LATEST NEWS

आम जनमानस की समस्याएं सुनते हुए जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

टीकमगढ़ आज जिला पंचायत सभाकक्ष कलेक्ट्रेट टीकमगढ़ में जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार , लोगों की समस्याएं सुनकर उन‌ समस्याओं का निदान करते किया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। साथ में प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व मंत्री अंखड प्रताप सिंह यादव,पूरन चंद्र, अभिषेक खरे रानू, मुन्ना लाल साहू, बृजेश किशोर तिवारी, सुनील खटीक, सचिन खटीक, राजीव जैन वर्धमान, जीतू सेन,प्रफुल्ल द्विवेदी,स्वप्निल तिवारी, पंकज प्रजापति, अरविंद खटीक, देवेंद्र नापित, रोहित वैसाखिया, आदित्य योगी, शुभम व्यास सहित आम जनमानस व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 एडी’ पर पति रणवीर की प्रतिक्रिया का भावुक वीडियो शेयर किया

मुंबई, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी पर अपने पति रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं।दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पति रणवीर सिंह और प्रशंसक उनकी नवीनतम फिल्म कल्कि 2898 एडी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में, रणवीर सिंह फिल्म पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहते हैं, इस तरह की फिल्म देखना वास्तव में दुखद है जहां उसका चरित्र गर्भवती है, और वह वास्तविक जीवन में भी गर्भवती है। ऐसा लगता है, क्या हो रहा है?” प्रतिक्रियाओं से प्रभावित होकर दीपिका कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि क्या महसूस करूं। मैं प्रतिक्रियाओं से थोड़ा अभिभूत हूं।  

अलग रह रही पत्नी पर दबाव बनाने पति ने बच्चों से की क्रूरता, उल्टा लटकाकर पीटा, पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराकर मां को सौंपा

अशोकनगर  मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने दो मासूम बच्चों को पैरों में कपड़ा बांधकर उल्टा लटका दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। मासूम बेटा-बेटी चीखते हुए दया की भीख मांगते रहे, लेकिन निर्दयी पिता का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं, उसने दोनों को पीटने का वीडियो भी बनाया और अपनी पत्नी को भेज दिया, जो ललितपुर में रहती है। मां ने जब यह वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस आरोपित के घर पहुंची और बच्चों का उसके चंगुल से छुड़ाकर मां को सौंप दिया। आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटे जाने की वजह से बच्चों के शरीर पर निशान पड़ गए। पुलिस ने बच्चों को किया रेस्क्यू अशोक नगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि चंदेरी में रहने वाले भगवान दास परिहार द्वारा अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट करने एवं उन्हें उल्टा लटकाए जाने के वीडियो मिले थे। शिकायत के बाद चंदेरी पुलिस उक्त व्यक्ति के घर पहुंची और वहां से बच्चों को रेस्क्यू कर उनके पिता के खिलाफ मारपीट की धाराओं एवं बच्चों के साथ क्रूरता बरतने पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अलग रहती है पत्नी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भगवानदास की पत्नी उसे छोड़ कर ललितपुर में अपने पहले पति के बच्चों के साथ रहती है। भगवान दास के साथ उसकी यह दूसरी शादी थी। जिन बच्चों के साथ मारपीट की गई है, वे भगवानदास के ही हैं। बच्चों को खिला रहा था खाना पुलिस जब भगवानदास परिहार के घर पहुंची। उस समय वह बच्चों को अपने हाथ से खाना खिला रहा था। अकेला होने की वजह से भोजन वही बनाता है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां भगवानदास ने बताया कि वह बच्चों से बहुत प्यार करता है। पत्नी उससे अलग रहती है। पत्नी को साथ रहने के लिए समझाने की कोशिश में उसने ऐसा किया। पुलिस ने बच्चों से पूछा कि वे किसके पास रहना चाहते हैं तो उन्होंने मां के पास रहने की बात कही। इस पर उन्हें मां के साथ भेज दिया गया।  

शिकायत पर हरियाणा से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

जांजगीर चांपा. पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी जसमेर कश्यप (22 ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। नाबालिग लड़की के पिता ने अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की को चनालहेरी जिले कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से बरामद किया गया है। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा से मिली जानकारी अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की घर में नहीं थी। आसपास तलाशा और परिवार, रिश्तेदारों के यहां पता किया था। मगर कुछ पता नहीं चल सका, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।  पामगढ़ थाने में धारा 363 के पर मामला दर्ज किया गया। नाबालिग लड़की को खोजबीन की जा रही थी। इस बीच तकनीकीय सहायता से पता चला कि नाबालिग लड़की जो कि जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी। इस दौरान आरोपी जसमेर कश्यप जो कि छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के लिए आया करता था। इस बीच दोनों की पहचान हुई थी। जिसके पास से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

कृषि फीडरों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति करे सुनिश्चित , अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ यूपी पॉवर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सिंचाई आदि कार्यों के लिए एग्रीकल्चर फीडर पर निर्धारित 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बुधवार को डिस्काम की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि यदि किसी कारण से कृषि फीडरों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है तो जितनी देर विद्युत बाधित रहती है, उतनी आपूर्ति पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विद्युत लाइनों, उपकरणों तथा ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा रहती है। ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए आवश्यक सावधानियों बरतें। डा. गोयल ने कहा कि सितंबर तक हमें ज्यादा सावधानी बरतनी है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में शिड्यूल के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित हो। विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए विद्युत वितरण निगम मुख्यालय एवं जनपद स्तर पर स्थापित संबंधित नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रभावी अनुश्रवण करें। अध्यक्ष ने विद्युत चोरी को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराया जाए। बिलिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल समय से उपलब्ध कराने के लिए मीटर रीडिंग सही ढंग से हो और उपभोक्ताओं को समय से मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए। प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण बरेली, पीलीभीत एवं लखीमपुर जिलों के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। इसे सामान्य रखने के लिये पावर कारपोरेशन प्रयासरत है। कई सबस्टेशनों में पानी आ गया है। इन जिलों के हालात पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की गयी और हालात को सामान्य रखने हेतु युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश दिये गये।

उच्च प्रोटीन युक्त आहार: जानें कौन से खाद्य पदार्थ शामिल करें

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर में एनर्जी को बनाए रखता है। वेट लॉस वालों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। प्रोटीन मांसपेशियों की रिकवरी का काम करता है। इसलिए जितना हमारा वजन होता है, उसी के अनुसार उतने ग्राम प्रोटीन भी लेना जरूरी है। वेज वालों में प्रोटीन डाइट को लेकर काफी दिक्कत आती है। क्योंकि प्रोटीन को लेकर लोगों के दिमाग में यह मिथ होता है कि वेज में प्रोटीन मिलना मुश्किल है और सबसे ज्यादा प्रोटीन अंडे या चिकन में पाया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है, वेज में भी कई ऐसे मखाना मखाने में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और अन्य न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। मखानों को हल्का सा घी में भूनकर नमक और काली मिर्च डालकर खा सकते हैं। मूंग दाल चिल्ला मूंग दाल प्रोटीन का हाई सोर्स होता है और इसके चिल्ले में आप सब्जियों को एड कर के इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। दाल में हाई प्रोटीन और सब्जियों में प्राप्त होने वाले विटामिन, हेल्दी वेट लॉस में मदद करते हैं। मूंग दाल में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, वेट लॉस में मदद के साथ पाचन को सुधारने में मदद करती है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है। ​ चना सत्तू चने का सत्तू भी प्रोटीन का हाई सोर्स है। इसे लेने के लिए आप चने के सत्तू को पानी में घोलकर उसमें नींबू, नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर एक हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं। पनीर टिक्का पनीर में भी प्रोटीन हाई मात्रा में होती है। पनीर टिक्का के मामले में मेरिनेट करके तंदूर या ओवन में बेक करें। यह एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स है। स्प्राउट्स सलाद स्प्राउट्स में भी प्रोटीन और फाइबर दोनों ही अधिक मात्रा मे होते हैं। हाई प्रोटीन के लिए आप मिक्स्ड स्प्राउट्स खाएं, जैसे कि मूंग, चना, मोठ, मूंगफली और उसमें गाजर, टमाटर जैसी सब्जियां मिक्स कर के।

हैदराबाद से एक साल बाद दबोचा, छत्तीसगढ़-कबीरधाम से नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि इस मामले को लेकर लड़की के परिजन ने 9 मई 2023 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भगाकर ले गया है। पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया। बीते एक साल से पुलिस जांच कर रही थी। साथ ही दोनों की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामसिंह मेरावी पिता धनउ मेंरावी उम्र 20 निवासी ग्राम मराडबरा ने लड़की को भगा कर ले गया है। पटवा बैहर में रखा है। इसी गांव से पुलिस की टीम ने आरोपी  के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया है। नाबालिक बालिका ने पूछताछ में बताई कि आरोपी राम सिंह मेरावी शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर हैदराबाद ले गया था और वहां शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन वहां रखने के बाद पटवा बैहर ले आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2), (N) IPC और चार पॉस्को एक्ट जोड़ी गई। आरोपी से पूछताछ पर अपना अपराध करना स्वीकार किया।

ईरान में कट्टरपंथ हारा, सुधारवादियों की जीत,ब्रिटेन चुनाव में उदारवादियों को मिली जीत

नई दिल्ली 1789 की सुबह फ्रांस की राजधानी पेरिस में अराजकता का माहौल पैदा हो गया। लोग महल के सामने ही बड़ी संख्या में जमा होने लग गए थे। सम्राट ने सेना को शहर में घुसने का आदेश दे दिया था। अफवाह थी कि वह सेना को नागरिकों पर गोलियां चलाने का आदेश देने वाला है। करीब 7000 आदमी और औरतें महल के टाउनहॉल में जमा हुए। सभी ने मिलकर राजशाही के प्रतीक बैस्तील के किले की एक दीवार को गिरा दिया। दरअसल, साल 1774 में फ्रांस में बूर्बो राजवंश का लुई 16वां राजगद्दी पर बैठा। उस वक्त उसकी उम्र महज 20 साल थी। उसकी शादी ऑस्ट्रिया की राजकुमारी मैरी अंत्वानेत से हुआ था। उस वक्त फ्रांस के महल का खर्च उठाने के लिए आम आदमी से भारी टैक्स वसूले जाते थे। पूरा महल ऐशो-आराम में डूबा रहता और जनता भूखों मरने लगी थी। बैस्तील की दीवार गिराने के साथ ही फ्रांस की महान क्रांति की नींव पड़ी, जिसने दुनिया में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और समानता की राह दिखाई। आज 235 साल बाद इसी फ्रांस में हुए आम चुनाव में वामपंथी दलों के गठबंधन न्यू पॉपुलर फ्रंट यानी एनएफपी को सबसे ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। फ्रांस के चुनाव से एक महीने पहले तक इस गठबंधन का कोई वजूद नहीं था। चुनाव के ऐलान के बाद सबको चौंकाते हुए कई दलों ने साथ आकर न्यू पॉपुलर फ्रंट के एलायंस ने फ्रांस की संसद में सबसे ज्यादा सीटें जीत लीं। फ्रांस में क्या नफरत की राजनीति के चलते हार गया दक्षिणपंथ फ्रांस के चुनाव में शुरुआत में दक्षिणपंथी नेशनल रैली को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही थी। मगर,वह दूसरे चरण में आते-आते हार गई। दरअसल, नेशनल रैली के कई सदस्य जर्मन तानाशाह हिटलर का समर्थन करते हैं। कुछ ने चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिमों और यहूदियों के खिलाफ नफरत भरे भाषण भी दिए। इसी को देखते हुए वामपंथी और मध्यम मार्गी पार्टियों ने दक्षिणपंथ को हराने के लिए खास स्ट्रैटेजी अपनाई। चुनाव रैलियों में वामपंथी नेताओं ने कहा कि नेशनल रैली लोगों में नफरत फैला रही है, जो फ्रांसीसी क्रांति और संविधान के समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। दक्षिणपंथ को रोकने के लिए एकजुट हो गईं पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान मध्यम मार्गी गठबंधन के एक प्रमुख नेता और देश के प्रधानमंत्री गैब्रियल अटाल ने कहा, हमें नेशनल रैली को बहुमत तक पहुंचने से रोकने की जरूरत है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो मैं ये कह सकता हूं कि यह हमारे देश के लिए एक त्रासदी होगी। इसी तरह धुर-वामपंथी दल LFI के एक प्रमुख नेता फ्रांसोइस रुफिन ने कहा, आज हमारा नेशनल रैली को पूर्ण बहुमत से रोकना ही मकसद है। वहीं, सिविल सोसाइटी ने भी कहा कि नेशनल रैली प्रवासियों के खिलाफ नफरत फैलाती है। इसके नेता मुसलमानों और यहूदियों के खिलाफ हेट स्पीच देते हैं, नस्लीय भाषण देते हैं। आगे बढ़ने से पहले जरा नीचे दिए ग्राफिक पर नजर मार लेते हैं, जो बहुदलीय व्यवस्था के फायदों के बारे में बात करता है। भारत के लोकसभा चुनाव में हिंदू-मुस्लिम मुद्दा हारा हाल ही में भारत के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी हिंदू बनाम मुस्लिम का मुद्दा खूब उछला। मगर,भारतीय वोटरों ने इस मुद्दे को नकार दिया। इसने सत्ता पक्ष को जहां बहुमत से पहुंचने से दूर कर दिया। वहीं, विपक्ष को भी बहुमत हासिल नहीं करने दिया। इस चुनाव में विपक्ष की बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा भी छाया रहा। दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. राजीव रंजन गिरि कहते हैं कि भारत हो या दुनिया का कोई और देश, हमेशा नफरत की राजनीति नहीं चल सकती है। इस बार देखा जा सकता है कि राममंदिर का मुद्दा भी नहीं चला और न ही मुस्लिमों के खिलाफ हेट स्पीच। किसी भी प्रगतिशील देश में आम आदमी या आम वोटर्स ऐसे मुद्दों को नकार देते हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन ने नरेंद्र मोदी की भाजपा के खिलाफ तमाम पार्टियों को एकजुट किया और उन्हें सत्ता में पूर्ण बहुमत लाने से रोक दिया। जबकि पूरे चुनाव में भाजपा 400 पार के नारे के साथ प्रचार कर रही थी। नेपाल की राजनीति में कम्युनिस्ट पार्टियों का दखल नेपाल की राजनीति में माओवादी नेता और प्रधानमंत्री पुष्प दहाल कमल प्रचंड की पार्टी माओवादी सेंटर ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली की पार्टी एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (यूएमएल) के साथ हाथ मिला लिया है। इसके साथ ही नेपाल की राजनीति में एक बार फिर कम्युनिस्ट पार्टियां एक साथ आ गई हैं। इसके पहले बीते साल फरवरी में प्रचंड और ओली की पार्टी ने गठबंधन तोड़ लिया था। ईरान में कट्टरपंथ हारा, सुधारवादियों की जीत हाल ही में ईरान की बागडोर कट्टरपंथी और पश्चिम विरोधी राष्ट्रपति से एक सुधारवादी राष्ट्रपति के हाथ में आ गई है। पिछले 50 साल से कम वक्त में यह बदलाव हुआ है। मसूद पेजेश्कियान ईरान के राष्ट्रपति चुन लिए गए। मसूद 19 साल पहले के सुधारवादी राष्ट्रपति के शासन में स्वास्थ्य मंत्री थे। इसके बाद के राष्ट्रपति चुनावों की दौड़ में सुधारवादियों को लगातार पाबंदियों का सामना करना पड़ा था। ब्रिटेन चुनाव में भी उदारवादियों को मिली जीत ब्रिटेन के चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक चुनाव हार गए। हालांकि, चुनावों के दौरान वह ब्रिटेन में बसे भारतीय वोटरों को लुभाने की कोशिश करते दिखे। यहां तक कि वह खुद को हिंदू कहने लगे थे, इसके बाद भी भारतीयों ने उन्हें नकार दिया। दरअसल, सुनक की शानो-शौकत की लाइफ और अनाप-शनाप बयानों ने उन्हें ब्रिटिश चुनाव में हरा दिया। कट्टरपंथ या सुधारवाद के बीच झूल रही है दुनिया दक्षिण एशियाई यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में प्रोफेसर देवनाथ पाठक कहते हैं कि समाज अंततः समन्वय चाहता है। इस विचार की पुष्टि 18वीं सदी में फ्रांस की ही जमीन पर हुई थी। फ्रांसीसी क्रांति के बाद समाज में जबरदस्त उथल-पुथल हुआ था। उस युग के दार्शनिकों और राजनैतिक विचारकों को भी लगा कि समाज में व्यवस्था बनाने के लिए समन्यवपूर्ण संरचना जरूरी है। कितने आधुनिक समाज वैज्ञानिकों ने फ्रांसीसी क्रांति के बाद एक नए समाज विज्ञान का निर्माण किया, जिसका मकसद था समन्वयपूर्ण सामाज निर्माण। सिर्फ वैचारिक क्रांति नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, सौहार्द और शांति की आवश्यकता … Read more

रामदेव की पतंजलि दे रही है देश को धोखा, Patanjali धड़ल्ले से 14 दवाएं बेच रहे

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार की सुबह पतंजलि आयुर्वेद को यह सबूत देने का निर्देश दिया कि उसने अप्रैल में उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग विभाग द्वारा प्रतिबंधित 14 उत्पादों की बिक्री और विज्ञापन बंद कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट इससे यह पुष्टि करना चाहता है कि पतंजलि ने सभी स्टोर मालिकों, विज्ञापन आउटलेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रतिबंध का पालन करने के निर्देश जारी किए थे। मंगलवार और बुधवार को हिन्दुस्तान टाइम्स ने चार प्रमुख शहरों नई दिल्ली, लखनऊ, पटना और देहरादून में पतंजलि स्टोर का दौरा किया। इस दौरान हमारी टीम पतंजिल के विभिन्न स्टोर से बैन किए गए उत्पादों को खरीदने में सक्षम रही। इनमें से प्रत्येक खरीदारी रसीद भी प्राप्त हुई। कुछ दुकानों में बैन किए गए सभी 14 सामान उपलब्ध नहीं थे। स्टॉक की कमी का हवाला दिया गया। किसी ने यह नहीं कहा कि इसकी सप्लाई बंद कर दी गई है। कोर्ट ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा, “पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हलफनामे में बताए कि क्या 14 आयुर्वेदिक दवाओं को वापस ले लिया गया है।” पतंजलि के वकीलों ने न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के निर्देश को स्वीकार कर लिया, जिसमें फर्म को हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। हलफनामा दो सप्ताह के भीतर दायर किया जाना था और मामले की सुनवाई 30 जुलाई को निर्धारित है। सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि आयुर्वेद के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड गौतम तालुकदार ने कहा, “उत्तराखंड सरकार द्वारा पारित निलंबन को रद्द करने का आदेश अभी तक पतंजलि को नहीं बताया गया है। पतंजलि को इसकी जानकारी राज्य द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे के जरिए मिली। जब तक कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं होता है, पतंजलि 15 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा 14 उत्पादों पर लगाए गए निलंबन का पालन करने के लिए बाध्य है।” जिन 14 पतंजलि उत्पादों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं वे हैं श्वासरि गोल्ड,श्वासरि वटी, ब्रोंकोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रीट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, आईग्रिट गोल्ड। नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पतंजलि स्टोर पर शाम 6.15 बजे हमारी टीम पहुंची। इस दौरान दुकानदार लाइसेंस रद्द होने की जानकारी से अनजान था। उसके पास बैन किए गए 14 उत्पादों में से सात स्टॉक में थे। उन्होंने कहा कि ये व्यापक रूप से इन दवाओं को बेचते हैं। हर दो सप्ताह में अलमारियां खाली हो जाती हैं। उन्होंने कहा, “हम एक साल से अधिक समय से दवाएं बेच रहे हैं। इनमें से सात अभी भी हमारे स्टोर में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ दिनों से स्टॉक कम है। दवाएँ अगले सप्ताह आएंगी।” ईस्ट ऑफ कैलाश में पतंजलि स्टोर पर दुकानदार ने कहा कि उसके पास 14 में से नौ दवाइयों का स्टॉक है, लेकिन उसे प्रतिबंध के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा, “हमारे पास ईस्ट ऑफ कैलाश, जीके, जंगपुरा, पंचशील पार्क, ग्रीन पार्क और अन्य इलाकों से ग्राहक आते हैं। वे नियमित रूप से हमारी दवाइयां खरीदते हैं। ज्यादातर ग्राहक बुज़ुर्ग पुरुष या मध्यम आयु वर्ग के कपल होते हैं।” पटना के लोक नायक भवन में प्रगति पतंजलि के आशीष केशरी ने कहा कि उन्हें कंपनी की ओर से अपने आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री बंद करने की कोई सूचना नहीं मिली है। केशरी ने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान दवाओं की सप्लाई करीब 10 दिनों के लिए बाधित रही। अगर पतंजलि के किसी भी उत्पाद पर प्रतिबंध लगाया जाता, तो उसकी सप्लाई बंद कर दी जाती है। हम उन्हें नहीं बेच पाते।” एचटी की टीम ने 14 में से 13 उत्पाद 3,215 में खरीदे। यही हाल बाकी शहरों का भी है। लगभग सभी दुकानों पर धड़ल्ले से बैन की गई दवाइयां बेची जा रही हैं।  

बदमाशों के हौसले बुलंद, आए दिन राह चलते लोगों से लूटपाट, पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को लुटा

फतेहपुर यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन राह चलते लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। फतेहपुर में भी लुटेरों ने दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। यहां लुटेरों ने पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा और मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। घटना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी आवास विकास कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक के लिए गईं थीं। यहीं पर बाइक पर दो लुटेरे सवार होकर आए और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। लुटेरे भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। पूर्व भाजपा विधायक करन सिंह पटेल का आवास विकास मोहल्ले में घर हैं। पत्नी के साथ पूर्व विधायक घर में रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे उनकी 60 वर्षीय पत्नी शांति सिंह रोज की तरह घर के पास ही मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर पीछे से एक बाइक में सवार दो युवक आये और शांति सिंह के गले से मंगलसूत्र छीन फरार हो गए। जब तक शांति देवी शोर मचाती लुटेरे फरार हो चुके थे। हालांकि बदमाश इतने बेखौफ थे कि घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में 470 रुपये का पेट्रोल डलवाया और आबूनगर की तरफ तेज रफ्तार से निकल गए। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी वीर सिंह मौके पर पहुंचे। पूर्व  विधायक के आवास के बाहर लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे कैमरे में कैद हुए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि शातिरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।  

अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर घोषित, थानों में दर्ज हैं 9 केस

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश में प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील रहे विजय मिश्रा को कैंटोनमेंट थाने में हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पहले ही अतीक अहमद के बेटों मोहम्मद उमर और अली अहमद को प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाने में क्रमश ’48बी’ और ’57बी’ नंबर पर हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध कर दिया है। विजय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध होने वाले अतीक अहमद का दूसरा वकील है। इससे पहेल जून में एक अन्य वकील खान सौलत हनीफ को हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। नैनी के सेंट्रल जेल में बंद है विजय मिश्रा पुलिस ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि विजय मिश्रा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 9 मामले दर्ज हैं। मिश्रा को दरियाबाद के एक लकड़ी व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह फिलहाल नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस ने वकील उमेश पाल हत्याकांड में भी विजय मिश्रा को आरोपी बनाया था। अतीक के गिरोह के लोगों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है और खान सौलत हनीफ को पहले ही उमेश पाल के अपहरण और हमले के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। खान सौलत हनीफ के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले साल हुई थी अतीक, अशरफ की हत्या बता दें कि अतीक अहमद उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया और नेता था। वह समाजवादी पार्टी से सांसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य रह चुका था। पिछले साल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी व उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अतीक की हत्या के बाद से उसके गैंग के तमाम लोगों पर शिकंजा कसा गया और कइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अतीक और अशरफ की पत्नियों शाइस्ता परवीन और जैनब की भी तलाश कर रही है और उनके ऊपर इनाम भी घोषित हैं।

ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

ग्वालियर ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में हाईवे पर ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार नरेश बाल्मीकि, उनकी पत्नी ऊषा, बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की मौत हो गई। सभी मुरैना के बानमोर के रहने वाले थे। ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। नरेश और उनका परिवार बेटी निशा के देवर की शादी में भात देने मालनपुर (भिंड) गए थे। लौटते समय सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी है। घटनाक्रम के मुताबिक बानमोर निवासी 52 वर्षीय नरेश बाल्मीकि अपनी पत्नी 45 वर्षीय ऊषा, 25 वर्षीय बेटे राहुल, 17 वर्षीय भतीजी अंकिता व भतीजे अजय के साथ मालनपुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने गया था। गुरुवार सुबह नरेश अपने परिवार के साथ मालनपुर से बानमोर लौट रहा था। ऑटो को भतीजा अजय चला रहा था। जब वे महाराजपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे नरेश, ऊषा, राहुल व अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चला रहा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा और घायल अजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को बनमोर भेजी है।

बजट में लॉन्च हुआ Lava Blaze X फोन

Lava का नया स्मार्टफोन आ गया है। कंपनी ने इसे Blaze X का नाम दिया है। इसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही डिस्प्ले भी काफी अच्छा दिया जाता है। अब फाइनली ये भी लॉन्च भी हो चुका है। आज हम आपको इस फोन के बारे में कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। सबसे खास बात है कि इस फोन में आपको कम कीमत में कर्व्ड डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही सोनी कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि ये काफी ट्रेंड में है। Lava Blaze X की बात करें तो इसमें कई खासियत मिलती हैं। इस मोबाइल फोन के 4GB (4जीबी वर्चुअल रैम) वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के बाद ये वेरिएंट 13,999 रुपये का मिलेगा। 6GB (6जीबी वर्चुअल रैम) वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है लेकिन बैंक ऑफर के बाद ये वेरिएंट 14,999 रुपये का पड़ेगा। Lava Blaze X आ रहा 10 जुलाई को, कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता फोन! 8 जीबी (8 जीबी वर्चुअल रैम) वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है लेकिन 1 हजार रुपये के बैंक ऑफर के बाद यही वेरिएंट 15,999 रुपये में मिलने वाला है। तीनों ही मॉडल्स में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इस फोन की खासियत की बात करें ये काफी लाइटवेट आने वाला है। कम वेट होने की वजह से ये देखने में काफी अच्छा होने वाला है। साथ ही यूजर एक्सपीरियंस भी आपका काफी अच्छा होगा। यही वजह है कि आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फोन के डिस्प्ले में आपको कलर्स काफी अच्छे मिलते हैं।

त्योहार और मंदिरों में करोड़ों खर्च, राजस्थान में हिंदू और सनातन को साधने वाला बजट?

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के किसी भी मुख्यमंत्री के शासन ने पूर्व में इस प्रकार से सनातन धर्म को साधते हुए बजट प्रस्तुत नहीं किया गया। दीया कुमारी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सनातन धर्म को साधने का भरपूर प्रयास इस बजट में किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने खाटू श्याम जी के जीर्णोद्धार के नाम पर 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया। वहीं, दूसरी ओर होली-दिवाली, रक्षाबंधन, नवरात्रि आदि त्योहारों पर 600 से अधिक पुराने मंदिरों की साज सज्जा दिया-बत्ती और प्रसाद की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की ओर से सुनिश्चित की। सके साथ-साथ राजस्थान के अंदर ज्योतिष को प्रमोट करने का भी एलान वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुति में किया। जयपुर में ज्योतिष विज्ञान केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपये की अनुमति दी गई। तीन नए संस्कृत महाविद्यालयों की भी बात आज बजट में कही गई। जयपुर संस्कृत महाविद्यालय के जीर्णोद्धार की बात भी बजट में शामिल की गई, जिसमें 50 करोड़ की लागत से तीन महाविद्यालय संस्कृत के खोले जाएंगे। 10 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जयपुर में बनाया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर ही राजस्थान में भी राजस्थान मंडपम बनाया जाएगा। यह भी प्रस्तावित किया गया है।

रेलवे का यात्रियों को तोहफा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर की एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे अनारक्षित कोच

बिलासपुर. बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा जनरल कोच के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित कोच बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली लंबी दूरी की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में आगामी अक्टूबर माह से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के जनरल कोच की संख्या में इजाफा करते हुये चार जनरल कोच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है इससे लोगों को आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी गाड़ियों में जनरल कोचों की संख्या के बढ़ जाने से द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। साथ ही जनरल कोचों मे बढ़ रहा अत्यधिक यात्री दबाव भी काफी मात्रा में कम होगा। लंबी दूरी यात्रा करने वाले यात्रीगण सुगम व आरामदायक यात्रा कर सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।   इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा —- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस में 26 अक्टूबर 2024 से एवं 13426 सूरत- मालदा टाउन एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 22512  कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस में 07 दिसंबर 2024 से एवं 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस में 10 दिसंबर  2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 18518  विशाखापटनम – कोरबा लिंक एक्सप्रेस में 15 नवम्बर 2024 से एवं 18517  कोरबा- विशाखापटनम  लिंक एक्सप्रेस में 16 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 20857  पुरी-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस में 29 नवम्बर 2024 से एवं 20858  साईनगर शिर्डी- पुरी  एक्सप्रेस में 01 दिसम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी ।  22866  पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस में 26  नवम्बर 2024 से एवं 22865  एलटीटी – पुरी  एक्सप्रेस में 28 नवम्बर 2024 से  चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 20813  पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस  में 27 नवम्बर 2024 से एवं 20814  जोधपुर – पुरी  एक्सप्रेस में 30  नवम्बर 2024 से  चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 12807  विशाखापटनम – निज़ामुद्दीन समता एक्सप्रेस में 19 नवम्बर 2024 से एवं 20808  निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम  समता एक्सप्रेस में 21 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 22847  विशाखापटनम – एलटीटी एक्सप्रेस में 24 नवम्बर 2024 से एवं 22848  एलटीटी- विशाखापटनम  समता एक्सप्रेस में 26 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस में 12 नवम्बर 2024 से एवं 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में 13 नवम्बर 2024 से  चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस में 01 नवम्बर 2024 से एवं 17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस में 04 नवम्बर 2024 से पांच जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस में 13 नवम्बर 2024 से एवं 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 14 नवम्बर 2024 से चार  जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में 14 नवम्बर 2024 से एवं 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 17 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर 2024 से एवं 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet