LATEST NEWS

गौतम गंभीर को वर्ल्ड चैंपियन, IPL चैंपियन की अधूरी ख्वाहिश

नई दिल्ली  गौतम गंभीर को 9 जुलाई 2024 को 2027 तक के लिए भारतीय मेंस टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह राहुल द्रविड़ की जगह ले चुके हैं, जिनका कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया था। 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में पैदा हुए गौतम गंभीर अपने दौर के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार थे। 2004 में टेस्ट डेब्यू के बाद गंभीर का करियर 2008 तक उतार-चढ़ाव भरा रहा। अपने कभी हार न मानने के जज्बे के कारण उन्होंने जल्द ही टीम में जगह पक्की कर ली। दो-दो वर्ल्ड कप, तीन बार आईपीएल चैंपियन जीतने वाले गंभीर ने करियर में सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे, लेकिन उनके करियर में दो डबल जीरो काले दाग की तरह है। जीजी को भी इसकी कसक होती होगी। चलिए जानते हैं क्या है गंभीर के करियर की ये कसक और क्या है उनके डबल जीरो… डबल जीरो की कहानी क्या है? एक बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने और दो बार आईपीएल चैंपियन बनने के बावजूद गौतम गंभीर दोनों ही टूर्नामेंट में कभी शतक नहीं जड़ पाए। 37 टी-20 इंटरनेशनल मैच में गंभीर ने सात अर्धशतक जरूर जमाए, लेकिन एक भी सेंचुरी नहीं लगा पाए। दूसरी ओर आईपीएल में उन्होंने 154 मैच खेले, जिसमें 36 अर्धशतक जरूर जमाए, लेकिन यहां भी शतक नहीं बना पाए। गौतम गंभीर के खेल में वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के कुछ न कुछ गुण समाहित थे। गंभीर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। तेजी से रन बनाने के लिए पहचाने जाते थे, वह दोनों ही फॉर्मेट में शतक डिजर्व करते थे। मगर ऐसा हो न सका। कैसा है T20I और IPL करियर गौतम गंभीर ने 37 टी-20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में 27.41 की औसत और 119.02 की स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं, उनका सर्वोच्च स्कोर 75 है। आईपीएल के 154 मैच में गंभीर ने 4217 रन बनाए। 31.24 की एवरेज और 123.88 की स्ट्राइक रेट से बनाए गए इन रनों के दौरान 93 उनका बेस्ट स्कोर था। अपनी शर्तों पर काम करने वाला शख्स गौतम गंभीर को अपनी शर्तों पर काम करने वाला व्यक्ति भी माना जाता है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका में वह किस तरह से आगे बढ़ते हैं। गंभीर वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर भारतीय सलामी जोड़ी को नई दिशा दी थी, लेकिन उन्हें अपने मुखर व्यक्तित्व के लिए भी जाना जाता है और यही वजह है कि वनडे विश्व कप 2011 में खिताब जीत का श्रेय केवल महेंद्र सिंह धोनी को मिलने पर उन्होंने जब तब आपत्ति जताई। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक कुशल रणनीतिकार हैं। इस साल आईपीएल में वह कोलकाता के मेंटॉर बने थे और यह टीम तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रही थी।

PLI योजना के लागू किए जाने के तीन साल के अंदर तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ

नई दिल्‍ली  देश में उत्‍पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत दूरसंचार उपकरणों की विनिर्माण संबंधी बिक्री 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इस योजना के लागू किए जाने के तीन साल के अंदर तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ है। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने एक बयान में बताया कि पीएलआई के तहत दूरसंचार उपकरणों की निर्माण संबंधी बिक्री 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इस योजना के लागू किए जाने के तीन साल के अंदर 3,400 करोड़ रुपये का निवेश भी हुआ है। इसके तहत करीब 10,500 करोड़ का निर्यात हुआ है, जिससे 17,800 से अधिक प्रत्यक्ष और कई अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। डॉट ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना मोबाइल फोन और उसके घटकों के विनिर्माण करती है। इसके परिणामस्वरूप भारत से मोबाइल फोन के उत्पादन और निर्यात दोनों में काफी तेजी आई है। भारत कई वर्षों से दूरसंचार उपकरणों का आयात करता रहा है, लेकिन मेक-इन-इंडिया और पीएलआई योजना के कारण संतुलन बदल गया है, जिसके कारण देश में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के उपकरणों का उत्पादन हो रहा है। विभाग के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2014-15 में भारत मोबाइल फोन का एक बड़ा आयातक था, जब देश में सिर्फ 5.8 करोड़ यूनिट का उत्पादन होता था, जबकि 21 करोड़ यूनिट का आयात होता था लेकिन वित्‍त वर्ष 2023-24 में भारत में 33 करोड़ यूनिट का उत्पादन हुआ है। इस दौरान केवल 0.3 करोड़ यूनिट का आयात हुआ और करीब 5 करोड़ यूनिट का निर्यात हुआ। मोबाइल फोन के निर्यात का मूल्य वित्‍त वर्ष 2014-15 में 1,556 करोड़ रुपये और वित्‍त वर्ष 2017-18 में 1,367 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्‍त वर्ष 2023-24 में 1,28,982 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 में मोबाइल फोन का आयात 48,609 करोड़ रुपये का था, जो वित्‍त वर्ष 2023-24 में घटकर मात्र 7,665 करोड़ रुपये रह गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े पैमाने पर विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना से देश में उत्पादन, रोजगार सृजन, आर्थिक विकास और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।    

अनुसूया ने अपना नाम बदलकर एम. अनुकाथिर सूर्या और लिंग बदलकर महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया था, मिली मंजूरी

नई दिल्ली  वित्त मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के सभी आधिकारिक अभिलेखों में अपना नाम और लिंग बदलने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। यह अनुरोध 2013 बैच की आईआरएस (सीमा शुल्क व अप्रत्यक्ष कर) अधिकारी सुएम. अनुसूया ने किया था। वह वर्तमान में हैदराबाद में सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क व सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (सीईएसटीएटी) के मुख्य आयुक्त के कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। अनुसूया ने अपना नाम बदलकर एम. अनुकाथिर सूर्या और लिंग बदलकर महिला से पुरुष करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड नौ जुलाई 2024 को जारी कार्यालय आदेश में कहा कि प्राधिकारी ने उनके अनुरोध पर विचार किया गया और ‘‘ अब से अधिकारी को सभी आधिकारिक अभिलेखों में अनुकाथिर सूर्या के रूप में मान्यता दी जाएगी।’’ यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है। सूर्या ने दिसंबर 2013 में चेन्नई में सहायक आयुक्त के रूप में अपना करियर शुरू किया। 2018 में उन्हें उप आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया। पेशेवर मंच लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, पिछले साल वह हैदराबाद तैनात की गईं। सूर्या ने 2010 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार में स्नातक की डिग्री हासिल की। 2023 में भोपाल में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी से ‘साइबर लॉ एंड साइबर फोरेंसिक’ में पीजी डिप्लोमा किया।    

रितेश-जेनेलिया करेंगे अंगदान, लिया बड़ा फैसला

मुंबई, शादी के 12 साल बाद भी एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा दोनों न्यू कपल लगते हैं। दोनों एक-दूसरे से बेतहाशा मोहब्बत करने के साथ-साथ एक-दूसरे की काफी इज्जत भी करते हैं। इसी बीच कपल ने अपनी लाइफ में एक बड़ा फैसला किया है। कपल ने बताया कि वे अंग दान करने जा रहे हैं। इस बारे में दोनों लंबे वक्त से सोच रहे हैं, लेकिन अब वक्त आ गया है कि वे इस नेक काम ने आगे बढ़े। रितेश देशमुख इससे पहले अंग दान के बारे में बताते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अंग दान करने की अपने फैसला के बारे में बात की थी, जिसके बारे में वे काफी लंबे समय से सोच रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी के लिए जीवन के उपहार से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता है। कपल ने 1 जुलाई अपने इस प्लान के बारे में बताया था।वीडियो में रितेश देशमुख को ये कहते हुए देखा गया था कि – आज, 1 जुलाई को हम आपको बताना चाहते हैं कि हमने अपने अंग दान करने का फैसला किया है। वहीं वीडियो में जेनेलिया ने कहा, हां, हमने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है और यह हमारे लिए जीवन के उपहार से बेहतर कोई उपहार नहीं है। अब कपल के इस वीडियो को नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (नोटटो) ने अपने आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया है। नोटटो इन दिग्गज अभिनेताओं का आभार व्यक्त किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, बॉलीवुड के स्टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया को जुलाई के चल रहे अंगदान महीने के दौरान अपने अंग दान करने का संकल्प लेने के लिए धन्यवाद। उनका यह कदम दूसरों को भी इस नेक काम से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। #अंगदान #बॉलीवुड #जीवन बचाएं।   आपको याद दिला दें कि अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति-12 के करमवीर स्पेशल एपिसोड में जब मोहन फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी डॉ. सुनील श्रॉफ आए थे। तब इस उनके साथ एक्टर रितेश देशमुख इस एपिसोड का हिस्सा बने थे। शो में रितेश ने बताया था कि वे भी अंग दान करना चाहते हैं। उनके इस नेक काम में उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा भी उनका साथ देने वाली हैं। दोनों लंबे वक्त से इस नेक काम को करना चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वे फैसला नहीं कर पा रहे थे। रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी साल 2012 में हुई थी। अब कपल की शादी को 12 साल हो गए हैं और उनके दो मासूम बेटे भी हैं। बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बी-टाउन के आईडियल और फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मुख्य राजधानी से तीन गुना ज्यादा रियलिटी प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए

भोपाल.  मध्य प्रदेश के लोग भोपाल से ज्यादा इंदौर में रहना पसंद करते हैं. यह बात उन रियलिटी प्रोजेक्ट के आंकड़ों से निकलकर आई है, जो दोनों शहरों में तैयार हो चुके हैं. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मुख्य राजधानी से तीन गुना ज्यादा रियलिटी प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए. इस बात ने ये साबित कर दिया कि भोपाल से ज्यादा लोग इंदौर को पसंद कर रहे हैं. रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (RERA) के मुताबिक साल 2022-23 में इंदौर में 258 प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि भोपाल में प्रोजेक्ट की संख्या महज 78 थी. प्रदेश में भोपाल और इंदौर ही ऐसे शहर हैं जहां रियल एस्टेट में सबसे ज्यादा काम होता है. साल 2022-23 में राज्य की संस्कारधानी जबलपुर में 40 प्रोजेक्ट, उज्जैन में 29 प्रोजेक्ट और ग्वालियर में 12 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन हुआ. हैरान करने वाली बात है कि खरगोन में जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर से भी ज्यादा प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन हुए. साल 2022-23 में यहां 45 प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन हुआ. रेरा के आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर ने पिछले कुछ सालों में अच्छी रफ्तार पकड़ी है. गौरतलब है कि राज्य में रेरा का गठन 1 मई 2017 को हुआ था. बिल्डरों, प्रमोटरों और एजेटों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने रेरा का गठन किया था. लोगों की थीं ये शिकायतें दरअसल, लोगों ने उन दिनों सरकार से शिकायतें की थीं कि उन्हें घरों का पजेशन नहीं मिल रहा, जबकि वे बिल्डर को पूरा भुगतान कर चुके हैं. इसके अलावा लोगों को ये भी शिकायत थी कि रियल एस्टेट के प्रमोटरों का व्यवहार ठीक नहीं है. वे लापरवाह हैं. वे एग्रीमेंट पर साइन करने के बाद पूरी तरह से बदल जाते हैं और रूखा व्यवहार करते हैं. इन सब शिकायतों देखते हुए ही सरकार ने रेरा के गठन का फैसला किया था. जानकारी के मुताबिक, मार्च 2023 तक रेरा के पास 846 पेंडिंग शिकायते हैं. गौरतलब है कि सरकार की नोटबंदी और कोरोना की वजह से रियल एस्टेट कारोबार पूरी तरह थम गया था. लेकिन, अब बिल्डरों का कहना है कि उनके बिजनेस में स्थिरता आ रही है. अब नोटबंदी और कोविड-19 के बाद से स्थितियां बदल गई हैं. इस वजह से बढ़ते हैं दाम भोपाल से प्रकाशत अंग्रेजी अखबार  के मुताबिक, बिल्डरों का कहना है कि रेरा आने के बाद स्थितियां बदल गई हैं. त्योहारों के सीजन में रिएल एस्टेट के कारोबार में तेजी आती है. लोग इस सीजन में नया घर खरीदते हैं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस सेक्टर को और गति देने के लिए राज्य में और प्रोजेक्ट लाए जाने की जरूरत है. प्रशासन को मास्टर प्लान लाना चाहिए, ताकि बिल्डरों को और ज्यादा जमीनें मिल सकें. फिलहाल जितनी भी जमीन हैं उनका इस्तेमाल हो चुका है. जब शहर में जमीन नहीं बचती तो प्रॉपर्टी के रेट बढ़ जाते हैं. प्रॉपर्टी की ज्यादा मांग और कम विकल्प होने की वजह से दामों पर असर पड़ता है.

गजकेसरी योग: आज वृषभ, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के लिए अत्यंत शुभ और सौभाग्यशाली

कल 11 जुलाई दिन गुरुवार को चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है इस दिन गजकेसरी योग, रवि योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा कर्क, तुला, मकर समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को रोजगार से जुड़ी कोई नई खबर सुनने को मिलेगी और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होगी और भगवान नारायण का आशीर्वाद भी प्राप्त होगी, जिससे इन 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कल यानी 11 जुलाई का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है। वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 जुलाई का दिन कल यानी 11 जुलाई का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। वृषभ राशि वाले कल अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और दूसरों से अपनी बात मनवाने में सफल भी होंगे। नौकरी पेशा जातक कल अतिरिक्त मेहनत और समर्पण के माध्यम से कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। वहीं व्यापारी कल अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगे और बिजनस में प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेगी और आपके आसपास हो रहे कार्यों में आपकी सलाह भी ली जाएगी। साथ ही पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। भगवान विष्णु की कृपा से कल आपके कुछ अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मानसिक शांति मिलेगी। वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए गुरुवार शाम को पीले कपड़े में एक सिक्का, एक गुड़ की डाल और सात साबुत हल्दी की गांठ बांधकर रेलवे लाइन के पास फेंक दें और फिर मंदिर चले जाएं। कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 जुलाई का दिन कर्क राशि वालों के लिए कल यानी 11 जुलाई का दिन अत्यंत फलदायी साबित होगा। कर्क राशि वालों की कल भाग्य का साथ मिलने से सभी इच्छाएं पूरी होंगे और आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। आपके संबंध समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों से बनेंगे, जिनका फायदा आपको निकट भविष्य में मिलेगा। अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो कल आपकी विजय हो सकती है, जिससे आप राहत की सांस ले पाएंगे। नौकरी पेशा जातक कल अपने काम से अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिर्टन प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। लव लाइफ वाले कल पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे और किसी रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं। कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुरुवार को केसर, पीला चंदन, हल्दी का दान करें। साथ ही इनका तिलक भी लगाएं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है। तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 जुलाई का दिन कल यानी 11 जुलाई का दिन तुला राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। तुला राशि वालों को कल भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से आय के नए स्रोत मिलेंगे और दूसरों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे, जिससे आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप खुद का बिजनस कर रहे हैं तो कल अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे और अपने क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेंगे। सराकर के कुछ बड़े लोगों से आपकी पहचान बढ़ेगी, जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और धन प्राप्ति के नए मार्ग भी मिलेंगे। परिवार में आपसी तालेमल होने से आपके रिश्ते सभी सदस्यों के साथ मजबूत होंगे और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कल आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का उपाय : गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही पीले कपड़े पहनें और पीली चीजों का सेवन करें। मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 11 जुलाई का दिन मकर राशि वालों को कल यानी 11 जुलाई के दिन लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मकर राशि वालों के जीवन स्तर में सुधार आने की संभावना बन रही है और लाभ प्राप्ति के लिए बनाई गईं योजनाएं भी सफल होंगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो भाग्य का साथ मिलने से आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और दान धर्म के कार्यों में धन भी खर्च कर सकते हैं। नौकरी और व्यापारियों की कल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती नजर आ रही है और आमदनी वृद्धि के नए मार्ग भी मिलेंगे। संतान को लेकर कोई परेशानी चल रही थी तो कल उसमें कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए छात्रों का विदेश जाने का सपना पूरा होगा। परिवार में विवाह योग्य जातकों के लिए कल अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।  

ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार मौसम परिवर्तन को देखते हुए सभी जिलों में 20 को चलेगा बड़ा अभियान

लखनऊ ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कहीं इतनी बारिश हो रही है कि सड़क से रेल तक का संपर्क टूट जा रहा है। कहीं लोग बारिश को तरस रहे हैं। जो बारिश एक महीने में होनी चाहिए वह एक दिन में ही कहीं कही हो रही है। यह सभी ग्लोबल वार्मिंग के कारण ही माना जा रहा है। ऐसे में विज्ञानी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने पर जोर दे रहे हैं। यूपी की योगी सरकार भी ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान चलाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर इस अभियान की समीक्षा की। इसी के तहत 20 जुलाई को पेड़ लगाने का रिकार्ड बनाने की तैयारी है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश को इस वर्ष 36.46 करोड़ से अधिक का लक्ष्य मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय से इस लक्ष्य को हर हाल में आगामी 20 जुलाई को पूरा करें। उन्होंने मंत्रियों व विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति व परमात्मा की असीम कृपा है। यहां पौधरोपण अभियान अब जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। विगत छह वर्ष में यहां 168 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। जिनमें 2017-18 में 5.72 करोड़, 2018-19 में 11.77 करोड़, 2019-20 में 22.60 करोड़, 2020-21 में 25.87 करोड़, 2021-22 में 30.53 करोड़, 2022-23 में 35.49, 2023-24 में 36.16 करोड़ पौधरोपण किए गए। प्रदेश में 20 जुलाई को लगेंगे 36.46 करोड़ से अधिक पौधे मुख्यमंत्री ने कहा कि एफएसआई रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1.98 लाख एकड़ भूमि में हरित आवरण में वृद्धि हुई है। प्रदेश में आगामी 20 जुलाई को 36.46 करोड़ से अधिक पौधे लगेंगे। सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जनपद में उपस्थित रहकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन के साथ मिलकर पौधरोपण करें। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 54.20 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों के रोपण के साथ-साथ इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। निर्देश दिए कि पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग की जाए। यूपी में 19918 सारस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सारस की ग्रीष्मकालीन गणना-2024 की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बार गणना में 19918 सारस पाए गए हैं। 2023 में यह संख्या 19522, 2022 में 19188 थी। उन्होंने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 के लोगो का अनावरण भी किया। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण फ्लिप बुक का भी विमोचन किया। हरित आवरण 15 फीसदी करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को 2021-22 के 9.23 प्रतिशत से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 प्रतिशत तक ले जाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘कार्बन फाइनेंस’ के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को इंसेटिव भी प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन का पौधा उपलब्ध कराएं और आंगनबाड़ी केंद्रों में सहजन का पौधा लगाया जाए। यह कुपोषण से बचाव में काफी कारगर साबित होता है।  

महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा में रेड अलर्ट जारी किया, जिसके अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कम दृश्यता की भविष्यवाणी की और 11 और 12 जुलाई के लिए राज्यों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके अलावा, इस सप्ताह 10 अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। गोवा में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने दीवार गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। आईएमडी ने इस सप्ताह मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद के बीच मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने कहा, 10 जुलाई को टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी भारी बारिश और कुछ इलाकों में जलभराव के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए। आईएमडी ने 12 जुलाई तक पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भारी से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अभी भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य में छह और लोगों की मौत होने से वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तथा कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश ने मुंबई को सोमवार को ठप कर दिया और इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के असहाय निवासियों को   सुबह एक और निराशाजनक सुबह का सामना करना पड़ा, एक बार फिर लगातार बारिश हुई, जो सोमवार की पीड़ा को दर्शाती है। लगातार बारिश ने शहर और उसके उपनगरों पर कहर बरपाया, उपनगरीय ट्रेन सेवाएं पटरी से उतर गईं और उड़ान संचालन अस्त-व्यस्त हो गया। महानगर में रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई, जहां एक बुजुर्ग महिला की शॉर्ट-सर्किट से जलने से मौत हो गई। लोगों को जलजमाव वाली सड़कों से गुजरना पड़ा और यातायात की अव्यवस्था से निपटना पड़ा, व्यवधान और निराशा का एक और दिन सहना पड़ा।    

चीन ने CPEC के जरिए पाकिस्तान को पूरी तरह से चीन के कंट्रोल में, दुनिया में बीजिंग से नजदीकी बढ़ाने वाले देशों के लिए एक सबक

इस्लामाबाद  चीन के बुने कर्ज के जाल में पाकिस्तान इस कदर जकड़ गया है कि अब चाहकर भी उसके लिए निकल पाना संभव नहीं है। चीन पाकिस्तान ऑर्थिक कॉरिडोर (CPEC) के जरिए आज पाकिस्तान पूरी तरह से चीन के कंट्रोल में है, जो पूरी दुनिया में बीजिंग से नजदीकी बढ़ाने वाले देशों के लिए एक सबक है। पाकिस्तान के एक्सपर्ट का ऐसा मानना है। उनके मुताबिक, पाकिस्तान की हालत ये है कि उसने सीपीईसी के तहत जो कर्ज लिया है, उसे चुका पाने की क्षमता नहीं है। बेहद चालाकी से बिछाए गए कर्ज के जाल में पाकिस्तान फंस गया है और अब उसका भविष्य चीन के हाथ में है। पाकिस्तानी पत्रकार और एक्सपर्ट कामरान खान ने अपने शो में कहा कि सीपीईसी पाकिस्तान के कर्ज के जाल का क्लासिक उदाहरण है। चीन पहले कर्ज देकर अपने जाल में फंसाता है और जब कर्जदार देश अपने भुगतान को पूरा करने में असमर्थ हो जात है, तो खुद ही आर्थिक या राजनीतिक रियायतें निकालने के इरादे से कर्जदार देश को और ज्यादा कर्ज देकर अपना गुलाम बना लेता है। सबसे खास बात ये है कि इस दौरान कर्ज की शर्तों को अक्सर छिपा लिया जाता है। 17 प्रतिशत का ब्याज वसूल रहा चीन पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया कि चीन पाकिस्तान को दिए गए कर्ज पर 17 प्रतिशत का ब्याज लगाया हुआ है। ये ब्याज डॉलर के आधार पर तय किया गया है, जिसका मतलब है कि अगर डॉलर मजबूत होता है तो पाकिस्तान के ऊपर ज्यादा बोझ पड़ेगा। इसके पहले चीन ने नेपाल के साथ ही ऐसा ही किया है, जिसके चलते 3 प्रतिशत के ब्याज का रिटर्न की जगह काठमांडू को 36 फीसदी अदा करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लिए राष्ट्रीय संकट कामरान खान ने माना कि पाकिस्तान इस समय चीन का कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं है और उसने हाथ खड़े कर दिए हैं। शो में ये भी खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने चीन के सामने कर्ज की अदायगी पर ब्याज को कम करने के लिए चीन से बात भी की थी। इस दौरान उसने अदा करने के लिए 10 साल की जगह 20 साल की समय सीमा करने की मांग की थी, लेकिन चीन ने इसे इनकार कर दिया। पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा कि सीपीईसी का कर्ज जाल अब पाकिस्तान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा संकट में बदल गया है और इससे बाहर निकलने की कुंजी केवल चीन के ही पास है। पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार मारियाना बाबर ने भी चीन के कर्ज को पाकिस्तान के लिए खतरा बताया है। उन्होंने एक्स पर कामरान खान की पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अमेरिका ने बहुत पहले पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। अमेरिका ने अफ्रीकी देशों का उदाहरण दिया था, जहां चीन ने धोखाधड़ी की थी। बाबर ने आगे बताया कि सीपीईसी में कभी कोई पारदर्शिता नहीं थी, केवल बहुत प्रचार किया गया। चीन एक बहुत जरूरी सहयोगी है, लेकिन इस कीमत पर नहीं।  

ओलंपिक में जियानिस एंटेटोकोउनम्पो और एंटीगोनी होंगे ग्रीस के ध्वजवाहक

एथेंस  ग्रीक बास्केटबॉल खिलाड़ी जियानिस एंटेटोकोउनम्पो और रेस वॉकर एंटीगोनी ड्रिसबियोटी को आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए ग्रीस का क्रमशः पुरूष और महिला ध्वजवाहक नामित किया गया है, हेलेनिक ओलंपिक समिति (एचओसी) ने मंगलवार को यह घोषणा की। अपने-अपने क्षेत्र के दोनों चैंपियनों का चयन ग्रीक ओलंपिक समिति के मतदाताओं के पूर्ण बहुमत द्वारा किया गया। स्थानीय समाचार पत्र एकाथिमेरिनी के अनुसार, अन्य उम्मीदवारों में टेनिस खिलाड़ी मारिया सक्कारी, तैराक इवेंजेलिया प्लाटानियोटी और वाटर पोलो खिलाड़ी मार्गारीटा प्लेवरिटौ शामिल थे। हेलेनिक ओलंपिक समिति के अध्यक्ष स्पाइरोस कैपरालोस ने मतदान के बाद कहा, “मैं एंटीगोनी और जियानिस दोनों को बधाई देना चाहता हूँ…मुझे यकीन है कि वे हमारे देश को आगे बढ़ाएँगे। मैं मतदान में भाग लेने वाले तीन अन्य चैंपियन को भी बधाई देना चाहूँगा।” 29 वर्षीय एनबीए स्टार, जो नाइजीरियाई माता-पिता के घर एथेंस में पैदा हुए थे, और 40 वर्षीय रेस वॉकर जिन्होंने रियो 2016 और टोक्यो 2020 में ग्रीस का प्रतिनिधित्व किया था, वे पहले दो एथलीट होंगे जिनका 26 जुलाई को पेरिस 2024 के उद्घाटन समारोह के दौरान भीड़ स्वागत करेगी। ग्रीस, वह देश जिसने विश्व को खेलों का उपहार दिया है, हमेशा ओलंपिक उद्घाटन समारोह में टीम परेड का नेतृत्व करता है।                  

विशेष लोक अदालत के लिए प्रकरणों को सूचीबद्ध करने दिए निर्देश

रायपुर भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। देश के सभी राज्यों के ऐसे आपसी राजीनामा के प्रकरण जिनका निराकरण विशेष अदालत के माध्यम से निराकृत किया जा सकता है, उन्हें निराकृत किया जाएगा। भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री सूर्यकांत ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्यों की हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, एडवोकेट जर्नल, लॉ सेकेटरी सहित अन्य अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित करते हुए इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से शासन स्तर पर प्रकरणों को निराकृत करने के लिए विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनमें राजीनामा की संभावनाएं है, उनका चिन्हांकन और सूचीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मनोज कुमार पिंगुआ, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

राम निवास रावत को मोहन केबिनेट में मिलेगा बड़ा मंत्रालय? कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए 2 MLA को ईनाम का इंतजार

भोपाल  मोहन कैबिनेट में एक और मंत्री बढ़ गए हैं. नए नवेले मंत्री बने हैं रामनिवास रावत जिन्हें एक नहीं बल्कि दो बार मंत्री पद की शपथ लेनी पड़ी है. लोकसभा चुनाव के वक्त कई नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्हीं में से एक सिंधिया गुट के नेता रामनिवास रावत थे. जिन्हें हाल ही मंत्री बनाया गया है. रावत के मंत्री बनने के बाद कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए नेताओें को भी अपने तोहफे का इंतजार है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. रावत को मिलेगा ये बड़ा मंत्रालय अब सवाल यह है कि आखिर रामनिवास रावत को कौन सा मंत्रालय मिल सकता है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास अभी 12 मंत्रालय हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हीं में से कोई एक मंत्रालय जो है वह अब रामनिवास रावत को मिल सकता है. इसमें खास तौर पर औद्योगिक मंत्रालय और खनिज विभाग की जो है लगातार चर्चा चल रही है कि इन दो मंत्रालयों में से कोई एक मंत्रालय रामनिवास रावत को मिल सकता है. इन तीन विधायकों ने थामा था बीजेपी का दामन बता दें, लोकसभा चुनाव से दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी. सबसे पहले अमरवाड़ा से तीन बार के विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इसके बाद विजयपुर सीट से छह बार के विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली थी.  इसी तरह सागर जिले की एकमात्र कांग्रेस विधायक ने निर्मला सप्रे ने 5 मई को दल बदल लिया था. उन्होंने सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा था.   कब मिलेगा ईनाम? रामनिवास रावत को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने का ईनाम मिल चुका है. उन्हें मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. इसी के साथ ही चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी बाकि अन्य दो विधायकों को भी कोई बड़ा पद दे सकती है. हालांकि अमरवाड़ा उपचुनाव परिणाम के बाद कमलेश शाह को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

गेंदबाज वस्त्राकर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन से बेहद प्रभावित : स्मृति मंधाना

चेन्नई  भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में किए गए प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं और उनका मानना है कि बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। वस्त्राकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में 8 विकेट लिए। उन्होंने तीसरे और अंतिम मैच में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। मंधाना ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले दो मैच में विकेट सपाट था और ऐसे में इस तरह का प्रदर्शन शानदार है। हमें उम्मीद है कि वह (वस्त्राकर) अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी और विश्व कप में हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसने शानदार गेंदबाजी की। यह लंबी अवधि की श्रृंखला थी और एक गेंदबाज होने के नाते उसने जैसा प्रदर्शन किया उससे मैं हैरान हूं।’’ भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के अलावा तीन वनडे और एक टेस्ट मैच भी खेला। मंधाना ने वस्त्राकर के अप्रैल मई में बांग्लादेश में किए गए प्रदर्शन को भी याद किया। उन्होंने तब 5 मैच की टी20 श्रृंखला में 5 विकेट लिए थे। भारतीय उप कप्तान ने कहा, ‘‘यहां तक कि बांग्लादेश में टी20 श्रीलंका में उसने विशेष कर डेथ ओवरों में जिस तरह से गेंदबाजी की, वह शानदार था। हम जानते थे कि जिस तरह से वह पिछले कुछ महीनो से गेंदबाजी कर रही थी, उसे देखते हुए वह अंतर पैदा कर सकती है। इस श्रृंखला में खेलने से पहले ही हम उसके प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त थे।’’ मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफलता का श्रेय श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगाए गए अभ्यास शिविर को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगाए गए शिविर में काफी कड़ी मेहनत की गई थी। इसका हमें फायदा मिला। पूरी श्रृंखला के दौरान सभी खिलाड़ी प्रत्येक प्रारूप में बल्लेबाजी के लिए तैयार थे।’’ सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। मंधाना ने कहा, ‘‘शेफाली जब बहुत अधिक नहीं सोचती तब वह बल्लेबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। उस जैसी बल्लेबाज को आपको बहुत अधिक जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं उसे केवल जल्दबाजी नहीं दिखाने के लिए कहती हूं। सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मैं उसे गेंदबाज के बारे में बताती हूं और वह खुद ही उसके अनुरूप ढल जाती है।’’ दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने कहा कि उनके बल्लेबाज पिच का सही अनुमान नहीं लगा पाए और परिस्थितियों के अनुसार ढलने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा,‘‘हम इस तरह से श्रृंखला का अंत नहीं करना चाहते थे। शुरू में गेंद पर रुककर आ रही थी। इसके अलावा मुझे लगता है कि हमने उस तरह से परिस्थितियों से तालमेल नहीं बिठाया जैसा कि हम कर सकते थे।’’

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में सैन मिगुएल डी ऑलेंडे का पहला स्थान उदयपुर को दूसरा स्थान व तीसेर स्थान पर क्योटो शहर

जयपुर  ट्रेवल प्लस लीजर ने अमेरिका में वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड घोषित किए। राजस्थान के उदयपुर को पूरी दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है वहीं एशिया में उदयपुर नंबर वन रैकिंग पर है। ट्रेवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड के तहत दुनिया भर दस सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट जारी की गई जिसमें मैक्सिको के शहर सैन मिगुएल डी ऑलेंडे को पहला स्थान उदयपुर को दूसरा स्थान व तीसेर स्थान पर जापान का क्योटो शहर है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान व एशिया में पहला स्थान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उदयपुर को दुनिया के सबसे खूबसूरत व सर्वश्रेष्ठ शहरों में स्थान मिलना शहर की विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान हैं जिन्होंने दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि राजस्थान दुनिया के सबसे पंसदीदा व बेस्ट पर्यटन स्थलों में शुमार है और यहां आने वाले पर्यटक सुखद यादें संजो कर अपने देश को लौटते हैं। वहीं प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है, इस साल की शुरूआत में ही प्रदेश में देशी व विदेशी पर्यटकों की आवक में काफी बढोतरी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि राजस्थान पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्य है। पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने इस अवसर कहा कि प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित कर रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के कुशल नेतृत्व व प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ के दिशा-निर्देशन में राजस्थान पर्यटन रेकॉर्ड उपलब्धियां हासिल करेगा। दुनिया के दस सर्वश्रेष्ठ शहरः- 1. सैन मिगुएल डी ऑलेंडे, मेक्सिको 2. उदयपुर, भारत 3. क्योटो, जापान 4. होई एन, वियतनाम 5. चियांग माई, थाईलैंड 6. फ्लोरेंस, इटली 7. बैंकॉक, थाईलैंड 8. टोक्यो, जापान 9. उबुद, इंडोनेशिया 10. फुंचाल, पुर्तगाल

एसटी हसन ने सुप्रीम कोर्ट और योगी सरकार के आदेश पर सवाल उठाया

मुरादाबाद पूर्व सांसद एवं सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद से अजान की आवाज निर्धारित 60 डेसिबल से ऊपर जाते ही पुलिस मस्जिद का लाडस्पीकर उतारकर ले जाती है, जबकि कांवड़ यात्रा के दौरान हैवी डीजे बेरोकटोक बजाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्या मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने वाले इन हैवी डीजे को भी रोकेंगे। दरअसल, प्रदेश सरकार ने मोहर्रम के दौरान अस्त्र-शस्त्र पर पाबंदी लगाई है। मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन सरकार के इस आदेश से नाराज हैं। इस पर सपा नेता एवं पूर्व सांसद एसटी हसन का कहना है कि अगर पाबंदी लगाई जा रही है, तो फिर सब पर बराबर लगाई जानी चाहिए। सभी के धार्मिक जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र पर पाबंदी लगाई जाए। फिर हमें कोई ऐतराज नहीं होगा। हसन ने पूछा कि मोहर्रम में इस तरह की पाबंदी की क्या जरूरत थी। कई सौ साल से मुसलमान मोर्हरम के जुलूस में अपनी कला का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। ‘मस्जिद से लाउडस्पीकर उतार ले जाते हैं’ एसटी हसन का कहना है कि इतने हैवी डीजे लेकर लोग चलते हैं कि दिल धड़कने लगते हैं, खिड़कियां हिलने लगती हैं और कार के अंदर तक वाइब्रेशन आता है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट और योगी सरकार दोनों का ही आदेश 60 डेसिबल का है, लेकिन इसे लागू सिर्फ मस्जिदों पर कराया जाता है। अजान की आवाज अगर 60 डेसिबल से ऊपर जाती है, तो पुलिस तुरंत मस्जिद का एक लाउडस्पीकर उतार कर ले जाती है। सवाल किया कि डीजे को क्यों नहीं रोका जाता? कहा कि अगर सभी के साथ बराबरी का इंसाफ होगा, तब किसी को परेशानी ही नहीं होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet