LATEST NEWS

राजस्थान-नागौर में ई मित्र संचालक से लूट के दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

नागौर. नागौर के कुचेरा थाने इलाके में 11 जून को ई मित्र संचालक की आंखों में मिर्च डालकर सवा चार लाख रुपये और अन्य कागजात लेकर फरार हुए आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों ने पिछले कई दिनों से नागौर के बुटाटी गांव में कमरा किराया पर ले रखा था और ई मित्र संचालक की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही दोनों ने ई मित्र संचालक की आंखों में मिर्च झोंकी और रुपये लेकर फरार हो गए। दोनों आरोपी जयपुर में भी एक बड़ी लूट को अंजाम देने वाले थे लेकिन नागौर पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। मामले के अनुसार गत 11 जून को ओमप्रकाश पुत्र डूंगरराम विश्नोई ने कुचेरा थाने में लिखित रिपोर्ट दी थी कि वह बुटाटी गांव में ई मित्र का कार्य करता है। 11 जून की रात जब वह अपने घर जा रहा था तो पीछे से एक गाड़ी आई और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके पास से सवा चार लाख रुपये और कागजातों से भरा बैग भरकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार षड्यंत्रकारी मुलजिम अजीत बिश्नोई पिछले कई दिनों से प्रार्थी के साथ लूट करने की फिराक में था इसलिए उसने अपने दो दोस्तों को लूट की वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले ही बुटाटी गांव बुलाकर वहां एक कमरा किराए पर लिया था। यहां रुककर उन्होंने ई मित्र संचालक ओमप्रकाश पर नजर रखना शुरू की और मौका मिलते ही अपनी योजना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीम में गठित कर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अजीत बिश्नोई और राकेश पुत्र हनुमानराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी जयपुर में भी एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में गंगा दशहरा पर हजारों दीयों से जगमगाई कन्हर नदी

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज में ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर नगर के मां महामाया मंदिर के समीप कन्हर नदी छठ घाट में कन्हर नदी में आरती करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड पड़ा। गंगा आरती में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक सुभाष जायसवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल, पार्षद अशोक जयसवाल शैलेश गुप्ता, एसपी निगम बड़ी संख्या में नगर वासी सम्मिलित हुए। गंगा दशहरा के साथ-साथ मां गायत्री जयंती भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर आप सब का उमड़े जन सैलाब इस बात का परिचायक है कि कन्हर नदी से आप सब का गहरा लगाव एवं आस्था है। यह नदी हम सबके लिए गंगा के सदृश्य है। जिस प्रकार मां गंगा उत्तर में बहती है उसी प्रकार कन्हर भी उत्तर दिशा में बहती है। कन्हर नदी का पानी उत्तर प्रदेश में सोन नदी में मिलता है और सोन नदी में जाकर गंगा में मिलती है। जिस प्रकार नगर को साफ सुथरा रखने में आप सब नगरवासी सहभागी बनते हैं उसी प्रकार से कन्हर नदी को भी साफ सुथरा रखने में आप सब की सहभागिता महत्वपूर्ण है। गंगा दशहरा आयोजन समिति के प्रमुख विकास दुबे ने कहा कि विगत देड दशकों से नगर में गंगा दशहरा का आयोजन होते आ रहा है साल दर साल आयोजन की भव्यता नगर वासियों के सहयोग से बढ़ते जा रही है आने वाले समय में गंगा दशहरा को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान सुभाष केसरी, सुनील गुप्ता,अजय गुप्ता,मुकेश जायसवाल,प्रमोद कश्यप, विजय रावत , धर्म प्रकाश केशरी, आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता,अमित गुप्ता, महेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, निशांत गुप्ता, विनोद केसरी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का विवरण किया गया। एक साथ नदी में जगमगा उठे हजारों दिए गंगा दशहरा के आयोजन में सम्मिलित होने हजारों की संख्या में महिलाएं छठ घाट पहुंची थी सभी महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना के लिए दिया भी लाया गया था जब आरती के पश्चात नदी में दीप प्रज्वलन हुआ तो एक साथ हजारों दिनों से पूरा छठ घाट जगमगा उठा हजारों दिनों के एक साथ जलने से अद्भुत दृश्य छठ घाट में देखने को मिला। विधि-विधान से कराया पूजा गंगा दशहरा एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर विधि विधान से नगर पुजारी नंदू पांडे के नेतृत्व में महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र पांडे, शिव मंदिर के पुजारी श्याम कुशल पांडे, दामोदर मिश्रा, विनय पांडे सहीत अन्य पुजारी के दल ने विधि विधान से शंख ध्वनि के बीच गंगा दशहरा के अवसर पर एवं मां गायत्री जयंती के अवसर पर अनुष्ठान पूर्ण कराया।

छत्तीसगढ़-सुकमा-बीजापुर-नारायणपुर के तेंदूपत्ता संग्राहकों अब नकद मिलेगा भुगतान : वन मंत्री

खुश खबरी: छत्तीसगढ़ के वनमंत्री ने लगाई मुहर, तेंदूपत्ता संग्राहकों मिलेगा नकद भुगतान, जानिए क्या है शर्तें सुकमा/बीजापुर/नारायणपुर. बस्तर के तीन जिलों में लगातार उठ रही मांगो को लेकर तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए अब राहत की खबर निकलकर आई है। बीजापुर सुकमा और नारायणपुर जिले में अंदरूनी इलाकों के तेंदूपत्ता संग्रहकों के द्वारा तेंदूपत्ता का नगद भुगतान की मांग लगातार उठ रही थी और वनमंत्री से लेकर वन विभाग के आल्हा अफसर तक संग्राहकों के द्वारा पत्राचार कर मांग की जा रही थी। जिसपर वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से आखिरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग पर मुहर लग गई। अपर सचिव ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक को आदेश जारी किया है। जिसमें छह सूत्रीय शर्तों के अधीन संग्राहकों को तेंदूपत्ता पारिश्रमिक का नगद भुगतान की अनुमति कलेक्टरों को दी है। बता दें कि बस्तर भर में तेंदूपत्ता वन उपज की खरीदी संग्राहकों के माध्यम से की जाती है। जहां हितग्राही तेंदूपत की तोड़ाई कर उसे सरकार द्वारा तय किए गए ठेकेदारों को बेचा जाता है , इन हितग्राहियों का पारिश्रमिक तेंदूपत्ता हितग्राहियों के खाते में किया जाना होता है। लेकिन सुकमा बीजापुर नारायणपुर जिले के ज्यादातर इलाकों में बैंक में खाता ना होना, नेटवर्क , बैंक की दूरी, आवागमन और अशिक्षित होना की वजह से हितग्राहियों को खाते में पैसा लेने में काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। जिसको लेकर लगातार हितग्राहियों के द्वारा मांग रखी जा रही थी कि उन्हें नगद भुगतान किया जाए इससे पहले भी कई बार हितग्राहियों की मांग पर उन्हें नगद भुगतान किया जाता था। लेकिन नगद भुगतान की स्थिति में कई बार अशिक्षित हितग्राहियों तक उनका पूरा हक नहीं पहुंच पाता जिस वजह से पैसों के हेरफेर का भी अंदेशा बना रहता है । इन सब को ध्यान में रखते हुए अपर सचिव ने 6 शर्तों के अधीन नगद भुगतान की अनुमति दी है। जानिए क्या है शर्तें —– 1. नगद भुगतान के लिए कौन से संग्राहक पात्र होंगे इसका निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। 2. प्रत्येक प्रकरण का नगद भुगतान कलेक्टर की अनुमति से होगा। 3. समस्त नगद भुगतान की कार्यवाही जिला कलेक्टर के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण से संपन्न होगी। 4. प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर तथा वन मंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला यूनियन द्वारा आपसी समन्वय से प्रस्तावित क्षेत्र के अंतर्गत है बाजार या अन्य उपयुक्त स्थान पर कैंप का आयोजन कर संबंधित संग्राहको को तेंदूपत्ता संग्रहण कार्ड में उचित प्रविष्टि कर नगद भुगतान करते हुए पावती प्राप्त करेंगे । नगद भुगतान के पूर्व पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जाएगा और नगद भुगतान से संबंधित समस्त कार्य की पूर्ण वीडियोग्राफी करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। 5. संबंधित जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में उपरोक्त कैंप के दौरान संग्राहकों को आवश्यकता अनुसार आधार कार्ड जारी करने बैंक खाता खुलवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें इस हेतु सीएससी स्थानीय बैंक आदि से आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। 6. संग्राहकों के द्वारा प्राप्त बैंक खाता विवरण के अनुरूप संग्राहक सर्वेक्षण सॉफ्टवेयर तेंदूपत्ता पेमेंट सॉफ्टवेयर में आवश्यक पंजीयन आदि जिला यूनियन तथा कस के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इन शर्तों के अधीन तत्काल भुगतान प्रदान कर 15 दिन के भीतर पूर्ण किए जाने हेतु अपर सचिव के एल मांझी ने प्रबंध संचालक को निर्देश दिया है।

प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज के बीच मतभेद दूर, मंत्री विजयवर्गीय ने फोन पर कराई सुलह

Kerala: Landslide caused devastation, 24 people died

भोपाल  राधारानी पर टिप्पणी को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा वृंदावन के संतों के निशाने पर थे। चर्चित संत प्रेमानंद महाराज जी ने इस टिप्पणी के बाद प्रदीप मिश्रा को आक्रोश में बहुत कुछ कहा था। प्रेमानंद महाराज जी ने यहां तक कह दिया था कि तुम किसी काम के नहीं रहोगे। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा सफाई दे रहे थे। साथ ही उनसे माफी मांग रहे थे। अब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि इस विवाद का पटाक्षेप हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री ने प्रेमानंद महाराज जी और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुलह कराई है। प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज में फोन पर बात मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीन दिन पहले ओंकारेश्वर में कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा से बात की थी। दोनों की मुलाकात होटल के कमरे में हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राधारानी विवाद पर भी बात हुई थी। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों में सुलह की पहल की। उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से फोन पर प्रदीप मिश्रा से बात कराई। इसके बाद महाराज जी का गुस्सा शांत हुआ है। नर्क जाओगे तुम दरअसल, राधारानी को लेकर वीडियो आने के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज गुस्से से तमतमा गए थे। वह इस टिप्पणी को लेकर तू तड़ाक पर उतर आए थे। साथ ही कह दिया था कि राधा जी के बारे में ऐसी बात करते हो, तुम्हें नर्क में जाने से कोई नहीं बचा पाएगा। साथ ही गुस्से में प्रेमानंद जी महाराज ने कहा था कि तुम्हारा सत्यानाश हो गया। श्रीजी के चरणों में आकर साष्टांग दंडवत माफी मांगो। ये था पूरा विवाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाने की नहीं है। वह उनके पिता जी का कचहरी था। वह साल में एक बार कचहरी आती थीं। उनके पति का नाम अनय घोष है। वह रावल गांव की रहने वाली थीं। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि वह भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी नहीं है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद विवाद की शुरुआथ हुई थी। प्रदीप मिश्रा ने मांगी थी माफी वीडियो सामने आने के बाद प्रदीप मिश्रा का जगह-जगह विरोध होने लगा। साथ ही वृंदावन के संतों में भी उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ने लगी। इसके बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज जी से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह वीडियो 14 साल पुराना है, जिसे तोड़ मरोड़कर परोसा जा रहा है। प्रेमानंद महाराज के तल्ख तेवर के आगे प्रदीप मिश्रा बैकफुट पर थे और लगातार सफाई दे रहे थे। दोनों के बीच हो गई सुलह अब बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल के बाद दोनों संतों में सुलह हो गई है। प्रेमानंद महाराज जी के आक्रोश वाले वीडियो एक्स से हटे हैं। वहीं, प्रदीप मिश्रा ने भी चुप्पी साध ली है। ऐसे में अब मामला ठंडा होने की संभावना है। अब दोनों ही तरफ से कोई प्रतिक्रिया या नया वीडियो सामने नहीं आया है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार ,पाक से सॉफ्ट टारगेट करने का था हुक्म

 हंदवाड़ा  जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और पुलिस ने सयुंक्त रूप से अभियान चलाकर हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी को पाकिस्तान में बैठे उसके आकाओं से सॉफ्ट टारगेट करने का हुक्म दिया गया था। हंदवाड़ा के एसएसपी दाऊद अयूब ने जानकारी देते हुए बताया की सुरक्षा बलों और पुलिस ने एक हथियारबंद आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान जाकिर हमीद मीर के रूप में हुई है। वह हंदवाड़ा के कचरी गांव का रहने वाला है। वह एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह बांदीपोरा जिले के अरागाम गांव को घेर लिया। उन्होंने कहा, “सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को घेर लिया, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।” इससे पहले, तड़के गांव में कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई थी। अधिकारियों ने बताया, “इसके तुरंत बाद, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी शुरू कर दी। इलाके में तलाशी अभियान के दौरान कुछ देर बाद गोलियां चलनी बंद हो गईं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सुरक्षाबलों को केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को कुचलने और एक सुचारू, सुरक्षित तथा घटना-मुक्त अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केंद्र के सख्त निर्देश के मद्देनजर, सुरक्षा बलों से उम्मीद की जा रही है कि वे आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाएंगे।

राजस्थान में गलत टिकट वितरण और गुटबाजी ने के कारण हारे: बीजेपी

जयपुर. लोकसभा चुनावों में 11 सीटों पर हुई हार के पीछे खराब टिकट बंटवारा, संगठन और सरकार में तालमेल नहीं होना, अफसरशाही का हावी होना, आपसी फूट और गुटबाजी बड़ा कारण रही है। वरिष्ठ नेताओं के सामने हारे हुए उम्मीदवारों और फील्ड पर काम कर रहे नेताओं ने हार के कारण गिनाए हैं। कई प्रत्याशियों ने कहा- बहुत सी जगहों पर अपनों ने ही हरवाया है। स्थानीय नेताओं के फीडबैक में सामने आया है कि ग्राउंड पर सब कुछ ठीक नहीं था। बीजेपी मुख्यालय में पिछले दो दिनों से चल रही फीडबैक बैठक में शनिवार को टोंक-सवाई माधोपुर, दौसा, झुंझुनू, नागौर, सीकर, चूरू, बाड़मेर सीटों पर हार के कारणों का स्थानीय नेताओं से फीडबैक लिया गया। वहीं रविवार को चार सीटों, बांसवाड़ा, करौली-धौलपुर, भरतपुर और श्रीगंगानगर पर हार की समीक्षा की गई। सीएम भजनलाल शर्मा भी इस मीटिंग में कुछ देर के लिए पहुंचे थे। अब बड़ा सवाल यह है कि चुनाव में 11 सीटें हारने के बाद अब इस फीडबैक बैठक से बीजेपी क्या हासिल करना चाहती है, क्योंकि ये सभी कारण तो चुनावों के दौरान साफ सुनाई और दिखाई दे रहे थे। इससे भी बड़ी बात है कि लोकसभा चुनावों के बाद भी बीजेपी में इन फैक्टर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्थितियां पहले जैसी थीं, अब भी वैसी ही हैं। बड़े नेताओं पर कोई एक्शन नहीं पार्टी के ग्राउंड वर्कर्स से बात करें तो वे भी यह मानते हैं कि ये फीडबैक बैठकें महज औपचारिकता हैं, क्योंकि इतनी बड़ी हार के बाद भी किसी बड़े नेता की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई। यहां तक कि जिन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता नाराज थे, उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। संघ की बैठकों में भी खुलकर सामने आई नाराजगी चुनावी नतीजों के बाद आरएसएस के स्तर पर भी जिलों में ऐसी बैठकें ली गईं, जिनमें संघ कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी में टिकट बंटवारे में धांधली के आरोप लगाए। यहां तक कि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों ने कहा कि उन्हें चुनावों के दौरान साइड लाइन कर दिया गया।

अपने ग्रुप में बादशाहत के लिए भिड़ेंगी वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीमें

ग्रोस आइलेट शानदार प्रदर्शन कर रही अफगानिस्तान और मेजबान वेस्टइंडीज की टीमें मंगलवार को यहां जब आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप चरण मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे तो उनकी कोशिश इसे जीतकर सुपर आठ चरण से पहले आत्मविश्वास को मजबूत करने की होगी। ग्रुप सी में दोनों टीमें तीन मैचों में तीन जीत के साथ पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी हैं और ऐसे में दोनों के लिए यह मुकाबला आत्मविश्वास हासिल करने के नजरिये से अहम है। पापुआ न्यू गिनी पर मुश्किल जीत के साथ शुरुआत करने के बाद वेस्टइंडीज ने युगांडा और न्यूजीलैंड पर प्रभावशाली जीत दर्ज की तो वहीं दूसरी ओर, अफगानिस्तान के अब तक के अभियान में कोई कमजोर कड़ी नहीं दिखी है।  राशिद खान की अगुवाई वाली टीम कैरेबियन पिचों और यहां की परिस्थितियों का लुत्फ उठा रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (167) और फजलहक फारुकी (12 विकेट) क्रमशः: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों और सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं जो आईसीसी की इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के दबदबे को दिखाता है। गुरबाज के अलावा अनुभवी इब्राहिम जदरान ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया है। उन्होंने एक मैच में 70 रन का योगदान देने के साथ अब तक 114 रन बनाये हैं। अफगानिस्तान की टीम में दायें हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है और ऐसे यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम वेस्टइंडीज के अकील होसेन और गुडाकेश मोती जैसे खब्बू स्पिनरों से कैसे निपटती है। अफगानिस्तान को इस विश्व कप में अब अनुभवी मुजीब उर रहमान की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये है। टीम में हालांकि बेहतरीन स्पिनरों की कोई कमी नहीं है। कप्तान राशिद खान और युवा नूर अहमद ने पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड के खिलाफ किफायती गेंदबाजी की। ‘डैरेन सैमी नेशनल स्टेडियम’ की पिच अमेरिका और कैरेबियाई देशों में हो रहे इस टूर्नामेंट की सबसे अच्छी पिचों में से एक है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही है। यहां खेले गये मैच बड़े स्कोर वाले रहे हैं और रविवार को श्रीलंका ने भी यहां 200 से अधिक रन बनाये थे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अभी तक टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन यहां की परिस्थितिया उन्हें रास आयेंगी और वे लय हासिल करने लिए आतुर होंगे। टीमें: अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, हजरतुल्लाह जजई, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक। वेस्टइंडीज:  रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप। मैच भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से होगा।  

संजय सिंह ने कहा कि देश में 80 सीटें जिन पर दोबारा वोटों की काउंटिंग हुई तो मोदी सरकार गिर जाएगी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ईवीएम के मुद्दे को लेकर कहा कि देश में करीब 80 सीटें ऐसी हैं, जिन पर दोबारा काउंटिंग हुई तो मौजूदा सरकार गिर जाएगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग को कोई सख्त निर्णय लेना चाहिए। अन्यथा यही सिलसिला जारी रहेगा। ईवीएम को लेकर एलन मस्क द्वारा उठाए गए बयान को लेकर संजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका जैसा देश कह रहा है कि ईवीएम बंद होनी चाहिए। हमने कई बार ईवीएम को लेकर मांग उठाई तो मीडिया भी हमारा मजाक उड़ा लेता है लेकिन सवाल यह है कि इससे लोकतंत्र कितना मजबूत होगा। अगर ईवीएम में एक बार नहीं अनेक बार ऐसी घटनाएं हुई तो क्या यह चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। संजय सिंह ने आगे कहा, ‘जब बटन किसी एक पार्टी के लिए दबाया जा रहा है और वोट किसी दूसरी पार्टी को जा रहा है। महाराष्ट्र में ईवीएम को ओटीपी उम्मीदवार के साले के मोबाइल पर कैसे जा रहा था। 48 वोट से उसे जीता हुआ घोषित कर दिया। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के जो उम्मीदवार जीत रहे थे, उन्हें हरा दिया। जबकि पहली काउंटिंग में उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार दो हजार से अधिक वोटों से जीते थे। दूसरी बार काउंटिंग में एक वोट से जीते और फिर तीसरी बार में शिंदे गुटे के प्रत्याशी को जीता दिया गया। पूरे देश के अंदर ऐसी कम से कम 80 सीटें है, जिसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका भी दाखिल हुई है। अगर ठीक ढंग से काउंटिंग होकर निर्णय आ जाएगा तो मौजूदा सरकार गिर जाएगी। हम सभी ने देखा कि कहीं पर लाइट बंद कराई गई। इस तरह के मामले कई जगह से सामने आए हैं।’  

राजस्थान-बांसवाड़ा के शिवालिक डेम में डूबने से किशोर की मौत

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी निवासी 15 वर्षीय एक किशोर सुमित की गोगुन्दा तहसील के शिवालिक डेम में रविवार को डूब जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर डेम से शव बाहर निकालने के प्रयास किए मगर डेम की गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोगुन्दा पुलिस ने किशोर का शव निकलने के लिए गोताखोर भेजने का आग्रह किया। स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स के गोताखोरों की एक टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुमित का शव निकालकर गोगुन्दा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी निवासी 15 वर्षीय एक किशोर सुमित की गोगुन्दा तहसील के शिवालिक डेम में रविवार को डूब जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर डेम से शव बाहर निकालने के प्रयास किए मगर डेम की गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोगुन्दा पुलिस ने किशोर का शव निकलने के लिए गोताखोर भेजने का आग्रह किया।

पित्रोदा के फिर विवादित बोल ,कहा ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है, मैंने स्टडी की है

Buyer-seller meet of food processing producers will be held at Kushabhau Thakre Convention Center

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत कर जैसा विवादित प्रस्ताव रखने वाले सैम पित्रोदा ने अब ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ईवीएम की व्यवस्था ठीक नहीं है और पेपर बैलेट सिस्टम से चुनाव कराना ही ठीक है। उन्होंने कहा कि बैलेट की गिनती से हार और जीत का फैसला होना ही सबसे सही व्यवस्था है। सैम पित्रोदा ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने 60 साल से ज्यादा वक्त तक इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलिकॉम जैसे सेक्टर में काम किया है। मैंने ईवीएम की व्यवस्था का पूरा अध्ययन किया है। मेरा मानना है कि इनसे छेड़छाड़ हो सकती है। सबसे सही रहेगा कि बैलेट पेपर से ही चुनाव हो और उनकी गिनती से ही हार और जीत का फैसला किया जाए।’ इस बीच ईवीएम को मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर हैक किए जाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दिया है। आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि ईवीएम एकदम अलग चीज है। यह इलेक्ट्रॉनिक या फिर इंटरनेट जैसी किसी चीज से नहीं जुड़ी है। इसके चलते इसे हैक नहीं किया जा सकता। इसके अलावा जैसा दावा किया जा रहा है कि इसे अनलॉक करने के लिए एक ओटीपी की जरूरत है, वह भी गलत है। इस बीच भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि उन लोगों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए, जो ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं। बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट से यह विवाद शुरू हुआ था। उसमें दावा किया गया था कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से कैंडिडेट रविंद्र वायकर एक रिश्तेदार ने ईवीएम को मोबाइल से कनेक्ट कर लिया था। यह बात 4 जून की है, जिस दिन इलेक्शन के रिजल्ट आ रहे थे। इस चुनाव में रविंद्र वायकर 48 वोटों के मामूली अंतर से ही जीते हैं। इस तरह ऐसा दिखाने की कोशिश की गई थी कि मोबाइल से हैकिंग करके नतीजे को बदला गया। अब इस मामले ने तूल पकड़ा तो चुनाव आयोग ने सफाई दी है और कहा कि ओटीपी जैसा कोई सिस्टम ईवीएम में नहीं है।  

छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में धारा 144 20 जून तक रहेगी: कलेक्टर

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर ने 10 जून से लागू धारा 144 को बढ़ा दिया है। अब यह 20 जून की मध्य रात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में आगामी आदेश तक रैली या कोई जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में 10 जून 2024 को हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत धारा 144, 10 जून की रात 9 बजे से 16 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू किया गया था। नगर पालिका सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) एवं (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए धारा 144 की अवधि बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। जानें क्या रहेगा प्रतिबंधित इसके तहत नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में आगामी आदेश तक रैली या जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अन्य जिले अथवा बाहरी व्यक्तियों का पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह का नगर पालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का शस्त्र तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। अपवाद स्वरूप जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर हैं, वे ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेंगे। ऐसे वृद्ध एवं दिव्यांग जो लाठी के बिना चलने में असमर्थ हैं, वे लाठी का प्रयोग कर सकेंगे। जानें क्या था मामला बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। शर्मा ने सीएम के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था। 100 से ज्यादा वाहनों को फूंक दिया था। घटना के दौरान 20-30 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में उपद्रवियों की लिस्ट जारी की है। 60 से ज्यादा संदेहियों को हिरासत में लिया था। मामले में भीम रेजिमेंट के कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल 25 तक बंद: शिक्षा मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में  गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी है। अब 25 जून तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। 26 जून से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे, जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के बड़ी संख्या में अभिभावकों का निवेदन आ रहे थे, जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री के आदेश पर लिया गया फैसला बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मानसून नहीं पहुँचने की वजह से गर्मी अपने चरम पर है. कई क्षेत्र में लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है. बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. CM साय ने भी X पर जारी किया पोस्ट मंत्री अग्रवाल ने बताया कि, बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे. जिसके चलते सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को 25 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने की तारीख को 18 जून से एक हफ्ता आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.  

ताहिरा कश्यप खुराना की ‘शर्माजी की बेटी’ का प्रीमियर 28 जून को प्राइम वीडियो पर

मुंबई, जीवन के पहलुओं पर आधारित हास्य फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का वैश्विक प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 28 जून को होगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन ताहिरा कश्यप खुराना ने किया है। यह महिला सशक्तीकरण और स्त्रियों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रासंगिक विषयों को दर्शाती है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामि खेर मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही वंशिका तापड़िया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन डबास भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। ‘प्राइम वीडियो इंडिया’ के ‘कंटेंट लाइसेंसिंग’ निदेशक मनीष मेंघानी ने कहा कि ‘शर्माजी की बेटी’ दिल को छू लेने वाली और भरोसेमंद फिल्म है। मेंघानी ने एक बयान में कहा, ‘हम 28 जून को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में इस दिल को छू लेने वाली फिल्म का विशेष प्रीमियर करने के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं।’

टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में माधुरी दीक्षित का लुक किया कैरी

मुंबई टेलीविजन जगत की बड़ी हस्तियों में से एक निया शर्मा ने हाल ही में अपने शो में बॉलीवुड थीम पर डांस किया। ‘लाफ्टरशेफ’ शो में हर कोई इस मौके के लिए बॉलीवुड थीम पर कपड़े पहनकर आया। निया शर्मा ने माधुरी दीक्षित की तरह कपड़े पहनने का ऑप्शन चुना। ‘सुहागन चुड़ैल’ एक्ट्रेस ने फेमस गाने ‘धक धक करने लगा’ से माधुरी के लुक को दोहराते हुए सरसों के रंग की साड़ी पहनी थी। वह हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत और जोशीली लग रही थीं। लेकिन उनके डांस ने फैंस का दिल जीतने के बजाय ट्रोलर्स का दिमाग खराब कर दिया। इस बीच, निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘धक-धक’ की धुन पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने अपनी खूबसूरत बॉडी और स्टेप्स को दिखा रही हैं। अपनी अदाओं से फैंस को चौंकाते हुए, निया ने खूबसूरती से डांस किया लेकिन ये उनपर उल्टा पड़ गया। निया शर्मा का माधुरी वाला डांस निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया और उस पर परफेक्ट डांस करते हुए दिखाया गया है। चूंकि ‘एक हजारों मैं मेरी बहना है’ फेम ने ट्रैक में माधुरी जैसी ही ड्रेस पहनी थी, इसलिए सबकुछ बहुत ऑन-पॉइंट लग रहा था।

दिल्ली में पानी पर घमासान, इसमें भी हिंदू-मुसलमान! BJP नेता का आरोप

नई दिल्ली भीषण गर्मी के बीच करीब एक महीने से दिल्ली भयंकर जलसंकट का सामना कर रही है। राजधानी के अधिकतर इलाकों में लोग नहाने से पीने तक के लिए पानी की किल्लत झेल रहे हैं। टैंकर आते ही पाइप और बाल्टी-डिब्बे लिए लोग दौड़ पड़ते हैं। पानी पर राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने इसमें हिंदू-मुसलमान वाला एंगल भी जोड़ दिया है। कभी ‘आप’ का अहम हिस्सा रहे कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार पानी का बंटवारा धर्म के आधार पर कर रही है। मिश्रा के आरोप पर आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार हिंदू इलाकों का पानी रोककर मुस्लिम बहुल इलाकों में दे रही है। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा, ‘दिल्ली में पानी का जो भयानक संकट है उसका सबसे बड़ा कारण है कि इसको कुछ खास इलाकों में बांटा जा रहा है और बाकी दिल्ली का पानी रोका जा रहा है। आपको पानी की किल्लत के जितने भी वीडियो दिख रहे हैं वे गोविंदपुरी, देवली, संगम विहार, भजनपुरा, यमुना विहार, राजेंद्र नगर, आनंद पर्वत, बाहरी दिल्ली इलाकों के हैं, लेकिन सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी, पुरानी दिल्ली और जामा मस्जिद इलाकों से ऐसे वीडियो नहीं हैं।’ कपिल मिश्रा ने एलजी से मामले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पानी का बंटवारा धर्म के आधार पर कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मौजपुर, यमुनाविहार, भजनपुरा, गोकुलपुरी का पानी सीलमपुर के लोगों को दिया जा रहा है, सीमापुरी, बाबरपुर के इलाकों को दिया जा रहा है वह भी खास बस्तियों में जहां मुस्लिम इलाके हैं। ओखला में पानी दिया जा रहा है। पटपड़गंज का पानी अल्लाह कॉलोनी में दिया जा रहा है। त्रिलोकपुरी का पानी रोका जा रहा है। राजेंद्रनगर, करोलबाग, आनंदपर्वत का पानी जामा मस्जिद इलाके में दी जा रही है। ऐसा क्यों क्या जा रहा है। पानी भी धर्म के आधार पर बांटा जाएगा क्या। आपको बकरीद के लिए विशेष व्यवस्था करनी है करिए, लेकिन पानी का बंटवारा इस तरह धर्म के आधार पर करना ठीक नहीं है। मैं उपराज्यपाल जी से अपील करता हूं कि वो जांच कराएं कि क्या खास धर्म के इलाकों का पानी रोककर खास इलाके में भेजा जा रहा है।’  दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच तकरार तेज है। पानी के लिए हाहाकार के बीच अब बीजेपी ने AAP के खिलाफ पोस्टर वॉर छेड़ दी है। दिल्ली बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में टैंकर माफियाओं के बहाने बीजेपी ने आप के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधा है। जो पोस्टर बीजेपी ने शेयर किया है उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी औऱ दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज की भी तस्वीरे हैं। इस पोस्टर में दिल्ली में पानी की किल्लत और टैंकर माफियाओं की मनमानी को दिखाया गया है। आप के खिलाफ पोस्टर वॉर के अलावा बीजेपी सड़क पर उतर कर भी आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और सांसदों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ शहर भर में प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की बोतलें लेकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत के विरोध में मटके फोड़े। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नलों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गीता कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए दावा किया कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी यमुना में छोड़ रहा है। सचदेवा ने आरोप लगाया, ”दिल्ली में आने के बाद पानी को टैंकर माफिया चुरा लेते हैं क्योंकि सत्तारूढ़ ‘आप’ के मंत्री और विधायक उनके साथ मिले हुए हैं।” पार्टी सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदोलिया ने भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनों में भाग लिया। जल संकट BJP की देन – AAP इधर आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रायोजित है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारा मानना ​​है कि प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम नहीं होता और पानी रोकने से बड़ा कोई पाप नहीं है।” सिंह ने आरोप लगाया, “मैं कह रहा हूं कि यह भाजपा प्रायोजित जल संकट है। भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोगों को पानी न मिले और वे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी षड्यंत्र कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दिल्ली को हरियाणा से पानी मिलता है और जब भाजपा शासित राज्य आवश्यक पानी नहीं देता है तो पानी की किल्लत हो जाती है। उन्होंने दावा किया, “हमें अपनी मांग के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। जब हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं तो वह नहीं सुनती। हम उपराज्यपाल से अनुरोध करते हैं लेकिन वे आवश्यक काम नहीं करते।” कुछ सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की किल्लत है। जलापूर्ति कम होने या न होने की वजह से लोग परेशान हैं तथा निजी जल टैंकर से पानी ले रहे हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet