LATEST NEWS

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कुल पड़े वोटों का 78.54 फीसदी वोट मिला

नई दिल्ली हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मात्र सात सांसद ऐसे हैं जो 70 फीसदी वोट पाकर संसद पहुंचे हैं। बड़ी बात ये है कि ये सभी सांसद सत्तारूढ़ भाजपा से हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 18वीं लोकसभा में केवल सात सांसद ही 70 फीसदी वोटों से जीतकर आए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसके उलट कांग्रेस के तीन सांसद ऐसे हैं जो 30 फीसदी से भी कम वोट पाकर संसद पहुंचे हैं। ADR और NEW ने कुल 543 लोकसभा सीटों में से 542 के वोट शेयर का विश्लेषण किया है। एक सीट सूरत से भाजपा के सांसद निर्विरोध चुने गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 542 में से आधे से अधिक यानी 279 सांसद 50 फीसदी से ज्यादा वोटों से जीतकर संसद पहुंचे हैं, जबकि 263 सांसद 50 फीसदी से कम वोट पाकर जीतने में कामयाब रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा के सभी 239 सांसदों में से 75 यानी 31 फीसदी सांसदों ने 50 फीसदी से कम वोट से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के कुल 99 सांसदों में से  57, सपा के कुल 37 सांसदों में से 32, तृणमूल कांग्रेस के 29 में से 21 और डीएमके के 22 में से 14 सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में 50 फीसदी से भी कम वोट पाकर जीते हैं। 50 फीसदी वोट से ऊपर हासिल कर जीतने वालों में भाजपा के 164 और कांग्रेस के 42 सांसद ही 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त कर जीत दर्ज कर सके हैं। भाजपा के जिन सात शख्सियतों ने 70 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है, उनमें इंदौर के सांसद शंकर लालवानी प्रमुख हैं, जिन्हें कुल पड़े वोटों का 78.54 फीसदी मिला है। यानी वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में 78.54% वोट हासिल कर लोकसभा पहुंचे हैं। दूसरे नंबर पर नवासारी के सांसद सीआर पाटिल हैं, जिन्हें 77 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। विदिशा से जीतने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी 77 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि गांधीनगर सीट पर अमित शाह को 76.5 फीसदी, त्रिपुरा वेस्ट सीट पर बिप्लब कुमार देव को 72.85 फीसदी, वडोदरा के सांसद हेमांग जोशी को 72.04 फीसदी और पंचमहल से सांसद राजपाल सिंह महेंद्रसिंह जादव को 70.22 फीसदी वोट मिले हैं। 70 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर से जीतने वाले सभी सात सांसदों में से गुजरात से चार, मध्य प्रदेश से दो और त्रिपुरा से एक हैं।  

अशोक श्रीवास्तव और राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने कलेक्टर से मुलाकात की

मनेन्द्रगढ़ जिला,एम,सी,बी  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने कलेक्टर से मुलाकात की और कई वर्ष से रिटायरमेंट हो चुके और गरीब लोगों एक छोटे से मकान पर कई वर्षों से रह रहे उन्हें नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है जो की नहीं किया जाना चाहिए , कार्यवाही ऐसे व्यक्ति करें जो की कई वर्षों से कई मकानों पर कब्जा कर किराए पर दिया गया है, सरकारी जमीन पर दुकान बनाकर किराए पर भी कई वर्षों से दी गई है और उसका,लाभ उठा रहे हैं ,इस पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए, जिला कलेक्टर डी,राहुल वेंकट ने कहा ऐसे लोगों ऐसे गरीब छोटे एक मकान में रहने वाले हमको कोई लेना देना नहीं हमें तो ऐसे लोगों कार्यवाही करनी है काफी वर्षों से रहकर शासकीय जमीन और शासकीय मकान का दुरुपयोग कर रहे है, कलेक्टर,डी राहुल वेंकट जल्द ही कार्यवाही करने को कहा इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रवक्ता सौरव मिश्रा ,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व न प अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हफ़ीज मेमन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष बलदेव दास, रमेश यादव, सोमू श्रीवास्तव, राम गोपाल यादव, राधे मिश्र रमेश दहिया, जोगिंदर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र तिवारी, छोटेलाल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहें।

CM केजरीवाल की जमानत में देरी पर 150 वकीलों ने CJI को लिखा पत्र, जज पर भी उठाए सवाल

नईदिल्ली अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए 150 से अधिक वकीलों ने गुरुवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ को एक ज्ञापन भेजा है. सीजेआई को दिए गए ज्ञापन में वकीलों ने कहा कि मामले की सुनवाई कर रहे जज, ईडी और सीबीआई के मामलों में जमानत का अंतिम रूप से निपटारा नहीं कर रहे हैं और लंबी तारीखें दे रहे हैं. इस प्रतिवेदन में यह भी कहा गया है कि केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाले जस्टिस सुधीर कुमार जैन को मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए था, क्योंकि उनके सगे भाई ईडी के वकील हैं. प्रतिवेदन में कही गई ये बात चीफ जस्टिस को भेजे गए प्रतिवेदन में कहा गया है कि एएसजे न्याय बिंदु द्वारा अरविंद केजरीवाल के लिए जमानत आदेश पारित किए जाने के तुरंत बाद, राउज एवेन्यू कोर्ट के जिला जज द्वारा एक आंतरिक प्रशासनिक आदेश जारी किया गया, जिसमें सभी अवकाश अदालतों को निर्देश दिया गया कि वे किसी भी मामले में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करेंगे और केवल नोटिस जारी करेंगे. हालांकि, पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि वकील अनुराग जैन कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन के किसी भी मामले को नहीं देख रहे हैं. इस प्रतिवेदन पर 157 वकीलों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं. इस प्रतिवेदन पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख वकील संजीव नासियार के हस्ताक्षर भी हैं. हाईकोर्ट ने लगा दी थी आदेश पर रोक यह प्रतिवेदन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अवकाशकालीन न्यायाधीश न्याय बिंदु द्वारा 20 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में जमानत दिए जाने के मद्देनजर भेजा गया है. बाद में ईडी की अपील पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट द्वारा निचली अदालत के जमानत आदेश को तत्काल सूचीबद्ध करने, सुनवाई करने और स्थगन लगाने का उल्लेख करते हुए, प्रतिवेदन में कहा गया है, ‘भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है और इसने कानूनी बिरादरी के मन में गहरी चिंता पैदा कर दी है.’

हाथरस कांड में SIT आज शासन को सौंपेगी रिपोर्ट, DM-SSP के भी दर्ज किए गए बयान

हाथरस  उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है। हादसे की एसआईटी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को शासन को सौंप दी है। एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में चल रही जांच में डीएम-एसएसपी सहित 100 लोगों के बयान हुए हैं। दो जुलाई (मंगलवार) की दोपहर हुए इस हादसे के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर से एसआईटी जांच का आदेश जारी किया गया। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और मंडलायुक्त चैत्रा वी को एसआईटी का जिम्मा देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की, जिसमें सबसे बड़ा सवाल हादसे के मूल कारण, लापरवाही और अनदेखियों को उजागर करना है। हालांकि, यह रिपोर्ट बुधवार को ही देनी थी, लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी रहने और बुधवार को मुख्यमंत्री के आने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। अधिकारियों ने तीन दिन का समय मांग लिया। इसमें घटनास्थल पर तैनात एक-एक पुलिस और अन्य सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी, प्रारंभिक सूचना वाले कर्मी, एंबुलेंस कर्मी, डॉक्टर, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर, किसान, चश्मदीद, घायल, तहसील और जिला स्तर के अधिकारी, डीएम-एसपी आदि तमाम लोग शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी बिक्री के लिए …..

 नई दिल्ली सोशल मीडिया पर मेडिकल परीक्षा के प्रश्नपत्रों की बिक्री की घोषणा करने के एक मामले में केरल की साइबर पुलिस ने गुरुवार को एक केस दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर यह घोषणा की गई थी कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) के प्रश्नपत्र (Question Paper) और उत्तर कुंजी (Answer Key) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश में नीट सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं और कुछ मामलों में सीबीआई की जांच चल रही है. आपको बता दें कि विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जो लोग भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है. टेलीग्राम पर वायरल हुआ था मैसेज  राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम समूहों पर 6 जुलाई की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की बिक्री का विज्ञापन देने वाले समूहों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मामला सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत दर्ज किया गया है, जो इस कानून के तहत दर्ज होने वाला राज्य में अपनी तरह का पहला मामला है. इस तरह की धोखाधड़ी का पता लगाने के प्रयासों के तहत, पुलिस के साइबर डिवीजन ने विभिन्न टेलीग्राम चैनलों सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24×7 साइबर गश्त शुरू कर दी है.

नैनीताल में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल आज भी बंद

नैनीताल मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल के स्कूल 5 जुलाई को भी बंद हैं. उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को नैनीताल जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है. नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्वानुमान के मद्देनजर, जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र शुक्रवार को भी बंद रहेंगे. जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 5 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) समेत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जुलाई को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर भारी बारिश और कहीं-कही गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है. भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जबरदस्त जलभराव हुआ, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लंबे जाम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. बता दें कि गुरुवार (4 जुलाई 2024) को IMD की ओर से उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद दो जिलों उधमसिंह नगर और नैनीताल के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी. पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में 4 जुलाई को स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था. जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया था कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को भारी बारिश का अंदेशा जताने के साथ ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. अपर जिलाधिकारी की ओर से कहा गया कि आदेश का उल्लघंन करने वाले स्कूलों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.  

महाराष्ट्र विधान भवन में आज रोहित, सूर्या, दुबे और यशस्वी को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई टी20 ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। वतन लौटने पर पूरी टीम का भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से स्वागत हुआ। इस धूम के बीच टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को आज महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम की यादगार जीत से देश में खुशी का माहौल है। बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। यहां से टीम इंडिया ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई में टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो के आयोजन में शामिल होगी और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। यह सभी मुंबई के रहने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 की फाइनल की हार ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सदमा इतना गहरा था कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए। लेकिन कुछ महीनों बाद ही टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि वह बस एक खराब दिन था। चैंपियन टीम को किस्मत नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत चैंपियन बनाती है। देश 29 जून 2024 की रात जश्न में डूब गया, देश में दिवाली जैसा माहौल छा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी रोहित-कोहली अपना इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए, बस फर्क इस बात का था कि इस बार यह आंसू खुशी के थे। हर भारतीय इस जीत के जश्न में डूबा हुआ था, और अब जब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ घर लौटी है, तो दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है।

अमला: विटामिन सी से भरपूर फल के 10 अद्भुत फायदे

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। विटामिन सी का समृद्ध स्रोत होने के अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके सेवन से शरीर में संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बचाव रहता है। स्वाद में खट्टा आंवला एक ऐसा फल है, जो खाने से सेहत तो ठीक रहता ही है, बाल और त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। ‘कपिल त्यागी आयुर्वेद क्लिनिक’ के संचालक कपिल त्यागी के अनुसार, इसे भारतीय करौंदा भी कहा जाता है। इसके औषधीय गुणों को आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल करते हुए कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। नियमित रूप से सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने से लेकर हर तरह के रोगों से बचने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, दिल को स्वस्थ रखने, बीपी और ब्लड शुगर मैनेज करने आदि में फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करे आंवला विटामिन सी का पावर हाउस है। यही बात यह एक बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालते हैं, जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। क्रोनिक डिजीज का जोखिम कम करे शोध में यह बात सामने आई है कि आंवले के नियमित सेवन से न केवल इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी क्रोनिक डिजीज के खतरे को भी कम करता है। कोलेस्ट्रॉल कम करे यह एलडीएल स्तर और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। इतना ही नहीं एचडीएल प्रोफाइल को बढ़ाने के अलावा यह लिपिड प्रोफाइल को बनाए रखने में भी सक्षम है। आप रोजाना आंवला खाने से एथेरोस्क्लेरोसिस से बच सकते हैं। कब्ज़ से राहत दिलाए आंवला एक डाइजेस्टिव टॉनिक है। नियमित रूप से इसके सेवन से गैस की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और सूजन से राहत के लिए मल त्याग को आसान बनाता है। बालों को बढ़ने दे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इसका उपयोग त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी होता है। यह आपके आहार में शामिल करने से न केवल बालों को पूरा करता है, बल्कि ये समय से पहले सफेद होने से भी बच जाते हैं। आंवले का पानी पीने के कई फायदे हैं डायबिटीज में सहायक डायबिटीज के लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। उत्साहित, इसमें क्रोमियम की उपस्थिति ब्लड शुगर में हो रही प्रतिक्रिया-दर-नियंत्रण करती है। इतना ही नहीं आंवला में मौजूदा पॉलीफेनॉल्स संगीत को मैनेज करना आसान बना देते हैं।

लेबर पार्टी 318 से अधिक पर विजय, ऋषि सुनक की ऐतिहासिक हार

लंदन ब्रिटेन चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती जारी है. एग्जिट पोल के अनुरूप मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. शुरुआती नतीजों में लेबर पार्टी 318 सीटें जीत चुकी हैं जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 67 सीटें ही जीत पाई है. अभी तक 650 में से 454 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया जा चुका है. लिबरल डेमोक्रेट्स ने अभी तक 32 सीटों, स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने चार सीटों और रिफॉर्म यूके ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि ग्रीन पार्टी अभी तक एक ही सीट पर जीत हासिल कर पाई है. – प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने इस हार की खुद जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं और किएर स्टार्मर को जीत की बधाई देता हूं. – स्कॉटलैंड में भी लेबर पार्टी की प्रचंड जीत के आसार हैं. सूत्रों के मुताबिक, वहां लेबर पार्टी 30 से अधिक सीटें जीत सकती है. लेबर पार्टी के स्कॉटिश नेता अनस अनवर ने कहा कि हमें पूरा यकीन हैं कि हम स्कॉटलैंड में भी बहुमत हासिल करेंगे. यह बदलाव का दौर है. हमारी पहली प्राथमिकता 14 साल के कंजर्वेटिव सरकार के शासन को खत्म करना है, जिससे देश को नुकसान पहुंचा है. महत्वपूर्ण काम कल से शुरू होगा. हमारा अगला कदम 2026 में स्कॉटिश संसदीय चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना होगा. – लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ने कहा कि मतदाताओं ने फैसला सुना दिया है कि वे बदलाव के लिए तैयार हैं. स्टार्मर अपनी सीट पर भी चुनाव जीत गए हैं. पार्टी की जीत के बाद वह देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. – मतगणना के शुरुआती नतीजों के मुताबिक, लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय नजर आ रहा है. वहीं, हार की आशंका के बीच ऋषि सुनक ने ऐलान कर दिया है कि वह कल प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. – इससे पहले वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भी लेबर पार्टी की प्रचंड जीत का अनुमान जताय गया था. बीबीसी-इप्सोस एग्जिट पोल में किएर स्टार्मर (Keir Starmer) के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी के 410 सीटें जीतने का दावा किया गया जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. बहुमत के लिए क्या है आंकड़ा? 650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है. हार का संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. एग्जिट पोल के अनुमान अगर वास्तविक नतीजों में तब्दील होते हैं, तो लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है और केर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं. यूके में मतदान समाप्त होते ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी, लेकिन 650 सीटों वाली संसद में स्पष्ट विजेता कौन होगा यह सामने आने में कुछ घंटे लगेंगे. एक अन्य सर्वे एजेंसी YouGov ने केर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 431 सीटें मिलने और पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के लिए सिर्फ 102 सीटों की भविष्यवाणी की है. यदि सर्वेक्षण सटीक होते हैं, तो इससे लेबर पार्टी को 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में जबरदस्त बहुमत मिल जाएगा. YouGov ने 89 करीबी मुकाबले वाली सीटों की भी पहचान की है. एग्जिट पोल के अनुमान कंजर्वेटिव पार्टी के लिए 1906 के बाद से उसकी संभावित सबसे बुरी हार के संकेत देते हैं, जब उसे 156 सीटों पर जीत मिली थी. लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी को 72 सीटें और रिफॉर्म यूके पार्टी को 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. कंजर्वेटिव पार्टी 14 वर्षों से सत्ता में ​काबिज बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी पिछले 14 वर्षों से सत्ता में ​काबिज है. इस दौरान यूनाइटेड किंगडम ने 5 प्रधानमंत्री देख लिए. साल 2010 में हुए आम चुनावों में मिली कंजर्वेटिव्स को मिली जीत के बाद डेविड कैमरन पीएम बने थे. उसके बाद 2015 के यूके इलेक्शन में कंजर्वेटिव पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत मिली और कैमरन फिर पीएम बने. लेकिन 2016 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था. उनकी जगह कंजर्वे​टिव्स ने टेरेसा मे को प्रधानमंत्री बनाया. वह 2019 तक इस पद पर रहीं. 2019 में बोरिस जॉनसन यूके के प्रधानमंत्री बने. फिर बीच में उन्हें पद छोड़ना पड़ा और लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं. लेकिन वह सिर्फ 50 दिन ही पद पर रह सकीं. उनकी जगह ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने. भारत के लिए यूके इलेक्शन महत्व भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दो साल से अधिक समय से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत कर रहे हैं. लेबर पार्टी की प्रचंड जीत से दोनों देशों के बीच एफटीए पर चल रही वार्ता के डायनामिक्स में बदलाव आ सकता है. यदि सर्वेक्षण सटीक होते हैं, तो अन्य यूरोपीय देशों की तरह ब्रिटेन में भी वर्तमान सरकार बदल जाएगी. बता दें कि कोविड महामारी और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण उत्पन्न संकट के बाद कई यूरोपीय देशों में हुए चुनाव में सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है. एग्जिट पोल के आंकड़े ब्रिटेन में भी यह चलन कायम रहने के संकेत देते हैं. यूके मतलब- इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम- इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बनता है और आम चुनाव इन सभी देशों पर लागू होते हैं. यूके में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं, इनमें से 533 सीटें इंग्लैंड, 59 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीटों वेल्स और 18 सीटें उत्तरी आयरलैंड में पड़ती हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यूके के भीतर आने वाले प्रत्येक देश की अपनी सरकार भी होती है और वहां चुनाव होते हैं. ब्रिटेन में कितनी सीटें जीतने पर प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है वोट डालने के बाद ब्रिटेन के एक अन्य निवासी ने कहा, ‘अगर मौजूदा राजनीतिक रुझान जारी रहे तो मुझे लगता है कि लेबर पार्टी को शानदार जीत के साथ 15 साल बाद सत्ता में वापस आना चाहिए। बता दें कि इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के कुल 650 निर्वाचन क्षेत्रों … Read more

अमरनाथ यात्रा के पहले पांच दिनों में रिकॉर्ड तोड़ एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए

जम्मू, वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले पांच दिनों में रिकॉर्ड तोड़ एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।5,696 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने बताया कि 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ”आज 5696 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 2028 यात्री 97 वाहनों के सुरक्षा काफिले में सुबह 3.13 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए निकले। वहीं 3,668 यात्री 122 वाहनों के सुरक्षा काफिले में सुबह 3.40 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।” बता दें कि पिछले वर्ष यात्रा के पहले पांच दिनों में लगभग 50,000 तीर्थ यात्री मंदिर पहुंचे थे। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अमरनाथ यात्रा में यात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग से जाने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग दर्शन करने के बाद उसी दिन बेस कैंप में लौट आते हैं। इस वर्ष लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग में दोनों यात्रा मार्गों पर दो बेस कैंप और पवित्र गुफा मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि बिना किसी दुर्घटना के यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। दोनों मार्गों पर तथा पारगमन शिविरों और गुफा मंदिर के पास 124 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) स्थापित किए गए हैं। इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7,000 से अधिक ‘सेवादार’ (स्वयंसेवक) यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।  

PM मोदी 13 जुलाई को मुंबई में करेंगे कई परियोजना का शिलान्यास

मुंबई  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जुलाई को मुंबई में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के वाले हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार मुंबई का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को मुंबई में प्रस्तावित गोरेगांव- मुलुंड लिंक रोड और बोरीवली- ठाणे लिंक रोड के सबवे की आधारशिला रखेंगे। मुंबई में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 6,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री 1,170 करोड़ रुपये की प्रस्तावित ऑरेंज गेट टू ग्रांट रोड एलिवेटेड रोड परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी मुंबई नगर निगम की विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं का भी शिलान्यास करने वाले हैं। इनमें सड़क कंक्रीटिंग परियोजनाएं, सीवरेज योजनाएं शामिल हैं।      

रूस के हथियार निर्यातक ने भारत में मैंगो आर्मर-पियर्सिंग टैंक राउंड्स का निर्माण शुरू किया

मॉस्को/ नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पीएम मोदी की यात्रा से पहले रूस ने ऐलान किया है कि वह भारत में टैंकों के मजबूत कवच को फाड़ने वाले गोलों का निर्माण शुरू कर दिया है। इसे खास तौर पर भारतीय सेना के लिए बनाया जा रहा है। ये गोले किसी भी बख्तरबंद को पलक झपकते फाड़ सकते हैं। इसे भारत रूस के रक्षा संबंधों में मील का पत्थर माना जा रहा है। भारत रूस के बीच रक्षा संबंधों का एक लंबा और ठोस इतिहास है। इसमें भारत में हथियारों और गोला-बारूद का संयुक्त और लाइसेंस के जरिए उत्पादन भी शामिल है। भारत में ‘मैगो शेल’ बना रहा रूस रूसी राज्य के स्वामित्व वाली रक्षा निगम रोस्टेक का हिस्सा रोसोबोरोनएक्सपोर्ट हथियार निर्यातक ने भारत में मैंगो आर्मर-पियर्सिंग टैंक राउंड्स का निर्माण शुरू कर दिया है। निगम ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह सहयोग भारत के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान पहलों के साथ एलाइन किया गया है, जिसमें भारतीय रक्षा उद्योग के सहयोग से रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने कई फैसिलिटी स्थापित की है। आत्मनिर्भर भारत में मदद कर रहा रूस रोस्टेक ने रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव के हवाले से कहा, “मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए रूसी-भारतीय सहयोग एक नए मील के पत्थर पर पहुंच गया है। भारतीय रक्षा ढांचे के आधार पर, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने मैंगो टैंक राउंड के निर्माण के लिए आवश्यक उत्पादन सुविधाएं स्थापित की हैं। यह विकास भारत को प्रौद्योगिकी आत्मसात और उत्पादन संगठन की प्रक्रिया शुरू करने में सक्षम बनाता है।” भारत में रोसोबोरोनएक्सपोर्ट का काम “व्यापक औद्योगिक साझेदारी का एक शानदार उदाहरण” है। संयुक्त हथियार उत्पादन पर रूस का जोर रूस ने कहा है कि इस सहयोगी ढांचे के भीतर, विभिन्न प्रकार के हथियारों से जुड़ी संयुक्त परियोजनाओं को विकसित किया गया है, जो दो अलग-अलग देशों की कंपनियों के बीच सहयोग के एक असाधारण स्तर को प्रदर्शित करता है। इस बीच, रोस्टेक के प्रमुख सर्गेई चेमेजaव ने उसी बयान में कहा कि भारत में रूसी गोला-बारूद के उत्पादन का स्थानीयकरण भविष्य में आगे बढ़ता रहेगा। भारत के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोह बढ़ा रहा रूस चेमेजोव ने कहा, “रोस्टेक के पास मित्र देशों के साथ औद्योगिक साझेदारी का काफी अनुभव है। कई परियोजनाओं में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विशेषज्ञता साझा करना शामिल है। इस तरह की साझेदारी आयात करने वाले देश को अपना उत्पादन विकसित करने में सक्षम बनाती है, जो एक प्रमुख रक्षा समाधान आपूर्तिकर्ता के रूप में रोस्टेक के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ है। हम भारत के साथ ऐसी कई परियोजनाओं को लागू करने का इरादा रखते हैं।” इन परियोजनाओं में टी-90 टैंकों, कवच-भेदी सब-कैलिबर प्रोजेक्टाइल से लैस मैंगो शेल और अन्य उन्नत हथियार प्रणालियों का लाइसेंस प्राप्त उत्पादन शामिल है। टैंक भेदी गोले क्या होते हैं? 3VBM17 मैंगो शेल में 3BM42 फिन-स्टेबलाइज्ड आर्मर-पियर्सिंग सब-कैलिबर प्रोजेक्टाइल है, जो समग्र कवच से लैस आधुनिक टैंकों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाता है। चेमेज़ोव ने कहा कि भविष्य में, मैंगो राउंड के स्थानीय उत्पादन को सुविधाजनक बनाने के लिए, कंपनी भारत में बारूद निर्माण शुरू करने की योजना बना रही है, जिसे वाहनों को संयुक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, रूसी कंपनी भारत की रक्षा होल्डिंग के आधार पर भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुविधा और स्वच्छता के साथ-साथ महाकुंभ की सुंदरता को लेकर योगी सरकार कर रही काम

प्रयागराज संगमनगरी प्रयागराज में अगले वर्ष की शुरुआत में होने जा रहे महाआयोजन महाकुंभ 2025 को योगी सरकार भव्य और दिव्य बनाने के लिए जोरदार तैयारियों में जुटी है। योगी सरकार महाकुंभ में सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता के साथ-साथ महाकुंभ की सुंदरता को लेकर भी मिशन मोड में कार्य कर रही है। इस क्रम में महाकुंभ से पहले ही प्रयागराज को दुल्हन की तरह सजा दिया जाएगा। योगी सरकार की पूरे शहरी इलाके के सौंदर्यीकरण की योजना है, जिस पर कार्य भी शुरू हो चुका है। अयोध्या में रामलला के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जिस तरह की साज सज्जा की गई थी, उसी तरह प्रयागराज का कायाकल्प किया जाएगा। जगह-जगह ग्रीन बेल्ट, हार्टिकल्चर, थीमैटिक डेवलपमेंट समेत सैकड़ों स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। महाकुंभ के आयोजन के दौरान जब श्रद्धालु संगमनगरी पहुंचेंगे तो यहां की आभा देखकर न सिर्फ दंग रह जाएंगे, बल्कि पूरी तरह धार्मिक आस्था के रंग में सराबोर हो जाएंगे।   सीएम योगी ने दिए थे निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसके प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने महाकुंभ को स्वच्छता, सुविधा और सुरक्षा का मानक आयोजन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा था। मुख्यमंत्री के अनुसार, महाकुंभ 2025 पूरे विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। यह न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा। हमें इसके सफल आयोजन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की प्राचीन संस्कृति का परिचायक है। इसकी गरिमा के अनुरूप पूरे नगर को सजाया जाना चाहिए। कुंभ से जुड़े कथानक, सनातन संस्कृति के प्रतीकों आदि को चित्रित किया जाए। चौराहों पर कुंभ के लोगो लगाए जाने चाहिए। थीम आधारित द्वार, स्तम्भ, लाइटिंग के प्रयास होने चाहिए। प्रत्येक मार्ग पर ग्रीन बेल्ट का निर्माण सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रयागराज में 38 जंक्शन का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा एजेंसी आबद्ध करके ट्रैफिक डेंसिटी एनालिसिस के प्रयोग से स्टडी करके डिजाइन तैयार किया गया है। इसके साथ ही 5 साल के मेंटीनेंस के साथ ग्रीन बेल्ट एवं स्कल्प्चर्स की स्थापना की जाएगी। कुल मिलाकर 19 जंक्शन पीडीए द्वारा, 15 जंक्शन पीडब्ल्यूडी एवं 2 जंक्शन का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। दूसरी तरफ, शहरी मार्गों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके तहत 38 शहरी मार्गों (75 किलोमीटर) का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मेला प्राधिकरण द्वारा 8 आर्किटेक्ट आबद्ध कर प्रत्येक मार्ग पर ग्रीन बेल्ट, हार्टिकल्चर, लैंड स्केपिंग डेवलपमेंट, थीमैटिक डेवलपमेंट एवं गैप एनालिसिस पूर्ण किया जा रहा है। कुल 36 मार्ग पीडीए द्वारा और 2 मार्ग का सौंदर्यीकरण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। 4 थीमैटिक गेट का भी प्रस्ताव इसके अतिरिक्त लगभग 10 लाख वर्गफीट पर स्ट्रीट आर्ट व दीवारों पर कलाकृतियां बनाई जाएंगी। इसमें 5 लाख वर्गफीट कुंभ मेला मद से एवं 5 लाख वर्गफीट एनएमसीजी मद से प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा कार्य किया जाएगा। साथ ही,  4 थीमैटिक गेट बनाए जाने की भी योजना है। इन प्रस्तावित थीमैटिक गेट के नाम सरस्वती द्वार, शिव द्वार, गंगा द्वार और यमुना द्वार रखा जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त 108 स्तंभों का भी निर्माण होगा। इन्हें, नदी के किनारे की सड़कों, विषयगत द्वारों और स्थलों पर स्तंभों का प्रस्ताव किया जा रहा है। भारद्वाज आश्रम में 8 नग, 4 विषयगत द्वार में 48 नग और रिवर फ्रंट रोड में 52 नग स्थापित किए जाएंगे। इस योजना की कार्यदायी संस्था सीएंड डीएस है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet