकद 80 लाख रुपये देने का वादा किया था। आरोपों में यह भी कहा गया कि गुप्ता को एक भारतीय अधिकारी से निर्देश मिल रहे थे। हालांकि किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया गया था।  

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई

Akhilesh Yadav's warning to SP leaders: No entry of BJP leaders, do not advocate for them

देहरादून  चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में अब कुछ कमी आई है। इसकी वजह से अब प्रशासन ने पंजीकरण से पहले की टोकन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। ट्रांजिट कैंप में अब तीर्थयात्रियों का दबाव भी कम हो गया है। प्रतिदिन लगभग 2700 तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। इनका पंजीकरण करवा कर सीधे यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। 10 मई को केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए। कई गुना अधिक यात्री आने से हुई थी अव्‍यवस्‍था धामों के कपाट खोलने के बाद से ही उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। भारी संख्या में तीर्थयात्री चारों धाम के साथ ही पंच केदार और दूसरे पर्यटक स्थलों तक जा रहे हैं। मई माह से अब तक उम्मीद से कई गुना अधिक यात्रियों के आने के चलते कई बार व्यवस्थाएं धड़ाम भी हुईं लेकिन पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को किसी तरह से पटरी पर बना कर रखा। पहले थी स्‍लॉट की व्‍यवस्‍था यात्रा प्रशासन की ओर से 1 जून से 1,500 तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण का स्लॉट बनाया गया था। कुछ दिन बाद 2,000 का स्लॉट जारी किया गया फिर 3,000 किया गया। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में चार हजार का स्लॉट जारी करने की घोषणा कर दी। हालांकि बाद में इस बाध्यता भी खत्म कर दिया गया था। अब रज‍िस्‍ट्रेशन के लिए मारामारी नहीं पिछले तीन दिनों से ट्रांजिट कैंप में लगभग 2,600 से 2,700 तीर्थयात्री काउंटर पर पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रांजिट कैंप परिसर में अब पंजीकरण के लिए मारामारी भी नहीं हो रही है। कम तीर्थ यात्रियों के आने से यात्रा प्रशासन ने अब पंजीकरण से पहले टोकन देने की व्यवस्था खत्म कर दी है। अब तीर्थयात्री सीधे काउंटर पर आकर पंजीकरण करवाकर चारधाम की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन के ओएसडी नरेंद्र क्वीरियाल के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण से पहले की टोकन व्यवस्था को खत्म किया गया है। प्रतिदिन औसतन 2,600 से 2,700 तीर्थयात्री पंजीकरण करवाकर सीधे चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं।

एक्‍स ने भारत में 2 लाख से ज्‍यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्‍यों उठाया यह कदम

Telangana CM Reddy extends helping hand

मुंबई टेस्ला के सीईओ ने एलन मस्क के EVM को हैक किए जाने वाले दावे पर भारत में अभी विवाद थमा नहीं था कि अब एक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्स ने करीब दो लाख भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. एक्स ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में 2,29,925 अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें से अधिकतर अकाउंट बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देने से जुड़े थे. दो लाख से अधिक अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध एलन मस्क के नेतृत्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 967 अकाउंट भी हटा दिए हैं. अगर कुल अकाउंट्स की बात की जाए तो एक्स ने 2 लाख 30 हजार 892 खातों पर प्रतिबंध लगाया है. एक्स ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि उसे शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से उसी समय सीमा में भारत में उपयोगकर्ताओं से 17,580 शिकायतें मिली हैं. इसके अलावा कंपनी ने 76 शिकायतों का निपटारा किया, जिनमें खाते को निलंबन के विरुद्ध अपील की गई थी. एक्स ने बयान में क्या कहा? एक्स ने एक बयान में कहा, “हमने स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद इनमें से जीरों खातों के निलंबन को रद्द कर दिया है. शेष रिपोर्ट किए गए खाते निलंबित रहेंगे. इस रिपोर्टिंग अवधि के दौरान हमें खातों से संबंधित सामान्य प्रश्नों से संबंधित 31 अनुरोध प्राप्त हुए थे.” एक्स को मिली अलग-अलग कैटेगरी में शिकायत एक्स के मुताबिक, भारत से सबसे अधिक शिकायतें प्रतिबंध उल्लंघन (6,881) के बारे में थीं. इसके बाद घृणित आचरण (3,763), संवेदनशील वयस्क सामग्री (3,205) और दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (2,815) के बारे में शिकायतें मिली थीं. 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच एक्स ने देश में 1,84,241 खातों पर प्रतिबंध लगाया है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 1,303 अकाउंट भी हटा दिए हैं.

शिकागो यूनिवर्सिटी के मुस्लिम छात्र ने अमेरिका को कैंसर कहा,मचा बबाल

Massive fire in textile shop in Tikamgarh of the state, two people trapped inside

शिकागो शिकागो के इलिनोइस विश्वविद्यालय के एक मुस्लिम छात्र ने अमेरिका, अमेरिकी सरकार और लोकतंत्र को कैंसर कह दिया। इसके बाद छात्र को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कथित तौर पर छात्र ने यह बातें 3 मई, 2024 को दिए गए भाषण के दौरान कही थी। हालांकि वीडियो अब सामने आया है और खूब वायरल हो रहा है। न्यूज आउटलेट MEMRI के मुताबिक छात्र का नाम मोहम्मद नुसैरत है। नुसैरत की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के मुताबिक वह इलियोनिस विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ़ साइंस – बीएस, डेटा साइंस के साथ कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। उसने विश्वविद्यालय के मुस्लिम स्टूडेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण में कहा कि, “अमेरिका कैंसर है। अमेरिका, अमेरिकी सरकार, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, पूंजीवाद, ये ऐसे कैंसर हैं जिन्होंने अपनी बीमारी पूरी दुनिया में फैलाई है। उसने आगे कहा” अब मुसलमान इस कैंसर से थक चुके हैं। वे अमेरिकी सरकार से थक चुके हैं। वे लोकतंत्र से थक चुके हैं। वे जीवन का एक नया तरीका देखना चाहते हैं। और मुसलमानों के रूप में, हमें यह समझना होगा कि हमारे पास जीवन का वह नया तरीका है।” उसने आगे कहा, “इस्लाम एक न्यायपूर्ण धर्म है जिसे समाज पर लागू किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए नुसैरत के भाषण की काफी आलोचना हुई। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “तो चले जाओ। हम अमेरिका में किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं चाहते जो हमारे देश से नफरत करता हो। चले जाओ और कभी वापस मत आना।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उनकी स्क्लोरशिप और वीजा को तुरंत रद्द कर दिया जाना चाहिए।” जबकि दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि अमेरिका से थके हुए लोगों को अमेरिका में नहीं रहना चाहिए।  

गौतम अडाणी को भूटान में मिली एंट्री, ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए हुई डील

 नई दिल्‍ली अडानी ग्रुप के मुख‍िया गौतम अडानी ने रविवार को थिम्‍पू में भूटान के राजा जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांगचुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) और वहां के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे (Dasho Tshering Tobgay) से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने भूटान में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट लगाने के लिए समझौते पर हस्‍ताक्षर करने की घोषणा की. इसके अलावा, गौतम अडानी ने भूटान में इंफ्राट्रक्‍चर के विकास में सहयोग करने की भी बात कही. गौतम अडानी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर यानी एक्‍स पर पोस्‍ट लिखा कि भूटान के माननीय प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बहुत ही रोमांचक रही. चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के हरित हाइड्रो प्लांट के लिए ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (DGPC) के साथ समझौता किया गया है. हाइड्रो और इंफ्रा प्रोजेक्ट लेकर आएगा अडानी ग्रुप गौतम अडानी ने बताया कि भूटान के लिए उनके विजव और बड़े कंप्यूटिंग सेंटर व डेटा फैसिलिटी समेत गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के इको फेंडली मास्‍टरप्‍लान से प्रेरित हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि अडानी ग्रुप भूटान में हाइड्रो प्‍लांट लगाने से लेकर यहां पर अन्‍य इंफ्रा प्रोजेक्‍ट पर मिलकर काम करने के लिए उत्‍सुक है. जल्‍द ही इसे लेकर ऐलान हो सकता है. गौतम अडानी ने कहा कि इको फ्रेंडली देश के लिए ग्रीन एनर्जी मैनेंजमेंट के साथ-साथ इन प्रोजेक्‍ट्स में सहयोग के लिए उत्‍साहित हैं. बता दें पिछले साल नवंबर में गौतम अडानी ने भूटान नरेश से मुलाकात की थी और कहा था कि वे “अपने खुशहाल और गर्मजोशी से भरे पड़ोसी” के लिए ग्रीन इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट में योगदान देने के लिए अडानी ग्रुप के लिए अवसर की तलाश में हैं. पीएम मोदी से भी मिले भूटान के राजा अडानी से मुलाकात से पहले, राजा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-भूटान साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की, जिसमें बड़े स्‍तर पर कनेक्टिविटी के नए क्षेत्र, सीमा पार व्यापार के अवसर, व्‍यापर करने और आपसी निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, अंतरिक्ष टेक्‍नोलॉजी और अन्‍य मुद्दे रहे.  

इक्वाडोर में भारी बारिश से भूस्खलन में 6 लोगों की मौत, 30 लापता

MP Weather: Rain alert in 21 districts of the state today

बानोस डी  इक्वाडोर के अधिकारियों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इक्वाडोर के बानोस डी अगुआ सांता में भूस्खलन के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य लापता हो गए. 2023 में भी भूस्खलन से गई थी कई लोगों की जान साल 2023 में भी इक्वाडोर में भूस्खलन से 43 लोगों की मौत हुई थी. भूस्खलन ने 163 घरों को नष्ट कर दिया था, जबकि 1000 से अधिक लोग बेघर हो गए थे. भूस्खलन से 40 से अधिक लोग घायल भी हुए थे और 40 से अधिक लोगों को बचाया भी गया था. बताया जा रहा है कि कम दबाव के कारण हुई भीषण बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसके चलते मध्य और दक्षिण अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि प्रभावित 30 लोग लापता बताए जा रहे है. ऐसे में कई देशों ने खराब मौसम की स्थिति के कारण भूस्खलन और बाढ़ के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है. भारी बारिश को देखते हुए अल साल्वाडोर की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने पूरे छोटे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया. वहीं कई एयरलाइनों को एहतियात के तौर पर उड़ानें डायवर्ट की गई है. ताकि किसी भी घटना से बचा जा सके. गौरतलब है कि इससे पहले भी इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा का सामना लोंगो को करना पड़ा है.  साल 2023 में भी इक्वाडोर में भूस्खलन से 43 लोगों की मौत हुई थी. भूस्खलन ने 163 घरों को नष्ट कर दिया था. इसके बाद अब 6 लोगों की जान भूस्खलन ने ले ली है.

पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना सफर खत्म

 फ्लोरिडा बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना सफर खराब प्रदर्शन के साथ खत्म कर लिया है. उसे सुपर-8 में जगह नहीं मिली है, लेकिन पहले राउंड के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. यह मैच रविवार (16 जून) को फ्लोरिडा में खेला गया. इस मैच में आयरलैंड ने 107 रनों का टारगेट दिया, जिसको हासिल करने में पाकिस्तान टीम को पसीना आ गया. वो तो अच्छी बात यह रही कि कप्तान बाबर आखिरी मौके तक डटे रहे और टीम को जीत दिलाई. यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की दूसरी जीत रही. बता दें कि पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए थे. उसे सबसे पहले अमेरिका ने शिकस्त दी थी. इसके बाद भारतीय टीम ने रौंदा था. इस कारण पाकिस्तान टीम सुपर-8 में क्वालिफाई नहीं कर सकी. हालांकि उसने अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीत लिए. पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे आयरलैंड पस्त आखिरी मैच में बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. इसके बाद तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी, मोहम्मद आमिर और स्पिनर इमाद वसीम ने जमकर कहर बरपाया. तीनों ने मिलकर 8 विकेट झटके और आयरलैंड को 9 विकेट पर 106 रनों पर रोक दिया. आयरिश प्लेयर गेराथ डेलनी ने 19 गेंदों पर सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. जबकि पाकिस्तान टीम के लिए शाहीन और इमाद ने 3-3 विकेट झटके. जबकि आमिर को 2 सफलता मिली. एक विकेट हारिस रउफ को मिला. फिर आयरिश गेंदबाजों ने दिखाया पूरा दम 107 रनों का छोटा टारगेट मिलने के बाद पाकिस्तान टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उसे यह जीत उतनी आसानी से नहीं मिली. आयरिश गेंदबाजों ने अपना पूरा जोर दिखाया और पाकिस्तान को पसीना ला दिया. पाकिस्तान टीम ने एक समय 95 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे. आखिर में पाकिस्तान को 12 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी. उस समय शाहीन आफरीदी ने 2 छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई. कप्तान बाबर 34 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. शाहीन ने 5 गेंदों पर नाबाद 13 रन जड़े. आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि कर्टिस कैम्फर ने 2 विकेट लिए.  

जोशीमठ पालिका ने चारधाम यात्रा मार्ग से एकत्रित प्लास्टिक कचरे से प्राप्त की एक करोड़ की आय

 जोशीमठ चारधाम यात्रा को लेकर इन दिनों उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग ट्रैफिक जाम और दूसरी समस्याओं से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि ज्यादा लोगों के आने की वजह से प्लास्टिक कचरा इस पहाड़ी राज्य के लिए आफत बन गया है, हालांकि अब इसे नगर निकाय ने आय का भी जरिया बना लिया है. इस कचरे से जोशीमठ नगर पालिका अब मोटी कमाई भी कर रहा है. चमोली-जोशीमठ नगर पालिका ने 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचड़े से 1 करोड़ रुपये कमाए हैं. धार्मिक स्थलों पर बढ़ते कचरे से निपटने के लिए सीएम धामी ने पहाड़ों में कचरा सफाई अभियान चलाने का भी आदेश दिया है. कचरे से एक करोड़ की कमाई नगर पालिका प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग से इन दिनों 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया है. अब तक कचरे को रिसाइकल कर 1.02 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है. बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव, जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा जोशीमठ नगर पालिका की है. नगर पालिका ने बीते एक महीने में पानी, कोल्ड ड्रिंक और शीतल पेय की ढाई लाख से अधिक बोतलें एकत्रित की हैं. अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर तीन टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया है. कचरे को एकत्रित कर कॉम्पेक्टर मशीन से ब्लॉक बनाकर उसको रिसाइकल किया जा रहा है, जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका जोशीमठ द्वारा पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं. वहीं, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए 22 मजदूर तैनात किए गए हैं. चारधाम यात्रा की वजह से हाइवे पर जाम बता दें कि चारधाम यात्रा से पंजीकरण की बाध्यता समाप्त होते ही इन दिनों बद्रीनाथ और केदारनाथ हाइवे पर वाहनों का अत्यधिक दवाब बढ़ गया है और जगह-जगह जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है. रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार में जाम लगने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  

केरल सरकार करेगी बड़ी मदद- कुवैत अग्निकांड पर कर दिया बड़ा एलान, पीड़ित परिवार को मिलगा नया घर

त्रिशूर (केरल) कुवैत में लगी भीषण आग में केरल के बिनॉय थॉमस की भी मौत हो गई थी। चवक्कड़ निवासी थॉमस अपने परिवार के घर और बेहतर रहने की स्थिति के सपने को साकार करने के लिए कुछ दिन पहले ही कुवैत पहुंचे थे। 14 जून को कुवैत की आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। अब केरल सरकार ने मृतक बिनॉय के परिवार को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। केरल सरकार करेगी बड़ी मदद केरल सरकार ने अपनी लाइफ मिशन आवास योजना के तहत एक मकान देने का रविवार को वादा किया। बता दें कि फिलहाल थॉमस का परिवार तीन सेंट के प्लॉट पर बने अस्थायी मकान में रहता है। राजस्व मंत्री के राजन और सामाजिक न्याय मंत्री आर बिंदू ने रविवार को परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।  दोनों मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि सरकार थॉमस के परिवार का ख्याल रखेगी और विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित सहायता को बिना किसी चूक के प्राप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। लाइफ मिशन योजना के तहत दिया जाएगा घर राजन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि परिवार ने पहले ही लाइफ मिशन योजना के तहत एक घर के लिए आवेदन कर दिया है और जल्द से जल्द इसे आवंटित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चावक्कड़ नगर पालिका की एक विशेष परिषद बैठक बुलाई जाएगी। मंत्री बिन्दु ने कहा कि थॉमस के बेटे को नौकरी देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, 12 जून को कुवैत में अल-मंगफ इमारत में लगी आग में 49 लोग मारे गए थे। उन्होंने बताया कि कुल हताहतों में से 45 भारतीय थे।

बांदीपोरा के जंगलों में मुठभेड़ जारी, क आतंकी ढेर एक दिन पहले ही शाह ने आतंकियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए

To save the government, huge budget was given to Bihar and Andhra Pradesh government

 बांदीपोरा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया. इस इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने ये कार्रवाई की. ये मुठभेड़ बांदीपोरा के अरागम इलाके में रविवार देर रात शुरू हुई थी. सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. ड्रोन के जरिए इलाके में आतंकी के शव का पता चला. ढेर आतंकी के हाथ में एम4 राइफल भी देखी गई. जम्मू क्षेत्र में आतंक की एक के बाद एक चार घटनाएं होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे. वह नगरौटा में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता भी कर सकते हैं. रियासी बम हमले की जांच NIA को सौंपी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रियासी बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी है, जिसका नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है. एनआईए ने इस मामले में यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की है. नौ जून को रियासी में पहला हमला सबसे पहले नौ जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था. ये हमला नौ जून की शाम तकरीबन 6:15 बजे के आसपास हुआ था. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे. कठुआ हमले में दो आतंकियों को किया था ढेर इसके बाद मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ के एक गांव में आतंकी घुस आए थे. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तको दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया. सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. कठुआ जिले के एक गांव में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का ऑपरेशन शुरू हुआ था. इस जिले के हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल गांव पर मंगलवार शाम आतंकवादियों ने हमला किया था. सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ. कठुआ में मंगलवार शाम को आतंकियों की गोलीबारी में जम्मू कश्मीर के डीआईजी रैंक और एसएसपी रैंक के दो अधिकारियों की कार भी जद में आ गई थी. इस हमले में ये अधिकारी बाल-बाल बच गए थे. डोडा में तीसरा आतंकी हमला इसके बाद जम्मू कश्मीर के कठुआ में भी आतंकियों ने हमला किया. ये तीन दिन में इस तरह का तीसरा हमला था. डोडा में आतंकियों ने सेना के अस्थाई ऑपरेटिंग बेस पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. डोडा के छत्रकला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में सेना के पांच जवान सहित कुल छह लोग घायल हुए. घायलों में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) भी शामिल था. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. नौशेरा में देखे गए थे संदिग्ध आतंकी इन आतंकी हमलों के बीच बुधवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दो आतंकियों को देखा गया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है.    

मंधाना और आशा शोभना का कमाल, भारतीय टीम ने जीता पहला वनडे; साउथ अफ्रीका को 143 रन से हराया

मुंबई सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के छठे शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन भारत ने रविवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से शिकस्त दी। भारत ने आठ विकेट पर 265 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी को 37.4  ओवर में 122 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम के लिए पदार्पण कर रही शोभना आशा ने चार विकेट चटकाये। दक्षिण अफ्रीका के लिए अनुभवी सुने लूस ने 33 और मरीजान काप ने 24 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी टूटने के बाद भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो गये। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद 99 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन मंधाना ने 127 गेंद में 117 रन की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाने के अलावा दीप्ति शर्मा (37) के साथ छठे विकेट के लिए 92 गेंद में 81 रन और पूजा वस्त्राकर (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 58 रन की अर्धशतकीय साझेदारियों से टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दीप्ति ने 48 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये। पूजा ने भी 42 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके जड़े। बल्ले से प्रभाव छोड़ने के बाद दोनों ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते किया। दीप्ति ने दो तो वही पूजा ने एक विकेट हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंग खाका ने 47 रन देकर तीन जबकि मसाबाटा क्लास ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाये। अनरी डर्कसन, नोनकुलुलेको म्लाबा और नोंडुमिसो शंघासे को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का बचाव करते हुए रेणुका सिंह (30 रन पर एक विकेट) ने पहले ओवर में ही कप्तान लॉरा वुलफार्ट (चार) को बोल्ड कर भारत को शानदार शुरुआत दिलायी। पूजा ने अन्नेका बोश (पांच) को पगबाधा किया तो वहीं  दीप्ति ने 10वें ओवर में तेजमिन ब्रिट्स (18) को चलता कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। महज 33 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद लूस और काप ने संभल कर बल्लेबाजी की और अगले 10 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा। आशा ने काप को कप्तान हरमनप्रीत के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। दीप्ति ने लूस को पगबाधा कर दक्षिण अफ्रीका की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज सिनालो जाफ्ता (नाबाद 27) ने हरमनप्रीत और राधा के खिलाफ चौके लगाये लेकिन आशा ने दूसरे छोर से आखिरी तीनों विकेट चटकाकर भारत की जीत पक्की कर दी। चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए मंधाना ने अपना आक्रामक खेल छोड़कर समझदारी से बल्लेबाजी की। भारतीय शीर्ष क्रम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा (सात), कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) और जेमिमा रोड्रिग्स (17) ने आसानी से विकेट गंवा दिये। मंधाना ने एक छोर संभाले रखा। भारत ने ऋचा घोष (तीन) के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया था। बायें हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने समझदारी दिखाते हुए जोखिम लिये बिना दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया और 23वें ओवर में शंघासे की गेंद पर तीन रन लेकर 61 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। मंधाना को दूसरे छोर से दीप्ति का अच्छा साथ मिला। दीप्ति ने अपनी पारी के तीनों चौके शंघासे की गेंद पर जड़े। वह हालांकि खाका की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर अपने विकेटों पर खेल बैठी। मंधाना इसके बाद तेज गेंदबाज क्लास के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर 99 रन के स्कोर पर पहुंची। उन्होंने अगली गेंद पर एक रन दौड़कर 116 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खाका के खिलाफ दो चौके जड़ रन गति बढाई। दूसरे छोर से पूजा ने डर्कसन के दो ओवरों में दो चौके जड़े। इस बीच क्लास के खिलाफ मंधाना बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सुने लुस को कैच दे बैठी। शोभना आशा (नाबाद आठ) ने आखिरी ओवर में चौके के साथ टीम को 260 रन के पार पहुंचाया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet