LATEST NEWS

लखीमपुर खीरी में बाइक पर गिरा बिजली का तार, तीन लोगों की मौत, महिला व एक बच्चा गंभीर झुलसा

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। थाना हैदराबाद क्षेत्र में सीतापुर ब्रांच नहर पटरी पर सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। इससे बाइक में आग और करंट लगने से एक किशोर, दो बच्चे और दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो भाई-बहन थे। एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। दोनों को गोला सीएचसी भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और सीओ के साथ विद्युत निगम के अफसर मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि तार गिरने से बाइक में आग भी लग गई थी। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए। बाइक भी पूरी तरह से जल गई। पीलीभीत जिले के रहने वाले थे मृतक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार बबलू (17) पुत्र अमरीश, मंजू (40) पुत्री अमरीश, अनमोल (4) पुत्र सोनेलाल की मौत हो गई। जबकि बिंदिया (55) पत्नी अमरीश और खुशी (6) पुत्री सोनेलाल झुलस गई। ये नीमगांव से शादी का निमंत्रण देकर अपने घर वापस बहादुरपुर, थाना सेहरामई, जिला पीलीभीत के लिए लौट रहे थे।

अब जीतू पटवारी ने इलेक्शन कमीशन पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल देश में लोकसभा चुनावों के परिणामों के बाद एक बार फिर EVM को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. इसको लेकर राहुल गांधी ने भी पहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने EVM को ब्लैक बॉक्स बताया और कहा कि भारत जैसे देश में किसी को भी इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है. इसके बाद सियासत तेज हो चली है. इस पूरे मामले को लेकर अब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सवाल उठाए हैं. जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया X पर लिखा “EVM को लेकर लगातार कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें तर्क के साथ तथ्य भी दिए जा रहे हैं. इसमें संदेह के बाद सबूत भी दिए जा रहे हैं! लेकिन इलेक्शन कमीसन ऑफ इंडिया अभी भी चुप है. जीतू ने आगे लिखा “क्या यह चुप्पी किसी बड़ी साजिश का कारण है? EVM को लेकर लंबे समय से उठ रहा विवाद EVM को लेकर लंबे समय से कांग्रेस सवाल खड़े करती नजर आई है. विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हर समय कांग्रेस ने EVM पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो कई बार इसको लेकर आंदोलन भी किया है. लेकिन, इस पूरे मामले पर ELON मस्क के पोस्ट के बाद राजनीति गर्मा गई है. राहुल ने EVM को बताया ब्लैक बॉक्स राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “भारत में ई. वी. एम. एक “ब्लैक बॉक्स” है और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है. हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं. जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है. और, धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है. एलन मस्क के पोस्ट के बाद राजनीति तेज दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क भी इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. मनुष्यों या एआई द्वारा हैक होने का खतरा भले ही छोटा लगे, लेकिन यह अभी भी बहुत अधिक है.  

दिल्ली एयरपोर्ट पर बिजली गुल, बोर्डिंग-चेक इन में देरी से यात्री परेशान

International Tiger Day 2024: Said 'Tiger is the real king of the jungle,

नई दिल्ली दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को अचानक से कुछ देर के लिए बिजली गुल हो जाने से हंगामा मच गया। बताया गया है कि एयरपोर्ट पर करीब 20 से 30 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई, जिससे यहां बोर्डिंग से लेकर चेक-इन तक में समस्या पैदा हो गई। इससे यात्री परेशान हो गए। एयरपोर्ट पर यह दिक्कत अचानक क्यों आई, यह अभी साफ नहीं है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया। साथ ही फ्लाइट ऑपरेशन सहित एयरपोर्ट का पूरा सिस्टम ठप्प हो गया। इतना ही नहीं यात्रियों का पानी सहित जरूरी चीजों की समस्याओं से भी जूझना पड़ा। एयरपोर्ट पर कई अहम ऑपरेशन ठप हुए सूत्रों के मुताबिक, अचानक बिजली जाने से एयरलाइंस चेक इन सिस्टम, सुरक्षा जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), इमीग्रेशन ब्यूरो सिस्टम सहित एयरोब्रिज का ऑपरेशन ठप्प हो गया। कुछ मिनटों के बाद बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया, लेकिन इन सिस्टम को दोबारा रिस्टार्ट होने में काफी समय लग गया। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत गौरव कुमार नाम के एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि बिजली जाने से बोर्डिंग और चेक-इन में समस्या आ रही है। बीते 30 मिनट से आईजीआई पर पावर कट हुआ है। इससे दिल्ली एयरपोर्ट में बोर्डिंग पर प्रभाव पड़ा है।    

भारत में जल्द लॉन्च होगा Xiaomi Mix Fold 4: कीमत और उपलब्धता की जानकारी

शाओमी ने अपने प्लान में बदलाव किया है। कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तेजी से अपने पैर पसार रही है। इसी योजना के तहत कंपनी नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसा नहीं है कि इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाओमी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 4 को सबसे कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी जा सकती है। मतलब फोन सीधे सैटेलाइट बेस्ड सिस्टम से कनेक्ट रहेगा। ऐसे में मोबाइल में नेटवर्क न मिलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कितनी हो सकती है फोन की कीमत अगर कीमत की बात करें, तो भारत में बिकने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की औसतन कीमत करीब 1.25 से 1.50 लाख रुपये है। ऐसे में शाओमी 1 लाख रुपये के प्राइस प्वाइंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। सोशल मीडिया पर डिटेल हुई लीक चाइनीज वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi MIX Fold 4 की डिटेल लीक हो गई है। कंपनी अपकमिंग फोन को सबसे पहले चाइनीज मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इसके बाद इसे भारत और अन्य स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Xiami MIX Fold 4 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 4 को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi MIX Fold 4 स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट सपोर्ट 144Hz होगा। कंपनी का दावा है कि यह सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। अगर प्रोसेसर की बात करें, तो फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 12MP टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। साथ ही 10MP 5x जूम लेंस दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में 16MP कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फोन IP रेटिंग के साथ आएगा। फोन में 5000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है।

राजस्थान-नागौर में साइबर ठगी के दिल्ली-उप्र गैंग के आठ आरोपी पकडे

नागौर. टेलीग्राम और व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी करने वाले साइबर ठगों को नागौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन झांसा देकर पैसा लूटने वाले ये साइबर ठग दिल्ली और उत्तरप्रदेश की गैंग से वास्ता रखते हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी रकम बरामद की है। पिछले दिनों नागौर जिले की मेड़ता सिटी में रहने वाली अमनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह ने नागौर साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी। अमनदीप कौर पत्नी ने नागौर साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी कि कुछ लोग उसे लगातार व्हाट्स एप और टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में पैसे जमा करवाने और पैसे डबल करवाने का झांसा दे रहे हैं। इन साइबर ठगों ने एक टॉप वीआईपी स्टॉक ग्रुप बना रखा था, जिसमें ये शेयर मार्केट की जानकारी साझा करते थे। अमनदीप ने बताया कि ग्रुप के एडमिन ने उससे एक फर्जी एप सीएचसी – एसईएस डाउनलोड करवाकर शेयर मार्केट में पैसा इंवेस्टमेंट का झांसा देकर अलग-अलग फर्मों में कुल 20 लाख 35 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नागौर से आठ आरोपियों को रुपयों समेत गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरपीएस, साईबर थाना, नागौर उम्मेदसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को मेड़ता निवासी महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों विकास बंसल, मनोज बंसल, रामकुंवर रमन, गौरव कुमार, मुनीश शर्मा, राजेश कुमार गोयल, तुषार गर्ग और परमजीत खरब उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। मामले में अनुसंधान जारी है। आमजन से अपील पुलिस ने लगातार ऐसे मामलों को देखते हुए आमजन से अपील की है कि किसी प्रलोभन या लालच में आकर किसी को पैसे नहीं भेजें। साथ ही किसी के साथ अपना एटीएम कार्ड या सिम का लेनदेन करें। ऐसा करने से आपको भी किन्हीं परिस्थितियों में जेल जाना पड़ सकता है।

EOU ने कहा उसे अभी तक एनटीए की ओर से परीक्षा की मूल प्रश्नपत्र की प्रति नहीं भेजी गई

Shock to Bihar government from Supreme Court

पटना  बिहार सरकार की जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट पेपर लीक मामले में बड़ा दावा किया है। ईओयू ने सोमवार को कहा है कि उसे अभी तक एनटीए की ओर से परीक्षा की मूल प्रश्नपत्र की प्रति नहीं भेजी गई है। इस वजह से ईओयू इस मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। ईओयू की ओर से एनटीए को अबतक तीन बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है लेकिन प्रश्नपत्र की प्रति उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसको लेकर जांच में शामिल अधिकारी भी हैरान हैं। ईओयू के अनुसार 18-19 जून को 9 परीक्षार्थियों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने के लिए प्रश्नावली तैयार की गयी है। यह जानकारी ली जायेगी कि परीक्षार्थियों के अभिभावकों से क्या पहले ही ब्लैंक चेक ले लिया गया था। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि से लेकर परीक्षा देने के दिन तक की सभी गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा नीट परीक्षा को लेकर उन्हें किन-किन स्रोतों से क्या-क्या मदद मिली है, इसको लेकर भी पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इन सभी नौ परीक्षार्थियों को ईओयू द्वारा नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। नीट पेपर लीक मामले में चार परीक्षार्थियों एवं छह परीक्षा माफियाओं को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है। इसमें कई अहम जानकारियां भी इन लोगों ने पुलिस को दी है। इसमें प्रश्नपत्र हासिल करने, तैयार उत्तर से मिलान करने और उत्तर याद करने के बाद प्रश्नपत्र को जलाने की बात तक कबूल की गई है।  

अब कंफर्म रिजर्वेशन वाले ही कर सकेंगे यात्रा, प्रतीक्षा सूची वालो को नहीं मिलेगी इंट्री

प्रयागराज ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ने की वजह से आरक्षित कोचों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस वजह से जिन यात्रियों का कंफर्म रिजर्वेशन है उनमें से कइयों को अपनी बर्थ प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के साझा करनी पड़ रही है। इस वजह से सफर के दौरान उन्हें खासी असुविधा हो रही है। कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। रविवार को चले इस अभियान में पहले दिन सूबेदारगंज स्टेशन पर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से प्रतीक्षा सूची वाले 15 यात्रियों को उतारकर उन्हें जनरल कोच में भेजा गया। इस बीच प्रयागराज जंक्शन पर सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में यात्रियों की बैठक हुई। स्टेशन निदेशक कक्ष में आयोजित बैठक में तमाम विभागों के अफसरों एवं कर्मचारियों ने शिरकत की। इस दौरान गर्मी के इस सीजन में ट्रेनों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए भीड़ प्रबंधन दुरुस्त करने को कहा गया। एसी कोच में यात्रियों को साफ सुथरी चादर, तकिया और कंबल दिए जाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा खानपान की सुविधाएं बढ़ाने एवं छोटे स्टेशनों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा गया। यह भी कहा गया कि आरक्षित कोचों में अन्य श्रेणी व प्रतीक्षा सूची वाले यात्री न यात्रा करें। यह भी कहा गया कि प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे का चेकिंग स्टाफ आरपीएफ के सहयोग से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अनारक्षित कोच में जाने को कहे। बैठक में एसीएम दिनेश कुमार, संजय गौतम, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बाइक पर बैठ ग्राउंड जीरो पर पहुंचे, घायलों का जाना हाल

कोलकाता  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार दोपहर पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सड़क बड़े वाहनों के चलने के लिहाज से संकरी होने के कारण रेल मंत्री को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने के लिये कुछ दूरी मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर तय करनी पड़ी। दरअसल रंगापानी स्टेशन के पास सोमवार को सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस से मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 60 अन्य घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। रेल मंत्री ने आर्थिक मदद का किया ऐलान इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा कि पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से चोटिल को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। रेल मंत्री ने जताया दुख इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि रेलवे के एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पूरे तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी किया मदद का ऐलान वहीं कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये और घायलों की 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। विपक्षी दलों सरकार को घेरा विपक्षी दलों ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है. कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…उन्हें (रेलवे मंत्रालय) यात्रियों की सुविधाओं की परवाह नहीं है. उन्हें रेलवे अधिकारियों, रेलवे इंजीनियरों, रेलवे तकनीकी कर्मचारियों और श्रमिकों की भी परवाह नहीं है. वे भी परेशानी में हैं. उनकी पुरानी पेंशन वापस ले ली गई है. मैं पूरी तरह से रेलवे कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों के साथ हूं. वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इस सरकार को केवल चुनाव की परवाह है. कैसे हैकिंग की जाए, कैसे हेरफेर की जाए, कैसे चुनाव में धांधली की जाए… मुझे लगता है कि उन्हें शासन के लिए अधिक समय देना चाहिए, बयानबाजी के लिए नहीं. ” क्या है पूरा मामला? बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हो गया.  न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस पर पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है.  जबकि कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है.

छत्तीसगढ़-गौरेला पुलिस के मध्यप्रदेश से हाथी चढ़ा शराब तस्कर सरगना

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही. जीपीएम पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी का सरगना मध्यप्रदेश के बिजुरी भट्ठी संचालक समेत अन्य दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पूर्व मरवाही पुलिस ने रात्रि गश्त दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को लगभग 1420 लीटर अंग्रेजी ब्रांडेड शराब के साथ किया था बरामद किया था। वही आरोपी पायलेटिंग कर रही कार में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे। जिसके बाद मरवाही पुलिस और साइबर सेल की टीम सहायता ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 72 घंटे में मुख्य आरोपी सहित दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा आरोपी शराब तस्करी का पुराना सरगना और वर्तमान में एमपी में चला रहा ठेके की तीन शराब भट्टियां का संचालन भी कर रहा है। दरअसल दो दिन पहले मरवाही क्षेत्र में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर कार्यवाही करते हुए मरवाही पुलिस ने रात्रि गश्त दौरान अवैध तरीके से परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को लगभग 1420 लीटर ब्रांडेड मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था जप्त शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी वही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और मरवाही पुलिस की संयुक्त दो टीमें गठित कर मामले में फरार आरोपियों को पतासाजी और गिरोह के प्रमुख के संबंध में पूछताछ शुरू की गई। मौके पर छोड़ी गई पिकअप गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस टीम जब तफ्तीश करते हुए मध्यप्रदेश पहुंची तो पता चला कि आरोपियों द्वारा पहले शहडोल वेयरहाउस से माल लोड कर दो अलग अलग वाहनों में रखवाया गया जिसमे से एक लोडेड वाहन 407 ट्रक तो अपने नियत स्थान बिजुरी के भट्ठी पहुंचा परंतु दूसरा पिकअप वाहन भट्ठी संचालक राजनारायण जायसवाल के बताए अनुसार छत्तीसगढ़ एंट्री कराकर सरगुजा की ओर भेजे जाने का प्लान था जिसे  मरवाही पुलिस के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान बीच में ही पकड़ लिया गया। मामले का मुख्य आरोपी राम नारायण जायसवाल इस दौरान अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से रेकी कर रहा था और पिकअप की पायलेटिंग कर रहा इसलिए प्राप्त टेक्निकल डाटा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के मुख्य शराब तस्कर राजनारायण को उसकी स्विफ्ट डिजायर कार जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। राजनारायण जायसवाल मुख्यतः छत्तीसगढ़ के लखनपुर अंबिकापुर का रहने वाला है और पूर्व में 5 बार एनडीपीएस एक्ट और दो बार आबकारी एक्ट के मामलों में भी चालान किया जा चुका है इसके विरुद्ध धारा 110 सीआरपीसी के तहत आभ्यासिक अपराधी होने के लिए बॉन्ड ओवर भी प्रस्तावित है। मामले में पुलिस ने रामनारायण जायसवाल सहित उसके दो सहयोगी ओम प्रकाश राजवाड़े उम्र 23 वर्ष पता कंचनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा और तीसरा आरोपी हरदेव राजवाड़े उम्र 32 वर्ष पता कंचनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विश्वकप 2024 Super 8 की पिक्‍चर क्लियर, ये 12 टीम हुई बाहर, इन 2 टीमों ने सबको चौंकाया

नई दिल्ली अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सुपर-8 में एंट्री कर चुका है. रविवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 5 विकेट से जीत ने इंग्लैंड की किस्मत चमक दी और उसने सुपर 8 में एंट्री कर ली है. साथ ही सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं और आखिरी टीम बांग्लादेश बन गई है. बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर 8 में एंट्री मारी. ग्रुप-ए से भारतीय टीम और अमेरिका (USA) ने क्वालिफाई किया है. वहीं, ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने एंट्री की है. ग्रुप-सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई है. जबकि ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका और अब बांग्लादेश सुपर-8 में क्वालिफाई कर चुका है. नेपाल को हराकर बांग्लादेश सुपर-8 में पहुंचा किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट) में खेले गए मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने 7 रन देकर 4 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिससे बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में 106 रन बनाकर आउट हो गई. इसके जवाब में नेपाल का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 78 रन था, लेकिन उसने 7 रनों के अंदर अपने बाकी बचे 5 विकेट गंवा दिए और उसकी पूरी टीम 19.2 ओवरों में 85 रन पर आउट हो गई. भारत का पहला मैच 20 जून को सुपर-8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप रहेंगे. इन दोनों ग्रुपों से ही टॉप पर रहने पर 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. ग्रुप-1 में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है. वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैम्पियन इंग्लैंड को रखा गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर-8 स्टेज में अपना पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में खेलेगी. यह मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 22 जून को एंटीगा में होगा. इस मैच में बांग्लादेश से टक्कर होगी. सुपर-8 में भारतीय टीम अपना आखिरी मैच 24 जून को सेंट लूस‍िया में खेलेगी. यह मुकाबला कड़ा हो सकता है, जिसमें ऑस्ट्रेल‍िया से जंग होनी है. सुपर 8 में भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होंगे. सुपर 8 का ग्रुप ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान ग्रुप-2: यूएसए, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 मैचों का शेड्यूल 19 जून- यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका, एंटीगा, रात 8 बजे 20 जून- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट लूसिया, सुबह 6 बजे 20 जून- अफगानिस्तान बनाम भारत, बारबाडोस, रात 8 बजे 21 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, एंटीगा, सुबह 6 बजे 21 जून- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट लूसिया, रात 8 बजे 22 जून- यूएसए बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, सुबह 6 बजे 22 जून- भारत बनाम बांग्लादेश, एंटीगा, रात 8 बजे 23 जून- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंट विंसेंट, सुबह 6 बजे 23 जून- यूएसए बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस, रात 8 बजे 24 जून- वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, एंटीगा, सुबह 6 बजे 24 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया, रात 8 बजे 25 जून- अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, सेंट विंसेंट, सुबह 6 बजे 27 जून- सेमीफाइनल 1, गुयाना, सुबह 6 बजे 27 जून- सेमीफाइनल 2, त्रिनिदाद, रात 8 बजे 29 जून- फाइनल, बारबाडोस, रात 8 बजे (सभी मैचों के समय भारतीय समयानुसार)

‘मुंज्या’ ने 10 दिन में पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा

मुंबई,  हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने रिलीज होने के 10 दिन में 55.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘मुंज्या’ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्मों की दुनिया की नवीनतम पेशकश है। यह फिल्म मराठी लोककथाओं पर आधारित फिल्म है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म सात जून को रिलीज हुई। इसमें अभय वर्मा, शरवरी और मोना सिंह ने अभिनय किया है। प्रोडक्शन बैनर द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार अपनी रिलीज़ के नौवें दिन तक, ‘मुंज्या’ ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिसके 10वें दिन 8.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो गई। मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगाया और यह केवल आपके प्यार की वजह से संभव हुआ है।’

अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंचे सुमित नागल

BJP Scheduled Caste Front Nagar Mandal Amla planted trees under the campaign 'One Tree in the Name of Mother'.

नई दिल्ली  भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल एटीपी एकल रैंकिंग में सुधार जारी रखते हुए 71वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग है। ओलंपिक की तैयारी में लगे नागल पिछले सप्ताह 77वें स्थान पर थे। वह पेरुगिया एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के कारण छह पायदान आगे बढ़ने में सफल रहे। पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल के ड्रा में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी नागल के अब 777 एटीपी अंक हैं। नागल ने हाल में अच्छा प्रदर्शन करके न सिर्फ अपनी रैंकिंग में सुधार किया बल्कि इससे वह ओलंपिक खेलों के पुरुष एकल में जगह बनाने में भी सफल रहे। उन्होंने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन फ्रेंच ओपन में वह पहले दौर में बाहर हो गए थे। पेरिस ओलंपिक में भी मैच रोलां गैरा में होंगे जहां फ्रेंच ओपन खेला जाता है। नागल ने इस महीने की शुरुआत में जर्मनी में हीलब्रॉन नेकरकप 2024 चैलेंजर प्रतियोगिता और फरवरी में चेन्नई ओपन में पुरुष एकल का खिताब जीता था।

भारतीय तीरंदाज भजन कौर ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण, पेरिस कोटा हासिल किया

अंताल्या भारतीय तीरंदाज भजन कौर ने अंताल्या में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया। फाइनल वर्ल्ड कोटा टूर्नामेंट में कौर ने फाइनल में इस्लामी गणराज्य ईरान की शीर्ष वरीयता प्राप्त मोबिना फल्लाह को 6-2 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त कौर ने अपने अभियान की शुरुआत पहले दो राउंड में बाई के साथ की। उन्होंने तीसरे राउंड में मंगोलिया की उरनटुंगलाग बिशिन्डी को 6-1 से हराया। कौर ने चौथे राउंड में स्लोवेनिया की उर्सका कैविक को 7-3 से हराकर सुनिश्चित किया कि वह टूर्नामेंट में आगे बढ़ती रहें। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पोलैंड की वियोलेटा मैसजोर को 6-0 से हराया और सेमीफाइनल में उन्होंने मोल्दोवा की दसवीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंड्रा मिर्का को 6-2 से हराया। उनकी हमवतन अंकिता भक्त भी इस दौड़ में शामिल थीं और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। नौवीं वरीयता प्राप्त भक्त को पहले दौर में बाई मिली। दूसरे और तीसरे दौर में, उसने क्रमशः इज़राइल की शेली हिल्टन और मिकेला मोशे पर 6-4 और 7-3 से जीत हासिल की। लेकिन क्वार्टर फाइनल में, वह ईरान की मोबिना फल्लाह से 6-4 से हार गई। इस बीच, पूर्व विश्व नंबर 1 दीपिका कुमारी को तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे स्थान पर, वह पहले दो राउंड में बाई प्राप्त करने के बाद अजरबैजान की 31वीं वरीयता प्राप्त यायलागुल रामजानोवा से 6-4 से हार गई। भारत के व्यक्तिगत कोटे को टीम कोटा में अपग्रेड किया जा सकता है यदि पुरुष और महिला टीमें 24 जून को अपनी विश्व रैंकिंग के माध्यम से कट बना सकती हैं। टूर्नामेंट में इससे पहले, भारतीय पुरुष और महिला रिकर्व तीरंदाजी टीमें अंताल्या से अपने-अपने इवेंट में सीधे टीम कोटा हासिल करने में विफल रहीं। तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम को क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको से 5-4 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अंकिता, भजन और दीपिका की महिला टीम को राउंड ऑफ 16 में यूक्रेन से 5-3 से हार का सामना करना पड़ा।  

रेलवे का फैसला 1 जुलाई से बदले हुए नंबरों से चलेंगी मेमू समेत सभी पैसेंजर ट्रेनें

Former minister and Congress leader Arif Akil passes away

भोपाल रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सभी यात्री ट्रेनें जो PSPC नंबर (यानी ‘0’ से शुरू होने वाले नंबर) के साथ चल रही हैं, उन्हें पुनः नियमित ट्रेन नंबर (जैसे पहले समय में चल रही थी) के साथ चलाया जाएगा. भोपाल मंडल से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेनें (ICF एवं MEMU) का पुनः नंबर निर्धारण किया गया है. वर्तमान में ‘0’ नंबर प्रणाली के बजाय इन्हें नियमित ट्रेन नंबर से चलाया जाएगा. यह परिवर्तन 1.7.2024 से प्रभावी होगा. नई और पुरानी ट्रेन नंबरों की लिस्ट देखें. अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें इस परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को आसान बनाना है. सभी यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए वे अपनी यात्रा से पहले नई ट्रेन नंबर की जानकारी प्राप्त कर लें. इस नई व्यवस्था से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं. एक जुलाई से इन ट्रेनों का बदलेगा नंबर 06603 बीना-कटनी मुडवारा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61619 से संचालित होगी. 06604 कटनी मुडवारा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61620 से संचालित होगी. 06607 बीना-गुना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित गाड़ी संख्या 61611 से संचालित होगी. 06608 गुना-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू अब नियमित गाड़ी संख्या 61612 से संचालित होगी. 06619 इटारसी-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61617 से संचालित होगी. 06620 कोटा-इटारसी पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61618 से संचालित होगी. 06631 भोपाल-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61631 से संचालित होगी. 06632 बीना-भोपाल पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61632 से संचालित होगी. 06633 कोटा-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61633 से संचालित होगी. 06634 बीना-कोटा पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 61634 से संचालित होगी. 05685 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51685 से संचालित होगी. 05686 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51686 से संचालित होगी. 05689 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51683 से संचालित होगी. 05690 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51684 से संचालित होगी. 05691 खंडवा-बीड पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51687 से संचालित होगी. 05692 बीड-खंडवा पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51688 से संचालित होगी. 01883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 51883 से संचालित होगी. 01884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर स्पेशल नियमित गाड़ी संख्या 51884 से संचालित होगी. 01885 बीना-दमोह पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51885 से संचालित होगी. 01886 दमोह-बीना पैसेंजर स्पेशल अब नियमित गाड़ी संख्या 51886 से संचालित होगी. 01819 बीना-ललितपुर पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 64617 से संचालित होगी. 01820 ललितपुर-बीना पैसेंजर स्पेशल मेमू नियमित गाड़ी संख्या 64618 से संचालित होगी.

फग्गन सिंह कुलस्ते बोले ‘चौथी बार भी MoS नहीं बनना चाहता था, इसलिए मना कर दिया…

भोपाल  मंडला संसदीय सीट से सांसद चुने गए भाजपा नेता फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कैबिनेट में स्‍थान को लेकर बड़ी बात कही है। कुलस्‍ते मप्र की मंडला संसदीय सीट से सात बार के सांसद हैं। नहीं बनना चाहता था राज्‍यमंत्री मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने कहा कि वे चौथी बार केंद्रीय राज्‍य मंत्री नहीं बनना चाहते थे, इसलिये इस बार इनकार कर दिया। उल्‍लेखनीय है कि इस बार फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है। बीएल संतोष से भी हुई बातचीत बातचीत के दौरान फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने बताया कि उनकी भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। यह भी कहा कि अगर भविष्‍य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्‍वतंत्र मंत्रालय को लेकर विचार किया जाएगा तो सोचा जाएगा। मप्र के बड़े आदिवासी नेता हैं कुलस्‍ते उल्‍लेखनीय है कि फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का नाम मध्‍य प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में शुमार किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्‍यमंत्री बनाया जा रहा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। कैबिनेट होता तो ठीक था। कुलस्‍ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार राज्‍यमंत्री रह चुके हैं। अध्‍यक्ष को लेकर कही ये बात जब कुलस्‍ते से यह पूछा गया कि क्‍या भाजपा के मध्‍य प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर परिवर्तन की नौबत आती है तो किसी आदिवासी चेहरे को अवसर दिया जाना चाहिये। इस पर कुलस्‍ते का जवाब था कि यह फैसला पार्टी को ही करना है। इस बार सावित्री ठाकुर को मिला है अवसर मध्‍य प्रदेश से मोदी मंत्रिमंडल में आदिवासी नेता के तौर पर इस बार धार की सांसद सावित्री ठाकुर को अवसर दिया गया है। राज्‍य में भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटें अपने नाम की हैं। यह दायित्‍व निभा चुके हैं कुलस्‍ते फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते मोदी कैबिनेट में पिछली बार ग्रामीण विकास राज्‍यमंत्री बनाए गए थे, जबकि पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में उन्‍हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍यमंत्री का दायित्‍व मिला था। कुलस्‍ते अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में आदिवासी मामलों और संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री भी रह चुके हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet