भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरी टीम निलंबित, फैसलों पर भी रोक.
Indian Wrestling Federation President Sanjay Singh and the entire team suspended, halt on decisions as well.
संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के करीबी हैं। संजय सिंह को अध्यक्ष चुने जाने का भी खिलाड़ियों ने विरोध किया था।

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने दो दिन पहले अध्यक्ष चुने गए संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले ही WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था।
अब खेल मंंत्रालय ने संजय सिंह द्वारा चुनी गई पूरी कार्यकारिणी को भी निलंबित कर दिया है। संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के करीबी हैं। संजय सिंह को अध्यक्ष चुने जाने का भी खिलाड़ियों ने विरोध किया था।