बीजेपी ने 23 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी, सूची में यूपी का नाम नहीं
BJP appointed in-charges in 23 states UP’s name not in the list
BJP appointed in-charges in 23 states UP’s name not in the list
लखनऊ भोजीपुरा के पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य का विधान परिषद पहुंचना तय है। विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद बहोरन लाल के दिन बहुरने के साथ ही भाजपा में चर्चाओं का बाजार गर्मा उठा है। चर्चा केवल बहोरन लाल की ही नहीं बल्कि लाभार्थियों की लंबी होती फेहरिस्त को लेकर है। इससे पहले बहेड़ी से चुनाव हारे छत्रपाल गंगवार लोकसभा पहुंच चुके हैं। ऊंचाहार विधानसभा सीट से हारने वाले अमरपाल मौर्य हों या गाजीपुर से हारीं संगीता बलवंत बिंद, दोनों अब राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं। भाजपा में चुनाव हारने वालों को लगातार इनाम दिए जाने का सिलसिला जारी है। यह मुद्दा इन दिनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सामाजिक समीकरण साधने के नाम पर पार्टी विधानसभा चुनाव हारने वाले चेहरों को फिर बैकडोर से उच्च सदन भेज रही है। हालांकि खुद की सीट गंवा देने वाले अपनी जाति का रुख कितना पार्टी की ओर मोड़ पाएंगे, यह शोध का विषय है। हालिया लोकसभा चुनाव के नतीजे इसकी चुगली खुद कर रहे हैं। असल में बीते सालों में पार्टी ने सामाजिक गुलदस्ते में हर जाति-बिरादरी के फूल सजाने की जो मुहिम शुरू की, उसका लाभ हर जाति के लोगों को मिला। यह अलग बात है कि गिने-चुनों को छोड़ इनमें से अधिकांश पार्टी की जगह अपने कायाकल्प में ही जुटे रहे। जिनके टिकट काटे वो भेज दिए उच्च सदन सिर्फ चुनाव हारने वालों को ही नहीं, बल्कि जिन्हें खराब सर्वे रिपोर्ट के चलते पार्टी ने विधानसभा के टिकट तक नहीं दिए वे भी रेबड़ियां पाने में पीछे नहीं हैं। मुगलसराय से 2017 में विधायक बनीं साधना सिंह का टिकट पार्टी ने काट दिया था। मगर अब वे राज्यसभा की सदस्य हैं। वो भी उसी चंदौली से जहां पहले से उनकी सजातीय दर्शना सिंह राज्यसभा सांसद थीं। बावजूद इसके चंदौली भाजपा हार गई। चौरी-चौरा से विधायक रहीं संगीता यादव का टिकट कटा तो उन्हें राज्यसभा से नवाजा जा चुका है। यह अलग बात है कि पूरब से पश्चिम तक यादवों का वोट सिर्फ सपा को मिला। सर्वे रिपोर्ट सही न होने के चलते भाजपा ने आगरा ग्रामीण सीट से तत्कालीन विधायक हेमलता दिवाकर का टिकट काट दिया था। अब हेमलता आगरा की मेयर हैं। 2017 का चुनाव कानपुर की आर्य नगर सीट से हारे सलिल विश्नोई को पार्टी ने 2021 में विधान परिषद भेज दिया था। फिर एमएलसी रहते हुए उन्हें 2022 का चुनाव सीसामऊ सीट से लड़ाया लेकिन जीत नहीं पाए। विधानसभा चुनाव हारे तेजेंदर निर्वाल अब शामली के जिलाध्यक्ष हैं।
On the death of Forester Kusare who had gone to extinguish the fire in the forest
रायपुर स्मार्ट शहर की प्लानिंग के महारथी माने जाने वाले पूर्व मंत्री तथा दिग्गज भाजपा विधायक राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा के साथ-साथ रायपुर शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। राजेश मूणत ने रायपुर में सभी दलों के नेताओं और अफसरों के साथ स्मार्ट शहर की प्लानिंग के लिए बुधवार को दीनदयाल आडिटोरियम में बड़ी बैठक कर डाली। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें शहर के सभी नेताओं और कमिश्नर समेत निगम-स्मार्ट सिटी के आला अफसरों से लेकर इंजीनियर तक जुटे हैं। बैठक में मूणत ने रायपुर के बेहद आकर्षक और महानगर का लुक देने के लिए कई प्वाइंट रखे। उन्होंने कहा कि रायपुर को राजधानी का लुक देने के लिए बेजा कब्जों को पूरी तरह हटवाना होगा। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाना चाहिए कि बाहर से आने वाले को रायपुर बेहद खूबसूरत नजर आए। इसके साथ बिजली के चकाचक इंतजाम और नदी का मीठा पानी ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाने का प्लान बनाना चाहिए। विकास के मुद्दों पर हुई इस बड़ी बैठक में राजेश मूणत के साथ मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ-साथ अधिकांश एमआईसी मेंबर और निगम कमिश्नर आईएएस अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता और अफसर मौजूद थे। स्मार्ट शहर की प्लानिंग के महारथी माने जाने वाले पूर्व मंत्री तथा दिग्गज भाजपा विधायक राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा के साथ-साथ रायपुर शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। राजेश मूणत ने रायपुर में सभी दलों के नेताओं और अफसरों के साथ स्मार्ट शहर की प्लानिंग के लिए बुधवार को दीनदयाल आडिटोरियम में बड़ी बैठक कर डाली। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें शहर के सभी नेताओं और कमिश्नर समेत निगम-स्मार्ट सिटी के आला अफसरों से लेकर इंजीनियर तक जुटे हैं। बैठक में मूणत ने रायपुर के बेहद आकर्षक और महानगर का लुक देने के लिए कई प्वाइंट रखे। उन्होंने कहा कि रायपुर को राजधानी का लुक देने के लिए बेजा कब्जों को पूरी तरह हटवाना होगा। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाना चाहिए कि बाहर से आने वाले को रायपुर बेहद खूबसूरत नजर आए। इसके साथ बिजली के चकाचक इंतजाम और नदी का मीठा पानी ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाने का प्लान बनाना चाहिए। विकास के मुद्दों पर हुई इस बड़ी बैठक में राजेश मूणत के साथ मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ-साथ अधिकांश एमआईसी मेंबर और निगम कमिश्नर आईएएस अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता और अफसर मौजूद थे। पश्चिम का विकास पूर्व मंत्री मूणत का सरोकार राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम लोगों की सुविधा, भव्य निर्माण और सौंदर्यीकरण के कुछ प्रोजेक्ट रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सफाई, पीने के पानी और स्ट्रीट लाइट पर तत्काल फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाया जाना चाहिए कि निजी कालोनियों में भी टंकियां बनवाकर वहां नदी का पानी सप्लाई किया जा सके। शहरी नियोजन के माहिर पूर्व मंत्री मूणत ने ठेले-गुमटियों को जगह-जगह लगाने से रोकने तथा सभी छोटे कारोबारियों का अलग-अलग जगह सुंदर प्रोजेक्ट बनाकर उन्हें व्यवस्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। मूणत ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ के दूसरे शहरों से रायपुर आने वालों को लगना चाहिए कि सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने वास्तव में रायपुर को राजधानी के रूप में डेवलप किया है। मेयर ने मूणत को शुक्रवार की बैठक में बुलाया पूर्व मंत्री मूणत ने अफसरों को निर्देश दिए कि सीएम साय भी चाहते हैं और रायपुर की पहली जरूरत यही है कि कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन में योजनाएं बननी चाहिए। मूणत ने बैठक में मौजूद पार्षदों से कहा कि सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण रोज करना जरूरी है। उन्होने रामकुंड क्षेत्र में पट्टों के वितरण तथा गुढियारी क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था पर जोर दिया। बैठक में मेयर ढेबर ने सुझाव दिया कि अमृत मिशन योजना, डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य , स्ट्रीट लाईट प्रबंधन कार्य योजनाओं का राजधानी शहर में सफल क्रियान्वयन करने प्रभावी कार्य होना चाहिए। मेयर ढेबर ने कल 5 जुलाई, शुक्रवार को जोन 5 में होने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को भी आमंत्रित किया है। बैठक में निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर प्रजेंटेशन भी दिया। गुरुवार को रात तक चली बैठक में एमआईसी ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, सुन्दर लाल जोगी और रितेश त्रिपाठी, जोन अध्यक्ष मनीराम साहू, विनोद अग्रवाल तथा पार्षद सुनील चंद्राकर, अमर बंसल, भोला साहू, दीपक जायसवाल, कुंवर रजयंत ध्रुव, प्रकाश जगत, विरेन्द्र देवांगन, कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन, दिलेश्वरी अन्नू राम साहू, गोदावरी गज्जू साहू तथा रायपुर स्मार्ट सिटी के सीओओ उज्जवल पोरवाल, भी उपस्थित थे।
Collector Commissioner cannot write APAR of DFO and Forest Conservator
लिवर हमारे शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है जिससे हम कई बीमारियों से बच जाते हैं। ये है. हॉर्मोन्स को रेगुलेट करने में भी अहम रोल अदा करता है। अगर इस अंग को जरा सा भी नुकसान हुआ तो जान का खतरा भी हो सकता है। आजकल लिवर की समस्या काफी बढ़ गई है जिससे इस अंग के कार्य पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन आप एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी का सेवन करेंगे तो आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। अश्वगंधा से लिवर को लाभ हम बात कर रहे हैं अश्वगंधा की जो एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है, यह जड़ी बूटी हमारे लिवर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे न सिर्फ लिवर की परेशानी दूर होगी बल्कि इस अंग से जुड़ी दूसरी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। अश्वगंध का सेवन क्यों जरूरी है? 1. मोटापे से ग्रस्त लिवर में राहत जो लोग काफी ज़्यादा शराब पीते हैं, उनका लिवर धीरे-धीरे कमज़ोर होने लगता है और उन्हें मोटापे से ग्रस्त लिवर जैसी परेशानियाँ पेश आ सकती हैं। यदि आप भी ऐसी स्थिति से परेशान हैं तो नियमित रूप से अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करें। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड प्रेशर पर भी लगाम जेल लगता है। 2. लिवर डैमेज से बचाव लिवर डैमेज होने से जान का खतरा पैदा हो जाता है। इससे बचने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन अवश्य करें, इससे न सिर्फ ये अंग नुकसान होने से बचेंगे, बल्कि लिवर का कार्य भी सही ढंग से होगा, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है 3. टॉक्सिन से सुरक्षा मौजूदा दौर की बारीक खाद्य आदतों के लिवर में अक्सर टॉक्सिन जमा होने के कारण जो लिवर के फंक्शन पर बुरा असर डालते हैं। यदि आप नियमित तौर पर अश्वगंध का सेवन करते हैं तो इससे हानिकारक विषाक्त पदार्थों का प्रभाव कम हो जाता है।
खंडवा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa district) से पकड़े गए आतंकवादियों (Terrorists) के पास से पुलिस को कई चौंकाने वाले सामान और जानकारियां मिली हैं। ATS IG, डॉक्टर आशीष ने इन आतंकियों के बारे में कई जानकारियां दी हैं। आईजी, एटीएस ने कहा, ‘सुबह हमें अपने विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली की खूंखार आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (Indian Mujahideen terrorist organization) मानसिकता से ग्रसित एक शख्स बड़े हमले की तैयारी में है। हम इसपर काम कर रहे थे और इनपुट के आधार पर हमने एक आतंकवादी फैजान और उसके पिता हानिफ शेख को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कंजार मोहल्ला, खंडवा के रहने वाले हैं। उन्हें UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से कई जिहादी साहित्य मिले हैं। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इनके पास से SIMI के सदस्यता फॉर्म भी मिले हैं। इनके पास से जो मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस मिले हैं उनमें इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य आतंकी संगठनों के वीडियो और फोटो मिले हैं। इस मामले की जांच जारी है। अभी पुलिस को इनसे कई जानकारियां मिली हैं और आगे की जांच की जा रही है।’ ATS ने खंडवा में सुबह करीब 4 बजे बड़ी कार्रवाई की. जांच एजेंसी ने खंडवा की सलूजा कॉलोनी और गुलमोहर कॉलोनी में छापे मारे. युवकों के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी के आठ से ज्यादा जवान हथियारबंद थे. उन्होंने घर की तलाशी लेकर परिवार के सभी मोबाइल भी जब्त किए हैं. जब्त मोबाइल और डिजिटल डिवाइस में आतंकी संगठनों इंडियन मुजाहिद्दीन, आईएसआईएस, जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा, जेहादी साहित्य, वीडियो मिले हैं. गिरफ्तार आतंकी के प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्यों से संपर्क मिले हैं. ATS आईजी डॉ आशीष ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि खंडवा के अब्दुल रकीब कुरैशी को भी पिछले साल बंगाल एसटीएफ और एनआइए कोलकाता ने उठाया था. उसके संबंध प्रतिबंधित संगठन सिमी और आईएसआईएस से जुड़े होने की आशंका थी. अब बताया जा रहा है कि फैजान और नाबालिग भी इन संगठनों के करीब हैं. दूसरी ओर, खंडवा आए आईजी अनुराग से जब कार्रवाई के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि इसके बारे में हमें अभी कोई जानकारी नहीं है. एनआईए केंद्र सरकार के अधीन है. वह दिल्ली से ही काम करती है. उसके अलग-अलग यूनिट होते हैं. उसी प्रकार एमपी में एटीएस का मुख्यालय पीएचक्यू है. अगर वहां से कुछ कार्रवाई हुई हो तो उसे पता कर रहे हैं. पुलिस ने यह बताया कि आरोपी अपने फेसबुक आईडी पर इंडियन मुजाहिद्दीन से संबंधित जिहादी पोस्ट कर आईएम और आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था। वो फेसबुक पर आतंकी कैंपों का वीडियो और कंधार विमान अपहरण की कहानी कौन था निशाने पर पुलिस ने बताया कि आंतकी की लोन वुल्फ अटैक की योजना थी और उसके निशाने पर सुरक्षा बल के जवान थे। फैजान द्वारा लोन वुल्फ अटैक करने की योजना थी, जिसके लिए सुरक्षा बल के जवानों एवं उनके परिजनों की निगरानी एवं रेकी की जा रही थी। इसके द्वारा ऐसा हमला कर स्वयं को इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल एवं सिमी सरगना अबू फैजल की तरह बड़ा मुजाहिद सिद्ध करना था। अपनी योजना को अंजाम देने के लिए इसके द्वारा स्थानीय अवैध हथियार कारोबारी तथा राज्य के बाहर के लोगों से सम्पर्क कर पिस्टल एवं कारतूस एकत्र किए जा रहे थे। प्रकरण में आरोपी की पुलिस रिमांड लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है एवं इसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। सेक्युरिटी फोर्स पर अटैक थी योजना एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि उन लोगों को इनपुट मिला था कि एक शख्स इंडियन मुजाहिदीन के मॉड्यूल पर काम कर रहा है. इसके साथ ही सेक्युरिटी फोर्स पर अटैक की भी योजना बनाई जा रही थी. सुरक्षा बल कर्मियों के परिजनों को निशाने पर लेने की तैयारी की जा रही थी. आरोपी यासीन भटकल और अबू फैजल बनना चाह रहा था. पकड़े गए आरोपी की तार कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़ने की संभावना है. लगभग एक साल पहले रकीब नाम के युवक को एटीएस ने दबोचा था. गिरफ्तार आरोपी का उससे संपर्क बताया जा रहा है.
‘गजब भौकाल है रे बाबा…।’ ऐसा हम नहीं, लोग बोल रहे हैं। क्योंकि 5 जुलाई आॅल है। और प्राइम वीडियो ओना शुरू हो गया है। देखने के लिए बात मीडिया पर साझा किए गए हैं। पुराने भैया के से लेकर साउदी भैया के बैठने तक, जो भी उकेरे-बैठे हैं, वो देख खुशी के मारे उछल रहे हैं।।।।।।।।। आइआइ बार का सीजन कैसा है। मिर्ज़ापुर सीजन 3 दो सीज़न के सीज़न को लोगों ने खूब पसंद किया। और आगे की कहानी जानने के लिए प्रेमी आतुर हो रहे थे। जिस पर फुल स्केल किए गए इंजीनियरों ने आखिरी पासा दिया है और सभी का ध्यान इंजीनियर कुर्सी की तरफ खींच लिया गया है। 10 मिनट तक सोशल मीडिया पर रिमोशन किया जा रहा था। और आज रात 12 बजे से इंद्रधनुष शहद शुरू हो गया।। ‘मिर्जापुर सीजन 3’ के बारे में लोगों ने स्पॉयलर को बताया ‘मिर्जापुर सीजन 3’ बूजी का ही बेटा है। डीजे सीजन 3 गजब भौकाल है रे बाबा। ” एक राक्षस ने बीना त्रिपाल और नौकरानी राधिया की एक क्लिप साझा की, जिसमें स्पॉयलर ही रिवील कर द इया है। वहां, पुराने भैया की बीवी का बेटा है डिस्कवरी चैनल पर रिपोर्ट ही रोटी-रोटी की होती है, जिसके बाद लोग कहते हैं- बाऊ जी का ही बेटा है। ‘मिर्जापुर सीजन 3’ के बारे में लोगों ने कहा,… “हैं ल. नोयसा भैया नोआया तो शुरू में ही चल बसे। ‘ हालाँकि एक फोटोग्राफर ने सीरीज के 7वें एपिसोड में वही यात बताई है। कहा कि इस बार काली भैया को शॉपिस की तरह का इस्टेम दिया गया है। पुरानी क्षमता के खाते से उपाए ओजी नहीं लिया गया। निश्चिंत भैया से ही था कलाकार, और वो नहीं तो सीज़न नहीं। लोगों को पसंद नहीं आया ‘मिर्जापुर सीजन 3′ ”देखिए, इस सीज़न को आने में 4 साल लग गए लेकिन फिन भी सब बर्बाद कर दिया। लानत है यार।’ इसके अलावा और सीन शेयर किया गया है, जिसमें साउदमी पंडित और के बीच एक किसिंग सीन देखने को मिल रहा है जो अन्यत्र में जीजा और सलीसाहिबा हैं। ये देख लोग गुस्से से जाहिर कर रहे हैं। ‘मिर्जापुर सीजन 3’ को लोगों ने दी 2 रेटिंग एक यात्री ने लिखा, ‘बहुत कुछ रह गया… और है, जो 1 और 2 में था। इस बार तो नोयया भैया बहुत याद आये। कोई अच्छा डायलॉग नहीं। 5 मिनट 2 मिनट 2 मिनट और देखें ‘र कर लिखा,’
गाजा इजरायली सेना आईडीएफ क्रूरता पूर्वक फिलिस्तीनी आतंकियों का सफाया करने में लगी है। हमास और इजरायल के बीच जंग को नौ महीने का वक्त हो गया है लेकिन, न ही हमास ने पूरी तरह से घुटने टेके हैं और न ही इजरायल ने अपना ऑपरेशन रोका है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कह चुके हैं कि अस्थाई युद्धविराम पर विचार किया जा सकता है लेकिन, जंग तब तक नहीं रुकेगी जब तक उसके दो मकसद पूरे नहीं हो जाते। पहला- हमास का पूर्ण खात्मा और दूसरा- इजरायली बंधकों की रिहाई। गाजा और राफा शहरों में इजरायली सेना अपने ऑपरेशन के दौरान न सिर्फ आतंकियों बल्कि निर्दोष फिलिस्तीनियों पर भी जुल्म कर रही है। इसकी हालिया बानगी तब देखने को मिली, जब इजरायली सेना ने दो फिलिस्तीनी युवकों को कार की बोनट पर बांधकर परेड कराई। आईडीएफ के जुल्म के शिकार इन युवकों ने इजरायली सेना की घिनौनी करतूत बयां की है। उन्होंने बताया कि कार की बोनट पर बांधने से पहले सेना ने उनके पैर पर गोली मारी। उसके बाद लात-घूंसों से पिटाई की और पैंट खोलकर कार के बोनट पर लेटा दिया। इस दौरान वह सेना के आगे गिड़गिड़ा रहे थे। इजरायली सेना के जुल्म के शिकार युवकों के नाम मुजाहिद अबादी बलास और 23 वर्षीय समीर डबाया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने अस्पताल में भर्ती के दौरान खुलासा किया कि कैसे इजरायली सेना ने उनके साथ बेहद बुरा सलूक किया। दोनों युवकों का कहना है कि कुछ दिन पहले सेना ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया था। ऐसी जानकारी मिली है कि आईडीएफ ने एक ही नंबर की कार पर दोनों युवकों को अलग-अलग समय पर बोनट पर लेटाकर परेड कराई थी। यह घटना सेना के ऑपरेशन वाली जगह जेनिन के बाहरी इलाक़े जबारियात पर अंजाम दी गई थी। पैर पर गोली मारी और फिर पैंट उतरवाई समीर ने बताया कि इजरायली सेना ने उन पर पीछे से गोली मारी। गोली उसके पैर पर लगी थी। वह जब जमीन पर लेटा था और खून लगातार बह रहा था तो सेना के जवानों ने उसकी बिल्कुल सुध नहीं ली। कुछ देर में जवान उसके पास आए और लात-घूंसों से मारने लगे। जब उसने उठने की कोशिश की तो बंदूक के पिछले हिस्से से उसके सिर और शरीर के बाकी हिस्से पर कई बार मारा गया। इसके बाद उसे जबरन खड़ा करवाया। पैंट उतरवाई और पूरी तरह से नंगा कर दिया। इसके बाद उन्हें कार के बोनट पर लेटने को कहा आईडीएफ ने युवकों के साथ की घिनौनी करतूत समीर ने आगे बताया कि सेना ने जब उसे कार के बोनट पर लेटने को कहा तो कार का आगे का हिस्सा काफी गर्म था। इतना कि वह सहन तक नहीं हो पा रहा था। इस दौरान वह सेना के जवानों के आगे गिड़गिड़ा रहा था लेकिन, जवानों का दिल नहीं पसीजा। उससे कहा गया कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहता है तो उसे ये करना होगा। इसके बाद उसे रस्सियों से बांधकर कार की बोनट पर लेटा दिया। इस दौरान वह लगातार प्रार्थना कर रहा था। उसने बताया कि उसे ऐसा लग रहा था कि यह उसका अंतिम पल है। हालांकि गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। आईडीएफ ने माना- हमारे जवानों से गलती हुई उधर, फिलिस्तीनी युवकों को कार की बोनट पर लेटाकर परेड कराने के मामले में इजरायली सेना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी आलोचना हो रही है। आईडीएफ ने इस मामले में बयान दिया है कि यह करतूत वाकई गलत है और आईडीएफ इस तरह के कृत्य को कभी बढ़ावा नहीं देता है। आईडीएफ ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक रूसी दौरे का ऐलान हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जहां इन दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण समीक्षा की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे, जो 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। करीब पांच साल में मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में शिरकत की थी। मोदी की पुतिन के साथ आगामी वार्ता में कोई भी विषय अछूता नहीं होगा: क्रेमलिन इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच संबंधों की “अत्यंत भरोसेमंद प्रकृति” को देखते हुए, दोनों नेताओं के बीच यहां होने वाली मुलाकात में कोई भी विषय उनके लिए अछूता नहीं होगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने पेस्कोव के हवाले से बताया कि पुतिन और मोदी अपनी बैठक के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा, व्यापार तथा एजेंडे के अन्य सभी विषयों पर चर्चा करेंगे। पुतिन और मोदी के बीच वार्ता में किन विषयों पर चर्चा होगी, इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए क्रेमलिन अधिकारी ने कहा, “हम (रूस और भारत) संयुक्त रूप से समन्वय प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं, इसलिए क्षेत्रीय मामले, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक सुरक्षा हमेशा एजेंडे में सबसे ऊपर रहता है। इसके अलावा, निश्चित रूप से, हमारा द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संपर्क हमेशा एक केंद्र बिंदु होता है।” प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को “बहुत महत्वपूर्ण” बताते हुए अधिकारी ने कहा कि मॉस्को और नयी दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित करने की “पारस्परिक राजनीतिक इच्छाशक्ति” है। पेस्कोव ने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच संबंधों की बहुत भरोसेमंद प्रकृति को देखते हुए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि एजेंडे में शामिल सभी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा और मुद्दे कई हैं।”
टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसवारी के सरकारी स्कूल के जै हाल हैं मास्टर मास्टर ही लड़ रहे हैं बच्चों को क्या अच्छे संस्कार देंगे ग्राम पंचायत भैसवारी के बच्चों का दिन प्रतिदिन भविष्य खराब होते जा रहा है सरकारी स्कूल में जो टीचर आ रहे हैं आपस में ही लड़ाई हो रही है जिससे बच्चों का बहुत नुकसान हो रहा है ना उनकी सही ढंग से पढ़ाई हो रही है ना सही ढंग से उनको बैठने की व्यवस्था हो रही है ना ही सही ढंग से स्कूल खुल रहा है जिसमें गांव के बच्चे टीचरों से बहुत परेशान है जो टीचर ही टीचर आपस में लड़ाई करते हैं ऐसे में बच्चों का भविष्य कैसे उज्जवल होगा ग्राम पंचायत भैसवारी की सरकारी स्कूल शिक्षा बच्चों को सही तरह से नहीं मिल पा रही है शिक्षा देने वाले ही आपस में लड़ाई लड़ रहे हैं तो बच्चों का कैसे भविष्य उज्जवल होगा जब टीचर ही नहीं पढ़ाते है वह भी लड़ रहे हैं ऐसी ही असर बच्चों पर भी पढ़ रहा है वह कहते हैं हमारे टीचर जब लड़ रहे हैं तो हम आपस में लड़ेंगे हमारी टीचर तो हर दिन लड़ाई झगड़ा दिन प्रतिदिन करते हैं जिससे हमको सही तरह से पढ़ाया नहीं जा रहा है ग्राम पंचायत भैसवारी के सरकारी स्कूल की व्यवस्था सही नहीं है शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं बच्चों का भविष्य दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है
iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सबसे सही समय है क्योंकि इसकी सेल की शुरुआत हो चुकी है। सेल में आपको ये फोन 65 हजार रुपए तक सस्ता मिल सकता है। अगर आप भी इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय साबित हो सकता है। तो चलिए इस फोन पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में आपको बताते हैं- iPhone 15 Pro की MRP 1,44,900 रुपए है और आप इसे 10% की छूट के बाद 1,29,900 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा आपको सबसे भारी छूट एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला है। iPhone 15 Pro में आपको पुराना फोन वापस करने पर अलग से छूट मिल सकती है। पुराने फोन देने पर 50 हजार रुपए की छूट मिल सकती है। अगर ये डिस्काउंट आपको मिल जाता है तो फोन 65 हजार रुपए सस्ता मिल सकता है। ऐसे में आपके लिए ये डील काफी दिलचस्प साबित हो सकती है। आप भी इसे आज ही ऑर्डर कर सकते हैं। खासकर ऐसे ऐप्स जो बेहतरीन कैमरे वाले स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं। उनके लिए यह फोन काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप भी इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और डिजाइन पर भी कंपनी ने काफी काम किया है।
बैकुंठपुर जिला कोरिया कलेक्टर स्थित सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बैकुण्ठपुर के विधायक भईया लाल राजवाड़े की उपस्थिति में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण, लेखा परीक्षा रिपोर्ट का अनुमोदन, वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन, स्वीकृत कर्यों के कार्योत्तर स्वीकृति, निरस्त कार्यो का अनुमोदन तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर शासी परिषद के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। बैठक में शासी परिषद के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा में जानकारी दी गई कि जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया को वर्ष 2016-17 से मई 2024 तक 349 करोड़ 83 लाख रूपए, ब्याज की राशि 4 करोड़ 89 लाख रूपए इस तरह कुल 350 करोड़ 73 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। अभी तक 8 हजार 418 कार्यों की लागत 503 करोड़ 4 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 359 करोड़ 15 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लेखाओं का लेखा परीक्षा महालेखाकार के सूचीबद्ध चाटर्ड एकाउण्ट से जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया एवं 99 कार्य एजेन्सियों का लेखा परीक्षा कराया गया है।
नई दिल्ली गर्मी के सबसे ज्यादा सताए हुए राज्य उत्तर प्रदेश पर मॉनसून खासा मेहरबान नजर आ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में इस सप्ताह झमाझम बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत भी जमकर भीगने वाला है। आज कहां होगी बारिश IMD का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 जुलाई, उत्तराखंड में 8 जुलाई, पंजाब में 6 और 7 जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 5-6 जुलाई, उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई तक, पूर्वी राजस्थान में 5-6 जुलाई, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, लद्दाख, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में शनिवार यानी 6 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं। भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक जोरदार बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में 5 जुलाई, ओडिशा में 6, 8 और 9 जुलाई, बिहार में 6 से 9 जुलाई तक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 7 से 9 जुलाई तक और असम, मेघालय में 8-9 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इधर, दक्षिण भारत में केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, रायलसीमा, तेलंगाना में भी अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। मॉनसून ने 2 जुलाई को ही पूरे देश को कवर कर लिया था।
हाथरस कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह हाथरस पहुंचे. यहं उन्होंने भगदड़ पीड़ित से मुलाकात की. उन्होंने इससे पहले अलीगढ़ पहुंचकर भी पीड़ितों से मुलाकात की थी. उन्होंने हाथरस के ग्रीन पार्क में पीड़ितों से मुलाकात की. सभी पीड़ित इसी पार्क में इकट्ठा हुए थे. वह भगदड़ में जान गंवा चुकी मुन्नी देवी और आशा देवी के साथ घायल माया देवी से मिले. ये सभी हाथरस के नवीपुर खुर्द के रहने वाले हैं. राहुल गांधी इस हादसे में दम तोड़ चुकी ओमवती के परिवार के लोगों से भी मिले. बता दें कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में हाथरस जिले के बीस और शहर के दस लोग शामिल हैं. राहुल गांधी ने क्या कहा? हाथरस पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है, बहुत लोगों की मौत हुई है. मैं इसको राजनीतिक प्रिज्म से नहीं कहना चाहता हूं. मगर प्रशासन की कमी तो है, गलतियां तो हुई हैं. ये पता लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि मुआवजा सही मिलना चाहिए क्योंकि ये गरीब परिवार हैं और मुश्किल का समय है इनके लिए. तो मुआवजा ज्यादा से ज्यादा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि पीड़ितों को दिल खोलकर मुआवजा देना चाहिए. ये गरीब लोग है, इनको पैसे की जरूरत है. अगर पैसा एक साल बाद देंगे तो इसका कोई फायदा नहीं होगा. वहां पुलिस की तरफ से व्यवस्था सही नहीं थी, ऐसा परिवार वालों ने बताया है. जो चिंता की बता है. राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने यहां प्रेमवती के परिवार और शांति देवी के बेटे से मुलाकात की. राहुल गांधी पिलखना गांव के जिस घर पहुंचे थे, वहां हाथरस भगदड़ में घायल हो चुके दो पीड़ित परिवार के लोग भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से क्या कहा? राहुल गांधी ने अलीगढ़ पहुंचकर पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि वह संसद में इस मामले को उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे. अलीगढ़ में एक पीड़ित परिवार की सदस्य ने बताया कि राहुल गांधी ने हमें मदद का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा कि पार्टी के माध्यम से हमारी पूरी मदद की जाएगी. उन्होंने हमसे पूरी घटना के बारे में पूछा कि घटना कैसे हुई थी. अलीगढ़ में भगदड़ पीड़ितों ने क्या कहा? राहुल गांधी ने अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचकर हाथरस की भगदड़ में दम तोड़ चुकी प्रेमवती की बहू सोनिया से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सोनिया ने आज तक को बताया कि मेरी सास में अंधविश्वास भरा हुआ था. अब अंधविश्वास का पर्दा हट गया. वो भगवान होता तो क्या अपने भक्तों को नहीं बचाता? हमने अपनी सास की मौत के बाद बाबा की फोटो उठाकर फेंक दी है. हाथरस में 3 पीड़ित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी राहुल अलीगढ़ से सीधे हाथरस पहुंचेंगे, जहां वह तीन पीड़ित परिवारो से मिलेंगे. वह हाथरस भगदड़ में जान गंवा चुकीं मुन्नी देवी और आशा देवी के साथ घायल माया देवी के परिवार से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि मुन्नी देवी और आशा देवी हाथरस के नवीपुर खुर्द की रहने वाली हैं. वह इस हादसे में जान गंवा चुकी मुन्नी देवी, आशा देवी और घायल माया देवी के परिवार से मिलेंगे. वह जिला अस्पताल में भर्ती हैं. राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में इस सप्ताह की शुरुआत में एक धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इस घटना में स्वयंभू भगवान ‘भोले बाबा’ उर्फ नारायण साकार हरि की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आयोजन समिति से जुड़े छह लोग गिरफ्तार उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कार्यक्रम की आयोजन समिति से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की आंतरिक जांच रिपोर्ट में प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल में गंभीर खामियों को पता चला है. मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम हाथरस हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी शलभ माथुर ने कहा कि मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम रखा गया है. पुलिस जल्द ही कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाएगी. आईजी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी. बाबा का रोल सामने आया, तो उसके खिलाफ करवाई की जाएगी. हालांकि FIR में भोले बाबा का नाम नहीं है. लेकिन भोले बाबा के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. उनके फॉलोअर्स हर शहर में हैं, ऐसे में कई शहरों में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. बाबा ने नौकरी से वीआरएस लिया था, न्यायिक आयोग इसमें प्रशासनिक लापरवाही की जांच करेगा. आईजी ने कहा कि जिन आरोपियों को पूछताछ के बाद अरेस्ट किया गया है, वह आयोजन समिति के मेंबर हैं. आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 2 महिलाएं शामिल हैं. आरोपी खुद ही क्राउड मैनेजमेंट का काम करते थे. इस काम के लिए प्रशासन का हस्तक्षेप इन्हें स्वीकार नहीं था. वहीं, जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने कहा कि भगदड़ के बाद 21 शवों को आगरा, 28 को एटा, 34 को हाथरस और 38 को अलीगढ़ ले जाया गया. उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को हाथरस त्रासदी की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया, जो इस संभावना की भी जांच कर रहा है कि भगदड़ के पीछे कोई साजिश थी. पैनल दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.