LATEST NEWS

ग्वालियर कैचमेंट में ज्यादा बारिश से बने बाढ़ के हालात, एक दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिरे

भिंड भिंड जिले के गोहद क्षेत्र के चितौरा गांव में 34 साल बाद बारिश के मौसम में पानी की तबाही का मंजर देखने को मिला। लोगों के घरों के अंदर घर – गृहस्थी का सामान पानी के कारण खराब हो गया है। घरों में दो से तीन दिन तक पानी हिलौरे मारता रहा। लोग छतों पर रहे, तो कुछ लोग सुरक्षित स्थानों के लिए चले गए थे। अब जब पानी उतर गया है, तो लोग पानी से भीगी गृहस्थी को संभालने में जुट गए हैं। गोहद विधानसभा के चितौरा गांव के लोगों का कहना है कि 1990 में भिंड जिला बाढ़ की चपेट में आया था। उस समय चितौरा गांव भी पानी में डूब गया था। अब 34 साल बाद दो दिनों तक ग्वालियर और भिंड की सीमा में होने वाली बारिश के कारण तेज पानी का बहाव गांव में आया। इससे बाढ़ आ गई। पानी निकालने के लिए तोड़ना पड़ीं सड़कें लोगों का कहना है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि गांव के आसपास छह जगहों पर पक्की सड़क को तोड़ना पड़ा। पानी के निकासी के लिए जगह-जगह बनाई गई पुलिया में से पानी निकल नहीं पा रहा था और पानी का वेग लगातार बढ़ता जा रहा था।लोगों के घरों तक यह पानी पहुंच चुका था। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क को जगह – जगह तोड़ना ही जिला प्रशासन के अफसर में मुनासिब समझा था। जब लोगों के घरों में पानी भरा तो लोग जरूरत का सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर पलायन कर गए। अब पानी उतर गया तो लोग फिर वापस आकर घर की सफाई कर रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिरे गांव के लोगों का यह भी कहना है कि जो गृहस्थी थी, वो पानी में खराब हो गई है। इसको जोड़ने में बरसों लग गए थे। बाढ़ के पानी के कारण जहां एक दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं, वहीं पक्के मकान में भी सीलन बैठ गई है। कुछ मकान ऐसे भी हैं, जिनमें दरारें आ गई है। हालांकि, अब तक इन मकानों के सर्वे को लेकर कोई भी प्रशासनिक अफसर में पुख्ता कदम नहीं उठाया। ग्वालियर के कैचमेंट एरिया में ज्यादा बारिश से बने बाढ़ के हालात दैनिक भास्कर से बातचीत में सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री अंजुल दोहरे ने बताया कि ग्वालियर के कैचमेंट एरिया में अधिक बारिश हुई है। जगह-जगह सड़के बनाई गई हैं, इस कारण से पानी का बहाव चितौरा के रास्ते आ गया। अब तक होने वाली बारिश का पानी दो तरह फ्लो के साथ बहता था। ग्वालियर के बिलौआ से लेकर चितौरा तक के कैचमेंट एरिया में होने वाली बारिश का कुछ हिस्सा सिंध नदी में जाता था और पानी का कुछ हिस्सा मुरार नदी में होते हुए बैसली नदी में आता था। लेकिन, एक कैचमेंट एरिया में अति बारिश होने के कारण पानी का बहाव सीधा उतर आया है और इससे बाढ़ जैसे हालात गोहद क्षेत्र के चितौरा और आसपास के गांव में बने हैं। सरपंच बोलीं- प्रशासन को जानकारी दे चुके गांव की सरपंच अंजू राणा का कहना है कि चितौरा में बाढ़ के पानी से भारी नुकसान हुआ है। घर गृहस्थी के साथ-साथ पशु धन का नुकसान हुआ है। सरकारी बिल्डिंगों से लेकर सड़क तक का नुकसान हुआ है। ऐसी बाढ़ को मैंने पहली बार गांव के अंदर देखा है। इस बात की जानकारी प्रशासनिक अफसर को दी जा चुकी है। गांव के धर्मेंद्र राणा का कहना है कि बाढ़ के कारण जहां घरों में भरा हुआ अनाज सड़ गया है, वही सरकारी खाद की 600 बोरी पानी में गल गईं। गोशाला के लिए रखा हुआ सुदाना भी खराब हो गया। गायों का भूसा भी पानी में बह गया है। कई लोगों के घरों में खाने-पीने के अनाज का टोटा बना हुआ है। SDM बोल- जांच करवा रहा हूं गोहद एसडीएम पराग जैन ने दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए कहा, ‘ग्वालियर के कैचमेंट एरिया में अति बारिश हुई है। इस कारण से यह हालत बने हैं। अब इस हालात के कारण कई गांवों को नुकसान हुआ है। गांव में नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। वहीं, सिंचाई विभाग के अफसर को निर्देशित किया है कि आखिर यह पानी इतनी अधिक मात्रा में चितौरा बेल्ट में कैसे आया, इसकी जांच कराई जा रही है।

अलीराजपुर की प्राचीन बावड़ी को मिल गया नया जीवन

भोपाल प्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्राचीन बावड़ी एवं जल-संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अलीराजपुर जिले में जोबट स्थित देव स्थान पर बनी प्राचीन बावड़ी का सफाई और जीर्णोद्धार किया गया। बावड़ी में लम्बे समय से गाद, मिट्टी और कचरा निकालने का कार्य जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से किया गया। प्राचीन बावड़ी में लगे पीपल के पौधों को सुरक्षित निकाल कर अन्य स्थान पर रोपण किया गया। करीब 60 फीट गहरी बावड़ी वर्ष 1906 की है। प्राप्त शिलालेख के अनुसार बावड़ी का निर्माण तत्कालीन नगर कोतवाल ने कराया था। बावड़ी के सफाई कार्य में 10 ट्रॉली गाद और कचरा निकाला गया है। बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया है। सुरक्षा के लिये मुंडेर बनाई गई है। इसके साथ ही हैण्डपंप भी लगाया गया है। हैण्डपंप से अब मंदिर परिसर में भक्तों को साफ पानी मिल रहा है। बावड़ी की सीढ़ियों पर जाली लगाकर उसे और सुरक्षित किया गया है। इंदौर संभाग में कमिश्नर श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन में संभाग के सभी जिलों में प्राचीन बावड़ी और जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि अलीराजपुर में अनेक प्राचीन बावड़ियां हैं, इन्हें चिन्हित कर इनके जीर्णोद्धार के लिये कार्य-योजना बनाकर काम शुरू कर दिया गया है।

स्मृति इरानी ने दिल्ली वाला सरकारी बंगला खाली किया

नई दिल्ली  दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने दिल्ली वाला सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्हें दिल्ली स्थित 28 तुगलक क्रीसेंट बंगला मिला हुआ था। वो बीते 10 साल से इस बंगले में मौजूद थीं। हालांकि, लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद अब उन्हें अपना आवास खाली करना पड़ा है।28 तुगलक क्रीसेंट बंगले से स्मृति इरानी की नेट प्लेट हट गई है। स्मृति अकेली नहीं हैं जिन्हें लुटियंस जोन में सरकारी बंगला खाली करना पड़ा है। चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक अपना आवास खाली करना था। ऐसे में उन्होंने सरकारी बंगला खाली कर दिया। इसलिए खाली कराया गया बंगला बीते 5 जून को ही राष्ट्रपति ने पुरानी लोकसभा भंग कर दी थी। इसके बाद नई लोकसभा का गठन हुआ। नियमों के मुताबिक, चुनाव में हारे हुए सांसदों को सरकारी बंगला खाली करने के साथ ही मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ता है। इसके बाद यही बंगला चुनाव जीतकर आए हुए सांसदों को आवंटित किया जाता है। इस लोकसभा चुनाव में मोदी मंत्रिमंडल के 17 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। बंगला खाली करने वालों में ये पूर्व सांसद इसमें से अब तक आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान का नाम शामिल है। इनके अलावा राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, अजय मिश्रा टेनी, वी मुरलीधरन, निशित प्रामाणिक, सुभाष सरकार, साध्वी निरंजन ज्योति, रावसाहेब दानवे, कौशल किशोर, भानुप्रताप वर्मा, कपिल पाटिल, भगवंत खुबा, भारती पवार को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। स्मृति ने 10 साल बाद छोड़ा लुटियंस वाला बंगला मोदी सरकार 2.0 में कद्दावर मंत्री रहीं स्मृति इरानी को अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने करीब एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। इसी के बाद उन्हें दिल्ली स्थित 28 तुगलक क्रीसेंट बंगले को खाली करने का नोटिस मिला। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। 11 जुलाई तक बीजेपी नेता को बंगला खाली करना था। आखिरकार तय डेट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने करीब 10 साल बाद लुटियंस जोन में मौजूद इस बंगले को बाय-बाय कर दिया है।

70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण

 मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजाक मनेन्द्रगढ़ की छात्राएं लाभान्वित हुई।सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत 70 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित भाजपा कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव, पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, पार्षद अनिल प्रजापति, डा. रश्मि सोनकर,दिनेश्वर मिश्रा, जे के सिंह, श्याम बिहारी रैकवार,रामचरित द्विवेदी, आलोक जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर जैन, शिव केवट,समेत संस्था प्राचार्य यू बी मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।मुझे विश्वास है कि छात्राएँ अब समय पर स्कूल आएँगी। डा. रश्मि सोनकर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है।यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है। लखन श्रीवास्तव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर नगर व स्कूल का नाम रोशन करने कहा।उन्होंने कहा कि पहले आसपास गांव से आने वाली छात्राओं को साइकिल नहीं होने से आने जाने में काफी समय लगता था।साथ ही परेशानी उठानी पड़ती थी।पार्षद अनिल प्रजापति ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से सहूलियत होगी। साथ ही छात्राएं अब समय पर स्कूल पहुंच सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए अपनी पार्षद निधि से दो लाख रु. देने की घोषणा की। दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है. बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ अभियान को आगे लाने में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी काफी योगदान रहता है,मुझे विश्वास है कि यह स्कूल आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम और भी ऊंचा करेगा।उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था के प्राचार्य यू बी मिश्रा ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूरा प्रयास रहता है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्राएं अपने लक्ष्य की ओर बढ़े, उन्होंने बीते वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि हम क्वांटिटी पर नहीं बल्कि क्वालिटी पर भरोसा करते हैं।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पारसमणी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य यू बी मिश्रा, मुकदेव राम, शिव शेखर सिंह, बी आर महिपाल, चंद्रमणि प्रसाद द्विवेदी,तारिक सिद्धिकी,श्रीमती सुनी कच्छप, श्रीमती मधुमिता चौधरी,श्रीमती निधि तिवारी, पारसमणी, कु माधुरी दास, श्रीमती राधा सिंह,सुदीप कुमार, श्रीमती निधि जैन, अप्पू राहा समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

10 बदमाशों ने मां वैष्णौ धाम शक्ति पीठ आश्रम में डाली डकैती,सोने का लाॅकेट, 80 हज़ार रुपए ले गए

 इंदौर  शहर के पास एक मंदिर में बीती रात डकैती हो गई। घटना बाणगंगा थाने की सीमा के ग्राम अलवासा की है। रात डेढ़ बजे बदमाशों ने मंदिर के महंत, पुजारी व सेवादार को बंधकर बना लिया। इसके बाद वे दानपेटी से मंदिर निर्माण की धन राशि, देवी माता की प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का मंगलसूत्र , सोने का पैंडल लूट ले गए। बताया जाता है कि ये बदमाश करीब 8 से 10 की संख्‍या में थे। पुजारी रामकिशन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने सेवक महेश दास के साथ वैष्‍णोधाम मंदिर के बरामदे में सो रहे थे। कमरे में महंत कमलदास सो रहे थे। रात डेढ़ बजे हथियार धारी बदमाश मंदिर में घुस आए। एक ने सिर पर डंडे से वार किया। इससे वो बेहोश हो गए। आवाज सुनकर कमल दास बाहर आए तो बदमाशों ने उनसे भी मारपीट की। फिर महंत, सेवक को बांध दिया। शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंदिर में रखी नगदी, आभूषण व दानपेटी उठाकर भाग गए। कुछ देर बाद सभी ने एक दूसरे की मदद से हाथ पैर खोले। ग्रामीणों को बुलाया। घटना की जानकारी दी। सभी ने बाणगंगा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

कुकरैल रिवरफ्रंट : दो किमी के 1000 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, लोग बोले- नहीं तोड़ने देंगे

लखनऊ लखनऊ के कुकरैल रिवरफ्रंट के दायरे में रहीमनगर, खुर्रमनगर, इंद्रप्रस्थनगर, पंतनगर व अबरारनगर के करीब एक हजार मकान आएंगे। वन विभाग की जमीन के समानांतर करीब 2 किमी की पट्टी में चल रहा सिंचाई विभाग का सर्वे बुधवार को पूरा हो गया। मकानों को चिह्नित कर उनपर लाल निशान लगा दिए गए। इन मकानों पर अब बुलडोजर चलेंगे। चिह्नित अवैध मकानों के मालिकों का लखनऊ विकास प्राधिकरण ब्योरा दर्ज करेगा। सिंचाई विभाग ने सोमवार से ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से सर्वे शुरू किया था। बुधवार सुबह 11 बजे प्रशासन की संयुक्त टीम को लाल निशान लगाने एवं जमीन की नापजोख करने के दौरान विरोध-प्रदर्शन किया। हर मोहल्ले में लोग घरों के सामने खड़े होकर कार्रवाई पर अपना विरोध जताया। हालांकि, पुलिस फोर्स अधिक होने के कारण आक्रोशित लोग टीम के काम में कोई अवरोध पैदा नहीं कर सके। दोपहर करीब तीन बजे सिंचाई विभाग की टीम चिह्नित क्षेत्र को एलडीए को सौंप वापस लौट गई। कुकरैल नदी की धारा से 50 मीटर के दायरे में आने वाले मकान टूटेंगे सर्वे टीम के सदस्यों ने बताया कि अकबरनगर के बाद अब रहीमनगर से कुकरैल नदी की धारा के 50 मीटर के दायरे में बायीं ओर जितने भी मकान आएंगे, वे तोड़े जाएंगे। नदी के किनारे-किनारे दो किमी के दायरे में यह कार्रवाई होगी। टीम का अनुमान है कि करीब 1000 मकानों पर बुलडोजर चलेगा। एलडीए के सर्वे के लिए पांच टीमों का गठन होगा सिंचाई विभाग का सर्वे पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार से एलडीए टीम अवैध निर्माण वाले मकानों का सर्वे शुरू कर रहा है। इस सर्वे के दौरान एक-एक मकान के मालिक का नाम और उसके परिवार के सदस्यों का नाम सहित ब्योरा दर्ज होगा। इसके लिए पांच टीमों का गठन होगा। टीम में प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी भी सदस्य होंगे। मकान खाली करने के लिए जारी होगा नोटिस सर्वे पूरा होने के बाद एलडीए अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करेगा। नोटिस में दी गई मियाद तक अवैध निर्माण को खुद नहीं तोड़ने पर उनको एलडीए ध्वस्त कराएगा। सर्वे के खिलाफ लोग लामबंद, कहा-नहीं तोड़ने देंगे मकान रहीमनगर, खुर्रमनगर, इंद्रप्रस्थनगर, पंतनगर, अबरारनगर में मकानों पर लाल निशान लगाए जाने के विरोध में वहां के निवासी लामबंद हो गए हैं। लोगों ने संघर्ष समिति का गठन किया है। संघर्ष समिति की बैठक में तय हुआ कि वे अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। यह भी तय किया गया कि मकान को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। यह बैठक शाम 5 बजे तक चली। बुधवार दोपहर सपा विधायक एवं पार्षद मुकेश सिंह चौहान भी इंद्रप्रस्थनगर में उनके बीच पहुंचे। लोगों ने कहा, जिस जमीन पर मकान बने हैं उसकी उन्होंने रजिस्ट्री कराई और दाखिल खारिज भी कराया है। ऐसे में उनके मकान अवैध कैसे हैं?

मायावती ने INLD के साथ किया गठबंधन, विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन?

चंडीगढ़ हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इससे पहले सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अब, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रधान सचिव ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिलकर लड़ेंगे. बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कहा कि 6 जुलाई को अभय चौटाला और मायावती  के बीच विस्तार से सीटों पर चर्चा हुई. 90 में से 37 सीटों पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटें INLD के खाते में जाएंगी. आकाश आनंद ने कहा कि अगर हम फतह हासिल करते हैं, तो अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. इसके अलावा अभय चौटाला ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने चीजों को बेहतर तरीके से संभाला, इन लोगों (अपराधियों) को सरकार का संरक्षण प्राप्त है. अभय चौटाला ने क्या कहा? वहीं आकाश आनंद के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अभय चौटाला ने कहा कि ये गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं है. बीजेपी ने दस साल में और कांग्रेस ने अपने राज में राज्य को लूटा है. हम गैर बीजेपी, गैर कांग्रेस गठबंधन राज्य में तैयार करेंगे और सरकार बनाएंगे. किसका कितना आधार? बीएसपी और इनेलो के गठबंधन से सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में टेंशन बढ़ सकती है. राज्य में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इनेलो मायावती के सहारे दलित वोट को साधने की कोशिश में है. हरियाणा में दलितों की आबादी करीब 20 फीसदी है. लोकसभा चुनाव में हरियाणा में बीएसपी को 1.28 फीसदी वोट मिले थे. वहीं आईएनएलडी को 1.74 से संतोष करना पड़ा. 2019 के विधानसभा चुनाव में इनेलो को मात्र एक सीट मिली थी और 2.44 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ा. वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 4.21 फीसदी वोट मिले थे. पिछले चुनाव में इनेलो ने अकाली दल के साथ गठबंधन किया था. अभय चौटाला ने की मायावती से मुलाकात अभय चौटाला ने 6 जुलाई को मायावती से मुलाकात की थी. इस दौरान आकाश आनंद भी मौजूद थे. तब चौटाला ने एक्स पर लिखा, ”बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी से उनके निवास स्थान पर मुलाक़ात की और देश-प्रदेश के मुख्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की.” फ्री बिजली का वादा अभय चौटाला ने मुफ्त बिजली और स्वच्छ पेयजल का वादा किया. उन्होंने कहा कि हमारे पास नए मीटर होंगे, जहां बिजली का बिल 500 रुपये से कम होगा. हम फ्री बिजली देने के लिए बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएंगे. ‘गरीबों को न्याय, कमजोरों को सशक्त…’ चंडीगढ़ के बाहरी इलाके नयागांव में बीएसपी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए INLD नेता अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन किसी स्वार्थ पर आधारित नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. उन्होंने कहा कि बीएसपी और INLD की सोच यह है कि गरीबों को न्याय कैसे मिले और कमजोर वर्ग कैसे सशक्त हो. चौटाला ने आगे कहा, “हरियाणा में हमने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है. आज आम लोगों की भावना बीजेपी को सत्ता से बाहर करने और कांग्रेस पार्टी को सत्ता से दूर रखने की है, जिसने 10 साल तक राज्य को लूटा है.” बता दें कि फरवरी 2019 में बीएसपी ने INLD के साथ अपने लगभग 9 महीने पुराने गठबंधन को खत्म कर दिया था, जो उस वक्त हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी थी. उस समय यह घटनाक्रम चौटाला परिवार में झगड़े के बीच हुआ था. ‘जनविरोधियों को हराने का संकल्प…’ बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “बहुजन समाज पार्टी और इण्डियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबन्धन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गयी. उन्होंने आगे कहा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आदि तथा बीएसपी के आनन्द कुमार, नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनन्द और पार्टी के राज्य प्रभारी रणधीर बेनीवाल की आज हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टियों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई. मायावती ने आगे कहा कि हरियाणा में सर्वसमाज-हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर-सम्मान देकर सीटों आदि के बंटवारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है. मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नई सरकार बनाएगी.    

भगवान श्रीकृष्ण के प्रदेश में जहां-जहां चरण पड़े हैं, उन स्थानों को संवारेगी सरकार

उज्जैन  ब्रज भूमि की के बाद मध्य प्रदेश श्रीकृष्ण भक्तों के लिए नया तीर्थ बनने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने श्रीकृष्ण पाथेय के रूप में इसकी शुरुआत कर दी है। भगवान श्रीकृष्ण प्रदेश में जिन शहरों से होकर गुजरे वहां प्राचीन मंदिर व तीर्थ मौजूद हैं। नए स्थानों पर इस्कान प्रबंधन द्वारा मंदिर बनाए जाएंगे। श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार प्रसार के लिए इस्कान प्रबंधन द्वारा 17 स्थानों से रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस्कान मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास प्रभु ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण उज्जैन के सांदीपनि आश्रम, ग्राम नारायणा, धार के अमझेरा और बदनावर भी आए थे। भगवान के जहां-जहां चरण पड़े हैं, उन स्थानों को श्रीकृष्ण पाथेय योजना के तहत राज्य सरकार संवारेगी। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की घोषणा के बाद इन स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस्कान मंदिर प्रबंधन भी श्रीकृष्ण गमन पथ के रूप में चिह्नित प्रदेश के प्रमुख शहरों में मंदिर निर्माण की योजना बना रहा है। बदनावर में मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। जल्द ही सागर व बीना में मंदिर निर्माण शुरू होगा। प्रदेश में कृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए इस वर्ष 17 स्थानों से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। परम पूज्य भक्त प्रेम स्वामीजी महाराज के मार्गदर्शन में निकाली जा रही इन यात्रा की शुरुआत सात जुलाई को उज्जैन से हुई है। आठ जुलाई को बदनावर व बीना, नौ जुलाई को टीकमगढ़, 10 जुलाई को छिंदवाड़ा में यात्रा निकल चुकी है। किन शहरों में कब निकलेगी यात्रा 11 जुलाई     अशोक नगर, बालाघाट तथा बड़वानी 12 जुलाई     सिवनी व तराना 13 जुलाई     नागदा व मंदसौर 14 जुलाई     नीमच, गुना व आष्टा 15 जुलाई     उज्जैन में वापसी रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से दशमी तक निकलती है यात्रा जगन्नाथपुरी देव स्थान ट्रस्ट ने आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से दशमी तक भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकलने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रखी है। इसके अनुसार इस्कान मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रदेश में द्वितीया से दशमी तिथि तक यात्रा निकाली जा रही है। भगवान के लिए विशेष रथों का इंतजाम भी प्रबंधन कर रहा है।

पहली बार मेरठ पहुंचे मंत्री जयंत, हाॅस्पिटल व ट्राॅमा सेंटर का किया उद्घाटन

मेरठ राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे। वह सबसे पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जन शिक्षण संस्थान जोनल कांफ्रेंस में शामिल हुए और फिर सरधना में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। पार्टी के प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर के समय सीसीएसयू पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शामिल हुए। इसके बाद वह दोपहर में भूनी चौराहा सरधना स्थित द्रोण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे हैं।  

शाइन सिटी के निवेशकों का करीब 60 हजार करोड़ हड़पने वाले राशिद की संपत्ति होगी जब्त

लखनऊ निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश फरार हुए शाइन सिटी घोटाले के मास्टरमाइंड राशिद नसीम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फ्यूजिटिव इकोनॉमिक अफेंडर्स एक्ट (भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम-2018) के तहत केस दर्ज करने जा रही है। इस एक्ट के तहत यूपी में पहली बार कोई केस दर्ज होगा, जिसके बाद राशिद की विदेश में खरीदी गयी संपत्तियों को जब्त किया जा सकेगा। इस एक्ट के तहत बैंकों की रकम हड़पने वाले उद्योगपति विजय माल्या और हीरा कारोबारी नीरव मोदी समेत देश के 14 भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शाइन सिटी के निवेशकों का करीब 60 हजार करोड़ रुपये हड़पने के बाद दुबई में पनाह लेने वाले राशिद नसीम पर अब इस एक्ट के तहत भगोड़ा घोषित करते हुए शिकंजा कसा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस एक्ट के तहत केस दर्ज करने की कुछ शर्तें होती हैं जिसमें विदेश भागने वाले व्यक्ति द्वारा 100 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी अंजाम देना, उसका विदेश में होना और वापस आने से इनकार करना तथा देश की किसी अदालत द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी होना आदि शामिल है। राशिद नसीम के मामले में ये सारी शर्तें लागू होने से इस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी है। दुबई में कर रहा हीरे का कारोबार जांच एजेंसियों के मुताबिक राशिद नसीम विदेश भागने के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के साथ दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में हीरे का कारोबार कर रहा है। इसके पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद विदेश में खोली गई उसकी कंपनियों की पड़ताल जारी है। दरअसल, राशिद ने निवेशकों की रकम को शेल कंपनियों के जरिये अपनी विदेशी कंपनियों के खातों में डायवर्ट किया जिससे कई संपत्तियों को खरीदा गया। अब ईडी इन संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई करेगा। अब तक इनके खिलाफ हुई कार्रवाई विजय माल्या, नीरव मोदी, नितिन संदेसरा, चेतम संदेसरा, दीप्ति संदेसरा, हितेश कुमार नरेंद्र भाई पटेल, जुनैद इकबाल मेमन, बाजारा मेमन, आसिफ इकबाल मेमन, जाकिर नाईक, संजय भंडारी, नितीश ठाकुर, मेहुल चोकसी और जतिन मेहता।

ट्रांसपोर्ट यूनियन ने PM मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार के समर्थन और सहयोग के लिए भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा परिवहन चेक पोस्ट को खत्म करने को लेकर प्रदेश के ट्रांसपोर्टर बहुत खुश हैं. उन्होंने इसे लेकर सीएम मोहन यादव की तारीफ की है और उनका आभार जताया है. 9 जुलाई को पांडुचेरी में आयोजित हुई एआईएमटीसी की 216 वीं कार्यकरिणी समिति में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग एंव समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया है. ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार के समर्थन और सहयोग के लिए भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया.     ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ. जी. आर. शन्मुगप्पा और कोर कमेटी के चेयरमैन बल मलकित सिंह ने मध्य प्रदेश में जुलाई 2024 से अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने का वादा पूरा करने के लिए 9 जुलाई को पांडुचेरी में एक धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया. जिसमें मध्यप्रदेश सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया गया है. डॉ. यादव के नेतृत्व में पारदर्शी शासन की प्रतिबद्धता: बल मलकित सिंह धन्यवाद प्रस्ताव जारी करने के पश्चात एआईएमटीसी के कमेटी के चैयनमेन बल मलकित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस AIMTC ने स्वागत किया है. ट्रांसपोटर्स ने डॉ यादव के निर्णय की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताते हुए मध्यप्रदेश की तरह अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी इस व्यवस्था को अपनाने की मांग की है. बैठक में मौजूद ट्रांसपोटरों ने कहा कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके बंद करने का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और स्वच्छ और पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता के तहत, राज्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है. यह कदम परिवहन क्षेत्र में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. परिवहन समुदाय को उम्मीद है कि यह कदम एक अच्छा शासन वातावरण बनाएगा, विदेशी निवेश आकर्षित करेगा और राज्य की छवि को एक मेहमान नवाज क्षेत्र के रूप में बढ़ाएगा.     मध्यप्रदेश सरकार द्वारा परिवहन चेक पोस्ट समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, नई दिल्ली (एआईएमटीसी) ने स्वागत किया है। पीएम मोदी के भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के दृष्टिकोण को मजबूती समिति ने प्रस्ताव जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के दृष्टिकोण के साथ मेल खाता है, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी और सामानों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी, जिससे लॉजिस्टिक लागत कम होगी और “मेक इन इंडिया” पहल को समर्थन मिलेगा. क्या है ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी), भारतीय परिवहन समुदाय का एक गैर-राजनीतिक, धर्मनिरपेक्ष, गैर-लाभकारी शीर्ष संगठन, 1936 से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा है. एआईएमटीसी 95 लाख ट्रक ड्राइवरों और परिवहनकर्ताओं, लगभग 50 लाख बस, पर्यटक टैक्सी, और मैक्सी कैब ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे भारत में 3,500 से अधिक तालुका, जिला, राज्य-स्तरीय संघों और परिवहन संघों की आवाज है, जो लगभग 20 करोड़ लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन व्यापार से जोड़ता है.

बिग बॉस OTT 3: जानें लेटेस्ट एपिसोड की अपडेट

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 हर गुजरते दिन के साथ धमाकेदार होता जा रहा है. जहां अभी अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़कांड का मुद्दा ठंडा नहीं हुआ था, वहीं अब दो पत्नियों वाले यूट्यूबर ने दूसरे कंटेस्टेंट से पंगा ले लिया है. बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक (Armaan Malik) का अब रैपर नैजी को लेकर पारा चढ़ गया है. अरमान ने सरेआम जाकर नैजी को टॉयलेट ठीक से फ्लश करने वाली बात पर जाकर खूब सुनाया. जहां नैजी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने फ्ल्श किया था लेकिन कई बार वह टॉयलेट से निकलने से पहले चेक नहीं करते हैं, जिसपर अरमान रैपर को एटीकेट्स का लेक्चर देते हैं. अरमान-नैजी के बीच रणवीर शौरी ने भी दिया दखल! बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान के चिल्लाने के बाद रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) बहुत ही आराम से नैजी को समझाते और कहते हैं कि वॉशरूम से निकलने से पहले एक बार चेक कर लिया करें, क्योंकि सभी वही वॉशरूम इस्तेमाल कर रहे हैं. नैजी (Rapper Naezy) इस बात पर राजी हो जाते हैं और कहते हैं कि वह इसका ध्यान रखेंगे. मुश्किल दिनों को नैजी ने किया याद रैपर नैजी (Rapper Naezy Bigg Boss) ने मुद्दा ठंडा होने के बाद चंद्रिका दीक्षित से अपने मुश्किल दिनों का जिक्र किया. जहां नैजी ने कहा- ‘मुझे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा बल्कि मेरे लिए अच्छा ही है. मैं इससे बुरी सिचुएशन में रहा हूं. मैने इससे बुरा वक्त काटा है, यह मेरे लिए एकदम हलवा है. इधर तो मैं हील हो रहा हूं.’ तो वहीं लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर शौरी, नैजी की साइड लेते दिखाई दिए और उन्होंने अरमान मलिक से कहा कि नैजी की बुरी आदतों को इग्नोर कर दिया करे, क्योंकि वह बुरे फेज से गुजर रहा है. वह जानबूझकर झगड़े नहीं करता है और अपनी गलती को मान लेता है.

‘ड्रीम गर्ल’ बनकर युवक को प्यार की मीठी बातों से फंसाया, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में डेढ़ करोड़ की ठगी

बिलासपुर. बॉलीवुड मूवी ड्रीम गर्ल में हीरो का रोल निभाया अभिनेता लड़की की आवाज निकालकर लड़कों को अपने जाल में फंसा लेता था। ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक घटना घटी है। आरोपी को मिमिक्री मास्टर भी कह सकते हैं, क्योंकि लड़की के साथ ही दूसरों का भी हुबहू आवाज निकाल लेता है। आरोपी लड़की की आवाज निकालकर युवकों को मीठी-मीठी बातें करके ठगी की घटना को अंजाम देता था। बिलासपुर में सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, मल्टीनेशनल कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजिनियर को शादी के लिए एक सुंदर सी लड़की की इंतजार था, लेकिन उसे लड़का मिल गया, जो हुबहू लड़कियों की आवाज में ही बात करता था। अलग-अलग किरदार बनकर आरोपी ने शादी कराने का झांसा देकर युवक से करोड़ों रूपये की ठगी कर ली। आरोपी स्कूल के समय से ही मिमिक्री करता आ रहा है महिला, पुरूष साउथ इंडियन, फिल्मी एक्टर्स के हुबहु आवाज निकालने में माहिर है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवक अपने जाल में फांस लिया था। पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पहले साॅफ्टवेयर इंजिनियर से परिचय बढ़ाकर शादी का झांसा दिया। फिर ब्रेन वाॅश कर ठगी करते हुए उससे एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए वसूल लिया। मामले में पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी इनपुट के आधार पर शातिर अपराधी तक पहुंची। करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच के बाद उसे फ्रीज किया। घटना को लेकर प्रार्थी नितिन जैन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था, जहां उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई। आपसी परिचय होने के बाद रोहित को नितिन जैन के शादी के लिए लड़की की तलाश होने की जानकारी मिली। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लड़की से परिचय कराने की बात कहीं। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने प्रार्थी को दो से तीन लड़कियों की फोटो इंटरनेट से निकालकर दिखाया। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि आपकी चॉइस है, जिसे भी आप पसंद करें। फोटो देखकर प्रार्थी ने काल्पनिक नाम शिवानी जैन को पसंद किया। इसके बाद आरोपी ने झांसा देने का खेल शुरू किया। आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाइल से प्रार्थी को आवाज बदलकर शिवानी जैन बताया। ठगी की कहानी शुरू करते हुए आरोपी ने लड़की की आवाज में कुछ दिन बात किया। इसके बाद शादी के लिए राजी होकर ठगी करना शुरू कर दिया। पहली ही बार में आरोपी ने युवक से 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। चालक आरोपी ने जिस शिवानी जैन से शादी पक्की हुई थी, उसी की बीमार और अन्य आवश्यकता होने का झूठी कहानी रचा। इस पर युवक ने अलग अलग खातों में पैसा ट्रांसफर किया। इसी तरह आरोपी ने मिमिक्री कर स्वयं ही कथित शिवानी जैन और उसकी मामा का लड़का अंशु जैन, जज सुब्रमण्यम स्वामी हैदराबाद, प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिसर रामकृष्ण चेन्नई, मोबाइल लोन और रिकवरी एजेंट बॉस, आरबीआई इंस्पेक्टर विनीत बनकर लगभग एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए की ठगी की है, जिसको बिलासपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

मोहन सरकार अब उड़ेगी बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान से, जाने यान की खासियत

भोपाल  राज्य सरकार 233 करोड़ रुपए की लागत से नया विमान (जेट विमान मॉडल- बांबार्डियर चैलेंजर 3500) खरीदने जा रही है। करीब चार साल पहले तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से नया विमान खरीदा था, यह विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाद में इसे करीब 33 करोड़ रुपए में कबाड़ में बेच दिया गया। तभी से मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री किराए के विमान से काम चला रहे थे। अब कैबिनेट ने नया विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्दी ही विमानन विभाग के पास नया विमान आ जाएगा। मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट ने  विमान खरीदने का अनुमोदन कर दिया। राज्य शासन के लिए अति विशिष्ट व्यक्तियों की उड़ान के लिए मप्र शासन के लिए विमान, हेलीकाप्टर क्रय-विक्रय नियम, 2019 के तहत बुलाए गए टेंडर में निम्नतम (एल-1 ) निविदाकार संस्था से विमान मॉडल चैलेंजर 3500 जेट विमान खरीदने के निर्णय का अनुमोदन दिया गया। मध्य प्रदेश सरकार के बेड़े में शामिल होगा नया जेट मंत्री विजयवर्गीय के अनुसार राज्य सरकार ने कनाडा की कंपनी से 233 करोड़ रुपये में जेट विमान खरीदने का फैसला किया है. विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के बाद बेड़े में नया जेट विमान शामिल होगा. जेट विमान की खरीदारी टेंडर के जरिये होगी. मोहन कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगायी. जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को देखते हुए राज्य सरकार ने नई जेल निर्माण करने का फैसला लिया है. सीधी जिले में बोकारो नदी पर सिंचाई योजना शुरू की जायेगी. 5 धांसू एडवांस फीचर्स …234 करोड़ के ‘जेट विमान में बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 (Bombardier Challenger 3500) के एडवांस फीचर्स -नया जेट विमान ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500’ एडवांस तकनीक से बना है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है। -इस विमान में एयर सर्कुलेशन की तकनीक ऐसी है कि सिर्फ दो मिनट में यह ताजा हवा से केबिन को भर देता है। इससे यात्रियों के लिए ताजगी भरा अहसास बना रहता है। -इस विमान के केबिन में कोई शोर सुनाई नहीं देगा। इसे इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन कहा गया है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Bombardier Challenger 3500 -‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500’ में इंडस्ट्री का पहला वॉयस-कंट्रोल्ड केबिन और नए जमाने की सीटें लगी हैं। चैलेंजर 3500 विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं। -इसमें चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। यह विमान के इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन होने की पुष्टि करता है।

बहल्ला नदी में शिक्षिका ने कूदकर दी जान, पति बोला- ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से थी परेशान

सैदनगर ग्राम पंचायत लालपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका फरहा नकी (35) ने बुधवार को बहल्ला नदी में कूदकर जान दे दी। वह मुरादाबाद के मोहल्ला आजादनगर की रहने वाली थी। गाजियाबाद की फार्मेसी कंपनी में कार्यरत शिक्षिका के पति सुहेल जैदी ने कहा है कि पत्नी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से तनाव में थी। हालांकि सुहेल ने ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। घटना बुधवार की सुबह नंगली गांव के पास की है। फरहा बुधवार सुबह सात बजे मुरादाबाद से ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं। सुबह करीब 7.30 बजे स्कूल पहुंचने से पहले ही फरहा ने ऑटो रुकवाया। वह टांडा थाना क्षेत्र के कनपुर-लालपुर रोड पर नंगली गांव के पास बहल्ला नदी की पुलिया पर जा पहुंचीं। आसपास के लोगों ने बताया कि एकाएक वह पुलिया से नदी में कूद गईं। बचाने के लिए नजदीक मौजूद कुछ लोग भी नदी में कूदे। कुछ देर की मशक्कत के बाद फरहा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पति का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था होने से सभी शिक्षक त्रस्त हैं। इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसे लेकर फरहा भी काफी तनाव में थीं। टांडा पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet