LATEST NEWS

प्रदेश में दूसरे चरण में 6 सीटों पर होगी वोटिंग, कहां किससे मुकाबला?

Voting will be held on 6 seats in the second phase in the state, where will there be competition with whom? प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर 80 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. इसके लिए मतदान 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगा. इस बार चुनाव मैदान में 75 पुरुष उम्मीदवार, 4 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी हैं. साल 2019 की तुलना में होशंगाबाद (नर्मदापुरम) छोड़ कर सभी सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है. टीकमगढ़ में सबसे कम सात प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सीट खजुराहो पर भी सेकंड फेज में ही वोटिंग होनी है. विधानसभा चुनाव में हारे सांसद इस बार मैदान मेंहोशंगाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है. नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव हार चुके सांसद गणेश सिंह को सतना सीट से पार्टी ने एक बार फिर से मैदान में उतारा है. उनकी किस्मत का फैसला भी 26 अप्रैल को ईवीएम (EVM) में कैद होगा. बता दें, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सीधी और शहडोल संसदीय सीट पर मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है. दूसरे चरण की 6 सीटों दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होना है. इन सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. दूसरे चरण की 6 लोकसभा सीटों पर ये नेतादूसरे चरण की 6 सीटों में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख नेताओं में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी शामिल हैं. खजुराहो सीट पर उनका मुकाबला फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के राजा भैया प्रजापति से है. शर्मा पहली बार साल 2019 में खजुराहो सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे. इसी तरह केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ (एससी आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2008 में परिसीमन के बाद अलग हुए इस निर्वाचन क्षेत्र में हुए सभी तीन चुनावों में खटीक ने जीत हासिल की है. कांग्रेस ने इस सीट से पंकज अहिरवार को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने सतना से गणेश सिंह और रीवा से जनार्दन मिश्रा को फिर से टिकट दिया है. होशंगाबाद लोकसभा सीट से दर्शन सिंह और दमोह से राहुल लोधी जैसे नए चेहरों को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने सतना से मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाह, रीवा से पूर्व विधायक नीलम मिश्रा, होशंगाबाद से पूर्व विधायक संजय शर्मा और दमोह से पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को मैदान में उतारा है. सतना में सबसे ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवारनिर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि साल 2019 की तुलना में इनमें होशंगाबाद छोड़ सभी सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है. टीकमगढ़ में सबसे कम सात प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि पिछले चुनाव में यहां से 14 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे थे. रीवा, सतना, खजुराहो और होशंगाबाद सीट पर एक-एक महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं. इसी तरह दमोह से एक ट्रांसजेंडर दुर्गा मौसी भी चुनौती दे रही हैं. सबसे अधिक नौ निर्दलीय उम्मीदवार सतना में हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 101 उम्मीदवार इन छह सीटों पर मैदान में उतरे थे.इस बार इनकी संख्या 80 है,जबकि पहले चरण की छह सीटों जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सीधी और शहडोल पर 88 उम्मीदवार मैदान में थे.साल 2019 में इनमें भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी छोड़ बाकी सभी की जमानत जब्त हो गई थी. 80 में से 26 उम्मीदवार करोड़पतिनिर्वाचन आयोग में कैंडिडेट द्वारा दिए गए हलफनामे से पता चला है कि दूसरे चरण की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 26 प्रत्याशी करोड़पति हैं. जबकि,17 प्रत्याशी 10वीं पास भी नहीं हैं. होशंगाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पास सबसे ज्यादा 232 करोड़ की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा हैं, जिनकी संपत्ति 34 करोड़ रुपये है. सतना से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह के पास 9 करोड़ रुपये की संपत्ति है. दूसरे चरण में दो डॉक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कुल 80 में से 9 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, पांच पर गंभीर आपराधिक केस हैं. इसके अलावा, तीन प्रत्याशी सिर्फ पांचवीं पास हैं. 9 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 12वीं पास हैं. 8 कैंडिडेट 10वीं पास हैं.13 प्रत्याशी स्नातक, 21 प्रत्याशी स्नातकोत्तर हैं. सात ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका ,जेल जाएंगी राखी सावंत

Supreme Court gave a blow, Rakhi Sawant will go to jail नई दिल्ली ! बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री राखी सावंत को बड़ा झटका दिया है और उनकी अग्रीम जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत को निचली अदालत में चार सप्ताह के भीतर सरेंडर करने को कहा है. बता दें कि अभिनेत्री राखी सावंत पर अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी का कथित अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप है. बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसलेल को राखी सावंत ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी. पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने अश्लील वीडियो लीक करने के मामले मे राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसी मामले में अब राखी सावंत पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. अब दोनों अलग रहते हैं. क्या है मामलायह मामला सावंत से अलग रह रहे उनके पति आदिल दुर्रानी की शिकायत के आधार पर उपनगरीय अंबोली थाने में सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था. दुर्रानी ने सावंत पर उन्हें बदनाम करने के लिए कई ऑनलाइन मंचों पर उन दोनों के निजी वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है. राखी सावंत ने क्या कहा है?गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी में राखी सावंत ने कहा कि उन्हें परेशान करने, उन पर दबाव डालने, झूठे एवं फर्जी मामले में उन्हें फंसाने की एकमात्र मंशा से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. राखी सावंत ने कहा कि यह प्राथमिकी कुछ नहीं बल्कि कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इसमें कोई दम नहीं है. उन्होंने अपने वकील के मार्फत जमानत याचिका दायर की थी. निचली अदालत ने कहा क्या कहा था?अदालत ने कहा था कि अभिनेत्री राखी द्वारा कथित रूप से ‘प्रसारित या प्रकाशित’ सामग्री न केवल ‘अश्लील है बल्कि पूरी तरह यौन सामग्री है’. इसने कहा, ‘तथ्यों, आरोपों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद (अदालत इस राय पर पहुंची है कि) यह अग्रिम जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला नहीं है.’

प्रदेश में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान गिरेगा पर उमस बढ़ाएगी परेशानी

There will be clouds in the state today, the temperature will drop but humidity will increase the problem. प्रदेश के तापमान में उछाल तो कम हुआ, लेकिन उमस ने बेचैनी बढ़ा दी. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दोपहर बाद बादल छाएंगे और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. साथ ही कहीं-कहीं पर बारिश के भी आसार हैं. इस वर्ष अप्रैल माह में मौसम का उतार-चढ़ाव लगभग हर दिन देखने को मिल रहा है. भोपाल ! मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम प्रणालियों में बदलाव के कारण इस तरह का मौसम हो रहा है. आमतौर पर इस माह में भीषण गर्मी रहती है, लेकिन इस बार अप्रैल में कुछ ही दिन कुछ जिलों में 42 डिग्री तक पारे ने उछाल मारी. बीते 24 घंटों के दौरान देखा जाए तो पारा 40 से अधिक प्रदेश के किसी भी जिले में नहीं रहा. यहां ऐसा रहेगा मौसमखंडवा-खरगोन में सोमवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे. बैतूल, रायसेन, हरदा, सागर, छतरपुर, रीवा जिले में भी मौसम इसी तरह का रहने वाला है. मंगलवार से पश्चिम विक्षोभ बेअसर होने लगेगा. इसके बाद न केवल आसमान साफ रहेगा, बल्कि दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. भोपाल में इतना रहा तापमानरविवार को इंदौर में अधिकांश समय बादल छाए रहे. धूप बार-बार बाधित होती रही. दिन का तापमान सामान्य (37.1 डिग्री) रहा, लेकिन उमस इतनी थी कि तेज गर्मी महसूस होती रही. वहीं, रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. पारा 25 डिग्री से घटकर 24.5 डिग्री पर था. उधर, भोपाल में भी पारा 37.7 डिग्री पर पहुंच गया. हालांकि, शाम को बौछारों से 5 घंटे में ही पारा 7 डिग्री तक लुढ़क गया था. इससे गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम वैज्ञानिकों का कहनाबंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात अभी बना हुआ है, जिससे आ रही नमी से बादल छा रहे हैं. मौसम प्रणालियां कमजोर पड़ी हैं. सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर वर्षा भी होगी.

कटनी : मतदाताओं को जागरूक करने पुलिस ने निकाली बाइक रैली

Katni: Police took out bike rally to make voters aware कटनी ! लोकसभा चुनाव के पहले फेज में हुई कम वोटिंग से न सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि स्थानीय जिला प्रशासन भी काफी परेशान है, जिसका असर अब सेकंड फेज में न पड़े, इसके लिए कटनी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली खजुराहो लोकसभा की मुड़वारा सीट में निकली गई, जोकि एसपी कार्यालय से निकल कर शहरीय क्षेत्रों में घूम-घूम कर सभी मतदाताओं से निर्भीकता से अपने मत का प्रयोग करते हुए एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने की अपील करते दिखे।जानकारी अनुसार एसपी कार्यालय से निकलने वाली बाइक रैली में करीब एक सैकड़ा से बाइक में सवार 200 से अधिक पुलिसकर्मी और जिला पंचायत के शासकीय कर्मी शामिल दिखे, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन और स्वीप अधिकारी शिशिर गेमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्यादा वोट करने की अपीलसभी बाइक सवार शहर के प्रमुख मार्गों से होकर तंग गलियों तक पहुंचे और सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पुनः एसपी कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया है। इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद और कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सेकेंड फेज में होने वाले मतदान पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट का प्रयोग करने की अपील करते दिखे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live