LATEST NEWS

भारत के छोटे शहरों में 65 प्रतिशत लेन-देन अब डिजिटल, शहरों में यूपीआई भुगतान में 30% का उछाल

नई दिल्ली भारत के छोटे शहरों में अब 65 प्रतिशत लेनदेन डिजिटल से किया जा रहा है। किर्नी इंडिया और अमेजन पे  इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल भुगतान क्रांति का नेतृत्व भारत के सहस्राब्दी (25-43 वर्ष की आयु) और जेन एक्स (44-59 वर्ष की आयु) द्वारा किया जा रहा है। बूमर्स (60 वर्ष और उससे अधिक) के पास युवा समूहों की तुलना में अधिक कार्ड और ई-वॉलेट का उपयोग किया जाता है। भारत के छोटे शहरों में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर अमेजन पे ने एक रिपोर्ट पेश की है जिससे  पता चला कि भारत के छोटे शहरों में उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 65 प्रतिशत लेनदेन अब डिजिटल हो रहा है, जबकि बड़े शहरों में यह अनुपात लगभग 75 प्रतिशत है। किर्नी इंडिया और अमेजन पे इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल भुगतान में क्रांती आई है, जिसका नेतृत्व भारत के सहस्राब्दी (25-43 वर्ष की आयु) और जेन एक्स (44-59 वर्ष की आयु) द्वारा किया जा रहा है। पार्टनर, फाइनेंशियल सर्विसेस लीड, किर्नी इंडिया की शाश्वत शर्मा, ने कहा, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों लेनदेन में युवा डिजिटल भुगतान को व्यापक रूप से अपनाने से लेकर बीएनपीएल (अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें) जैसी उभरती भुगतान ट्रेंड को लेकर भारत में भुगतान का परिदृश्य बदल रहा है। लेन-देन हुआ आसान उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट 120 शहरों, 6,000 से अधिक उपभोक्ताओं और 1,000 व्यापारियों के सर्वेक्षण पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, नकद लेनदेन कम होने के कारण यूपीआई, डिजिटल वॉलेट और कार्ड का व्यापक आकर्षण बढ़ रहा है, जिसमें 69 प्रतिशत व्यापारिक लेनदेन डिजिटल मोड से हो रहे हैं। अमेजॉन पे इंडिया के सीईओ विकास बंसल ने कहा, भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति क्षेत्रों में हो रही है, जो उपभोक्ताओं और व्यापारियों द्वारा समान रूप से प्रेरित है। सड़क विक्रेताओं और छोटे शहरों में भी डिजिटल लेनदेन के प्रवेश के साथ, हम अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। अमेजन पे इस बदलाव में सबसे आगे रहने और सभी क्षेत्रों में भारतीयों को यह सुविधा देना चाहता है। यूपीआई भुगतान में 30% का उछाल भारत में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का दायरा बढ़ता जा रहा है. छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े-बड़े शोरूम में भी यूपीआई (UPI) के माध्यम से भुगतान बढ़ता जा रहा है. भारत सरकार (Indian Government) भी डिजिटल भुगतान (Digital Payment) को बढ़ावा देने के कई प्रयास कर रही है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में यूपीआई (UPI Payment) के माध्यम से होने वाली संख्या में वृद्धि हो रही है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने हाल ही में सर्वे के आंकड़े जारी किये हैं. जिसमें बताया कि ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करने या भुगतान करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल 2022-23 के बीच 13.5 प्रतिशत बढ़ गया. पहले यह 7.7 प्रतिशत था. शहरी इलाकों में ऑनलाइन भुगतान का प्रतिशत पहले 21.6 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 30.2 प्रतिशत हो गया है. शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में यूपीआई पेमेंट संयुक्त रूप से 7.2 प्रतिशत बढ़ा. लोगों की पसंद बनता जा रहा डिजिटल भुगतान देश में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के लिए कई प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है. असंगठित क्षेत्र में डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ रहा है. सर्वे में यह भी बताया गया है कि ग्रॉस वैल्यू एडिशन में 9.83 प्रतिशत, कर्मचारियों की संख्या में 7.84 प्रतिशत, असंगठित क्षेत्र में अनुमानित प्रतिष्ठानों की संख्या में 5.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई. आई के उपयोग में भी इजाफा हुआ है. पूंजीगत निवेश में भी वृद्धि हुई है. साल 2022-23 में बकाया लोन बढ़कर 50,138 रुपये हो गया. जो 2021-22 में 37,408 रुपये प्रति इकाई था. जमीनी स्तर पर महिला केन्द्रित योजनाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है. इसके अलावा लगभग 54 फीसदी असंगठित क्षेत्र की इकाइयों का स्वामित्व महिला उद्यमियों के पास है. गैर-कृषि असंगठित क्षेत्र की इकाइयों की औसत फिक्स्ड एसेट्स वैल्यू पहले 2.81 लाख रुपये थी. जो साल 2022-23 में 3.18 लाख रुपये तक पहुंच गई. जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सेक्टर में पूंजीगत निवेश में वृद्धि हुई है.  

नपं खोंगापानी वार्डवासियों ने रुकवाया पंडाल का निर्माण कार्य

 मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र नगर पंचायत खोंगापानी वार्ड क्रमांक 06 में लगातार पार्षद धमेंद्र कुमार द्वारा लिखित शिकायत आवेदन पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी खोंगापानी को पंडाल निर्माण कार्य को सही ढंग से निर्माण नहीं होना मौखिक व लिखित आवेदन पत्र द्वारा कई बार मुख्य नगरपालिका अधिकारी खोंगापानी को अवगत कराया गया था। जब आज सुबह पंडाल का निर्माण कराने ठेकेदार पहुंचा तो वार्ड नंबर 06 की जनता ने काम को बंद करवा दिया और बोला गया कि उचित मापदंड में पंडाल का कार्य निर्माण होना चाहिए ताकि हम वार्ड वासियों को पंडाल का लाभ मिल सकें, गुणवत्ताविहीन कार्य हम होने नहीं देंगें। वहीं दूसरी ओर वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने बताया की अभी कई जगह ऐसे हैं जहां गुणवत्ताविहीन कार्य किया गया हैं। अब उस जगह पर मैं अपनी स्वयं की आवाज उठाऊंगा और जनता के हक लिए लड़ाई लडूंगा।  

CA रिजल्ट हुआ जारी, फाइनल में शिवम ने किया टॉप

नई दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। सीए फाइनल एग्जाम 2024 में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 500 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है। दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा ने 480 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह और नवी- मुंबई के घिल्मन सलीम अंसारी रहे हैं। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर युग सचिन करिया और यज्ञ ललित चंदक रहे, जिन्हें एक समान 526 अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर दिल्ली के मनित सिंह भाटिया और मुंबई के हिरेश काशीराम्का रहे, जिन्हें 519 अंक मिले। मई में हुई सीए फाइनल परीक्षा 2024 में ग्रुप 1 की परीक्षा 74887 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 20479 उम्मीदवार ही परीक्षा पास कर पाए। ग्रुप 2 की परीक्षा 58891 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें सिर्फ 21408 उम्मीदवार ही परीक्षा पास कर पाए। दोनों ग्रुप की परीक्षा 35819 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 7122 उम्मीदवार ही पास हो पाए। दोनों ग्रुप का पासिंग पर्सेंटेज 19.88 प्रतिशत रहा। आईसीएआई के द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक सीए मई इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में ग्रुप 1 में 1,17,764 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से केवल 31978 उम्मीदवारों ने ही एग्जाम पास किया है। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षा 71145 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 13008 उम्मीदवार ही पास हुए। दोनों ग्रुप की परीक्षा 59956 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 11041 उम्मीदवार ही पास हुए। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा- 1.    icai.nic.in 2.    icaiexam.icai.org 3.    caresults.icai.org उम्मीदवार अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आईसीएआई सीए मई 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करें- 1.    सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic. in या icai.org पर जाना होगा। 2.    इसके बाद आपको होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं। 3.    इसके बाद आपको सीए इंटर/फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक कीजिए। 4.    अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 5.    अब आप को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा। 6.    अब आप के सामने आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा। 7.    अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 8.    भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

सीएम ने 25वीं बटालियन के साथ पौधरोपण किया, मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर भी दिया गया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस परिवार की तरफ से आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर डीजीपी सुधीर सक्सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पर्यावरण दिवस पर एक प्रेरणा पूरे देश में जन अभियान बन गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने पांच करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि राजधानी भोपाल ने 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भोपाल को बधाई। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करने के साथ ही 11 लाख पौधे लगाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमें प्रकृति से जोड़ती है। नए विज्ञान की उन्नति की राह में जंगलों पर जो आरियां चलाई गई, उसकी कीमत भी हम लोग चुका रहे हैं। खास तौर से कार्बन उत्सर्जन का वातावरण जो बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी भरपाई पौधरोपण से हो सकती है। लेकिन सिर्फ पौधा लगाने ही नहीं उसके पांच फीट की ऊंचाई तक बढ़े होने पेड़ बनने तक चिंता करना भी जरूरी है। यह संवेदनशील तरीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोड़ा है कि मां के साथ सेल्फी लेना या मां नहीं है तो उनके चित्र के साथ पौधा लगाना। यह संवेदना का बड़ा गहरा पक्ष है। हमारी पूरी संस्कृति मां आधारित है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की तरफ से कार्यक्रम आयोजन करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए साढ़े सात हजार से ज्यादा पद हमने बजट में रखे हैं। ताकि जरुरतों को पूरा किया जा सके। यह कार्यक्रम पुलिस का एक सकारात्मक स्वरूप दिखाई देता है। पुलिस ने अपनी सख्ती से अपने मूल रूप को भी कायम किया हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग विभाग अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। मेरी तरफ से पुलिस परिवार को बधाई। यह प्रकृति से जुड़ने का तरीका भी है। मेरी अपनी ओर से बधाई।

घर में लहूलुहान पड़े मिले शव, जगदलपुर में मां-बेटे की हत्या

जगदलपुर. जगदलपुर के सबसे व्यस्तम मार्ग अनुपमा चौक इलाके में रहने वाले गुप्ता परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। एक घायल को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता 50 वर्षीय अपने बेटे नीलेश गुप्ता 32 वर्ष और नितेश गुप्ता 29 वर्ष के साथ रहती थी। बीते रात को अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर मा-बेटे की हत्या दी। इनमें से एक घायल है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जल परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ का निवेश, राजस्थान सरकार के बजट में पानी पर फोकस

बूंदी. राजस्थान की भजनलाल सरकार अगले साढ़े चार वर्षों में पानी की उपलब्धता के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। इन साढ़े चार सालों में करीब एक लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएंगे। इनमें जल संचय प्रणाली तंत्र विकसित करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से वॉटर ग्रिड मिशन चलाया जाएगा। वहीं, पिछली गहलोत सरकार में शुरू की गई ERCP परियोजना से जुड़े पांच बड़े लिंक प्रोजेक्ट्स पर ही 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। इसमें मेज-बैराज, बूंदी, डूंगरी बांध और राठौड़ बैराज-सवाई माधोपुर पर इनके परिवहन तंत्री के लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपये काम करवाए जाएंगे। इसरदा बांध से रामगढ़ बांध में पाइपलाइन के जरिए पानी सप्लाई का बड़ा प्रोजेक्ट भी शामिल है। इस पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह डूंगरी बांध से अलवर के लिए भी पानी का रिजर्वायर बनाया जाएगा जिस पर 9700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाढ़ के समय आए पानी का सदुपयोग हो सके इसके लिए रन ऑफ वॉटर ग्रिड स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें लगभग 100 से ज्यादा एनिकटों की मरम्मत का काम भी हाथ में लिया गया है, जिस पर 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही मनरेगा में भी जल संग्रहण और जल संरक्षण से जुड़े काम करवाए जाएंगे, जिस पर 2 हजार 627 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नहरी तंत्र को भी मजबूत बनाने के लिए करीब 20 से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएंगे। सिंचाई परियोजनाओं पर भी बड़ा निवेश जल संग्रहण और जल संचय परियोजनाओं के साथ कृषि सिंचाई परियोजनाओं पर भी बड़ी राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए लगभग 840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि पिछले बजट में यह राशि लगभग 268 करोड़ रुपये थी।

‘कल्कि 2898 एडी’ की 14वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटी, फिर भी रही कमाल

‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तूफान मचाया है। पिछले 6 महीने से कमाई की सुस्त रफ्तार ने ऐसी तेजी पकड़ी है कि ये थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं और 14वें दिन भी इस फिल्म ने इतनी कमाई की है जो इस साल कई बड़ी फिल्में पहले दिन भी नहीं कमा पाई। इस फिल्म का क्रेज अब तक ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और दूसरे हफ्ते में भी कमाल जारी है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है। ओपनिंग डे पर ही मचाया तहलका ‘कल्कि 2898 एडी’ जबरदस्त एडवांस बुकिंग की बदौलत पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छूते-छूते रह गई। हालांकि, इसने ओपनिंग डे पर जहां देशभर में 95.3 करोड़ की कमाई की , वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 175 करोड़ का आकड़ा छू लिया है। वाकई कलेक्शन होश उड़ाने वाले थे और गुरुवार की रिलीज हुई इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने लोगों की पहले वीकेंड पर सिनेमाघरों में खींच पाने में काफी सफल रही। हालांकि, ओपनिंग डे वाला कलेक्शन फिर से हाथ न आया और वीकेंड पर ये फिल्म इससे नीचे ही रही। वहीं धीरे-धीरे अब कलेक्शन में गिरावट आने लगी है 14 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे बुधवार को फिल्म की कमाई 7.5 करोड़ के करीब रही और इसने सबसे अधिक हिन्दी में कमाई की है जो करीब 4.75 करोड़ के आसपास रही है। कुल मिलाकर 14 दिनों में फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए देश भर में 536.75 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं हिन्दी में फिल्म ने अब तक देश भर में 229.05 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड ‘कल्कि’ ने की 870 करोड़ की कमाई वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने करीब 870 करोड़ के करीब कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने केवल विदेशों में अब तक 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इस का सबसे बड़ा कलेक्शन है। देश की अब तक सातवीं सबसे धाकड़ फिल्म हालांकि, ये फिल्म भारत की वर्ल्डवाइड सबसे शानदार कमाई करने वाली अब तक फिल्मों में 7वें नंबर पर है। इस फिल्म से पहले नंबर 1 पर ‘बाहुबली 2’, दूसरे पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’, तीसरे नंबर पर ‘RRR’, चौथे नंबर पर ‘जवान’, पांचवें पर ‘एनिमल’ और छठे नंबर पर’पठान’ शामिल हैं। ‘धन्य हो अमिताभ का वर्ना ये आदिपुरुष 2 ही बना डालते’, प्रभास को बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा स्टार बताया तो बोली जनता कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार की साउथ के फेमस निर्देशक नाग अश्विन की ये फिल्म दुनियाभर में लगभग 8500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई, जो तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी जैसी पांच भाषाओं में है। कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार की है, जिनका जन्म संसार को बुराइयों से बचाने के लिए होनेवाला है। ये जन्म इतना आसान नहीं। वहीं फिल्म की शुरुआत महाभारत के युद्ध के बाद की कहानी से होती है, जहां भगवान कृष्ण ने द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को अमरत्व का श्राप दिया था। वहीं फिल्म का अंत भी अश्वत्थामा पर ही जाकर होती है। हालांकि, इस बीच की कहानी आपको कई सौ साल आगे भी लेकर जाती है।

NEET UG केस में सीलबंद लिफाफे में SC के समक्ष रिपोर्ट, अगली सुनवाई 18 जुलाई को

नई दिल्ली नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अहम सुनवाई होनी थी, जिसे अब अगले गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया है. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच 18 जुलाई को परीक्षा में अनियमितता और री-एग्जाम की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. केंद्र और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के एफिडेविट के बाद आज केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दायर कर दी है. सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नीट पेपर लीक केवल एग्जाम सेंटर्स तक ही सीमित है, यह सोशल मीडिया पर लीक नहीं हुआ. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 8 जुलाई को सुनवाई के दौरान सीजेआई ने केंद्र से कई सवालों के जवाब मांगे थे. उन्होंने कहा था, ‘यह मानते हुए कि हम परीक्षा रद्द नहीं करने जा रहे हैं, तो धोखाधड़ी के लाभार्थियों की पहचान करने के लिए हम आज क्या करने जा रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि लाभार्थियों की पहचान करने के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है?’ सीजेआई ने कहा, ‘ऐसी स्थिति में जहां उल्लंघन से पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लाभार्थियों को अन्य लोगों से अलग करना संभव नहीं होता, वहां री-एग्जाम का आदेश देना आवश्यक हो सकता है.’ सीजीआई ने कहा था कि NEET-UG 2024 की अखंडता से समझौता हुआ है तो परीक्षा रद्द होनी चाहिए. CBI ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि पेपर लीक की घटना स्थानीय तौर पर हुई है. परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट नहीं हुआ है. केंद्र ने दाखिल किया हलफनामा केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. केंद्र ने हलफनामे में कहा कि भारत सरकार उन छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए बाध्य है जिन्होंने नीट परीक्षा 2024 दी है. हलफनामे में कहा गया, सरकार समाधान खोजने के लिए चौतरफा प्रयास कर रही है, साथ ही यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी दोषी उम्मीदवार को कोई लाभ न मिले. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 23 लाख छात्रों पर सिर्फ आशंकाओं के चलते एक नई परीक्षा का बोझ न डाला जाए. अगर परीक्षा रद्द नहीं करते हैं तो… CJI ने केंद्र से कही ये बात सुप्रीम कोर्ट सीजेआई ने कहा, ‘यह मानते हुए कि हम परीक्षा रद्द नहीं करने जा रहे हैं, तो धोखाधड़ी के लाभार्थियों की पहचान करने के लिए हम आज क्या करने जा रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि लाभार्थियों की पहचान करने के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है?’ सीजेआई ने कहा, ‘ऐसी स्थिति में जहां उल्लंघन से पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है और लाभार्थियों को अन्य लोगों से अलग करना संभव नहीं होता, वहां री-एग्जाम का आदेश देना आवश्यक हो सकता है.’

आज प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा से लेकर इंदौर तक चेतावनी, जानिए मौसम का हाल

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से रीवा-सीधी में आज भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से सिस्टम एक्टिव है। ये सिस्टम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश करा रहे हैं। अगले 4-5 दिन बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में बुधवार दोपहर को हल्की बारिश हुई। आज MP में ऐसा रहेगा मौसम भारी बारिश का अलर्ट मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना में तेज बारिश हो सकती है। हल्की बारिश का अलर्ट भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बार एमपी में ऐसे पहुंचा मानसून 21 जून को प्रदेश के 6 जिले- मंडला, डिंडोरी पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर में सबसे पहले मानसून पहुंचा। 23 जून को प्रदेश के 26 जिले- , बड़वानी, धार, खरगोन, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर,उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में मानसून एंटर हुआ। 25 जून को प्रदेश के 17 जिले- , आगर, शाजापुर, राजगढ़, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर ,गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में मानसून पहुंचा। 27 जून को 6 जिले- ग्वालियर, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी में मानसून आया। दमोह में सवा, भोपाल में आधा इंच से ज्यादा बारिश बुधवार को दमोह, भोपाल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी और शिवपुरी में बारिश हुई। शाम तक दमोह में सवा इंच और भोपाल में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। ग्वालियर, पचमढ़ी और शिवपुरी में भी बारिश का आंकड़ा आधा से पौन इंच तक रहा। कई जिलों में तेज धूप भी खिली। इस कारण पारे में 4.8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। रीवा और दमोह में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सतना, टीकमगढ़, खजुराहो और नौगांव में तापमान 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.6 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.3 डिग्री, जबलपुर में 34.6 डिग्री और उज्जैन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंदौली में आसमानी बिजली का कहर! 6 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

चंदौली  चंदौली में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा में दर्जन भर लोग झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सभी झुलसे लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। बता दें, बुधवार शाम (10 जुलाई) जिले के अलग अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली से कई लोग हताहत हुए। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में मोती सिवान में भैंस चरा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ऐसे ही अलीनगर थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव में भैंस चराते समय एक बच्चे समेत दो लोग आकाशीय बिजली की जद में आए और सभी की जान चली गई। वहीं मुगलसराय कोतवाली के ही कुंडा कला गांव में गंगा किनारे दो लोग भी आकाशीय बिजली के शिकार हो गए। इनके अलावा कंदवा थाना क्षेत्र स्थित कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि 16-17 लोगों को लाया गया था जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी थी और बाकी का इलाज चल जिला अस्पताल में ही चल रहा है। जिला प्रशासन ने भी 6 मौत की पुष्टि की है। अपर जिला अधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार दोपहर मौसम बहुत खराब था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और जनपद के अलग अलग हिस्सों में 6 लोगों की जान चली गई। इनमें से एक का शव बरामद नहीं किया जा सका है क्योंकि वो उस समय गंगा नदी में था।

आतंकियों ने कठुआ हमले से पहले बंदूक दिखाकर ग्रामीणों से जबरन खाना बनवाया था

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों ने घात लगाने से पहले कई ग्रामीणों को बंदूक की नोक पर खाना पकाने के लिए मजबूर किया था। आतंकवादियों ने हमले के दौरान बॉडी कैमरा पहना हुआ था और वे सेना के जवानों के हथियार छीनना चाहते थे। सैनिकों ने साहस और बहादुरी का परिचय दिया और घायल होने के बावजूद हथियार छीनने की उनकी योजना को विफल कर दिया। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा है कि आतंकवादी उन इलाकों में हमला कर रहे थे जो सुरक्षा बलों के कैंप से बहुत दूर हैं। वहां सड़कों की स्थिति भी काफी खराब है। सुरक्षा बलों को अतिरिक्त बल भेजने में समय लगा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने हमले की जांच तेज कर दी है। आपको बता दें कि सोमवार को कठुआ जिले के बदनोटा गांव के पास माचेडी-किंडली-मल्हार पहाड़ी सड़क पर गश्त कर रहे एक दल पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में एक जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए।  कई अन्य घायल हो गए। एक महीने के भीतर जम्मू क्षेत्र में यह पांचवां आतंकी हमला था। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैन्यकर्मियों की पहचान जेसीओ अनंत सिंह, हेड कांस्टेबल कमल रावत, सिपाही अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी और एनके कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि कठुआ में हमला पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किया गया था। उन्होंने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। सूत्रों ने कहा था कि आतंकवादियों ने स्थानीय समर्थकों की मदद से इलाके की टोह ली थी। सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने एम4 कार्बाइन राइफलों और विस्फोटक उपकरणों का हमले के लिए इस्तेमाल किया था। हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य कर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और जोर देकर कहा कि सैनिक क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं।  

हार्दिक पांड्या बन सकते हैं भारत के नए T20I कप्तान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर 5 मैच की T20I सीरीज खेल रही है। इस टूर के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है, जहां उन्हें तीन मैच की T20I के साथ इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी होगी। श्रीलंका दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी। ऐसे में सवाल यह है कि इस टूर पर वनडे और टी20 टीम के कप्तान कौन होंगे। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को इस दौरे से भी आराम ले सकते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट के कप्तान चुनने की चुनौती होगी। हार्दिक पांड्या बन सकते हैं भारत के नए T20I कप्तान हरफनमौला हार्दिक पांड्या को श्रीलंका दौरे पर पूर्ण रूप से T20I टीम की कप्तानी मिल सकती है। पांड्या ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की गौरमौजूदगी में कई सीरीज में टीम की अगुवाई की थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान वह टीम इंडिया के उप-कप्तान भी थे। अब रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है तो भारत को नए कप्तान का भी ऐलान करना होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने एएनआई को बताया, “हार्दिक पांड्या टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। हार्दिक को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भी आराम दिए जाने की संभावना नहीं है।” केएल राहुल को मिल सकती है वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा के श्रीलंका दौरे से आराम लेने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं, ऐसे में वनडे टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। राहुल ने इस फॉर्मेट में पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन किया है। वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका अदा करने के साथ-साथ विकेट कीपिंग भी करते हैं। सूत्रों ने कहा, “रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे क्योंकि बोर्ड का मानना ​​है कि वह लंबे प्रारूप में रन बनाते हैं।”  

चंद्रबाबू नायडू की इच्छा मोदी सरकार ने की पूरी, आंध्र के लिए 60 हजार करोड़ की योजना को दी मंजूरी; बिहार के लिए क्या?

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के 5 दिन ही बीते हैं कि केंद्र ने आंध्र प्रदेश में 60,000 करोड़ रुपये के निवेश से तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल हब स्थापित करने की प्रमुख मांग को स्वीकार कर लिया है। नायडू ने बुधवार को राज्य में रिफाइनरी स्थापित करने की व्यवहार्यता पर चर्चा करने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात भी की। अब लोगों की नजरें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जा टिकी हैं। ऐसा इसलिए कि केंद्र सरकार में टीडीपी के साथ-साथ जेडीयू की भी अहम भूमिका है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकार लोगों के हवाले से बताया है कि रिफाइनरी के लिए तीन स्थानों पर चर्चा की गई। इनमें श्रीकाकुलम, मछलीपट्टनम और रामायपट्टनम शामिल हैं। लोगों ने कहा कि रिफाइनरी की औपचारिक घोषणा 23 जुलाई को पेश किए जाने वाले बजट में किए जाने की संभावना है। स्थानों का आकलन किया जाएगा और फिर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि इस प्रक्रिया में कम से कम दो महीने लगेंगे और बजट में स्थान की घोषणा नहीं की जा सकती है। आपको बता दें कि यह चंद्रबाबू नायडू के लिए बड़ी जीत है, क्योंकि उन्होंने पीएम और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ अपनी बैठकों के दौरान रिफाइनरी स्थापित करने पर जोर दिया था। नायडू के 16 सांसद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को समर्थन देते हैं। हालांकि, नायडू स्पष्ट रूप से लगातार कह रहे हैं कि उनके मन में अपने राज्य के हित हैं और वे किसी भी मांग को लेकर सरकार नहीं गिराएंगे। बीपीसीएल और पेट्रोलियम मंत्रालय इस कदम के बारे में फिलहाल चुप है। सीएम नायडू ने एक्स पर लिखा, “देश के पूर्वी तट पर रणनीतिक रूप से स्थित हमारे राज्य में पेट्रोकेमिकल की महत्वपूर्ण क्षमता है। आज मैंने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। हमने 60-70 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ आंध्र प्रदेश में एक तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की स्थापना की संभावना तलाशी। मैंने 90 दिनों में एक विस्तृत योजना के साथ रिपोर्ट मांगी है। इस परियोजना के लिए लगभग 5000 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी, जिसे सरकार बिना किसी परेशानी के पूरा करने की उम्मीद करती है।” बिहार की मुख्य मांगें बिहार नौ हवाई अड्डे, चार नई मेट्रो लाइन्स और सात मेडिकल कॉलेज के साथ 200 अरब रुपये का थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए पैसा मांगा है। 20,000 किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों की मरम्मत के लिए अलग से पैकेज की मांग रखी है। साथ ही, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का मुद्दा भी उठाया है। ऐसे में बिहार को लेकर बजट में कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।  

Joshimath-Badrinath Highway पर हुआ भयंकर Landslide, फंसे हजारों यात्री

जोशीमठ बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद होने से जोशीमठ और आसपास के इलाके में दो हजार से अधिक तीर्थयात्री 48 घंटे से फंस हुए हैं। गुरुवार सुबह छह बजे उन्हें फंसे हुए 48 घंटे हो जाएंगे। जोशीमठ में कई घंटे इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा भी बाधित रही। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, एमपी, राजस्थान आदि से भक्तजन धाम के दर्शन को जाते वक्त हाईवे पर भूस्खलन की वजह से बुरी तरह से फंस गए हैं।  फंसे यात्री न परिजनों से संपर्क कर पा रहे थे और न ऑनलाइन भुगतान करके सामान खरीद पाए। रोज के इस्तेमाल में होने वाले सामान से लेकर रहने के होटल अचानक डेढ़ गुना तक मंहगे हो गए। उपचुनाव के लिए मतदान के कारण बुधवार को बाजार बंद रहा, लिहाजा कई तीर्थयात्रियों को जरूरी सामान नहीं मिल सका। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा मंगलवार सुबह छह बजे भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह गायब हो गया। उसे नए सिरे से बनाना पड़ रहा है। इसलिए इसमें ज्यादा समय लग रहा है। बदरीनाथ के दर्शन करने जोशीमठ से आगे गए यात्री सड़क बंद होने के कारण फंस गए। सीमा सड़क संगठन की टीम रोड खोलने के लिए जूझ रही है। गुरुवार को सड़क खुलने की संभावना जताई गई है। यात्रियों का कहना है कि इंटरनेट बंद होने से उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। जेब में नगदी कम थी और जरूरी सामान खरीदने के लिए वे ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। परिजनों से संपर्क न होने से लोग परेशान दिखे। मोबाइल और इंटरनेट सेवा शाम करीब सात बजे बहाल हो पाई। वहीं, महिला यात्रियों का कहना था कि सार्वजनिक शौचालय न होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल और लॉज में कमरे बहुत महंगे मिल रहे हैं। उपचुनाव के कारण बाजार बंद होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल बदरीनाथ हाईवे बंद होने से जोशीमठ और आसपास के क्षेत्रों में फंसे यात्रियों का परेशानी झेलनी पड़ रही है। हेमकुंड की यात्रा कर लौट रहे फरीदाबाद निवासी राहुल और दीपक जायसवाल ने बताया कि हाईवे खोलने को लेकर उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहा था। इंटरनेट भी ठप होने से वे परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। यही हाल वहां फंसे अन्य यात्रियों का था। हापुड़ निवासी मोनू सैनी, मोनू भारती, अजय कुमार, संजय कुमार और मोहित कुमार भी फंस गए। मंगलवार रात को कहीं भी कमरा नहीं मिला, पूरी रात बस में बैठकर गुजारी। उनका कहना था कि प्रशासन चाहता तो किसी सार्वजनिक सुरक्षित स्थान पर यात्रियों को ठहरा सकता था। सड़क कब खुलेगी इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी। रंगपुरी दिल्ली निवासी वेद प्रकाश ने कि रात को पहले होटल वाले ने कमरे का किराया 11 सौ रुपये बताया बाद में कमरा देने से ही मना कर दिया। चाय उन्हें 20 रुपये और ब्रेड पकोड़ा 25 रुपये में मिला। बसंत कुंज दिल्ली निवासी अर्जुन सिंह नागर, नवाब सिंह भी जोशीमठ में फंस गए। जोशीमठ गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट गुरुद्वारा में 700, जोशीमठ गुरुद्वारा में 600 यात्री ठहरे हैं। उनके खाने, रहने की व्यवस्था की है।वहीं एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था गुरुद्वारा में की जा रही है। पहाड़ी का एक बड़ा भाग हाईवे पर आ गया है। मंगलवार रात को तीन बार ब्लॉस्ट किया गया, लेकिन हजारों टन मलबा सड़क पर आ चुका है। बुधवार रात को ब्लॉस्ट कर बोल्डर तोड़े गए। मलबा हटाने का काम जारी है। अंकुर महाजन, कमांडर ,बीआरओ  

पहाड़ी पर ट्रक ने सेना के काफिले को ओवरटेक किया, वाहन स्लो हुए तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू

कठुआ जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के वाहनों पर अटैक मामले में सुरक्षा एजेंसियां हमलावर आतंकवादियों की तलाश में जुटी हैं. इस बीच, जांच में पता चला है कि हमले से ठीक पहले पहाड़ी पर एक ट्रक ने सेना के काफिले की गाड़ियों को ओवरटेक किया था. जैसे ही सेना के वाहन स्लो हुए तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और हमले में 5 जवान शहीद हो गए. 5 अन्य घायल हो गए. घटना 7 जुलाई की है. सुरक्षा एजेंसियों को शुरुआत से ही बड़ी साजिश की आशंका है. इसलिए मामले में 51 संदिग्धों से पूछताछ हो रही है. अधिकारियों का कहना था कि आतंकवादियों की तलाश की जा रही है. एक ट्रक चालक और 50 अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. गोलीबारी होते ही स्लो हो गया था ट्रक अधिकारियों के अनुसार, माचेडी-किंडली-मल्हार पहाड़ी सड़क पर सेना के वाहनों के पीछे एक ट्रक चल रहा था. लेकिन, लोहाई मल्हार में बदनोटा गांव के पास जब आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर दो अलग-अलग दिशाओं से गोलीबारी शुरू की तो यह ट्रक स्लो हो गया. जानबूझकर तो नहीं पास मांग रहा था ट्रक? ट्रक चालक पर संदेह जताया जा रहा है. अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस ट्रक ड्राइवर ने पुलिया पर ओवरटेक मांगकर जानबूझकर सैन्य काफिले को निकलने में देरी करवाई है? माना जा रहा है कि ट्रक चालक ने जानबूझकर पुलिया पर पास (ओवरटेक) मांगा था. एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा, आमतौर पर इन क्षेत्रों में सेना के वाहनों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन ट्रक ने फिर भी पास मांगा, जिससे दोनों वाहनों की स्पीड धीमी हो गई. आतंकियों को मार गिराने के लिए सर्च ऑपरेशन फिलहाल, चार जिलों के घने जंगलों में भारी बारिश के बीच सेना और पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कठुआ, उधमपुर और भद्रवाह से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. हमले के संबंध में पूछताछ के लिए 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जंगल में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के प्रयास किए जा रहे हैं. सेना की टीमें  डोडा जिले के ऊंचे इलाकों में भी तलाशी अभियान चला रही हैं. उधमपुर, सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों के विभिन्न हिस्सों में घने जंगलों में सेना और पुलिस के जवान तैनात हैं. सुबह कई इलाकों में फिर तलाशी शुरू की गई. ग्राम रक्षा समूह स्थापित करने की मांग बदनोटा गांव और आसपास के लोगों ने हमले के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए ग्राम रक्षा समूहों की स्थापना की मांग की है. स्थानीय निवासियों ने सरकार से हथियार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों का समर्थन कर सकें. हेलिकॉप्टर और यूएवी की मदद ली जा रही है. सर्च टीमें डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टरों की सहायता से जंगल खंगाल रही हैं.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच में पुलिस की सहायता कर रही है. जबकि विशेष बल यूनिट सर्जिकल ऑपरेशन कर रही हैं. एक अधिकारी ने कहा, स्थानीय लोग आतंकवाद के खिलाफ हैं और शांति और सुरक्षा के संकल्प के साथ एकजुट हैं. वे इलाके से आतंकवाद को खत्म करने में सुरक्षा बलों की सहायता के लिए तैयार हैं. हथियार और प्रशिक्षण दे सरकार स्थानीय निवासी जगदीश राज ने कहा, सरकार को हमें हथियार और प्रशिक्षण देना चाहिए. हम आतंकवादियों के खिलाफ अपनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने के लिए तैयार हैं. 20 वर्षीय छात्र पंकज ने कहा कि आतंकवादियों ने स्थानीय लोगों में डर पैदा कर दिया है, लेकिन जब आपके हाथों में हथियार होते हैं तो स्थिति पूरी तरह से बदल जाती है. उन्होंने क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान की मांग की और कहा, हम तेजी से जंगलों में जा सकते हैं और आतंकवाद के खतरे से निपटने में मदद कर सकते हैं. शाहिद अहमद ने कहा कि इलाके के मुसलमान और हिंदू शांति चाहते हैं और आतंकवाद को खत्म करने में सुरक्षा बलों की मदद करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, अपने सैनिकों को खोने पर हमारी आंखें भर आईं. दो दशक पहले आतंकवाद के चरम के दौरान भी (यहां) ऐसा हमला कभी नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि सरकार को लड़ने के लिए हथियार और प्रशिक्षण मुहैया कराना चाहिए. अहमद ने कहा कि ग्रामीण अपने पशुओं के साथ ऊपरी इलाकों में चले गए हैं. उन्होंने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम अपनी सेनाओं के साथ हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet