LATEST NEWS

एफआईएच प्रो लीग से टीम को पेरिस ओलंपिक से पहले उन्हें अच्छी सीख मिली : हरमनप्रीत

नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने एफआईएच प्रो लीग के मैचों में शानदार जज्बे और टीमवर्क का नमूना पेश किया तथा पेरिस ओलंपिक से पहले उन्हें अच्छी सीख मिली। भारत ने 16 मैच में 24 अंक लेकर प्रो लीग में अपने अभियान का समापन किया। उसने 5 मैच जीते लेकिन इतने ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसने पेनल्टी शूटआउट में तीन मैच जीते लेकिन इतने ही मैच में उसे हार भी झेलनी पड़ी। भारतीय टीम अंक तालिका में अभी चौथे स्थान पर है। हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में हमारा सफर शानदार रहा। नीदरलैंड 2-2 (शूटआउट में 4-2), अर्जेंटीना (5-4) और जर्मनी (3-0) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमारी जीत टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दिखाती है।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार जज्बे और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।’’ हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक से पहले इस टूर्नामेंट में खेलने के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा,‘‘हमें अपने मजबूत पक्षों को समझने और किन क्षेत्रों में हमें सुधार करने की जरूरत है यह जानने में इस लीग की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अब हम जानते हैं कि हम किस स्थिति में हैं और वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमें किन विभागों में काम करने की जरूरत है।’’ टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, भारत, नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन और आयरलैंड सहित नौ टीमों ने भाग लिया।  

1996 के लोकसभा चुनाव में भी नायडू बने थे किंगमेकर, 5 साल में बने थे 3 PM

नईदिल्ली लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में मिले खंडित जनादेश ने दिल्ली को दूर तक देखने पर मजबूर कर दिया है. दो दशक में ये पहला मौका है, जब केंद्र की कुर्सी पर बैठने के लिए नेताओं को सुदूर क्षत्रपों की तरफ देखना पड़ रहा है. क्योंकि जनता ने ऐसा निर्णय दिया है, कि कोई भी पार्टी अकेले दम पर दिल्ली के सिंहासन पर नहीं बैठ सकती है. यही वजह है कि सबकी निगाह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्रा के नेता चंद्रबाबू नायडू पर जाकर टिक गई है. लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब चंद्रबाबू नायडू केंद्र के लिए किंगमेकर बनकर उभरे हैं. अभिनेता से राजनेता बने नायडू पहले भी कई बार सरकार के गठन में नायक की भूमिका निभा चुके हैं. इतना ही नहीं तेलुगु देशम पार्टी की नीव रखने वाले और चंद्रबाबू नायडू के श्वसुर एन.टी रामाराव, जिन्होंने 1980 के दशक में सेल्यूलॉइड की चमकीली स्क्रीन से राजनीति की खुरदरी जमीन पर कदम रखा था. उन्होंने भी दिल्ली की सत्ता के गठन में 1989 में अहम भूमिका निभाई थी. दो साल में तीन प्रधानमंत्री 1996 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने पी.वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार को नकार दिया था, लेकिन ऐसा भी नहीं था कि किसी और दल को पूरी तरह से स्वीकार किया हो. हां, भाजपा तब 161 सीटो के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी जरूर थी, किंतु बहुमत के आंकड़े से कोसों दूर थी. इसके बावजूद तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के निमंत्रण पर अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली थी, लेकिन 13 दिनों में ही उन्हें इस बात का इलहाम हो गया था कि वे बहुमत के आंकड़े को नहीं जुटा पायेंगे तब वाजपेयी ने अपने अंदाज में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वी.पी सिंह, हरीकिशन सिंह सुरजीत और चंद्रबाबू नायडू ने मिलकर संयुक्त मोर्चा का गठन किया, जिसमें पहले प्रधानमंत्री के लिए बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु का नाम आया. लेकिन कुछ आपसी असहमतियों की वजह से वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाए. किंगमेकर नायडू उसी साल बतौर किंगमेकर, उदय हुआ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू का, लोकसभा चुनाव में मात्र 16 सीटों पर जीत हासिल करने वाले नायडू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी देवगौड़ा का नाम प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित कर, भारतीय राजनीति में एक नई पटकथा को लिख दिया, क्योंकि उसके पहले दक्षिण का कोई भी नेता देश का प्रधानमंत्री नहीं बना था. इसके साथ ही नायडू ने लुटियंस की दिल्ली का द्वार दक्षिण के लिए भी खोल दिया था. खैर कांग्रेस के बाहरी समर्थन से देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री बन तो गए, लेकिन उनकी सरकार एक साल में ही गिर गई क्योंकि सीताराम केसरी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने अपना समर्थन वापस ले लिया था. उसके बाद मुलायम सिंह यादव, एस.आर बोम्मई समेत और कई नेताओं ने प्रधानमंत्री बनने की दावेदारी पेश की, लेकिन जब किसी नाम पर भी सहमती नहीं बनी तब लालू प्रसाद यादव ने इंद्र कुमार गुजराल का नाम आगे बढ़ा दिया. जिसके बाद चंद्रबाबू नायडू ने हरकिशन सिंह सुरजीत को एक फोन कॉल किया और उनसे कहा कि ‘गुजराल के नाम पर सब लोग सहमत हो गए हैं आप भी मान जाइए.’ सुरजीत, नायडू की बात मान गए और इस तरह से 21 अप्रैल 1997 को देश को आई.के गुजराल के रूप में एक नया प्रधानमंत्री मिल गया. ये एक संयोग ही है कि चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी ने इस बार भी लोकसभा चुनाव में 16 सीटो पर जीत हासिल किया है. लेकिन इतनी कम सीटों के बावजूद भी 18 वीं लोकसभा के गठन में चंद्रबाबू नायडू को बतौर किंगमेकर के रूप में देखा जा रहा है. तमाम राजनीतिक दल ये कयास लगा रहे थे कि नायडू क्या फैसला लेते हैं, इन तमाम कयासों पर शुक्रवार के दिन सेंट्रल हॉल में उन्होंने पूर्ण विराम लगा दिया. चंद्रबाबू नायडू ने संसदीय दल की बैठक में एनडीए के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए दावा किया कि पिछले 10 साल में भारत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और Indian Economy दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनकर उभरी है. नायडू ने आगे कहा कि ‘देश की इकोनॉमी की ये तेज रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इस बार तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.’ एनटी रमाराव “राजा नहीं फकीर है,भारत की तकदीर है” 1989 में जब यह नारा इलाहाबाद की गलियारों से होकर देश के कोने-कोने में गूंजने लगा तब गैर कांग्रेसी नेशनल फ्रंट के गठन में दक्षिण के लाल एनटीआर (NTR) यानि नंदमुरी तारक रामाराव ने अहम भूमिका निभाई थी. जो हाल ही में अभिनय की रंगीन दुनिया को त्याग राजनीति की सफेदी अपनाने की कोशिश कर रहे थे. उस वक्त बोफोर्स का हवाला बजा वी पी सिंह ने राजीव गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला और दिल्ली का दिवान बनकर देश संभाला था. तब उस सरकार के गठन में एनटीआर ने अग्रसर होकर भाग लिया. हालांकि उस चुनाव में टीडीपी को मात्र 2 सीटें ही मिली थी फिर भी उनका राजनीतिक कद इतना बड़ा था कि जिसके बिना दिल्ली का दिवानी दरबार अधूरा था.  

राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, सजा पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी

वॉशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। हश मनी मामने में ट्रंप को सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया था। डोनाल्ड ट्रंप को क्या सजा मिलेगी, इस पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति से  न्यूयॉर्क के प्रोबेशन अधिकारी पूछताछ करेंगे, जो सजा सुनाए जाने से पहले एक जरूरी कदम है। इस कदम से परिचित तीन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर एक मीडिया चैनल को बताया कि ट्रंप फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो क्लब में अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इंटरव्यू करेंगे। बता दें, न्यूयॉर्क में अपराधों के दोषी लोग आमतौर पर अपने वकीलों के बिना प्रोबेशन अधिकारियों से मिलते हैं। मगर ट्रंप को अनुमति मिल गई है कि इंटरव्यू के दौरान उनके वकील टोड ब्लैंच मौजूद रह सकते हैं। यह अनुमति जुआन मर्चन ने शुक्रवार को दी। क्यों लिया जाता है इंटरव्यू? सजा दिए जाने से पहले प्रोबेशन अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने का मकसद एक रिपोर्ट तैयार करना होता है। इस रिपोर्ट के जरिए न्यायाधीश को प्रतिवादी के बारे में अधिक जानकारी मिलती है। साथ ही संभावित रूप से अपराध के लिए उचित सजा निर्धारित करने में मदद मिलती है। ऐसी रिपोर्ट आम तौर पर एक प्रोबेशन अधिकारी, एक सामाजिक कार्यकर्ता या प्रोबेशन विभाग के लिए काम करने वाले मनोवैज्ञानिक द्वारा तैयार की जाती है जो प्रतिवादी और संभवतः उस व्यक्ति के परिवार और दोस्तों के साथ-साथ अपराध से प्रभावित लोगों से पूछताछ करती है। सजा पर रख सकते हैं अपना पक्ष रिपोर्ट में प्रतिवादी का व्यक्तिगत इतिहास, आपराधिक रिकॉर्ड और सजा के लिए सिफारिशें शामिल हैं। इसमें रोजगार के बारे में जानकारी और परिवार के किसी सदस्य की देखभाल में मदद करने के लिए कोई दायित्व भी शामिल होगा। यह एक प्रतिवादी के लिए यह कहने का भी मौका होता है कि उन्हें कैसी सजा मिलनी चाहिए। क्या है मामला? डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इस हश मनी केस में 34 आपराधिक मामले चल रहे हैं। अब इस मामले में जूरी पर फैसला छोड़ दिया गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 में एक सेक्स स्कैंडल से बचने के लिए एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसों का भुगतान किया था। डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर रहे थे। उन्हें डर था कि अगर स्कैंडल सामने आ गया तो उनकी दावेदारी पर असर पड़ सकता है।    

राहुल और प्रियंका गांधी आज आएंगे Raebareli, मतदाताओं का आभार जताने

 रायबरेली लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने एक बार बेहतर प्रदर्शन किया है. कांग्रेस ने इस बार 99 सीटें जीती हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा था. उन्हें दोनों सीटों पर जीत हासिल हुई है. राहुल गांधी में इस बार रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों सीटों पर 3 लाख से ज्यादा वोटों पर जीत हासिल की है. इसी कड़ी में लोगों को धन्यवाद देने के लिए वो आज  11 जून को रायबरेली जाएंगे. 11 जून को जाएंगे रायबरेली जानकारी के अनुसार, राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी आज 11 जून को रायबरेली जाएगी. इस दौरान वो वहां के लोगों को मिलेंगी और उन्हें धन्यवाद कहेंगी. इसके अलावा 12 जून को राहुल गांधी वायनाड भी जा सकते हैं. रायबरेली और वायनाड में हासिल की बड़ी जीत राहुल गांधी पहली बार रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे. उनसे पहले सोनिया गांधी यहां से सांसद थी. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने इस बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने अपनी सीट को राहुल गांधी को दे दिया था. राहुल गांधी ने यहां से 3,90,030 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. इस चुनाव में उन्हें  6,87,649 वोट मिले थे जबकि प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह को 2,97,619 वोट मिले थे. वायनाड सीट पर भी राहुल गांधी ने एक बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने सीपीआई की प्रत्याशी एन्नी राजा को 3,64,422 मतों से हराया है. यहां पर उन्हें कुल 6,47,445 वोट मिले थे. छोड़नी पड़ेगी एक सीट नियमों के अनुसार, उम्मीदवार सिर्फ एक ही सीट से सांसद रह सकता हैं. इसी वजह से राहुल गांधी रायबरेली या वायनाड की सीट को छोड़ना पड़ सकता है. हालांकि उम्मीद की जा रही हैं कि वो  वायनाड की सीट को छोड़ सकते हैं.

अमेरिका, ब्रिटेन की खुली चेतावनी के बाद हूती विद्रोही अपनी हरकत से बाज नहीं आ

वॉशिंगटन  इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश खुले शब्दों में चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हूती अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में मिसाइल हमले कर दो वाणिज्यिक जहाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिछले 24 घंटों में दो जहाजों को निशाना अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने  बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन के खिलाफ मिलिशिया समूह के चल रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में दो जहाजों को निशाना बनाया है। जिन जहाजों को निशाना बनाया गया उनमें से एक का नाम तव्विशी था। स्विस के स्वामित्व वाले जहाज पर लाइबेरियाई झंडा लगा था। इस जहाज पर एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया था। हालांकि, शुक्र रहा कि चालक दल को कोई चोट नहीं आई। इसे पर भी किया हमला सेंटकॉम के अनुसार, हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई दो मिसाइलें जर्मन स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज नोर्डनी पर गिरीं। इस पर  एंटीगुआ और बारबाडोस के झंडे लगे हुए थे। सेंटकॉम ने कहा कि जहाज को नुकसान पहुंचा। मगर चालक दल का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। इससे पहले हूतियों ने दावा किया था कि उन्होंने नोर्डनी और तव्विशी पर हमला किया और बाद में आग के हवाले कर दिया था। अमेरिका को बना रहा निशाना बता दें, गाजा में हो रहे इस्राइल हमलों से मध्यपूर्व बौखलाया हुआ है। मध्यपूर्व गाजा में हो रहे हमलों का कारण अमेरिका को मानता है। इसी वजह से हूती विद्रोही अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों के खिलाफ हमले कर रहे हैं। साथ ही कभी ईरान तो कभी जॉर्डन को कभी सीरिया में अमेरिकी सेना और अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं। हाल ही में तुर्किये में दो बंदूकधारी एक अमेरिकी कंपनी में घुस गए, उन्होंने कंपनी में मौजूद सात लोगों को को बंधक बना लिया था।

मंगलवार 11 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करेंगे। कार्यस्थल पर अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। अपने भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए प्रयास करें। परिजनों के साथ व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों के तनाव से बचें। वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। बजट के अनुसार ही खर्च करें। मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए धन बचत जरूर करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आज जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचें। इससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। मिथुन राशि- रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आज नया बजट बनाएं और जरूरी वस्तुओं की प्राथमिकताओं के अनुसार ही धन खर्च करें। विद्यार्थियों के ट्यूशन फीस या बुक खरीदने के लिए पैसे खर्च होंगे। कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्थ रहेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। ऑफिस में नई पहचान बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। माता के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन अनियोजित खर्चों में वृद्धि भी होगी।  आलस्य से बचें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। आज इंकम कम और खर्चों की अधिकता रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। कन्या राशि- सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के नए साधन बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तुला राशि- रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। बच्चों की ट्यूशन की फीस के लिए धन खर्च करते रहें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नए प्लान बनाएं। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि- कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बड़ी सावधानी से संभालें। जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपका किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क को कंपलीट करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। धनु राशि- प्रेम-संबंधों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नया बजट बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोचान न करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मकर राशि- एक्स-पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। दोस्त की सहायता से नौकरी-कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन परिस्थियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। कुंभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। निवेश का फैसला बड़ी सावधानी से लें। अपने खर्चों पर नजर रखें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की करेंगे। शुभ समय रहने वाला है। मीन राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन वाहन के रखरखाव में धन खर्च करना पड़ सकता है। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। शैक्षिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। सकारात्मक रहें और अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजनों ने पथराव और नारेबाजी भी की

गंगापुर जिला मुख्यालय पर एक मामले में बंद कैदी की सोमवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में जेल प्रशासन कैदी को राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कैदी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल पर पथराव कर दिया। साथ ही नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां अस्पताल में भी परिजन विभिन्न मांगों को लेकर अड़ गए और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। दोपहर बाद प्रशासन द्वारा समझाइश कर, न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराए जाने के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू बेरवा निवासी रुंडी का पूरा कुड़गांव पर बामनवास थाने से एक मामले में यहां जेल में बंद था। 4 जून को शाम के समय सोनू बैरवा ने जेल प्रशासन से तबीयत खराब होने की बात कही थी। इस पर जेल प्रशासन के द्वारा 5 जून को सोनू को राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इसी तरह 6, 7, 8 जून को भी रोजाना राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया और जांच करवाकर दवा दिलाई गई। इसके बाद 9 जून को भी जब सोनू को आराम नहीं आया तो स्थानीय प्रशासन और जेल डॉक्टर द्वारा सोनू को जयपुर भेजने का निर्णय लिया गया। सोनू को इलाज के लिए 10 जून को सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया जाना था। सोमवार सुबह जेलर सुखबीर सिंह और जेल स्टाफ ने बैरक खोलकर जब जांच की तो बैरक नंबर तीन में बंद सोनू ने जेल प्रशासन को तबीयत में सुधार नहीं होने की बात कही और इसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा तत्काल सोनू को राजकीय अस्पताल लाया गया। लेकिन, यहां कुछ ही देर बाद में डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं प्रशासन के द्वारा सोनू के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में सोनू के परिजन भी जेल पहुंच गए लेकिन यहां सोनू की मौत की खबर सुनकर परिजनों में आक्रोश हो गया। परिजनों की सूचना पर मृतक के अन्य रिश्तेदार और जान पहचान के लोग भी जेल पर पहुंच गए और इस दौरान आक्रोशित मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल पर पथराव शुरू कर दिया। जेल पर पथराव की सूचना पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में परिजन सोनू की मौत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि जेल प्रशासन के द्वारा उन्हें एक बार भी सूचना नहीं दी गई कि सोनू की तबीयत खराब है। इस दौरान परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया कि जब तक जेल प्रशासन के दोषी अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाएगा और उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, सहित अन्य मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। प्रशासन के द्वारा परिजनों से समझाइश कर दोपहर बाद शब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी दी बधाई, निभाई औपचारिकता : राजनीतिक विश्लेषक

नई दिल्ली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने एक्स पर लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई। पीएम मोदी को कई देशों के नेताओं ने बधाई संदेश भेजे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पीएम मोदी को संदेश केंद्र सरकार के पिछले दो कार्यकालों के दौरान पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए काफी महत्व रखता है। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक जावेद सिद्दीकी ने कहा कि पीएम शहबाज के बधाई संदेश से दोनों देशों के बीच बनी दरार साफ झलकती है। संदेश में गर्मजोशी का कोई संकेत नहीं दिखा और न ही दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में काम करने की कोई उम्मीद जताई गई। इसके बजाय, यह प्रधानमंत्री को मजबूरी में की गई औपचारिकता जैसा लग रहा है। यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान को निमंत्रण नहीं दिया था। हालांकि, 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित किया गया था। सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उनके बड़े भाई और देश की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष नवाज शरीफ द्वारा पीएम मोदी को भेजे गए संदेशों में भी काफी फर्क देखा गया। नवाज शरीफ ने एक्स पर लिखा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। हाल के चुनावों में आपकी पार्टी की सफलता आपके नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। आइए हम नफरत की जगह उम्मीद लाएं और दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों की नियति को आकार देने के अवसर का फायदा उठाएं।

हिंदू पक्ष ने दावा किया- भोजशाला में मिली भगवान ब्रह्मा की मूर्ति, 7 नए पुरावशेष भी पाए गए

धार भोजशाला में रविवार को मिले 79 पुरावशेषों की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सोमवार को सफाई तो उनमें शामिल एक मूर्ति को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि यह भगवान ब्रह्मा की है, जो अपने पूरे परिवार के साथ विराजित हैं। एक अन्य पुरावशेष पर कमल के फूल पर कछुआ विराजमान है, जो लक्ष्मी का प्रतीक चिह्न माना जाता है। हिंदू पक्ष ने किया ये दावा हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा और आशीष गोयल ने दावा किया है कि रविवार को मिले 79 अवशेषों में भगवान गणेश, महिषासुर मर्दिनी, मां पार्वती, भगवान हनुमान और भैरवनाथ की मूर्तियां भी शामिल हैं। भोजशाला के भीतर कमरे में खोदाई से ये मूर्तियां बरामद हुईं। इस कमरे से भगवान गणेश और मां वाग्देवी की मूर्ति खंडित हैं। 81वें दिन से जारी है सर्वे सोमवार को ASI की ओर से भोजशाला में 81वें दिन का सर्वे किया गया। अंदर उत्तरी भाग में सात और पुरावशेष मिले। अब इनकी भी सफाई की जाएगी। सुबह से लेकर शाम तक गर्भगृह में कई नए स्थान पर सर्वे किया गया। यज्ञ कुंड परिसर के परिक्रमा वाले क्षेत्र और पूर्वी भाग यानी प्रवेश द्वार के नजदीक भी खोदाई की गई। अब तक मिल चुके हैं 1607 पुरावशेष 22 मार्च से भोजशाला में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसमें अब तक 1607 अवशेष मिल चुके हैं। इसमें प्रमुख रूप से स्तंभ के पत्थर मिल रहे हैं। रविवार व सोमवार को दोनों दिन के सर्वे में 86 अवशेष मिले। बता दें कि पूर्व में भोजशाला में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) उपकरण से भी सर्वे किया गया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर नए स्थानों पर खोदाई की जा रही है। दस्तावेज बनाने का कार्य शुरू भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर 4 जुलाई तक हर हाल में अपनी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसके लिए प्रतिदिन होने वाले सर्वे के आधार पर विशेषज्ञ टीम दस्तावेजों को तैयार कर रही है। इसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ ड्राइंग के आधार पर अवशेषों के बारे में विवरण तैयार किया जा रहा है। सर्वे की समय सीमा 27 जून तक है। सर्वे समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर चार जुलाई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगी, इसलिए अब ASI की ओर से रिपोर्ट तैयार करने पर फोकस किया जा रहा है।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आदेश जारी, निजी स्कूल अब नहीं कर सकेंगे मनमानी फीस

रायपुर अब निजी स्कूल मनमानी तरीके से फीस वसूल नहीं कर सकेंगे। उन्हें स्कूलों के बाहर 4×8 फीट का बोर्ड लगाकर फीस की जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। इसके अलावा वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसे लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि निजी स्कूलों की फीस की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस को लेकर कई तरीके की शिकायत हर साल आती है। किसी न किसी बहाने से कई निजी स्कूल के संचालक मनमानी फीस लागू कर देते हैं। इससे विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। अब जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ अशासकीय फीस विनियमन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार फीस तय होगी। उसी के मुताबिक स्कूल अपनी फीस बढ़ा सकते हैं। 20 जून तक मांगी गई है जानकारी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्राइवेट स्कूलों को 20 जून तक फीस की सूची मांगी है। इसमें यह भी कहा गया है कि तय मानक के अनुसार ही फीस की बढ़ोतरी करनी होगी। तय की गई कक्षावार फीस में प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से छूट देने और अन्य नाम से फीस लेने का अधिकार नहीं होगा। प्रवेश या बच्चों के शाला ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में भी पालकों से मनमाने फीस वसूली न की जाए। इस कारण से फीस को लेकर है दिक्कत आयोग के पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूलों में फीस विनियमन कानून के अनुसार स्कूल फीस समिति में जागरूक और निष्पक्ष अभिभावकों को शामिल नहीं करने, आय-व्यय से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं करने और जिला फीस समिति की नियमित बैठक नहीं करने की वजह से प्रथम बार की उपयुक्त फीस का निर्धारण नहीं हो पाया है।

जल्द होगा आयोग का गठन, किसानों से जुड़ा है मामला: रेवंत रेड्डी

हैदराबाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा और किसानों से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम रेड्डी ने सोमवार को कहा कि सरकार इन दोनों क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए जल्द ही एक पैनल का गठन करेगी। सरकार ने दो क्षेत्रों की पहचान कीः सीएम रेड्डी सीएम रेड्डी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक और महिला आयोग शिकायतें प्राप्त करते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए सरकारों को सिफारिशें और निर्देश देते हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने राज्य में शिक्षा और कृषि दो विभागों की विशेष रूप से पहचान की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा आयोग के माध्यम से आपकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में लगातार काम करने के लिए एक तंत्र नियुक्त करने का फैसला किया है। शिकायतों का समाधान करेगा आयोग उन्होंने आगे कहा कि किसान आयोग राज्य में नकली बीजों, उर्वरकों सहित कई तरह की शिकायतों का समाधान करेगा और किसानों के कल्याण के लिए सिफारिशें करेगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता से लेते हुए इन दोनों के लिए एक आयोग का गठन करने का निर्णय लिया है। सरकारी स्कूलों से निकले हैं पीएम मोदी सहित कई नेता सीएम रेड्डी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों का पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना सरकार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि 90 प्रतिशत सिविल सेवा अधिकारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और यहां तक ​​कि वह खुद भी सरकारी स्कूलों से निकले हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने पुराने सरकारी स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण कराने का फैसला किया है।

श‍िवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सदैव भगवान की पूजा रही है

भोपाल मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और विदिशा से लोकसभा सांसद श‍िवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है। श‍िवराज सिंह चौहान ने कल कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं।शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। उन्‍होंने कहा कि अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं। श‍िवराज ने कहा – मैं भाव विभोर हूं, अपने महान राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयां छुएगा और मेरा अपना विश्वास है भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत और शांति के पद का दिग्दर्शन कराएगा। श‍िवराज ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सदैव भगवान की पूजा रही है। अपनी जनता की सेवा और देश के विकास का जो अवसर मिला है। मन में है कि दिन और रात अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ परिश्रम करके अपने देश और अपनी जनता के लिए प्रधानमंत्रीजी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूं। उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में मप्र की विदिशा सीट पर 8 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। वे चार बार मप्र के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे मप्र की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। श‍िवराज छठवीं बार विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं।

खुलासा :महापौर विक्रम अहांके फिर मारेंगे पलटी, बीजेपी का करेंगे समर्थन !

छिंदवाड़ा प्रदेश लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में पलायन किया था. जिसके कारण वे सुर्खियों में बने रहे. खासतौर पर छिंदवाड़ा में कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था. इन्हीं में से महापौर विक्रम अहांके भी थे. जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, लेकिन वोटिंग के दिन उन्होंने पाला पलटते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी. जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई थी. अब जब कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव हार चुकी है. ऐसे में उनको लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्मी है. कि क्या वे फिर से भारतीय जनता पार्टी में आने वाले हैं? इसको लेकर विवेक बंटी साहू ने खुलासा किया है. क्या बोले विवेक बंटी साहू? विवेक बंटी साहू ने बताया कि “विक्रम अहाके मुझसे मिलने आए थे. उन्होंने मुझे बधाई दी हैं. उनका कहना था कि मैं छिंदवाड़ा के विकास में आप लोग जहां मेरी भूमिका तय करिए छिंदवाड़ा के विकास में आपका साथ देना चाहता हूं.” उन्होंने आगे कहा “विक्रम अहाके मेयर हैं. आदिवासी समाज से हैं. हम भी उनका सम्मान करते हैं. और आगे वरिष्ठ नेताओें से बातचीत करके फिर उनके आने पर निर्णय लेंगे. विवेक बंटी साहू की माने तो विक्रम अहाके के लिए अभी भी बीजेपी के दरवाजे खुले हुए हैं.” अब देखना होगा कि विक्रम पलटी मारते हैं या फिर कांग्रेस में रहकर ही कमलनाथ का साथ देते हैं. 

PM मोदी के मंत्रिमंडल में 7 महिलाएं शामिल, निर्मला सीतारमण-रक्षा खडसे समेत इनको मिला मौका

नईदिल्ली नई केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कुल 7 महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें 2 कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं। वहीं, 5 जून को भंग की जा चुकी पिछली मंत्रिपरिषद में कुल 10 महिला मंत्री थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, ​​राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार, साध्वी निरंजन ज्योति, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी और प्रतिमा भौमिक को 18वीं लोकसभा की मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली। नई मंत्रिपरिषद में पूर्व केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और निमुबेन बांभनिया और अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को शामिल किया गया है। सीतारमण और अन्नपूर्णा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि शेष ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। लोकसभा चुनाव में इरानी, पवार और ज्योति अपनी मौजूदा सीटों क्रमश: अमेठी डंडोरी और फतेहपुर से हार गईं। वहीं, जरदोश, लेखी और भौमिक को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। आम चुनाव में 74 महिला उम्मीदवादों ने जीत दर्ज की और यह संख्या 2019 में निर्वाचित 78 महिला प्रत्याशियों की तुलना में कुछ कम है। मालूम हो कि रविवार शाम को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की और उनकी मंत्रिपरिषद के 71 सदस्यों ने शपथ ली। मंत्रियों की टीम युवा और अनुभवी लोगों का मिश्रण: मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने नए केंद्रीय मंत्रिपरिषद को युवाओं और अनुभवी लोगों का बेहतरीन मिश्रण बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैं 140 करोड़ भारतीयों की सेवा करने और भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मंत्रिपरिषद के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।’ नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘मंत्रियों की यह टीम युवा और अनुभवी लोगों का बेहतरीन मिश्रण है। हम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’ मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का भी आभार जताया।  

मध्यप्रदेश में अमरवाड़ा और बुधनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद अब मध्यप्रदेश में अमरवाड़ा और बुधनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है। सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री बने शिवराज विधायक के पद से इस्तीफा देंगे। नियमानुसार शिवराज सिंह सांसद या विधायक में से एक पद पर ही रह सकते हैं। चूंकि वे 4 जून 2024 को विदिशा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में रिजल्ट के 14 दिन के भीतर उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा। उधर, अमरवाड़ा सीट पहले से रिक्त है। दो अन्य कांग्रेस विधायक बीजेपी जॉइन कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के बाद बुधनी से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बन गए हैं। शिवराज सिंह ने रविवार को हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री पद की शपथ भी दिलाई गई है। इसके बाद अब उनका बुदनी विधानसभा सीट से इस्तीफा होना तय हो गया है। इन स्थिति में अब बुदनी विधानसभा सीट पर उप चुनाव होगा जिसके लिए नोटिफिकेशन करने के बाद विधानसभा सचिवालय सीट रिक्त होने की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजेगा। ये भी जॉइन कर चुके बीजेपी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह पिछले महीने इस्तीफा दे चुके हैं। यह सीट रिक्त घोषित हो चुकी है। विधायक कमलेश ने 29 मार्च को इस्तीफा दिया है, जिसका नोटिफिकेशन 30 मार्च को हो गया है। इसके बाद 30 सितंबर के पहले यहां नया विधायक चुनना होगा। दूसरी ओर, विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत 30 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान कर चुके हैं। इसी तरह, बीना विधायक निर्मला सप्रे में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा में बीजेपी जॉइन कर चुकी हैं। दोनों ही विधायकों ने इस्तीफा नहीं दिया है। बताया जाता है कि कांग्रेस दोनों ही विधायकों का इस्तीफा कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के माध्यम से विधानसभा के 1 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इनकी सदस्यता को लेकर अंतिम स्थिति साफ होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet