LATEST NEWS

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर बम्पर भर्ती की निकली वैकेंसी, उम्र सीमा 28 साल, सैलरी 15 हजार

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पोस्ट के लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट इन पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट Indianbank.in के माध्यम से कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 10 जुलाई से शुरू हुई है और 31 जुलाई, 2024 को बंद हो जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार 12 महीने की ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान शहरी क्षेत्र के कैंडिडेट को 15 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टेड उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये महीने स्टाइपेंड दिये जायेंगे। पात्रता मापदंड इंडियन बैंक में 1500 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 है जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। SC, ST, OBC, PWBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट लागू है।  चयन प्रक्रिया अपरेंटिस पदों के लिए कैंडिडेट का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा दक्षता की परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा सामान्य अंग्रेजी को छोड़कर जोकि अंग्रेजी में होगी, प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन में गलत उत्तरों के निगेटिव मार्किंग की जायेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रत्येक प्रश्न के अंक का एक-चौथाई हिस्सा काट जाएगा।  कॉल लेटर कब टेस्ट के लिए कॉल लेटर उम्मीदवारों को ईमेल या बैंक वेबसाइट या https://apprenticeshipindia.org/ या https://nsdcindia.org/apprenticeship या http://bfsissc.com के माध्यम से जारी किए जाएंगे।  फीस     सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।     एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं भरना है।     एग्जाम फीस पेमेंट ऑनलाइन किया जाना चाहिए।     अधिक संबंधित डिटेल के लिए कैंडिडेट इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

नर्मदा घाटी की परियोजनाओं के लिए निविदा आमंत्रण की स्वीकृति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास, आश्रम और सामुदायिक कल्याण केन्द्रों में निवासरत विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति कल्याण/ जनजातीय कार्य विभाग द्वारा निर्धारित शिष्यवृत्ति दरों के अनुरूप युक्त-युक्तीकरण की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार बालकों को वर्तमान में प्रतिमाह देय शिष्यवृत्ति 1230 रुपए में वृद्धि कर 1550 रूपये एवं बालिकाओं को 1270 रूपये में वृद्धि कर  1590 रूपये प्रतिमाह दी जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति कल्याण/ जनजातीय कार्य विभाग द्वारा मूल्य सूचकांक के आधार पर आगामी शिष्यवृत्ति की दर में वृद्धि, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग के लिए भी मान्य किए जाने का निर्णय लिया गया है। “नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन” (नेवा) के क्रियान्वयन का अनुमोदन मंत्रि-परिषद द्वारा भारत सरकार द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना “नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन” (नेवा) को मध्यप्रदेश विधान सभा में क्रियान्वित करने के लिए 23 करोड़ 87 लाख रूपये की परियोजना का अनुमोदन दिया हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में देश की समस्त विधान सभाओं को पेपर लेस करने एवं उन्हें एक प्लेटफार्म पर लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना “नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन” (नेवा) लांच की गई है।  लागत की 60 प्रतिशत राशि भारत सरकार तथा 40 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा वहन की जाएगी। नर्मदा घाटी की परियोजनाओं के लिए निविदा आमंत्रण  की स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा नर्मदा घाटी विकास विभाग की 9,271 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत की 7 परियोजनाओं के निविदा आमंत्रण की अनुमति प्रदान की है। सोण्डवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, निवाली उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, सेंधवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, महेश्वर जानापाव उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, धार माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना, बड़ादेव संयुक्त माईक्रो सिंचाई परियोजना एवं माँ रेवा उद्वहन सिंचाई परियोजना के लिए निविदा आमंत्रण की अनुमति प्रदान की गई है। बोकारो माइक्रो इरीगेशन की प्रशासकीय स्वीकृति मंत्रि-परिषद द्वारा बोकरो माइक्रो सिंचाई परियोजना लागत राशि 46 करोड़ रूपये, सैंच्य क्षेत्र 3310 हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना से तहसील रामपुरा नैकिन के 11 ग्रामों के कृषकों को सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। इंदौर में केन्द्रीय जेल के शेष रहे कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मंत्रि-परिषद ने इंदौर में सांवेर रोड़ पर निर्माणाधीन केन्द्रीय जेल के शेष रहे निर्माण कार्यों के लिए 217 करोड़ 73 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। राज्य शासन के लिए विमान खरीदने का अनुमोदन मंत्रि-परिषद द्वारा राज्य शासन के लिए विमान खरीदने का अनुमोदन दिया गया है। राज्य शासन के लिये अति विशिष्ट व्यक्तियों की उड़ान के लिए “मध्यप्रदेश शासन के लिये विमान/हेलीकाप्टर क्रय-विक्रय नियम, 2019” के अंतर्गत बुलाए गए टेण्डर में निम्नतम (L1) निविदाकार संस्था से विमान मॉडल Challenger 3500 जेट विमान क्रय किये जाने के निर्णय का अनुमोदन दिया गया।

चीन के सबसे बड़े निवेशकों में से एक टेमासेक में भारत की हिस्सेदारी सात फीसदी

नई दिल्ली  सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक (Temasek) कई साल से चीन के सबसे बड़ी संस्थागत निवेशकों में से एक है। लेकिन अब उसने चीन में अपना निवेश कम करना शुरू कर दिया है। करीब एक दशक में पहली बार कंपनी के पोर्टफोलियो में अमेरिका चीन से आगे निकल गया है। टेमासेक अमेरिका के साथ-साथ भारत पर भी बड़ा दांव खेल रही है। कंपनी का कहना है कि चीन के कैपिटल मार्केट्स में सुस्ती से देश में उसकी एसेट्स की वैल्यू में गिरावट आई है। लेकिन दूसरे बाजारों से उसे अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इससे कंपनी के पोर्टफोलियो की नेट वैल्यू 389 अरब डॉलर पहुंच गई है जो पिछले फाइनेंशियल ईयर में 382 अरब डॉलर थी। टेमासेक लंबे समय से चीन के सबसे बड़े संस्थागत निवेशकों में शामिल रहा है। 2020 में कंपनी के पोर्टफोलियो में चीन की हिस्सेदारी 29 फीसदी थी। लेकिन चार साल बाद यह घटकर 19 फीसदी रह गई है। मार्च में कंपनी के पोर्टफोलियो में अमेरिका की हिस्सेदारी 22 फीसदी हो गई है। सिंगापुर 27 फीसदी के साथ टेमासेक के पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर है। कंपनी भारत में इनवेस्टमेंट तेजी से बढ़ा रही है। अभी उसके पोर्टफोलियो में भारत की हिस्सेदारी सात फीसदी है। करीब एक दशक में यह पहला मौका है जब कंपनी के पोर्टफोलियो में अमेरिका की हिस्सेदारी चीन से अधिक हुई है। चीन की स्थिति पिछले साल चीन के शेयर मार्केट का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। यह दुनिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजारों में शामिल था। देश का रियल एस्टेट सेक्टर गहरे संकट में है और कंज्यूमर स्पेंडिंग सुस्त पड़ी है। लोग पैसे खर्च करने के बजाय बचत में लगे हैं। इसकी वजह यह है कि वे इकॉनमी को लेकर निश्चिंत नहीं हैं। रियल एस्टेट संकट के कारण पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। देश की जीडीपी में इस सेक्टर की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी है। टेमासेक के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका कंपनी का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बना रहेगा क्योंकि चीन को लेकर संदेह बना हुआ है। अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं।

त्रिपुरा के युवा नशे की गिरफ्त में, 828 छात्र हुए HIV पॉजिटिव, 47 की एड्स से मौत

अगरतला  करीब 35 लाख की आबादी वाला त्रिपुरा के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। नशे के कारण नॉर्थ-ईस्ट के राज्य त्रिपुरा में एचआईवी भी तेजी से पैर पसार रहा है। चिंताजनक हाल यह है कि इसकी चपेट में स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले युवा आ रहे हैं। त्रिपुरा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (टीएसएसीएस) के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक राज्य में 828 छात्र एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 47 छात्रों की मौत हो चुकी है। एचआईवी ग्रस्त 572 छात्र अभी भी जिंदा है और इनमें से कई हायर एजुकेशन के लिए त्रिपुरा से बाहर चले गए हैं। टीएसएसीएस का एक खुलासा और भी चौंकाने वाला है। सोसायटी के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक राज्य के 220 स्कूल और 24 ऐसे कॉलेजों की पहचान की गई है, जहां छात्र नशीली दवा लेते हैं। इतने एचआईवी केस, डराने वाला है आंकड़ा त्रिपुरा में एचआईवी के आंकड़े डराने वाले हैं। राज्य के नौजवान न सिर्फ ड्रग्स ले रहे हैं बल्कि नशे की चाहत में एचआईवी ग्रस्त हो रहे हैं। त्रिपुरा पत्रकार संघ और वेब मीडिया फोरम के एक कार्यक्रम में त्रिपुरा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (टीएसएसीएस) के संयुक्त निदेशक ने बताया कि त्रिपुरा में रोजाना एचआईवी के पांच-सात मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक 47 छात्रों की एड्स से मौत हो चुकी है। मई 2024 तक एआरटी (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटरों पर इलाज के लिए 8,729 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। एचआईवी से पीड़ित कुल लोगों की संख्या 5,674 है, इनमें 4,570 पुरुष और 1,103 महिलाएं हैं। हैरान करने वाला फैक्ट यह है कि एचआईवी की चपेट में आने वाले अधिकतर युवा है। उनमें 828 स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं। अधिकारी ने बताया कि चौंकाने वाला यह आंकड़ा राज्य भर के 164 हेल्थ सर्विस सेंटर से लिया गया है। अमीर परिवार के बच्चे आ रहे चपेट में अभी तक आए मामलों से पता चला कि जो छात्र एचआईवी की चपेट में आए, उनमें से अधिकतर अमीर परिवारों से हैं। उनके माता और पिता नौकरी करते हैं। ऐसे छात्रों को ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे की कमी नहीं होती है। बता दें कि कुछ दिन पहले त्रिपुरा हाई कोर्ट ने भी ऐसे एक मामले की सुनवाई करते हुए एनडीपीएस अधिनियम के तहत पकड़े गए आरोपियों के माता-पिता घरवालों को सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया था। साथ ही उनसे गांव में एक महीने तक नशा विरोधी अभियान चलाने को कहा था।

केंद्र सरकार EPF में योगदान के लिए न्यूनतम मूल वेतन सीमा में बढ़ोतरी कर सकती है

नई दिल्ली  केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में योगदान के लिए न्यूनतम मूल वेतन सीमा यानी बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है। इसे 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जा सकता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में इसका ऐलान किया जा सकता है। 10 साल बाद नियमों में संशोधन की तैयारी बताया जा रहा है कि कर्मचारियों का सामाजिक सुरक्षा दायरा बढ़ाने के लिए मंत्रालय 10 साल बाद नियमों में संशोधन की तैयारी कर रहा है। इससे पहले 01 सितंबर 2014 को वेतन सीमा 6,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये की गई थी। हालांकि, इससे उलट कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में वेतन की सीमा इससे ज्यादा है। वहां साल 2017 से ही ₹21,000 की उच्च वेतन सीमा है और सरकार के भीतर इस बात पर सहमति है कि दो सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वेतन सीमा को एक जैसा किया जाना चाहिए। अभी कितना योगदान मौजूदा नियमों के तहत कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ईपीएफ खाते में मूल वेतन, महंगाई भत्ता और प्रतिधारण भत्ता (अगर कोई हो) का 12-12 फीसद का समान योगदान करते हैं। जहां कर्मचारी का पूरा योगदान भविष्य निधि खाते में जमा किया जाता है, वहीं नियोक्ता के योगदान का 8.33 फीसदी कर्मचारी पेंशन योजना में जाता है और शेष 3.67 फीसदी पीएफ खाते में जमा किया जाता है। पेंशन फंड में बढ़ जाएगा योगदान वर्तमान में बेसिक पे लिमिट 15,000 रुपये होने पर कर्मचारी और नियोक्ता का प्रत्येक योगदान 1800 रुपये है। नियोक्ता के योगदान में से कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में 1,250 रुपये जाते हैं। बाकी 750 रुपये पीएफ खाते में जाते हैं। मूल वेतन सीमा 25,000 होने पर प्रत्येक का योगदान 3000 रुपये हो जाएगा। तब नियोक्ता के योगदान में से 2082.5 रुपये पेंशन कोष और 917.5 रुपये पीएफ खाते में जाएंगे।

घोस्टराइडर AC-130J आसमान में उड़ान भरते हुए घरों की खिड़की के अंदर तक नजर रख सकता

वॉशिंगटन अमेरिका की वायु सेना ने अपने सबसे आधुनिक विमान की ताकत का नजारा पेश किया है, जो ऊंचे आसमान में उड़ान भरते हुए घरों की खिड़की के अंदर तक नजर रख सकता है। घोस्टराइडर कहे जाने वाले AC-130J ने दक्षिण कोरिया में हुए सैन्य अभ्यास में अपनी ताकत दुनिया के सामने दिखाई है। दक्षिण कोरिया में ऊंचे अपार्टमेंट ब्लॉक के ऊपर जब इसने उड़ान भरी तो इसके शक्तिशाली कैमरे घरों की खिड़कियों के अंदर सब कुछ साफ देख पा रहे थे। लेकिन इसकी खासियत का ये सिर्फ इसका एक हिस्सा भर है। इसकी पूरी क्षमता हैरान करने वाली है। 50000 फीट से लगा सकता है निशाना चार इंजन वाला ये विमान 50000 फीट (लगभग 10 मील) की ऊंचाई से अपने लक्ष्य को पहचान सकता है, जो इस विमान पर लगी अब तक की सबसे बड़ी बंदूक के लिए संभावित लक्ष्य हैं। दक्षिण कोरिया में एक लाइव-फायर अभ्यास के दौरान 105 मिलीमीटर हॉवित्जर ने सियोल के पूर्व में 43 पाउंड के गोले दागे। फायरिंग इतनी शक्तिशाली थी कि 80 टन वजन का पिछला हिस्सा 6 फीट दाईं ओर चला गया। इसके 10 सेकंड बाद विमान के अंदर लगी स्क्रीन पर रेंज में गोले गिरने की तस्वीर उभरती है। इस अभ्यास में जमीन पर दो टैंकों को निशाना बनाया गया। गाइडेड मिसाइल और बम कर सकता है लॉन्च 105 मिलीमीटर की हॉवित्जर के अलावा इस विमान में 30 मिलीमीटर की तोप भी लगी हुई है। इसके साथ ही यह गाइडेड मिसाइल और बमों को लॉन्च कर सकता है। इसे पैदल सेना का सबसे अच्छा दोस्त भी कहा जाता है, क्योंकि यह सैनिकों के सामने कुछ ही दूरी पर दुश्मन पर ठिकानों पर फायर कर सकता है। हवा में ईंधन भरने के साथ यह सैद्धांतिक रूप से जमीनी बलों का समर्थन करते हुए तब तक स्टेशन पर रह सकता है, जब तक चालक दल और गोला-बारूद चल सकता है। विमान के पायलट कैप्टन जॉन इकेनबेरी ने CNN को बताया कि इस अभ्यास के जरिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को सीधा संदेश दिया है, कि हम तैयार हैं। अमेरिकी सेना के हरक्यूलिस गनशिप का नवीनतम संस्करण AC-130J लगातार दूसरे साल कोरिया में अपनी क्षमता का परीक्षण कर रहा है। वियतनाम युद्ध में पहली बार हुआ था इस्तेमाल अमेरिकी वायु सेना ने पहली बार गनशिप का इस्तेमाल वियतनाम युद्ध से जमीन पर किया था, जब C-47 परिवहन विमान के एक तरफ फायर करने के लिए 7.62 मिमी की बंदूकें स्थापित की थीं। उस क्षमता के साथ विमान एक लक्ष्य के चारों ओर चक्कर लगा सकता था और उस पर निरंतर गोलाबारी कर सकता था। अमेरिकी वायुसेना की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी तोपें एक मिनट में 6000 राउंड फायर कर सकती थीं। समय के साथ युद्ध की भूमिका बदलीं, वायु सेना ने गनशिप की भूमिका के लिए एक भारी विमान की तलाश की और इस तरह C-130 हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट की तरफ रुख किया। सी-130 को पहली बार 1967 में दक्षिण पूर्व एशिया में इस्तेमाल किया गया था।

11 जुलाई गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि वालों फाइनेंशियली आप अच्छे रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें। जल्दबाजी में आकर आज कोई जरूरी डिसीजन न ही लें तो बेहतर है। ब्रेक लेते रहें, जो आपको पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने में मदद करेगा। शाम रोमांटिक रहने वाली है। ऑफिस का काम आपके दिन को व्यस्त बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें। वृषभ राशि वालों आज ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। थोड़ा स्ट्रेस फील कर सकते हैं। आज का राशिफल नए विचारों को लाइफ में लाने की अड्वाइस दे रहा है। करियर तौर पर प्रोडक्टिव रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य की देख-रेख करनी चाहिए। बॉस की सलाह पर ध्यान दें। मिथुन राशि वालों आज सीनियर्स के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति आज पॉजिटिव रहने वाली है। वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेन्टेन करके रखना बेहद जरूरी है। आपका शरीर और दिमाग दोनों तालमेल में रहने वाले हैं। अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा साबित होगा। स्ट्रेस दूर करने के लिए मेडिटेशन या योग का सहारा लें। कर्क राशि वालों जीवन की चुनौतियों को हंस कर पार करें। अपनी फाइनेंशियल बॉउन्डरी को मेन्टेन करने पर ध्यान दें। आज की एनर्जी आपको अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आप अपने धन संबंधी मामलों में सफलता देखेंगे। अपनी मां की सेहत पर ध्यान दें। हाइड्रेटेड रहें। फिटनेस को मेंटेन करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।  सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आपकी सेहत ही आपका धन है। फाइनेंशियल सिचूऐशन थोड़ी गड़बड़ा सकती है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण बड़े पैमाने पर फल देंगे। क्रिएटिव महसूस कर सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में संकोच न करें। रोमांस से भरपूर रहेंगे आज आप। कन्या राशि वालों जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। अपने साथी से जुड़ने और प्यार बांटने के लिए अपने अट्रैक्शन और कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल करें। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए समय निकालें। स्ट्रेस से दूर रहें। धन संबंधी मामलों में आज आप सफलता देखेंगे। तुला राशि वालों आज डाइट को हेल्दी रखें। तनाव दूर करने के लिए वॉक पर जा सकते हैं। भले ही आपकी शादी को काफी समय हो गया हो लेकिन साथ में समय व्यतीत करना जरूरी है। ऑफिस का काम घर लेकर न आएं। सेहत पर ध्यान देने की आज जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करना आज ठीक नहीं रहेगा। कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों आज आपको सेल्फ केयर पर फोकस करना चाहिए। नई रास्ते खोजने के लिए आप तैयार हैं। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें की आप कितने काबिल हैं। काम करते दौरान समय-समय पर ब्रेक लें। सुख-समृद्धि भरा दिन रहेगा दिन। हेल्दी ड्रिंक का देवान करें। पैसे के मामले में होशियार रहना आज बेहद जरूरी है। धनु राशि वालों करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फाइनेंशियल दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर से सलह लें। आज काफी मोटिवेटेड फील करेंगे। भीड से अलग होने से न डरें। सही दृष्टिकोण और थोड़े से साहस के साथ आप अपने रोमांटिक सपनों को एक खूबसूरत हकीकत में बदल सकते हैं। वर्क प्रेशर आज ज्यादा फील हो सकता है। मकर राशि वालों उत्साह से भरा रहेगा दिन। आज आपको काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें कि आप क्या कर सकते हैं। सिनीयर्स के साथ नोक-झोक से बचना बेहतर रहेगा। धन के मामले में लकी रहने वाले हैं आज आप। वर्क प्रेशर ज्यादा हो सकता है। अर्थीक स्थिति मजबूत रहेगी। कुंभ राशि वालों आज का दिन काफी लकी माना जा रहा है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। बिजनेस कर रहे लोगों की किस्मत साथ देगी। अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाने का दिन है। फाइनेंशियल स्थिति में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्किल्स में सुधार करना चाहते हैं, तो अब कदम उठाने का सही समय आ गया है। आज का दिन थोड़ा बिजी फील हो सकता है। मीन राशि वालों, जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए आज अपने जुनून को जगाने और अपनी पार्ट्नर्शिप में फिर से स्पार्क लाने का सही समय है। शाम होते-होते आपकी सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन शुभ है। थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। आज आपको अपने फाइनेंस को मैनेज करने में आपका पार्टनर मदद कर सकता है। हेल्थ पर आज कड़ी नजर रखें।

पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर के कठुआ में आंतकी हमले के बाद पुलिस जिला नूरपुर अलर्ट, बढ़ाई सुरक्षा

नूरपुर पड़ोसी राज्य जम्मू कश्मीर के कठुआ में आंतकी हमले के बाद पुलिस जिला नूरपुर अलर्ट हो गई है। नूरपुर के पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी वारदात हुई है तो पुलिस जिला नूरपुर अलर्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा पहले से ही सीमावर्ती इलाकों में नाके लगाए हुए हैं। लेकिन अब पुलिस ने पंजाब के साथ लगते हुए हर प्रवेश द्वार पर सुरक्षा मजबूत कर दी है। अलर्ट मोड पर हिमाचल पुलिस थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत हिमाचल के प्रवेश द्वार कंडवाल में हर वाहन की मुस्तैदी से तलाशी ली जा रही है व तलाशी के बाद ही वाहनों को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं सीमावर्ती इलाकों की गश्त कर रहे हैं तथा अन्य टीमें भी नियमित रूप से पर गश्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर आने जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। आतंकी हमले में पांच जवान हुए बलिदान कठुआ में सोमवार को सेना के काफिला पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए। इसके साथ ही कई जवान घायल भी हुए। जिसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सेना का सर्च अभियान जारी है। मंगलवार रात को भी जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी सेना ने ऑपरेशन चलाया। दोनों और से गोलीबारी भी हुई। मगर किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई। आज भी डोडा में सेना ने सर्च अभियान चलाया था। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अभी भी पुलिस और सेना आतंकियों की तलाश में जुटी है।

अब हमीदिया अस्पताल में गर्भाशय कैंसर का इलाज मिलेगा, प्रदेश की इकलौती ओपीडी, अब तक 150 से अधिक मरीजों का इलाज

भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में गर्भाशय कैंसर के निदान के लिए इलाज शुरू हो गया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में यह गर्भाशय कैंसर की यह इकलौती ओपीडी है। यहां हर सोमवार को उक्त बीमारी से संबंधित मरीजों को देखा जाता है। दो सप्ताह में अब तक 150 से अधिक रोगियों क जांच की जा चुकी है। इसकी शुरुआत गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डा. कविता एन. सिंह की पहल पर हुई है। उन्हें गर्भाशय कैंसर के उपचार का 20 वर्षाें का अनुभव भी है। वे स्वयं ओपीडी में रोगियाें की जांच करती है, साथ में विशेषज्ञ और मेडिकल छात्र भी होते हैं, ऐसा होने से कॉलेज के विद्यार्थियों और डाॅक्टरों को भी गर्भाशय कैंसर के उपचार के लिए अहम जानकारियां मिल रही हैं। डीन डा. कविता ने बताया कि गर्भाशय कैंसर के लिए ओपीडी शुरू करने का उद्देश्य गायनी विभाग के डाॅक्टरों और जूनियरों इसके इलाज और तरीकों से अवगत कराया जाना है। अगर मरीज का केस मुश्किल होता है तो उस समय में किस तरह से सर्जरी की जा सकती है, यह भी बताया जाएगा। जांच सोमवार को की जाती है, सर्जरी का दिन बुधवार को निर्धारित किया गया है। चिकित्सा छात्रों को मिलेगा अनुभव इस पहल के साथ गायनी विभाग के डाॅक्टरों और जूनियर डाक्टरों को अनुभव भी मिल रहा है। डीन डा कविता ने बताया कि मैं गर्भाशय कैंसर के लिए पिछले 20 वर्षाें से काम कर रही हूं। विशेषकर गर्भाशय कैंसर रोकथाम काल्पोस्कोपी से संबंधित कार्य निरंतर कर रही हूं। इस विषय में डा. सिंह का शोध जर्मनी के एक मोनोग्राफ में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने इस कैंसर को लेकर महिलाओं की काउंसिलिंग का काम भी किया है।

हिट एंड रन मामले में मिहिर शाह के पिता को शिवसेना ने पद से हटाया, गिरी गाज

मुंबई वर्ली हिट एंड रन मामले में आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह के खिलाफ शिवसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है। वो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में उपनेता के पद पर तैनात थे, लेकिन बीते दिनों हिट एंड रन मामले में उनके बेटे का नाम सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई थी कि उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। बीते रविवार सुबह सात बजे बीएमडब्लू कार सवार ने मछुआरा दंपत्ति प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा को टक्कर मार दी थी। आरोपी की निर्दयता का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि आरोपी मिहिर ने 100 मीटर तक कार नहीं रोकी। इसकी वजह से महिला गाड़ी के बोनट पर लटकी रही। इसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी मिहिर मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आरोपी कार चला रहा था, जबकि उसका ड्राइवर कार के पीछे बैठा हुआ था। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि मिहिर ने फरार होने से पहले अपनी गाड़ी बांद्रा में छोड़ दी थी और ड्राइवर को कला नगर के पास छोड़कर चला गया था। पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ है, उसका बीमा नहीं हुआ था। इसके अलावा, कार के इंश्योरेंस की समय सीमा भी खत्म हो चुकी थी। बता दें कि मिहिर शाह ने शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। इसके बाद वो वर्ली की तरफ चला गया, जहां उसने हिट एंड रन की वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में कितने लोग शामिल थे और किन लोगों ने ड्रिंक किया हुआ था। जिस जुहू के ‘वाइस ग्लोबल तपस बार में मिहिर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की थी, उसे पुलिस ने अब सील कर दिया है। मिहिर शाह को मंगलवार को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया।

बड़ी सफलता: अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

अमृतसर अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर की टीम ने हथियारों की तस्करी करने वाले आठ लोगों के एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिलो ने बताया कि ये लोग फर्जी हथियार लाइसेंस का इस्तेमाल कर हथियार रखते थे। उन्होंने कहा कि आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है और उसके पास हथियार हैं। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह हथियार लाइसेंस तरनतारन इलाके से बनाया गया था और यह पूरी तरह से फर्जी था। पुलिस ने कहा कि अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शामिल छह लोगों ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनवाये हैं। वहीं, फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने में दो लोग शामिल थे, जिनमें तरनतारन के सर्विस सेंटर का एक कर्मचारी भी शामिल है। सर्विस सेंटर का मैनेजर सूरज भंडारी इस गांव का सरगना है और वह फिलहाल पुलिस हिरासत से फरार है। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में छह असलहा लाइसेंस फर्जी पाए गए हैं और पुलिस ने उन असलहा लाइसेंस बनाने वाले लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही इस मामले के सरगना सूरज भंडारी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल तरनतारन के कुछ सीआईए स्टाफ को फर्जी कंसल्टेंसी लाइसेंस बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन अमृतसर पुलिस का कहना है कि इन लोगों और तरनतारन पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों के बीच अब तक कोई संबंध सामने नहीं आया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet