LATEST NEWS

रीवा, भोपाल सहित 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अब तक कहां-कितना बरसा पानी

भोपाल मध्यप्रदेश में अब तक 6 इंच बारिश हो चुकी है। अभी भी सामान्य से आधा इंच पानी कम गिरा है। अगले 24 घंटे एमपी में अच्छी बारिश होगी। शिवपुरी, रायसेन, सतना रीवा, नीमच, श्योपुरकलां, भिंड समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी पानी गिरेगा। शुक्रवार को सुबह से ही इंदौर में सुबह से बादल छाए रहे। अगले 24 घंटे कई जिलों में अच्छी बारिश मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दक्षिणी गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इससे MP में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में 5 से 8 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। 48 घंटे के बाद सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन हल्की बारिश जारी रहेगी। 7 जुलाई को सिस्टम फिर स्ट्रॉन्ग होगा। इससे 8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार को  सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, नीमच, श्योपुरकलां, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, सिंगरौली, मैहर, पन्ना, छतरपुर, भोपाल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के सभी जिलों में भी आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। सतना और सागर में अच्छी बारिश सतना में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई। 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा। सागर में 1 इंच से अधिक बारिश हुई। भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, छतरपुर जिले के नौगांव, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। जानें अब तक कहां, कितनी बारिश मध्यप्रदेश में अब तक 6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 6.5 इंच बरसात होनी थी। औसत 9% बारिश कम हुई है। भोपाल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राजधानी में अब तक साढ़े 10 इंच पानी गिन चुका है। जो कुल बारिश की 62% है। इंदौर  में 7.33 इंच पानी गिर चुका है, जो कुल बारिश का 23% है।  जबलपुर में सामान्य से 12% कम बारिश हुई है। 6.7 इंच बारिश हुई है। उज्जैन में 5.6 इंच बारिश हो चुकी है। ग्वालियर में औसत से 67% ज्यादा बारिश हो चुकी है। उमरिया में सबसे कम 58 प्रतिशत बारिश हुई है। इन जिलों में इतनी बारिश कटनी में 3.79, नरसिंहपुर 5.58, छिंदवाड़ा 7.75, सिवनी 8.94, मंडला 9.41, बालाघाट 5.85, डिंडोरी 9.70 इंच पानी गिरा। सीहोर 6.45, राजगढ़ 6.20, रायसेन 5.25 और विदिशा में 6.88  इंच पानी बरसा। धार 5.93, झबुआ 6.33, अलीराजपुर 7.15, बड़वानी 5.73, बुरहानपुर 6.51, खंडवा 6.49 और खरगोन में 4.79 इंच बारिश हुई। इंदौर, नर्मदापुरम और रतलाम में बादल छाए हुए हैं। अशोकनगर में देर रात तक हुई तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए हैं। सावन और खजुरिया गांव की पुलिया के ऊपर पानी बह रहा है। ट्रैफिक रुका है। शहर की शंकर कॉलोनी में एक घर की टीन की छत गिर गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रीवा, नीमच, श्योपुरकलां, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, सतना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी पानी गिरेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में कई जिलों में 5 से 8 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। 48 घंटे के बाद सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन हल्की बारिश जारी रहेगी। 7 जुलाई को सिस्टम फिर स्ट्रॉन्ग होगा। इससे 8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।  

नर्स और फैक्ट्री वर्कर का बेटा किएर स्टार्मर बनेगा UK का PM, ऋषि को मिली करारी हार

लंदन ब्रिटेन चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती जारी है. एग्जिट पोल के अनुरूप मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. 14 साल के इंतजार के बाद देश में लेबर पार्टी की सरकार बनने जा रही है. अब तक के नतीजों में लेबर पार्टी 410 सीटें जीत चुकी है जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 119 सीटें ही जीत पाई है. 650 में से 641 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया जा चुका है. लिबरल डेमोक्रेट्स ने अभी तक 71 सीटों, स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने आठ सीटों, रिफॉर्म यूके ने चार सीटों, प्लेड सिमरू, सिन फेन और डीयूपी ने चार-चार सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि ग्रीन पार्टी चार सीट पर जीत हासिल कर पाई है. PM मोदी ने ब्रिटेन चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर किएर स्टार्मर को दी बधाई। किएर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल के शासन को खत्म करके शानदार जीत के संकेत दिए हैं. हालांकि अभी यूके के प्रधानमंत्री चुनाव के आधिकारिक नतीजे घोषित नहीं हुए हैं. इस बीच लेबर पार्टी के किएर स्टार्मर के बारे में जानना जरूरी हो जाता है, जो संभवतः इस प्रंचड जीत के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे. कौन हैं किएर स्टार्मर? किएर रॉडनी स्टार्मर (Keir Starmer) एक ब्रिटिश राजनेता और वकील हैं. स्टार्मर का जन्म 2 सितंबर 1962 को इंग्लैंड के सरी में ऑक्सटेड नामक छोटे से शहर में हुआ था. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के चार बच्चों में से एक, उनका पालन-पोषण लंदन के बाहर एक छोटे से शहर में एक तंगी भरे घर में हुआ. उनके पिता एक फैक्ट्री में टूल बनाने का काम करते थे, जिन्होंने स्टार्मर नाम लेबर पार्टी के पहले नेता किएर हार्डी के नाम पर रखा था. स्टार्मर की मां हॉस्पिटल में नर्स थीं. स्टार्मर जब छोटे थे तभी एक गंभीर बीमारी की वजह से उनकी मां का निधन हो गया था. मां का साया सिर से उठ जाने की वजह से उन्हें बचपन से ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले परिवार के पहले सदस्य थे कई मुश्किलों के बावजूद स्टार्मर ने कभी हार नहीं मानी. वे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे, परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने की वजह से ही उनका एडमिशन एक प्रतिष्ठित हाई स्कूल में हुआ था. वे यूनिवर्सिटी जाकर पढ़ाई करने वाले अपने परिवार में पहले थे. 1985 में लीड्ल यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री हासिल की. इसके बाद 1986 में ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट एडमंड हॉल से सिविल लॉ से ग्रेजुएट हुए. गरीबों की मुफ्त में दी कानूनी सलाह लॉ की पढ़ाई करने के बाद, स्टार्मर ने काफी समय तक गरीबों को मुफ्त में कानूनी सलाह दी. वे कई बड़े मामलों में गरीबों की ओर से पैरवी करते थे, उन्हें मानवाधिकारों से जुड़े से मामलों में विशेषज्ञता हासिल है. उन्होंने ट्रेड यूनियनों, मैकडॉनल्ड्स विरोधी प्रचारकों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौत की सजा पाए कैदियों की वकालत की. 2007 में विक्टोरिया अलेक्जेंडर से हुई थी शादी स्टार्मर ने 2007 में विक्टोरिया अलेक्जेंडर से शादी की और उनके दो बच्चे हैं. स्टार्मर, एक प्रतिभाशाली संगीतकार भी हैं. उन्होंने नॉर्मन कुक के साथ स्कूल में वायलिन की शिक्षा ली, जिन्होंने बाद में हाउसमार्टिन्स के लिए डीजे फैटबॉय स्लिम के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की थी. जब स्टार्मर को पहली बार मिली अलग पहचान 2003 में, स्टार्मर ने राजनीति की ओर रुख करना शुरू किया, उत्तरी आयरलैंड में पुलिस द्वारा मानवाधिकार कानूनों का पालन सुनिश्चित करने की भूमिका निभाकर कई लोगों को हैरान कर दिया था. इसके पांच साल बाद, उन्हें लेबर प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन के द्वारा इंग्लैंड और वेल्स के लिए सार्वजनिक अभियोजन निदेशक (DPP) के रूप में नियुक्त किया गया. वे 2008 से 2013 तक इस पद पर रहे. उन्होंने व्यय घोटाले में शामिल सांसदों, फोन-हैकिंग में फंसे पत्रकारों और इंग्लैंड में दंगों में भाग लेने वाले युवाओं का नेतृत्व किया. महारानी एलिजाबेथ ने दी थी प्रतिष्ठित नाइट की उपाधि नाइट की उपाधि ब्रिटेन में दी जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित उपाधियों में से एक है और यह राजशाही द्वारा दी जाती है. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने साल 2014 में बकिंघम पैलेस में स्टार्मर को नाइट की उपाधि दी थी, जिसके बाद नाम के साथ ‘सर’ कहा जाता है. लेकिन स्टार्मर को यह कभी पसंद नहीं आया, वे चाहते हैं कि लोग उनके नाम के साथ किसी टाइटल का इस्तेमाल न करें. एक न्यूज इंटरव्यू में स्टार्मर ने कहा था, ‘ जब मैं डीपीटी था, तो सभी लोग मुझे डायरेक्टर कहते थे लेकिन मैंने मना किया, मुझे किएर स्टार्मर ही कहें.’ स्टार्मर का राजनीतिक सफर साल 2015 में स्टार्मर पहली बार संसद के लिए चुने गए. वह 2015 से 2024 तक होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से संसद सदस्य हैं. वे एक साल तक ब्रिटेन की शैडो कैबिनेट में इमीग्रेशन मिनिस्टर थे. इसके अलावा स्टार्मर 2016 से 2020 तक यूरोपीय संघ (EU) से बाहर निकलने के लिए शैडो राज्य सचिव भी थे. अप्रैल 2020 में स्टार्मर को लेबर पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था. वे ब्रिटेन की संसद में साल 2020 से प्रतिपक्ष और लेबर पार्टी के नेता हैं. उन्होंने लेबर पार्टी के वैचारिक रुख को दूर-दराज़ के वामपंथी रुख से राजनीतिक मध्यमार्ग की ओर मोड़ा है. पूरे अभियान के दौरान, मतदाताओं को उनका संदेश यही रहा है कि लेबर सरकार बदलाव लाएगी. उनका पूरा पेशेवर जीवन जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए रहा है.  अब वे 61 वर्ष की उम्र में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनेंगे. भारत के लिए यूके इलेक्शन महत्व भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दो साल से अधिक समय से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत कर रहे हैं. लेबर पार्टी की प्रचंड जीत से दोनों देशों के बीच एफटीए पर चल रही वार्ता के डायनामिक्स में बदलाव आ सकता है. यदि सर्वेक्षण सटीक होते हैं, तो अन्य यूरोपीय देशों की तरह ब्रिटेन में भी वर्तमान सरकार बदल जाएगी. बता दें कि जीत के बाद किएर स्टार्मर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कर दिखाया. आपने इसी के लिए प्रचार किया था, आपने … Read more

पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? इस खास मकसद से न्योता भेज रही है शहबाज शरीफ सरकार

इस्लामाबाद पाकिस्तान का कहना है कि अक्टूबर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग की वह मेजबानी करेगा और इसमें भारत समेत सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करेगा। ऐसे में यह बड़ा सवाल होगा कि भारत की ओर से किसे भेजा जाता है। बीते करीब एक दशक से दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ अच्छे रिश्तों की पहल की थी। उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया था और फिर एक बार अचानक पाकिस्तान भी गए थे। यह मौका नवाज शरीफ के जन्मदिन का था। 2015 में उनका यह दौरा अहम था क्योंकि 10 साल बाद कोई भारतीय पीएम पाकिस्तान पहुंचा था। फिर इसके बाद पठानकोट, उड़ी जैसे आतंकी हमले हुए और भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऐक्शन लिए। दोनों देशों के बाद तब से ही रिश्ते खराब हैं और अब करीब 9 साल बीत चुके हैं। इस दौरान किसी भी भारतीय मंत्री या पीएम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हालांकि बीते साल बिलावल भुट्टो जरदारी जरूर गोवा आए थे, जब एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग बुलाई गई थी। ऐसे में अब भारत की ओर से कौन इस मीटिंग में प्रतिनिधित्व करता है, इस पर सभी की नजरें होंगी। पाक के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की अध्यक्षता के रूप में पाकिस्तान इस वर्ष अक्टूबर में एससीओ शासनाध्यक्ष बैठक की मेजबानी करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देगा। बलोच ने कहा, ‘इसकी अध्यक्षता पाकिस्तान के पास है, इसलिए अध्यक्ष के रूप में हम एससीओ सदस्य देशों के सभी शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर में आयोजित होने वाली शासनाध्यक्षों की बैठक में एससीओ के सभी सदस्यों का प्रतिनिधित्व होगा।’ उन्होंने कहा कि अक्टूबर में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिस्तरीय बैठक और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी। जिनमें एससीओ सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बलोच ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में किसी गुट का हिस्सा नहीं बनेगा क्योंकि वह सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने में विश्वास रखता है।  

पीएम नरेंद्र मोदी के सामने नायडू ने मांग रखी कि आंध्र प्रदेश के लिए अलग से बजट आवंटित किया जाए

नईदिल्ली आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू दो दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से 20 मिनट की मुलाकात की। मीटिंग का वक्त भले ही कम था, लेकिन चंद्रबाबू नायडू की डिमांड लिस्ट बहुत लंबी थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने मांग रखी कि आंध्र प्रदेश के लिए अलग से बजट आवंटित किया जाए। इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालय भी अपनी परियोजनाओं में आंध्र प्रदेश को प्राथमिकता दें। इसी के तहत उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की। केंद्र की एनडीए सरकार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले चंद्रबाबू नायडू इस बात का अहसास है कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता। ऐसे में उनकी मांग स्पेशल पैकेज पर आ गई है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने पीएम मोदी से आंध्र पर 13 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का मुद्दा उठाया। नायडू ने कहा कि ऐसी स्थिति पहले की जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौर में बनी, जबकि राज्य में कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार नहीं हुआ है। नायडू ने इस मीटिंग में लंबी डिमांड लिस्ट रखते हुए कहा कि पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए भी मोदी सरकार रुके हुए फंड को जारी करे। उनकी एक बड़ी मांग यह भी थी कि अमरावती को राजधानी के तौर पर तैयार करना है। उसके लिए फंड की कमी है। इसलिए मोदी सरकार की ओर से यदि मदद मिल जाए तो यह काम तेजी से पूरा हो सकेगा। इसके अलावा राज्य में सड़कों, बांध, पुलों, सिंचाई परियोजनाओं के तेजी से विकास के लिए उन्होंने अलग से पैकेज की मांग की है। उनका कहना था कि बुंदेलखंड के लिए सरकार ने जिस तरह से अलग परियोजना तैयार की और स्पेशल पैकेज जारी किया गया। उसी तरह आंध्र प्रदेश को लेकर भी विचार किया जाए। गडकरी शिवराज को भी सौंप दिया मांग पत्र पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद नायडू ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने राज्य में हाईवेज के विकास के लिए फंड की मांग की। कई परियोजनाओं का खाका भी नितिन गडकरी के सामने पेश किया। यही नहीं इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी बात की। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को वह कुछ और मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह मांग करेंगे कि मंत्रालयों की ओर से आंध्र के लिए भी स्पेशल योजनाएं तैयार की जाएं।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी पहुंचे बगिया हेलीपेड

 रायपुर, हेलीपेड पर जंप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया उनका आत्मीय स्वागत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव परदेशी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री जी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी और आरंग विधायक भी पहुंचे बगिया बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने पांच साल की एक बच्ची समेत नौ लोगों को बचा लिया, 89 प्रवासी मृत मिले

नोउअक्चोत्त मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने दक्षिण-पश्चिमी मॉरिटानिया के एनडियागो के पास 89 अवैध प्रवासियों के शव बरामद किए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मॉरिटानियाई समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि प्रवासी मछली पकड़ने वाली बोट पर सवार थे। बोट एनडियागो शहर से चार किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर में फंसी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने पांच साल की एक बच्ची समेत नौ लोगों को बचा लिया। रिपोर्ट में जीवित बचे लोगों के हवाले से बताया गया है कि यह बोट छह दिन पहले सेनेगल-गाम्बिया सीमा से यूरोप की ओर रवाना हुई थी। इसमें 170 प्रवासी सवार थे। वे सेनेगल-गाम्बिया बॉर्डर होते हुए यूरोप जा रहे थी, लेकिन अटलांटिक महासागर में पानी के भंवर में फंस गए। समुद्र तट से करीब 4 किलोमीटर दूर उनकी नाव फंसी थी। खतरे का सिग्नल मिलते ही नौसेना के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डूबने से 89 लोग दम तोड़ चुके थे। बचाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 70 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में बड़े पैमाने रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। यमन और अफगानिस्तान में हो चुके हादसे बता दें कि अब से पहले यमन और अफगानिस्तान में ऐसे ही 2 बड़े हादसे हो चुके हैं। यमन में अदन शहर के पास समुद्र तट में नाव डूब गई थी। इस हादसे में करीब 45 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 140 के करीब लोग लापता हुए थे, जिनका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए लोग हॉर्न ऑफ अफ्रीका से थे और रेड सी को पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भंवर में फंस गए। बता दें कि अकसर प्रवासी मजदूर अच्छे काम की तलाशमें सऊदी अरब पहुंचने के लिए ईस्टर्न रूट पर सफर पर निकलते हैं। यमन के लाल सागर को क्रॉस करने का प्रयास करते हैं, लेकिन भंवर में फंसकर डूबने से या भूख प्यास से मर जाते हें। यमन में हुए हादसे से पहले अफगानिस्तान में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक नदी पार करते समय नाव पलटकर डूब गई थी। हादसे में 20 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 ग्रामीणों की मौत पर जताया गहरा दुःख

 रायपुर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस दुःखद  घटना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

6 दिनों में हिम शिवलिंग के दर्शन करने वालों की संख्या सवा लाख पार, उत्साहित हैं यात्री

श्रीनगर अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोले बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। वीरवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका था। यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है। जानकारी के अनुसार जम्मू से सातवें जत्थे में 4487 पुरुष, 1011 महिलाएं, 10 बच्चे और 188 साधु बालटाल और पहलगाम रूट के लिए रवाना हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 219 वाहनों के माध्यम से सुबह 3 बजे के बाद जत्था रवाना हुआ। इसमें 3668 यात्री पहलगाम और 2028 बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को कश्मीर के दोनों आधार शिविरों से शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी। वर्ष 2023 में 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। शुक्रवार को यात्रा का आठवां जत्था जम्मू से रवाना होना है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में यात्रा बाधित हो सकती है लेकिन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इसके लिए किसी तरह की सूचना नहीं दी है।  

श्वेता तिवारी: सांप के साथ पानी में पूरी रात रहने की पूरी कहानी

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से पहचान मिली। इस शो ने श्वेता की लाइफ रातोंरात बदल दी और वो स्टार बन गईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। श्वेता ने बताया कि एक गोली के दौरान वह रात भर जिंदा सांप के साथ पानी में रही थीं। इस बात का अहसास उन्हें तब हुआ जब सुबह हुई। श्वेता तिवारी का ये पूरा किस्सा जानकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। फिल्म सिटी में था लेक शूट श्वेता तिवारी ने हाल ही में बॉलीवुड के गानों से बात की। एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं सीजन एक सी यादगार की शूटिंग कर रही थी। ये बात तब की है जब कुछ ही एपिसोड ऑन एयर हुए थे यानी कि सीरियल के शुरुआती दिनों की। सीन ये था कि मैं नदी में गिरती हूं और सीजेन मुझे बचाने के लिए उसमें कूद जाती हूं। कहानी की रिक्वायरमेंट के अनुसार हम दोनों को रातभर पानी में ही रहना था। हम लोग फिल्म सिटी वाली लेक में शूट कर रहे थे। रातभर हम दोनों पानी में रहे।’

नोएडा के LOGIX मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

नोएडा नोएडा के लॉजिक्स मॉल के अंदर स्थित एक शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों और नोएडा पुलिस के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी बड़ी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए आनन-फानन में पूरे मॉल को खाली करा लिया। जानकारी के अनुसार, नोएडा के थाना सेक्टर-24 के अंतर्गत आने वाले लॉजिक्स मॉल के अंदर स्थित एक कपड़े के शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। थाना सेक्टर 24 पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मॉल में धुआं भरने के बाद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। फायर विभाग मौके पर है और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मॉल के अंदर कोई फंसा हुआ नहीं है। जैसे ही मॉल में धुआं भरना शुरू हुआ, वैसे ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मॉल प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक चरण में आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग का दायरा बढ़ने पर इसकी सूचना पुलिस बल और अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल  की 6 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद 4 और गाड़ियां वहां पहुंच गईं। इस घटना में अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मॉल के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हैं। मौके पर मौजूद एक दमकल अधिकारी ने बताया कि हम लोगों को सुबह 11 बजे फायर सर्विस यूनिट को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि लॉजिक्स मॉल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एडिडास का शोरूम, जोकि बंद था उसमें आग लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने यहां पर 10 गाड़ियां भेजी हैं। दमकल कर्मियों ने आग पूरी तरह बुझा दी है, अब मशीनों के माध्यम से मॉल में भरे धुएं को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम आसपास की दुकानों में भी वायरिंग और आग की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने ऊपर से नीचे तक पूरा मॉल चेक कर लिया है, अंदर किसी भी फ्लोर पर कोई फंसा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि चूंकि, शोरूम का शटर बंद और और मॉल भी पूरी तरह से खुला नहीं था, इसलिए शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है।    

आज 1.29 करोड़ों लाड़ली बहनों को मिलेगी Ladli Behna Yojna की क़िस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

भोपाल मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है, उनके बैंक खातों में आज यानि शुक्रवार को 1250 रुपये राशि आ जाएगी। यह राशि मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत आएगी। इस बार आने वाली राशि योजना की 14वीं किस्त होगी। यह खुशखबरी खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। योजना के तहत सरकार बहनों के खातों में 1250 रुपए अंतरित (ट्रांसफर) करेगी। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार इस बार 5 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त बहनों के खातों में ट्रांसफर कर रही है। 14वीं किस्त के रूप में 9 हज़ार 455 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्वीट किया कि हमारा प्रण, महिला सशक्तिकरण। मेरी लाड़ली बहनों, 5 जुलाई को आपके खातों में 1250 रुपए की 14वीं किस्त अंतरित करुंगा। आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शिवराज सिंह चौहान ने जारी की थी योजना आपको बता दें कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त 10 जून 2023 को महिलाओं के खातों में आई थी। आरंभ में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते रहे, लेकिन तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया। कल 3 जुलाई को विधानसभा में पेश किए गए मोहन सरकार के पहले बजट में लाड़ली बहना योजना के बजट राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। योजना के लिए 18984 करोड़ का प्रावधान दिया है। इसके एक दिन बाद सीएम ने 14वी किस्त भेजने का ऐलान कर दिया है। लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सरकार हर महीने 1250 रुपए की किस्त जारी की जाती है, जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार हर महीने की 10 तारीख को सहायता राशि ट्रांसफर करती है, लेकिन 14वीं किस्त 5 जुलाई यानी आज जारी करेगी। करीब 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।

हत्या मामले में अभिनेता दर्शन की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ाई गई

बेंगलुरु शहर स्थित एक अदालत ने  रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और अन्य की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी। दर्शन और पवित्रा सहित सभी 17 आरोपियों को बेंगलुरु और तुमकुरु जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया क्योंकि उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे। इससे गुस्साए दर्शन ने रेणुकास्वामी की हत्या कर दी जिसका शव नौ जून को सुमनहल्ली में एक बरसाती नाले के पास मिला था। अधिकारियों का कहना है कि चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा और आरोपियों में से एक राघवेंद्र नामक व्यक्ति रेणुकास्वामी को इस बहाने यहां के आरआर नगर स्थित एक शेड में लाया था कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी शेड में उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

कूनों में बच्चों संग बारिश का आनंद लेती दिखी चीता गामिनी, केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो

Cheetah Gamini was seen enjoying the rain with children in the pond, Union Minister shared the video

Cheetah Gamini was seen enjoying the rain with children in the pond, Union Minister shared the video

जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा कुएं में शख्स को निकालने उतरे चार लोगों की मौत, गैस रिसाव से गई पांच की जान

जांजगीर-चांपा  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इस गैस रिसाव में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना शुक्रवार की सुबह पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं के अंदर गया था। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक व्यक्ति अंदर उतरते गए। कुएं के अंदर फैसले जहरीली गैस की वजह से पांच लोगों की मौत हुई है। लकड़ी निकालने घुसा था व्यक्ति यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। राजेंद्र जायसवाल कुएं के अंदर गिरी लकड़ी को निकालने के लिए उतरा था। लकड़ी निकालने के लिए उतरने के बाद उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद एक के बाद एक पांच लोग कुएं में उतर गए। जहरीली गैस की वजह से सभी अंदर बेहोश हो गए और दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शवों को निकाला है। साथ ही सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों का नाम रामचंद्र जायसवाल 60 वर्ष, पड़ोसी रमेश पटेल 50 वर्ष, रमेश पटेल के दो बेटे जितेंद्र पटेल 25 वर्ष, राजेंद्र पटेल 20 वर्ष, एक और पड़ोसी टिकेश्वर चंद्रा 25 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दम घुटने से सभी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले में जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर के एसडीआरएफ की टीम की इंतजार की जा रही है। स्थानीय गोताखोर पहुंचे हुए मगर ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण रिंग कुएं में नहीं उतरा गया है। शव को निकलने के बाद अस्पताल भेजा जायेगा। मृतकों में पिता, दो बेटे और दो पड़ोसियों की मौत हुई है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, मृतकों में एक व्यक्ति की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी का आज बर्थडे था। घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन है। पीएम के बाद सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet