LATEST NEWS

सेल्फी लेने के चाकर में पैर फिसलने से बांध में गिरा युवक, लोगों ने टेबल में रस्सी बांधकर खींच

ग्वालियर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बांध के किनारे सेल्फी लेना एक शख्स को महंगा पड़ गया। उसका पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। इस घटना के बाद लोगों ने टेबल में रस्सी बांधकर फेंका, जिसके सहारे उसे ऊपर खींच कर उसकी जान बचाई गई। पूरी घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्वालियर के तिघरा बांध में एक युवक उस समय गिर गया जब वह बांध के किनारे पर खड़े होकर अपनी सेल्फी ले रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और युवक गहरे पानी में गिर गया। यह मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों की सासें थम गई। इसके बाद उन्होंने युवक का रेस्क्यू किया और लोहे टेबल में रस्सी बांधकर पानी में डालकर किसी तरह युवक को बचाया। वहीं इस पूरी घटना के 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कुछ लोग युवक को टेबल से रस्सी बांधकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों तिघरा बांध में पिकनिक मनाने वालों की भारी तादाद आती है। यहां लोग नशे भी करते हैं जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। गनीमत यह रही कि इस युवक को तुरंत ही बचा लिया गया। जिससे इसकी जान बच गई।

इंदौर साइबर सेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया,आस्ट्रेलियन नागरिक से 1 करोड़ रुपए ठगे …..

इंदौर  इंदौर साइबर सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने आस्ट्रेलियन नागरिक के साथ एप बनाने के नाम पर करीब 1 करोड़ रुपए ठग लिए. आरोपी के पास से पुलिस ने वेबसाइट की होस्टिंग की ऑनरशिप के दस्तावेज जब्त किए हैं. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. फरियादी आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया का रहने वाला है. इंदौर शहर के एक व्यक्ति को अर्टानी के माध्यम से पुलिस में शिकायत करने के लिए अधिकृत किया गया था. इसके बाद पुलिस ने महेंद्र सलूजा नाम के आरोपी को अरेस्ट कर लिया. महेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आस्ट्रेलिया के रहने वाले नागरिक ने वेबसाइट का डोमेन स्वयं खरीदा था. इसके बाद उसने काम करने के लिए पैसे लिए. वेबसाइट की होस्टिंग पहले आस्ट्रेलियन नागरिक ने hostgeek पर ली थी. इसके बाद आरोपी महेंद्र के कहने पर उसने होस्टिंग ट्रांसफर कर दी थी. महेंद्र वेबसाइट पर जो भी काम कर रहा था, उसका सी पेनल आस्ट्रेलियन नागरिक एक्सेस नहीं कर पा रहा था. आरोपी जो वेबसाइट बना रहा था, उसके जरूरी साक्ष्य नष्ट न हों, इसके लिए वेबसाइट की होस्टिंग को कोर्ट की अनुमति के बाद साइबर सेल ने अपने कब्जे में ले लिया. शिकायत में आरोप है कि महेंद्र ने वेबसाइट, एपल कंपनी के डिवाइस पर चलाने के लिए डेवलप, वेबसाइट चलाने के लिए होस्टिंग सर्वर भी अपने पास ही रखा. आस्ट्रेलियन नागरिक से और पैसे लेने के लिए उसने फर्जी एग्रीमेंट बनाया. एनजीओ बनाने के लिए भी पैसा लिया. धीरे-धीरे करीब एक करोड़ रुपये आरोपी ने ले लिए थे. एसपी साइबर सेल जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.  

हमारा एकमात्र लक्ष्य भारतीय क्रिकेट और भारतीय ध्वज है, हमें इसी पर गर्व है: विराट कोहली

मुंबई  वानखेड़े स्टेडियम में विजय रथ पर सवार होना विराट कोहली के लिए कोई नई बात नहीं है। तेरह साल पहले, 22 साल की उम्र में, उन्होंने भारत की ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठा लिया था। लेकिन जब वह गुरुवार शाम को इस प्रतिष्ठित स्थल पर लौटे,(इस बार एक अनुभवी, हाल ही में संन्यास लेने वाले टी20ई क्रिकेटर के रूप में) तो अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सके। उन्होंने भारत की टी20 विश्व कप जीत का जश्न मनाते हुए खचाखच भरे स्टेडियम को संबोधित करते हुए कहा, जब हमने 2011 में विश्व कप जीता था, तो मैं उस समय वरिष्ठ खिलाड़ियों की भावनाओं से जुड़ नहीं पाया था। मैं समझ नहीं पाया कि वे क्यों रो रहे थे। मेरे लिए, ऐसा लगा, ‘हाँ, हमने विश्व कप जीत लिया है और यह एक सच्चाई है। मैं 22 साल का था, लेकिन अब, यह एक अलग एहसास है। लंबे समय तक भारत की कप्तानी करने के बाद, कोहली ने खुद स्वीकार किया है कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि विश्व खिताब जीतना कैसा होता है – मुश्किलों से जूझना, निराशाओं पर काबू पाना। उन्होंने कहा, अब इस स्थिति में होने के नाते, मैं समझता हूँ कि इसका क्या मतलब है। सिर्फ़ मैं ही नहीं, रोहित इतने लंबे समय से खेल रहे हैं, और हम दोनों इतने लंबे समय से इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब मैं कप्तान था, तो वह एक वरिष्ठ खिलाड़ी थे; अब वह कप्तान हैं, तो मैं एक वरिष्ठ खिलाड़ी हूँ, और हमारा एकमात्र लक्ष्य भारत को विश्व कप जीताना था। हाल ही में समाप्त हुए टी20 इवेंट में एक निराशाजनक अभियान से उबरते हुए, कोहली की फ़ाइनल में खेली गई शानदार पारी ने भारत के लिए रास्ता तैयार किया। और, जब भारत ने हार के मुंह से जीत हासिल की, तो यह रोहित और कोहली दोनों के लिए एक भावनात्मक क्षण था। 15 साल तक साथ खेलने के बाद कोहली ने पहली बार रोहित को मैदान पर इतना भावुक होते देखा। कोहली ने कहा, जब मैं सीढ़ियाँ चढ़ रहा था, तो हम दोनों रो रहे थे। मेरे लिए, वह उस दिन की एक बहुत ही खास याद है। एकमात्र लक्ष्य भारतीय क्रिकेट और भारतीय ध्वज है। हम इसी पर गर्व करते हैं। जब वह पुरानी यादों में खो गए, तो मुंबई के क्रिकेट के दीवाने प्रशंसकों ने उन्हें खड़े होकर तालियाँ बजाईं और कोहली ने भी वानखेड़े स्टेडियम को ‘विशेष’ बताया। उन्होंने कहा, वानखेड़े से बेहतर वापस आना और जश्न मनाना नहीं हो सकता। पिछली बार जब हम यहाँ आए थे, तो यह एक विशेष एहसास था और यह एक बहुत ही खास स्टेडियम है और मुझे यहाँ खेलना बहुत पसंद है और यहां की भीड़ भी बहुत पसंद है।    

पं.धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बयानबाजी पंडोखर सरकार को पड़ेगी भारी ..

जबलपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जब प्रसिद्धि बढ़ रही थी। पंडोखर धाम के गुरुशरण शर्मा ने कुछ टिप्पणी की थी। वह कथित रूप से बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री की बखिया उधेड़ रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब वाद विवाद हुआ था। इसके बाद गोटेगांव के याचिकाकर्ता अमीश तिवारी ने सात मई को पुलिस में शिकायत की थी। अपनी शिकायत में कहा था कि दतिया निवासी धर्मगुरु गुरुशरण शर्मा (पंडोखर सरकार) तमाम संतों के खिलाफ गलत टिप्पणी करते हैं। बागेश्वर सरकार पर गलत टिप्पणी का आरोप शिकायतकर्ता ने कहा था कि पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके परिवार के खिलाफ गलत टिप्पणी करते हैं। वह हमेशा गलत बात करते हैं। अमीश तिवारी की शिकायत पर कोई मामला दर्ज नहीं हुए तो शिकायतकर्ता हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील पंकज दुबे ने कहा कि शिकायत मिलने के 14 दिन के अंदर तक पुलिस को जांच करनी होती है। पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट में याचिका लगाने के बाद इस मामले में सुनवाई हुई है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने नए कानून के तहत आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में जस्टिस विशाल धगट ने सुनवाई करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच करे और संज्ञेय अपराध नहीं बनता है तो जानकारी शिकायतकर्ता को दें ताकि वह उचित फोरम में जा सके। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडोखर महराज गुरुशरण शर्मा का अलग-अलग धाम है। दोनों अपने-अपने धामों पर पर्चा निकालते हैं। पर्चा के जरिए लोगों का अतीत बताते हैं। साथ ही भविष्य को लेकर सलाह देते हैं। बागेश्वर की प्रसिद्धि जब पंडोखर महाराज से ज्यादा बढ़ने लगी तो उन्होंने कई बार विवादित टिप्पणी की थी। यह उस समय काफी तूल पकड़ा था।

दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार का मामला, ED ने चार शहरों में छापेमारी कर 41 लाख रुपये जब्त किए

 नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) से जुड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भ्रष्टाचार मामले के संबंध में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर छापेमारी की है. भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी), जीएनसीटीडी, नई दिल्ली द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी की जांच में दिल्ली में 10 एसटीपी के अपग्रेडेशन में 1943 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है. एफआईआर में यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी और अन्य पर बढ़ी हुई दरों पर टेंडर हासिल करने के लिए मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया है, जिससे सरकारी खजाने को काफी नुकसान हुआ है. क्या है मामला इस छापेमारी में 41 लाख रुपये की नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. ईडी ने आगे की जांच के लिए इन सामग्रियों को जब्त कर लिया है. इस मामले में चार टेंडर शामिल हैं, जिनकी कीमत 1943 करोड़ रुपये हैं, जो अक्टूबर 2022 में तीन संयुक्त उद्यम संस्थाओं को दिए गए. ईडी ने पाया है कि निविदाएं बढ़ी हुई दरों पर दी गई थीं, और डीजेबी द्वारा अपनाई गई लागतें कम थीं, जबकि अपग्रेडेशन की लागत वृद्धि से कम थी. कंपनियों ने टेंडर लेकर दूसरी कंपनी को दिया ठेका जांच से पता चला है कि तीनों संयुक्त उद्यमों ने निविदाएं हासिल करने के लिए ताइवान की एक परियोजना से जारी एक ही अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया. इसके अलावा, तीनों संयुक्त उद्यमों ने हैदराबाद की मैसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को काम का उप-ठेका दिया. ईडी कथित घोटाले में डीजेबी अधिकारियों, संयुक्त उद्यमों और मैसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका की जांच कर रहा है. तलाशी अभियान डीजेबी की एसटीपी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों के पीछे की सच्चाई को उजागर करने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.  

विराट कोहली अपने बचपन के कोच से मिलते ही हुए भावुक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई

नई दिल्ली अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट गुरुवार को ट्रॉफी के साथ वतन लौट आई है। बारबाडोस में आए तूफान के कारण खिलाड़ियों को भारत आने में देरी हुई। 4 जून को सुबह भारतीय खिलाड़ी दिल्ली उतरे और फिर पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड में हिस्सा लिया। जिसके बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस बीच विराट कोहली अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मिले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी टी20 विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए भारतीय टीम की भव्य विजय परेड के बाद अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मिले। राजकुमार ने कहा कि विराट के साथ पहली बार क्रिकेट प्रैक्टिस करने से लेकर खुद को खेल के सबसे बड़े सितारों में से एक के रूप में स्थापित करने तक, विराट ने उन्हें हमेशा गौरवान्वित किया है। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार पारी में से एक खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। विराट कोहली ने फाइनल में 59 गेंद में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान सात पारियों में सिर्फ 75 रन बनाए थे। इस बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में आठ पारियों में 18.87 की औसत और 112.68 की स्ट्राइक रेट से एक अर्धशतक सहित 151 रन बनाए। उन्होंने फाइनल जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास की भी घोषणा की।  

राष्ट्रपति बाइडन ने गर्वनरों से ज्यादा नींद लेने की अपील की, कहा- रात आठ बजे के बाद कार्यक्रमों में जाने से बचें

न्यूयॉर्क राष्ट्रपति चुनाव की डिबेट के बीच में सो जाने के आरोपों में घिरे जो बाइडेन ने पिछले दिनों मान लिया था कि वह थके हुए थे। इसके चलते डिबेट के दौरान लगभग सो गए थे। यही नहीं उन्होंने स्वीकार किया था कि डिबेट के दौरान उनका प्रदर्शन कमजोर था। अब उन्होंने एक और बात कही है, जिसे लेकर विवाद गहरा सकता है। जो बाइडेन का कहना है कि उन्हें ज्यादा नींद की जरूरत है और कम समय ही काम कर पाएंगे। यहां तक कि रात 8 बजे के बाद वह कोई काम नहीं चाहते या फिर किसी कार्यक्रम का शेड्यूल रात 8 बजे के बाद नहीं चाहते।   न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार उन्होंने यह बात अपने समर्थक करीब दो दर्जन लोगों के सामने कही, जिनमें की गवर्नर भी शामिल थे। जो बाइडेन ने भले ही कहा है कि मैं थक गया हूं और मुझे ज्यादा नींद की जरूरत है, लेकिन अब तक इस बात पर अड़े हुए हैं कि वह राष्ट्रपति चुनाव की रेस में बने रहेंगे। हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो चाहता है कि अब बाइडेन रेस से पीछे ही हट जाएं। उनकी जगह पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मौका मिलना चाहिए। माना जा रहा है कि 81 साल के राष्ट्रपति ने खुद के ज्यादा सोने की जरूरत इसलिए बताई है क्योंकि उनके ऊपर काफी समय से दबाव है। वह कई बार अपनी बात से बहक गए थे और बात करते-करते कुछ अलग ही चीजें बोलने लगे थे। उनकी इस हालत के चलते डेमोक्रेट्स के बीच चिंता की स्थिति है। वह चाहते हैं कि जो बाइडेन का ऐसा रुख ट्रंप के मुकाबले पार्टी को कमजोर करेगा। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप आक्रामक प्रचार कर रहे हैं तो वहीं जो बाइडेन कमजोर दिख रहे हैं। इसके बाद भी जो बाइडेन इस बात पर अड़े हुए हैं कि वह राष्ट्रपति चुनाव की रेस से नहीं हटेंगे। गवर्नर्स के साथ मीटिंग में भी जो बाइडेन ने यही कहा। इस बैठक में कई गवर्नर आए थे और कुछ लोग ऑनलाइन ही जुड़े थे। बाइडेन ने बताया था- क्यों लग गई थी डिबेट के दौरान आंख ट्रंप के साथ डिबेट में खुद के कमजोर दिखने की वजह भी जो बाइडेन ने बताई। उन्होंने कहा कि मैं इस डिबेट से पहले यूरोप समेत कई देशों में लंबी यात्राएं करके आया था। इसके चलते थकान हो गई थी और डिबेट के दौरान आंख लग गई। अमेरिका में कई लोग मानते हैं कि बाइडेन का प्रदर्शन कमजोर है, लेकिन बाइडेन ने कहा कि उनके ऊपर काम का बोझ ज्यादा है। ऐसे में वह थोड़ा रेस्ट चाहते हैं। खासतौर पर देर रात तक चलने वाले इवेंट्स से वह बचना चाहते हैं। पार्टी की बढ़ती चिंताओं के बीच की बैठक मानसिक और शारीरिक फिटनेस को लेकर पार्टी में  बढ़ती चिंताओं को शांत करने के लिए बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक गवर्नर्स के साथ बैठक की। यह बैठक तब हुई है जब पार्टी में आवाज उठ रही है कि ट्रंप को टक्कर देने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार को मौका दिया जाना चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में बाइडन ने 12 से ज्यादा डेमोक्रेटिक गवर्नरों के एक समूह को बताया कि उन्हें ज्यादा सोना, काम के घंटे कम और करने और रात आठ बजे के बाद के कार्यक्रमों में ना जाने के लिए कहा है।  चुनावी बहस के बाद ट्रंप ने बनाई बढ़त बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट पार्टी में ही उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटाने की मांग उठने लगी है। पहले भी ये चर्चा थी, लेकिन बहस के बाद इसे लेकर स्वर तेज होने लगे हैं। पिछले सप्ताह हुई बहस के बाद राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर छह अंकों की बढ़त बना ली है। मीडिया के नए पोल में यह खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि पहली बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन पर भारी पड़े थे, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई। पोल के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को 48 प्रतिशत और जो बाइडन को 42 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया।   

मदरसा बंद करने की तैयारी को लेकर दो टूक में कहा कि सब करेंगे, चिंता मत करो: सीएम यादव

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। सीएम ने प्रदेश में मदरसा बंद करने के संकेत दिए हैं! दरअसल, उन्होंने मदरसा बंद करने की तैयारी को लेकर दो टूक में कहा कि सब करेंगे, चिंता मत करो। मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सुरलाखापा गांव में आदिवासी कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया। सीएम को पारंपरिक तरीके से माहुल की पत्तल में देशी भोजन परोसा गया। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम मोहन ने बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार लगातार जारी है। आज आदिवासी कार्यकर्ता के घर भोजन किया। इसका एक अलग ही आनंद है। वहीं उन्होंने मदरसा बंद करने की तैयारी के सवाल पर दो टूक में कहा कि सब बंद करेंगे चिंता मत करो। आपको बता दें कि अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए 14 जून से नामंकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। 21 जून तक नामंकन दाखिल किए गए। 24 जून को नामंकन पत्रों की जांच हुई। 26 जून नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। 10 जुलाई को अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी।

सर्पदंश से घबराएं नहीं एक घंटे के अंदर एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाएं- कलेक्टर

सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है सर्पदंश से घबराएं नहीं एक घंटे के अंदर एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाएं- कलेक्टर कलेक्टर ने दी सर्पदंश से बचाव एवं उपचार की सलाह शहडोल  वर्तमान में बारिश होने के साथ वातावरण में लगातार तापमान अधिक रहता है। साँप तथा अन्य जीव-जंतुओं के छिपने के स्थानों में पानी भर जाने के कारण उनका सतह पर विचरण शुरू हो जाता है। इसलिए बारिश में साँप एवं अन्य जहरीले जंतुओं के काटने की घटनाएं होती हैं। कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने शहडोल जिले के नागरिको को सर्पदंश से बचाव तथा उपचार की सलाह दी है।      उन्होंने ने कहा है कि साँप काटने के बाद एक घण्टे की अवधि में सही उपचार होने पर पीड़ित की जान आसानी से बचाई जा सकती है। साँप काटने के तत्काल बाद निकट के अस्पताल जाकर एक घण्टे के भीतर एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाएं। यह इंजेक्शन शहडोल जिले के सभी विकासखण्डों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला अस्पताल में उपलब्ध है। समय पर इंजेक्शन लगने पर जान का खतरा समाप्त हो जाता है। कलेक्टर ने कहा है कि साँप काटने के स्थान पर तीखी जलन होती है। पीड़ित को अवसाद, उल्टी आना, लकवा तथा आँख की पुतलियों के फैल जाने के लक्षण दिखाई देते हैं। विष का प्रकोप होने के बाद पीड़ित में माँसपेसियों में ऐंठन और चेतनाहीनता हो जाती है, कई बार साँप के काटने के स्थान पर सूजन आ जाती है तथा काटा हुआ स्थान काला पड़ जाता है। साँप काटने के बाद हाथ पैरों में झनझनाहट, चक्कर आना, पसीना छूटना, दम घुटना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। सर्पदंश के बाद तत्काल अस्पताल जाकर पीड़ित का उपचार कराएं तथा झाड़फूक करने वालों के चक्कर में पड़कर समय न गवाएं। सर्पदंश से पीड़ित के काटने के स्थान से थोड़ा ऊपर हल्की पट्टी बांधे। काटने के स्थान पर चीरा भी न लगाएं इससे संक्रमण का खतरा रहता है। उन्होंने ने कहा है कि सर्पदंश तथा अन्य जहरीले कीड़ों के काटने से बचने के लिए कुएं, अंधेरे गड्ढे, झाड़ियों आदि में हाथ न डालें। घर से बाहर निकलते समय जूते अवश्य पहनें। ठंडे, अंधेरे और नम स्थानों में साँप छिपते हैं, ऐसे स्थानों में जाने से बचें। सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में जब अपनी मां और पिता से मिलने पहुंचे, तो उनकी मां ने उन पर पुच्चियों की बारिश कर दी

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में जब अपनी मां और पिता से मिलने पहुंचे, तो उनकी मां ने उन पर पुच्चियों की बारिश कर दी, बिल्कुल वैसे ही जैसे हर भारतीय मां अपने बच्चे की कामयाबी पर करती है और रोहित शर्मा का रिऐक्शन भी वैसा ही था, जैसा हर भारतीय बेटे का होता है। रोहित शरमा रहे थे और अपनी अपनी शरम को उसी अंदाज में छुपा रहे थे, जैसे भारतीय बेटे करते हैं। रोहित की मां ने पहले उनके दोनों गाल चूमे और फिर माथा भी चूम लिया और ऐसा वो करें भी क्यों ना, टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर उनका बेटा लौटा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो गया है। टीम इंडिया ने 29 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब अपने नाम किया था। बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर टीम इंडिया ने खिताब जीता था। 2011 के बाद टीम इंडिया ने पहली बार कोई वर्ल्ड कप जीता था, जबकि 2013 के बाद टीम इंडिया की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से आईसीसी ट्रॉफी का लंबा सूखा पड़ गया था। टीम इंडिया सेमीफाइनल और फाइनल तक तो पहुंच रही थी लेकिन आखिरी लाइन क्रॉस नहीं कर पा रही थी। रोहित की कप्तानी में इस बार टीम इंडिया ने वो आखिरी लाइन भी क्रॉस कर ली। रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल मैच के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके अलावा विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। रोहित और विराट ने मिलकर जिस तरह से इस खिताब को जीतने का जश्न मनाया है, वह इंडियन क्रिकेट फैन्स के जहन में सालों तक जिंदा रहेगा।  

रोहित ने टी20 विश्व कप जीत के बाद की पांड्या की तारीफ, कहा-आखिरी ओवर फेंकने के लिए उन्हें सलाम

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल के दौरान आखिरी ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की तारीफ की। भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। रोहित ने टी20 विश्व कप फाइनल जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की। मुंबई में जन्मे इस क्रिकेटर ने ट्रॉफी जीतने की खुशी में वानखेड़े में आयोजित सम्मान समारोह में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। रोहित ने कार्यक्रम के दौरान कहा, यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ हम इसे अपने प्रशंसकों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने 11 साल तक इसका इंतजार किया है। इसके अलावा, सलामी बल्लेबाज ने वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद कहा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, मुंबई कभी निराश नहीं करती। हमें शानदार स्वागत मिला। टीम की ओर से हम प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहते हैं। मैं बहुत-बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा हूं। अंत में, इस बेहतरीन बल्लेबाज ने फाइनल के आखिरी ओवर में पांड्या की शानदार गेंदबाजी की सराहना की। उन्होंने कहा, हार्दिक हमारे लिए आखिरी ओवर फेंक रहे थे। आखिरी ओवर फेंकने के लिए उन्हें सलाम। आप जानते हैं, चाहे आपको कितने भी रन चाहिए हों, उस ओवर को फेंकने का हमेशा बहुत दबाव होता है। लेकिन उन्हें सलाम। हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेटों के साथ फाइनल में बड़ा योगदान देने वाले इस ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और इस श्रेणी में नंबर 1 पर पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। हार्दिक पांड्या ने बल्ले से निचले क्रम में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और जब टीम को उनकी ज़रूरत थी, तब गेंद से भी सफलता हासिल की। उन्होंने 150 से ज़्यादा की बैटिंग स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए और 11 विकेट भी लिए। रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद 20 ओवर के प्रारूप से संन्यास की घोषणा की। 159 मैचों में 4231 रन के साथ, रोहित इस प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा शतक (पांच) लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने दो टी20 विश्व कप जीते हैं: पहला 2007 में प्रतिस्पर्धा करते हुए और मौजूदा 2024 में कप्तान के तौर पर। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्यों का गुरुवार को दिल्ली से मुंबई पहुंचने के बाद मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक खुली छत वाली बस में विजय परेड के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। विश्व कप जीत की खुशी में झूमते प्रशंसकों का एक समूह ताली बजाकर और जयकारे लगाकर टीम का स्वागत कर रहा था। टीम के सदस्यों ने भी प्रशंसकों की भावनाओं का जवाब देते हुए मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी उठाई और रास्ते में बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों को दिखाई। इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी बस में खिलाड़ियों के साथ थे। इस जश्न के दौरान खिलाड़ियों ने खुद को तिरंगे में लपेटा हुआ था। खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से देखने के लिए कुछ प्रशंसक पेड़ों पर भी चढ़ गए। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी थामकर उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया। रोहित ने टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का हाथ थामा और तीनों ने आसमान की ओर हाथ जोड़कर टीम की जीत का संकेत दिया। इसके बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। इससे पहले, टीम इंडिया विजय परेड के लिए मुंबई पहुंची और उनका जोरदार स्वागत किया गया। वेस्टइंडीज में विश्व कप जीतने के लिए धैर्य, दृढ़ संकल्प और लचीलापन दिखाने वाली टीम का स्वागत करने के लिए मरीन ड्राइव पर प्रशंसकों का एक समूह मौजूद है। विजय परेड के बाद वानखड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बाद चुनावों का ऐलान, शाह ने BJP नेताओं दिए हैं निर्देश

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 30 की समाप्ति के बाद से ही लोगों को वहां विधानसभा चुनाव का इंतजार है। इसके साथ ही नई सरकार का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक, अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त हो रही है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को चुनाव की तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं। गुरुवार को देर रात हुई बैठक में अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर भाजपा के कई नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की है। उन्होंने प्रदेश के नेताओं को बताया है कि भाजपा राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि अगस्त 2019 में राज्य के विशेष दर्जे को खत्म करने से पहले नवंबर 2018 में जम्मू-कश्मीर की विधानसभा भंग कर दी गई थी। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। भाजपा नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को यह भी बताया है कि भाजपा राज्य में किसी भी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि सीटों का समायोजन और समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनावी समझौता हो सकता है। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी किसी भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को पेश नहीं करेगी। आने वाले दिनों में प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के राज्य का दौरा करने की उम्मीद है। पार्टी राज्य में लोगों के साथ एक जनसंपर्क कार्यक्रम भी शुरू करेगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा राज्य के नेतृत्व और संगठन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करेगी। आपको बता दें कि रविंदर रैना प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। देर रात करीब दो घंटे तक चली बैठक में रविंद्र रैना, जम्मू-कश्मीर से भाजपा सांसद जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा के अलावा और भी कई बड़े नेता शामिल हुए। सूत्रों ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।  

जोकोविच, फर्नले को हराकर विंबलडन के तीसरे दौर में

  लंदन ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को गुरुवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जीत दर्ज करने के लिए पसीना बहाना पड़ा जबकि महिला वर्ग में 5वीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए मैच में स्कॉटलैंड के 22 वर्षीय खिलाड़ी जैकब फर्नले को 4 सेट में 6-3, 6-4, 5-7, 7-5 से हराया। फर्नले को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था। पेगुला हारने वाली सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बन गईं। इस अमेरिकी खिलाड़ी को वांग जिन्यू ने 6-4, 6-7 (7), 6-1 से हराया। वांग की यह शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी पर पहली जीत है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दो बार की चैंपियन आर्यना सबालेंका को विंबलडन में तीसरी वरीयता दी गई थी लेकिन उन्होंने कंधे की चोट के कारण पहले दौर से पूर्व ही टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर दिया था। ब्रिटेन को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली युरिको लिली मियाजाकी से काफी उम्मीद थी लेकिन डारिया कसाटकिना के सामने उनकी एक नहीं चली। कसाटकिना ने यह मैच आसानी से 6-0, 6-0 से जीता। कसाटकिना का अगला मुकाबला पाउला बडोसा से होगा, जिन्होंने ब्रेंडा फ्रूहविर्टोवा को 6-4, 6-2 से हराया। अमेरिका की 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मैडिसन कीज़ ने वांग याफ़ान पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करके तीसरे दौर में प्रवेश किया।    

मध्य प्रदेश में प्रभारी बदले, मुरलीधर राव को हटाकर उत्तर प्रदेश से एमएलसी महेंद्र सिंह को बनाया एमपी का प्रभारी

  भोपाल बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश में प्रभारी बदले गए हैं। मुरलीधर राव को हटाकर उत्तर प्रदेश से एमएलसी महेंद्र सिंह को एमपी का प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं सतीश उपाध्याय को फिर से सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी किया है। यूपी विधानमंडल के सदस्य रहे डॉ.महेंद्र सिंह को मप्र बीजेपी का प्रभारी व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों ही नेताओं को पहले मप्र में लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया था। जबकि विधानसभा चुनाव में यह भूमिका भूपेंद्र यादव व अश्विनी वैष्णव ने अदा की थी। डॉ. महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, असम के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह संन्यास को लेकर खुलकर बोले, कहा- मैंने अभी शुरुआत की है रिटायरमेंट बहुत दूर है

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के अहम सदस्य बन गए हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत विपक्षी टीम पर वह हमेशा भारी पड़ते हैं। बल्लेबाज उनके खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में भी जसप्रीत बुमराह का बोलबाला रहा। खिताबी मुकाबला जीतने के बाद भारत के तीन स्टार खिलाड़ियों (विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा) ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद सबकी नजरें जसप्रीत बुमराह पर आकर टिक गई क्योंकि वह भी काफी समय से निरंतर खेल रहे हैं लेकिन बुमराह ने संन्यास की अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह ने आठ मैचों में 15 विकेट लिए लेकिन उनका योगदान इन आंकड़ों से कहीं अधिक था जिसकी बदौलत भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में रीजा हेंडरिक्स और मार्को जेनसन के विकेट लिए। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। जसप्रीत बुमराह के लिए यह जिंदगी में एक बार होने वाला अनुभव था। जसप्रीत बुमराह ने भारत के सम्मान समारोह के दौरान कहा, “मेरा रिटायरमेंट अभी बहुत दूर है, मैंने अभी शुरुआत की है। यह मैदान सही में बहुत विशेष है। मैं तब बच्चा था तो यहां आया था और आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। बुमराह ने आगे कहा, ”अपने बेटे को देखकर मैं भावुक हो गया और मेरे पास शब्द नहीं थे। मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं अपने बेटे को देखना चाहता हूं (मुझे खेलते हुए देखना)।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet