LATEST NEWS

मां बनी अविवाहित युवती ने नवजात को झाड़ियों में फेंका, रो कीड़े काटने से हालत नाजुक

खंडवा.  खंडवा में एक अविवाहित युवती ने बीच सड़क पर नवजात को जन्म दे दिया। युवती को परिवार वाले गर्भपात कराने ले जा रहे थे। नवजात को झाड़ियों में फेंक गई। युवती का रास्ते में प्रसव देख ग्रामीणों को शंका हुई और वह रास्ते पर निकले तो झाड़ियों से नवजात की चीखें सुनाई दीं। उसे उठाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे को कीड़े-मकोड़ें ने काट लिया था, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार सुबह 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। घटना गुरुवार देर शाम की पंधाना थाना क्षेत्र के गांव घाटाखेड़ी और देवनालिया के बीच की है। अविवाहित युवती गांव देवनालियां की है। गर्भपात के लिए परिजन उसे कहीं ले जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव घाटाखेड़ी के नजदीक सियाबाबा बाबा फाटा के यहां प्रसव पीड़ा बढ़ गई तो यहां बने एक टीनशेड में रुक गए। जहां प्रसव के बाद नवजात को जन्म दिया और थोड़ी दूर जाकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शी बोला- शंका होने पर युवती को चेताया था कि नवजात को फेंकना मत प्रत्यक्षदर्शी राहुल जमरे ने बताया, वह पंधाना पीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैनात हैं। घाटाखेड़ी में रास्ते पर उसका मकान है। रात के 8 बजे एक बाइक सवार ने दरवाजा खटखटाया, दो लोगों के साथ एक महिला थी, वह तड़प रही थी। उन्होंने पेट्रोल मांगा तो मैंने उन्हें गांव से लाकर दिया। इतनी देर में उसने घर के बाहर रोड पर ही नवजात को जन्म दे दिया। थोड़ी देर में वह उसे छोड़कर जाने लगे। मेरे पड़ोसी ने बताया कि युवती अविवाहित है। हमने उन्हें रोका और नवजात को ले जाने का कहा। चेतावनी भी दी कि यदि इसे कहीं फेंका तो पुलिस को बता देंगे। फिर थोड़ी दूर जाकर युवती ने नवजात को फेंकने की कोशिश की तो हमने देख लिया। फिर हम चिल्लाएं तो वह उसे लेकर चली गई। कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया राहुल जमरे ने कहा कि मुझे और पड़ोसी को शक था कि कहीं वह उसे फेंक न दें। दो-चार ग्रामीणों को बुलाया और रात के अंधेरे में पैदल निकल पड़े। थोड़ी दूर जाकर नवजात के राेने की आवाज सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो कीड़े-मकोड़ें शरीर पर चढ़ गए थे। गांव की आशा अनिता जमरे को बुलाकर शरीर साफ करवाया। पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने नवजात को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया। जहां उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया।

कानपुर : 2 हजार महिलाओं से दोस्ती, मोबाइल में 65 युवतियों के अश्लील वीडियो मिले

कानपुर। कानपुर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले शातिर को दबोच लिया है। उसके पास से 65 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो और 1000 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें बरामद हुई हैं। जांच में सामने आया है कि जलालाबाद का रहने वाले शेखर सुमन सोशल मीडिया पर दो हजार से ज्यादा महिलाओं के संपर्क में था। वह संस्कृत में स्नातक है। 27 से ज्यादा महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई कानपुर साइबर सेल में बीते तीन महीने में 27 से ज्यादा महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। सभी का एक ही आरोप था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक युवक ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर उनका निजी फोटो और वीडियो हासिल करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किसी से एक लाख तो किसी से 2.50 लाख तो किसी से 5 लाख की डिमांड कर रहा है। कइयों ने तो बदनामी के डर से शातिर के खाते में रुपए भी ट्रांसफर कर दिए थे। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने ब्लैकमेल करने वाले युवक को दबोच लिया। उसके मोबाइल की जांच की गई तो पुलिस अफसर भी चौंक गए। शातिर के पास 65 से ज्यादा महिलाओं और छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि युवक से पूछताछ चल रही है। शातिर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर दो हजार से ज्यादा महिलाओं और छात्राओं के संपर्क में था। सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग फेसबुक पर लड़कियों से लड़की बनकर करता था दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई नामों से बना रखी है आइडी दोस्ती होने के बाद वाट्सएप नंबर लेकर करता था चैटिंग चैटिंग के दौरान कई लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो रोजाना 150 से 200 लड़कियों को करता था मैसेज सैकडों लड़कियों से चैटिंग के सबूत मिले क्राइम ब्रांच ने शिकायत की जांच करते हुए शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद निवासी 28 साल के शेखर सुमन को गिरफ्तार किया है। शेखर सुमन रोजाना करीब डेढ़ से दो सौ लड़कियों को मैसेज करके चैट करता है। उसने फेसबुक पर अंकुर गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अंकुर ओमर, नेहा अग्रवाल, सौम्या ओमर आदि के नाम से आईडी बना रखी है। अंकुर ओमर नाम से जो एकाउंट बना है बस उसमें ही इसकी असली फोटो लगी है बाकी में लड़कियों की फर्जी फोटो लगा रखी है। अंकुर शेखर का निक नेम है। कई राज्यों की लड़कियों को दिया झांसा कानपुर नगर के कल्याणपुर थाने में लिखा गया मुकदमा तो एक बानगी मात्र है। सौरभ ने इसके अलावा आगरा, शाहजहांपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज के साथ ही दिल्ली, मुंबई, झारखंड, उत्तराखंड आदि राज्यों की लड़कियों से यह रोजाना चैट करके उन्हें अपने झांसे में ले रहा था। संस्कृत विश्वविद्यालय से स्नातक है शेखर सैकड़ों लड़कियों को अपने झांसे में फंसा चुका शेखर शाहजहांपुर के एक संस्कृत महाविद्यालय से स्नातक है। उसे यह आइडिया अपने एक दोस्त सत्यम अवस्थी से मिला। शेखर के मुताबिक सत्यम भी इसी प्रकार लड़कियों से दोस्ती करता था।

मध्यप्रदेश: शराबियों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अब देशी और विदेशी शराब (liquor) दुकानदारों को ग्राहकों को शराब के साथ उसका बिल (liquor bill) भी देना होगा. बिना बिल दिए अब दुकानदार शराब नहीं बेच पाएगा. इसको लेकर गुरूवार को मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त (Madhya Pradesh Excise Officer) ने आदेश जारी कर दिए हैं. जारी आदेश के मुताबिक 1 सितंबर से प्रदेश के सभी फुटकर शराब विक्रेताओं और देशी-विदेशी शराब विक्रेता को उसके द्वारा भुगतान की गई राशि के अनुसार बिल देना अनिवार्य होगा. आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में शराब दुकानदारों को अधिकतम मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बिक्री किए जाने संबंधी शिकायत के निवारण हेतु यह आदेश जारी किए गए हैं. आदेश से जहां एक तरफ मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने पर रोक लगेगी. तो वहीं शराब क्रेता के पास शराब खरीदी का प्रमाण पत्र भी मौजूद रहेगा. इस के लिए दुकानदार को बिल बुक या कैश मेमो का प्रिंट जिला आबकारी कार्यालय में प्रमाणित कराना अनिवार्य होगा. वही जिला आबकारी अधिकारी आयुक्त के निर्देश अनुसार बिल बुक उपयोग में लाई जा सकेगी. बुक के उपयोग में लाने पर उसकी कार्बन कॉपी ठेका की समाप्ति यानी 31 मार्च 2022 तक रखना अनिवार्य होंगा. दुकानदार करते हैं मनमाने रेट पर शराब की बिक्री प्रदेश के सभी जिलों में फुटकर देशी और विदेशी शराब दुकानों में मनमाने रेट पर शराब की बिक्री की जाती रही है. शराब माफियाओं द्वारा सिंडीकेट बनाकर शराब की बिक्री की जाती रही है. जिसके चलते ग्राहकों को कई गुना मंहगी शराब खरीदना पड़ती है. कई बार इस बात की शिकायत शासन स्तर तक की गई है. लगातार मिल रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त ने आज आदेश जारी कर दिया है कि अब से देशी और विदेशी शराब की फुटकर दुकानों में शराब के साथ बिल देना भी अनिवार्य होगा, बिना बिल के अब कोई भी दुकान से शराब की बिक्री नहीं की जाएगी.

शरिया क़ानून क्या है और ‘तालिबान के शासन’ में अफ़ग़ान महिलाओं के लिए इसके क्या मायने हैं?

नईदिल्ली। तालिबान ने कहा है कि वे इस्लाम की शरिया क़ानूनी प्रणाली की सख़्त व्याख्या के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान पर शासन करेंगे। इस समूह ने राजधानी काबुल पर क़ब्ज़ा करने के बाद अपनी जीत का दावा किया है। इसके साथ ही देश में अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना की उपस्थिति को क़रीब दो दशक बाद ख़त्म कर दिया है। अफ़ग़ानिस्तान में क्या हो रहा है? देश पर अपना नियंत्रण क़ायम कर लेने के बाद बुलाई गई पहली प्रेस वार्ता में, तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया और महिलाओं के अधिकारों जैसे मसलों से “इस्लामी क़ानून के ढांचे के तहत” निपटा जाएगा। हालांकि तालिबान ने अभी तक यह नहीं बताया कि व्यवहार में इसके क्या मायने होंगे। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई जिन्हें पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की वक़ालत करने के चलते तालिबान ने 15 साल की उम्र में गोली मार दी थी, उन्होंने चेतावनी दी है कि शरिया क़ानून की तालिबान की व्याख्या अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए घातक हो सकती है। मलाला ने बीबीसी को बताया, “मुझे अफ़ग़ानिस्तान में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं सहित कुछ कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला। उन्हें अपने आगे के जीवन को लेकर भरोसा नहीं हो रहा है।” उन्होंने कहा, “उनमें से कई लोग 1996-2001 के बीच देश में में जो हुआ था, उसे याद कर रहे हैं और वे अपनी सुरक्षा, अपने अधिकारों और स्कूल जाने के अधिकार को लेकर बहुत चिंतित हैं।” असल में, पहले जब तालिबान सत्ता में थे, तब महिलाओं को काम करने या शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं थी। आठ साल की उम्र से लड़कियों को बुर्क़ा पहनना पड़ता था। यही नहीं, महिलाओं को बाहर जाने की अनुमति तभी थी, जब उनके साथ कोई पुरुष संबंधी होते थे। इन नियमों की अवहेलना करने पर महिलाओं को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाते थे। शरिया क्या है? शरिया क़ानून इस्लाम की क़ानूनी व्यवस्था है। इसे इस्लाम की सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक क़ुरआन और इस्लामी विद्वानों के फ़ैसलों यानी फ़तवों, इन दोनों को मिलाकर तैयार किया गया है। शरिया का शाब्दिक अर्थ- “पानी का एक स्पष्ट और व्यवस्थित रास्ता” होता है। शरिया क़ानून जीवन जीने का रास्ता बताता है। सभी मुसलमानों से इसका पालन करने की उम्मीद की जाती है। इसमें प्रार्थना, उपवास और ग़रीबों को दान करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य मुसलमानों को यह समझने में मदद करना है कि उन्हें अपने जीवन के हर पहलू को ख़ुदा की इच्छा के अनुसार कैसे जीना है। व्यवहार में इसका क्या मतलब है? शरिया किसी मुसलमान के दैनिक जीवन के हर पहलू के बारे में व्यवस्था देता है। उदाहरण के लिए, काम के बाद अपने सहयोगियों द्वारा पब में बुलाए जाने पर सोच में डूबा कोई मुसलमान सलाह के लिए शरिया विद्वान के पास जा सकता है ताकि यह तय हो सके कि वह अपने धर्म के क़ानूनी ढांचे के भीतर व्यवहार करे। दैनिक जीवन के अन्य क्षेत्रों, मसलन पारिवारिक क़ानून, वित्त और व्यवसाय के लिए मार्गदर्शन के लिए भी कोई मुसलमान शरिया क़ानून का रुख़ कर सकता है। शरिया के कुछ कठोर दंड क्या हैं? शरिया क़ानून अपराधों को दो सामान्य श्रेणियों में विभाजित करता है। पहला, ‘हद’, जो गंभीर अपराध हैं और इसके लिए अपराध तय किए गए हैं और दूसरा, ‘तज़ीर’ अपराध होता है। इसकी सज़ा न्याय करने वाले के विवेक पर छोड़ दी गई है। हद वाले अपराधों में चोरी शामिल है। इसके लिए अपराधी के हाथ काटकर दंड दिया जा सकता है। वहीं व्यभिचार करने पर पत्थर मारकर मौत की सज़ा दी जा सकती है। कुछ इस्लामी संगठनों का तर्क है कि ‘हद’ अपराधों के लिए दंड मांगने पर इसके नियमों में सुरक्षा के कई उपाय तय हैं। इसके लिए दंड तय करने से पहले काफ़ी ठोस सबूत की ज़रूरत होती है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पत्थर मारकर मौत की सज़ा देने का विरोध किया है। उसका कहना है: “यह दंड यातना या अन्य क्रूर, अमानवीय या अपमानजनक सज़ा तय करता है। इसलिए यह साफ़ तौर पर प्रतिबंधित है।” हालांकि सभी मुस्लिम देश हद अपराधों के लिए ऐसे दंड नहीं देते। सर्वेक्षणों की मानें तो ऐसे अपराधों के लिए कठोर दंड देने को लेकर मुसलमानों की राय बहुत बंटी हुई है। क्या धर्मांतरण के लिए फांसी दी जा सकती है? धर्म को छोड़ना, मुसलमानों के बीच एक बहुत ही विवाद का मसला है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश इस्लामी विद्वानों की राय है कि इसके लिए सज़ा मौत है। हालांकि मुस्लिम विचारकों का एक अल्पसंख्यक तबका (ख़ासकर पश्चिमी देशों से जुड़े लोगों का) मानता है कि आधुनिक दुनिया की वास्तविकता का अर्थ यह है कि इसके लिए दंड अल्लाह पर छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोगों की यह भी राय है कि धर्मत्याग से इस्लाम को कोई ख़तरा नहीं है।क़ुरआन स्वयं घोषणा करता है कि धर्म में “कोई बाध्यता नहीं” होती। फ़ैसले कैसे होते हैं? किसी भी क़ानूनी प्रणाली की तरह शरिया भी काफ़ी जटिल है। इसका लागू होना पूरी तरह से जानकारों के गुण और उनकी शिक्षा पर निर्भर करता है। इस्लामी क़ानूनों के जज मार्गदर्शन और निर्णय जारी करते हैं। मार्गदर्शन को फ़तवा कहा जाता है। इसे औपचारिक क़ानूनी निर्णय माना जाता है। शरिया क़ानून के पांच अलग-अलग स्कूल हैं। चार सुन्नी सिद्धांत हैं- हनबली, मलिकी, शफ़ी और हनफ़ी और एक शिया सिद्धांत है जिसे शिया जाफ़री कहा जाता है। पांचों सिद्धांत, इस बात में एक-दूसरे से अलग हैं कि वे उन ग्रंथों की व्याख्या कैसे करते हैं जिनसे शरिया क़ानून निकला है।

रात में अफसर को VIDEO कॉल और ब्लेकमेलिंग: बात करते-करते न्यूड हो गई

ग्वालियर। ग्वालियर में राजस्व विभाग के अफसर को हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। यहां आरोपी महिला ने पहले तो अफसर को वीडियो कॉल किया। इसके बाद खुद के कपड़े उतारकर ये कॉल रिकॉर्ड कर ली। बाद में यही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की गई। इस पर अफसर ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इस घटना का जिक्र रात को ही अफसर ने अपने फेसबुक पर किया है। सहायक भू-अभिलेख अधिकारी (एएसएलआर) रविनंदन तिवारी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में रविनंदन तिवारी ने लिखा है कि शुक्रवार रात 10.45 बजे उनको 9670425088 नंबर से वीडियो कॉल आया था। कॉल पर दूसरी तरफ महिला ने कुछ देर बात की फिर अश्लील प्रदर्शन करने लगी। इसके बाद रविनंदर ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। करीब 11.10 बजे फिर वीडियो कॉल आया। लेकिन इस बार भी रविनंदन ने कोई बात नहीं। 20 मिनट बाद आया एडिट वीडियो रविनंदन तिवारी ने आगे बताया, दूसरा कॉल डिस्कनेक्ट करने के करीब 20 मिनट बाद उनके वॉटसऐप पर एक वीडियो आया। इसमें वही लड़की थी पहले वीडियो कॉल कर रही थी। यह एक अश्लील वीडियो था। जिसमें, रविनंदर का चेहरा भी लगाया गया था। साथ ही इस वीडियो के साथ एक मैसेज आया जिसमें लिखा था, ‘ अगर चाहते हो कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हो तो उसे 50 हजार रुपए दे दे। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इसके बाद ब्लैक मेकर ने चैट से वह वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद रविनंदन तिवारी का कहना है कि प्रतिष्ठा बनाने में जीवन लग जाता है, लेकिन कोई आपका सम्मान इस तरीके से भी बर्बाद करने के तरीके ढूंढ़ सकता है। सोच भी नहीं सकता था। रात भर नींद नहीं आई।

कोरोना काल में शूटिंग बंद और सेक्स रैकेट शुरू, टॉप की मॉडल ने बताया सब कुछ

Mumbai: मुंबई में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. इस सेक्स रैकेट के मामले में टॉप की मॉडल और एक्ट्रेस को पकड़ा गया है. इनमें से एक टॉप की मॉडल है और कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और दूसरी एक्ट्रेस है जिसने टीवी सीरियलों में काम किया है. ये मॉडल और अभिनेत्री दो घंटे के दो लाख रुपए चार्ज किया करती थीं. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें जुहू के एक फाइव स्टार होटल से पकड़ा है. इन मॉडल और अभिनेत्री को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया है बल्कि इन्हें सेक्स रैकेट के चंगुल से रेस्क्यू करने की बात कही है. अभिनेत्री और मॉडल की बजाए रैकेट चलाने वाली महिला दलाल को अरेस्ट किया गया है. गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में ईशा खान ने बताया कि वे इस सेक्स रैकेट को पिछले कई सालों से चला रही है. वह दो घंटे का दो लाख रुपए चार्ज किया करती थी. इसमें 50 हजार रुपए वह अपना कमीशन रखा करती थी और बाकी के डेढ़ लाख रुपए संबंधित मॉडल और ऐक्ट्रेस को दे दिया करती थी. पूछताछ में मॉडल व एक्ट्रेस ने बताई सेक्स रैकेट से जुड़ने की वजह पूछताछ में मॉ़डल और अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से शूटिंग बंद दी, काम नहीं मिल रहा था. इसलिए वे सेक्स रैकेट से जुड़ गईं. यह रैकेट कुछ इस तरह से चला करता था जिसमें ईशा खान ग्राहकों से संपर्क किया करती थी. वह ग्राहकों से मॉडल,अभिनेत्रियों और कॉल गर्ल्स के प्रोफाइल और फोटोग्राफ्स शेयर करती थी. ग्राहक जिसे पसंद कर लेते थे उनके साथ रेट, डेट और टाइम फिक्स कर लिया जाता था. फिर जुहू जैसे पॉश इलाकों में स्थित होटलों में कमरे बुक करवा दिए जाते थे. मॉडल को उस कमरे में भेज दिया जाता था. दो घंटे के लिए दो लाख रुपए वसूल किए जाते थे. दो घंटे के दो लाख रुपए में सौदा फिक्स मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने फर्जी ग्राहक बन कर ईशा खान से संपर्क किया. ईशा खान से कहा कि उन्हें और उनके एक दोस्त को टॉप मॉडल्स चाहिए. इसके बाद ईशा खान ने कई फोटो वाट्सअप पर भेजे. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए. इनमें से एक ने कई विज्ञापनों में काम किया है और दूसरी ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है. क्राइम ब्रांच ने ऐसे जाल बिछाया, सेक्स रैकेट का खेल सामने आया ईशा खान ने प्रति लड़की का दो घंटे का दो लाख रुपए में सौदा फिक्स किया. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सौदे के लिए हां कर दी. जुहू का होटल भी बुक करा दिया गया. गुरुवार रात जैसे ही महिला दलाल और मॉडल व अभिनेत्री होटल के बाहर पहुंचे. क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया.

CM योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव (2022 uttar pradesh assembly election) होने हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aadityanath) के खिलाफ इस बार विधानसभा चुनाव, चर्चित रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर (ips amitabh thakur)ने लड़ने का एलान किया है. सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद से अमिताभ ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जारिए दी है. वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें केवल गोरखपुर जाने से रोका गया है. अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है. पुलिस घेरे में रखा गया है. उनकी पुलिस से बातचीत चल रही है. अमिताभ पर है रेप आरोपी का साथ देना का आरोप पुलिस का कहना है कि उन पर रेप आरोपी का साथ देने का आरोप है. अभी उन पर लगे आरोपों की जांच चल रही है. कमेटी ने इन आरोप की जांच के लिए इन्हें तलब किया है. कमेटी के सामने इन्हें पेश होना है. इसलिए ही उन्हे लखनऊ से बाहर जाने से रोका गया है. बावजूद इसके इन्होंने प्रतिबंध का उलंघन किया है. एक हफ्ते पहले ही चुनाव लड़ने की घोषणा की बता दें कि अमिताभ ने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के खिलाफ यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का घोषणा की थी. वो सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे. इस बीच उन्हें एसीपी गोमतीनगर ने घर के बाहर ही रोक दिया. अमिताभ ठाकुर फिलहाल आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर थे. उन्हे जबरन रिटायर किया गया था. अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस हैं.

राजधानी की बदहाल सड़कों पर भड़के CM शिवराज, CPA तत्काल प्रभाव से खत्म

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल की खराब सड़कों पर नाराजगी जताई। CM ने भोपाल के कमिश्नर-कलेक्टर और एजेंसियों के साथ बैठक में अफसरों को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए, किसी भी तरह गड्ढे खत्म करें। भोपाल की सड़कों की जिम्मेदारी 1 या 2 एजेंसी के पास होनी चाहिए। ढेर सारी एजेंसियों की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से राजधानी परियोजना प्रशासन (CPA) समाप्त होनी चाहिए। इसकी जरूरत नहीं है। MP की राजधानी और झीलों की नगरी भोपाल की 50% सड़कें बारिश के कारण बदहाल हो गई हैं। ऐसी कोई सड़क नहीं है, जो गड्‌ढों से न पटी हो या फिर उन पर धूल के गुबार न उड़ रहे हों। हालत ये है कि बारिश होते ही सड़कों पर कीचड़ फैला जाता है। भोपाल की बदहाल सड़कों पर विपक्ष ने भी सवाल उठाए थे। पूर्व CM दिग्विजय सिंह और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सड़कों के मुद‌्दे पर सरकार को घेर चुके हैं। पूर्व प्रोटेम स्पीकर और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी तीन दिन पहले हुई कार्यशाला में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के सामने नाराजगी व्यक्त की थी। वहीं, जिम्मेदारों को कठघरे में खड़ा किया था। अफसरों ने गिनाएं तो CM बोले- मुझे कोई बहाना मत गिनाएं भोपाल की बदहाल सड़कों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समीक्षा बैठक में सड़क निर्माण से जुड़े अफसरों को जम कर फटकार लगाई। दरअसल, वे राजधानी की खराब सड़कों को लेकर नाराज थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आखिर यह नौबत ही क्यों आई। अभी तक आप लोग क्या कर रहे थे? जब अधिकारियों ने सड़कों के सुधार कार्य की स्थिति बतानी चाहिए तो उन्होंने टोकते हुए कहा कि बहाना नहीं चाहिए। पहले काम कराने का क्यों नहीं सोचा? इतनी सारी एजेंसियां आखिर करती क्या हैं? जब यह बताया गया कि राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) भी सड़कों का काम देखता है तो उन्होंने कहा कि इसे तत्काल खत्म करो। इसकी कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा- आप लोग कुछ करते हैं या नहीं? कोई तालमेल है कि नहीं है? कौन सी एजेंसी कहां काम कर रही है। यह नौबत क्यों कि रोज गड्ढे गिनो। इस पर डिवीजनल कमिश्नर कवींद्र कियावत ने जवाब दिया-भोपाल में पिछले दिनों सीवेज और वाटर लाइन के साथ-साथ मेट्रो का काम भी चला। वे इसके आगे कुछ बोलते, मुख्यमंत्री टोकते हुए कहा- कोई बहाना मत गिनाएं। यह तो बहुत अच्छा तरीका है कि यह हो गया या वो हो गया और खेल खत्म। हालांकि कियावत ने अफसरों के बचाव में फिर कहा- मेंटनेंस का काम अब हम शुरू कर रहे हैं… इस पर सीएम ने कहा- यह पहले क्यों नहीं सोचा कि उन कामों के साथ-साथ करें। इन सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब कोलार गेस्ट हाउस से लेकर चिचली बैरागढ़ तक करीब 10 किमी सड़क का PWD ने 3 साल पहले रिन्युवल कराया था। इसके बाद सड़क की सुध नहीं ली। बारिश में जब सड़क जर्जर होती है, तो ठीक करा दिया जाता है। लेकिन, पिछले एक साल में सीवेज और कोलार लाइन बिछाने के लिए पूरी सड़क खोद दी गई। मंदाकिनी चौराहे से ललितानगर, नयापुरा, गेहूंखेड़ा में तो पूरी तरह से उखड़ी हुई है। होशंगाबाद रोड भी उखड़ चुका है। MP नगर से हबीबगंज रेलवे स्टेशन तक सड़क की हालत ठीक नहीं है। वीर सावरकर ब्रिज से मिसरोद तक की सर्विस लेन गैस लाइन बिछाने के लिए खोदी गई थी, जिसकी सही ढंग से मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण होशंगाबाद रोड से जुड़ी करीब 200 कॉलोनी के लोग परेशान हो रहे हैं। मिसरोद के पास सड़क पर गड्‌ढे काफी गहरे हो चुके हैं। कई जगह डामर उखड़ चुका है। जिस पर गिट्‌टी डाल दी गई है। पुराने शहर की सड़कें भी ठीक नहीं है। भोपाल टॉकीज के सामने जर्जर सड़क का फोटो कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट किया था। इसके बाद निगम ने सड़क के गड्‌ढों पर मिट्‌टी भर दी थी। बावजूद राहगीरों की समस्या दूर नहीं हुई है। थोड़ी बारिश होते ही मिट्‌टी कीचड़ में बदल जाती है। अल्पना टॉकीज के पास भी यही स्थिति है। घोड़ा नक्कास, नवबहार सब्जी मंडी में भी सड़क उखड़ चुकी है। बिट्‌ठन मार्केट, कमला पार्क के पास, एम्स क्षेत्र, बाग सेवनिया, अवधपुरी, गेहूंखेड़ा, रायसेन रोड, करोंद, डीआईजी बंगला क्षेत्र आदि इलाकों में भी सड़कें गड्‌ढों में गायब हो चुकी हैं। कमिश्नर से पहले सीएम ने बुला ली बैठक सड़कों की जर्जर हालत के चलते भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत ने एक स्पेशल टीम भी बनाई थी, जिसे 20 अगस्त को रिपोर्ट सौंपना था। कमिश्नर आज बैठक लेने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीटिंग बुला ली। मीटिंग में सीएस, पीएस पीडब्ल्यूडी, सीपीए, भोपाल कलेक्टर, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित हैं।

Chant Mantra For Life Problems : रोजाना कर लें इन तीन मंत्रों का जाप, कुछ ही दिनों में दूर होंगी सभी परेशानियां

Chant mantra For Life Problems ग्रह-नक्षत्र में बदलाव से व्यक्ति के जीवन में भी अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिससे व्यक्ति कभी सुख तो कभी दुःख में रहता है। नई दिल्ली। Chant mantra For Life Problems: हर कोई अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि चाहता है। इसके लिए वह कई प्रकार के यत्न भी करते हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलती है। दरअसल, भौतिक संसार में लोगों की इच्छाएं अनेक हैं, जिनकी पूर्ति होना संभव नहीं है। इसके साथ ही ग्रह-नक्षत्र में बदलाव से व्यक्ति के जीवन में भी अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यक्ति कभी सुख तो कभी दुःख में रहता है। अगर सुख मिले तो व्यक्ति खुश रहता है। वहीं, अगर दुःख मिले तो व्यक्ति निराश और हताश हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको पुराणों में निहित उन वैदिक मंत्रो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जप से आप सभी बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही आपके घर में सुख शांति और समृद्धि भी आएगी। आइए जानते हैं। शत्रु पर विजय के लिए इस मंत्र का जाप करें ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा। इस मंत्र का रोजाना स्नान के बाद 11 बार जाप करें। आप चाहे तो शाम में भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। समस्त प्रकार की बाधा से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥ वेदों में बताया गया है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को सर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही समस्त प्रकार के पाप, दु:ख, भय एवं शोक से भी निजात मिलता है। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करें ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥ गायत्री मंत्र के जाप से नव जीवन संचार की ऊर्जा मिलती है। साथ ही समस्त प्रकार की मानसिक चिंताओं से मुक्ति के साथ स्मरण शक्ति बढ़ाने और जीवन में नई ऊर्जा संचरण के लिए गायत्री मंत्र का जाप सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। ऐसे में रोजाना स्नान-ध्यान के बाद गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, कैसे करें सरल पूजन, प्रामाणिक विधि

हर वर्ष भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता हैं। इस बार 30 अगस्त 2021, सोमवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। हम सभी भगवान श्रीकृष्ण को मनमोहन, केशव, श्याम, गोपाल, कान्हा, श्रीकृष्णा, घनश्याम, बाल मुकुंद, गोपी मनोहर, गोविंद, मुरारी, मुरलीधर जाने कितने सुहाने नामों से पुकारते हैं। यह खूबसूरत देव दिल के बेहद करीब लगते हैं। इनकी पूजा का ढंग भी उनकी तरह ही निराला है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था और व्रत हमेशा उदया तिथि में रखना ही उत्तम माना जाता है। इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान कृष्ण के पूजन के लिए 30 अगस्त की रात्रि 11.59 मिनट से देर रात्रि 12.44 मिनट तक रहेगा। यानी कुल अवधि 45 मिनट रहेगी। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण अष्टमी 29 अगस्त, रविवार को रात्रि 11.25 मिनट से शुरू होगी और सोमवार, 30 अगस्त को देर रात्रि 1.59 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी। आइए अब जानें इस जन्माष्टमी पर कैसे करें श्रीकृष्ण का पूजन… 1. चौकी पर लाल कपड़ा बिछा लीजिए। 2. भगवान् कृष्ण की मूर्ति चौकी पर एक पात्र में रखिए। 3. अब दीपक जलाएं और साथ ही धूपबत्ती भी जला लीजिए। 4. भगवान् कृष्ण से प्रार्थना करें कि, ‘हे भगवान् कृष्ण ! कृपया पधारिए और पूजा ग्रहण कीजिए। 5. श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएं। 6. फिर गंगाजल से स्नान कराएं। 7. अब श्री कृष्ण को वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार कीजिए। 8. भगवान् कृष्ण को दीप दिखाएं। 9. इसके बाद धूप दिखाएं। 10. अष्टगंध चन्दन या रोली का तिलक लगाएं और साथ ही अक्षत (चावल) भी तिलक पर लगाएं। 11. माखन मिश्री और अन्य भोग सामग्री अर्पण कीजिए और तुलसी का पत्ता विशेष रूप से अर्पण कीजिए. साथ ही पीने के लिए गंगाजल रखें। 12. अब श्री कृष्ण का इस प्रकार ध्यान कीजिए : श्री कृष्ण बच्चे के रूप में पीपल के पत्ते पर लेटे हैं। 13. उनके शरीर में अनंत ब्रह्माण्ड हैं और वे अंगूठा चूस रहे हैं। 14. इसके साथ ही श्री कृष्ण के नाम का अर्थ सहित बार बार चिंतन कीजिए। 15. कृष् का अर्थ है आकर्षित करना और ण का अर्थ है परमानंद या पूर्ण मोक्ष। 16. इस प्रकार कृष्ण का अर्थ है, वह जो परमानंद या पूर्ण मोक्ष की ओर आकर्षित करता है, वही कृष्ण है। 17. मैं उन श्री कृष्ण को प्रणाम करता/करती हूं। 18. वे मुझे अपने चरणों में अनन्य भक्ति प्रदान करें। 19. विसर्जन के लिए हाथ में फूल और चावल लेकर चौकी पर छोड़ें और कहें : हे भगवान् कृष्ण! पूजा में पधारने के लिए धन्यवाद। 20. कृपया मेरी पूजा और जप ग्रहण कीजिए और पुनः अपने दिव्य धाम को पधारिए।

हर संकट की काट हैं ये शक्तिशाली मंत्र, प्रतिदिन जाप करने से घर में आएगी खुशहाली

नई दिल्ली। ‘जहां दो बर्तन होंगे वहां आवाज तो आएगी ही’ ये कहावत ​तो आप सब ने सुनी होगी। इस कहावत का मतलब है कि एक छत के निचे जब दो लोग रहेंगे तो थोड़ी नोंक झोंक तो होगी ही, लेकिन कभी-कभी ये छोटे मोटे झगड़े बड़े तनाव का कारण बन जाते हैं जिससे रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। लड़ाई-झगड़े ​हर घर में ​होते रहते हैं, लेकिन अधिकतर घरों में देखने को मिलता है कि अक्सर घर के सदस्यों में मतभेद होते रहते हैं जिससे रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। अगर आप अपने घर में होनें वाले रोज रोज के झगड़ों से परेशान हैं तो इसका उपाय भी हमारे हिंदू ग्रंथों में दिया गया है। हिंदू पुराणों के अनुसार हमारे प्राचीन ग्रंथों में हर समस्या का हल दिया हुआ है। अलग-अलग तरह के मंत्रों का जाप कर के आप अपनी ​कई तरह की मुश्किलों का हल निकाल सकते हैं। घर में लड़ाई झगड़ों की ऐसी हालतों में घर का कोई एक पक्ष भी अगर इन मंत्रों का जाप करें तो घर में शां​ति का माहौल बन स​कता है। हिंदू धर्म में इसलिए किया जाता है भगवान की पूजा में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल घर में शांति के लिए मंत्र मंत्र: धां धी धूं धूर्जटे पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी। क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवी, शां शीं शूं में शुभं कुरू। विधि: इस मंत्र का जाप करनें के लिए इच्छुक व्यक्ति को काली माता की मूर्ति अथवा चित्र पर पुष्प माला अर्पण कर के और दीप जलाकर देवी मां का मन में ध्यान करना चाहिए। इस मंत्र का जाप लगातार 108 बार और 28 से 43 दिनों तक करने से घर में शांति का वास होता है। शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने का मंत्र मंत्र: हे गौरी शंकराद्वांगि यथा त्व शंकरप्रिया। तथा मां कुरू कल्याणि कांतकांता सुदुर्लभाम्। विधि: इस मंत्र का जाप लड़का या लड़की की शादी में आ रही रूकावटों को दूर करने के लिए ​किया जाता है। इसके लिए सुबह प्रात: स्नान करने के बाद भगवती पार्वती के चित्र के सामने पुष्प माला अर्पण कर के और दीप जलाकर लड़की या लड़के को 40 दिनों तक लगातार 22 माला का जाप करना चाहिए। हर सोमवार अपनी राशि के अनुसार शिव को चढ़ाएं यह सामग्री, मिलेगी मनचाही खुशियां भयनाशक मंत्र मंत्र: ओम ऐं हरीं हनुमते रामदूताय नम: विधि: इस मंत्र का जाप भय को भगाने या लगातार आ रहे डरावने सपनों को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसके लिए हनुमान जी के किसी भी बलशाली चित्र के सामने एकांत स्थान पर बैठ कर 108 बार इस मंत्र का जाप करें। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास आएगा।

क्यों करना चाहिए सुंदरकांड का पाठ, जानें इसका सही तरीका और महत्व

— जो भी व्यक्ति नियमित अंतराल में घर पर सुंदरकांड का पाठ करता है उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है. — मान्यता है कि सुंदरकांड (Sundarkand) का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं. हनुमान जी (Hanuman Ji) अपने भक्तों पर आने वाले तमाम तरह के कष्टों (Pains) और परेशानियों (Problems) को दूर करते हैं. ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान (Lord Hanuman) बहुत जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं. उनकी पूजा पाठ में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती. हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व होता है. सुंदरकांठ पाठ में भगवान हनुमान के बारे में विस्तार से बताया गया है. तुलसीदास द्वारा रचित सुंदरकांड सबसे ज्यादा लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति नियमित अंतराल में घर पर सुंदरकांड का पाठ करता है उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं सुंदरकांड के पाठ का इतना महत्व क्यों हैं और इसको करने की क्या है पूजा विधि… सुंदरकांड का महत्व हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं. वह बल, बुद्धि और कृपा प्रदान करने वाले माने जाते हैं. मान्यता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं. जो भी जातक प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करता है उसकी एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे में उसके द्वारा किए जाने वाले किसी भी काम का परिणाम हमेशा सकारात्मक ही मिलता है. इसलिए हर घर में सुंदरकांड का पाठ अवश्य करने को बताया गया है. सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से व्यक्ति के अंदर से नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती है. जानें सुंदरकांड पाठ करने का सही तरीका -अगर आप विशेष फल की प्राप्ति के लिए सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं तो इसकी शुरुआत मंगलवार या शनिवार के दिन से ही करें. -सुंदरकांड का पाठ शुरू करने से पहले स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. -सुंदरकांड का पाठ करने से पहले पूजा स्थल पर रखी हनुमानजी की मूर्ति की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए. साथ ही सीता-राम की मूर्तियां भी हनुमान जी पास जरूर रखें. -हनुमानजी की पूजा फल-फूल, मिठाई और सिंदूर से करें. -सुंदरकांड का पाठ शुरू करने से पहले गणेश वंदना जरूर करें. -सुंदरकांड करते समय तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की भी पूजा करनी चाहिए.

इंदौर में पुलिस पर पथराव, हवाई फायर: आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

इंदौर। बड़गोंदा में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। यहां डायल-100 पर पथराव भी किया गया, जिसमें कांच फूट गए। इस दौरान SDOP, TI व बल पर भी पत्थर बरसाए गए। इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़े। मामला दोपहर महू तहसील मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर मेढ़ के समीप आदिवासी बाहुल्य मार्ग रसानिया माल मोगरा घाटी का है। यहां ग्रामीण जितेंद्र कटारे और छोटेलाल भील के परिवार आमने-सामने हो गए। सूचना के बाद बड़गोंदा थाना क्षेत्र की डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझते, उसके पूर्व ही डायल 100 पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया। पायलेट ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रिवर्स मोड़ लिया। बावजूद, पथराव से ना सिर्फ डायल 100 के कांच फूट गए, बल्कि ASI व 3 जवानों को भी चोटें आईं। इसके बाद SDOP विनोद शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया व एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे। इस दौरान 300 से अधिक लोग यहां इकट्‌ठा हो गए। इन लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई के दौरान पथराव कर दिया। इसके बाद किशनगंज TI ने हवाई फायर किए, जबकि मौजूद पुलिसकर्मी भागे। बाद में यहां ASP पुनीत गेहलोत, SDOP विनोद शर्मा सहित अन्य थाना प्रभारी व भारी पुलिस बल पहुंचा, तब कहीं स्थिति को काबू किया गया। इन पर हुई कार्रवाई रीना बाई पति जितेंद्र की रिपोर्ट पर करण पिता सुखराम, मेघु पिता सुखराम, विजय पिता सुखराम और राजू बाई सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया है, जबकि राजू बाई पति छोटेलाल भील की रिपोर्ट पर जिरावर, ईश्वर, जितेद्र, जादूसिंह आदि पर केस दर्ज किया गया है। ये पुलिसकर्मी घायल हुए घटना में ASI ओमप्रकाश स्वामी, प्रधान आरक्षक सुरेश परमार, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक विजय चौहान व 100 डायल पायलेट विपिन पारवे सहित अन्य पुलिसकर्मी। हालांकि सभी कही स्थिति ठीक बताई जा रही है। विवाद का कारण सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से जमीन विवाद को लेकर चला आ रहा है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ बड़गोंदा थाना में लिखित शिकायतें की है। बताया जाता है कि उक्त गांव में आदिवासियों ने करीब 75 बीघा वन भूमि पर कब्जा किया है।

चयनित शिक्षकों का आंदोलन, भोपाल में BJP दफ्तर का घेराव, पुलिस ने धमकाया, रोने लगी महिलाएं

भोपाल. भोपाल में 10 घंटे से चल रहा चयनित शिक्षकों का आंदोलन शाम को खत्म हो गया। वे सुबह 9 बजे से BJP दफ्तर का घेराव कर धरने पर डटे थे। शाम को कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली पहुंचे और चयनित शिक्षकों से हटने को कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो कुछ समय की मोहलत दी और फिर एफआईआर दर्ज करने के लिए नाम-पते लिखे जाने लगे। साथ ही मोबाइल पर वीडियो भी बनाए गए। एफआईजार की चेतावनी के बाद अधिकांश महिला-पुरुष हट गए। कुछ तो पुलिस ने जबरदस्ती हटा दिया। कार्रवाई से चलते कई महिलाएं रोने लगी तो एफआईआर की बात सुनकर कई पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़ने लगी। इस दौरान बारिश भी होने लगी। कई महिलाएं छाता लेकर डटी रहीं, लेकिन जब प्रदर्शनकारियों की भीड़ कम हुई तो उनके हौंसले भी पस्त हो गए। इन्हें चेतावनी दी गई कि यदि नहीं हटे तो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी और फिर कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी। यह सुनकर महिलाएं डर गईं और आखिरकर वे हट गईं। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाई महिलाएं पुलिस कार्रवाई के डर से कई महिलाएं पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगी। वे रोने भी लगी। दूसरी ओर कई महिलाएं कार्रवाई का विरोध कर रही थी। उनका कहना था कि नियुक्ति के लिए धरना देने पर ही कोरोना का खतरा है, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों से कोरोना नहीं फैलेगा? हालांकि, पुलिस की सख्ती से उनकी एक न चली। कई महिलाओं ने जब वीडयो-फोटो से इनकार किया तो जबरदस्ती की गई। हालांकि, डीआईजी ने जवानों को साफ तौर पर कहा कि मारपीट या अन्य तरीके से न हटाया जाए। बरसते पानी में कार्रवाई पुलिस बरसते पानी में कार्रवाई करती रही। शाम 7.30 बजे से सभी को मौके से हटा दिया गया था। वहीं धरनास्थल पर बेरिकेडिंग की गई। कार्रवाई के दौरान सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इस कारण हबीबगंज रेलवे स्टेशन से एमपी नगर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इससे पहले सुबह 9 बजे प्रदेशभर से आए सैकड़ों चयनित शिक्षकों ने BJP ऑफिस का घेराव कर दिया। CM शिवराज सिंह चौहान से उनकी मांग थी कि उन्हें जल्द नियुक्ति दी जाए, ताकि वे परिवार का भरण-पोषण कर सकें। नारेबाजी के दौरान कई महिलाएं रो पड़ीं और कुछ बेहोश भी हो गईं। चयनित महिला शिक्षक ‘हम होंगे कामयाब’ का नारा लगाती रही। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से नियुक्ति की मांग को लेकर उठक-बैठक की तो कई महिलाएं सड़क पर नतमस्तक भी हो गईं। इस दौरान कुछ महिलाएं हाथों में राखी की थालियां सजाकर पहुंची। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को राखी बांधकर नियुक्ति पत्र तोहफे में लेकर जाऊंगी। हालांकि, उन्हें शाम को हटा दिया गया। 3 साल पहले चयन, अब तक नियुक्ति नहीं सुबह नारेबाजी के दौरान इंदौर की विनीता शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। अन्य महिला साथियों ने विनीता को संभाला। विनीता का कहना है कि 3 साल पहले उसका संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1 के पद पर चयन हो गया था, लेकिन स्कूल में अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। इंदौर से आई एक अन्य चयनित शिक्षिका का कहना है कि नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार सोई हुई है, हमारी मांग पूरी नहीं हो रही है। प्रदेशभर से आए चयनित शिक्षक सुबह 9 बजे से ही प्रदेशभर से चयनित शिक्षकों ने BJP दफ्तर के बाहर डेरा डाल दिया। कुल 3 हजार चयनित शिक्षकों में करीब एक हजार महिलाएं हैं। कई महिलाएं ऐसी थीं, जो अपने दुधमुंहे बच्चों को साथ लाई थी। किसी की गोद में बच्चा बैठा था तो किसी को उसके पिता संभाल रहे थे।

MP में नौकरी मांगने पर बरसाए लट्‌ठ, बेरोजगारों पर टूट पड़ी पुलिस, कई युवक घायल

भोपाल। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्तियां नहीं होने से बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन करने आए बेरोजगारों को रोजगार के बदले लाठी मिली। प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कई युवाओं को खदेड़ दिया। युवाओं का दावा है कि इसमें 24 से ज्यादा युवक घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने जबर्दस्ती एक वैन में बैठाया और भोपाल से करीब 25 किमी दूर छोड़ आई। MP के बेरोजगार युवाओं के साझा मंच मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट ने 18 अगस्त को प्रदेशभर के युवाओं को भोपाल में एकजुट होने का आह्वान किया था। इसके चलते बुधवार सुबह से ही कई युवा रोशनपुरा चौराहे पर जुटने लगे, लेकिन पुलिस ने यहां पर चारों ओर से बैरिकेडिंग कर रखी थी, इसलिए संगठन ने लोकेशन बदली। इसके बाद वे नीलम पार्क में पहुंचने लगे, लेकिन आगे जाने से रोक दिया और लाठी भी बरसाई। जंगल में छोड़ा, कई साथियों को इलाज की जरूरत संगठन के मनोज रजक ने बताया कि नीलम पार्क पर पुलिस ने पकड़ लिया। संगठन के पदाधिकारी प्रमोद नामदेव, सुमेरसिंह बड़ोले, दिनेश ठाकुर, गोपाल प्रजापति समेत करीब 25 लोगों को पुलिस अपने वाहन में बैठाकर भोपाल से काफी दूर एक जंगल में लाई है। हमें गाड़ी में ही बंद कर रखा है। लाठी लगने से कई साथियों को चोट आई हैं, जिन्हें इलाज की जरूरत है। एक महिला साथी भी साथ है। रोजगार के लिए प्रदर्शन संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश में पिछले कई सालों से कोई भी सरकारी भर्तियां नहीं निकाली गई हैं, जिसके कारण योग्य उम्मीदवार ओवरएज होकर परीक्षा से बाहर हो रहे हैं। यहां तक कि विभागों में तमाम पद खाली पड़े हुए हैं और लगातार सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने से निरंतर पद खाली होते जा रहे हैं। इसकी वजह से जो कार्यरत सरकारी कर्मचारी हैं उन पर काम का दबाव बहुत ज्यादा है। साथ ही सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती करनी चाहिए। प्रदेश में पिछले 11 साल से शिक्षक भर्ती नहीं हुई है, जो अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास हो चुके हैं, अपने डॉक्युमेंट सत्यापित करवा चुके हैं उन्हें भी पिछले 3 साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार है। चाहे पुलिस, नर्सिंग या पैरामेडिकल स्टाफ की समस्याएं हो, किसी भी विभाग में भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से नहीं चल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मांग उठा रहे हैं, पर कोई हल नहीं निकल रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet