LATEST NEWS

सिंगरौली में हाथ पैर बांधकर दो युवकों की पिटाई, चोरी के शक में दी तालिबानी सजा

सिंगरौली  एमपी के सिंगरौली जिले में क्राइम का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों की दरिंदगी के चलते मानवता शर्मसार हो गई। जिले के माडा थाना क्षेत्र में दो युवकों को रस्सी से बांधकर उन्हें तालिबानी सजा दी गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि बीते रात्रि 2 बजे अनिल सिंह (19 साल) निवासी ग्राम जरहां अपने साथी छत्रपाल सिंह के साथ पैदल राजाटोला पडरी में जा रहे थे। जैसे ही दोनों कुल्हई तिराहा के पास पहुंचे तो तीन चार अज्ञात लोगों ने चोर समझकर उन्हें गाली गलौज देने लगे। इसके बाद आरोपी उन्हें गांव में ले जाकर रस्सी से बांधा और लाठी डंडे से मारने लगे। पीड़ित जान बचाने के लिए मिन्नतें करते रहे। इसके बावजूद दबंगों के हाथ नहीं रुके। किसी तरह गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। बताया जा रहा है कि चोरी के शक में युवकों के साथ तालिबानी सजा दी गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो आया सामने जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अनिल सिंह अपने साथ छत्रपाल सिंह के साथ मंगलवार बुधवार की रात्रि 2 बजे पैदल राजाटोला गांव मे जा रहे थे। उनके कुल्हई तिराहा के पास पहुंचते ही कमलेश शाह, धीरज शाह, संतोष शाह और गांव के अन्य व्यक्ति के द्वारा इन दोनों के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। दबंगों का इतने में मन नहीं भरा तो गांव ले जाकर रस्सी से दोनों के पैर हाथ बांध दिया और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। वह बचाव के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन किसी ने एक न सुनी। मौके पर मौजूद किसी ने इस तालिबानी सजा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने दर्ज किया केस फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संतोष शाह, धीरज शाह, विनय ,कमलेश शाह और गांव के अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बेरी स्मूदी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ: जानें इसके पोषक तत्व और फायदे

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और सभी फलों के अपने फायदे होते हैं। इनमें से एक बेरीज भी हैं, जो कि कई प्रकार की होती हैं, जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी आदि । गर्मियों में बेरीज से बनी स्मूदी काफी पसंद की जाती है, लेकिन तब जब इसे लो फैट मिल्क और बिना चीनी या ब्राउन शुगर के साथ हेल्दी ढंग से बनाया गया हो। बेरी से बनी स्मूदी आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपे ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में बेरी स्मूदी के फायदों के बारे में। हाई एंटी-ऑक्सीडेंट का सोर्स है बेरीज जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज से बचाने में मददगार हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाने के साथ साथ नर्व डैमेज के खतरे को भी कम करते हैं। पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है बेरीज में फाइबर की हाई मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। जिससे कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं का खतरा भी कम होता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बेरीज में फाइबर, विटामिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हृदय के लिए लाभदायक होते हैं। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्त प्रवाह में सुधार करने में सहायक हैं। वेट लॉस में मददगार है बेरीज और ओट मिल्क से बनी स्मूदी में लो कैलोरी, हाई फाइबर और हाई न्यूट्रिशन होते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के साथ क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। स्किन हेल्थ के लिए है फायदेमंद बेरीज में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। यह त्वचा में होने वाली सूजन को कम करने में भी सहायक है।

Kodak स्मार्ट टीवी पर भारी छूट: जानें नई कीमतें और ऑफर्स

Kodak ने अपनी स्मार्ट टीवी की रेंज को बढ़ा दिया है और अब फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आपको स्मार्ट टीवी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यह सेल 13 जून, 2024 को पहले एक्सेस के साथ शुरू होगी। टेलीविजन INR 5,999 से शुरू होते हैं। गूगल टीवी प्लेटफ़ॉर्म के साथ सहयोग में, कोडक QLED टेलीविजन तीन स्क्रीन साइज़ों में उपलब्ध होंगे: 50 इंच, 55 इंच, और 65 इंच, जिनकी कीमत INR 28,999 से शुरू होती है। इन टेलीविजन्स में डीटीएस ट्रूसराउंड, एक QLED 4K डिस्प्ले जो 1.1 अरब रंगों का प्रदर्शन करता है, और डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विज़न, एचडीआर 10+ के साथ फ़ीचर होती है। इन टेलीविजन्स को अनेक उन्नत सुविधाएं भी शामिल हैं, जैसे कि वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए मल्टीपल यूज़र प्रोफ़ाइल का समर्थन, स्मार्ट होम डिवाइस के लिए मैन्युअल और आवाज़ कंट्रोल विकल्प, और व्यक्तिगत होम स्क्रीन जो व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए अनुकूलित है। कोडक 75 इंच 4K QLED टेलीविजन (75MT5044) DTS TruSurround, एक QLED 4K डिस्प्ले, डॉल्बी एमएस 12, एचडीआर 10+ के साथ 2GB रैम और 16GB आंतरिक स्टोरेज के साथ लैस है। इन टेलीविजन्स का डिज़ाइन बेजेल-लेस और एयरस्लिम प्रोफाइल के साथ होता है, इनमें HDR10+, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विज़न, डॉल्बी डिजिटल प्लस, और इंबिल्ट च्रोमकास्ट और एयरप्ले सपोर्ट 1000+ एप्स के लिए शामिल होता है। यह प्रीमियम ऑफ़रिंग INR 99,999 से शुरू होती है। इनोवेटिव गूगल टीवी इंटरफ़ेस, एक 4K HDR10 डिस्प्ले, डॉल्बी डिजिटल प्लस, और डीटीएस ट्रूसराउंड के साथ, कोडक सीए प्रो रेंज के टेलीविजन्स एक असाधारण दृश्य अनुभव सुनिश्चित करते हैं, जिनकी कीमत INR 25,499 से शुरू होती है। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को यूएसबी 2.0, एचडीएमआई 3, एआरसी/सीईसी, और ब्लूटूथ v.5.0 जैसे विविध कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं, जो विभिन्न डिवाइस के साथ संवाद को बिना किसी रुकावट के संभव बनाते हैं। सीए प्रो श्रृंखला सुंदर, बेजेल-लेस स्क्रीन डिज़ाइन को फहराती है, जिससे इसका सौंदर्यिक आकर्षण बढ़ता है। टेलीविजन की विस्तृत कार्यान्वयनों के माध्यम से सहज नेविगेशन करना बहुत आसान होता है, इसके लैंगिक रिमोट कंट्रोल और बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट के कारण। इन कटिंग-एज विशेषताओं के साथ, कोडक सीए प्रो श्रृंखला एक ऐसा दृश्य अनुभव गारंटी करती है जो संगठित और उच्चतम गुणवत्ता होता है। इस श्रृंखला का फ़्लैगशिप मॉडल, 55CAPROGT5014, INR 29,499 पर उपलब्ध है। कोडक 9XPRO टीवी प्रीमियम टेलीविजन सीरीज है, जिसे एंड्रॉयड 11 से पोवर किया गया है, इसमें एक आर्म कोर्टेक्स ए55*4 रीअलटेक प्रोसेसर, डॉल्बी डिजिटल ध्वनि, 30W स्पीकर आउटपुट, और बिल्ट-इन नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट, च्रोमकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, 1GB रैम, और 8GB रोम है। 10,000 प्लस एप्स और गेम्स से भरपूर, इनमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज़्नी+हॉटस्टार, एप्पल टीवी, वूट, ज़ी5, सोनी लिव, और गूगल प्ले स्टोर के 500,000 प्लस टीवी शोज़, यह टेलीविजन विस्तृत मनोरंजन लाइब्रेरी प्रदान करते हैं। 32 इंच का वेरिएंट HD रेडी है, जबकि अन्य सभी मॉडल पूर्ण एचडी रिज़ॉल्यूशन हैं। INR 10,499 से शुरू होने वाले इस श्रृंखला में असाधारण मूल्य प्रस्तुत किया जाता है। इस श्रृंखला के फ़्लैगशिप मॉडल, 439X5081 और 429X5071, INR 16,999 और INR 15,499 पर उपलब्ध हैं।

कुवैत अग्निकांड में गई 40 भारतीयों की जान? 10 प्वाइंट में जानें कब-क्या हुआ, विदेश राज्य मंत्री कुवैत रवाना

 कुवैत कुवैत की एक इमारत में बुधवार तड़के लगी भीषण आग में 50 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर हैं. इनमें बड़ी संख्या भारतीयों की हैं. बताया जा रहा है कि मृतकों में 40 से अधिक भारत के नागरिक हैं. इस अग्निकांड को लेकर कुवैत से लेकर भारत में सनसनी मची हुई है. कुवैत सरकार ने इस घटना में लापरवाही को जिम्मेदार ठहाराते हुए बिल्डिंग मालिक और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. सरकार ने इस आग को लालच का नतीजा बताया है. पीएम मोदी ने की अहम बैठक, मुआजवे का एलान प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को ‘दुखद’ बताया। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इस घटना के बाद स्थिति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी घोषित की। कुवैत अग्निकांड में DNA जांच के बाद चार और भारतीयों की शिनाख्त हुई है. ये चारों केरल के रहने वाले थे. 1) कुवैत अग्निकांड में केरल के पथानामथिट्टा जिले के रहने वाले आकाश एस नायर की भी मौत हुई है. 32 साल का आकाश कुवैत में बीते आठ साल से काम कर रहा था. 2) पथानामथिट्टा के ही 65 साल के चेन्नासेरिल साजू की भी इस अग्निकांड में मौत हुई है. वह 22 सालों से कुवैत में काम कर रहे थे. 3) केरल के इसी इलाके से 23 साल के एक और शख्स आकाश की भी मौत हुई है. 4) केरल के Changanassery में श्रीहरि प्रदीप की भी मौत हो गई है. वह मैकेनिकल इंजीनियर थे. उनके पिता प्रदीप भी कुवैत में काम कर रहे हैं.  विदेश मंत्री ने की कुवैती समकक्ष से बात, की यह अपील विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फोन पर अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की अपील की कि आग लगने के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों के शव शीघ्र भारत भेजे जाएं। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,  ‘कुवैत में आग लगने की घटना पर कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया। हमें आश्वासन दिया गया कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।’ हताहत हुए भारतीयों में ज्यादातर केरल के मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हताहत हुए भारतीयों में ज्यादातर केरल के हैं। ज्यादातर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने की वजह से हुई। हादसे वक्त वे सभी सो रहे थे। हालांकि, कई लोगों को बचा भी लिया गया। उन्होंने बताया कि आग कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नेट के मंगफ क्षेत्र में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। इमारत में एक ही कंपनी के 195 मजदूर रहते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में अधिकतर केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के भारतीय नागरिक शामिल हैं, जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच थी। संबंधित इमारत को एनबीटीसी समूह ने किराए पर ले रखा था। आग की घटना की जांच के आदेश दिए कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल सबाह ने आग की घटना की जांच के आदेश दिए और अल-मंगफ इमारत के मालिक तथा चौकीदार को पकड़ने के निर्देश जारी किए। वहीं, कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने भी अधिकारियों को भीषण आग की जांच करने का आदेश दिया और त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। देश के युवराज शेख सबाह खालिद अल-हमद अल-सबाह और प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अचानक कैसे लगी आग? दक्षिणी कुवैत के मंगाफ में NBTC ग्रुप ने इस बिल्डिंग को किराए पर लिया था. कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले मजदूरों का इस बिल्डिंग में रहने का इंतजाम किया था. इस बिल्डिंग में कुल 196 लोग रह रहे थे, जो कि क्षमता से बहुत अधिक था. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन मजदूरों को ठूंस-ठूंसकर इस बिल्डिंग में रहने को मजबूर किया जा रहा था. नाइट शिफ्ट करके आए मजदूर सो रहे थे ये आग बुधवार तड़के चार बजे के आसपास लगी. छह मंजिला इस इमारत के किचन में आग लगी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई. यहां रहने वाले अधिकतर मजदूर नाइट शिफ्ट करके लौटे थे और सो रहे थे. आग लगने की वजह से कई लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. तंग जगह होने की वजह से कई लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला. वहीं, कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए अपनी-अपनी मंजिलों से छलांग भी लगाई. गृहमंत्री का कहना है कि अधिकतर मौतें दम घुटने की वजह से हुई हैं. वहीं, कुवैत के अमीर मिशाल अल अहमद अल जबेर अल सबाह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. इस अग्निकांड में एक बड़ी लापरवाही ये भी सामने आई है कि पूरी बिल्डिंग में एंट्री गेट एक ही था. इमारत की छत पूरी तरह से बंद थी, जिस वजह से छत के रास्ते भी मजदूर खुद को बचाने में असफल रहे. कुवैत सरकार ने उठाए सवाल? इस अग्निकांड के बाद कुवैत सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है. आग लगने की घटना के बाद कुवैत के गृहमंत्री शेख फहद अल यूसुफ अल सबह घटनास्थल पर पहंचे और बिल्डिंग मालिक की गिरफ्तारी का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में आवासीय कानून (Law of House) का उल्लंघन हुआ है. नियमों का उल्लंघन करके विदेशी मजदूरों को अत्यधिक असुरक्षित स्थितियों में रहने को मजबूर किया जा रहा था ताकि कंपनी मालिक खर्चों में कटौती कर सकें. बिल्डिंग का मालिक है मलयाली कुवैत की जिस इमारत में आग लगी है. वह मलयाली कारोबारी केजी अब्राहम नाम के शख्स की है. केजी अब्राहम केरल के तिरुवल्ला के बिजनेसमैन हैं, जिनकी कंपनी 1977 से कुवैत की ऑयल एंड इंटस्ट्रीज का हिस्सा है. मारे गए मजदूर इसी कंपनी में काम करते थे. विदेशी कामगारों पर … Read more

अनिल अंबानी की कंपनी खरीदने हिंदूजा ग्रुप का छूट रहा पसीना, NCLT से मांगा और टाइम

नई दिल्ली  कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को खरीदने के लिए हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रुप ने एनसीएलटी में एक आवेदन देकर लेंडर्स को अंतिम भुगतान करने के लिए और समय मांगा है। हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) ने अक्टूबर 2023 में रिलायंस कैपिटल के लिए ₹9,850 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। IIHL को इस अधिग्रहण को पूरा करने के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटर समेत सभी अहम मंजूरियां मिल चुकी हैं। रिलायंस कैपिटल की इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग को पूरा करने और भुगतान करने की समय सीमा 27 मई थी। हिंदुजा ग्रुप का कहना है कि डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड से विदेशी निवेश के लिए मंजूरी मिलने में देरी हुई है, इसलिए उसे इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए और समय चाहिए। रिलायंस कैपिटल के लेंडर्स का आरोप था कि आईआईएचएल द्वारा आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने में विफलता का खामियाजा कॉरपोरेट देनदार और उसके वित्तीय लेनदारों को नहीं उठाना चाहिए। मंजूरी मिलने में देरी पूरी तरह से आईआईएचएल के आचरण के कारण है। आईआईएचएल ने अपने आवेदन में दावा किया है कि सभी मंजूरियां प्राप्त करना उसकी अकेले की जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि अधिकांश मंजूरियों के लिए प्रशासक या कॉर्पोरेट देनदार की परिचालन सहायक या सहयोगी कंपनियों के माध्यम से आवेदन करना आवश्यक है, इसलिए यह ग्रुप के हाथ में नहीं है। ₹2,750 करोड़ की इक्विटी निवेश के बारे में आवेदन में कहा गया है कि ग्रुप ने अपने ऑडिटर्स डी एंड जी एसोसिएट्स एलएलपी के जरिए एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। यह इस बात का प्रमाण है कि ग्रुप इक्विटी पूंजी निवेश करने के अपने दायित्व को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है। कितना है कर्ज कंपनी ने कहा कि सर्टिफिकेट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इक्विटी भागीदारी के लिए $300 मिलियन (लगभग ₹2,500 करोड़) की धनराशि निर्धारित की गई है। आवेदक के निदेशक मंडल द्वारा पारित प्रस्ताव द्वारा भी इसका समर्थन किया गया। रिलायंस कैपिटल में करीब 20 फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियां हैं। इनमें सिक्योरिटीज ब्रोकिंग, इंश्योरेंस और एक एआरसी शामिल है। आरबीआई ने भारी कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को 30 नवंबर 2021 को भंग कर दिया था और इसके खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग शुरू की थी। रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।

जयपुर में कार-ट्रक भिड़े, 5 साल की मासूम समेत 3 की मौत, 4 घंटे ट्रक के नीचे दबा रहा परिवार, पुलिस क्रेन का इंतजार करती रही

जयपुर  जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 साल की मासूम भी है। एक्सीडेंट के दौरान कार ट्रक के नीचे दब गई। पूरा परिवार करीब 4 घंटे तक कार में ही फंसा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस अगर रेस्क्यू में देर नहीं करती तो सभी की जान बच सकती थी। हादसा बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे रायसल थाना इलाके में हुआ। सीआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार हाथरस (यूपी) का रहने वाला है। मृतकों में अंकित (34),अंकित का साला रवि (32), अंकित की बेटी देवती (5) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित की पत्नी रिंकी (28) गम्भीर रूप से घायल है। जिसका निम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खाटूश्याम से घर जाने के लिए निकले थे मृतक अंकित अपने परिवार के साथ बुधवार शाम 6 बजे खाटूश्याम जी से दर्शन कर घर लौट रहा था। रात करीब साढे 12 बजे वह रायसल थाना इलाके के बाकी माता कट पर सामने आ रहे ट्रक से कार की भी भिड़ंत हो गई। इसी दौरान कार ट्रक के नीच घुस गई। ट्रक चालक कार को घसीटता हुआ खेत में ले गया जहां पर एक गड्डे में कार जाकर फंसी तो ट्रक रुका। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। रायसल, चंदवाजी और मनोहरपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार में फंसे घायलों को एक्सीडेंट के चार घंटे बाद कार से निकाला जा सका। पुलिस की अमानवीय करतूत स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन घायलों को बाहर नहीं निकाला। सभी पुलिसवाले क्रेन आने का इंतजार करते रहे। जबकि कार में फंसी महिला मदद के लिए अंदर से पुकारती रही। क्रेन मौके पर एक्सीडेंट के करीब तीन घंटे बाद पहुंची। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सका। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मेजबान विंडीज 13 रनों की जीत के साथ ही सुपर-8 में पहुंची

त्रिनिदाद  टी20 विश्व कप 2024 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। न्यूजीलैंड को सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 रनों से हराते हुए न केवल सुपर-8 में एंट्री मार ली, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर दिया कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन न्यूजीलैंड लगभग सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाए। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए खराब शुरुआत की, लेकिन वह शेरफेन रदरफोर्ड थे, जिनकी विध्वंसक 39 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के के दम पर खेली गई नाबाद 68 रनों की पारी के दम पर टीम 9 विकेट पर 149 रनों तक पहुंची। जवाब में न्यूजीलैंड टीम बड़ी मुश्किल से 136 रनों तक पहुंच सकी। इस तरह उसे 13 रनों से हार मिली। इसलिए भारत का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान को भारतीय टीम का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। न्यूजीलैंड ने जितना दर्द दिया है उसके आगे पाकिस्तान कुछ भी नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का 100% हार का रिकॉर्ड है। माना जा रहा था कि इस टूर्नामेंट में आगे चलकर न्यूजीलैंड से उसकी भिड़ंत हो सकती है। क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर चिंता में थे, लेकिन अब वे राहत महसूस कर रहे होंगे। न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से हार मिली थी, जबकि अब उसे विंडीज ने हरा दिया है। गिर चुके थे 9 विकेट, रदरफोर्ड ने फिर आखिरी 2 ओवरों में ठोके 37 रन वेस्टइंडीज की टीम को शुरुआती झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम बेहद हमलावर थे। विंडीज का स्कोर देखते ही देखते 30 रन पर 5 विकेट, जबकि 112 रन पर 9 विकेट हो गया। लेकिन एक छोर पर खड़े शेरफेन रदरफोर्ड ने 19वें ओवर में डेरिल मिचेल को 3 छक्के उड़ाए और 19 रन कूट डाले। इसके बाद आखिरी ओवर करने आए मिचेल सेंटनर को दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 18 रन ठोके। इस तरह से आखिरी दो ओवरों में उनके बल्ले से 37 रन निकले और टीम पहुंच गई 149 रन पर। न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्ते की तरह ढह गईलक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम वेस्टइंडीज के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उसे पहला झटका अकील हुसैन ने डेवॉन कोन्वे को 5 रन पर आउट करते हुए दिया। इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। बाद में हालांकि, ग्लेन फिलिप्स ने जरूर कुछ अच्छे शॉट खेले और 33 गेंदों में सबसे अधिक 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 40 रन बनाए, लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं था। उसके आखिरी 3 विकेट 10 रन के अंदर गिर गए। अल्जारी जोसेफ ने 4 और मोती ने 3 विकेट अपने नाम किए।

महाराष्ट्र में बड़ा खेल होना अभी बाकी है! NCP के साथ रिश्ता खत्म कर सकती है बीजेपी

मुंबई  महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महायुति को मिली कम सीटों को लेकर बयानबाजी जारी है. बीजेपी, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी कारणों की तलाश में जुटी है. साथ ही तीनों ही दल विपक्ष पर संविधान को लेकर झूठा प्रचार करने का आरोप लगा रही है. इस बीच आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में कहा गया है कि महाराष्ट्र में बीजेपी की लोकसभा चुनाव में हार का एक कारण उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के साथ गठबंधन था. ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या बीजेपी अजित पवार के साथ संबंध तोड़ देगी. बीजेपी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि आरएसएस बीजेपी नेतृत्व के एनसीपी को तोड़ने और लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के साथ गठबंधन करने के फैसले से खुश नहीं है. नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, “आरएसएस-बीजेपी कार्यकर्ताओं को पवार विरोधी नारे के साथ तैयार किया जा रहा है. सिंचाई और महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटालों से जुड़े होने के कारण वे अजित पवार के विरोधी हैं. लेकिन जूनियर पवार के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद पवार विरोधी बयान पीछे छूट गया. घाव पर नमक छिड़कते हुए उन्हें महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बना दिया गया.” नेता ने आगे कहा, “लोकसभा चुनावों में यह स्पष्ट था कि आरएसएस-बीजेपी के कार्यकर्ता एनसीपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए तैयार नहीं थे और कई जगहों पर आत्मसंतुष्ट रहे. नतीजतन, 2019 में बीजेपी की सीटों की संख्या 23 से घटकर 2024 में नौ रह गई.” आजीवन आरएसएस कार्यकर्ता रतन शारदा ने ऑर्गनाइजर में अपने लेख में कहा कि अजित के साथ गठबंधन करने से “बीजेपी की ब्रांड वैल्यू” कम हो गई और यह “बिना किसी अंतर वाली एक और पार्टी” बन गई. सूत्रों ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अजित के साथ गठबंधन न करने के प्रभाव पर विचार-विमर्श कर रहा है. “अगर हमारी पार्टी अजित को छोड़ देती है और विधानसभा चुनावों में शिंदे के साथ आगे बढ़ती है, तो ऐसा लग सकता है कि बीजेपी ने अजित का इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें फेंक दिया. यह इस्तेमाल करो और फेंको की नीति उल्टी पड़ सकती है. लेकिन एक और परिदृश्य यह है कि अजित को सहयोगी के रूप में रखना फायदेमंद नहीं हो सकता है.”

मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू, भोपाल से इंदौर 55 मिनट में पहुंचेंगे, एक माह तक किराये में 50 फीसदी छूट

भोपाल मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू हो गई है। अब भोपाल से इंदौर का सफर 55 मिनट में पूरा हो जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट से सीएम डॉ. मोहन यादव ने फ्लैग ऑफ कर पहली उड़ान को रवाना किया। मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9 बजे राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। मुख्यमंत्री भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू किये जा रहे टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड के शिव शेखर शुक्ला, प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी,  अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड बिदिशा मुखर्जी उपस्थिति रही।   “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। सेवा की शुरुआत से अगले एक महीने तक 50 प्रतिशत ही किराया लगेगा।    इसके तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। टिकट बुकिंग के लिए आनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है। एक माह तक किराये में 50 प्रतिशत डिस्काउंट पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा में बुकिंग करवाने पर अभी एक माह तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इंदौर से उज्जैन तक का किराया 3000 के करीब है, जो छूट के बाद 1500 रुपये होगा। छूट के बाद इतना ही किराया भोपाल का भी होगा। यह वंदे भारत ट्रेन के किराये से भी कम है। इस वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा। इस तरह हवाई सेवा से जुड़ेंगे शहर पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरुवार दो दिवस इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा जा रहा है। ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है। ऐसे कराएं बुकिंग “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक https://flyola.in/ पर ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे जुड़ेंगे शहर     रीवा सप्ताह में 2 दिन सोमवार व गुरुवार को इंदौर, जबलपुर एवं भोपाल से जुड़ेगा।     ग्वालियर को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल-उज्जैन और शनिवार को भोपाल से जुड़ेगा है।     उज्जैन शहर को सप्ताह में 3 दिन मंगलवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, बुधवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं रविवार को इंदौर, भोपाल से जोड़ा जाएगा।     खजुराहो को सप्ताह में 1 दिन शुक्रवार को भोपाल व जबलपुर से जोड़ा जा रहा है। ऐसे कर सकते हैं बुकिंग     यदि किसी को ऑनलाइन टिकट बुक करना है तो वह फ्लाई ओला वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। www.flyola.in पर ऑफर, शेड्यूल और किराए से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।     पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिवशेखर शुक्ला ने बताया- वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर-भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।     अभी प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा। अंदर से ऐसा है एयर क्राफ्ट। अंदर से ऐसा है एयर क्राफ्ट। डिस्काउंट ​​​​​​के बाद ​वंदे भारत ट्रेन के आसपास किराया एयर टैक्सी के किराए को लेकर दावा है कि यह किराया वंदे भारत ट्रेन के आसपास ही रहेगा। विभाग का कहना है कि 50% डिस्काउंट मिलने के बाद एयर टैक्सी सेवा का किराया वंदे भारत ट्रेन के किराए के आसपास रहने ही रहेगा। जैसे- भोपाल से इंदौर तक यदि वंदे भारत ट्रेन से सफर किया जाए तो एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) का किराया 1600 रुपए है, जबकि एयर टैक्सी के 2062 रुपए 50 पैसे चुकाने होंगे। 30 दिन के बाद यह किराया दोगुना हो जाएगा। हालांकि, कुछ उड़ानें ऐसी हैं, जिनका किराया अधिक है। इसके पीछे तर्क है कि स्टॉप अधिक होने और 6 सीटर होने की वजह से यह किराया है।  

छिंदवाड़ा के कबीर दास शहीद का पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार, नागपुर से लाई जा रही पार्थिव देह

 छिंदवाड़ा जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान कबीर दास उईके की पार्थिव देह आज छिंदवाड़ा लाई जा रही है। पैतृक गांव पुलपुलडोह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगलवार रात 8 बजे जम्मू – कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल कबीर दास गोली लगने से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। शहीद की पार्थिव देह हवाई मार्ग से गुरुवार सुबह नागपुर लाई गई। यहां से सड़क मार्ग से पुलपुलडोह (मरजातपुर) लाई जा रही है। स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। गोली लगने से घायल हुए थे कबीर बता दें कि मंगलवार रात 8 बजे जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। सीआरपीएफ के  Constable कबीर दास गोली लगने से घायल हुए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान कबीर ने अंतिम सांस ली थी। बता दें कि शहीद हुए कबीर चार भाई-बहन में सबसे बड़े थे। कबीर के शहीद होने की खबर सुनकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 2011 में जॉइन की थी सीआरपीएफ जानकारी के मुताबिक, 35 साल के कबीर दास उईके छिंदवाड़ा की बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में उन्होंने सीआरपीएफ जॉइन की थी। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता उईके और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका है। 8 दिन पहले ही 20 दिन की छुट्टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। कबीर की सैलरी पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। मोहन यादव, नकुलनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद छिंदवाड़ा के जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक व्यक्त करे हुए एक्स पर Tweet किया कि देशसेवा में आपके सर्वोच्च बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके शहीद के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। 2020 में हुई थी शहीद कबीर दास की शादी कबीर दास की 4 साल पहले 2020 में शादी हुई थी. शहीद के परिवार में पत्नी, एक छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहने हैं. शहीद की अभी कोई संतान नहीं है. वो 10 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे.  

लोकसभा चुनावों में भारतीय वायु सेना की अहम भूमिका रही, 1700 से अधिक उडान भरी

नई दिल्ली  लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय वायु सेना की भी अहम भूमिका रही है। युद्ध और शांति काल में विभिन्न कार्य करने वाले वायु सेना के परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े को चुनावों के बीच प्रशासनिक मशीनरी को एयरलिफ्ट करने के लिए तैनात किया गया था। वायु सेना के मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वेरिएंट), लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव ने इस दौरान पर्याप्त उड़ान भरकर पोलिंग पार्टी को दूरस्थ स्थानों तक पहुंचाने और वापस लाने का कार्य किया है। वायु सेना का हवाई बेड़ा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लड़ाकू सैनिकों को हवाई मार्ग से ले जाने और शांतिकालीन भूमिका के अलावा राष्ट्र निर्माण की दिशा में कई कार्य करता है। नागरिक शक्ति की सहायता में भारतीय वायुसेना विशेष रूप से सबसे आगे रही है। हाल ही में हुए लोकसभा आम चुनाव के दौरान मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वेरिएंट), लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव ने पर्याप्त उड़ान भरी हैं। वायु सेना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को पोलिंग पार्टी के साथ एयरलिफ्ट करने और चुनाव ड्यूटी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के कर्मियों को तैनात करने के कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रही है। आम चुनावों के दौरान भारतीय वायु सेना ने देश के दूरदराज के इलाकों तक चुनाव कर्मियों की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां सड़क मार्ग से आवाजाही एक सुरक्षा चिंता का विषय थी। यह कार्य समयबद्ध था, क्योंकि मतदान अधिकारियों को चुनाव तिथि से दो दिन पहले प्रत्येक दूरस्थ मतदान केंद्र तक पहुंचाने के साथ ही मतदान के बाद वापस लाना था। भारतीय वायु सेना ने आम चुनाव के सात चरणों में से पांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें 1750 से अधिक उड़ानों में 1000 घंटे से अधिक की उड़ान भरी। सुरक्षा, मौसम, सड़क संपर्क आदि को ध्यान में रखते हुए परिसंपत्तियों के उपयोग को अनुकूलित करने के लिए नोडल अधिकारियों के माध्यम से ईसीआई और विभिन्न राज्यों के मुख्य चुनाव आयुक्तों (सीईसी) के साथ घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से यह कठिन कार्य पूरा किया गया। आम चुनाव के सुचारू संचालन की दिशा में समग्र योजना में भारतीय सेना और बीएसएफ की हेलीकॉप्टर परिसंपत्तियों को भी शामिल किया गया।  

सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे: जानें स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए इसके लाभ

सूर्य को पृथ्वी पर साक्षात देवता माना गया है, जो जीवन के लिए आवश्यक ऊर्जा के साथ ही बल, पराक्रम, यश, उत्साह एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। जो कि आपके लिए धन प्राप्ति के रास्ते भी खोलता है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर व्‍यक्ति समाज में मान सम्‍मान प्राप्‍त करता है। सूर्य से आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें प्रतिदिन जल चढ़ाकर अर्घ्‍य दिया जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं सूर्य को जल कैसे चढ़ाएं और सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देने के क्‍या हैं लाभ। सूर्य को अर्घ्य देने की संपूर्ण विधि : 1. सर्वप्रथम प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व शुद्ध होकर स्नान करें। 2. तत्पश्चात उदित होते सूर्य के समक्ष कुश का आसन लगाएं। 3. आसन पर खड़े होकर तांबे के पात्र में पवित्र जल लें। 4. उसी जल मिसरी मिलाएं और साथ ही लाल चंदन और लाल फूल डालें। कहा जाता है कि सूर्य को मीठा जल चढ़ाने से जन्मकुंडली के दूषित मंगल का उपचार होता है। 5. जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्यागमन से पहले नारंगी किरणें प्रस्फुटित होती दिखाई दे, आप दोनों हाथ से तांबे के पात्र को पकड़कर इस तरह जल चढ़ाएं कि सूर्य जल चढ़ाती धार से दिखाई दें। 6. प्रात:काल का सूर्य कोमल होता है उसे सीधे देखने से आंखों की ज्योति बढ़ती है। 7. सूर्य को जल इस तरह से चढ़ाएं कि जलधारा आसन पर आ गिरे ना कि जमीन पर। 8. जमीन पर जलधारा गिरने से जल में समाहित सूर्य-ऊर्जा धरती में चली जाएगी और सूर्य अर्घ्य का संपूर्ण लाभ आप नहीं पा सकेंगे। 9. अर्घ्य देते समय निम्न मंत्र का 3 बार पाठ करें – ‘ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। अनुकंपये माम भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।’ ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय। मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा: ।।’ 10. तत्पश्चात सीधे हाथ की अंजूरी में जल लेकर अपने चारों ओर छिड़कें। 11. अपने स्थान पर ही तीन बार घूमकर परिक्रमा करें। 12. उसके बाद आसन उठाकर उस स्थान को नमन करें। सूर्य को अर्घ्‍य चढ़ाने के लाभ ज्‍योतिष में सूर्य को अर्घ्‍य देने के खास लाभ बताए गए हैं। माना जाता है कि सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देने से आपके सम्‍मान में वृद्धि होती है और यश की प्राप्ति होती है। जिन कन्‍याओं के विवाह में देर हो रही है वे रोजाना सूर्य को अर्घ्‍य दें तो उनके जीवन में शीघ्र ही विवाह के योग बनने लगते हैं। सूर्य को आरोग्‍य, आत्‍मा और पिता का भी कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होता है। साथ ही पिता के साथ आपके रिश्‍ते मजबूत होते हैं।

गाजियाबाद की बहु मंजिला इमारत में भीषण आग का कहर, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

गाजियाबाद गाजियाबाद के लोनी में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. यहां 3 मंजिला मकान में आग लग गई थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लोगों का कहना है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसकी वजह से घर में फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. उन्होंने इधर-उधर जाकर काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. महिलाएं और बच्चे आग में फंसकर चीख रहे थे. घर में फोम की शीट काफी मात्रा में स्टोर कर रखी गई थी. कई केन में कोई केमिकल भी रखा हुआ था, जिससे आग तेजी के साथ फैल गई. आशंका है कि यहां फोम की शीट का इस्तेमाल किसी काम में किया जा रहा था. घटना के बारे में जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया. इसी के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसने भीषण रूप ले लिया. तंग गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मकान तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी. होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं. जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी चीजें साफ हो पाएंगी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग से एक महिला और एक बच्चे को बचाया. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने कहा कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और तेजी से पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे उसमें रहने वाले लोग फंस गए. घर में रखे फोम के कारण आग फैलती गई. इसके बाद जब देखा गया तो घर से पांच शव बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सैफुल रहमान, सैफुल की पत्नी 32 वर्षीय नाजिरा, 7 वर्षीय बेटी इसरा, 7 महीने का बच्चा फैज और 25 वर्षीय फरहीन उर्फ ​​परवीन के रूप में हुई है. वहीं इस घटना में घायल 10 वर्षीय अर्श और 25 वर्षीय उज्मा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिंधिया की जगह पर प्रदेश से कौन जाएगा राज्यसभा? केपी यादव की दावेदारी पर भारी पड़ सकते ये तीन नाम

भोपाल लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव हो गया है। कहीं विधानसभा सीटें रिक्त हो गई हैं, तो कहीं राज्यसभा सीटों पर भी निर्वाचन होगा। सत्तारूढ़ भाजपा सहित कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। ऐसे में एक सीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह है मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट, जो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हो गई है। अब इस रिक्त सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में सवाल है कि भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह कौन लेगा? दावेदारों के नाम सामने आने लगे है। भाजपा के खाते में तय है यह सीट मध्य प्रदेश में वर्तमान में विधानसभा में सदस्य संख्या के हिसाब से देखा जाए तो खाली होने वाली राज्यसभा की सीट फिर भाजपा के खाते में जाना तय मानी जा रही है। भाजपा इस सीट से किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा भेजने का मन बना रही है। इससे पहले फरवरी 2024 में मध्य प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने दलित, ओबीसी और महिला कार्ड खेला था। इस बार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के किसी सामान्य वर्ग के नेता को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में इस बार संभावना जताई जा रही है कि ठाकुर या ब्राह्मण कोटे से यह पद भरा जा सकता है। पूर्व सांसद केपी यादव रेस में आगे हालांकि गुना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया था। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अशोक नगर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक सभा में पूर्व सांसद केपी यादव को दिल्ली ले जाने का संकेत दे चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा यादव को राज्यसभा का टिकट दे सकती है। ऐसे में सबसे पहली दावेदारी केपी के नाम की है, लेकिन वे ओबीसी वर्ग से आते हैं। अप्रैल में ये गए हैं राज्यसभा गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को समाप्त हुआ था। इसमें भाजपा के चार सांसद धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी थे, जबकि कांग्रेस के राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद थे। तब भाजपा ने 4 सीटों में से 3 पर ओबीसी से बंशीलाल गुर्जर, दलित समाज से उमेश नाथ महाराज और महिला कोटे से माया नारोलिया को उम्मीदवार बनाया और राज्यसभा में भेजा। डॉ मुरुगन को फिर से मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा में भेजा था। इस बार जातीय समीकरण के हिसाब से अब ठाकुर या ब्राह्मण को मौका दिया जा सकता है। यह नाम सबसे उपर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राम मंदिर अभियान के प्रमुख नाम पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और शिवराज सिंह चौहान के लिए विदिशा से सीट छोड़ने वाले पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सबसे उपर है। अगर सामान्य कार्ड नहीं चला तो पूर्व सांसद केपी यादव के नाम पर विचार किया जाएगा।   जातीय समीकरण पर होगा ध्यान माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की खाली लोकसभा सीट पर बीजेपी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ही अपने प्रत्याशी का चयन करेगी. क्योंकि हाल ही में तीन राज्यसभा सीटों पर भी बीजेपी जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा था. पार्टी ने तीन राज्यसभा सीटों पर ओबीसी, अनुसूचित जाति और महिला प्रत्याशी को मौका दिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी सवर्ण को मौका देगी. इसके अलावा बीजेपी किसी नए और चौंकाने वाले चेहरे को भी मौका दे सकती है. पवैया और भार्गव भी दावेदार इसके अलावा पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी दावेदार हैं. क्योंकि सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में भाजपा में आए थे. ऐसे में जयभान सिंह पवैया लंबे समय से न तो कोई चुनाव लड़ पाए और न ही उन्हें पार्टी में कोई दूसरा मौका मिला था. जबकि वह बीजेपी के फॉयरब्रांड नेता माने जाते हैं. पवैया बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं  और राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. वहीं एक और दावेदार विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव हैं, भार्गव ने अपनी सीट पूर्व सीएम के लिए खाली की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी सर्वण चेहरे के तौर पर उन्हें भी भेज सकती है. 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live