LATEST NEWS

मंगलवार 18 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि- घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। शैक्षिक कार्यों में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आज परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। इससे लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। वृषभ राशि- आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। नए बदलावों के लिए तैयार रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। शैक्षिक कार्यों में उतार-चढ़ाव आएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। मिथुन राशि- प्रोफेशनल लाइफ की बाधाएं दूर होंगी। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशनुमा माहौल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें। कर्क राशि- आज आपकी ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। निवेश के नए अवसरों पर  नजर रखें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज आप ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे। आज प्रेमी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ की प्रॉब्लम्स को सुलझाने की कोशिश करें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आप जिम की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी। इसके अलावा अपने फेवरेट हॉबी के लिए थोड़ा टाइम निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। सिंगल जातकों की फैमिली फंक्शन के दौरान किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है। कन्या राशि- आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। उनसे अपने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप गोल्स शेयर करें। विद्यार्थियों को आज प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस के सभी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। तुला राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। उद्यमियों को बिजनेस में प्रॉफिट होगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। समय का सही सदुपयोग करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें।फैमिली या फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं।  वृश्चिक राशि- आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में धन खर्च करने से बचें। आज आप पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। धैर्य बनाए रखें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धनु राशि- जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। टीम वर्क से सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। आज आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। सिंगल जातक की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। मकर राशि- विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। करियर में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कुंभ राशि- प्रोफेशनल लाइफ में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। मीन राशि- आज आपका दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रोफेशनल लाइप में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

भारतीय बैंकों के मुनाफे में पिछले 10 वर्षों में 4 गुना का इजाफा हुआ

 नई दिल्ली भारतीय बैंकों के मुनाफे में पिछले 10 वर्षों में 4 गुना का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही खराब लोन की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये जानकारी इन्वेस्टमेंट ग्रुप सीएलएसए की रिपोर्ट में दी गई है।रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले एक दशक में भारतीय बैंक की बैलेंस शीट काफी मजबूत हुई है और मुनाफा चार गुना तक बढ़ गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि नॉन-परफॉर्मिंग लोन (नेट एनपीएल), जो पहले भारतीय बैंकिंग सेक्टर पर एक बड़ा बोझ था, यह बीते एक दशक में काफी नीचे चला गया है। इससे एसेट्स क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है और बैंकों की कैपिटल पॉजिशन भी काफी अच्छी हो गई है। डिपॉजिट वृद्धि दर लोन वृद्धि दर जितनी ही होनी चाहिए। यह वित्त वर्ष 2012-22 के दौरान पिछले दो वर्षों में यह औसतन 10 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि बीते पांच वर्षों में सरकारी बैंकों ने निजी बैंकों की अपेक्षा काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले एक दशक में चालू खाते के मामलों में निजी बैंकों ने सरकारी बैंकों को पछाड़ दिया है और गैर-जमा उधार में भी कमी आई है। सीएलएसए रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में सभी सब-सेगमेंट और संभवतः कॉरपोरेट बॉन्ड प्रतिस्थापन से कुछ बदलावों के कारण सेक्टर में लोन वृद्धि दर अपने दशकीय औसत 10 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई है। लंबे समय से लोन वृद्धि दर और डिपॉजिट वृद्धि दर में तालमेल बना रहा है। पिछले 5 से 7 वर्षों में कॉरपोरेट क्रेडिट की क्वालिटी में सुधार हुआ है। बैंकिंग सेक्टर को ₹3 लाख करोड़ का मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 में देश के बैंकिंग क्षेत्र ने ₹3 लाख करोड़ से अधिक का मुनाफा कमाया है। इस दौरान निजी और सरकारी, दोनों ही बैंकों का मुनाफा बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 में देश के बैंकिंग क्षेत्र के मुनाफे 39% की वृद्धि देखी गई है। पीएम मोदी ने बैंकिंग क्षेत्र की इस उपलब्धि को सराहा है।  एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के सरकारी क्षेत्र के बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹1.4 लाख करोड़ का मुनाफा कमा चुके है। यह वित्त वर्ष 2022-23 से 34% अधिक है। इन बैंकों ने 2022-23 के दौरान ₹1.04 लाख करोड़ का मुनाफ़ा कमाया था। ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब सभी सरकारी बैंक का मुनाफा ₹1 लाख करोड़ के पार गया हो। सरकारी बैकों के अलावा निजी क्षेत्र के बैंकों को भी खूब मुनाफा हुआ है। रिपोर्ट बताती है कि 2023-24 में देश के निजी बैंकों को ₹1.7 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ। इनके मुनाफे में सरकारी बैंकों से अधिक वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में इनका मुनाफा ₹1.2 लाख करोड़ था। मुनाफे की इन खबरों के बीच सबसे बड़ी उपलब्धि सरकारी बैकों के हिस्से में ही है। सरकारी बैंकों ने भारी घाटे से ₹1 लाख करोड़ से अधिक के मुनाफे का सफ़र तय किया है। पिछले समय से तुलना की जाए तो सरकारी बैंक लगातार घाटे में जा रहे थे और उन्हें अपना कामकाज चलाने के लिए हर साल केंद्र सकरार मदद करती थी। अब यह मामला पूरी तरह बदल चुका है। सरकारी बैकों ने वित्त वर्ष 2017-18 में ₹85,000 करोड़ से अधिक का घाटा झेला था। इसके बाद शुरू हुई प्रक्रिया के कारण बैकों को अब मुनाफा होने लगा है। मोदी सरकार में बैंकों के बुरे कर्जों को निपटाने, नए कर्जे सोच समझ कर देने और बैंकों के एकीकरण के कारण यह मुनाफा हुआ है। दूसरी तरफ निजी क्षेत्र के बैंक भी आगे बढ़ रहे हैं। देश में बढती आर्थिक गतिविधि और लगातार बढ़ते उद्योग धन्धों के कारण निजी क्षेत्र के बैंकों का कारोबार बढ़ रहा है। ऐसे में उनके कर्ज पोर्टफोलियो भी बढ़ रहे हैं, बिना सरकारी दबाव के कारण वह अब कर्जदारों की जाँच करके लोन दे रहे हैं। इससे उनका भी लाभ बढ़ा है।

टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की नियुक्ति पक्की, BCCI ने मानी सभी शर्तें

नई दिल्ली  भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की नियुक्ति लगभग पक्की हो गई है। वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध मौजूदा टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसे में पूरी संभावना है कि जून के आखिरी हफ्ते में बीसीसीआई गंभीर की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर देगा। मीडिया सूत्रों की माने तो गौतम गंभीर अपनी शर्तों पर हेड कोच बनने के लिए तैयार हुए हैं। उन्होंने बीसीसीआई के सामने कुछ डिमांड रखी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार किया उसके बाद ही 2007 और 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर ने हामी भरी। गौतम गंभीर की 5 शर्त     टीम इंडिया पर चाहिए पूरा कंट्रोल     सपोर्ट कोचिंग स्टाफ चुनने की आजादी     CT25 सीनियर प्लेयर्स का आखिरी मौका     टेस्ट की टीम इंडिया पूरी तरह अलग     2027 वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार गौतम गंभीर की पांच शर्त गंभीर की एंट्री से इन 4 प्लेयर्स की छुट्टी 42 वर्षीय गौतम गंभीर की देखरेख, मेंटॉरशिप में ही कोलकाता नाइटराइडर्स 10 साल का सूखा खत्म करने में कामयाब रहा था और 2014 के बाद पहली बार और कुल तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। अब जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनने जा रहे हैं तो इतना तय है कि टीम में बड़े बदलाव होंगे। आक्रामक रवैये वाले दिल्ली के इस पूर्व खिलाड़ी के आने के बाद इन चार खिलाड़ियों की छुट्टी तय है। विराट कोहली- तीनों फॉर्मट में रनों का अंबार लगा चुके विराट कोहली भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हैं। 2008 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले विराट ने भारत को कई मैच जिताए हैं। गौतम गंभीर का मानना है कि अब विराट को सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट पर ही फोकस करना चाहिए। टी-20 में नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की जरूरत है। रोहित शर्मा- मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 में डेब्यू किया था। विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें कैप्टन बनाया गया। फिलहाल वह तीनों फॉर्मेट में भारत की अगुवाई कर रहे हैं। वैसे भी बीते कई साल से टी-20 फॉर्मेट में हिटमैन का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे में आप देखेंगे कि गंभीर के आने से शायद रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट नहीं खेल पाए। रविंद्र जडेजा- बीते कई साल से रविंद्र जडेजा वाइट बॉल फॉर्मेट में भारतीय टीम में बिना प्रदर्शन के ही सिलेक्ट होते जा रहे हैं। 2022 टी-20 विश्व कप, 2023 वनडे विश्व कप, मौजूदा टी-20 विश्व कप पिछले हर बड़े टूर्नामेंट में जड्डू ने निराश किया है। बाएं हाथ का यह स्पिन ऑलराउंडर सिर्फ टेस्ट ही खेलने के लायक है और वो भी स्वदेशी पिच पर। ऐसे में गौतम गंभीर के कार्यकाल में फ्लॉप हो रहे जडेजा का करियर खत्म हो सकता है। मोहम्मद शमी- आखिरी नाम अमरोहा एक्सप्रेस मोहम्मद शमी का है। भारतीय तेज गेंदबाज के लिए गौतम गंभीर के पास स्पष्ट प्लान है। गंभीर शमी को टेस्ट में लगातार खिलाना चाहते हैं। साथ ही 2027 वनडे विश्व कप भी उनके रडार में है। ऐसे में अब वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते शायद मोहम्मद शमी आपको अब टी-20 टीम से बाहर होते दिख सकते हैं।

यूपी में 90 फीसदी हैं पसमांदा मुस्लिम, BJP की योजनाओं के बावजूद नहीं दिया साथ

लखनऊ लोकसभा में उत्तर प्रदेश की 33 सीटों पर सिमटने ने एनडीए की जीत का स्वाद फीका कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ तो गए लेकिन अकेले दम पर बहुमत हासिल करने के भाजपा का सपना अधूरा रह गया। अब पार्टी की तरफ से समीक्षा और पड़ताल शुरू कर दी गई है। जो एक वर्ग भाजपा के साथ नहीं आया, उसमें पसमांदा मुसलमान प्रमुख हैं। बीते कुछ साल से भाजपा मिशन मोड पर इस समुदाय को आकर्षित करने के लिए काम कर रही थी लेकिन एक प्रतिशत तबके ने ही समर्थन किया। आखिर पसमांदा मुस्लिमों ने साथ क्यों नहीं दिया, यह बड़ा सवाल है। पसमांदा का मतलब भी समझिए पसमांदा एक फारसी शब्द है, जो पस और मांदा से मिलकर बना है। पस का अर्थ- पीछे होता है और मांदा का अर्थ- छूट जाना होता है। जिसके मायने हैं- काफ़िले या जत्थे का वह व्यक्ति जो यात्रा करते समय पीछे रह गया हो। ऐसे में मुस्लिमों में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े तबके को पसमांदा कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में पसमांदा मुस्लिमों की तादाद 80 से 90 प्रतिशत तक मानी जाती है। बाकी के उच्च वर्ग के मुसलमान हैं। कौन होते हैं पसमांदा मुस्लिम? इसमें मोटे तौर पर ओबीसी और पिछड़ी वंचित जातियां शामिल होती हैं। धोबी, अंसारी, बुनकर, नाई, रंगरेज, धुनिया, फकीर, गुजर, राइन आदि-आदि। मुस्लिमों के अजलाफ और अरज़ाल वर्ग का समुदाय इसमें आता है। भाजपा की तरफ से इन पसमांदा लाभार्थियों तक पहुंच बनाने का प्रयास चल रहा है। भाजपा ने यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव में इस रणनीति को अपनाने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय निकाय और अब लोकसभा में भी दांव चला गया। BJP का फोकस पसमांदा जुलाई 2022 में हैदराबाद में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पसमांदा मुसलमानों में भी पैठ बनाने की कोशिश पर जोर देने पर बात हुई। खुद पीएम मोदी ने कई बार मंच से मुस्लिमों के इस वर्ग को लेकर बयान दिया। उन्होंने इस बार 22 अप्रैल को अलीगढ़ में संबोधन करते हुए जोर देकर कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे दलों ने मुस्लिमों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कुछ नहीं किया। पूर्वांचल का पसमांदा गढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना और राशन कार्ड सहित तमाम योजनाओं का फायदा लाखों की तादाद में पसमांदा मुस्लिमों को मिला। बुनकर समुदाय के लिए भी विशेष लाभकारी योजनाएं लाई गईं। लेकिन बीजेपी को इसका फायदा नहीं मिला। पूर्वांचल में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ के इलाके पसमांदा मुस्लिमों के गढ़ माने जाते हैं। लेकिन यहां एकतरफा वोट सपा-कांग्रेस गठबंधन को पड़े। घोसी लोकसभा में सबसे अधिक पसमांदा मुस्लिम हैं लेकिन यहां सपा प्रत्याशी राजीव राय ने जीत हासिल की। पश्चिम में हल्का-फुल्का समर्थन पश्चिमी यूपी में पसमांदा मुसलमान कुछ संख्या में भाजपा की तरफ जरूर आए लेकिन कैराना, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में यह संख्या नाकाफी रही। कई जगहों पर तो समुदाय के कुल वोट का एक फीसदी भी भाजपा को नहीं मिला। बूथ लेवल पर हुए विश्लेषण में पसमांदा मुस्लिम बहुल इलाकों में 10 फीसदी वोट हासिल हुए। इससे अधिक वोट तो उच्च वर्ग के मुस्लिमों, जैसे- मुस्लिम राजपूत, जाट, त्यागी, अशराफ, पठान और तुर्क समुदाय से हासिल हुए। मंत्री और MLC भी बनाए गए 2022 के विधानसभा चुनाव में 8 प्रतिशत पसमांदा मुस्लिमों ने भाजपा का साथ दिया था। इसके बाद योगी सरकार में दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाकर भगवा दल ने एक नया दांव चला। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर को विधान परिषद भेजा। दोनों ही पसमांदा समुदाय से आते हैं। भाजपा यूपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि तमाम प्रयास और योजनाओं के बावजूद आखिर क्यों साथ नहीं मिला, इसके कारण तलाशे जा रहे हैं।  

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की नई थ्योरी सामने आई- इसमें कहा गया है कि संभवतः एलियन हमारे बीच रह रहे हैं

वॉशिंगटन  हमारा ब्रह्मांड बेहद विशाल है। इंसानों के मन में हमेशा से सवाल रहा है कि क्या सिर्फ पृथ्वी पर ही जीवन है, या दूसरे ग्रहों पर भी जीवन है। इसे लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन ने हम सभी को हैरान कर दिया है। इसमें कहा गया है कि संभव है कि एलियन मनुष्यों के साथ गुप्त रूप से रह रहे हैं। सुनने में ये किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लग सकता है। शोधकर्ताओं ने साफ कहा है कि उनका पेपर एक निश्चित दावे की जगह एक विचार प्रयोग के रूप में है। दशकों से एलियन की खोज में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। लेकिन अभी भी इसका सही जवाब नहीं मिल पाया है। पेपर के मूल में अनुमान लगाया गया है कि यूएफओ का देखा जाना, उन एलियन से जुड़ा हो सकता है जिन्होंने हमारे ग्रह पर खुद को छिपाने की कला में महारत हासिल कर ली है। वह हो सकता है हमारे बीच में घूम रहे हों। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये जीव आपस में घुलने मिलने के लिए इंसानों का भेष धारण कर सकते हैं। हो सकता है कि ये पृथ्वी के भविष्य से आए हों या बुद्धिमान डायनासोर के वंशज हों। शोध में इस बात की संभावना जताई गई है कि एलियन अंडर ग्राउंड या फिर हमारे चंद्रमा पर रहे होंगे। दोस्तों से मिलने आते हैं एलियन! हार्वर्ड विश्वविद्यालय के मानव उत्कर्ष प्रोग्राम ने आगे कहा कि यूएफओ विदेशी अंतरिक्ष यान हो सकते हैं जो पृथ्वी पर रहने वाले अपने मित्रों से मिलने आते हैं। इस स्टडी का उद्देश्य यूएफओ देखे जाने से जुड़ा एक वैकल्पिक अपरंपरागत स्पष्टीकरण प्रदान करना था। इसने ऐसी थ्योरी बताई, जो संभवतः इनसे जुड़ी हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पेपर में क्रिप्टोटेरेस्ट्रियल शब्द का इस्तेमाल किया है। इसका मतलब ऐसे काल्पनिक जीवों से होता है, जो इंसानों के बीच रहते हैं, लेकिन उनका किसी को पता नहीं होता। एलियन से जुड़ी चार थ्योरी आई सामने     पहले सिद्धांत का मानना है कि अत्यधिक उन्नत प्राचीन मानव सभ्यता, जो बाढ़ जैसी विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं से काफी हद तक नष्ट हो गई थी वह अभी भी किसी रूप में मौजूद हो सकती है।     दूसरे विचार के हिसाब से एक गैर मानव समाज संभवतः जमीन के नीचे रहता है और संभवतः स्थलीय प्राणियों से विकसित हुआ है। ये प्राणी बुद्धिमान डायनासोर या वानरों जैसे दिखने वाले होमिनिड के वंशज हो सकते हैं।     तीसरे विचार के मुताबिक एलियन चंद्रमा या किसी और ग्रह पर विकसित हुए और वहां से धरती पर आ गए। ये प्राणी मानव समाज में रहते हुए लोगों की नजरों से छिपे रह सकते हैं।     चौथी थ्योरी के मुताबिक ये प्राणी पृथ्वी पर रहने वाले स्वर्गदूतों से मिलते जुलते हैं, जिनका मनुष्यों से तकनीक की जगह जादुई संबंध है। जैसे परियों या बौनों की कहानियों में सुना होगा।

उम्र कैद की सजा, 10 करोड़ का जुर्माना, बुलडोजर एक्शन… योगी ला रहे पेपर लीक रोकने का तगड़ा कानून

लखनऊ उत्तर प्रदेश में पेपर लीक मामलों ने लगातार सरकार की परेशानी बढ़ाई है। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और इससे उनमें पनपते आक्रोश को देखते हुए सरकार का ध्यान इस गंभीर चिंता पर गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार अब कड़े कानून लाने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर युवाओं से कहा है कि यूपी में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए जल्द ही नया कानून लाने जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेंगे। दरअसल, यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले हुए सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला खासा गरमाया था। अब सीएम योगी ने कहा है कि युवाओं के खिलाफ काम करने वाले नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर वे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे तो हम भी उनके साथ कोई नरमी नहीं बरतेंगे। गृह और न्याय एवं कानून विभाग को भी संभालने वाले सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि नकल रोधी कानून का प्रारूप तैयार हो रहा है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में करीब 40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक केस ने विपक्ष को एक मौका दे दिया। सरकार को घेर लिया गया। भाजपा की लोकसभा चुनाव में यूपी में करारी हार के बाद समीक्षा बैठक में युवाओं की नाराजगी का मुद्दा सामने आया है। पेपर लीक से होने वाले प्रभाव का भी चुनावी रिजल्ट पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। लगातार पेपर लीक मामलों से युवाओं में नाराजगी बढ़ी थी। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामलों में नया और सख्त कानून बनाने का ऐलान कर युवाओं के मन में भरोसा बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसी क्रम में नकल रोधी कानून को अब अमली जामा पहनाए जाने की तैयारी है। कानून के मसौदे में क्या-क्या? सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से घोषणा के बाद माना जा रहा था कि न्याय एवं विधि विभाग और गृह विभाग मिलकर नकल रोधी कानून का मसौदा तैयार करेंगे। कानून का मसौदा तैयार किए जाने के बाद इसे सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा। अब खबर है कि मसौदा बनकर लगभग तैयार है। सीएम योगी स्वयं इस संबंध में साफ कर चुके हैं। नकल रोधी कानून तैयार करते समय अन्य राज्यों के कानून की भी समीक्षा की गई। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश का नकल रोधी कानून अन्य राज्यों से काफी कड़ा होगा। अगर यूपी सरकार राजस्थान मॉडल को अपनाती है तो यूपी में तैयार किए जा रहे कानून में पेपर लीक के आरोपियों को उम्र कैद की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माना का दंड लागू किया जा सकता है। नकल माफियाओं पर गैंगस्टर जैसे एक्ट लगाए जा सकते हैं। नकल रोधी कानून अगर गैंगस्टर के दायारे में आए तो नकल माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर भी चल सकता है। आर्थिक नुकसान की भरपाई उनकी संपत्तियों को जब्त कर की जा सकती है। वैसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक को रोकने के लिए तत्काल अधिकारियों को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर सतर्कता सीएम योगी आदित्यनाथ ने नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चयन परीक्षाओं के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छ रिकॉर्ड वाले वित्तपोषित शैक्षिक संस्थानों में ही केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। सीएम ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र वहीं बने, जहां सीसीटीवी की व्यवस्था हो। परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए जाएं। परीक्षा केंद्रों में महिलाओं और दिव्यांगों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाए। ऐडेड कॉलेज में केंद्र बनाए जाने की स्थिति में साफ किया गया है कि इनके प्रबंधक परीक्षा व्यवस्था में कहीं भी शामिल न हों। कमजोर है नकल रोधी कानून यूपी में अभी लागू नकल रोधी कानून काफी कमजोर है। इसके तहत आरोपी को आसानी से जमानत मिल जाती है। यूपी में वर्ष 1998 में बने नकल रोधी कानून के तहत कार्रवाई होती है। इसमें 1 से 7 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने तक का प्रावधान है। दरअसल, यूपी में पिछले 7 साल में हुई 8 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। सबसे पहले योगी सरकार में पेपर लीक का मामला 2017 में आया था। यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 25- 26 जुलाई 2017 को हुई थी। 3307 पदों के लिए निकली वैकेंसी में करीब 1 लाख 20 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। वहीं, 2018 में यूपीपीसीएल की ओर हुई जेई भर्ती परीक्षा, नलकूप ऑपरेटर भर्ती परीक्षा और आरओ- एआरओ भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ। वहीं, यूपीएसएसएससी की जुलाई 2018 में हुई 14 विभागों की वैकेंसी का पेपर भी लीक हो गया था। इसमें 67 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, 17-18 फरवरी 2024 को हुई यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ। 60,244 पदों के लिए आई वैकेंसी में 40 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनके अलावा यूपीएसएसएससी पीईटी और यूपीटेट के पेपर भी लीक हुए। इन पेपर लीक के कारण सरकार की छवि पर प्रभाव पड़ा है। केंद्र भी बना रहा है कानून केंद्र सरकार की ओर से पेपर लीक और नकल पर लगाम लगाने के लिए 5 फरवरी को लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया। इसमें परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों को कम से कम 3 साल और अधिकतम 10 साल की जेल की सजा और एक करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान। है यह बिल लोकसभा से पास हो चुका है। राज्यसभा में इसे पेश किए जाने की तैयारी है। इसके बाद राष्ट्रपति के पास इसे भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून का रूप लेगा। भर्ती प्रक्रिया बनाई जाएगी पारदर्शी सीएम योगी ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव करते हुए पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की आशंका हर स्तर पर खत्म की जाएगी। यह युवाओं के भविष्य का मामला है। … Read more

छत्तीसगढ़-महासमुंद में रेलवे लाइन में दो भाइयों के शव

Ginger water: Drink this special drink before eating, there will be no gas problem

महासमुंद. महासमुंद में रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है तो वहीं परिवार में मातम का माहौल है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव उम्र 22 वर्ष हैं जो महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दरसल कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे, और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या है या फिर हत्या इसका कारण अब तक अज्ञात है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। बड़ा भाई सुनील, कैटरिंग का काम करता था। इसके अलावा छोटा भाई आकाश राज मिस्त्री का काम करता था। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।

राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल के इंकार के बाद कृषि संबंधी प्री-बजट बैठक निरस्त

जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार के लिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे का विवाद गले की हड्डी बन गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सीएमओ में बुलाई गई कृषि से जुड़ी प्री बजट बैठक निरस्त कर दी गई। जानकारी के मुताबिक किरोड़ील मीणा ने इस बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है। प्रदेश की भजनलाल सरकार की प्री-बजट बैठकें ही विवादों में आ गई हैं। कभी इन बैठकों में मंत्रियों को नहीं बुलाने पर बवाल होता है अब जानकारी यह आ रही है कि कृषि विभाग की प्री बजट मीटिंग में खुद कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आने से इंकार कर दिया और इसी के चलते सोमवार को प्रस्तावित इस बैठक को सरकार ने निस्तर कर दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा के लिए बजट सत्र से पहले ही बड़ी चुनौती खड़ी नजर आ रही है। अपने इस्तीफे की अटकलों के बीच किरोड़ीलाल मीणा ने सरकारी कामकाज से पूरी तरह खुद को अलग कर लिया है। यह बैठक सोमवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 3 बजे प्रस्तावित थी लेकिन अब इसके निरस्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के तुरंत बाद ही किरोड़ीलाल मीणा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेज दिया था। हालांकि मीडिया से बातचीत में किरोड़ीलाल मीणा ने इसका जिक्र नहीं किया लेकिन रविवार को उन्होंने इस्तीफे के सवाल पर यह जरूर कहा कि जो कहा है, वह करना तो पड़ेगा। इधर बीजेपी अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने भी किरोड़ी के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि वे किरोड़ी से इस विषय पर बैठकर बातचीत करेंगे।

शिंदे सरकार ने राज्य की नई स्वास्थ्य बीमा योजना MJPJAY लागू करने का फैसला किया

मुंबई  महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब राज्य की नई स्वास्थ्य बीमा योजना महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य अभियान (MJPJAY) सभी के लिए लागू करने का फैसला किया गया है। सरकार ने इस योजना के वार्षिक प्रीमियम को 60% बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है।  नई योजना 1 जुलाई से लागू होने जा रही है। नई स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्यवासियों को अब डेढ़ लाख की जगह कुल पांच लाख का बीमा कवर दिया जाएगा। 2012 में लॉन्च होने के बाद से इस योजना में यह बड़ा बदलाव है। राज्य सरकार ने हाल ही में इस योजना के लिए निविदा प्रक्रिया का निपटान किया है। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया एश्योरेंस का चयन किया गया है। राज्य के 12.3 करोड़ परिवारों के लिए सरकार प्रति परिवार 1,300 रुपये का प्रीमियम देगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में 5.7 लाख परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया है। नई योजना लागू होने से पहले बीमाधारकों को इसका लाभ लेने के लिए राशन कार्ड और एक लाख तक सालाना आय का प्रमाण पत्र देना होता था लेकिन अब सरकार ने इस बाध्यता को खत्म कर दिया है और सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू कर दिया है। अब आय की भी कोई सीमा नहीं रखी गई है।  पहले इस योजना के तहत 1000 अस्पताल इम्पैनल थे लेकिन अब उसे बढ़ाकर 1900 हॉस्पिटल कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल जून में ही उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने MJPJAY की बीमा राशि को 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख की घोषणा की थी लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था। लोकसभा चुनावों से ऐन पहले महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव आयोग से इसे लागू करने के लिए पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी। अब जब आदर्श आचार संहिता खत्म हो चुकी है तो सरकार ने इसे अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सरकार के मुताबिक यह योजना अब 1 जुलाई से नए स्वरूप में लॉन्च होने जा रही है।

राजस्थान-सिरोही में दो भालुओं ने मजदूर पर किया हमला

Shootout in broad daylight in the city, chain snatched from woman's neck and shot, son was targeted but mother died

सिरोही/माउंट आबू. माउंट आबू में  मजदूरी करने आए एक श्रमिक पर बीती रात दो भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात को यह श्रमिक मजदूरी कर अपने साथियों के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि पीस पार्क के पास अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के अन्य लोग दौड़कर मौक पर पहुंचे और खासी मशक्क्त के बाद उसे भालूओं के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद  तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मजदूरी करने आए एक श्रमिक पर बीती रात दो भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

राजस्थान में 4 बड़े सोलर प्रोजेक्ट पर 10 हजार करोड़ का निवेश: मुख्यमंत्री

फलौदी. राजस्थान में 4 नए सोलर प्रोजेक्ट का निवेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इनके लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार बीकानेर जिले में 2450 मेगावाट के 3 सोलर पार्कों की स्थापना के लिए राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी को कुल 4780 हैक्टेयर तथा फलौदी जिले में 500 मेगावाट के एक सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को लगभग 910 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। बीकानेर जिले में एक-एक हजार मेगावाट के दो तथा 450 मेगावाट का एक सोलर पार्क स्थापित किया जाएगा। पहले सोलर पार्क के लिए पूगल तहसील के ग्राम सूरासर में लगभग 1881 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। इसी तरह एक हजार मेगावाट के दूसरे सोलर पार्क के लिए दो हजार हैक्टेयर भूमि आवंटित की जाएगी, जिसमें से 1194 हैक्टेयर भूमि सूरासर तथा लगभग 807 हैक्टेयर भूमि ग्राम भणावतावाला में स्थित है। इसी प्रकार बीकानेर जिले में ही 450 मेगावाट के तीसरे सोलर पार्क की स्थापना हेतु छत्तरगढ़ तहसील के ग्राम सरदारपुरा में 900 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई है। ये सोलर पार्क राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय (केन्द्र सरकार) की सौर पार्क योजना के अन्तर्गत 3 चरणों में विकसित किये जाएंगे। शर्मा ने इसके साथ ही एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को 500 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए फलौदी जिले की बाप तहसील में ग्राम भड़ला में 910 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी दी है। रोजगार के अवसर होंगे सृजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन सोलर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का हमारा संकल्प साकार होगा और ये प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। शर्मा ने कहा कि ये सोलर प्रोजेक्ट्स पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएंगे और सालाना लगभग 2 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इन सोलर पार्क्स में अत्याधुनिक सौर पैनल्स और ग्रिड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जिससे ऊर्जा उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ का निवेश भी होगा। एमएनआरई अनुमोदित परियोजना होने से 33 प्रतिशत अनुदान मिलेगा तथा अगले दो वर्ष में पूरा किया जा सकेगा। प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए गत 10 मार्च को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड एवं एनएलसी इंडिया लिमिटेड के मध्य 3325 मेगावाट की थर्मल परियोजनाएं एवं 28,500 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं संयुक्त उपक्रम के तहत स्थापित करने हेतु 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं। साथ ही प्रसारण तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के साथ 24:74 शेयर धारिता के अनुपात में संयुक्त उपक्रम की स्थापना हेतु एमओयू किया गया है, जिसके तहत 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अतिरिक्त राजस्थान ऊर्जा विकास निगम एवं एसजेवीएन के मध्य 600 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं से बिजली की आपूर्ति के लिए पॉवर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 3200 मेगावाट कोल आधारित परियोजना, 8000 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना टैरिफ आधारित निविदा प्रक्रिया माध्यम से करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। इन परियोजनाओं की स्थापना से लगभग 64 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो सकेगा।

छत्तीसगढ़-कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत चार घायल

कांकेर. कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत थानाबोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार ग्रामीण घयाल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में इलाज जारी है। गौरतलब है कि आज सुबह नरहरपुर क्षेत्र में गरज चकम के साथ तेज बारिश हो रही थी। घर के बाड़ी में काम कर रहे गीतेश्वर कुंजाम 20 वर्ष, नरेश कुंजाम 26 वर्ष, रमाकांत सिन्हा 32 वर्ष, यगुवेन्द्र टेमरे 18 वर्ष और तमेश्वरी सिन्हा 21 वर्षीय ह्रदय राम के घर के बॉडी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लेकर सभी अपना मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल वही फट गया। वहीं इस घटना में तमेश्वरी सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। बताते चलें कि बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय बिजली चमकने पर इसकी आगोश में आने की संभावना अधिक रहती है। पर कुछ उपाय ऐसे हैं जिससे आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी लोगों को सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए। इसी तरह जब आप घर के बाहर हैं तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए।

मध्य प्रदेश में देरी से आएगा मॉनसून, IMD ने नई तारीख बताकर बढ़ा दी टेंशन

भोपाल समय से पहले ही दस्तक देने वाला मॉनसून अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य प्रदेश के इसके इंतजार में कुछ और दिन बिताने होंगे। वहीं, छिटपुट बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में उमस बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि अरब सागर और कमजोर पड़ने के कारण मॉनसून धीमा हो गया है। हालांकि, राजधानी भोपाल में बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। आमतौर पर मध्य प्रदेश में मॉनसून की दस्तक 15 जून के आसपास हो जाती है, लेकिन राज्य में अब तक इसकी एंट्री नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि मॉनसून फिलहाल गुजरात में अटका हुआ है और इसकी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम का कमजोर पड़ना है। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं की मॉनसून राज्य में 19-20 जून को आ सकता है। राज्य में बालाघाट और डिंडोरी के जरिए मॉनसून की दस्तक हो सकती है। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, भोपाल में मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने कहा, ‘अभी के लिए राज्य में प्री मॉनसून गतिविधियां ही चलती रहेंगी। भोपाल, इंदौर और जबलपुर मंडलों में सोमवार को बारिश के आसार हैं। जबकि, निवाड़ी और छतरपुर जैसे जिले लू का सामना करते रहेंगे।’ कहां पहुंचा मॉनसून IMD ने बताया है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल नजर आ रही हैं। विभाग ने सोमवार को बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में छिटपुट या मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज इन जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार आज झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में हवा आंधी के साथ बारिश की संभावना है.  कुछ जिलों में चढ़ा पारा  इधर हवा-आंधी बारिश के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में तापमान भी अपने तीखे तेवर दिखा रहा है, यहां पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है. शनिवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि बिजावर, छतरपुर में 45.0, सीधी में 44.4, रीवा में 44.2, सिंगरौली में 44.1, सतना में 44.1, नौगांव में 44.0, शहडोल में 43.6, दमोह में 43.5 और ग्वालियर में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है.

छत्तीसगढ़-दुर्ग में परिणय सूत्र में बंधे 250 दिव्यांग जोड़ों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद

Be careful, dengue can become fatal…Most larvae found in utensils

दुर्ग. प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्ग के बाफना टोल प्लाजा के पास स्थित अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामूहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दिव्यांग विवाह समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के भी दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक  ललित चंद्राकर और नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का यह आयोजन पुण्य का कार्य है। संस्था लगातार जनकल्याण का कार्य कर रही है। चाहे वह लावारिश लाशों को सद्गति देने का कार्य हो, रक्तदान कार्य हो या दिव्यांगजनों का वैवाहिक कार्यक्रम हो। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी पुण्य के कार्य में सहभागी हैं। उन्होंने आदर्श विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे हुए नवदम्पत्तियों के परिजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएम ने अपने करकमलों से आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के संरक्षक दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह संस्था विगत 19 वर्ष से दिव्यांगजनों आदर्श विवाह करते आ रही हैं। अब तक 1890 दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न करायी जा चुकी है। आज यहां पर लगभग 250 से अधिक जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि यह संस्था अब तक 1789 लावारिश लाशों को सद्गति प्रदान कर चुकी हैं। इस सामूहिक विवाह में राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिलों से आए युवक-युवतियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे आदर्श सामूहिक विवाह को सराहा। सामूहिक विवाह में युवतियों को संस्था द्वारा गृहस्थी का सामान थाली, चम्मच, गिलास, पानी टंकी, लोटा, कटोरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, साड़ी आदि उपहार के रूप भेट किए गए।

बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाया

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होते ही भाजपा ने अब विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए भाजपा ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। सोमवार को पार्टी ने भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी घोषित किया। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं हरियाणा की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली है और उनके साथ ही त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब सह-प्रभारी बनाए गए हैं। इसी साल अक्टूबर में इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने झारखंड के लिए शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाया है। उनके साथ सह-प्रभारी के तौर पर हिमंत बिस्वा सरमा काम करेंगे। जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा और महाराष्ट्र में कुछ महीनों के अंदर ही चुनाव होने हैं तो वहीं झारखंड में भी अगले साल जनवरी तक इलेक्शन प्रस्तावित हैं। अब तक चुनाव आयोग ने स्पष्ट तौर पर जम्मू-कश्मीर के चुनाव पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पिछले दिनों ही जल्द ही इलेक्शन कराने की बात कही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही यहां भी चुनाव हो सकते हैं। यही वजह है कि भाजपा तैयारियों में जुट गई है। बता दें कि भूपेंद्र यादव पहले भी कई राज्यों में चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके हैं। इसलिए उन्हें महाराष्ट्र जैसे राज्य का जिम्मा मिला है। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए भी यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वह झारखंड में चुनावी कमान संभालेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा की उम्मीदों के अनुसार नहीं आए हैं। ऐसे में विधानसभा इलेक्शन के लिए पार्टी पहले से ही तैयारियों में जुट गई है। राज्यसभा की सदस्य संख्या के लिहाज से भी इन बड़े राज्यों में चुनाव जीतना भाजपा के लिए अहम है। भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से जारी प्रेसनोट में कहा गया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव-महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने महाराष्ट्र के प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी हैं। उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सह प्रभारी होंगे। हरियाणा संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्र बिप्लव कुमार देव राज्य के सह-प्रभारी होंगे। पार्टी ने झारखंड के प्रभारी का दायित्व केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह को सौंपा है। झारखंड के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के पास होगी। जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के राज्यप्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा में पिछली बार विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुए थे। ऐसे में हरियाणा में इसी साल चुनाव होने हैं। झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने वाला है। ऐसे में झारखंड में भी इसी साल चुनाव होंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet