LATEST NEWS

मुरैना के रास्ते कल MP में एंट्री लेंगे राहुल गांधी, जानें- ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पूरा कार्यक्रम

Rahul Gandhi will enter MP tomorrow via Morena, know the complete program of ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ कल धौलपुर से एमपी के मुरैना में प्रवेश करेगी. यह यात्रा में मध्य प्रदेश में पांच दिनों तक रहेगी. मुरैना ! कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की (Rahul Gandhi) ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ शनिवार (2 मार्च) को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने मुरैना में डेरा जा दिया है. यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर 23 कमेटियां बनाई गई हैं, जिनका कांग्रेस नेताओं को प्रभार दिया गया है. बता दें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ कल धौलपुर से एमपी के मुरैना में प्रवेश करेगी. यह यात्रा में मप्र में पांच दिन रहेगी. वहीं पांचवें दिन रतलाम के सैलाना से राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी. न्याय यात्रा दोपहर 1.30 बजे मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी, जबकि दो बजे पिपरई में देवपुरी बाबार के पास जेबी ढाबे पर योगेश यादव और सतेंद्र यादव को भारत जोड़ों न्याय यात्रा का ध्वज हस्तांतरण किया जाएगा. दोपहर ढाई बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास रोड शो होगा. यात्रा शाम 5 बजे ग्वालियर पहुंचेगी. ग्वालियर में हजरी चौक तक रोड शो होगा फिर हजारी चौक पर ही राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. ग्वालियर के गोल्डन लोटस गार्ड में रात्रि विश्राम होगा. अगले दिन 3 मार्च का कार्यक्रमअगले दिन 3 मार्च को ग्वालियर में अग्रिवीर संवाद होगा. सुबह 8.30 बजे घाटीगांव और 10 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा. सुबह 11.30 बजे मोरखेड़ा में आदिवासियों के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे. दोपहर 12.30 बजे सतनवाड़ा में स्वागत होगा और यही लंच होगा. दोपहर 2 बजे बाबू क्वार्टर शिवपुर से झांसी रोड तिराहा शिवपुर तक रोड शो होगा. इसके बाद शाम 4 बजे कोलारस, 5 बजे लुकवासा में स्वागत होगा. शाम 6.30 बजे बदरवास में नुक्कड़ सभा होगी. बदरवास के पास ईश्वरी में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा. 4 मार्च को गुना से शुरू होगी यात्रा4 मार्च को सुबह 8.30 बजे गुना जिले के म्याना से यात्रा शुरू होगी. सुबह 9.30 बजे हनुमान चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा. सुबह 11 बजे रुठियाई में स्वागत होगा. दोपहर 12.30 बजे राद्योगढ़ में साड़ा कॉलोनी से नए बस स्टैंड तक रोड शो होगा. इसके बाद जेपी यूनिवर्सिटी राद्यौगढ़ में यात्रा का लंच होगा. दोपहर 2 बजे बीनागंज में स्वागत होगा. शाम 5 बजे ब्यावरा के पीपल चौराहे पर आमसभा होगी. शाम 6 बजे रजागढ़ के भाटखेड़ी में राहुल गांधी किसानों संवाद करेंगे. ग्राम भाटखेड़ी में ही रात्रि विश्राम होगा. 5 मार्च का कार्यक्रमपांच मार्च को सुबह 8 बजे राजगढ़ जिले के पचोर में यात्रा का स्वागत होगा. सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में स्वागत होगा. दोपहर 11.30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा. दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा. मक्सी में दोपहर का भोजन होगा. यही पर राहुल गांधी परीक्षार्थियों संवाद करेंगे. शाम 5 बजे राहुल गांधी उज्जैन में उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड शो करेंगे. रात 8 बजे इंगोरिया पहुंचने के बाद यहां रात्रि विश्राम होगा. आखिरी दिन का यह प्लानप्रदेश के यात्रा के आखिरी दिन 6 मार्च को सुबह 9 बजे बड़नगर में राहुल गांधी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे. सुबह 10 बजे बड़नगर में रोड शो होगा. दोपहर 12 बजे बदनावर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 3 बजे यात्रा रतलाम पहुंचेगी, यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. शाम 4 बजे यात्रा सैलानी पहुंचेगी. यहां नुक्कड़ सभा के बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी. यात्रा के लिए बनाए अलग-अलग प्रभारीयात्रा को लेकर अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें 2 मार्च को मुरैना ध्वज हस्तांतरण का प्रभारी योगेश यादव और सतेंद्र यादव को बनाया गया है. जबकि 3 मार्च को ग्वालियर में अग्निवीर और पूर्व सैनिकों से संवाद के लिए प्रभारी पंकज उपाध्याय, रिटायर मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, रिटायर विंग कमांडर अनुमा आचार्य को बनाया है. वहीं बोरखेड़ा में आदिवासी संवाद के लिए मीनाक्षी (एकता परिषद), इसी तरह 4 मार्च को भाटखेड़ी में किसान संवाद के लिए दिनेश गुर्जर, रामचंद्र दांगी को प्रभारी बनाया है. 4 मार्च को मक्सी में पटवारी परीक्षार्थी संवाद के लिए स्वप्रिल कोठारी, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे जबकि आखिर दिन 6 मार्च के लिए बडऩगर के इंगोलिया ढाबे पर पीएससी के परीक्षार्थियों के साथ संवाद, उज्जैन में मुल्लापुरा कैंप के पास महिलाओं के साथ संवाद के लिए विभा पटेल, माया त्रिवेदी, बदनावर में जनसभा के लिए उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा, सैलाना में नुक्कड़ सभा के लिए राजेश रघुवंशी को प्रभारी बनाया गया है.

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए बेहद जरूरी है Zinc, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी दूर

Zinc is very important to boost immunity, overcome its deficiency with these food items. हमारे शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। Zinc इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है हमारी इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में जरूरी है कि आपकी डाइट में जिंक पर्याप्त मात्रा में शामिल हो क्योंकि शरीर में इसकी कमी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। आप इन फूड्स से इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। ये सभी पोषत तत्व हमारे शरीर में कई अहम कार्य करते हैं। जिंक (Zinc) इन्हीं जरूरी सप्लीमेंट्स में से एक है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी को काफी हद तक मजबूत किया जा सकता है। कम ही सही लेकिन रोजाना इसका सेवन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ये स्किन, बालों और आंखों के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। घाव भरने के लिए, बच्चों के विकास और युवाओं में जरूरी पोषण के लिए जिंक का डेली डाइट में शामिल होना जरूरी है। अगर समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया, तो स्वास्थ्य संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका नियमित मात्रा में सेवन आपको जिंक की कभी कमी नहीं होने देता। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे जिंक से भरपूर कुछ ऐसे फूड्स, जो आपके शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देंगे। बैरीजबैरीज में काफी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो हमारे शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देते। ऐसे में आप जिंक की पूर्ति के लिए ब्लूबेरी, रास्पबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। चनाचना जिंक का बेहतरीन सोर्स है। सफेद चने में ज्यादा जिंक होता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादा सेहतमंद होता है। नट्स और सीड्सड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीच, सूरजमुखी के बीच और तिल में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। आप इनको भी अपनी डेली डाइट में शामिल कर जिंक की कमी दूर कर सकते हैं। तरबूज के बीजतरबूज का बीज जिंक का अच्छा स्रोत है। जिंक के अलावा इसमें पोटेशियम और कॉपर होता है, जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए इसका हफ्ते में दो से तीन बार चम्मच सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अंडाअंडा कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसे खाने से शरीर में जिंक की कमी को भी दूर किया जा सकता है। एक अंडे में लगभग 5% जिंक होता है। दहीदही में मौजूद बैक्टीरिया आंतो की सफाई करता है और साथ ही साथ शरीर में जिंक की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए इसे भी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। मछलियांमछलियां जिंक का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं। इसलिए इसका हफ्ते में दो बार सेवन करना फायदेमं साबित होगा।

एंबुलेंस व कार की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

Ambulance and car collide head-on, four injured भोपाल ! राजधानी के बिलखारिया थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। टक्कर की वजह से एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक सीट पर ही फंसकर रह गया। कार को भी क्षति पहुंची। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए और क्षतिग्रस्त वाहनों से लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेस चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

सैलाना विधायक पर एक करोड़ वसूली के आरोप

Sailana MLA accused of extorting Rs 1 crore भोपाल। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा से निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ सैलाना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन पर 323, 294, 506, 327, 384, 34 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल, उन पर डॉक्टर द्वारा 1 करोड़ रुपए मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया था। जिसके बाद वह लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए थे। बता दें कि क्लीनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाले डॉक्टर तपन ने विधायक पर 1 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था। इसके लिए डॉक्टर ने वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 19 फरवरी को विधायक ने बुलाकर उनसे यह रकम मांगी थी। जिसे विधायक द्वारा खारिज कर दिया गया था। साथ ही यह कहा गया था कि यह मेरे विरोधियों का षड्यंत्र है और अपने क्षेत्र में वह कोई भी गैर कानूनी काम नहीं होने देंगे। हो सकती है गिरफ्तारीवहीं, अब मामले में उन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होने के चलते अब उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बता दें कि कमलेश्वर डोडियार यहां से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले इकलौते विधायक हैं जोकि भारत आदिवासी पार्टी के नेता हैं। सोशल मीिडया पर पैसे मांगने का एक कथित वीिडयो भी वायरल हुआ था, जिसकी जांच चल रही है।

बीयू में 4000 रुपए स्पेशल लेट फीस देकर पहले पेपर दो बाद में भरो परीक्षा फार्म

Pay special late fee of Rs 4000 in BU, give paper first and fill exam form later. भोपाल। बरकलउल्ला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने विवि के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले का लाभ अब परीक्षार्थियों को मिलेगा। कार्यपरिषद की हुई बैठक में पिछले दिनों यह निर्णय लिया गया है कि विवि के किसी भी पात्र छात्र के भविष्य को देखते हुए विवि उसे परीक्षा से वंचित नहीं करेगा। यदि कोई छात्र जो उस परीक्षा में बैठने की पात्रता रखता है और वह परीक्षा शुरू होने के दिन भी सीधे किसी भी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होता है, तो उससे 4000 रुपए विशेष विलंब शुल्क परीक्षा केंद्र पर जमा कराते हुए उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही छात्र पहले पेपर में शामिल होने के बाद संबंधित कॉलेज में पहुंच कर परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेगा। बीयू के रजिस्ट्रार ने अब इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है।

कमीशन खोरी पर ब्रेक लगाने एमडी ने लिया बड़ा फैसला, अब प्राइवेट फर्म से नहीं होगी खरीदी

MD took a big decision to put a stop to commission embezzlement, now purchases will not be made from private firms भोपाल। लघु वनोपज संघ के प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र में लंबे समय से चली आ रही कमीशन खोरी पर ब्रेक लगाने के लिए प्रबंध संचालक बिभास ठाकुर ने बड़ा फैसला लिया है। ठाकुर ने तय किया है कि वन मेले में होने वाले क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में अब निजी फर्म हिस्सा नहीं लेंगे। यानी अब खरीदी जिला वनोपज समितियों से ही होगी। संघ के प्रबंध संचालक ने यह निर्णय ऑडिट आपत्ति के बाद लिया है।संघ के एमडी विभाष ठाकुर द्वारा वन मेले में क्रेता विक्रेता अनुबंध में वनोपज समिति और वन धन केंद्रों से ही अनुबंध किया गया है। जबकि पहले प्राइवेट सप्लायर से भी अनुबंध कर के उन्हीं से ख़रीदी को प्राथमिकता दी जाती थी।पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड देखे तो अनुबंधों में सबसे ज़्यादा ख़रीदी आर्यन फार्मेसी से की गई और तो और शहद जो की मध्यप्रदेश में वनसमिति संग्रहण करती है उसके बाद भी अदिति ट्रेडर्स राजस्थान से शहद ख़रीदा गया। आडिट रिपोर्ट में ख़रीदी प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति ली गई है।लैब रिपोर्ट में कई फ़ार्मो के रॉ-मटेरियल ख़राब होने के बाद भी ख़रीदी कर भुगतान कर दिया गया।सूत्रों ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्षों के आडिट आपत्तियों में गंभीर वित्तीय अनियमितता की ओर प्रसंस्करण केंद्र के सीईओ और एमडी का ध्यान आकर्षित कराया गया है। मसलन, मशीन के रखरखाव पर एक साल में ढाई करोड रुपए का भुगतान किया गया है। कहते हैं कि इतने में तो नई मशीन आ जाती। मशीन के मेंटेनेंस का ठेका भी 3-4 सालों से एक ही फर्म को दिया जा रहा है। ऑडिट में इस बात को लेकर भी आपत्ति की गई है कि पिछले वर्ष के वन मेले में संपन्न क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में क्रय अनुबंध प्राथमिक समितियां से किया गया। जबकि 80 लाख से अधिक की आयुर्वेद औषधि के लिए रॉ मटेरियल की खरीदी आर्यन फार्मेसी से की गई। यही नहीं, जब स्टॉक वेरिफिकेशन और उसके पेमेंट का लेखा-जोखा देखा तो ऑडिट टीम के सदस्यों की आंखें फटी रह गई। प्लास्टिक से बने डिब्बे वगैरह भी आयर्न फर्म से खरीदे गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि निजी फर्म से हुई खरीदी के भुगतान टुकड़ों- टुकड़ों में एक ही तारीख में हुआ है। यह सिलसिला पिछले तीन-चार सालों से जारी है। गंभीर वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद मौजूदा प्रबंध संचालक विभाग ठाकुर ने निर्णय लिया है कि अब वन मेला में आयोजित क्रेता विक्रेता सम्मेलन में अधिकारियों कर्मचारियों के चहेते निजी फर्म को हिस्सा नहीं लेंगे। संघ में सदस्य अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज अग्रवाल ने भी 5 वर्षों में व्याप्त गड़बड़झाले की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए एक तीखा पत्र लिखा है। पत्र से केंद्र के अधिकारियों में हड़कंप है। जांच कहां से शुरू करें संशय में है सीईओ लघु वनोपज संघ में पदस्थ एपीपीसीएफ मनोज अग्रवाल के पत्र के बाद प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र के सीईओ पीजी फुलजले असमंजस मैं पड़ गए हैं की जांच कहां से शुरू करें..?, क्योंकि गड़बड़ियों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है। फुलजले ने बातचीत में यह जरूर कहा कि हमने एसडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि सीईओ ने जांच की आड़ में केवल एसडीओ और प्रभारी एसडीओ एवं रेंजर सुनीता अहिरवार के बीच काम का बंटवारा कर दिया। लेकिन वित्तीय अधिकार महिला रेंजर अहिरवार के पास ही निहित है। यानी खरीदी में हुई गड़बड़ियों की जांच पर लीपा पोती के लिए अहिरवार से वित्तीय अधिकार नहीं लिया गया। इसके पीछे संघ में चर्चा है कि मंत्रालय में पदस्थ एक शीर्षस्थ अधिकारी की सिफारिश से ही केंद्र में रेंजर को एसडीओ का प्रभारी बनाया गया और वित्तीय अधिकार दिए गए हैं।इनका कहनाएपीसीसीएफ के पत्र को संज्ञान में लिया है और जांच के लिए एसडीओ को निर्देश दिए हैं।पीजी फूलजले, सीईओ प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र बरखेड़ा पठानी

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live