LATEST NEWS

क्या है कपल चैलेंज ? पुलिस की समझाइश बढ़ सकते हैं साइबर क्राइम के मामले

मुंबई. सोशल मीडिया पर इस समय #CoupleChallenge बहुत वायरल हो रहा है। भले ही यह चैलेंज बहुत क्यूट नजर आता हो, देशभर में साइबर एक्सपर्ट और पुलिस ने सावधान रहने की अपील की है। इस संबंध में कई शिकायतें भी आई हैं। कपल चैलेंज के हैशटेग के साथ हजारों लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर कपल्स के फोटो डाल रहे हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर ही करीब 40 हजार तस्वीरों या छोटे वीडियो को इस हैशटेग के साथ पोस्ट किया जा चुका है। इस ट्रेंड को लेकर सैकड़ों मीम भी आ गए हैं, जहां सिंगल लोग किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर को फोटोशॉप के जरिए अपनी तस्वीर में जोड़ पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ सिंगल्स ने तो इस ट्रेंड का इस्तेमाल अपने अकेलेपन को मजाकिया अंदाज में दिखाने में किया है। पुलिस क्यों इस ट्रेंड से दूर रहने को कह रही है? इस इंटरनेट चैलेंज ने पुलिस का भी ध्यान खींचा है और कई तरह की शिकायतें उन्हें मिल रही है। पुलिस ने कहा कि कई तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। पोर्नोग्राफी, डीपफेक या अन्य साइबर क्राइम के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। पुणे पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अपने पार्टनर के साथ फोटो पोस्ट करने से पहले दो बार सोचें। कुछ लोगों ने पुलिस के सामने दावा किया है कि अश्लील वेबसाइट्स पर तस्वीरें पोस्ट करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। पुणे के बाद यूपी पुलिस भी इस कैम्पेन को लेकर सक्रिय हो गई है। आगरा पुलिस ने कपल्स को सावधानी बरतने को कहा है। प्रेस ब्रीफिंग में पुणे में साइबर पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर जयराम पाइगुडे ने कहा कि लोगों को इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करने से पहले सजग रहने की जरूरत है।

इंदौर में कोरोना से सितंबर में 152 मौत, फिर भी सियासी जलसों में जुटाई भीड़

इंदौर। इंदौर में रविवार रात कोरोना रिपोर्ट में 468 नए मामले मिले, जबकि 6 लोगों की मौत भी हुई। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब 23075 हो गई है, जबकि कुल मृतक 551 हो गए। रात में 3 हजार 240 टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिसमें 2 हजार 682 निगेटिव मरीज मिले। इंदौर में कोरोना की भयंकर तस्वीर होने के बाद भी सियासी जलसे हो रहे हैं। गौरतलब है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र इंदौर से लगा हुआ है। सांवेर में उपचुनाव हो रहा है. यहां हाल ही में जनसभा हुई। जिसमें सीएम शिवराज सिंह के अलावा सिंधिया ने भाग लिया। इस सभा के लिए प्रशासन के स्तर पर 600 बसों का इंतज़ाम किया गया, इन बसों में गाँव-गाँव से लोगों को लाया गया। इस कोरोना काल में कांग्रेस भी भीड़ जमा कर लोगों को खतरा पैदा कर रही है। हालांकि 18194 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। फिर भी सबसे ज्यादा परेशान करने वाला आंकड़ा लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों का है। जिले में अभी 4 हजार 330 एक्टिव मरीज हैं। जिले में अब तक 2 लाख 93 हजार 759 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। सितंबर के 27 दिनों में 9825 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 152 की मौत हुई है। सबसे संक्रमित क्षेत्र सुदामा नगर रविवार रात 234 क्षेत्रों में संक्रमण मिला, इनमें से तीन क्षेत्र ऐसे थे, जहां पहली बार संक्रमण पहुंचा है। सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र सुदामा नगर रहा। यहां पर 17 संक्रमित सामने आए। इसके बाद विजय नगर क्षेत्र में 14 लोग पॉजिटिव मिले। हुजूर गंज में 9 तो गुमास्ता नगर, वीना नगर, हीरा नगर, न्याय नगर और महेश गार्ड लाइन में 8-8 संक्रमित मिले। सूर्यदेव नगर में 7 तो स्कीम नंबर -71, त्रिवेणी नगर, अखंड नगर, लक्ष्मी नगर, सीआईएसएफ, सदाशिव गैलेक्सी, एयरपोर्ट रोड, जिला जेल, कैम्पस रेसिडेंसी एरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी में 6-6 लोग संक्रमित मिले। कैलाश मार्ग, मल्हार गंज, आनंद नगर, शिव शक्ति नगर, वैशाली नगर, सिल्वर स्प्रिंग, पिपलिया राव, राजेंद्र नगर, ट्रेजर टाउन, सनकेश्वर सिटी में 5-5 लोगों में संक्रमण दिखाई दिया। स्कीम नंबर 51, राज मोहल्ला, खातीवाल टैंक, एमआईजी कॉलोनी, सिलिकॉन सिटी, कालानी नगर, बियाबानी, क्लर्क कॉलोनी, लसुडिय़ा अभिनवन नगर और सराफा बाजार में 4-4 लोग संक्रमित मिले।

MP : मकान की खुदाई में निकला खजाना, घड़े में रखे थे 14 लाख के सिक्के

इंदौर। पुराने मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों और ट्रैक्टर के मालिक तांबे के घड़े में गड़ा हुआ खजाना मिला है। घड़े में प्राचीन काल के सिक्के भरे हुए थे। पुराने सिक्के देख कर ट्रैक्टर मालिक का लालच आ गया। उसके बाद बिना किसी को जानकारी दिए ट्रैक्टर मालिक उस खजाना को लेकर अपने घर चल गया। लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी मुखबिर से मिल गई है। उसके बाद ट्रैक्टर मालिक के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान उसके घर घड़ा बरामद कर लिया गया है। दरअसल, पुराने मकाने के नीचे यह खजाना गड़ा हुआ था। घड़ा भी तांबे का है। पुराना होने की वजह से घड़े की कीमत भी हजारों में हैं। इस घड़े में चांदी के पुराने सिक्के भर कर रखे गए थे। घड़े को देख कर मजदूरों ने इसकी सूचना ट्रैक्टर मालिक कैलाश धनगर को दी थी। कैलाश धनगर मौके पर पहुंचा और तांबे की घड़े को अपने घर लेकर चला गया। उसने इसकी जानाकारी किसी को नहीं दी। घड़े में लाखों का खजाना रखा हुआ था। पुलिस की टीम ने कैलाश धनकर के घर से घड़ा और चांदी के सिक्के को बरामद कर लिया है। सिक्कों का वजन कुल 27 किलो 300 ग्राम है, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 14 लाख है। सिक्कों पर प्राचीन मुगल और अरबी भाषा में लिखा हुआ जो संभवतः प्राचीन काल के ही है। एसडीओपी रेखा यादव ने बताया कि झण्डा चौक पर एक पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था। वहां, एक घड़े में चांदी के सिक्के मिले हैं। ट्रैक्टर मालिक ने बिना किसी को जानकारी दिए, इसे घर में छुपा लिया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच की जा रही है। पुरातात्विक काल के हैं सिक्के मामले में कैलाश धनगर के खिलाफ आईपीसी की 1878 के तहत 4 और 20 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि सभी सिक्के पुरातात्विक काल के हैं। शुरुआत में कैलाश पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सिक्के मिलने की बात कबूली है।

सीएम शिवराज को सांवेर में झटका, बस से बुलाया, खाना खिलाया फिर भी भाषण छोड़कर चल दिए

इंदौर। सांवेर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में क्या बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है? क्योंकि हाल ही में यहां सीएम शिवराज व सिंधिया की जनसभा फ्लॉप रही है। फ्लॉप इसलिए क्योंकि इस जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भरसक प्रयास हुए. लोगों को बस से उनके गाँव से मनाकर मनाकर लाया गया, खाना खिलाया इसके बाद भी लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण सुनने के लिए तैयार नहीं थे , गौरतलब है कि भाजपा के प्रत्याशी तुलसी सिलावट को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी खर्च पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। परिवहन अधिकारी ने लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और ले जाने के लिए 600 बसों का इंतजाम किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब भाषण शुरू किया तो लोग उठकर जाने लगे। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब वायरल हुए. कुछ न्यूज़ चैनल ने भी सीएम के भाषण के दौरान खाली कुर्सियां दिखाई. वीडियोमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा से उठकर जाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उठ कर जाती हुई महिलाओं को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी अपने स्तर पर प्रयास करती हुई नजर आ रही है।

डेढ़ माह में सोना में 7300 रुपये और चांदी में 12 हजार की गिरावट

भोपाल। सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है। अगस्त में सोना 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (23 कैरेट) था तो चांदी 70 हजार रुपये प्रतिकिलो थी। अभी सोना 7300 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 12 हजार रुपये प्रतिकिलो तक सस्ती हुई है। वैश्विक बाजार में आई गिरावट के कारण कीमतें कम हुई हैं, जिसके बाद स्थानीय सराफा बाजार में ग्राहकी भी बढ़ी है। दीपावली बाद जिन परिवारों में शादी- विवाह होने हैं, उन्होंने खरीद शुरू कर दी है। कारोबारियों के मुताबिक जून से अगस्त तक बाजार में 25 से 30 फीसद ग्राहकी ही थी, लेकिन दाम कम होने से ग्राहकी 40 फीसद तक पहुंच गई है। सराफा व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का कहना है कि कोरोना काल में बड़े निवेशकों ने बैंकों में जमापूंजी को सोना-चांदी में निवेश कर दिया था। इस कारण मांग बढ़ गई थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी आ गई थी, लेकिन बाद में भाव में गिरावट होने लगी। वर्तमान में वैश्विक बाजार में सोना 1850 डॉलर प्रति औंस है, जबकि पहले यह दो हजार तक पहुंच गया था। ड्यूटी व जीएसटी को जोड़कर जो भाव रहते हैं, उस पर ग्राहकों को देते हैं। बंद दुकानों में भी चमका था सोना 25 मार्च से 31 मई तक लाकडाउन की वजह से भोपाल का सराफा बाजार बंद था। बंद दुकानों में सोना चमका था। लॉकडाउन अवधि में ही भाव 6000 रुपये तक बढ़ गए थे। जुलाई में 50 हजार के आंकड़े के पार पहुंचा था और अगस्त में रिकॉर्ड 58 हजार के आंकड़े को छू लिया था। ठीक ऐसा ही चांदी को लेकर भी रहा। चांदी पहली बार 70 हजार रुपये तक पहुंची थी।

MP : कोरोना ने बढाई सीएम की चिंता, कलेक्टर्स को अधिक सावधानी के निर्देश

भोपाल. कोरोना संक्रमण ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की चिंता बढा दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावी तरीके से निपटने के लिए निर्देश दिए। सीएम ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और इस संक्रमण से रिकवरी रेट बढाने की दिशा में कार्य करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा। 80 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की वस्तुस्थिति का जिलेवार जायजा लिया। जानकारी लेने के बाद सीएम ने सभी जिला कलेक्टर्स को कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत हो गया है। यह अच्छा संकेत है, लेकिन इस संक्रमण को रोकने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सभी संभव व्यवस्थएं सुनिश्चित की जाएं। इन जिलों पर रहा फोकस मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने जबलपुर, नरसिंहपुर, शहडोल, उमरिया, खरगोन व धार जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। सीएम ने इन जिलों की अलग से विशेष समीक्षा की और खास तौर पर ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कोविड केयर सेंटर्स में मरीजों के एडमिट होने और डिस्चार्ज होने की अवधि की भी समीक्षा की। फीवर क्लीनिक पर विशेष ध्यान रखने के लिए कलेक्टर्स को निर्देशित किया। बैठक में ​​चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी आदि शामिल रहे।

MP : चार जिलों में 29 करोड़ रुपये का ‘सौभाग्य घोटाला’

जबलपुर। केंद्र सरकार की ‘सौभाग्य योजना’ के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने के काम में कई जिलों में भ्रष्टाचार हुआ। बिजली कंपनी ने शिकायतों के आधार पर चार जिलों की जांच कराई तो 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला मिला। पूर्व क्षेत्र कंपनी को भौतिक जांच में इसके प्रमाण मिले। सबसे ज्यादा नुकसान मंडला और डिंडौरी जिले में हुआ। मंडला में जहां 15 करोड़ रुपये तो डिंडौरी जिले में 8.40 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार मिला है। इसके अलावा सीधी और सिंगरौली में इस योजना पर करोड़ों रुपये का खेल हुआ है। कंपनी ने फिलहाल सिंगरौली छोड़कर शेष 44 अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। अक्टूबर तक कंपनी तय करेगी कि 29 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई किससे की जाएगी। योजना में विशेष रूप से गरीब लोगों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करनी थी। 2017 में केंद्र सरकार ने राज्यों को इस काम की जिम्मेदारी दी। जिन लोगों के नाम साल 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना में था, उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन। जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जनगणना में नहीं हैं, उन्हें 500 रुपये के शुल्क पर कनेक्शन दिया जाना था। सरकार ने दिसंबर 2018 हर घर रोशन करने का लक्ष्य रखा था। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिली जांच रिपोर्ट में 6 करोड़ की वित्तीय अनियमितता और 9 करोड़ रुपये का बिना काम कराए अतिरिक्त भुगतान किया। कुल 15 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। इसमें 18 अधिकारी-कर्मचारियों को 9 महीने पहले ही आरोप-पत्र दिए जा चुके हैं। 8.40 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार सौभाग्य योजना में सामने आया है। कुल 24 हजार कनेक्शन में 11 हजार कनेक्शन की जांच भौतिक रूप से हुई है। शेष जांच की जा रही है। इसमें तत्तकालीन अधीक्षण यंत्री टीके मिश्रा समेत 9 अफसर जांच के दायरे में है। 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला अभी तक जांच में सामने आया। इसमें 659 प्रोजेक्ट में सिर्फ 218 की जांच में ही यह गड़बड़ी उजागर हुई है। इसमें भी 18 अफसरों के खिलाफ आरोप पत्र फरवरी 2020 में जारी किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लाल सिंह आर्य, भाजपा का जनाधार और बढ़ेगा : एसएल वर्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदेश के अनुसूचित जाति के जनमानस में समाये सरल सहज मिलनसार प्रदेश के कद्दावर जन नेता लाल सिंह आर्य को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम में भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इस पर हर्ष जताते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एसएल वर्मा ने कहा कि श्री आर्य पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे। लाल सिंह आर्य ने केबिनेट मंत्री के पूर्व मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रहकर सफलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए सभी अनुसूचित जाति के दिलों में अपना अहम स्थान बनाया है. श्री वर्मा ने बताया कि श्री आर्य को यह दायित्व मिलने पर प्रदेश के जनमानस में खुशी की लहर चल पड़ी है। श्री वर्मा व मोर्चे के सभी पदाधिकारियो ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है!

कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की; सुरखी से पारुल साहू को टिकट, अब तक 24 नाम फाइनल

भोपाल. मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने रविवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। आज 9 उम्मीदवारों के नाम पार्टी ने तय कर दिए हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सामने पारुल साहू को उतारा गया है। वे राजपूत को टिकट दिए जाने से नाराज होकर कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं। पार्टी अभी मुरैना समेत 4 सीटों के लिए कोई उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। पार्टी 15 दिन पहले 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। अब तक कुल 24 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। यह लिस्ट दिल्ली से फाइनल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके लिए दिल्ली गए हुए थे। वे एक सप्ताह में दो बार इस संबंध में दिल्ली जा चुके थे। हालांकि अभी भी चार सीटों पर उम्मीदवार तय होना है। भाजपा ने अभी तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उनके उम्मीदवार तय हैं और प्रचार कर रहे हैं। इन सीटों पर अभी उम्मीदवार तय होना बाकी कई दिनों की कवायद के बाद रविवार को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक कुल 24 उम्मीदवारों के नाम पार्टी तय कर चुकी है, लेकिन मेहगांव, बड़ामलहरा, मुरैना और ब्यावरा पर अभी नाम तय नहीं हुए हैं। यहां पर कई दावेदारों के होने के कारण लिस्ट तय करने में देरी हो रही है। इस बार भी पार्टी ने टिकट देते समय जातीय समीकरण के साथ अन्य कारणों को ध्यान में रखा है। टिकट बंटवारे में फिर कमलनाथ की चली पहली सूची में प्रत्याशियों के नाम तय करने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की भूमिका अहम रही तो दूसरी लिस्ट में ही उनकी चली। नाथ ने टिकटों के बंटवारे के पहले दो निजी एजेंसियों और एक कांग्रेस पार्टी से सर्वे कराया था। इन तीनों सर्वे में जो नाम आए उन्हें टिकट दिया गया।

MP : बीजेपी की सभा के लिए जिला प्रशासन ने जुटायीं 600 बसें, राजनीति गर्मायी

इंदौर। सांवेर में शनिवार को नर्मदा परियोजना भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में हुई सभा में जिला प्रशासन द्वारा 600 बसें जुटाने पर राजनीति गरमा गई है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इस पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा सीईसी (चीफ़ इलेक्शन कमिशनर) को इसे संज्ञान में लेना चाहिए। सांवेर उपचुनाव में जो बसें जुटाई गई उनमें डीज़ल शासकीय अधिकारियों द्वारा भरवाया गया। जिस खाद्य अधिकारी ने डीज़ल भरवाने के निर्देश दिए उस पर कार्रवाई होना चाहिए। भाजपा से भी स्पष्टीकरण लिया जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव होने पर भी आशंका जताई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी इस मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की है और मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बेस को भी पत्र लिखा है।

ड्रग्स लेने पर कैसा महसूस होता है, आखिर क्यों हैं बॉलिवुड में इसका इतना चलन ?

मुंबई. ड्रग्स के सेवन को लेकर जिस स्तर का हंगामा इस समय हमारे देश में देखने को मिल रहा है, उसका पूरा फोकस इस समय केवल बॉलिवुड है। लेकिन ऐसा नहीं है कि ड्रग्स का कंजंप्शन केवल बॉलिवुड मे होता है। हां लेकिन ड्रग्स केस में फंस चुकी जया साहा ने एनसीबी की पूछताछ में सितारों का बचाव करने के लिए जिस तरह के तर्क दिए हैं, उनसे दिल्ली के जाने माने सायकाइट्रिस्ट एग्री नहीं करते हैं… क्या वाकई ड्रग्स लेने से स्ट्रेस कम होता है? इस बारे में बात करते हुए मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज (दिल्ली) के सीनियर सायकाइट्रिस्ट डॉक्टर राजेश कुमार कहते हैं कि कोई भी ड्रग हमारे ब्रेन के मिड पार्ट में पहुंचने पर प्लेजर ऐक्टिविटीज के सर्किट में जाकर काम करता है। आमतौर पर ब्रेन का यह हिस्सा सेक्स, फूड, प्लेजर ऐक्टिविटीज, म्यूजिक आदि के कारण ऐक्टिव होता है। ड्रग्स भी ब्रेन के इसी सर्किट पर काम करता है और ड्रग लेने के बाद हाई फील होने लगता है। क्या होती है हाई फीलिंग? –हाई फील करने के दौरान आप खुद को फुल ऑफ एनर्जी महसूस करते हैं। इस दौरान आप आस–पास के माहौल से पूरी तरह कट जाते हैं और तनाव देनेवाली बातों को भूल जाते हैं। इस दौरान आप डिसइनिवेटिव बिहेवियर (जो काम आप एलर्टनेस में नहीं कर सकते) करने लगते हैं और ड्रग्स के असर से कुछ समय के लिए आपकी नींद और थकान गायब हो जाती हैं। हाई फील में होते हैं ‘लो‘ काम –जब व्यक्ति हाई फील करता है तो उसकी कॉन्शियसनेस (चेतन अवस्था) कम हो जाती है, सही और गलत समझने की उसकी क्षमता कम हो जाती है। किस काम को करना है और किसे नहीं उसे यह तय करने में भी मुश्किल होती है। इस कारण उनका व्यवहार सामान्य स्थिति की अपेक्षा में बहुत अधिक बदल जाता है। इस अवस्था में लोग रेप, ऐक्सिडेंट, चोरी और दूसरे इंपल्सिव बिहेवियर करने लगते हैं, जो कि इस स्थिति में बहुत सामान्य ऐक्टिविटीज हैं। अक्सर इस हाई फील के दौरान व्यक्ति ऐसे काम नहीं कर पाता है, जिनमें पूरी तरह सजगता (फोकस) की जरूरत होती है। क्यों सितारे यूज करते हैं ड्रग्स? –सुशांत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में जेल में बंद जया साहा का कहना है कि फिल्मी सितारे अपने स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने के लिए ड्रग्स लेते हैं। इस बारे में डॉक्टर राजेश कहते हैं कि यह पूरी तरह एक मिथ है कि एंग्जाइटी और डिप्रेशन में लोग ड्रग्स लेते हैं। अपने क्लीनिकल एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए डॉक्टर कुमार कहते हैं कि एंग्जाइटी और डिप्रेशन के इलाज में कुछ खास पेथी की सीमित दवाओं को छोड़ दिया जाए तो कोई मेडिसिन ऐसी नहीं है, जिसके कॉम्पोनेंट इन ड्रग्स से मिलते–जुलते भी हों। जबकि ड्रग्स का सेवन करने से इन बीमारियों के लक्षण बढ़ जरूर जाते हैं। –आमतौर पर एडिक्शन के शिकार लोग फिर भले ही वे सिलेब्रिटी ही क्यों ना हों, ड्रग्स का सेवन फन के लिए करते हैं। लेकिन वो लोग हमेशा किसी और को अपने ड्रग्स अडिक्शन का कारण बताते हैं। मतलब वे अपने ऊपर जिम्मेदारी ना लेकर किसी और पर प्रोजेक्ट करते हैं या कहिए कि दोषी ठहराते हैं, इसे सायकॉलजी की भाषा में डिफेंस मैकेनिज़म कहा जाता है। –ड्रग लेनेवाले लोग अलग–अलग कारण देते हैं कि हमने ड्रग्स का सेवन इस कारण किया या उस कारण किया… जैसा कि वे उदाहरण देते हैं कि इन देशों में तो लीगलाइज है ड्रग्स लेना, इसलिए भारत में भी इन्हें लेने की छूट होनी चाहिए। जबकि उन्हें बात की जानकारी नहीं होती है कि जिन देशों में इन ड्रग्स पर पाबंदी नहीं है, वहां भी मेंटल इलनेस के इलाज के लिए इन ड्रग्स का सेवन नहीं किया जाता है। हर प्रफेशन में है स्ट्रेस –डॉक्टर राजेश कहते हैं कि जितना पेन आपको सफलता के स्तर पर पहुंचने के लिए लेना पड़ता है, उससे अधिक पेन आपको सफलता की ऊंचाइयों पर बने रहने के लिए लेना पड़ता है। लेकिन यह बात सिर्फ बॉलिवुड पर नहीं बल्कि हर प्रफेशन पर लागू होती है। इसलिए इस कारण को वैलेड नहीं माना जा सकता कि बॉलिवुड सितारे स्ट्रेस कंट्रोल करने के लिए ड्रग्स लेते हैं। स्ट्रेस से बचने के लिए क्या करें –डॉक्टर राजेश के अनुसार, स्ट्रेस कम करने के कई दूसरे तरीके होते हैं, जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का काम करते हैं। इनमें माइंडफुलनेस प्रैक्टिस, मेडिटेशन, योगा और अन्य स्प्रिचुअल प्रैक्टिस की जा सकती हैं। आप सायकाइट्रिस्ट से ट्रीटमेंट, सायकॉलिजस्ट से काउंसलिंग या स्प्रिचुअल काउंसलिंग ले सकते हैं। ये सभी स्ट्रेस से लड़ने के हेल्दी तरीके हैं। – यदि आप अपना तनाव कम करने के लिए ड्रग्स लेते हैं तो आप बस कुछ देर के लिए अपने स्ट्रेस को दूर कर पाते हैं। लेकिन इसके साथ ही खुद को अन्य समस्याओं में झोंक रहे होते हैं। इनमें मेंटल और फीजिकल दोनों तरह की बीमारियां शामिल हैं।

ताउम्र शुगर की बीमारी से बचाकर रख सकता है एलोवेरा, जानें इसे खाने के और भी फायदे

भोपाल. ग्वारपाठा, घृतकुमारी या एलोवेरा आपकी त्वचा की सुंदरता के लिए जितना उपयोगी है, उतना ही लाभकारी आपकी सेहत के लिए भी है। हम सभी चाहते हैं कि हमारा शरीर हमेशा निरोग रहे। तो प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधियों में एलोवेरा एक ऐसी ही औषधि है, जिसका सेवन नियमित रूप से करने पर किसी भी तरह की बीमारियां शरीर पर हावी नहीं हो पाती हैं। आइए, जानते हैं ग्वारपाठा खाने का सही तरीका और इसके फायदे… क्यों खाना चाहिए एलोवेरा? –एलोवेरा को एक सर्वगुण संपन्न पौधा भी कहा जाता है। क्योंकि आपकी सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो या सौंदर्य से जुड़ी समस्या, हर पीड़ा को हरने के गुण इस पौधे में मौजूद होते हैं। शायद यही वजह है कि मिश्र की प्राचीन सभ्यता में घृतकुमारी को अमरता प्रदान करनेवाला पौधा कहा जाता था। –एलोवेरा में ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिफंगल और ऐंटिमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि कोई बीमारी आपकी त्वचा से जुड़ी हो या शरीर के अंदरूनी हिस्सों से, एलोवेरा खाने का फायदा शरीर के हर अंग को मिलता है। इन समस्याओं से बचाता है –अपने दैनिक जीवन में आप खान–पान और लाइफस्टाइल से संबंधित कई भूल कर जाते हैं। जिस कारण कभी दांत दर्द, पेट दर्द, कब्ज, अपच, उल्टी, लूजमोशन, सिर दर्द जैसी समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप हर दिन एलोवेरा जूस या इसके गूदे का सेवन करेंगे तो आपको इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। कभी नहीं होती ये बीमारियां –नियमित रूप से सीमित मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से रोगी को कभी भी डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल, हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। क्योंकि एलोवेरा का सही प्रकार से सेवन करने पर आपके शरीर में कोई विकार पनप ही नहीं पाता है। इस कारण आप हर तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। इन बीमारियों में देता तुरंत लाभ –पेट में तेज जलन हो रही हो या सीने पर जलन की समस्या तब आप एलोवेरा की एक पत्ती को छीलकर उसके गूदे में धोड़ा–सा शहद मिलाएं और इस मिश्रण का सेवन धीरे–धीरे चाटकर करें। आपको सीने और पेट की जलन से छुटकारा मिलेगा। –ग्वारपाठा छीलकर उसके गूदे में थोड़ी–सी चीनी मिलाकर रोगी को पिला दें। कैसा भी पेट दर्द हो उसे कुछ ही मिनटों में आराम मिल जाएगा। –यदि रसोई का कोई काम करते हुए या किसी अन्य काम के दौरान आपकी त्वचा जल जाती है तो आप तुरंत इस जली हुई जगह पर एलोवेरा का गूदा लगा लें। इससे आपकी त्वचा की जलन तुरंत शांत होगी। साथ ही फफोले कम पड़ेंगे और त्वचा पर जले हुए का निशान गहरा नहीं बन पाएगा। दिव्य अनुभूती कराती है घर पर तैयार की गई यह ड्रिंक, एक बार जरूर ट्राई करें सेवन से जुड़ी जरूरी बातें –एलोवेरा का सेवन करने के बारे में यह बात अच्छी तरह जान लें कि आपको इसके सेवन से कोई हानि नहीं होगी अगर आप हर दिन सीमित मात्रा में इसका सेवन करेंगे। –अति तो हर चीज की वर्जित होती है, इस कारण आपको अपनी उम्र और सेहत के अनुसार ही एलोवेरा की सही मात्रा का निर्धारण करना होगा। इस बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक आपको सही सलाह दे सकते हैं। –यदि आप युवा हैं और स्वस्थ हैं। यानी आपको किसी भी तरह का गंभीर रोग नहीं है तो आप हर दिन एलोवेरा की पत्ती का दो इंच भाग खा सकते हैं। जूस पीना चाहें तो आप हर दिन चाय के कप से आधा कप जूस पी सकते हैं। –गर्भवती महिलाओं को किसी भी जूस या फल का नियमित सेवन करने से पहले अपनी डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला के शरीर में हॉर्मोन्स की स्थिति अलग हो सकती है, जिससे उसकी हेल्थ संबंधी जरूरतें भी अलग–अलग हो सकती हैं। इस स्थिति में आपकी डॉक्टर की सलाह के बाद ही आप एलोवेरा का सेवन करें।

गैस के कारण हो रहा है पेट दर्द तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत आराम

भोपाल. पेट में दर्द होना एक आम समस्या है। कई बार अचानक यह दर्द शुरू हो जाता है और आप सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? काफी देर सोचने के बाद भी आप नहीं जान पाते कि आपने ऐसा क्या खाया है या पिया है जिसके कारण पेट दर्द हो रहा है, जबकि कई बार आपको पता भी चल जाता है कि किस कारण आपके पेट में गैस बन रही है और आपको दर्द झेलना पड़ रहा है। आइए, यहां जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपको पेट दर्द से तुरंत राहत दिलाने का काम करेंगे… पेट में गैस का दर्द होने के लक्षण –अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि इस बात का पता कैसे लगाएं के पेट में दर्द गैस के कारण हो रहा है तो इसका उत्तर यह है कि गैस के कारण जब भी दर्द होता है वह पेट में किसी एक स्थान पर नहीं होता है। –गैस यानी वायु और वायु की प्रकृति होती है कि वह किसी भी एक स्थान पर नहीं ठहरती है। इस कारण गैस से होनेवाला दर्द या तो आपको पूरे पेट में अनुभव होगा या कभी पेट के एक हिस्से में और कुछ ही देर बाद पेट के दूसरे हिस्से में होने लगेगा। –गैस के कारण होने वाले दर्द के समय पेट फूला हुआ और बहुत टाइट अनुभव होता है। यह जरूरी नहीं है कि गैस का दर्द आपके पेट तक ही सीमित रहे। यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी पहुंच सकता है। –इस तरह का दर्द होने के दौरान यदि डकार आती है या वायु पास होती है तो व्यक्ति को दर्द में राहत मिलती है। –गैस के कारण होनेवाले दर्द के दौरान बार–बार वायु पास होने या डकार आने की प्रक्रिया भी लगातार चलती रह सकती है। ऐसा उस स्थिति में होता है ,जब पेट में बहुत अधिक गैस बन रही होती है। क्यों बनती है पेट में गैस? –हमारा शरीर पंचतत्वों से बना हुआ है। इन्हें पंचमहाभूत भी कहा जाता है। इनमें जल, वायु, अग्नि, आकाश और पृथ्वी शामिल हैं। ये सभी तत्व शरीर में संतुलित अवस्था में रहते हैं तो आप भी खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान अनुभव करते हैं। –लेकिन यदि किसी भी कारण से इन तत्वों के संतुलन में दिक्कत हो जाती है तो शरीर में अलग–अलग तरह की पीड़ा होने लगती है। जैसे, वायु अधिक होने पर दर्द की समस्या होने लगती है। –जब आप भोजन करते हैं तो उसे पचाने के दौरान शरीर में वायु या गैस का उत्सर्जन होता है। पाचन के दौरान उत्पन्न हुई यह गैस, डकार या वायु ( Fart) के रूप में शरीर से बाहर निकल जाती है तो कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन यदि किसी भी कारण से यह गैस शरीर में ही रुकी रहती है तो दर्द का कारण बनती है। गैस से होनेवाले पेट दर्द के घरेलू उपचार –पेट में यदि गैस के कारण दर्द हो रहा हो तो आप हरे पुदीने की 5 से 6 पत्तियां धुल लें और इन्हें काले नमक के साथ धीरे–धीरे चबाकर खाएं। कुछ ही मिनटों में आपको वायु पास हो जाएगी और दर्द से राहत मिलेगी। –पेट में बननेवाली गैस की समस्या को दूर करने में अजवाइन सीड्स आपकी सहायता कर सकते हैं। आप 1/4 चम्मच अजवाइन लेकर उसे हल्के गुनगुने पानी के साथ खा लें। इसके बाद उलटे हाथ (लेफ्ट हैंड) की तरफ करवट लेकर 10 से 15 मिनट के लिए लेट जाएं। आपको आराम मिलेगा और दर्द दूर होगा। –पेट गैस के कारण होनेवाले दर्द को दूर करने में हींग आपकी सहायता कर सकता है। आप दो चुटकी हींग लेकर उसे कुछ बूंद पानी के साथ घोलकर लिक्विड बना लें। अब थोड़ी–सी कॉटन लेकर इस लिक्विड में भिगो लें और इसे नाभि में लगाकर लेट जाएं। आपको जल्द राहत मिलेगी। –आप 1/4 चम्मच अजवाइन सीड्स (अजवाइन दाना) लें, इतनी ही चीनी और 1 चुटकी काला नमक लें। इन चीजों को आधा गिलास पानी में मिलाएं। अब इसमें आधे नींबू का रस निचोड़कर पी लें। आपको राहत मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें कि यह नुस्खा आप सिर्फ गर्मी के मौसम में ही अजमाएं। सर्दी के मौसम में सादे के स्थान पर हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें।

भोपाल में रेलवे के VIP गेस्ट हाउस में रेप, रेलवे के अफसर और दोस्त ने किया रेप

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में 22 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप रेलवे के एक अफसर और उसके दोस्त पर है। लड़की को जॉब दिलाने का झांसा देकर भोपाल बुलाया गया था। पुलिस ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। उसका दोस्त फरार है। आरोपी भोपाल में डीआरएम ऑफिस में सिक्योरिटी काउंसलर पद पर है। रेलवे एसपी हितेश चौधरी ने बताया कि लड़की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की रहने वाली है। रेलवे में अधिकारी राजेश तिवारी से वह कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क में आई थी। दोनों के बीच होने वाली बातचीत में राजेश उसे जॉब दिलाने का ऑफर देता था। तय हुआ था कि लड़की भोपाल आएगी। यहां उसे नौकरी दिलवा दी जाएगी। खाने में नशा देकर ज्यादती की शनिवार को लड़की भोपाल एक्सप्रेस से भोपाल आई। यहां राजेश ने उसे रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरा दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त को भी बुला लिया। तीनों के बीच बातचीत के दौरान लड़की को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया। लड़की की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से छूटकर लड़की जीआरपी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर राजेश तिवारी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर-1 के वीआईपी रेस्ट रूम सील कर दिया है। कमरे के अंदर से शराब की खाली बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

MP : बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला को खंभे से बांध लात घूसों से पीटते रहे

सागर। जिले के गाैरझामर के पटना खुर्द में शनिवार सुबह एक महिला काे खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने की लाेमहर्षक घटना सामने आई है। पुराने विवाद के चलते पड़ाेसी एक ही परिवार के 5 लाेग उसे घर के अंदर से घसीटकर बाहर लाए और बिजली के खंभे से बांधकर 1 घंटे तक पीटा। पति व बेटा बचाने आया ताे उनसे भी मारपीट की गई। पुलिस की डायल 100 ने माैके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई। आराेपी शराब के नशे में थे। पीड़िता का आराेप है कि आए दिन शराब पीकर गाली-गलाैच करते हैं। उसकी बेटी से पूर्व में छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में शिकायत के बाद भी गाैरझामर पुलिस ने काेई कार्रवाई नहीं की। जिससे उनके हाैंसले बढ़ गए थे। उधर, चारा काटने पर से भी दाेनाें पक्षाें में विवाद हाेना बताया जा रहा है। पुलिस ने 4 आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के अनुसार राेज की तरह शनिवार की सुबह करीब 8 बजे तुलसी रजक की पत्नी राधारानी अपनी भैंसों को चारा डाल रही थी। इसी दाैरान शराब के नशे में पड़ाेसी दिनेश ,चंद्रेश, अरविंद, रोहित एवं राज विश्वकर्मा पहुंचे और राधा रानी से गाली-गलाैच करने लगे। राेकने पर पांचाें आराेपी उसे घर से घसीटकर सामने लगे बिजली के खंभे के पास ले गए और रस्सी से उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उस पर लाठी, लात-घूंसाें से मारपीट करने लगी। राधारानी के चिल्लाने पर पति तुलसीराम और उसके पुत्र-पुत्री वहां पहुंचे। आराेपियाें ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। इसके बाद पति ने पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस की डायल 100 के आने तक आराेपी महिला काे पीटते रहे। उसे देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गाैरझामर पुलिस ने आरोपी चंद्रेश, दिनेश, रोहित व अरविंद विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 406, 34 के तहत गिरफ्तार किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet