LATEST NEWS

मास्क पहनकर सांस लेने से फेफड़े-इम्यूनिटी पर बुरा असर, बचाव का सिर्फ एक तरीका

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी हो गया है. अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूर पहनें. लेकिन क्या आप जानते हैं लगातार मास्क पहने रखना हमारे फेफड़ों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है. ‘योगा एंड वेलनेस कोच’ अनुराधा गुप्ता का कहना है कि मास्क (Mask) पहनकर सांस लेने से हमारे फेफड़ों, वायटैलिटी और इम्यूनिटी पर काफी बुरा असर पड़ता है. फिटनेस एक्सपर्ट का कहना है कि लगातार मास्क पहनने वालों को ऐसी दिक्कतों से बचने के लिए प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज नियमित रूप से करनी चाहिए. इससे ना सिर्फ आपके फेफड़े और इम्यूनिट अच्छी होगी, बल्कि आप ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. फिटनेस और योगा एक्सपर्ट ने बताया कि अपनी ही सांस को छोड़ने के बाद इनहेल करने की प्रक्रिया को योग और आयुर्वेद में अपान वायु कहते हैं. अपान वायु में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है, जिसका बुरा असर आपकी पूरी सेहत पर पड़ता है. इससे निजात पाने के लिए उन्होंने बेहद आसान एक्सरसाइज भी बताए हैं.

अधिकमास में विष्णु की पूजा करने की परंपरा, विष्णु के 5 मंत्र और जाप करने की सरल विधि

अधिकमास यानी मलमास शुरू हो गया है। ये माह 16 अक्टूबर तक चलेगा। इस माह में भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने की परंपरा है। क्योंकि, विष्णुजी ने इस माह अपना श्रेष्ठ नाम पुरुषोत्तम दिया है। साथ ही, मलमास को वरदान भी दिया है कि जो भी व्यक्ति इस माह में पूजा-पाठ, जाप और ध्यान करेगा, उसे सकारात्मक फल मिल सकते हैं। कैसे करें मंत्र जाप, जानिए जाप की सरल विधि रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। घर के मंदिर में भगवान विष्णु और बाल गोपाल की पूजा करें। भगवान को पीले वस्त्र अर्पित करें। केसर, चंदन, पीले फूल चढ़ाएं। तुलसी के साथ माखन-मिश्री का भोग लगाएं। दीपक जलाकर आरती करें। आरती के बाद साफ आसन पर बैठकर भगवान के मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करना चाहिए। जाप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए। मंत्र जाप के बाद भगवान से पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांगे। पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और खुद भी ग्रहण करें।

एसडीएम को कालिख पोतने के विरोध में काम बंद, 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर

भोपाल. मध्य प्रदेश के चौरई ब्लॉक के छिंदवाड़ा एसडीएम सीपी पटेल के मुंह पर कालिख पोतने के विरोध में अब मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर) तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक संघ, पटवारी संघ समेत प्रदेश के 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी होने वाली है। सोमवार से आय प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र और बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे तक सभी सरकारी काम नहीं होंगे। इस हड़ताल को कई और संगठनों का भी समर्थन है। कर्मचारियों का आरोप है कि राजनीतिक दल सिर्फ चर्चा में आने के लिए इस तरह की बदसलूकी करते हैं। इसी कारण अब आमजनों की तरह ही राजनीतिक पार्टियों को भी ज्ञापन कोर्ट में आकर ही अकेले देना होगा। भीड़ में जाकर किसी तरह के ज्ञापन नहीं लिए जाएंगे। हमें सुरक्षा मिलना जरूरी मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जीपी माली ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कहीं यह नियम नहीं है कि भीड़ में जाकर ज्ञापन लिया जाए। जिस तरह सामान्य लोग सामान्य तरीके से आकर ज्ञापन देते हैं, उसी तरह अब इस तरह के प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल आकर ज्ञापन दें। बस, हम इतना ही चाहते हैं। यह किसी दल के खिलाफ नहीं है। यह व्यवस्था के खिलाफ हड़ताल है। हम नियमानुसार कार्य करते हैं, लेकिन हमेशा हम ही निशाना बनते हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, निशाना कर्मचारी ही कर्मचारियों ने कहा कि प्रदर्शन चाहे सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का- निशाना सिर्फ कर्मचारी और अधिकारी ही बनते हैं। पिछली सरकार में भांडेर में इसी तरह की घटना हो चुकी है। दो दिन पहले उज्जैन में पुलिस अधिकारी से बदसलूकी हुई, लेकिन उनका ही तबादला कर दिया गया। राजनीतिक दबाव के कारण कर्मचारी और अधिकारी विरोध नहीं कर सकते हैं, इसलिए उनका फायदा उठाया जाता है। जेल जा चुका है आरोपी नेता छिंदवाड़ा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेता बंटी पटेल और पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। ज्ञापन लेने पहुंचे चौराई तहसील के एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर बंटी ने कालिख पोत दी थी। पुलिस प्रशासन के जवाबी कार्रवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता बंटी पटेल पर हत्या के प्रयास समेत 11 धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उस पर एनएसए की कार्रवाई भी की गई। इसके बाद पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह पर भी केस दर्ज कर लिया है।

कश्मीर में एनकाउंटर:सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 3 आतंकी मार गिराए; 2 जवान घायल

श्रीनगर। श्रीनगर के बाटमालू इलाके में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को 3 आतंकी मार गिराए। आतंकियों की तरफ से हुए फायरिंग सीआरपीएफ के 2 जवान घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने तड़के करीब 2.30 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले 5 सितंबर को सुरक्षाबलों ने बारामूला में 3 आतंकी मार गिराए थे। आतंकियों के पास 2 एके-47, 2 मैगजीन और एक पिस्टल मिली थी। पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद जम्मू-कश्मीर की पुलिस और आर्मी ने पिछले कई महीनों से सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। सुरक्षाबलों ने इस साल 72 ऑपरेशंस में 177 आतंकी ढेर किए जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के इलाके में इस साल 7 एनकाउंटर में 16 आतंकी मारे गए हैं। वहीं पूरे राज्य में 72 ऑपरेशंस में अब तक 177 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं। अलग-अलग राज्यों के कुछ लोग आईएस में शामिल हो रहे सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि दक्षिण के राज्यों समेत अलग-अलग राज्यों से कुछ लोग आतंकी संगठन आईएस में शामिल हुए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में आईएस की मौजूदगी से जुड़े 17 मामले दर्ज किए हैं और 122 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

टाटा कंपनी बनाएगी नई संसद, 865 करोड़ की लागत से पुरानी इमारत के सामने ही बनेगी नई इमारत

नई दिल्ली। संसद की नई इमारत बनाने का कॉन्ट्रैक्ट टाटा कंपनी को मिला है। 865 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इमारत का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को टाटा ने हासिल कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक, इमारत का निर्माण 21 महीने में पूरा होने की उम्मीद है। यह इमारत पार्लियामेंट हाउस स्टेट के प्लॉट नंबर 118 पर बनाई जाएगी। इस इमारत का मास्टर प्लान पिछले साल तैयार किया गया था। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच संसद के दोनों सदनों के लिए ज्यादा सदस्यों की क्षमता वाली नई इमारतें बनाई जाएंगी। साथ ही केंद्रीय सचिवालय के लिए 10 नई इमारतें बनाई जाएंगी। राष्ट्रपति भवन, मौजूदा संसद भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत को वैसा ही रखा जाएगा। हालांकि, मास्टर प्लान तैयार होते वक्त केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्पष्ट कर दिया था कि ये प्लान अंतिम नहीं है। ऐसा होगा नया संसद भवन लोकसभा की नई इमारत में सदन के अंदर 900 सीटें होंगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में लोकसभा में सीटें बढ़ती हैं तो दिक्कत न हो। नए सदन में दो-दो सांसदों के लिए एक सीट होगी, जिसकी लंबाई 120 सेंटीमीटर होगी। यानी एक सांसद को 60 सेमी की जगह मिलेगी। संयुक्त सत्र के दौरान इन्हीं दो सीटों पर तीन सांसद बैठ सकेंगे। यानी कुल 1350 सांसद बैठ सकेंगे। राज्यसभा की नई इमारत में 400 सीटें होंगी। देश की विविधता दर्शाने के लिए संसद भवन की एक भी खिड़की किसी दूसरी खिड़की से मेल खाने वाली नहीं होगा। हर खिड़की अलग आकार और अंदाज की होगी। प्रधानमंत्री आवास साउथ ब्लॉक की मौजूदा इमारत के पीछे बनेगा पीएम आवास: साउथ ब्लॉक की मौजूदा इमारत के पीछे नया पीएमओ बनेगा। उसी के पीछे प्रधानमंत्री आवास बनेगा। अभी प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर है। इस आवास को साउथ ब्लॉक के पास बनाने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रधानमंत्री के अपने आवास से दफ्तर और संसद आने-जाने के लिए ट्रैफिक नहीं रोकना पड़ेगा।

ग्वालियर में चुनाव से पहले झड़प, शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस नेता का गला पकड़ा

ग्वालियर. ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर उपचुनाव की जंग शुरू होने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी में सड़क पर झड़प होने लगी है. नगर निगम ने कमलनाथ के स्वागत के लिए लगाए कुछ पोस्टर हटाए तो कांग्रेसियों ने हंगामा खड़ा कर दिया. कार्यकर्ताओं ने फूलबाग चौराहा पर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर यहां पहुंचे तो कांग्रेसियों ने उनका घेराव कर दिया. मंत्री भी आपा खो बैठे और कांग्रेस कार्यकर्ता से बदसुलूकी कर दी. इससे उत्तेजित कार्यकर्ताओ की उनसे और पुलिस से झड़प हो गई. 18 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर-चंबल के दो दिन के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं.इस इवेंट को जोरदार बनाने के लिए शहर में कांग्रेस ने कमलनाथ के होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाए हैं. फूलबाग पर लगे कुछ पोस्टर बैनर नगर निगम अमले ने हटा दिए.जब निगम का अमला पोस्टर बैनर हटा रहा था तो कांग्रेसियों को भनक लग गई.थोड़ी देर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता फूलबाग पर जमा हो गए. इन लोगों ने हंगामा कर दिया और फूलबाग चौराहे पर धरना देकर बैठ गए. कांग्रेसियों ने सिंधिया के खिलाफ भी नारेबाज़ी की. लाखन सिंह ने प्रशासन पर BJP के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया. उनका आरोप है कि बीजेपी कमलनाथ और कांग्रेस के जोरदार माहौल से डर गई है. अब कांग्रेस को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है. कैबिनेट मंत्री पहुंचे तो बवाल बढ़ा,झूमा झटकी जिस वक्त फूलबाग चौराहे पर कांग्रेसियों का धरना चल रहा था, उस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर मांझी समाज से मुलाकात करने पहुंच गए. मंत्री को आता देख कुछ कांग्रेसी उनके सामने नारेबाजी करने लगे.पहले मंत्री प्रधुम्न ने कांग्रेसियों को मना किया, लेकिन जब मंत्री के सामने अड़ गए तो मंत्री ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी नाज़िम खान का गला पकड़ लिया. मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कांग्रेसियों को हटाया. सिंधिया का पुतला फूंका, थाना घेरा मंत्री से विवाद के बाद भड़के कांग्रेसियों ने फूलबाग पर प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने सिंधिया का पुतला फूंका और मंत्री पर कार्रवाई की मांग को लेकर 3 घंटे तक सड़क पर धरना दिया. देर शाम कांग्रेसियों ने पड़ाव थाना का घेराव किया.थाना परिसर में नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर और भाजपाईयों पर FIR की मांग की. कांग्रेस के आवेदन पर पुलिस अफसरों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.कांग्रेस ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनीदी है.

भोपाल में रोज 200-250 नए केस, 15 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। यहां पर हर रोज कोरोना के 200-250 नए केस मिल रहे हैं। बुधवार को भी यहां पर 245 नए कोरोना मरीज मिले। ऐसे में सरकार कोविड नियंत्रण के लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इसमें इंटर्न, मेडिकल स्टूडेंट, प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स, आयुष डॉक्टर और नर्सिंग स्टूडेंट को शामिल किया जाएगा। इसमें कोरोना की रोकथाम और मरीजों के मन से भय को कैसे दूर किया जाए। इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही जागरुकता के लिए नए-नए तरीके अपनाने पर भी जोर दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि शहर के 24 प्राइवेट अस्पतालों में कोविड का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत को देखते हुए अन्य निजी अस्पतालों को भी कोविड सेंटर बनाएंगे। अस्पतालों में आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुरूप उपचार उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नये अस्पतालों को शामिल करते समय विशेष रूप से देख रहे हैं कि वहां पर ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई हो रही है या नहीं। हमीदिया में कोविड के लिए 50 बेड और बढ़ेंगे आयुष्मान योजना के तहत इम्पैनल्ड 61 अस्पतालों की टोटल क्षमता 5894 में से 1184 बेड कोविड के लिए डेडिकेटेड किए जाएंगे। हर अस्पताल के साथ जिला प्रशासन के प्रतिनिधि कोऑर्डिनेट करेंगे। हमीदिया अस्पताल में जल्द ही कोविड मरीजों के लिए 50 बेड और बढ़ाए जाएंगे। साथ ही टीबी अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू भी शुरू होगा, इससे इसकी क्षमता और बढ़ जाएगी। जूनियर डॉक्टरों के लिए इलाज के लिए जीवन रक्षक दवाइयां दी जाएंगी जीएमसी के जूनियर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की मांग को सरकार ने मान ली है। मंत्री सारंग ने कहा कि जूनियर डॉक्टर्स के संक्रमित होने पर उनके कोविड उपचार के लिए रि-इन्वेस्टमेंट मोड पर जीवन-रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज में सुव्यवस्थित कैंटीन और रिक्रिएशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। 5 सरकारी और 10 प्राइवेट अस्पतालों में हो रहा है इलाज राजधानी में कोरोना का इलाज पांच सरकारी और 10 प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा है। इसमें एम्स, जीएमसी, जे.पी. हॉस्पिटल, कस्तूरबा हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल हैं। वहीं अधिग्रहित किए गए अस्पतालों में चिरायु, जेके अस्पताल सहित पीपुल्स, बंसल, आरकेडीएफ, भोपाल केयर हॉस्पिटल, केयर मल्टी स्पेशियलिटी, निर्मल प्रेम मूर्ति हॉस्पिटल, करोंद मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और एबीएम हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। अब 24 अस्पतालों में कोरोना मरीजों का मुफ्त इलाज होगा आयुष्मान योजना के तहत रजिस्टर्ड जिले के 24 अस्पतालों में 20 प्रतिशत बेड कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित करा दिए हैं। यहां मरीजों को नि:शुल्क इलाज मिलेगा। इलाज की राशि सरकार देगी। वर्तमान में 12 से अधिक अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत रजिस्टर्ड लोगों के इलाज कर रहे हैं। यहां अभी तक 61 मरीज भर्ती हैं और कोरोना का इलाज करा रहे हैं। दरअसल, प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। गुरुवार से 6 व 19 सितंबर से 6 अन्य अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड वाले लोगों को कोरोना का इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। सभी 24 अस्पतालों में 300 से अधिक ऑक्सीजन बेड उपलब्ध होंगे। इन अस्पतालों में मिलेगा इलाज कोलार क्षेत्र में – अक्षय हॉस्पिटल, नोबेल, नर्मदा ट्रामा सेंटर, आरकेडीएफ हॉस्पिटल, पुष्पांजलि, सिद्धांता अस्पताल और सहारा हॉस्पिटल। हुजूर क्षेत्र में – रुद्राक्ष मल्टी सिटी हॉस्पिटल और लीलावती हाॅस्पिटल। गोविंदपुरा क्षेत्र में- केयर मल्टी और अनंतश्री हॉस्पिटल। बैरागढ़ क्षेत्र में – एबीएम, ग्रीन सिटी, एलबीएस, राजदीप, सेंट्रल हॉस्पिटल, गुरु आशीष हॉस्पिटल, जवाहरलाल कैंसर हॉस्पिटल, माहेश्वरी, सर्वोत्तम, सिल्वर लाइन हॉस्पिटल। टीटी नगर क्षेत्र में- पीपुल्स हॉस्पिटल। एमपी नगर में – सहारा हॉस्पिटल और पालीवाल हॉस्पिटल।

कोरोना को आमंत्रण, चुनावी माहौल के लिए बीजेपी नेताओं ने गांव-गांव से बुलाई पब्लिक

छतरपुर। मंगलवार को छतरपुर जिले के बड़ामलहारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में कोरोना की चैन और ज्यादा मजबूत हो गई, क्योंकि सभा के लिए नेताओं ने गांव-गांव से कार्यकर्ताओं को बुलाया। सभा को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला भी जुटा रहा। नतीजा यह हुआ कि मंच-पंडाल से लेकर हैलिपैड तक कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई नहीं दी। जहां मंच पर नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चुनावी शंखनाद किया, वहीं पंडाल और हैलिपेड पर धक्का-मुक्की होती रही।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा

सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच संसद के उच्च सदन राज्यसभा में बिहार की दो धुर विरोधी पार्टी जेडीयू  और आरजेडी  के बीच बड़ा मुकाबला देखने मिलेगा। 245-सदस्यीय राज्यसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के सदस्यों की संख्या 116 है। बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और बीजू जनता दल एनडीए उम्मीदवार का ही समर्थन करेंगे। राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस के नौ, टीआरएस के 6 और बीजेडी के सात सदस्य हैं। बीजेपी के रणनीतिकारों का अनुमान है कि हरिवंश को करीब 140 सदस्यों का साथ मिल सकता है।

वैक्सीन का काम कर रहा मास्क

इंटरनेशनल जर्नल की रिपोर्ट में दावा- 90%वायरस रोक लेता है मास्क और इस तरह से मास्क वैक्सीन का काम कर रहा  | यह दावा इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की हाल ही में प्रकाशित एक ताजा शोध में किया गया है। इस रिपोर्ट को तैयार किया है अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को के स्कूल ऑफ मेडिसिन की प्रोफेसर (मेडिसिन) मोनिका गांधी और एपिडियोमॉलिजी एंड बायोइन्फोमैटिक्स के प्रोफेसर जॉर्ज रदरफोर्ड ने। रिपोर्ट कहती है कि फेसमास्क काफी हद तक वैक्सीन जैसा ही काम कर रहा है।

कंगना ने ली शिवसेना से टक्कर

पांच  दिन बाद अभिनेत्री कंगना राणावतमुंबई से हिमाचल लौटीं, उन्होंने कहा- सोनिया की सेना ने आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ खून होगी|

सलमान खान की पेशी

काले  हिरण शिकार एवं  आर्म्स एक्ट प्रकरण में फिल्म अभिनेता सलमान खान को जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर ने 28 सितम्बर को पेश होने के आदेश दिए हैं। मामले में आज सुनवाई चल रही थी। आज सलमान की याचिका पर काला हिरण शिकार प्रकरण व राज्य सरकार की याचिका पर आर्म्स एक्ट प्रकरण की सुनवाई पूरी नहीं हो पाई और सलमान को अगली सुनवाई तिथि पर खुद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया।

कोविड-19 का वैक्सीन ट्रैकर

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि हाई-रिस्क ग्रुप यानी बुजुर्गों और फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए कोरोना वैक्सीन को जल्दी अप्रूव किया जा सकता है। अब तक वैक्सीन जारी करने को लेकर कोई तारीख फिक्स नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई है कि अगले साल मार्च से पहले वैक्सीन तैयार हो जाएगी। वहीं, अमेरिकी कंपनी फाइजर ने दावा किया है कि उसका वैक्सीन इसी साल दिसंबर से पहले अमेरिकी मार्केट में आ जाएगी। आप भी जान लीजिए कि कोरोना को काबू करने के लिए जिस वैक्सीन का इंतजार हो रहा है, उस पर दुनियाभर में क्या डेवलपमेंट हुए हैं।

हिन्दी विश्वविद्यालय भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- हिंदी दिवस के  अवसर पर हिन्दी विश्वविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण के साथ  मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी अगर हिंदी  भाषा में हो तो ग्रामीण क्षेत्र बच्चे चमत्कार कर सकते हैं

एमपी उपचुनाव : प्रत्याशियों को लेकर भाजपा की तस्वीर तकरीबन साफ, अधिकृत सूची पितृपक्ष के बाद

भोपाल. मप्र में 27 सीटों के उपचुनावों में प्रत्याशियों को लेकर भाजपा की तस्वीर तकरीबन साफ हो गई है। शुरुआत में कांग्रेस से भाजपा में आए 22 नेताओं को पहले ही पार्टी नेता संभावित प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। शेष बचीं हुई 5 सीटों नेपानगर, मांधाता, बड़ा मलेहरा, जौरा और आगर में भी अब नाम तकरीबन तय हो चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा नेपानगर, मांधाता और बड़ा मलेहरा में भी उन्हीं नेताओं को मौका देगी, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। बड़ा मलेहरा से कांग्रेस विधायक रहे प्रद्युम्न लोधी के भाजपा में आने के बाद सरकार ने उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया है। तब ऐसा माना गया था कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी, लेकिन अब तय हुआ है कि कांग्रेस से जो भी भाजपा में आया है, उसे टिकट दिया जाए। लिहाजा भाजपा को अब सिर्फ आगर और जौरा से ही प्रत्याशी तय करना है। भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद आगर सीट रिक्त हुई, जबकि जौरा में कांग्रेस विधायक रहे बनवारीलाल शर्मा के निधन से सीट खाली हुई। पार्टी ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगर में 3 नामों सांसद अनिल फिरोजिया की बहन व पूर्व विधायक रेखा रत्नाकर, मनोहर ऊंटवाल के बेटे बंटी ऊंटवाल और प्रभु गेहलोत के नाम में से किसी एक पर सहमति बनाने के प्रयास शुरू किए हैं। रेखा और बंटी का नाम आगे हैं, जबकि जौरा में सुबेदार सिंह रजौधा के नाम पर आमराय बन रही है। भाजपा पितृपक्ष के बाद सूची जारी कर सकती है। पार्टी दफ्तर में बैठक…वर्तमान व पूर्व विधायक नहीं पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने के लिए भोपाल शहर भाजपा की बैठक शनिवार को पार्टी दफ्तर हुई। इसमें सभी विधायकों और पूर्व विधायकों को भी आना था, लेकिन सिर्फ कृष्णा गौर ही पहुंचीं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि सुमित पचौरी को नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से चल रही तनातनी इस बैठक में भी दिखाई दी। हाल ही में भगवानदास सबनानी को प्रदेश महामंत्री बनने के बाद यह खींचतान और बढ़ गई है। हॉल में हुई बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश विश्वकर्मा ने कहा कि ज्यादा कार्यकर्ताओं के आने से यह स्थिति बनी। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मंडल व बूथस्तर तक सेवा कार्यक्रम करने को कहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet