LATEST NEWS

लोकसभा में बीजेपी को खुली चुनौती देने के बाद राहुल गांधी जल्द गुजरात में अपनी सक्रियता बढ़ा सकते है

अहमदाबाद  कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही गुजरात के मोर्चे पर सक्रिय होंगे। राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता विपक्ष के तौर पर बोलते हुए बीजेपी को गुजरात में हराने की चुनौती दी थी। इसके बाद सवाल खड़ा हुआ था कि राहुल गांधी ने बीजेपी को इतनी बड़ी चुनौती कैसे दे दी? अब राहुल गांधी के गुजरात में सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। राज्य में हिंदू वाले बयान को लेकर जहां कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं तो वहीं इसी बीच राहुल गांधी गुजरात का पहला दौरा सकते हैं। इसके संकेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दिए हैं। गोहिल ने कहा कि बीजेपी के हमले के दौरान बब्बर शेर की तहत मुकाबला करने वाले कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए राहुल गांधी जल्द राज्य का दौरा करेंगे। गोहिल ने कहा कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर हुई झड़प के मामले में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। गोहिल ने 6 जुलाई को पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं को अहमदाबाद आने की अपील की है। संभावना जताई जा रही है कि अगर अहमदाबद पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो राहुल गांधी छह जुलाई को भी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।अहमदाबाद में सात जुलाई को 18 किलोमीटर लंबी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलनी है। लंबे समय बाद आमना-सामना गुजरात में कांग्रेस तीन दशक से सत्ता से बाहर है, लेकिन राज्य में पिछले कई सालों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। जिसमें दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच सीधी झड़प हुई हो। अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस की मौजूदगी में पथराव हुआ था। 2013 तक ऐसी घटनाएं दोनों पार्टियों की युवा इकाईयों के बीच छात्र राजनीति में होती थीं। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को लेकर जो भी कहा है वह एकदम सही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। लोकसभा में बीजेपी को क्लीन स्वीप से रोकने और राजकोट अग्निकांड हादसे पर पूरे शहर के बंद करके गोहिल ने अपना कद बढ़ाया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब राहुल गांधी सीधे तौर पर गुजरात में अपनी सक्रियता बढ़ा सकते हैं। लोकसभा चुनावों नहीं आए थे लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर नहीं आए थे। प्रियंका गांधी ने सिर्फ वलसाड और बनासकांठा में सभाएं की थी। गोहिल के बयान को राजनीतिक हलकों में बड़ी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। संभावना है कि राहुल गांधी राज्य में पंचायत चुनावों से पहले पूरी तरह से सक्रिय हो सकते हैं। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के राज्य में नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की कवायद भी शुरू हो सकती है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। पार्टी दोनों सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। माणावदर सीट को पार्टी इंडिया अलांयस के तहत आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ सकती है। इसी महीने एंट्री संभव राहुल गांधी ने लोकसभा में बीजेपी को सीधी चुनौती फेंकते हुए कहा था कि हम आपको गुजरात में हराएंगे। उनके बयान का मतलब 2027 के चुनावों से था। गुजरात की 182 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है। कांग्रेस ने पिछले चुनावों में 17 सीटें जीती थीं, हालांकि 2017 के चुनावों में पार्टी ने 77 सीटें जीती थीं। तब बीजेपी पिछले दो दशक में पहली बार दो अंकों पर आ गई थी। बीजेपी को 99 सीटें मिली थी। पार्टी को उस चुनाव में 41.44 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी के खाते में 49.05 प्रतिशत वोट गए थे। राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने के बाद प्रदेश इकाई गुजरात में उनकी सक्रियता बढ़ाना चाहती है। इसकी शुरुआत इसी महीने हो सकती है। चर्चा यह भी है कि राहुल गांधी अपने दौरे में राजकोट टीआरपी गेम जोन के पीड़ितों से मिलने के लिए भी जा सकते हैं। राहुल गांधी अपने दौरों में मोरबी ब्रिज हादसे, वडोदरा हरनी नाव हादसे के पीड़ितों से भी मिलने जा सकते हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर बड़े कार्ययोजना पर काम कर रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी आने वाले दिनों के इसका ऐलान कर सकती है। टीम राहुल गांधी का हिस्सा जिग्नेश मेवाणी राजकोट में सक्रिय हैं।  

आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को दी अहम जिम्मेदारी, राज्यसभा में AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया

Aam Aadmi Party gave important responsibility to Sanjay Singh, made him the President of AAP Parliamentary Party in Rajya Sabha

Aam Aadmi Party gave important responsibility to Sanjay Singh, made him the President of AAP Parliamentary Party in Rajya Sabha

HC ने कहा अगर धर्मांतरण को रोका नहीं गया तो एक दिन बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी, जाने ये संकट कितना बड़ा …..

इलाहाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण को लेकर अहम टिप्पणी की है. हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर धर्मांतरण को रोका नहीं गया तो एक दिन बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी. जस्टिस रोहित रंजन ने ये टिप्पणी सामूहिक धर्मांतरण कराने के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए की. मामला एक गांव में हिंदुओं के सामूहिक रूप से धर्म बदलकर ईसाई धर्म अपनाने से जुड़ा था. सामूहिक धर्मांतरण कराने का आरोप कैलाश नाम के व्यक्ति पर लगा है. हाईकोर्ट ने कैलाश की जमानत याचिका भी खारिज कर दी. हाईकोर्ट ने कहा, ऐसे धार्मिक जमावड़ों को तुरंत रोका जाना चाहिए, जहां धर्मांतरण हो रहा है और लोगों का धर्म बदला जा रहा है. जस्टिस रोहित रंजन ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत मिले ‘धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार’ का सीधा-सीधा उल्लंघन हैं. इस दौरान हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एससी-एसटी और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़े पैमाने पर ईसाई धर्म में बदला जा रहा है. क्या था ये मामला? रामकली प्रजापति नाम की महिला ने हमीरपुर जिले के मौदाहा गांव के रहने वाले कैलाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. प्रजापति ने आरोप लगाया था कि कैलाश मानसिक रूप से बीमार उसके भाई को दिल्ली ले गया था. कैलाश ने वादा किया कि वो उसके भाई का इलाज करवाएगा और ठीक होने पर वापस गांव भेज देगा, लेकिन इसकी जगह उसे ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया. एफआईआर के मुताबिक, जब कैलाश वापस लौटा तो वो गांव के सभी लोगों को दिल्ली में एक कार्यक्रम में ले गया, जहां उसने सभी को कथित तौर पर ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया. कैलाश ने प्रजापति के भाई को ईसाई धर्म अपनाने के बदले पैसे की पेशकश की थी. वहीं, कोर्ट में कैलाश के वकील ने दावा किया कि रामकली के भाई का धर्म परिवर्तन नहीं किया गया है. हालांकि, कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोपों को देखते हुए उसे जमानत देने से इनकार कर दिया. धर्मांतरण पर यूपी में क्या है कानून? देश के कई राज्यों में जबरन धर्मांतरण को लेकर सख्त कानून हैं. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2021 में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून पास किया था. इस कानून में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. इस कानून के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती से, लालच देकर या डरा-धमकाकर किसी का धर्म परिवर्तन करवाता है तो दोषी पाए जाने पर उसे 1 से 5 साल तक की जेल और 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा हो सकती है. महिला, नाबालिग और एससी-एसटी के मामले में 2 से 10 साल की जेल और 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान है. वहीं, सामूहिक धर्मांतरण पर 3 से 10 साल की जेल और कम से कम 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा हो सकती है. कानून कहता है कि अगर कोई व्यक्ति दूसरी बार जबरन धर्मांतरण का दोषी पाया जाता है तो सजा को दोगुना किया जा सकता है. मसलन, दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 1 से 5 साल की जेल की बजाय 2 से 10 साल की सजा हो सकती है. किस धर्म की आबादी कितनी तेजी से बढ़ रही? 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत की आबादी 121 करोड़ से ज्यादा है. इसमें 96.63 करोड़ हिंदू और 17.22 करोड़ मुस्लिम हैं. भारत की कुल आबादी में 79.8% हिंदू और 14.2% मुस्लिम हैं. इनके बाद ईसाई 2.78 करोड़ (2.3%) और सिख 2.08 करोड़ (1.7%) हैं. बाकी बौद्ध और जैन धर्म को मानने वालों की आबादी 1% से भी कम है. 2001 की तुलना में 2011 में भारत की आबादी 17.7% तक बढ़ गई थी. इस दौरान मुस्लिमों की आबादी सबसे ज्यादा करीब 25% तक बढ़ी थी. जबकि, हिंदू 17% से कम बढ़े थे. इसी तरह ईसाइयों की आबादी 15.5%, सिख 8.4%, बौद्ध 6.1% और जैन 5.4% बढ़े थे. वहीं, अगर 1951 से 2011 तक की तुलना की जाए तो सबसे ज्यादा आबादी मुस्लिमों की बढ़ी है. 1951 में 3.54 करोड़ थी, जो 2011 तक 386% बढ़कर 17.22 करोड़ हो गई. जबकि, 1951 में हिंदुओं की आबादी 30.35 करोड़ थी. 2011 तक हिंदुओं की आबादी 218% बढ़कर 96.62 करोड़ पहुंच गई. इसी तरह सिखों की आबादी 235% और ईसाइयों की 232% बढ़ गई. 1951 में भारत में हिंदू 84%, मुस्लिम 9%, ईसाई 2.2% और सिख 1.7% थे. 2011 की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 79.8%, मुस्लिमों की 14.2%, ईसाइयों की 2.3% और सिखों की 1.7% थी. अल्पसंख्यक बन रहे बहुसंख्यक? इसी साल मई में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की एक स्टडी आई थी. इस स्टडी में दावा किया गया था 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.8% तक घट गई. स्टडी में कहा गया था कि भारत में बहुसंख्यक आबादी घट रही है, जबकि दूसरे मुल्कों में बहुसंख्यक आबादी बढ़ रही है. भारत के अलावा म्यांमार और नेपाल में भी बहुसंख्यक आबादी घटी है. म्यांमार में बहुसंख्यक आबादी (बौद्ध) में 9.8% और नेपाल में बहुसंख्यक (हिंदू) आबादी में 3.6% की गिरावट आई है. दूसरी ओर, बांग्लादेश में बहुसंख्यक समुदाय मुसलमानों की आबादी में हिस्सेदारी 18.5% और पाकिस्तान में 3.75% तक बढ़ गई है. स्टडी में कहा गया था कि 1971 में बांग्लादेश के अलग मुल्क बनने के बाद से मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 10% से ज्यादा बढ़ी है. जबरन धर्मांतरण पर क्या है कानून? फिलहाल, देश में जबरन धर्मांतरण को रोकने के खिलाफ कोई समग्र कानून नहीं है. संविधान के तहत, देश के सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है और वो अपनी मर्जी से किसी भी धर्म को अपना सकता है. हालांकि, किसी की इच्छा के खिलाफ या जबरन धर्मांतरण करवाना अपराध है. जबरन धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर तो कोई कानून नहीं है, लेकिन कई राज्यों में इसे लेकर कानून है. इनमें ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं. भारत के पड़ोसी देशों में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून हैं. पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और भूटान में इसे लेकर कानून है. नेपाल में जबरन धर्मांतरण पर 6 साल तक की कैद हो सकती है. वहीं, म्यांमार में 2 साल … Read more

भारत से बाहर कई देशों में यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा, अब दुबई भी हुआ शामिल

नई दिल्ली  संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Amirate) और खाड़ी के अन्य देशों में ढेरों भारतीय रहते हैं। इसके साथ ही इन देशों में काफी भारतीय पर्यटक भी जाते हैं। अब इन पर्यटकों को वहां पेमेंट करने में काफी आसानी होगी। दरअसल, अब आसानी से मध्य पूर्व के देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यूपीआई (QR-based Unified Payments Interface (UPI)से भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India) के इंटरनेशनल आर्म एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCI International Payments Ltd (NIPL) ने मिडिल ईस्ट और अफ्रीका की बड़ी डिजिटल कॉमर्स कंपनी नेटवर्क इंटरनेशनल (Network International) के साथ साझेदारी की है। कैसे होगा पेमेंट एनपीसीआई इंटरनेशनल के सीईओ रितेश शुक्ला का कहना है कि अब यूएई में अब भारतीय यात्री या एनआरआई पॉइंट ऑफ सेल मशीन के माध्यम से क्यूआर कोड के जरिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान कर पाएंगे। उनका कहना है कि यूएई के मर्चेंट्स के बीच यूपीआई पेमेंट की बढ़ती हुई स्वीकार्यता केवल भारतीय यात्रियों के लिए ही नहीं सुविधाजनक होगा, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनोवेटिव डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन को भी प्रमोट करेगा। लाखों भारतीय पहुंचते हैं वहां खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) में भारतीय यात्रियों का आंकड़ा 98 लाख पहुंचने का अनुमान है। इस साल अकेले यूएई में 53 लाख के करीब भारतीयों के पहुंचने की संभावना है। भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और एनपीसीआई इंटरनेशनल मिलकर यूपीआई को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। अब वहां यूपीआई पेमेंट सिस्टम काम करने से भारतीयों को और आसानी होगी। भारत से बाहर कई देशों में चलता है यूपीआई फिलहाल भारत के बाहर नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, यूएई, सिंगापुर, फ्रांस और भूटान में यूपीआई से भुगतान किया जा सकता है। यूपीआई से डिजिटल भुगतान आसान होने के कारण इसके जरिए होने वाले लेनदेन की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है। अरबों ट्रांजेक्शन हो रहे हैं एनपीसीआई के डेटा के मुताबिक, यूपीआई प्लेटफॉर्म पर जून में लेनदेन की संख्या 13.9 अरब थी। इसमें सालाना आधार पर 49 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। इस दौरान यूपीआई से औसत लेनदेन की संख्या प्रतिदिन 463 मिलियन रही और प्रतिदिन औसत 66,903 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यूपीआई के लेनदेन में बढ़त की वजह रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ना और यूपीआई को विदेशों में भी लॉन्च करना है।

बीए, बीएससी, बीकाम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी

रायपुर  बीए, बीएससी, बीकाम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 29 जून को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से कॉलेजों को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसके तहत प्रवेश हो रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में विज्ञान संकाय में प्रवेश की मेरिट बहुत हाई है। 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का ही विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची में नाम आया है। पहली सूची के आधार पर कॉलेजों में अभी तक सिर्फ 20 प्रतिशत प्रवेश हो पाए हैं। दूसरी सूची में कटऑफ नीचे आने का अनुमान है। इस बार कॉलेजों में प्रवेश 31 जुलाई तक होंगे, अभी तक 14 अगस्त तक प्रवेश होते थे। प्रदेश में इस शिक्षा सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो रही है, इस वजह से शासन की तरफ से प्रवेश प्रक्रिया को जल्दी पूरी करने के उद्देश्य से दिनों में कटौती की गई है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक एक जुलाई से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करना है, लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई है। पीआरएसयू से संबद्ध 150 कालेजों में यूजी प्रथम वर्ष की लगभग 42 हजार सीटें हैं। कालेजों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से सात जुलाई को जारी की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची के अनुसार छह जुलाई तक कॉलेजों में प्रवेश होंगे। दूसरी सूची आने के बाद आठ जुलाई से प्रवेश शुरू होने के अनुमान है। छात्रों को भी दूसरी सूची का इंतजार है। पहली सूची में ज्यादा कटआफ रहने के कारण छात्रों को मनमुताबिक कालेजों में विषय नहीं मिल पा रहे हैं, इस वजह से भी छात्र प्रवेश नहीं ले रहे है। इस कारण से अभी तक बहुत कम कालेजों में प्रवेश हुए हैं। विश्वविद्यालय के पोर्टल में करना है आवेदन कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिय चल रही है। इस बार भी छात्रों को विश्वविद्यालय के पोर्टल में ही आवेदन करना है। प्रवेश के लिए आवेदन चल रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विश्वविद्यालय की तरफ से कॉलेजों को मेरिट सूची भेजी जाती है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन अपने यहां मेरिट सूची चस्पा कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करता है। इस वजह से भी प्रवेश में देरी हो रही है। एक छात्र कई कॉलेजों के लिए आवेदन कर देते हैं। अच्छी मेरिट होने के कारण कई कॉलेजों में नाम आ जाता है, प्रवेश सिर्फ एक कॉलेज में लेते हैं। इस वजह से भी विश्वविद्यालय को कई मेरिट लिस्ट जारी करना पड़ता है, इसके बावजूद भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाती है। 15 जुलाई को कालेज स्तर पर होंगे प्रवेश संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक कालेजों में सिर्फ दो चरणों में ही प्रवेश होंगे। दूसरे चरण की मेरिट सूची सात से नौ जुलाई के बीच होगी। इसके बाद छात्रों को प्रवेश लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। 15 से 25 जुलाई तक खाली सीटों पर कालेज अपने स्तर से प्रवेश दे सकेंगे। कुलपति के विशेष अनुमति से 26 से 31 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे।

शाहजहांपुर में टमाटर 162, कोलकाता में 152 तो दिल्ली में 120 रुपए किलो में बिका

नई दिल्ली बीते साल की तरह ही इस बार भी टमाटर 200 रुपए के पार पहुंच सकता है। देश के कई इलाकों में बारिश और बाढ़ की वजह से टमाटर समेत कई सब्जियों की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे टमाटर के साथ-साथ लोगों के किचन में हमेशा विराजमान रहने वाले आलू-प्याज भी भाव खाने लगे हैं। चर्चित अमेरिकी उपन्यासकार और फूड कॉलम राइटर लॉरी कॉल्विन ने एक बार कहा था कि बिना टमाटर के दुनिया उसी तरह है, जैसे बिना तारों के वायलिन। आज भारतीय किचन में बेहद करीने से टमाटर सहेजे जाते हैं। बिना टमाटर के किसी तरीदार सब्जी की कल्पना करना भी मुश्किल है। यूपी के शाहजहांपुर में टमाटर 162 रुपए किलो में बिक रहा है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कोलकाता में सबसे अधिक 152 रुपए प्रति किलो रहीं। वहीं, दिल्ली में यह प्रति किलो 120 रुपए, चेन्नई में 117 रुपए और मुंबई में 108 रुपए के हिसाब से बिका। बाजारों में आलू 35 से 40 रुपए किलो बिक रहा है तो प्याज भी कहीं-कहीं 45 से 50 रुपए किलो तक बिक रहा है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा में बिका टमाटर खुदरा टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत बृहस्पतिवार को 95.58 रुपए प्रति किलो थी। आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इसकी सबसे अधिक कीमत 162 रुपये प्रति किलो रही, जबकि राजस्थान के चूरू जिले में न्यूनतम दर 31 रुपए प्रति किलो थी। देश के चार बड़े शहरों के अलावा भी बाकी शहरों में भी टमाटर की कीमतें ऊंची रहीं। गुरुग्राम में टमाटर की खुदरा कीमत 140 रुपए प्रति किलो, बेंगलुरु में 110 रुपए प्रति किलो, वाराणसी में 107 रुपए प्रति किलो, हैदराबाद में 98 रुपए प्रति किलो और भोपाल में 90 रुपए किलो थी। नीचे दिए ग्राफिक से जानिए टमाटर की पैदावार में कौन से राज्य आगे हैं। एक महीने में 158 फीसदी तक बढ़ गए दाम उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 3 जुलाई को टमाटर की औसत कीमत 55.04 रुपए किलो था, जो बीते 3 जून को 34.73 रुपए किलो था। बीते साल 3 जुलाई को टमाटर की कीमत 67.57 रुपए किलो थी। जूलाई खत्म होने के साथ टमाटर की कीमत 67.57 रुपए किलो थी और 2023 अगस्त के पहले हफ्ते में यह बढ़कर 250 रुपए किलो तक जा पहुंचा था। पेट्रोल से दोगुना महंगा हो सकता है टमाटर आज कई खुदरा मार्केट में टमाटर के दाम 100 रुपए के पार पहुंच चुके हैं। अभी इसके महंगे होने की रफ्तार 158 फीसदी है, जिसके और ज्यादा होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि अभी बारिश और बाढ़, घटता उत्पादन और सप्लाई में बाधा पहुंचने की वजह से अगस्त तक इसके दाम और बढ़ सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगर यही रफ्तार रही तो यह 200 रुपए किलो के पार भी जा सकता है। यानी पेट्रोल की मौजूदा कीमतों से दोगुने दाम पर टमाटर बिक सकते हैं, क्योंकि पेट्रोल के दाम देश के कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर के करीब है। बीते साल क्यों 200 के पार पहुंचा था टमाटर बीते साल इसी वक्त टमाटर की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला था। दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में टमाटर की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। बेमौसमी घटनाओं और किसानों के ज्यादा रिटर्न देने वाली फसलें उगाने से टमाटर की आपूर्ति अचानक गिर गई थी। इसी वजह से जुलाई के अंत तक खुदरा कीमतें मामूली 20 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गईं। वहीं, दिल्ली के मदर डेयरी के सफल रिटेल स्टोर पर टमाटर 259 रुपए किलो बिका था। उस वक्त केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में टमाटर खरीदने का निर्देश दिया था। इस साल भी अगर टमाटर के भाव काबू से बाहर जाने लगेंगे तो सरकार ऐसा ही कुछ कर सकती है। नीचे ग्राफिक से समझिए, कहां कितना लाल हुआ टमाटर। जुलाई-अगस्त में क्यों बढ़ जाते हैं टमाटर के भाव टमाटर का उत्पादन आमतौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर के दौरान घट जाता है, जिससे बाजार में इसकी पैदावार में कमी आ जाती है। यह कमी टमाटर की मांग और आपूर्ति की चुनौतियों को पूरा नहीं कर पातीं। इसके अलावा, कई राज्यों में बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी की वजह से भी उत्पादन में गिरावट आई। इसके अलावा, पड़ोसी राज्यों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां इस बार टमाटर की फसल कम लगाई गई थी। पड़ोसी राज्यों से कम आपूर्ति, दक्षिण से मंगाने पर लागत ज्यादा दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी और नागपुर के कलमना मार्केट के ट्रांसपोर्टर और कारोबारी लालचंद्र पांडेय ने बताया कि दिल्ली समेत देशभर में हफ्ते भर में टमाटर की कीमतें डेढ़ से दोगुनी हो गई हैं। इसकी वजह कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश से टमाटर की कम आपूर्ति है। टमाटर की आपूर्ति को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों से टमाटर मंगाए जा रहे हैं जिससे टमाटर की ढुलाई की लागत बढ़ी है। कई बार किसानों ने सही कीमत नहीं मिलने की वजह से टमाटर की फसल पर कीटनाशकों और उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं किया। इससे कई जगहों पर टमाटर की फसल बीमारियों की चपेट में आ गई। इसस टमाटर की पैदावार गिर गई और इसकी कीमतें बढ़ गईं। अभी अगस्त तक ज्यादा राहत नहीं, टमाटर बना रहेगा लाल लालचंद्र पांडेय के अनुसार, टमाटर की नई फसल आने में करीब 2 महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में अगस्त तक दाम में मामूली गिरावट आ सकती है। जुलाई के आखिर तक इसके भाव 200 के पार जा सकते हैं, क्योंकि यह वक्त भीषण बारिश और बाढ़ का भी है। दरअसल, टमाटर के पौधे जब तीन महीने के हो जाते हैं तो इनसे हफ्ते में दो बार टमाटर तोड़ सकते हैं। ये पौधे 1-2 महीने की अवधि तक फसल देते हैं। हालांकि टमाटर की पैदावार उसकी किस्मों, मिट्टी और बारिश पर ज्यादा निर्भर करती है। अगस्त के आखिर से टमाटर के … Read more

सपने में सांप के रंग का मतलब

स्वप्न शास्त्र में स्वप्न के अर्थ वर्णित किए गए हैं। ये बताता है कि सपने भविष्य में कैसा फल देंगे, सपने हमें आने वाले फायदों के बारे में भी बताते हैं और नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में स्वप्न को बहुत महत्व दिया गया है। सपने में सांप देखने का मतलब बहुत खास होता है। ये शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं। सपने में अलग-अलग रंग के सांप देखने का मतलब भी अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं आज सांप से जुड़े सपने और उनके फल। सपने में सांप देखने का मतलब सांप कई रंग के होते हैं और इनके अलग-अलग रंग के सपने में सांप देखने का मतलब क्या है। सपने में सफेद रंग का सांप देखना: सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई देना तो यह बहुत शुभ सपना है। यह सपना अपार धन लाभ का संकेत देता है। ऐसे जातक को अप्राप्य पैसा मिलता है. सपने में भूरे रंग का सांप देखना: सपने में भूरे रंग का सांप देखना अचंता फल देता है। चेहरे पर यदि यह सांप के पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही काम या व्यापार में विकास मिलने वाला है। आपको नई जॉब का ऑफर मिल सकता है या बिजनेस में बड़ा मुकाम या ऑर्डर मिल सकता है। सपने में हरे रंग का सांप देखना: सपने में हरे रंग का सांप देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपको मनचाहा काम या सफलता मिल सकती है. साथ ही आर्थिक उन्नति भी मिलने के योग बनते हैं। सपने में रंगीला या रंग-बिरंगा सांप देखने का अर्थ है आपके जीवन में बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपका जीवन खुशियों और धन-समृद्धि से भरने वाला है। ऐसा सपना गरीब आदमी को भी आए तो कुछ ही समय में वो बड़ा आदमी बन सकता है। सपने में पीले रंग का सांप देखना: सपने में पीले रंग का सांप देखना अच्छा भी है और बुरा भी है। यह आपके घर से दूर जाने का संकेत दे सकता है। जैसे काम या व्यवसाय के चलते आपको लंबे समय के लिए अपना घर छोड़ना पड़ता है। सपने में काला नाग देखना : सपने में काला सांप देखना अच्छा होता है। यह आर्थिक स्थिति बेहतर होने का संकेत है। नौकरी में पदोन्नति, नई नौकरी मिलने, वेतन और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बनता है। किसी महतत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के योग बनते हैं। सपने में लाल रंग का सांप देखना: सपने में लाल रंग का सांप देखने का मतलब है कि आपको किसी महान कार्य में अड़चन आ सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कर रहे हैं या आपको कोई धोखा दे सकता है। सपने में काले रंग का सांप देखना: सपने में काले रंग का सांप देखना दो तरह के संकेत देता है। एक ओर तो यह धन लाभ का संकेत देता है. वहीं यदि सुनहरा सांप धर्मस्थल के साथ देखा जाए तो यह बताता है कि आपने शायद मनोकामना का चढ़ावा नहीं चढ़ाया है। अपने मन्नत के बाद वादा पूरा करें.

टी20 श्रृंखला से एशिया कप और विश्व कप की तैयारी पुख्ता करने आज उतरेगा भारत

चेन्नई भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार से यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का इस्तेमाल एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों और रणनीति को पुख्ता करने के लिए करेगी। श्रीलंका में 19 जुलाई से होने वाले एशिया कप और बांग्लादेश में चार अक्टूबर से होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले यह भारत की सफेद गेंद से आखिरी द्विपक्षीय श्रृंखला है। इसे देखते हुए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम इन बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए अपने प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। टीम ने बेंगलुरू में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और यहां एकमात्र टेस्ट में भी इसके संकेत दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका से टक्कर मिलने के बावजूद भारत ने अब तक सभी मैच जीते हैं। 2023 से अब तक भारत ने सात टी20 श्रृंखला खेली हैं जिनमें से तीन में उसे जीत मिली है और चार में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस आंकड़े को बेहतर करना चाहेगी। भारत को एकदिवसीय श्रृंखला और टेस्ट मैच में अपनी खिलाड़ियों की फॉर्म से राहत मिलेगी। एकदिवसीय टीम की उप कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने तीन मैच में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ शानदार प्रदर्शन किया जबकि हरमनप्रीत ने अंतिम वनडे में शतक जड़ा। एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की खराब फॉर्म चिंता का विषय थी लेकिन उन्होंने यहां एकमात्र टेस्ट में महिला क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इन चिंताओं को दूर कर दिया। जेमिमा रोड्रिग्स और रिचा घोष भी धीरे धीरे लय हासिल कर रही हैं। टीम प्रबंधन को इन पांचों बल्लेबाजों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मेहमान टीम श्रीलंका के खिलाफ स्वदेश में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। कागज पर भारत की गेंदबाजी भी काफी मजबूत दिखती है। तेज गेंदबाजों रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकार और अरुंधति रेड्डी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दीप्ति शर्मा, राधा यादव, आशा शोभना और श्रेयंका पाटिल की स्पिन चौकड़ी भी टीम की मजबूत ताकत है। दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत के लिए कप्तान लॉरा वोलवार्ट पर बहुत अधिक निर्भर होगा। वोलवार्ट ने एकदिवसीय श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट में शतक लगाकर अपनी शानदार फॉर्म की झलक दिखाई। अगर दक्षिण अफ्रीका को पिछले साल जनवरी के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतनी है तो सलामी बल्लेबाज वोलवार्ट का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। टीम को वोलवार्ट के अलावा मारिजेन कैप, सुने लुस, एनेके बॉश और तेजमिन ब्रिट्स के बल्ले से भी अच्छे रनों की उम्मीद होगी। नोनकुलुलेको मलाबा और मसाबाता क्लास के अलावा नादिन डि क्लार्क और अयाबोंगा खाका को भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद होगी कि अनुभवी मारिजेन कुछ ओवर कर पाएंगी। चोट से उबरने के कारण उन्होंने अब तक भारत दौरे पर गेंदबाजी नहीं की है। टीमें इस प्रकार हैं: भारत महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, रिचा घोष, डी हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव। दक्षिण अफ्रीका महिला: लॉरा वोलावार्ट (कप्तान), तेजमिन ब्रिट्स, मीके डि रिडर, सिनालो जाफ्ता, एनेके बॉश, नादिन डि क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजेन कैप, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, एलिज-मारी मार्क्स, नोनकुलुलेको मलाबा और तुमी सेखुखुने। समय: मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।  

AP में आफत की बारिश! भूस्खलन से 7 जिलों में सड़क संपर्क टूटा…कई यात्री फंसे

ईटानगर  अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम सात जिलों में सड़क संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूस्खलन के कारण सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपा रादा और ऊपरी सुबनसिरी जिले प्रभावित हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में राजमार्ग के सहायक अभियंता गेमर पाडू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भूस्खलन के बाद पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग-13 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। सियांग जिले में लोकपेंग और पांगिन तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पत्थर के गिर जाने से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। उन्होंने कहा कि हल्के वाहनों के आवागमन के लिए सड़क को साफ किया जा रहा है। भूस्खलन के कारण निगमोई-आलो बाईपास सड़क भी अवरुद्ध हो गई। ऊपरी सियांग जिले की सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी वाई जेरांग ने बताया कि भूस्खलन के कारण टूटिंग उप-मंडल का संपर्क जिले के बाकी हिस्सों से कट गया है। उन्होंने बताया कि मोयिंग और मिगिंग गांवों में 29 जून को कई स्थानों पर भारी भूस्खलन होने के कारण टूटिंग से सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है। उन्होंने कहा कि टूटिंग जाने वाले यात्री ऊपरी सियांग के जिला मुख्यालय यिंगकिओंग में फंसे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी राजमार्ग विभाग के अधिकारी के हवाले से डीआईपीआरओ ने कहा कि यदि मौसम ठीक रहा तो सड़क पर आवागमन को पूरी तरह से बहाल करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। लगातार बारिश के कारण पश्चिमी सियांग जिले के आलो में जलापूर्ति बाधित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण सियांग जिले के लिकाबाली कस्बे में जलापूर्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।    

05 जुलाई शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि-  आज आपका भाग्य साथ देगा। सभी कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आद अपनी फेवरेट हॉबी के लिए थोड़ा टाइम निकालें। सेल्फ केयर एक्टिविटी में शामिल हों। हेल्दी डाइट लें। रोजाना एक्सरसाइज करें। आज प्रोफेशनल लाइप में आप कार्यों की चुनौतियों को हैंडल करने में सक्षम होंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। जीवन की नई शुरुआत के लिए तैयार रहें। पास्ट को भूलकर लाइफ में नए परिवर्तनों को स्वीकार करें। पुरानी गलतियों को न दोहराएं और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज आपको रिश्ते में दबाव महसूस होगा। यह ब्रेक लेने का एक अच्छा समय है। आप सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं या खुद के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। मेष राशि के सिंगल जातकों को लोगों से मिलना चाहिए। इससे साथी की तलाश पूरी हो सकती है। वृषभ राशि- आज स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े बदलाव आएंगे। कार्यों की धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलेंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप के प्लान बनेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। आय के कई सोर्स बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में किसी को ऐसी बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। प्रेम और संबंधों के मामले आज आपके लिए कांटेदार हो सकते हैं। यह संभव है कि आपकी और आपके महत्वपूर्ण अन्य की प्राथमिकताएं बिल्कुल अलग हों और आप दोनों कार्य में कूदने के लिए उत्सुक हों, जबकि वे बैठकर बात करेंगे, और चीजों को एक साथ समझेंगे। तनाव बढ़ने की स्थिति में आपको समझौता करने के लिए तैयार रहना चाहिए। गर्म रुख अपनाने से मामलों में मदद नहीं मिलेगी। मिथुन राशि- आज आय के मल्टीपल सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। जीवन में खुशियों का माहौल होगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी के कई अवसर मिलेंगे।शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।  आज वातावरण में रोमांस है। आपके समर्पण के साथ आपकी संवेदनशीलता आपको किसी भी बातचीत या अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने में बहुत दूर ले जाएगी। रोमांस का स्तर बहुत अच्छा है, इसलिए स्नेह का कोई भी प्रदर्शन आपको निराश नहीं करेगा। जब तक आप कुछ कल्पना छिड़कते हैं, तब तक दूसरा व्यक्ति आपके सतर्क दृष्टिकोण की सराहना करेगा। कर्क राशि- आज आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा।  ऑफिस में आपके स्किल और टैलेंट की प्रशंसा होगी। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। जीवन में खुशियों और उत्साह का माहौल होगा। आज आप भाग्य में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आपको उन्हें अपने आत्मविश्वास से अभिभूत नहीं करना चाहिए। आपके भीतर एक जबरदस्त एनर्जी है जो आपको कार्रवाई करने के लिए प्रेरित कर रही है। सावधान रहें कि यह आपके जीवन को इस हद तक ले जाने न दे कि यह अन्य लोगों को भी कंट्रोल करता है। आपको पता नहीं है कि आपकी उपस्थिति का दूसरों पर कितना बड़ा प्रभाव पड़ता है, इसलिए सावधान रहें। सिंह राशि- आप कभी-कभी थोड़े ज्यादा निर्णय लेने वाले भी हो सकते हैं। आप अपने स्वयं के कार्यों पर एक बहुत ही आलोचनात्मक और सटीक दृष्टिकोण रखते हैं। इसके विपरीत, आप अपने महत्वपूर्ण दूसरे की मांग के समान ही हो सकते हैं। आज आप अपने आप को किसी प्रियजन की कमियों के बारे में सोच सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें। इस बारे में सोचें कि आप जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं वे वास्तव में कितने महत्वपूर्ण हैं और फिर कॉल करें। नई फिटनेस रूटीन फॉलो करें।  रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। आज अप्रत्याशित खर्च बढ़ेंगे। कुछ लोगों को ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेगी। कुछ जातकों को ऑफिशियल ट्रिप का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। कन्या राशि- करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। जिससे फैमिली के साथ रहने में थोड़ी मुश्किलें आएंगी। शैक्षिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर जीत हासिल होंगी। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। आज की व्यवस्था कुछ सोची-समझी चुनौतियां लेकर आएगी और कुछ विचारशील प्रतिक्रियाओं की आवश्यकता होगी। एक-दूसरे के लिए आपके प्यार की गहराई को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन आपके पास अभी भी कुछ अनसुलझे मामले हैं जिन पर काम करना है। इसके लिए आपकी ओर से तालमेल की आवश्यकता है, इसलिए आप इसे टाल रहे हैं। अभी रुकिए, क्योंकि हो सकता है कि आप इस समय का आनंद लेने से खुद को रोक रहे हों। तुला राशि- ऑफिस के कार्यों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ कंपलीट करें। इससे सभी कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपनी प्रोफेशनल स्किल को भी बेहतर करने के भरपूर चांस मिलेंगे। फैमिली में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। कुछ जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। यह संभव है कि रहस्य की आभा जो किसी निश्चित व्यक्ति को ढंक दे, वही आपको उनकी ओर खींचे। आज आपको उनसे और ज्यादा परिचित होने का अवसर मिलेगा। उनका पूरा जीवन शक्ति के साथ फूट रहा है और आप खुद को उनके दोस्तों के घेरे में घसीटे जा रहे हैं, इस फैक्ट के बावजूद कि वे काफी संयमित और विवेकपूर्ण होने का आभास दे सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज आपका प्रेम जीवन ज्यादा स्थिर और स्थायी महसूस हो सकता है। अगर आप और आपका … Read more

15 अगस्त से वंदे भारत की नई स्लीपर सेवाएं शुरू की जाएंगी, जानिए किन रूटों पर ये ट्रेनें चलाई जाएगी

नई दिल्ली  देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। वंदे भारत की सफलता के बाद रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर की सौगात लोगों को देने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि 15 अगस्त से कई रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को चलाने का प्लान है। रिपोर्ट्स की मानें तो दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बताया है कि 15 अगस्त से वंदे भारत की नई स्लीपर सेवाएं शुरू की जाएंगी। आइए एक नजर डालते हैं कि किन रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत? समयम की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने काचीगुड़ा और सिकंदराबाद स्टेशनों से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दिया है। अधिकारी चाहते हैं कि नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनें काचीगुड़ा-विशाखापट्टनम, काचीगुड़ा-तिरुपति, सिकंदराबाद-पुणे जैसे व्यस्ततम मार्गों पर चलाई जाएं। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे और यह ट्रेनें रात में भी चलेंगी। मालूम हो कि इसमें एसी और नॉन एसी कोच होंगे। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि टिकटों की कीमतें सभी के लिए सुलभ होंगी। कितनी होगी वंदे भारत स्लीपर की स्पीड नई वंदे भारत स्लीपर अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, और इसका बाहरी डिजाइन लगभग वंदे भारत एक्सप्रेस के समान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में की कुल 16 कोचों में यात्रियों के लिए 823 बर्थ होंगी। इस ट्रेन में यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधा प्रदान की जाती है। भोजन और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पैंट्री व्यवस्था होगी। बाहरी हिस्से में एक स्वचालित दरवाजा, एक गंध रहित शौचालय शामिल होगा। इस ट्रेन के कोच पूरी तरह से ध्वनि-रोधी होंगे और यात्रा के दौरान यात्रियों को अच्छी नींद के लिए आराम मुहैया कराएंगे। रेलवे जल्द शुरू करेगा वंदे भारत मेट्रो रेलवे विभाग द्वारा आसपास के शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत मेट्रो सेवा शुरू किए जाने की प्लानिंग चल रही है। ये ट्रेनें कानपुर-लखनऊ, दिल्ली-मेरठ, मुंबई-लोनावाला, वाराणसी-प्रयागराज, पुरी-भुवनेश्वर और आगरा-मथुरा के बीच संचालित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक कोच में 250 लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं। रेलवे द्वारा जल्द ही वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा।

बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल श्री कमल साय भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर श्री सालिक साय एवं ग्राम पंचायत बगिया सरपंच श्रीमती राजकुमारी देवी उपस्थित रहेंगे।

हर साल दिल्ली में 12 हजार लोगों की मौत एयर पलूशन के चलते : रिपोर्ट

नई दिल्ली दिल्ली, मुंबई समेत देश के ज्यादातर बड़े शहरों में साल के काफी दिन ऐसे होते हैं, जब प्रदूषण चरम पर पहुंच जाता है। इसका असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। लैंसेट की स्टडी के मुताबिक देश के 10 बड़े शहरों में होने वाली कुल मौतों में से 7 फीसदी एयर पलूशन के कारण होती हैं। देश के इन शहरों में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से तय लिमिट से ज्यादा पीएम 2.5 पार्टिकल्स का घनत्व हो जाता है। इसके चलते लोगों के लिए अच्छी हवा में सांस लेना भी मुश्किल पड़ गया है। इस बारे में लैंसेट ने अपने हेल्थ जर्नल मे रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, शिमला, वाराणसी और चेन्नै जैसे शहरों में लोगों के फेफड़ों को खराब हवा नुकसान पहुंचा रही है। मानकों के अनुसार प्रति क्यूबिक मीटर पर PM 2.5 पार्टिकल्स का लेवल 15 माइक्रोग्राम को पार नहीं करना चाहिए। लेकिन इन शहरों में यह स्तर 99.8 फीसदी दिनों में पार कर जाता है। इसका अर्थ है कि साल में एकाध दिन ही यह लिमिट से नीचे रहता है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली में देखने को मिलता है। राजधानी में इस प्रदूषण की मुख्य वजह वाहनों और औद्योगिक संस्थानों से निकलने वाला जहरीला धुंआ है। रिपोर्ट का यह आंकड़ा डराने वाला है कि हर साल दिल्ली में करीब 12 हजार लोगों की मौत एयर पलूशन के चलते हुई किसी बीमारी से होती है। यह कुल मौतों के 11.5 फीसदी के बराबर है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बड़े पैमाने पर PM 2.5 पार्टिकल्स की चपेट में आने से ऐसा हो रहा है। इससे लोगों को फेफड़े संबंधी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि मैदानी शहरों के अलावा हिल्स क्वीन कहे जाने वाले शिमला में भी हालात बिगड़ रहे हैं। शिमला की हवा भी अब पलूशन की चपेट में है और माहौल पहले जैसा नहीं रह गया है। इसकी वजह यहां बड़े पैमाने पर गाड़ियों का पहुंचना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की हिदायत है कि माइक्रोग्राम की लिमिट प्रति क्यूबिक मीटर एक दिन में 15 के पार नहीं जानी चाहिए। वहीं भारतीय मानक 60 माइक्रोग्राम का है। फिर भी भारतीय मानकों के अनुसार ही देखें तो माइक्रोग्राम की लिमिट हर दिन अधिक होती है। रिपोर्ट कहती है कि वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में हर दिन होने वाली मौतों में 0.31 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा बेंगलुरु में यह आंकड़ा 3 पर्सेंट का है। गौरतलब है कि सर्दियों के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में पलूशन अपने चरम पर होता है। इसके अलावा कई और मैदानी शहरों में पलूशन से सांस लेना दूभर हो जाता है। इसके अलावा विजिबिलिटी भी कम हो जाती है।  

सरेआम लहराई पिस्टल तो आर्म्स एक्ट के नियमों का उल्लंघन-HC

नई दिल्ली  दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया कि हथियार भले लाइसेंसी हो, पर उसे किसी पब्लिक प्लेस पर ले जाना और सरेआम लहराना आर्म्स एक्ट के नियमों का उल्लंघन है। जस्टिस नवीन चावला ने यह टिप्पणी इंदर सिंह सोलंकी नाम के एक व्यक्ति की याचिका खारिज करते हुए की। याचिकाकर्ता ने उस आदेश को चुनौती देते हुए मौजूदा याचिका दायर की, जिसके जरिए उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालते हुए हरकत करना) और 506 (आपराधिक रूप से धमकाना) के अलावा आर्म्स एक्ट के सेक्शन 30 (पब्लिक प्लेस पर हथियार ले जाने पर प्रतिबंध) के अपराध का आरोप भी तय करने का आदेश दिया गया। क्या है पूरा मामला पटियाला हाउस कोर्ट के एक सेशन जज ने अभियोजन की पुनर्विचार याचिका पर यह आदेश पारित किया था, जो मामले में आरोप तय करने को लेकर ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दायर की गई थी। मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने सोलंकी के खिलाफ बाकी धाराओं में अपराध के आरोप तो तय किए, पर उसे आर्म्स एक्ट के सेक्शन 30 के तहत अपराध के आरोप से बरी कर दिया था। क्या बोले जस्टिस नवीन चावला जस्टिस नवीन चावला ने अपने जजमेंट में कहा कि ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के सेक्शन 30 के तहत अपराध के आरोप से बरी करके भारी गलती की थी, जिसे बाद में एएसजे ने ठीक कर दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि आर्म्स एक्ट के सेक्शन 30 के तहत लाइसेंस या रूल के उल्लंघन में की गई हरकत के लिए सजा का प्रावधान है। कोर्ट ने साफ किया कि किसी भी आर्म्स रूल का उल्लंघन, जिसके लिए कहीं किसी सजा का जिक्र न हो, आर्म्स एक्ट के सेक्शन 30 के तहत अपने आप में एक दंडनीय अपराध है। क्योंकि आर्म्स एक्ट का रूल 32(3) पब्लिक प्लेस पर हथियार ले जाने से रोकता है। 26 फरवरी 2021 में दर्ज हुआ था केस मौजूदा केस 26 फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह जब अपने घर से बाहर आया, तो उसने देखा कि बाहर गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था और याचिकाकर्ता (सोलंकी) मजदूरों को काम करने से रोक रहा था। आपत्ति जताने पर वह शिकायतकर्ता से ही लड़ने लगा। आरोप के मुताबिक, उसने अपने बैग से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और शिकायतकर्ता पर तानते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने वहां पुलिस को बुला लिया, जिसने याचिकाकर्ता से उसकी रिवाल्वर लेकर उसे जब्त कर लिया। हाई कोर्ट ने कहा कि मौजूदा केस में, याचिकाकर्ता पर सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का आरोप है। उसके पास से कथित तौर पर छह कारतूस जब्त किए गए हैं। इसलिए, प्रथम दृष्टया उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 336 के तहत अपराध का मामला बनता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet