LATEST NEWS

उषा ठाकुर ने कहा जम्मू कश्मीर में मदरसों की गतिविधियों को देखकर लगता है कि मध्य प्रदेश में भी मदरसों को बंद किया जाना चाहिए

भोपाल शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यसूची में अशासकीय संकल्प को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत अनुच्छेद 30 को खत्म करने के लिए बीजेपी विधायक अभिलाष पांडेय द्वारा अशासकीय संकल्प लाया जाएगा। यह अशासकीय संकल्प अल्पसंख्यकों को धार्मिक या भाषाई आधार पर शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना और प्रबंधन का अधिकार समाप्त करने के लिए लाया जाएगा। इस मामले पर बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मदरसों को बंद करना ही ठीक है। रामेश्वर शर्मा ने भी इसका समर्थन किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने इस बारे में कहा कि वो ऐसे विषयों पर चर्चा नहीं करना चाहते जो जनता के मुद्दों को भटका दें। अभिलाष पांडेय ने कहा- सबको मिले समान शिक्षा अनुच्छेद 30 को खत्म करने के लिए बीजेपी विधायक अभिलाष पांडेय द्वारा अशासकीय संकल्प लाया जा रहा है। इसे लेकर अभिलाष पांडेय ने कहा कि ‘मैंने कई जगह पढ़ा सुना है कि जो भी बच्चे मदरसों में पढ़ते हैं उन्हें उच्च शिक्षा के लिए 10वीं-12वीं में ओपन स्कूल से पढ़ाई करनी पड़ती है। हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बात करते हैं, समान शिक्षा की बात करते हैं। मैं चाहता हूँ कि अल्पसंख्यक बच्चे भी समान शिक्षा नीति के साथ पढ़ाई करें। साथ ही उनका भविष्य उज्जवल बने। उनको अच्छी शिक्षा मिले, इस दिशा में मेरा ये कदम हैं।’ मदरसों को बंद किया जाए- उषा ठाकुर विधानसभा में अनुच्छेद 30 को खत्म करने के लिए बीजेपी विधायक अभिलाष पांडेय के अशासकीय संकल्प पर सियासत छिड़ गई है। इसे लेकर बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा है कि ‘आयोग ने मदरसों का निरीक्षण करने पर पाया कि छोटे छोटे कमरे में कई बच्चे रहते हैं। कई मदरसे मदरसा बोर्ड और शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना चल रहे हैं। बिना अनुमति के बच्चे पाए, तो मानव तस्करी और बँधुआ मज़दूरी का संकेत मिलता है। बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। उनका जीवन सुरक्षित हो उन्हें राष्ट्रवादिता से जोड़ा जाए ये किसी भी सरकार की पहली शर्त है और उसी दिशा में ये कदम है।’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, असम में मदरसों की गतिविधियों को देखकर लगता है कि मध्य प्रदेश में भी मदरसों को बंद किया जाना चाहिए। यहाँ कई देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है और इनका बंद किया जाना अनिवार्य है। वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मुद्दे पर कहा कि मदरसे हों या कोई भी स्थान हो, शिक्षा देना मना नहीं है। लेकिन भारत की शिक्षा पद्धति में भारत का सम्मान, बाबा साहब अंबेडकर का संविधान, सेना के प्रति सम्मान, भारत माता की जय जयकार, राष्ट्रगान ये सब करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार किया हालांकि इस मुद्दे पर जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘मैं ऐसे विषयों पर चर्चा नहीं करना चाहता हूँ, जो जनता के मुद्दे हैं, उनसे भटककर बात होती है। मैं विश्वास नहीं करता हूँ कि इन बातों का जवाब दूँ।’ इस तरह उन्होंने फ़िलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मुख्यमंत्री साय ने 9 वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया

रायपुर जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आज यहां छात्र छात्राओं के लिए खुशियों भरा दिन रहा। जहां एक ओर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया और जशपुर के माटी पुत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। वही दूसरी तरफ शाला प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी बच्चों के अभिनंदन के साथ उन्हें उपहार देने के साथ ही मुख्यमंत्री साय ने 9 वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया। छात्राओं ने साइकिल मिलने की खुशी सामूहिक रूप से साइकिल की घंटी बजाकर जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर बेहतर परिणाम के साथ अपने माता-पिता और बगिया सहित प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है, ताकि संसाधनों के अभाव में और दूरी के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। साइकिल मिलने से उत्साहित छात्राओं ने कहा स्कूल आने जाने में होगी सहूलियत साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। छात्राओं का कहना है कि निःशुल्क साइकिल मिलने की उन्हें काफी खुशी है और अब उन्हें अपने स्कूल तक आने-जाने में सहूलियत होगी। वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, साथ ही पढ़ाई पर उनका फोकस और मजबूत होगा।

इस विधानसभा सत्र की खास बात यह है कि 18 साल तक सत्र में नजर आने वाले शिवराज सिंह चौहान इस सत्र में नजर नहीं आ रहे हैं

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से जारी है. इस विधानसभा सत्र की खास बात यह है कि 18 साल तक सत्र में नजर आने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इस सत्र में नजर नहीं आ रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद 18 जून को विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है. शिवराज सिंह चौहान अब केंद्र में कृषि मंत्री हैं. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद रहते वर्ष 2005 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे. उनके सीएम बनने के बाद वर्ष 2006 में सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़कर विधायक बने थे. वर्ष 2006 के बाद से ही लगातार शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा सीट से विधायक चुनते आ रहे थे. इस दौरान वह विधानसभा सत्र की कार्यवाही में मौजूद रहते थे, लेकिन अब शिवराज सिंह चौहान ने 18 जून को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, नतीजतन 18 साल बाद अब विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान नजर नहीं आ रहे हैं. विदिशा सीट से चुने गए सांसद शिवराज सिंह मालूम हो कि 6 महीने पहले संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली और 163 सीटों पर काबिज हुई. हालांकि चुनाव बाद प्रदेश में सीएम का चेहरा बदल गया. शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाया गया. इधर हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को विदिशा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से रिकार्ड 8 लाख मतों से जीत दर्ज की. शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में कृषि मंत्री बनाया गया है. सांसद बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने 18 जून को विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है. जारी है विधानसभा का मानसून सत्र मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र में विधायकों ने 4287 सवाल पूछे हैं. विधानसभा के मानसून सत्र में तारांकित प्रश्न 2108 पूछे गए हैं, जबकि अतारंकित प्रश्न 2179. इस तरह कुल 4287 प्रश्न पूछे गए हैं. इनमें 2386 ऑनलाइन और 1901 ऑफलाइन प्रश्न पूछे गए हैं. यह विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार हो रहा है. विपक्षी पार्षद नर्सिंग घोटाले को लेकर सवाल जवाब कर रहे हैं.

हताश लड़की ने पहले टेका महाकाल में मत्था, फिर लगा दी शिप्रा में छलांग, इसलिए उठाया कदम

उज्जैन  दिल्ली की एक युवती ने भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद शिप्रा नदी में डूबकर आत्महत्या (Delhi girl attempt suicide in Ujjain) करने का प्रयास किया है। युवती को मौके पर मौजूद गार्ड ने बचा लिया। युवती दिल्ली से नौकरी के लिए उज्जैन आई थी। नौकरी के लिए आई थी उज्जैन पुलिस के अनुसार युवती दिल्ली निवासी है। वह किसी नौकरी के लिए साक्षात्कार देने उज्जैन आई थी। बार-बार साक्षात्कार देने के बावजूद चयन न होने पर वो परेशान हो गई थी, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। कई साक्षात्कार के बाद भी नहीं मिली नौकरी इसके पहले भी वह कई बार नौकरी के लिए साक्षात्कार दे चुकी है, लेकिन कहीं भी उसका चयन नहीं हुआ। उज्जैन में भी इंटरव्यू के बाद नौकरी के लिए युवती का चयन नहीं होने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, युवती ने पहले महाकाल मंदिर जाकर दर्शन किए। शिप्रा नदी में जान देने की कोशिश इसके बाद शिप्रा नदी जाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। वहां उपस्थित गार्ड ने जब युवती को डूबते हुए देखा तो तुरंत उसे बचा लिया। बाद में युवती को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे भोजन करवाकर उसकी काउंसलिंग करवाई जहां उसने अपनी स्थिति बताई। इसके बाद उसे दिल्ली रवाना किया गया। वी केयर फॉर यू के जरिए पुलिस ने युवती की काउंसलिंग करवाई। इस दौरान युवती ने अपने बारे में विस्‍तार से बताया। इसके बाद युवती को अच्‍छी तरह से समझाइश दी गई। टीम ने उसे रेल का टिकट भी मुहैया करवाया। महाकाल पुलिस थाने के एसआई चंद्रभान सिंह खुद अपने वाहन पर उसे रेलवे स्‍टेशन ले गए और दिल्‍ली जाने वाली रेल में बैठाया।

पेरिस ओलंपिक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की

नईदिल्ली पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाना है. पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. ओलंपिक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया. नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने की ये डिमांड हालांकि कुछ खिलाड़ी इस दौरान ऑनलाइन भी जुड़े. इसमें बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का भी नाम शामिल था. नीरज चोपड़ा से तो पीएम मोदी ने खास डिमांड की. पीएम मोदी ने नीरज से कहा, ‘तेरा चूरमा अभी तक आया नहीं.’ इस पर नीरज ने कहा, ‘चूरमा लेकर आएंगे. पिछली बार चीनी वाला चूरमा था हरियाणा वाला… देसी घी और गुड़ का. इस पर मोदी ने कहा, ‘मुझे तेरी मां के हाथ का चूरमा खाना है.’ नीरज चोपड़ा ने आगे कहा, ‘बिल्कुल सर. मैं इस समय जर्मनी में हूं और ट्रेनिंग अच्छी चल रही है. मैं काफी कम प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा हूं क्योंकि बीच-बीच में इंजरी हो रही है. अब काफी बेटर है और पिछले दिनों फिनलैंड में एक प्रतियोगिता में भाग लिया था. एक महीना ओलंपिक के लिए है. कोशिश कर रहा हूं कि खुद को पूरा फिट करके पेरिस जाऊं और शत प्रतिशत दे सकूं.’ शानदार फॉर्म में हैं नीरज चोपड़ा नीरज इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं उन्होंने पिछले महीने 18 जून को ही फिनलैंड के तुर्कू में हुए पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. तब नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा. नीरज ने तब गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले फॉर्म में होने के संकेत दिए थे. फिनलैंड के टोनी केरेनन (84.19 मीटर) दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर ने तीसरा स्थान (83.96 मीटर) हासिल किया. बता दें कि पेरिस ओलंपिक के लिए अभी तक पुरुष हॉकी टीम सहित 80 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल कर ली है. इन खेलों का पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 अन्य शहरों में आयोजन किया जा रहा है. इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 10,500 निर्धारित की गई है. इनमें 32 खेलों की 329 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना है. भारत ने चार साल पहले टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे. पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा क‍ि ओलंंप‍िक में जाने वाले ख‍िलाड़‍ियों को वह 15 अगस्त को सभी ख‍िलाड़‍ियों को लाल क‍िले पर बुलाएंगे. पेरिस ओलंपिक में शामिल होने वाले ये हैं भारतीय खिलाड़ी 1. पृथ्वीराज टोंडाइमन, शूटिंग, 2. संदीप सिंह,    शूटिंग, 3. स्वप्निल कुसाले,    शूटिंग, 4. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर,    शूटिंग, 5. एलावेनिल वलारिवान,    शूटिंग, 6. सिफ्त कौर समरा, शूटिंग, 7. राजेश्वरी कुमारी,    शूटिंग, 8. आकाशदीप सिंह,    एथलेटिक्स, 9. प्रियंका गोस्वामी,    एथलेटिक्स, 10. विकास सिंह,    एथलेटिक्स, 11. परमजीत बिष्ट,    एथलेटिक्स,  12. प्रवील चिथरावेल, एथलेटिक्स, 13. अविनाश साबले, एथलेटिक्स, 14. नीरज चोपड़ा,    एथलेटिक्स, 15. पारुल चौधरी,    एथलेटिक्स, 16. अंतिम पंघल, बॉक्सिंग, 17. निकहत जरीन,    बॉक्सिंग, 18. प्रीति पवार, बॉक्सिंग, 19. लवलिना बोरगोहेन, बॉक्सिंग, 20. किशोर जेना, एथलटिक्स, 21. पुरुष हॉकी टीम, 22. सरबजोत सिंह, शूटिंग, 23.अर्जुन बबूता, शूटिंग, 24. रमिता जिंदल, शूटिंग, 25. मनु भाकर, शूटिंग, 26. अनीष भानवाला, शूटिंग, 27. अंजुम मौदगिल, शूटिंग, 28. धीरज बोम्मादेवरा, आर्चरी, 29. अर्जुन चीमा, शूटिंग, 30. ईशा सिंह, शूटिंग, 31. रिदम सागवान,    शूटिंग, 32.  विजयवीर सिद्धू, शूटिंग, 33. रायजा ढिल्लों, शूटिंग, 34. अंनतजीत सिंह नारुका, शूटिंग,35. विष्णु सर्वनन, नौकायन, 36. अनुष अग्रवाला,    घुड़सवारी, 37. भारतीय पुरुष टीम, टेबल टेनिस, 38. भारतीय महिला टीम,    टेबल टेनिस, 39. राम बाबू, एथलेटिक्स, 40. श्रेयासी सिंह, शूटिंग, 41. विनेश फोगाट, रेसलिंग, 42. अंशु मलिक, रेसलिंग, 43. रीतिका हुड्डा, रेसलिंग44.  बलराज पंवार, रोइंग, 45. प्रियंका गोस्वामी/ आकाशदीप सिंह, एथलेटिक्स, 46. नेथरा कुमान, नौकायन, 47. महेश्वरी चौहान, शूटिंग, 48. पीवी सिंधु,    बैडमिंटन, 49. एचएस प्रणॉय, बैडमिंटन, 50. लक्ष्य सेन,    बैडमिंटन, 51.सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/ चिराग शेट्टी,    बैडमिंटन, 52. अश्विनी पोनप्पा /तनीषा क्रैस्टो, बैडमिंटन, 53. मुहम्मद अनस याहिया/ मुहम्मद अजमल, एथलेटिक्स, 54. रूपल/ज्योतिका श्री दांडी/एमआर पूवम्मा/शुभा वेंकटेशन, एथलेटिक्स, 55. निशा दहिया, रेसलिंग, 56. अमन शेहरावत,    रेसलिंग, 57. निशांत देव, बॉक्सिंग, 58. अमित पंघल, बॉक्सिंग, 59. जेसमिन लम्बोरा,बॉक्सिंग, 60. रोहन बोपन्ना, टेनिस, 61. भजन कौर, आर्चरी, 62. शुभांकर शर्मा,    गोल्फ 63.  गगनजीत भुल्लर, गोल्फ, 64. मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग, 65. तुलिका मान, जूडो, 66. अदिति अशोक,    गोल्फ, 67. दीक्षा डागर,    गोल्फ, 68. रुणदीप राय, आर्चरी, 69. प्रवीण जाधव,    आर्चरी,  70. दीपिका कुमारी,    आर्चरी,71. अंकिता भकत, आर्चरी, 72.श्रीहरि नटराज, स्विमिंग, 73.धीनिधि देसिंघु,स्विमिंग, 74. सुमित नागल, टेनिस, 75. किरण पाहल, एथलेटिक्स, 76. ज्योति याराजी,     एथलेटिक्स, 77. आभा खातुआ, एथलेटिक्स, 78.सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स    , 79. अनु रानी, एथलेटिक्स, 80. तजिंदरपाल सिंह तूर,एथलेटिक्स, 81. अब्दुल्ला अबूबकर, एथलेटिक्स  

उपमुख्यमंत्री साव और शर्मा ने रेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और राजकीय गमछा पहनाया

रायपुर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं पर चर्चा की. वहीं उपमुख्यमंत्री साव और शर्मा ने रेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और राजकीय गमछा पहनाया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स पोस्ट पर शेयर की है. अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा से मुलाकात की और प्रदेश में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की.

हाई कोर्ट ने राज्य और केंद्र से सवाल किया है कि नाबालिगों के बीच प्रेम संबंधों के लिए सिर्फ लड़कों को ही क्यों पकड़ा जाता

नैनीताल उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक ऐसा सवाल किया है, जो अक्सर पूछा जाता है। हाई कोर्ट ने सवाल किया है कि नाबालिगों के बीच प्रेम संबंधों के लिए सिर्फ लड़कों को ही क्यों पकड़ा जाता है, जबकि लड़कियों को छोड़ दिया जाता है? दरअसल, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़कियों के साथ प्रेम और अन्य गतिविधियों में शामिल किशोर लड़कों की गिरफ्तारी के खिलाफ जनहित याचिका सुनवाई की। याचिका पर विचार-विमर्श करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लड़कों को ही क्यों पकड़ा जाता है, जबकि लड़कियों को छोड़ दिया जाता है। वकील मनीषा भंडारी की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस राकेश थपलियाल ने की। याचिका में कहा गया है कि नाबालिग लड़कों और लड़कियों के बीच प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में हमेशा लड़के को ही दोषी माना जाता है। जनहित याचिका में कहा गया है कि यहां तक कि जब लड़की बड़ी हो जाती है, तब भी लड़के को हिरासत में ले लिया जाता है और उसे अपराधी माना जाता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में लड़का ही अंत में खुद को जेल में पाता है, जबकि उसे पकड़ने के बजाय परामर्श दिया जाना चाहिए। 20 नाबालिग अभी भी हिरासत में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि 20 नाबालिग अभी इसी तरह के आरोपों में हिरासत में हैं। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार किया और फिर से कहा कि राज्य इस बात पर विचार कर सकता है कि क्या दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 161 के तहत लड़के का बयान दर्ज करना पर्याप्त होगा? उसकी गिरफ्तारी की आवश्यकता क्या जरूरी है। अदालत ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक उसे ऐसी चीजों में लिप्त न होने की सलाह दी जा सकती है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा, अदालत ने प्रस्ताव दिया कि राज्य ऐसी स्थितियों में पुलिस विभाग के आदेश के पालन के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।  

2036 का दावा मजबूत करेंगे आपके अनुभव, प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों कहा

नई दिल्ली ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की दावेदारी कामयाब रहने को लेकर आश्वस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से इस दावे को मजबूत करने के लिये पेरिस में व्यवस्थाओं का अनुभव साझा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत में कहा कि उनके द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी 2036 ओलंपिक की मेजबानी का दावा मजबूत करने में काम आयेगी। प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘भारत की कोशिश है कि हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करें। इससे भी बड़ा माहौल बनता है और हम प्रयास कर रहे हैं। बुनियादी ढांचा तैयार करने पर विशेषज्ञ काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं ओलंपिक से पहले नहीं लेकिन बाद में वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का आपसे आग्रह करूंगा। आप लोग भी खेल के बाद वहां व्यवस्थायें क्या हैं, उसे देखें। खिलाड़ियों से जो इनपुट मिलेगा, वह 2036 के लिये काम आयेगा। आप यह देखकर आयेंगे तो हमें बहुत सुविधा होगी।’’ पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जायेंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते। भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है जिसमें 21 निशानेबाज हैं।  

MP हाईकोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा बनाए गए, जस्टिस शील नागू की जगह संभालेंगे पदभार

जबलपुर  मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति नागू के स्थानांतरण के बाद, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। जस्टिस संजीव सचदेवा को हाल ही में दिल्ली से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था। इससे पहले, मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति शील नागू को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पहले ही पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए न्यायमूर्ति नागू के नाम की सिफारिश की गई थी। राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद, गुरुवार को उन्हें इस पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। न्यायमूर्ति नागू के नेतृत्व में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे और अब वह अपनी नई भूमिका में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की नियुक्ति से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया की निरंतरता बनी रहेगी, और उनके अनुभव का लाभ न्यायालय को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- चकाचौंध में खोना नहीं, दबाव लिये बिना खेलना

नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को जीत हार का दबाव नहीं लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें ओलंपिक की चकाचौंध में खोये बगैर अपना फोकस बनाये रखना है। प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से शुक्रवार को व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘मेरी कोशिश रहती है कि खेल जगत से जुड़े देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें जानता रहूं और उनके प्रयासों को समझता रहूं। सरकार के नाते व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने हैं तो काम करता रहूं। मेरी कोशिश सभी से सीधे बात करने की होती है।’’ उन्होंने कहा कि ओलंपिक की चकाचौंध में खोना नहीं है क्योंकि इससे फोकस हटता है और ना ही विरोधी को देखकर विचलित होना है। उन्होंने कहा,‘‘यह कद काठी का खेल नहीं है बल्कि कौशल का खेल है। विरोधी खिलाड़ी की कद काठी से विचलित हुए बिना अपनी प्रतिभा पर फोकस रखें और वही परिणाम दिलायेगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘बहुत से लोग सब कुछ जानते हुए भी परीक्षा में गड़बड़ कर देते हैं और उसका मूल कारण है कि परीक्षा पर ध्यान कम होता है और वह अच्छे अंक लाने के दबाव में रहते है। आप जीत हार की चिंता मत कीजिये, पदक आते हैं और नहीं भी आते। इसका दबाव मत लीजिये लेकिन अपना शत प्रतिशत दीजिये।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय खिलाड़ी पेरिस में पुराने तमाम रिकॉर्ड तोड़कर देश के लिये गौरव लेकर आयेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप अपनी तपस्या से इस स्थान तक पहुंचे हैं। अब देश को खेल के मैदान पर कुछ देने का मौका है। खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाला देश के लिये गौरव लेकर आता है। मुझे विश्वास है कि इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोडकर हमारे खिलाड़ी आयेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह ओलंपिक से लौटने के बाद खिलाड़ियों के स्वागत का इंतजार करेंगे। मोदी ने कहा, ‘‘मैं आपका फिर से इंतजार करूंगा जब आप 11 अगस्त को ओलंपिक खत्म होने के बाद लौटेंगे। मैं कोशिश करूंगा कि 15 अगस्त को लालकिले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आप मौजूद रहें ताकि देश आपको देख सके क्योंकि जीत हार तो अलग लेकिन ओलंपिक खेलने जाना ही बहुत बड़ी बात है।’’ उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी नींद का पूरा ध्यान रखने के लिये भी कहा। उन्होंने कहा, ‘‘खेल जगत में अभ्यास और निरंतरता का जितना महत्व है उतना ही नींद का है।आप सोचोगे कि प्रधानमंत्री आपको सोने के लिये कह रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अच्छी नींद बहुत जरूरी है। शरीर की मेहनत वाली नींद एक बात है और सभी चिंताओं से मुक्त होकर सोना अलग है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से ओलंपिक के दौरान सीखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा,‘‘खिलाड़ी नाकाम होने पर भी कभी परिस्थिति को दोष नहीं देता। हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये जा रहे हैं लेकिन ओलंपिक सीखने का भी बहुत बड़ा मैदान होता है। अपने खेल के अलावा बाकी खेलों को भी देखने का मौका होता है ताकि नया सीख सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीखने की आदत से काम करने वाले के लिये सीखने के बहुत अवसर होते हैं। यूं तो दुनिया के समृद्ध और उत्तम सुविधाओं के साथ आये हुए देश के लोग भी शिकायत करते नजर आयेंगे लेकिन हमारे खिलाड़ी कठिनाइयों को, असुविधाओं को हाशिये पर रखकर मिशन के लिये लग जाता है क्योंकि उसके मन में तिरंगा, अपना देश होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों को पहले इसलिये भेजते हैं कि वहां के अनुकूल ढल सकें। खिलाड़ियों की सुविधा के लिये इस बार भी कुछ नया करने का प्रयास किया है। वहां के भारतीय समुदाय को भी हम सक्रिय करते हैं जो वह रखते हैं।’’ प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गोलकीपर पी आर श्रीजेश, तीरंदाज दीपिका कुमारी, पहलवान अंतिम पंघाल, निशानेबाज मनु भाकर, रमिता जिंदल, चौदह वर्ष की तैराक धिनिधि देसिंघु के अलावा आनलाइन जुड़ने वालों में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु और मुक्केबाज निकहत जरीन समेत लगभग 90 खिलाड़ी शामिल थे। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जायेंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते। भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।  

राजावत पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में, त्रिसा.गायत्री भी जीते

कैलगरी (कनाडा) भारत के उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान के ताकुमा ओबायाशी को सीधे गेम में हराकर कनाडा ओपन एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत ने 33वीं रैंकिंग वाले ओबायाशी को 38 मिनट में 21.19, 21.11 से हराया। अब उनका सामना डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से होगा। महिला युगल में तीसरी वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने डेनमार्क की नताशा एंथोनिसेन और नीदरलैंड की एलिसा टी को अंतिम 16 के मुकाबले में 17.21, 21.7, 21.8 से हराया। अब उनका सामना चीनी ताइपै की पेइ एस सियेह और एन जू हंग से होगा। अनुपमा उपाध्याय और तान्या हेमंत की जोड़ी दूसरे दौर में हार गई। पुरूष युगल में कृष्ण प्रसाद गारागा और के साई प्रतीक को भी पराजय का सामना करना पड़ा जबकि मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रूत्विका गाड्डे की जोड़ी हार गई।  

RBI की बड़ी कार्रवाई, बनारस मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया कैंसिल, अब ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?

नईदिल्ली  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बनारस मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस निर्णय के बाद बैंक के ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि वे अब अपने खातों में पैसा जमा या निकाल नहीं सकेंगे। दरअसल बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति इस कदम के पीछे का प्रमुख कारण है। बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बनारस मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है। यह निर्णय बैंक की वित्तीय स्थिति के अत्यधिक खराब होने के कारण लिया गया है। 4 जुलाई के बाद से यह बैंक किसी भी प्रकार का बैंकिंग कार्य नहीं कर सकेगा। जानकारी के अनुसार RBI ने उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से बैंक के लिए लिक्विडेटर नियुक्त करने का अनुरोध किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बनारस मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक के पास न तो आय के पर्याप्त स्रोत हैं और न ही पर्याप्त पूंजी। ऐसे में बैंक का संचालन जमाकर्ताओं के हित में नहीं है। बैंक की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ है। जानकारी दे दें कि दिसंबर में बैंक पर प्रतिबंध लगाए गए थे और अब लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जानिए कैसे मिलेगा ग्राहकों का पैसा वापस? दरअसल बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक के जमाकर्ताओं को अपना पैसा निकालने के लिए जमा बीमा और लोन गारंटी निगम (DICGC) के पास आवेदन करना होगा। वहीं बैंक के अनुसार, 99.98% जमाकर्ता DICGC के जरिए अपना पूरा पैसा वापस पा सकते हैं। DICGC किसी भी जमाकर्ता को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की राशि लौटाती है। 30 अप्रैल तक, DICGC ने 4.25 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया है। जमाकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी: लाइसेंस रद्द: 4 जुलाई के बाद से बनारस मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक कोई भी बैंकिंग कारोबार नहीं कर पाएगा। DICGC आवेदन: जमाकर्ताओं को DICGC के माध्यम से अपने पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। अधिकतम वापसी: DICGC अधिकतम 5 लाख रुपये तक की राशि किसी भी जमाकर्ता को वापस करती है। लिक्विडेशन प्रक्रिया: उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से बैंक के लिए लिक्विडेटर अपॉइंट किया जाएगा।

शेयरों में भारी गिरावट के कारण HDFC Bank का मार्केट कैप 53,000 करोड़ रुपये कम हो गए

मुंबई पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी जहां 100 अंकों से ज्‍यादा टूट गया था तो वहीं Sensex में 400 अंक से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई थी. वहीं बैंक निफ्टी में सबसे ज्‍यादा 1.42 फीसदी की कमी आई है. इस बीच, HDFC बैंक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा नुकसान कराया है. 53000 करोड़ रुपये का नुकसान! शुक्रवार को बाजार खुलते के कुछ देर बाद ही HDFC बैंक के शेयर 4 फीसदी से ज्‍यादा टूट गए. शेयरों में भारी गिरावट के कारण HDFC Bank का मार्केट कैप 53,000 करोड़ रुपये कम हो गए. यानी कि HDFC बैंक के निवेशकों का वैल्‍यूवेशन 53000 करोड़ रुपये कम हुआ है. अभी प्राइवेट सेक्‍टर के बड़े बैंक का मार्केट कैप 13.13 लाख करोड़ रुपये है. खबर लिखे जाने तक HDFC बैंक के शेयर 4.16 फीसदी गिरकर 1655 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. HDFC बैंक के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट क्‍यों? देश के सबसे बड़े बैंक के शेयरों में तगड़ी गिरावट कर्जदाता द्वारा लोन और एडवांस, डिपॉजिट ग्रोथ पर जून तिमाही के कारोबारी अपडेट देने के बाद आया है. जून तिमाही के नतीजों से पहले बैंक ने अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक HDFC बैंक के लिए लोन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन और डिपॉजिट ग्रोथ आमतौर पर कम रहे हैं. नोमुरा इंडिया ने अपने नोट अपडेट में कहा है कि पिछले तीन वर्षों में बैंक के लोन और डिपॉजिट में 1 से 3 प्रतिशत की ग्रोथ रही है. बैंक लोन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में कमी वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के अपडेट के बाद, एचडीएफसी बैंक का शेयर बीएसई पर 4.19 प्रतिशत गिरकर 1,654.25 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए थे.  HDFC बैंक ने प्रो-फॉर्मा आधार पर अपने ग्रॉस मैनेजमेंट एसेट (AUM) में 11 प्रतिशत की साल-दर-साल या फ्लैट ग्रोथ रखी है. लोन बिक्री के बाद, ग्रॉस डेट में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि साल-दर-साल ग्रोथ 10.8 प्रतिशत की रही है. HDFC बैंक के शेयर पर आया टारगेट नोमुरा इंडिया ने शेयर पर 1,660 रुपये का टारगेट प्राइस सुझाया है और कहा “एचडीएफसी बैंक की ऋण और जमा वृद्धि (प्रो-फॉर्मा आधार पर) हमारे वित्त वर्ष 25 एफ अनुमानों से कम है, जो कि क्रमशः 12 प्रतिशत और 17 प्रतिशत है. एचडीएफसीबी की बैलेंस शीट में सुधार हो रहा है, लेकिन हमारा मानना ​​है कि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होगी.

एक पेड़ मां के नाम: मुख्यमंत्री साय ने सभी से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की

 रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी जन्मभूमि बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने भी रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने आंवले का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मां के साथ रिश्ता अनमोल होता है। जिस प्रकार मां हमे जीवन देती है, हमारा पालन पोषण करती है, वैसे ही प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है। इसकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस मुहिम से हम सभी को जुड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी से  “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने आग्रह किया। साथ ही सभी से पौधों का संरक्षण हेतु संकल्प लेने कहा।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एशियाई युगल स्क्वाश के पहले दिन जीते अभय सिंह

नई दिल्ली एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने मलेशिया के जोहोर में चल रही एशियाई युगल स्क्वाश चैम्पियनशिप के पहले दिन भारतीय चुनौती की अगुवाई करते हुए अपने दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। भारतीय दल ने पांच में से चार मुकाबले जीते। अभय और वेलावन सेंथिलकुमार ने फिलीपीन के डेविड पेलिनो और रेमार्क बेगोर्निया को पुरूष युगल में 2.0 से हराया। वहीं अभय और जोशना चिनप्पा ने मिश्रित युगल में फिलीपीन के वोन्ने डालिडा और बेगोर्निया को 11.4, 11.3 से मात दी। इसके बाद सिंगापुर की नैशा सिंह और एंडर्स ओंग वी जुन को 11.3, 11.6 से हराया। महिला युगल में रतिका एस सीलान और पूजा आरती ने एक मैच जीता जबकि एक हारा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet