LATEST NEWS

भोपाल के बदमाश जुबेर मौलाना के जन्मदिन पर देर रात मस्ती करते लड़कियां मिलीं

भोपाल. भोपाल के चूनाभट्‌टी थाना क्षेत्र स्थित के-2 बार में शहर के 80 से अधिक मामलों के अपराधी जुबेर मौलाना की जन्मदिन पार्टी में पुलिस ने खलल डाल दिया। पुलिस को शराब के नशे में 80 से ज्यादा लड़कियां और बड़ी संख्या में लड़के झूमते मिले। क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही लड़कियां मुंह छिपाते नजर आईं। पुलिस ने इस मामले में बार संचालक और उसके मैनेजर के अलावा 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। मौके से बच निकले जुबेर की तलाश की जा रही है। भोपाल में कोरोना के संक्रमण के चलते सिर्फ बार रेस्टोरेंट और खाने की दुकानों को ही तय समय तक खोले जाने की अनुमति है। इसके अलावा अन्य सभी तरह की शॉप को 8 बजे तक बंद करना होता है। चूनाभट्‌टी थाना प्रभारी शिवराज सिंह के अनुसार के-2 बार में रात एक बजे के बाद भी पार्टी चल रही थी। वहां पर बार खुला हुआ था। यह बार विवेक शिवहरे का है। पुलिस के पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां मिलीं। शराब की बोतलें हुक्का आदि मिले। युवक और युवतियां शराब और हुक्का पीते नजर आईं। पुलिस कार्रवाई को लेकर विवेक शिवहरे ने विरोध जताया। इसके कारण हंगामा हो गया। मौके पर कोलार समेत अन्य थानों की पुलिस को बुलाया गया। इस मामले में विवेक के साथ उसके मैनेजर कैलाश लोधी के अलावा चार ग्राहकों रहमान खान, वासित अली तन्ना, मोहम्मद जेब और दानिश बेग के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह पार्टी जुबेर मौलाना के जन्मदिन की थी। उस पर शहर भर में 80 से अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, वह मौके से कैसे बच निकला इसका पता नहीं चल पाया है। इधर आबकारी विभाग ने भी बार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इमसें बार लाइसेंस के नियमों के खिलाफ जाकर तय समय से अधिक और एक्सपायरी डेट का सामान दिए जाने का मामला बनाया गया है। पुलिस के अनुसार लड़कियां कम उम्र तक की मिलीं। वह सभी नशे में झूमते गाते मिलीं। न तो सोशल डिस्टेंसिंग ही थी और न ही कोई मास्क लगाए हुए मिला। हालांकि पुलिस को देखते ही सभी मास्क पहनने और मुंह छिपाते नजर आए। पार्टी में शामिल अधिकांश लड़के पुराने भोपाल के बताए जाते हैं। पुलिस ने सभी के नाम पते दर्ज कर बाद में छोड़ दिया।

MP : सतना में टीआई की रिवॉल्वर से चली गोली से युवक की मौत, एसपी को हटाया

सतना। मध्य प्रदेश के सतना से करीब 45 किलोमीटर दूर सिंहपुर थाने के अंदर चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली टीआई की सर्विस रिवॉल्वर से चली है। घटना के बाद सोमवार सुबह उग्र भीड़ ने थाना घेर लिया और हाइवे को जाम कर दिया। हालात इस कदर बिगड़े कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मामले में सतना एसपी रियाज इकबाल ने थाना प्रभारी एसआई विक्रम पाठक और आरक्षक आशीष मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है। बाद में सरकार ने एसपी इकबाल को हटाने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ युवक के परिजन को 10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया। मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। मरने वाले युवक का नाम राजपति कुशवाह बताया गया। एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि चोरी के मामले में राजपति को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। थाना प्रभारी और आरक्षक पूछताछ कर रहे थे। टेबल पर सर्विस रिवॉल्वर रखी थी। राजपति ने इसे छीनने की कोशिश की, इसी दौरान गोली चल गई। यह गोली युवक के सिर में लगी। इसके बाद पुलिस ने बिरला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर रीवा रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मामले की न्यायिक जांच होगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। राजपति और उसे हिरासत में लेकर आने वाले पुलिसवालों के हाथ की जांच कराई है, ताकि यह पता चल सके कि किसके हाथ से गोली चली है। एसपी ने बताया कि दो महीने पहले एक चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें एक रायफल और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। इसमें राजपति का नाम संदेह के तौर पर था, इसलिए एक आरक्षक रविवार शाम को राजपति को लेकर आया था।

क्या है कपल चैलेंज ? पुलिस की समझाइश बढ़ सकते हैं साइबर क्राइम के मामले

मुंबई. सोशल मीडिया पर इस समय #CoupleChallenge बहुत वायरल हो रहा है। भले ही यह चैलेंज बहुत क्यूट नजर आता हो, देशभर में साइबर एक्सपर्ट और पुलिस ने सावधान रहने की अपील की है। इस संबंध में कई शिकायतें भी आई हैं। कपल चैलेंज के हैशटेग के साथ हजारों लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर कपल्स के फोटो डाल रहे हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर ही करीब 40 हजार तस्वीरों या छोटे वीडियो को इस हैशटेग के साथ पोस्ट किया जा चुका है। इस ट्रेंड को लेकर सैकड़ों मीम भी आ गए हैं, जहां सिंगल लोग किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर को फोटोशॉप के जरिए अपनी तस्वीर में जोड़ पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ सिंगल्स ने तो इस ट्रेंड का इस्तेमाल अपने अकेलेपन को मजाकिया अंदाज में दिखाने में किया है। पुलिस क्यों इस ट्रेंड से दूर रहने को कह रही है? इस इंटरनेट चैलेंज ने पुलिस का भी ध्यान खींचा है और कई तरह की शिकायतें उन्हें मिल रही है। पुलिस ने कहा कि कई तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। पोर्नोग्राफी, डीपफेक या अन्य साइबर क्राइम के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। पुणे पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अपने पार्टनर के साथ फोटो पोस्ट करने से पहले दो बार सोचें। कुछ लोगों ने पुलिस के सामने दावा किया है कि अश्लील वेबसाइट्स पर तस्वीरें पोस्ट करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। पुणे के बाद यूपी पुलिस भी इस कैम्पेन को लेकर सक्रिय हो गई है। आगरा पुलिस ने कपल्स को सावधानी बरतने को कहा है। प्रेस ब्रीफिंग में पुणे में साइबर पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर जयराम पाइगुडे ने कहा कि लोगों को इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करने से पहले सजग रहने की जरूरत है।

इंदौर में कोरोना से सितंबर में 152 मौत, फिर भी सियासी जलसों में जुटाई भीड़

इंदौर। इंदौर में रविवार रात कोरोना रिपोर्ट में 468 नए मामले मिले, जबकि 6 लोगों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब 23075 हो गई है, जबकि कुल मृतक 551 हो गए। रात में 3 हजार 240 टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिसमें 2 हजार 682 निगेटिव मरीज मिले। इंदौर में कोरोना की भयंकर तस्वीर होने के बाद भी सियासी जलसे हो रहे हैं। गौरतलब है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र इंदौर से लगा हुआ है। सांवेर में उपचुनाव हो रहा है. यहां हाल ही में जनसभा हुई। जिसमें सीएम शिवराज सिंह के अलावा सिंधिया ने भाग लिया। इस सभा के लिए प्रशासन के स्तर पर 600 बसों का इंतज़ाम किया गया, इन बसों में गाँव-गाँव से लोगों को लाया गया। इस कोरोना काल में कांग्रेस भी भीड़ जमा कर लोगों को खतरा पैदा कर रही है। हालांकि 18194 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। फिर भी सबसे ज्यादा परेशान करने वाला आंकड़ा लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों का है। जिले में अभी 4 हजार 330 एक्टिव मरीज हैं। जिले में अब तक 2 लाख 93 हजार 759 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। सितंबर के 27 दिनों में 9825 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 152 की मौत हुई है। सबसे संक्रमित क्षेत्र सुदामा नगर रविवार रात 234 क्षेत्रों में संक्रमण मिला, इनमें से तीन क्षेत्र ऐसे थे, जहां पहली बार संक्रमण पहुंचा है। सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र सुदामा नगर रहा। यहां पर 17 संक्रमित सामने आए। इसके बाद विजय नगर क्षेत्र में 14 लोग पॉजिटिव मिले। हुजूर गंज में 9 तो गुमास्ता नगर, वीना नगर, हीरा नगर, न्याय नगर और महेश गार्ड लाइन में 8-8 संक्रमित मिले। सूर्यदेव नगर में 7 तो स्कीम नंबर -71, त्रिवेणी नगर, अखंड नगर, लक्ष्मी नगर, सीआईएसएफ, सदाशिव गैलेक्सी, एयरपोर्ट रोड, जिला जेल, कैम्पस रेसिडेंसी एरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी में 6-6 लोग संक्रमित मिले। कैलाश मार्ग, मल्हार गंज, आनंद नगर, शिव शक्ति नगर, वैशाली नगर, सिल्वर स्प्रिंग, पिपलिया राव, राजेंद्र नगर, ट्रेजर टाउन, सनकेश्वर सिटी में 5-5 लोगों में संक्रमण दिखाई दिया। स्कीम नंबर 51, राज मोहल्ला, खातीवाल टैंक, एमआईजी कॉलोनी, सिलिकॉन सिटी, कालानी नगर, बियाबानी, क्लर्क कॉलोनी, लसुडिय़ा अभिनवन नगर और सराफा बाजार में 4-4 लोग संक्रमित मिले।

MP : मकान की खुदाई में निकला खजाना, घड़े में रखे थे 14 लाख के सिक्के

इंदौर। पुराने मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों और ट्रैक्टर के मालिक तांबे के घड़े में गड़ा हुआ खजाना मिला है। घड़े में प्राचीन काल के सिक्के भरे हुए थे। पुराने सिक्के देख कर ट्रैक्टर मालिक का लालच आ गया। उसके बाद बिना किसी को जानकारी दिए ट्रैक्टर मालिक उस खजाना को लेकर अपने घर चल गया। लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी मुखबिर से मिल गई है। उसके बाद ट्रैक्टर मालिक के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान उसके घर घड़ा बरामद कर लिया गया है। दरअसल, पुराने मकाने के नीचे यह खजाना गड़ा हुआ था। घड़ा भी तांबे का है। पुराना होने की वजह से घड़े की कीमत भी हजारों में हैं। इस घड़े में चांदी के पुराने सिक्के भर कर रखे गए थे। घड़े को देख कर मजदूरों ने इसकी सूचना ट्रैक्टर मालिक कैलाश धनगर को दी थी। कैलाश धनगर मौके पर पहुंचा और तांबे की घड़े को अपने घर लेकर चला गया। उसने इसकी जानाकारी किसी को नहीं दी। घड़े में लाखों का खजाना रखा हुआ था। पुलिस की टीम ने कैलाश धनकर के घर से घड़ा और चांदी के सिक्के को बरामद कर लिया है। सिक्कों का वजन कुल 27 किलो 300 ग्राम है, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 14 लाख है। सिक्कों पर प्राचीन मुगल और अरबी भाषा में लिखा हुआ जो संभवतः प्राचीन काल के ही है। एसडीओपी रेखा यादव ने बताया कि झण्डा चौक पर एक पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था। वहां, एक घड़े में चांदी के सिक्के मिले हैं। ट्रैक्टर मालिक ने बिना किसी को जानकारी दिए, इसे घर में छुपा लिया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच की जा रही है। पुरातात्विक काल के हैं सिक्के मामले में कैलाश धनगर के खिलाफ आईपीसी की 1878 के तहत 4 और 20 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि सभी सिक्के पुरातात्विक काल के हैं। शुरुआत में कैलाश पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सिक्के मिलने की बात कबूली है।

सीएम शिवराज को सांवेर में झटका, बस से बुलाया, खाना खिलाया फिर भी भाषण छोड़कर चल दिए

इंदौर। सांवेर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में क्या बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है? क्योंकि हाल ही में यहां सीएम शिवराज व सिंधिया की जनसभा फ्लॉप रही है। फ्लॉप इसलिए क्योंकि इस जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भरसक प्रयास हुए. लोगों को बस से उनके गाँव से मनाकर मनाकर लाया गया, खाना खिलाया इसके बाद भी लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण सुनने के लिए तैयार नहीं थे , गौरतलब है कि भाजपा के प्रत्याशी तुलसी सिलावट को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी खर्च पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। परिवहन अधिकारी ने लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और ले जाने के लिए 600 बसों का इंतजाम किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब भाषण शुरू किया तो लोग उठकर जाने लगे। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब वायरल हुए. कुछ न्यूज़ चैनल ने भी सीएम के भाषण के दौरान खाली कुर्सियां दिखाई. वीडियोमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा से उठकर जाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उठ कर जाती हुई महिलाओं को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी अपने स्तर पर प्रयास करती हुई नजर आ रही है।

डेढ़ माह में सोना में 7300 रुपये और चांदी में 12 हजार की गिरावट

भोपाल। सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है। अगस्त में सोना 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (23 कैरेट) था तो चांदी 70 हजार रुपये प्रतिकिलो थी। अभी सोना 7300 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 12 हजार रुपये प्रतिकिलो तक सस्ती हुई है। वैश्विक बाजार में आई गिरावट के कारण कीमतें कम हुई हैं, जिसके बाद स्थानीय सराफा बाजार में ग्राहकी भी बढ़ी है। दीपावली बाद जिन परिवारों में शादी- विवाह होने हैं, उन्होंने खरीद शुरू कर दी है। कारोबारियों के मुताबिक जून से अगस्त तक बाजार में 25 से 30 फीसद ग्राहकी ही थी, लेकिन दाम कम होने से ग्राहकी 40 फीसद तक पहुंच गई है। सराफा व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का कहना है कि कोरोना काल में बड़े निवेशकों ने बैंकों में जमापूंजी को सोना-चांदी में निवेश कर दिया था। इस कारण मांग बढ़ गई थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी आ गई थी, लेकिन बाद में भाव में गिरावट होने लगी। वर्तमान में वैश्विक बाजार में सोना 1850 डॉलर प्रति औंस है, जबकि पहले यह दो हजार तक पहुंच गया था। ड्यूटी व जीएसटी को जोड़कर जो भाव रहते हैं, उस पर ग्राहकों को देते हैं। बंद दुकानों में भी चमका था सोना 25 मार्च से 31 मई तक लाकडाउन की वजह से भोपाल का सराफा बाजार बंद था। बंद दुकानों में सोना चमका था। लॉकडाउन अवधि में ही भाव 6000 रुपये तक बढ़ गए थे। जुलाई में 50 हजार के आंकड़े के पार पहुंचा था और अगस्त में रिकॉर्ड 58 हजार के आंकड़े को छू लिया था। ठीक ऐसा ही चांदी को लेकर भी रहा। चांदी पहली बार 70 हजार रुपये तक पहुंची थी।

MP : कोरोना ने बढाई सीएम की चिंता, कलेक्टर्स को अधिक सावधानी के निर्देश

भोपाल. कोरोना संक्रमण ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की चिंता बढा दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावी तरीके से निपटने के लिए निर्देश दिए। सीएम ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और इस संक्रमण से रिकवरी रेट बढाने की दिशा में कार्य करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा। 80 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की वस्तुस्थिति का जिलेवार जायजा लिया। जानकारी लेने के बाद सीएम ने सभी जिला कलेक्टर्स को कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत हो गया है। यह अच्छा संकेत है, लेकिन इस संक्रमण को रोकने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सभी संभव व्यवस्थएं सुनिश्चित की जाएं। इन जिलों पर रहा फोकस मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने जबलपुर, नरसिंहपुर, शहडोल, उमरिया, खरगोन व धार जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। सीएम ने इन जिलों की अलग से विशेष समीक्षा की और खास तौर पर ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कोविड केयर सेंटर्स में मरीजों के एडमिट होने और डिस्चार्ज होने की अवधि की भी समीक्षा की। फीवर क्लीनिक पर विशेष ध्यान रखने के लिए कलेक्टर्स को निर्देशित किया। बैठक में ​​चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी आदि शामिल रहे।

MP : चार जिलों में 29 करोड़ रुपये का ‘सौभाग्य घोटाला’

जबलपुर। केंद्र सरकार की ‘सौभाग्य योजना’ के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने के काम में कई जिलों में भ्रष्टाचार हुआ। बिजली कंपनी ने शिकायतों के आधार पर चार जिलों की जांच कराई तो 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला मिला। पूर्व क्षेत्र कंपनी को भौतिक जांच में इसके प्रमाण मिले। सबसे ज्यादा नुकसान मंडला और डिंडौरी जिले में हुआ। मंडला में जहां 15 करोड़ रुपये तो डिंडौरी जिले में 8.40 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार मिला है। इसके अलावा सीधी और सिंगरौली में इस योजना पर करोड़ों रुपये का खेल हुआ है। कंपनी ने फिलहाल सिंगरौली छोड़कर शेष 44 अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। अक्टूबर तक कंपनी तय करेगी कि 29 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई किससे की जाएगी। योजना में विशेष रूप से गरीब लोगों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करनी थी। 2017 में केंद्र सरकार ने राज्यों को इस काम की जिम्मेदारी दी। जिन लोगों के नाम साल 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना में था, उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन। जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जनगणना में नहीं हैं, उन्हें 500 रुपये के शुल्क पर कनेक्शन दिया जाना था। सरकार ने दिसंबर 2018 हर घर रोशन करने का लक्ष्य रखा था। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिली जांच रिपोर्ट में 6 करोड़ की वित्तीय अनियमितता और 9 करोड़ रुपये का बिना काम कराए अतिरिक्त भुगतान किया। कुल 15 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। इसमें 18 अधिकारी-कर्मचारियों को 9 महीने पहले ही आरोप-पत्र दिए जा चुके हैं। 8.40 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार सौभाग्य योजना में सामने आया है। कुल 24 हजार कनेक्शन में 11 हजार कनेक्शन की जांच भौतिक रूप से हुई है। शेष जांच की जा रही है। इसमें तत्तकालीन अधीक्षण यंत्री टीके मिश्रा समेत 9 अफसर जांच के दायरे में है। 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला अभी तक जांच में सामने आया। इसमें 659 प्रोजेक्ट में सिर्फ 218 की जांच में ही यह गड़बड़ी उजागर हुई है। इसमें भी 18 अफसरों के खिलाफ आरोप पत्र फरवरी 2020 में जारी किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लाल सिंह आर्य, भाजपा का जनाधार और बढ़ेगा : एसएल वर्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदेश के अनुसूचित जाति के जनमानस में समाये सरल सहज मिलनसार प्रदेश के कद्दावर जन नेता लाल सिंह आर्य को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम में भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इस पर हर्ष जताते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एसएल वर्मा ने कहा कि श्री आर्य पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे। लाल सिंह आर्य ने केबिनेट मंत्री के पूर्व मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रहकर सफलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए सभी अनुसूचित जाति के दिलों में अपना अहम स्थान बनाया है. श्री वर्मा ने बताया कि श्री आर्य को यह दायित्व मिलने पर प्रदेश के जनमानस में खुशी की लहर चल पड़ी है। श्री वर्मा व मोर्चे के सभी पदाधिकारियो ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है!

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live