LATEST NEWS

रायबरेली में बालू के ढेर से ढक गया था ट्रैक, चालक ने पटरी न देख रोकी ट्रेन

 रायबरेली रायबरेली में  रात लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर पड़े बालू के ढेर को देखकर लोको पायलट ने पैसेंजर ट्रेन रोक दी. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के लिए ले जाए जा रहे बालू लदे ट्रक से बालू गिरने के कारण रेलवे ट्रैक पूरी तरह ढंक गया था. पूरा मामला रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है. यहां से रायबरेली रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी. ट्रैक से बालू हटाने के बाद रवाना हुई ट्रेन पुलिस ने बताया कि रविवार को रघुराज सिंह स्टेशन के पास लोको पायलट ने रेल की पटरियों पर बालू का ढेर देखा. जिसके बाद उसने एक ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया. एसएचओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि बालू को ट्रैक से हटा दिया गया और मार्ग पर रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया. भदौरिया ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर बालू का एक छोटा सा ढेर डाल दिया गया था, जिसके कारण रायबरेली से आने वाली शटल ट्रेन को रोक दिया गया. डंपर चालक ट्रैक पर बालू डालकर हुआ फरार मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें रात में डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रविवार शाम को बालू ढोने वाले एक डंपर चालक ने बालू को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और भाग गया. अगर लोको पायलट की नजर समय पर नहीं पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ट्रेन को पलटाने की कोशिश की कई खबरें आ चुकी हैं. इससे पहले कानपुर में भी ट्रेन को पलटाने की साजिश वाली खबरआई थी. जहां ट्रैक पर सिलेंडर मिला था. इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं, इसके बाद झांसी में टूटी पटरियों पर केरल एक्सप्रेस दौड़ गई थी. ड्राइवर की नजर जब ट्रैक पर पड़ी तो उसने तुरंत ब्रेक लगा दी थी. जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी.  

दादर-भुसावल के बीच चलेंगी 140 स्पेशल ट्रेनें, वर्ष के अंत तक मिलेगी सुविधा, क्या है प्लान?

मुंबई  सेंट्रल रेलवे ने दिवाली के कारण ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए दादर और भुसावल के बीच चलने वाली 104 विशेष लंबी दूरी की ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। जो कि वर्तमान में नवरात्रि उत्सव के साथ चल रही है। इस फैसले से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल त्योहारों के दौरान गांव जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी होती है। इनमें गणेशोत्सव, नवरात्रि और दिवाली त्योहार शामिल हैं। ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने दादर और भुसावल के बीच चलने वाली 104 स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा दिया है। ये है योजना… ट्रेन नंबर 09051 दादर-भुसावल और ट्रेन नंबर 09052 भुसावल-दादर हर सोमवार, बुधवार और गुरुवार को चलेगी और इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09049 दादर-भुसावल चलने वाली (26 यात्राएं) और ट्रेन संख्या 09050 भुसावल-दादर दोनों साप्ताहिक विशेष ट्रेनें प्रत्येक शुक्रवार को चलेंगी। इन ट्रेनों को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। दोनों ट्रेनों के समय, स्टॉपेज और कोच में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वेबसाइट पर रिजर्वेशन खुला सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के साथ-साथ www.irctc.co.in पर विशेष किराये के साथ सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए आरक्षण खुला है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के विस्तृत ठहराव के लिए www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाने या NTES ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। रेलवे शहर में तीन सौ पौधे लगाएगाउधर ‘स्वच्छता सेवा’ के तहत एक हरित पहल के तहत मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की ओर से शहर और इसके आसपास तीन सौ पेड़ लगाए जा रहे हैं। हरित और स्वस्थ पर्यावरण के लिए यह पहल शुरू की गई है। हाल ही में अपर मंडल रेल प्रबंधक पीएस खैरकर के नेतृत्व में पूरे विभाग में हजारों पौधे लगाए गए। रेलवे का लक्ष्य अकेले नागपुर शहर और उसके आसपास तीन सौ पेड़ लगाने का है। इस गतिविधि में रेलवे के कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए हैं।

रतलाम स्टेशन के करीब डीजल से भरी मालगाड़ी के दो टैंकर बेपटरी हुए, बाल्टियों और कैन डीजल भरने टूट पड़े लोग

रतलाम    दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रतलाम रेलवे स्टेशन के पास पेट्रोलियम पदार्थ से भरी एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. दिल्ली की तरफ जाने वाली डाउन लाइन पर यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए. दुर्घटनाग्रस्त हुए एक वैगन से ज्वलनशील पदार्थ का रिसाव भी होने लगा. हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों सहित एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची है. अधिकारियों का मानना है कि यह भी ट्रेन डिरेल करने की कोई साजिश हो सकती है.  हादसे की सूचना मिलने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान यात्री ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हो गया और कई यात्री ट्रेनें अपने नियमित समय के विपरीत चलने लगी। रेल हादसे की खबर के बाद अधिकारियों में भी  हड़कंप मच गया। यह दुर्घटना गुरुवार रात 9.30 बजे की बताई जा रही है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ौदा की ओर से रतलाम स्टेशन होते हुए बी नागदा साइड जा रही मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर घटला ब्रिज के आगे अपयार्ड की ओर बेपटरी हो गई। दुर्घटना में दो डिब्बे बे पटरी से उतर गए। उसमे से एक डिब्बा  पलटी भी खा गया। रेलवे के माल गाड़ी के टिकट का डिब्बे में ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) भरा हुआ था। इस हादसे के बाद इस रूट से गुजरने वाली कई  यात्री ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। इधर दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई और रूट सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही डीआरएम रजनीश कुमार व अधिकारी मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल में पहुंचे और व्यवस्थाओ पर नजर बनाए रखी । हादसे की जांच के आदेश जारी डीआरएम ने इस हादसे की जांच के भी आदेश दे दिए है। इसके साथी दुर्घटना वाले क्षेत्र में लाउडस्पीकर पर ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने का भी अनाउंस किया गया जिससे कोई बड़ा हादसा ना हो सके। वही इस संबंध में रेलवे की ओर से जारी सूचना के तहत उन्होंने बताया कि 03 अक्टूबर, 2024 को नागदा की ओर जा रही गुड्स ट्रेन लगभग 10 बजे रतलाम-रतलाम ई केबिन के मध्य Km 655/10-12 के पर दो वैगन डिरेल हो गई है तथा एक वैगन पलट गई है। इसके कारण दिल्ली मुम्बई डाउन लाइन प्रभावित हुई है तथा अप लाइन से ट्रेनें चल रही है। डिरेल वैगन को छोड़कर शेष वैगन को वहां से रवाना कर दिया गया है तथा डिरेल वैगन को रिरेल करने का कार्य जारी है। जल्द ही डाउन लाइन को चालू कर दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। इस घटना के कारण डाउन की दो ट्रेने प्रभावित हुई है। मंडल रेल प्रबंधक सिहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवम कर्मचारी घटना स्थल पर उपस्थित हैं। रतलाम DRM रजनीश कुमार के अनुसार नागदा की ओर जा रही गुड्स ट्रेन रात लगभग 10 बजे रतलाम-रतलाम ई केबिन के मध्य किलोमीटर 655/10-12 के पर दो वैगन डिरेल हो गई है तथा एक वैगन पलट गई है। इसके कारण दिल्ली मुम्बई डाउन लाइन प्रभावित हुई है तथा अप लाइन से ट्रेनें चल रही है। डिरेल वैगन को छोड़कर शेष वैगन को वहां से रवाना कर दिया गया है तथा डिरेल वैगन को रिरेल करने का कार्य जारी है। जल्द ही डाउन लाइन को चालू कर दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। इस घटना के कारण डाउन की दो ट्रेन प्रभावित हुई है। विभागों के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर उपस्थित हैं। लापरवाही की भयावह तस्वीर, जान पर खेल कर लोगों ने मचा दी डीजल की लूट… रतलाम में हुए इस हादसे के बाद लापरवाही की भयावह तस्वीर भी सामने आई कि स्थानीय लोगों ने टैंकरों से डीजल लीक होता देखा तो जान की परवाह किए बिना अपने बरतन और प्लास्टिक के केन लेकर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां ऐसे सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई और डीजल की लूट मच गई। यह नजारा दिल दहला देने वाला…कैसे लोग अपनी जान पर खेल जाते हैं…। इन ट्रेनों को किया री शेड्यूल -गाड़ी संख्या 09546- नागदा रतलाम स्पेशल 01 घंटे -गाड़ी संख्या 09545- रतलाम नागदा 1.30 घंटे -गाड़ी संख्या 19341- नागदा बिना 1.30 घंटे -गाड़ी संख्या 09382- रतलाम दाहोद -गाड़ी संख्या 09350 दाहोद आनंद 02.00 घंटे लेटेस्ट अपडेट बता दें कि 3 अक्टूबर को नागदा की ओर जा रही गुड्स ट्रेन लगभग 22.00 बजे रतलाम-रतलाम ई केबिन के मध्य Km 655/10-12 के पर दो वैगन डिरेल हो गई थी । वैगनों को डिरेल कर तथा ट्रैक एवम OHE का मरम्मत कर डाउन लाइन को 04 अक्टूबर, 2024 को 10.00 बजे फिट दे दिया गया है। कॉशन आर्डर के साथ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। टला बड़ा हादसा, रेलवे की कई टीमें पहुंचीं ज्वलनशील पदार्थ से भरी मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, ये जानकारी लगते ही रेलवे में हड़कंप मच गया. ये मालगाड़ी दिल्ली-मुंबई रूट पर नागदा की ओर जा रही थी. इसी दौरान स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर मालगाड़ी के 2 वैगन पटरी से उतर गए. दुर्घटनाग्रस्त हुए हुए एक वैगन से डीजल का रिसाव होने की वजह से रेलवे की टीम को ट्रैक से वेगन हटाने में समय लगा. वैगन से हो रहे ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव को रोकने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की एक्सपर्ट टीम को भी सूचना दी गई है. गनीमत ये रही कि रेलवे की तत्परता से डीजल में आग नहीं लगी, वरना बड़ी घटना हो सकती थी. शुरू की गई हादसे के कारणों की जांच रतलाम डीआरएम रजनीश कुमार ने ईटीवी भारत से चर्चा में बताया कि ” डिरेल होने की सूचना मिलने पर रेलवे की टीम तत्काल दुर्घटनाग्रस्त वैगन को हटाने और डाउन लाइन पर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है. घटनास्थल पर एक्सीडेंट रिलीफ टीम और रेलवे के इंजीनियर रेलवे ट्रैक से वैगन हटाने और डाउन लाइन पर रेल यातायात शुरू करने में जुटे हैं. मालगाड़ी डिरेल होने के कारणों की जांच भी रेलवे की टीम कर रही है.”  

पानी पर रेल चलाने वाले पहला देश बना भारत : लोगों ने रेल मंत्री को दिया धन्यवाद महोदय

India became the first country to run a train on water

India became the first country to run a train on water: People thanked the Railway Minister, Sir. रेल मंत्री की मेहनत को सलाम

रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी सूचना है. रेलवे के बेहद व्यस्त भुसावल-खंडवा रेल खंड के बीच गेज परिवर्तन और यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान 14 से 23 जुलाई के बीच अप और डाउन की 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. रेलवे का कहना है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी. इस कार्य के दौरान पश्चिम-मध्य रेल से प्रारंभ या टर्मिनेट होने वाली और गुजरने वाली प्रभावित रेलगाड़ियां का विवरण शेयर किया हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो. निरस्त होने वाली रेलगाड़ियां 1. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11115 भुसावल-इटारसी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 2. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11116 इटारसी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 3. दिनांक 14 से 22 जुलाई 2024 तक भुसावल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 4. दिनांक 15 से 23 जुलाई 2024 तक इटारसी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 5. दिनांक 14 एवं 21 जुलाई 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02185 रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 6. दिनांक 15 एवं 22 जुलाई 2024 को सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02186 सीएसएमटी-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 7. दिनांक 14 एवं 21 जुलाई 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 8. दिनांक 15 एवं 22 जुलाई 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. 9. दिनांक 15, 17 एवं 20 जुलाई 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या12187 जबपुर-सीएसएमटी गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 10. दिनांक 16, 18 एवं 21 जुलाई 2024 को सीएसटीएम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 11. दिनांक 20 जुलाई 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 12. दिनांक 21 जुलाई 2024 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22171 पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 13. गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 17.07.2024, 19.07.2024 एवं 22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 14. गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024, 19.07.2024, 21.07.2024 एवं 24.07.2024 को  निरस्त रहेगी. 15. गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 16.07.2024, 18.07.2024, 20.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 16. गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 18.07.2024, 20.07.2024, 22.07.2024 एवं 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 17. गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024 एवं 20.07.2024 को निरस्त रहेगी. 18. गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिर्डी-बीकानेर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 19. गाड़ी संख्या 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 13.07.2024 एवं  23.07.2024 को निरस्त रहेगी. 20. गाड़ी संख्या 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 एवं  22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 21. गाड़ी संख्या 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी. 22. गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024 से 21.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 23. गाड़ी संख्या 12168 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024 से 23.07.2024 तक निरस्त रहेगी. 24. गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 15.07.2024, 16.07.2024, 18.07.2024, 19.07.2024, 20.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 25. गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024, 16.07.2024, 17.07.2024, 19.07.2024, 20.07.2024, 21.07.2024 एवं 22.07.2024 को निरस्त रहेगी. 26. गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी. 27. गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 19.07.2024 को निरस्त रहेगी. 28. गाड़ी संख्या 15547 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.07.2024 को निरस्त रहेगी. 29. गाड़ी संख्या 15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 17.07.2024 को निरस्त रहेगी. 30. गाड़ी संख्या 22455 साईंनगर शिर्डी-कालका एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से  दिनांक 16.07.2024, 20.07.2024 एवं 23.07.2024 को निरस्त रहेगी. 31. गाड़ी संख्या 22456 कालका-साईंनगर शिर्डी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 18.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 32. गाड़ी संख्या 82355 पटना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 14.07.2024, 17.07.2024 एवं 21.07.2024 को निरस्त रहेगी. 33. गाड़ी संख्या 82356 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 16.07.2024, 19.07.2024 एवं 23.07.2024 को निरस्त रहेगी. पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 की मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें.

पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रैल से जून के बीच ट्रेनों में पांच साल की तुलना में इस वर्ष सबसे ज्यादा यात्रियों ने सफर किया

जबलपुर कंफर्म टिकट वालों के आलावा बेटिकट और वेटिंग वालों ने की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए रेलवे बोर्ड ने अपने 2015 के आदेश को दोहराते हुए इसका सख्ती से पालन करने कहा। इस आदेश में बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ट्रेन के स्लीपर, एसी कोच में न तो वेटिंग टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है और न ही बिना टिकट। टिकट जांच दल ने ऐसे यात्रियों से गंतव्य तक का किराया और जुर्माना न लिया जाए, बल्कि जांच के दौरान अगले स्टेशन तक का किराया-जुर्माना लेकर वहां उतार दिया जाए। हर दिन ऐसे लगभग 110 से 130 यात्री ट्रेन से उतारे जा रहे जबलपुर रेल मंडल ने 15 जून से इस आदेश का सख्ती से पालन किया तो न सिर्फ यात्रियों की भीड़ में 20 से 30 फीसद की कमी आई, बल्कि बिना टिकट और वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वालों से होने वाली कमाई में भी 30 से 40 फीसद की कमी आ गई है। मंडल में जबलपुर, कटनी, सतना, सागर और दमोह में हर दिन ऐसे लगभग 110 से 130 यात्री ट्रेन से उतारे जा रहे हैं। पिछले तीन माह में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ बढ़ी है। इसको लेकर न सिर्फ मंडल, बल्कि रेलवे जोन और बोर्ड चिंतित है। भीड़ को कम करने के लिए टिकट जांच दल से कहा गया है कि वे बिना टिकट और वेटिंग टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की गंतव्य तक टिकट न बनाएं, बल्कि अगले स्टेशन की टिकट बनाकर उन्हें वहां उतारें। इस निर्णय से ट्रेनों में भीड़ और आय, दोनों में कमी आई है। सख्ती से पालन किया तो घट गई आय रेलवे बाेर्ड के आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश जबलपुर समेत देशभर के सभी रेल मंडल और जोन को दिए गए हैं। इस आदेश के पालन की वजह से जबलपुर रेल मंडल की आय 30 से 40 फीसदी की कमी आई है। मई माह में मंडल की आय प्रतिदिन औसतन 22 से 24 लाख रुपये थी, जून में यह 14 से 16 लाख प्रति दिन तक पहुंच चुकी है। वहीं जुलाई के पहले सप्ताह की आय में भी 30 से 35 फीसदी की कमी आई है। यही हालात रहे तो बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री से जुर्माने से वसूली की जाने वाली आय में 50 से 60 फीसदी तक की कमी आएगी। गंतव्य की जगह, अगले स्टेशन पर उतारे यात्री जबलपुर रेल मंडल में रेलवे बोर्ड के आदेश पर सख्ती के पालन के निर्देश दिए हैं। इसका असर यह हुआ है कि जबलपुर रेल मंडल हर दिन बिना टिकट यात्री करने वाले और वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले, दोनों को गंतव्य की जगह अगले रेलवे स्टेशन पर उतार रहा है। सबसे ज्यादा यात्री वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वाले जबलपुर मंडल में हर दिनों ऐसे यात्रियों की संख्या करीब 110 से 130 हैं। इनमें जबलपुर में हर दिन औसतन 30, कटनी में 30, सतना में 20, सागर में 20, नरसिंहपुर में 30 उतारे जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वाले हैं। भीड़ बढ़ी तो हकीकत आई सामने दरअसल रेलवे विशेषज्ञ ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की वजह पर अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान तीन बड़े कारण नजर आए हैं।     पहला- कोरोना काल के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्री घटे, लेकिन संख्या बढ़ी।     दूसरा – रेलवे ने स्लीपर और जनरल कोच कम कर, एसी कोचों की संख्या बढ़ाई     तीसरा- काउंटर से ली गई आरक्षित टिकट में सफर करने की अनुमति देना है। इन ट्रेनों में यात्री ज्यादा उतारे     रीवांचल एक्सप्रेस     अमरावती एक्सप्रेस     जनशताब्दी एक्सप्रेस     गोंडवाना एक्सप्रेस     जनता एक्सप्रेस     चित्रकूट एक्सप्रेस     साकेत एक्सप्रेस     पवन एक्सप्रेस     काशी एक्सप्रेस     गोदान एक्सप्रेस  

रेलवे का फैसला 1 जुलाई से बदले हुए नंबरों से चलेंगी मेमू समेत सभी पैसेंजर ट्रेनें

Former minister and Congress leader Arif Akil passes away

भोपाल रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सभी यात्री ट्रेनें जो PSPC नंबर (यानी ‘0’ से शुरू होने वाले नंबर) के साथ चल रही हैं, उन्हें पुनः नियमित ट्रेन नंबर (जैसे पहले समय में चल रही थी) के साथ चलाया जाएगा. भोपाल मंडल से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनें (ICF एवं MEMU) का पुनः नंबर निर्धारण किया गया है. वर्तमान में ‘0’ नंबर प्रणाली के बजाय इन्हें नियमित ट्रेन नंबर से चलाया जाएगा. यह परिवर्तन 1.7.2024 से प्रभावी होगा. नई और पुरानी ट्रेन नंबरों की लिस्ट देखें. अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें इस परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को आसान बनाना है. सभी यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए वे अपनी यात्रा से पहले नई ट्रेन नंबर की जानकारी प्राप्त कर लें. इस नई व्यवस्था से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं. एक जुलाई से इन ट्रेनों का बदलेगा नंबर 06603 बीना-कटनी मुडवारा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61619 से संचालित होगी. 06604 कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61620 से संचालित होगी. 06607 बीना-गुना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित गाड़ी संख्या 61611 से संचालित होगी. 06608 गुना-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित गाड़ी संख्या 61612 से संचालित होगी. 06619 इटारसी-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61617 से संचालित होगी. 06620 कोटा-इटारसी पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61618 से संचालित होगी. 06631 भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61631 से संचालित होगी. 06632 बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61632 से संचालित होगी. 06633 कोटा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61633 से संचालित होगी. 06634 बीना-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61634 से संचालित होगी. 05685 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51685 से संचालित होगी. 05686 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51686 से संचालित होगी. 05689 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51683 से संचालित होगी. 05690 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51684 से संचालित होगी. 05691 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51687 से संचालित होगी. 05692 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51688 से संचालित होगी. 01883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 51883 से संचालित होगी. 01884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 51884 से संचालित होगी. 01885 बीना-दमोह पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51885 से संचालित होगी. 01886 दमोह-बीना पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51886 से संचालित होगी. 01819 बीना-ललितपुर पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 64617 से संचालित होगी. 01820 ललितपुर-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 64618 से संचालित होगी.

न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस की टक्कर में अब तक 15 लोगों की मौत

कलकत्ता पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस की टक्कर में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी थी. अब पता चला है कि ट्रेन के लोको पायलट ने सिग्नल को नजरअंदाज किया था. रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि आज कंचनजंगा ट्रेन का एक्सीडेंट हुआ है. मालगाड़ी के ड्राइवर ने यात्री ट्रेन को टक्कर मारी. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की थी. इस वजह से पैसेंजर ट्रेन के सबसे पीछे का गार्ड का डिब्बा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे दो पार्सल वैन के डिब्बे थे, जो क्षतिग्रस्त हुए. उन्होंने बताया कि बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. मालगाड़ी के ड्राइवर (लोको पायलट) ने सिग्नल को पूरी तरह से नजरअंदाज किया था. इस दुर्घटना में मालगाड़ी के चालक और कंचनजंगा के गार्ड की भी मौत हुई है. अगरतला-सियालदाह रूट पर सभी रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. मालगाड़ी को रुकना चाहिए था, रेलवे बोर्ड की सीईओ का बयान  रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि पीछे से आ रही मालगाड़ी को रुकना चाहिए था। फिर भी ट्रेन नहीं रुकी तो यह जांच का विषय है। इस मामले में दिक्कत यह है कि मालगाड़ी के चालक की भी मौत हो चुकी है।  कंचनजंगा रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा, ‘इस घटना के मामले में ऐसा लगता है कि मानवीय गलती थी। शुरुआती जांच में पता चलता है कि यह मसला सिग्नल को नजरअंदाज कर ट्रेन को आगे बढ़ाने का है।’ उन्होंने कहा कि हमें ‘कवच’ सिस्टम को बढ़ाना होगा, जिसके चलते ट्रेनों की भिड़ंत को टाला जा सकता है। न्यू जलपाईगुड़ी से 30 किलोमीटर दूर हादसा, स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन  उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर इस घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “ट्रेन दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 लोग घायल हैं। इससे पहले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन में हुआ। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’  कंचनजंगा रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मदद का ऐलान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के समीप ट्रेन हादसे पर गहन दुख जताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की। मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा , ‘पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव कार्य जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।’ प्रथम दृष्टया मानवीय चूक का मामला सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस दुर्घटना में मानवीय चूक सामने आई है. लेकिन सही जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी. हमारी पूरी कोशिश है कि ट्रेन दुर्घटनाओं को रोका जा सके, इसके लिए कवच हमारी प्राथमिकता है. इसे मिशन मोड में बढ़ाया जा रहा है. कैसी हुई दुर्घटना? त्रिपुरा के अगरतला से कोलकाता के सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. ये घटना सोमवार सुबह 8.55 बजे हुई. न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने सिग्नल की अनदेखी कर टक्कर मार दी. मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी. इस घटना में कुल आठ लोगों की मौत हुई है, जिसमें तीन रेलवे कर्मचारी जबकि पांच यात्री हैं. इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हैं. बता दें कि ये टक्कर सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास उस समय हुई, जब 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी. इस टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे डिरेल हो गए. हर तरफ चीख-पुकार मच गई. टक्कर लगने की वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं. लोको पायलट अनिल की हादसे में मौत, साथी मोनू अस्पताल में भर्ती  न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 11 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित निजबाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर में जख्मी हुए मालगाड़ी के सहायक लोको पायलट मोनू कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है ।  रेलवे एम्पलाई यूनियन के से उनकी स्थिति को जानने का प्रयास किया तो अचानक सहायक लोको पायलट पूछ बैठे कि मेरा ट्रेन का चालक अनिल भाई जी कैसे हैं। सुनते ही रेलकर्मी को समझ में नहीं आया कि वह क्या बताएं बाकी अपनी स्थिति पर नियंत्रण करते हुए रेलकर्मी ने कहा कि चालक ट्रेन के इंजन के अंदर फंसे हुए हैं उन्हें बाहर निकाला जा रहा है । इसके बाद मोनू काफी चिंतित हो गए और कहां की घटना की जानकारी उनके परिजन को अभी नहीं दिया जाए। इसके बाद यूनियन के कर्मी ने सहायक लोको पायलट को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।इधर रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रुपेश कुमार ने घटना के प्रति कभी दुख जताया है जख्मी रेल कर्मियों को जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है वही हादसे में  कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड और मालगाड़ी के लोको पायलट की मौत पर दुख जताया है ।  

बंगाल: न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मारी टक्कर, उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत

Investiture ceremony of Kendriya Vidyalaya Student Council concluded

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है और यहां खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे की शिकार हुई है जिसे पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है. ट्रेन अगरतला से सियालदाह जा रही थी. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 20-25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. इसके बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद मालगाड़ी का कोच दूसरे कोच के ऊपर चढ़ गया. दो बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं जबकि तीन बोगियां डिरेल हो गईं. जो कोच आपस में बुरी तरह टकराकर बुरी तरह फंस गए हैं उन्हें गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर बचाव और राहत का अभियान जारी है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी में हुई दुर्घटना की सूचना मिली है. बयान के मुताबिक, ‘एक मालगाड़ी सियालदह जाने वाली डीएन कंचनजंगा एक्सप्रेस से पीछे से टकरा गई.’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है. बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.’ आपातकालीन चिकित्सा दल को मौके पर भेजा गया है. 5-6 लोगों के घायल होने की सूचना है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों की मदद से  भारी बारिश के बीच बचाव अभियान जारी है. यह टक्कर कंचनजंगा एक्सप्रेस के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना होने के तुरंत बाद हो गई. कंचनजंघा एक्सप्रेस अगरतला से कोलकाता के सियालदह जा रही थी. सियालदाह स्टेशन पर आपातकालीन सहायता डेस्क खोली गई है. कंचनजंगा ट्रेन टक्कर के संबंध में सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर:- 033-23508794 033-23833326 हेल्पलाइन नंबर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन (GHY) स्टेशन 03612731621 03612731622 03612731623 लुमडिंग जंक्शन रेलवे स्टेशन (एलएमजी) हेल्पलाइन नं. 03674263958 03674263831 03674263120 03674263126 03674263858 KIR स्टेशन हेल्प डेस्क नंबर- 6287801805 कटिहार हेल्पलाइन नंबर 09002041952 9771441956 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि डॉक्टरों और आपदा प्रतिक्रिया टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है.उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. विस्तृत जानकारी का इंतजार है, बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई है. डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा दल को बचाव, बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.”  

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, CG से गुजरने वाली 50 ट्रेनें हुई रद्द,कई का बदला गया रूट, जानें

रायपुर भारतीय रेलवे के विकास कार्य और डेवलपमेंट की बात करते हुए छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। इनमें से कई गाड़ियां 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से कोलकाता, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में डेवलपमेंट के कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन कैंसिल किया है। बतादें कि भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह काम 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। जिससे रेलवे ने ट्रेनों को रद्द किया है। इन ट्रेनों को किया गया रद्द भारतीय रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है उनमें दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  02 एवं 09 जुलाई, 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  27 जून एवं 04 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी,   29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  05, 06 एवं 09 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  06, 07 एवं 10 जुलाई, 2024 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  14, 21 एवं 28 जून, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी, 15, 22 एवं 29 जून, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी,  14 जून से 09 जुलाई, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  16 जून से 11 जुलाई, 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  01 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी, 11 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  03 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  05 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  05 एवं 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  06 एवं 10 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  11 जुलाई, 2024 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  03 एवं 10 जुलाई, 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी,  04 एवं 11 जुलाई, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।  

शादी के कुछ देर बाद ही दुल्हन की मांग उजड़ी, रेलवे ट्रैक पर मिली दूल्हे की लाश

खंडवा खंडवा जिले में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिले क सुरगांव बंजारी गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव एक दूल्हे का निकला है। जिसकी मंगलवार दोपहर को शादी हुई थी, देर शाम वह अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर ट्रेन से वापस अपने घर सुहागपुर जा रहा था। लेकिन, रात में अचानक वह लापता हो गया, बुधवार को उसकी पहचान हुई। परिजनों को आशंका है कि रात में बाथरूम जाने के दौरान नींद के झोंकों के चलते वह नीचे गिर गया होगा। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम सुरगांव बंजारी के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा मिला था। शव की पहचान सोहागपुर निवासी राकेश रामचंदानी उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। राकेश की मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र के जलगांव में शादी हुई थी। वह अपनी दुल्हन और बारातियों के साथ देर शाम जलगांव से गरीब रथ एक्सप्रेस में बैठकर वापस अपने घर सोहागपुर लौट रहा था। लेकिन, देर रात वह अपनी पत्नी के पास मोबाइल छोड़कर बाथरूम चला गया, काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने ट्रेन में उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चलने पर इटारसी रेलवे स्टेशन पर उनकी मिसिंग रिपोर्ट भी लिखवाई थी।   दूल्हे के परिजन और भाजपा पार्षद सुनील ललवानी ने बताया कि मंगलवार को सोहागपुर से एक मैरिज पार्टी जलगांव में शादी करने गई थी। देर रात गरीब रथ एक्सप्रेस से वे लोग वापस सुहागपुर आ रहे थे। इस दौरान उनके कुछ परिजन बुरहानपुर और कुछ खंडवा में भी उतरे। दूल्हा अपनी दुल्हन और कुछ अन्य बारातियों के साथ वापस सोहागपुर आ रहा था। देर रात दूल्हा अपनी पत्नी से बाथरूम जाने की बात कहकर गया, लेकिन फिर वापस नहीं आया। इटारसी पहुंचने से पहले परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, नहीं मिलने पर इटारसी स्टेशन पर उनकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई।   सुनील ने आशंका जताई कि रात के समय ट्रेन में चलने के दौरान हवा के थपेड़े लगने या नींद का झोंका आने से दूल्हा रिंकू नीचे गिर गया। फिलहाल, घटना एक हादसा लग रही है। शव का पीएम कराने के बाद वापस सोहागपुर ले जा रहे हैं। परिजन विजय मंगवानी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सुरगांव बंजारी के पास एक युवक का शव मिला है। हमने पहचान के लिए मोबाइल पर फोटो बुलवाकर देखी तो वह रिंकू था। मृतक मौत हादसा लग रही है, हालांकि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कटनी-बीना सेक्शन के मालखेड़ी स्टेशन पर रेल ट्रैक का अधोसरंचना कार्य शुरू

कटनी कटनी-बीना सेक्शन के मालखेड़ी स्टेशन पर रेल ट्रैक का अधोसरंचना कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में कटनी से गुजरने वाली करीब 1 दर्जन यात्री गाड़ियों को निरस्त किया गया। साथ ही कुछ यात्री ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। पश्चिम मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि जबलपुर मंडल से चलने और कटनी से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त और मार्ग परिवर्तित किया गया है।  गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह एक्सप्रेस दिनांक 12.06.2024 से 10.07.2024 तक 29 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 01886 दमोह-बीना एक्सप्रेस दिनांक 13.06.2024 से 11.07.2024 तक 29 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 06603 बीना- कटनी मुड़वारा मेमू दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 06604 कटनी मुड़वारा- बीना मेमू दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए,  गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 16.06.2024 से 10.07.2024 तक 25 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 25.06.2024 से 10.07.2024 को 16 ट्रिप के लिए,  गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस दिनांक 26.06.2024 से 11.07.2024 को 16 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11703 रीवा- डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (त्रिसप्ताहिक) दिनांक 18.06.2024 से 09.07.2024 को 10 ट्रिप के लिए, गाड़ी संख्या 11704 डॉ अंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस (त्रिसप्ताहिक) दिनांक 19.06.2024 से 10.07.2024 को 10 ट्रिप के अप एंड डाउन की ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा 8 ट्रेने ऐसी हैं जो बीना सेक्शन में चल रहे अधोसरंचना कार्य के चलते परिवर्तित मार्ग कटनी से जबलपुर और सतना होकर पाने गंतव्य तक पहुंचेगी। इसमें गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर-निज़ामुद्दीन मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जो दिनांक 5 से 7 जुलाई को जबलपुर मंडल में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर- कटनी-सतना-वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन से होकर गंतव्य को जाएगी। इसी तरह दिनांक 6 औश्र 8 जुलाई को  अपने परिवर्तित मार्ग वाया वापस होगी। वही गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस दिनांक 9 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी- सतना- होकर गंतव्य को जाएगी। ट्रेन नंबर 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस भी दिनांक 24 जून से 8 जुलाई तक 05 ट्रिप के लिए अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल से होकर गंतव्य जाकर लौटेगी। और 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस जो दिनांक 28 जून से 10 जुलाई तक 13 ट्रिप के लिए अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी से होकर गंतव्य को जाने के साथ दिनांक 25 जून से 10 जुलाई 2024 तक 16 ट्रिप के लिए इसी रूट से वापस आने की जानकारी अधिकारी द्वारा साझा की गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet