LATEST NEWS

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल बोले – पौध-रोपण अभियान को इंदौर ने जन-आंदोलन बनाया है

भोपाल. उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग विश्व-व्यापी समस्या है। इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्ष बैठे हुए संत होते हैं और संत चलते हुए वृक्ष होते हैं। आज बहुत ही अच्छा संयोग है कि संतजनों की उपस्थिति में धरती मां के शृंगार में पौध-रोपण अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रदेश में वृहद स्तर के पौध-रोपण अभियान में इंदौर शहर में 51 लाख से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं। इंदौर ने पौध-रोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाया है। इंदौर को पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनाना है- मंत्री श्री विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के क्रम में इंदौर शहर में आज से 51 लाख पौधे लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया है। इंदौर को पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनाने के लिए पौध-रोपण अभियान का संकल्प लिया गया है। इंदौर शहर में प्रतिवर्ष वृहद् पौध-रोपण कर तापमान कम करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। पितृ पर्वत पर पूर्व में किए गये तीन लाख पौधों के रोपण से यहां का तापमान भी कम हुआ है। अभियान में 14 जुलाई तक वृहद स्तर पर पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को रेवती रेंज में एक साथ 11 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन पितृ पर्वत इंदौर में साधु-संतों के सानिध्य में उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं महामंडलेश्वर स्वामी द्वारा पौध-रोपण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर और राज्यसभा सदस्य श्री बाल योगी उमेशनाथ महाराज, महामंडलेश्वर श्री अरुण स्वामी महाराज, माँ कनकेश्वरी देवी, पद्मश्री जनक पल्टा, विधायक श्री रमेश मेंदोला और बड़ी संख्या में संत समाज एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा वृहद् पौध-रोपण किया गया। सभी लोग पौधे लगाएं एवं उनके संरक्षण का भी ध्यान रखें महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है और यह संकल्प का परिणाम है कि इस बंजर भूमि पर 3 लाख से अधिक पौधे जीवित है। महापौर श्री भार्गव ने अभियान को सफल बनाने में सभी इंदौर वासियों से सहयोग की अपील की। श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर एवं राज्यसभा सदस्य श्री बाली उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि सभी लोग पौधे लगाएं और उसके संरक्षण का भी ध्यान रखें और प्रतिदिन उसमें जल अर्पण करें। परिवार का प्रत्येक सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा जरूर लगाये।

विकास भवन में डॉ. मुखर्जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी युगदृष्टा थे। उन्होंने देश के सामने मौजूद समस्याओं का पूर्वानुमान लगाकर देश की एकता बनाए रखने और देशवासियों को जागरूक करने का अद्भुत कार्य किया। अंग्रेजों के बंग-भंग के षड़यंत्र का भंडाफोड़ करने और कश्मीर की समस्या के दूरगामी दु:खद परिणामों से जन-जन को अवगत कराने के लिए देश उनका सदैव आभारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास भवन में निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. मुखर्जी की आज जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी स्मृति में विकास भवन में मंत्रोच्चार के बीच पौध-रोपण किया तथा शिलापट्टिका का अनावरण कर सभागृह का लोकार्पण किया। उन्होंने सभागृह में निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र का भी अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की। प्रधानमंत्री श्री मोदी के दृढ़-संकल्प ने देश को धारा-370 से दिलाई मुक्ति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का 33 साल की आयु में वाइस चांसलर बनना उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। उनके द्वारा कश्मीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के बाद भी देश में धारा-370 का कलंक जारी रहा एवं 40 हजार निरपराध लोग पीड़ा और हिंसा के शिकार हुए। अंतत: प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़-संकल्प ने देश को धारा-370 से मुक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास दर में निरंतर सुधार हो रहा है। ग्रामीण विकास गतिविधियों तथा पंचायतों की कार्य-प्रणाली से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति स्पष्ट परिलक्षित हो रही है। विकास भवन में बना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। देश को चितरंजन रेल कारखाना डॉ. मुखर्जी की देन – मंत्री श्री पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा कश्मीर की समस्या के संबंध में देश का ध्यान आकर्षित करने और धारा-370 हटाने की मांग से कई युवा देश सेवा के लिए आगे आए। उनके बलिदान के परिणाम स्वरूप ही धारा-370 हटाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास भवन में निर्मित सभागृह का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया गया है। सभागृह में लगभग 450 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें, मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा: सूरजपाल

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ के बाद पहली बार सूरजपाल सामने आया है। उसने इस घटना पर दुख जताया है। बाबा ने कहा कि दो जुलाई को हुई घटना से बहुत दुखी है। भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। कहा कि उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे। घटना को सूरजपाल ने बताया साजिश इस घटना के बाद पुलिस बाबा की तलाश कर रही थी। इसी बीच बाबा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। उसने कहा कि कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें। मैं पीड़ितों की मदद करूंगा। मृतकों के परिजनों के हमेशा साथ हूं। वहीं, इस घटना को सूरजपाल ने साजिश बताया है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार बता दें कि हाथरस जिले के फुलरई गांव में 2 जुलाई को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। इस मामले के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को शुक्रवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसियों ने उसे पकड़ने के लिए राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राजस्थान तथा हरियाणा में तलाश शुरू कर दी थी। जिसके चलते पुलिस ने उसे कल गिरफ्तार कर लिया है। आज (6 जुलाई) देव प्रकाश मधुकर को हाथरस कोर्ट में पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ की न्यायिक जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम आज यानी 6 जुलाई को हाथरस जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, टीम सुबह 11 बजे हाथरस पहुंचेगी और हाथरस के डीएम, एसपी सहित वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना की प्राथमिक जानकारी जुटाएगी। दोपहर बाद घटनास्थल के लिए रवाना होगी।

सीएम और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में की चेतावनी, छत्तीसगढ़-सुकमा के शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं पर करेंगे आंदोलन

सुकमा. सुकमा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने सुकमा जिले के अंतर्गत स्थित सभी आश्रम ,पोटाकेबिन, छात्रावासों व स्कूलों में आवेदित सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अव्यवस्थाओं को त्वरित निराकरण करने की मांग की। महेश कुंजाम ने कहा कि आदिवासी व अधिकांश सामान्य क्षेत्र में भी स्कूल, आश्रम, छात्रावास, पोटाकेबिनों में मूलभूत समस्याओं को त्वरित निराकरण करने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के माध्यम से मांग रखा। शिक्षा सत्र 2024 -25 चालू हो गया है, अधिकांश स्कूल आश्रम ,छात्रावासों में सुविधा नहीं है, इन समस्त समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे रखा। राज्य के समस्त स्कूल, आश्रम, बस्तर संभाग में संचालित पोटाकेबिन आश्रमों , छात्रावासों में अव्यवस्थाएं बिजली, पंखा,शुद्ध पेयजल, बाउंड्रीवॉल,शौचालय स्कूल में बालक- बालिकाओं का पृथक पृथक शौचालय, पानी की व्यवस्था जर्जर भवनों व शौचालय की मरमत किया जाए। सुकमा जिले में कहीं जगह स्कूल भवन ही नहीं है बच्चे झोपड़ियों में पढ़ने मजबूर हैं यह मामला अखबारों में भी प्रकाश में आया है, ऐसी समस्याओं को त्वरित अवलोकन कर उचित कार्यवाही किया जाए। सुकमा जिले के छिन्दगढ ब्लाक के ब्लॉक कुकानार में प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास नहीं होने के कारण 15 -20 किलोमीटर दूरी से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को  परेशानियां होती है। इसलिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक कन्या व पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास खोला जाए। तथा दोरनापाल में 100 सीटर कन्या छात्रावास खोला जाए। सुकमा जिले के उपयुक्त विषय में उल्लेख के संस्थानों में आवेदित सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाए । ताकि अति संवेदनशील व दूरदराज के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में किसी प्रकार का विध्न न हो। सुकमा जिला आदिवासी बाहुल्य व ग्रामीण क्षेत्र है, यहां के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पढ़ाई करने आगे आ रहे हैं, जिस इलाके से आते हैं वहां के बच्चे आने जाने के लिए कोई सुविधा नहीं है,  गांव से आने के लिए 20 से 35 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना पड़ता है। इसलिए उन छात्रों को छात्रावास सुविधा की अति आवश्यक है, रहने की सुविधा नहीं होने के कारण छात्र पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं इसलिए जिले के सभी छात्रावास, आश्रमों में सीट वृद्धि कर स्वीकृति दिया जाए। ताकि सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई जारी रख सके। महेश कुंजाम ने कहा कि उक्त मांग जल्द पूरी नही हुई तो मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जल्द आदोलन करेगा।

योगी सरकार का बनाया 3 सदस्‍यीय जांच आयोग सत्संग में भगदड़ के बाद हुईं 121 लोगों की मौत के मामले की जांच करेगा

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ मामले की जांच के लिए यूपी की योगी सरकार द्वारा गठित 3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग हाथरस पुलिस लाइन पहुंचा है। यह जांच आयोग सत्संग में भगदड़ के बाद हुईं 121 लोगों की मौत के मामले की जांच करेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर इस घटना के बाद दिल्ली भाग गया था और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात अपनी हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हाथरस में मची भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मधुकर के वकील ए पी सिंह ने शुक्रवार देर रात दावा किया था कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मधुकर को हाथरस पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) की टीम ने हिरासत में लिया। हाथरस में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि उसे (मधुकर को) नजफगढ़ इलाके के पास दिल्ली से हिरासत में लिया गया। हालांकि, पुलिस ने सत्संग के मुख्य सेवादार मधुकर की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। घटना के सिलसिले में हाथरस के सिकंदरा राऊ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में वह एकमात्र नामजद आरोपी है। मधुकर के वकील ए पी सिंह ने एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि उनके मुवक्किल ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि हमने हाथरस मामले में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य आरोपी बताए जा रहे देवप्रकाश मधुकर का आज आत्मसमर्पण करा दिया है। उसका यहां इलाज चल रहा था इसलिए पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ को दिल्ली बुलाया गया। वकील ने कहा कि हमने वादा किया था कि हम अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर नहीं करेंगे क्योंकि हमने कुछ गलत नहीं किया है। हमारा अपराध क्या है? वह एक इंजीनियर और हृदय रोगी हैं। चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है और इसलिए हमने जांच में शामिल होने के लिए आज आत्मसमर्पण कर दिया। सिंह ने कहा कि पुलिस अब उसका बयान दर्ज कर सकती है या उससे पूछताछ कर सकती है, लेकिन उन्हें उसके स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ‘‘उसके साथ कुछ गलत न हो।” उन्होंने कहा कि हमने अग्रिम जमानत अर्जी दायर करने या अदालत जाने जैसा कोई कदम नहीं उठाया, क्योंकि इसे खुद को बचाने के प्रयास और डरकर उठाए गए कदम के रूप में देखा जाता… इस बारे में सवाल उठ रहे हैं कि वह (मधुकर) कहां है और क्या वह भाग गया है। उन्होंने कहा कि मधुकर जांच में शामिल होगा और कार्यक्रम में मौजूद ‘‘असामाजिक तत्वों” के बारे में जानकारी साझा करेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मधुकर की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। उच्चतम न्यायालय के वकील ने 3 जुलाई को दावा किया था कि वह प्रवर्चनकर्ता सूरजपाल उर्फ ​​नारायण साकार हरि उर्फ ‘​​भोले बाबा’ का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसके सत्संग में भगदड़ मची थी। वकील ने कहा कि इस घटना के पीछे कुछ ‘‘असामाजिक तत्वों” का हाथ है। सिंह ने कहा था कि सूरजपाल राज्य प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में गुरुवार तक ‘भोले बाबा’ के सत्संग की आयोजन समिति की दो महिला सदस्यों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में दो जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-निर्मित संयुक्त कार्यालय तहसील भवन का किया शुभारंभ

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में 6 करोड़ 40 लाख की लागत से नवनिर्मित संयुक्त भवन तहसील कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में बादाम का पौधा रोपा। नवीन भवन में उज्जैन नगर तहसील और कोठी महल तहसील कार्यालय संचालित किया जाएगा। संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 6 करोड़ लाख रूपये की लागत से किया गया है। इसका निर्माण 2450 वर्गमीटर में किया गया। जिसमें भू-तल 1180 वर्गमीटर, प्रथम तल 1180 वर्गमीटर एंव वरांडा व पोर्च 90 वर्गमीटर में निर्मित किया गया है। क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

चुनाव के कारण विकास कार्य कई महीनों तक ठप हो जाते हैं, ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ समय की मांग है: CM माणिक साहा

त्रिपुरा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ समय की मांग है क्योंकि बार-बार होने वाले चुनाव के दौरान लागू होने वाली आचार संहिता से विकास गतिविधियां प्रभावित होती हैं। साहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में पंचायत, स्वायत्त परिषद और नगर निकाय के चुनाव होने हैं। उन्होंने यहां एक सरकारी कार्यक्रम में कहा, ”चुनाव के कारण विकास कार्य कई महीनों तक ठप हो जाते हैं। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ समय की मांग है।” देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में उन्होंने पहले कदम के रूप में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने तथा उसके बाद 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने की सिफारिश की थी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपना कार्य निर्धारित समय में पूरा करें। साहा ने कहा कि सरकार प्रशासनिक कार्यों के डिजिटलीकरण के तहत पहले ही ई-विधानसभा और ई-कैबिनेट की शुरुआत कर चुकी है। उन्होंने कहा, ”अब अधिकारियों को फाइल ले जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि ई-कैबिनेट सुविधा का उपयोग करके सभी काम किए जा रहे हैं। इससे काम में पारदर्शिता और प्रभावकारिता आती है।”

CM मोहन यादव ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक तथा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण कर नमन किया। उनकी आदमकद प्रतिमा डॉ. मुखर्जी की लालघाटी चौराहे पर स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता-अखंडता को लेकर राष्ट्रवादी विचारधारा का दृष्टिकोण अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रखा। देश में बंग-भंग के षड़यंत्र तथा कश्मीर को लेकर विभाजन की नीति के प्रति लोगों को जागरूक एवं एक करने में डॉ. मुखर्जी का महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ. मुखर्जी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण राजधानी के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी अजय जामवाल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर ताल ठोंकने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को यह बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी, लेकिन अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार ही चुनाव लड़ेगी। नागपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, ‘अगर पार्टी सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करती है तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि पार्टी का हर जगह अपना संगठनात्मक ढांचा होना चाहिए और उसे काम करना चाहिए।’ महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल अक्टूबर में चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘किसी पार्टी का हर जगह अपना संगठनात्मक ढांचा होना चाहिए और उसे काम करना चाहिए। सीट बंटवारे के आधार पर गठबंधन बनाया जाएगा। सभी सीट के लिए तैयारी करना गलत नहीं है और हमारे गठबंधन के सहयोगी भी ऐसी तैयारी कर रहे हैं। हम महाविकास अघाडी (MVA) गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगे।’ महाविकास अघाडी में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं। गठबंधन ने हाल में लोकसभा चुनाव में राज्य में 48 में से 30 सीट जीती थीं। ‘NDA के सहयोगी दल कब तक रहेंगे उनके साथ’ नाना पटोले ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की यह भविष्यवाणी सच हो सकती है कि नरेंद्र मोदी की सरकार अगले महीने गिर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार बैकफुट पर है और कोई भी दावे के साथ यह नहीं बता सकता कि सहयोगी दल कितने समय तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘कुछ भी हो सकता है। हम देख सकते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण के बाद सरकार किस तरह ‘बैकफुट’ पर आ गई है। हम यह नहीं कह सकते कि राजग के सहयोगी दल कब तक उनके साथ रहेंगे।’  

छात्रा के हत्यारे की तलाश में पूरा गांव…जबलपुर में 40 लोग खाना पीना छोड़ भटक रहे हैं जंगल में मिला शव

जबलपुर जबलपुर में छात्रा की हत्या कर भागे आरोपी का शव शनिवार सुबह जंगल में मिला। जेब से जहर की शीशी मिली है। 4 जून की शाम 16 साल की छात्रा घर में थी। आरोपी उसे चाकू मारकर भागा था। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि आरोपी ने सुसाइड किया है। घटना चरगंवा थाने के क्लोन गांव की है। छात्रा यहां अपने नाना-नानी के घर रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी साल उसने 11वीं में एडमिशन लिया था। आरोपी यशवंत उर्फ ईसू पटेल (21) भी क्लोन गांव का ही रहने वाला था। दरअसल, जबलपुर में गुरुवार के दिन एक आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को चाकू मार दिया. जिससे 17 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. लिहाजा आरोपी जंगल में भाग गया और छुप गया. पुलिस भी आरोपी का पीछा करती रही. लेकिन पुलिस उस जंगल में आरोपी को ढूंढ नहीं पाई. लिहाजा शाम हो गई लेकिन पुलिस ने जंगल के चारों तरफ घेराबंदी कर दी. शुक्रवार की सुबह पुलिस ने फैसला लिया कि गांव के 40 लोगों की मदद से हत्यारे आशिक को ढूंढा जाएगा. लिहाजा गांव में भी एक टीम बनाई गई और अब पुलिस के साथ गांव के 40 लोग मिलकर घने जंगल में आरोपी को ढूंढ रहे हैं. नानी के घर में रहकर 11वीं क्लास पढ़ रही थी 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की किशोरी अपने नानी के घर में रहकर पढ़ा करती थी. किशोरी की दोस्ती आरोपी यशवंत उर्फ ईशु से थी. जिसका खुलासा कॉल डिटेल से भी हुआ हैं. जहां दोनों लंबे समय तक बातें किया करते थे. आशंका है दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे या फिर आरोपी रिया को शिद्दत से चाहता था. लेकिन गुरुवार की दोपहर कुछ ऐसा हुआ कि आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. और आरोपी मृतिका के घर पहुंचा. जहां मृतिका अपने कमरे में थी. आरोपी ने चाकू निकाला और रिया पर हमला कर दिया. जिससे रिया घायल हो गई. लिहाजा मेडिकल अस्पताल ले जाने के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया.

हितग्राहियों ने बांस की टोकरी में दिए आम और केले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में पीएम जनमन योजना के घरों की सौंपी चाबी

जशपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया प्रवास के दौरान अपने निवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के तीन लाभार्थियों को नवनिर्मित घर की चाबी सौंपी। इस दौरान तीनों लाभार्थियों ने बांस से बनी टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों को लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले के जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत 2016-23 तक कुल 90 आवास स्वीकृत किये गये थे। जिसमें 82 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण हो गए हैं। शेष 08 आवास का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2023-24 में पी.एम. जनमन आवास योजना के तहत कुल 07 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया, जिसमें 03 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण कर दिया गया है। शेष 04 आवास की ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है। प्लास्टर कार्य प्रगति पर है। आगामी वर्ष में पीडब्ल्यूएल सूची के बचे सभी शेष हितग्राहियों को आवास प्रदान कर पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहाड़ी कोरवा लाभार्थियों को चाबी सौंप साझा की खुशियां लाभार्थी आलू राम पहाड़ी पिता कोटेंग ने आवास बनने पर कहा कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नही हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये हम परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इसी तरह बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुलेसा (महुआपानी) निवासी लाभार्थी बैशाखू राम पिता झिंगो राम जिसकी उम्र 50 वर्ष हो चुकी है, उसके पास अपना पुश्तैनी कच्चा आवास था। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था और बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बना कर अब वह अपने परिवार  के साथ पक्के मकान में रहते हैं। बैसाखू राम ने बताया कि मेरा कच्ची दीवार वाला पुराना घर था, जिसके ऊपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारों तरफ पानी ही पानी भर जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक दिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मेरे घर आये और उन्होंने मेरा आधार कार्ड और बैंक पास बुक मांगा और मेरा मोबाईल पर पंजीयन कराया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरा आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। पहली बार में मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन मैंने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में पैसे आ गये थे। मैने अपना घर बनवाना शुरू कर दिया। आवास की धन राशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना आवास बनवाया। मैं सरकार का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने घर बनवाने के लिये धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रोशनी लाने का काम किया। इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत योजना सुलेसा निवासी सोंगलत राम पिता लब्जी राम को भी पक्का आवास मिला है। सोंगलत बताते हैं कि गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहना एक मजबूरी बन गयी थी। जब बरसात होती थी तो पानी टपकने से रात भर बच्चों सहित जागकर रात बितानी होती थी। परन्तु अब प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में मेरा आवास स्वीकृत हुआ और आज हमारा पक्का मकान बन कर तैयार है। हम आभारी है माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जिन्होंने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में फिर होंगे आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, दीवानगी ऐसी की बिके 23 हजार टिकट

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की दीवानगी हर तरफ देखने को मिलती है। किसी भी खेल में इन देशों की टीमें जब आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। एक बार फिर फैंस को अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते देखना का मौका मिलने वाला है। दरअसल इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 खेली जा रही है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है, जिसके हाउसफुल होने की उम्मीद है। इस मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आरपी सिंह, इरफान पठान जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक मैच का हिस्सा होंगे। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच के लिए सभी 23000 सीटें बिक चुकी हैं। डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 3 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 18 जुलाई तक चलेगी। इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा, ”पाकिस्तान के साथ खेलना हमेशा सम्मान की बात होती है और कल का मैच भी कोई अपवाद नहीं है। मैदान पर हमारी टीम जोश से भरी हुई है और अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि हमारे प्रदर्शन से फैंस को गर्व महसूस होगा।” पाकिस्तान चैंपियंस टीम के सदस्य यूनिस खान ने कहा, “हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं। हमारे ग्रुप ने बहुत तैयारी की है और हमें यकीन है कि हम एक अद्भुत प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारे लिए, यह खेल और हमारे देश दोनों के लिए गर्व और जुनून की बात है, यह सिर्फ एक खेल नहीं है।” रोहित और विराट को कौन करेगा रिप्लेस? सहवाग ने जगजाहिर की ‘मन की बात’, T20 WC 2026 के प्लान पर भी बोले टीमें: भारत चैंपियन: युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, गुरकीरत मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, पवन नेगी पाकिस्तान चैंपियन: शाहिद अफरीदी (कप्तान), शरजील खान, उमर अकमल, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, अब्दुल रहमान, आमिर यामीन, तौफीक उमर, शोएब मकसूद, यासिर अराफात, तनवीर अहमद।  

अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@ 2047 की समीक्षा, छत्तीसगढ़-सूरजपुर कलेक्टर व्यास ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

सूरजपुर. कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन /2047 के डाक्यूमेंट तैयार करने के संबंध में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित निर्धारित बिंदुओं के अनुरूप विजन तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@ 2047  के डाक्यूमेंट तैयार करते समय 5 साल (लघु वर्ष), 10 साल (मध्यम वर्ष) एवं 25 सालों ( दीर्घ वर्ष ) के लक्ष्यों को ध्यान रखते हुए एक्शन प्वांइट का चिन्हांकन  करना है। इसके लिए उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध संसाधनों का गहन निरीक्षण करते हुए तथा इसके समक्ष आने वाले चुनौतियों को मद्देनजर रखते हुए विजन तैयार करने का कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। आयोजित बैठक में स्वस्थ छत्तीसगढ़, सुखी छत्तीसगढ़ के तहत सार्वभौमिक, किफायती, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, युवाओं, आदिवासियों और वरिष्ठ नागरिकों पर ध्यान देने के साथ समावेशी स्वास्थ्य सेवा, रोग प्रोफाईल के विकास के लिए स्वास्थ्य सेवा का विकास, पहुंच व गुणवत्ता एवं सेवा में सुधार के लिए डिजिटल का लाभ उठाना, बेहतर बुनियादी ढांचा और अच्छी तरह से प्रशिक्षित कार्य बल, नवाचारी एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन के अंतर्गत सभी के लिए परिणामोन्मुख मूलभूत शिक्षा, उच्च शिक्षा व नए युग के विषयों और उद्यमिता पर ध्यान, उद्योग-प्रासंगिक व उच्च मांग वाला कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आदिवासियों के बीच अंतर को पाटना, सीखने के परिणामों को समान रूप से बेहतर बनाने के लिए डिजिटल का लाभ उठाना, बेहतर बुनियादी ढांचा और अच्छी तरह से प्रशिक्षित कार्यबल, नवीकरणीय ऊर्जा, कार्बन और ऊर्जा उत्सर्जन में कमी, कला और संस्कृति की नई पहचान एवं सुपरफूड्स शक्ति के संबंध में चर्चा की गई। उद्योग की नई परिभाषा अंतर्गत वैश्विक उत्पादों के लिए प्राकृतिक संसाधन, कपड़ा एवं फार्मा विनिर्माण में क्रांति लाना, एक विश्वस्तरीय पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण, स्थानीय एमएसएमई और ग्रामीण उद्योगों की सशक्त बनाना एवं हरित विनिर्माण में अग्रणी, प्राकृतिक औषधालय अंतर्गत वैश्विक मूल्य प्रस्तावों के साथ छत्तीसगढ़ प्राकृतिक ब्रांड, आदिवासी नेतृत्व वाला विकास, वैश्विक आयुष केंद्र एवं हर्बल कल्याण पर्यटन और प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पाद व वैश्विक पहचान अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्थानीय रूप से उत्पादित एमएफपी के लिए विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित ब्रांड, वैश्विक व्यापार को सुविधाजनक बनाना व निर्यात राजस्व बढ़ाना, क्षमता निर्माण और सहकारी समितियों के माध्यम से आदिवासियों को सशक्त बनाना, अत्याधुनिक प्रसंस्करण इकाइयां और मूल्यवर्धन तकनीके, टिकाऊ प्रबंधन, आईटी का नया घर अंतर्गत विश्व स्तरीय आईटी व आईटीईएस औद्योगिक बुनियादी ढांचा, गुणवत्तापूर्ण आईटी व आईटीईएस जनशक्ति प्रदान करने के लिए कौशल पारिस्थितिकी तंत्र, निवेश आकर्षण एवं निर्यात प्रोत्साहन, अर्धचालक और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हब एवं फलता-फूलता स्टार्टअप इकोसिस्टम, प्रकृति से संस्कृति तक अंतर्गत विरासत स्थल, जनजातीय खजाने, पारिस्थितिक विविधता, हर्बल एवं कल्याण एवं उत्सव पर्यटन, औद्योगिक केन्द्र, सड़क-हवाई-रेल परिवहन का विकास, स्मार्ट शहर और मॉडल गांव, मजबूत सार्वजनिक परिवहन एवं स्थानीय और कनेक्टिविटी, सरल और सुरक्षित छत्तीसगढ़ अंतर्गत प्रत्येक सरकारी कर्मचारी जवाबदेह और सशक्त, निरंतर मूल्यांकन और सुधार एवं सभी प्रमुख शासकीय योजनाओं पर चर्चा की गई।

टोनी क्रूस ने ‘टूटे’ सपने के साथ लिया पेशेवर फुटबॉल से संन्यास

स्टटगार्ट, 2024 यूरो में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब मेजबान जर्मनी को स्पेन के हाथों एक रोमांचक मुकाबले में 2-1से हार का सामना करना पड़ा। यह हार जर्मनी के लिए काफी निराशाजनक रही, क्योंकि उनके स्टार खिलाड़ियों में से एक टोनी क्रूस ने इस हार के बाद संन्यास ले लिया है। उन्होंने पहले कहा था कि वे यूरोपीय चैम्पियनशिप के खत्म होने के बाद खेलना जारी नहीं रखेंगे। हार के बाद क्रूस ने खुलासा किया कि यूरो जीतने का उनका सपना ‘टूट गया है। क्रूस ने पोस्ट गेम कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ईमानदारी से कहूं तो, अभी मुख्य भावना यह है कि टूर्नामेंट खत्म हो गया है, क्योंकि हम सभी के पास एक बड़ा लक्ष्य था जिसे हम एक साथ हासिल करना चाहते थे, और यह सपना जो हम सभी ने देखा था, अब बस टूट गया है। 34 वर्षीय खिलाड़ी पिछले दशक में खेलने वाले सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उनके पास कई ट्रॉफी हैं, जिनके बारे में कई लोग केवल सपने ही देख सकते हैं। हालाँकि, यूरोपीय चैम्पियनशिप उनकी आखिरी उपलब्धि होती, क्योंकि यह एकमात्र प्रतियोगिता है जिसे उन्होंने अपने करियर में नहीं जीता। जर्मन प्रशंसकों को अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व होगा क्योंकि जूलियन नैगल्समैन के नेतृत्व में एक पुनर्जीवित जर्मन टीम ने कम समय में ही काफी सुधार किया है। टीम आठ साल बाद किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल चरण में पहुँची। जर्मन मिडफील्डर ने कहा, हम सभी को गर्व हो सकता है क्योंकि हमने सुधार किया है। मुझे खुशी है कि मैंने जर्मनी को एक फुटबॉल राष्ट्र के रूप में फिर से उम्मीद जगाने में मदद की है। भविष्य में मुझे यकीन है कि टीम सफल होगी, लेकिन आज हम दुखी हैं क्योंकि हम इस प्रतियोगिता में थोड़े और समय तक बने रहना चाहते थे। रियल मैड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी क्रूस ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सबसे कठिन मैच था, लेकिन हमने इसमें अपना सबकुछ झोंक दिया। हम हारना नहीं चाहते थे, हम इतने करीब थे। अब इस समय बाहर होने से सब कुछ खत्म हो गया है। हमें एहसास होगा कि हमने अच्छा टूर्नामेंट खेला है, लेकिन अगले दौर में पहुंचने के इतने करीब होना मुश्किल है।  

केजरीवाल को एक गहरे राजनीतिक षडयंत्र का शिकार बनाया गया, वीडियो संदेश किया जारी: सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली CBI द्वारा CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह NDA के सांसद मगुंटा श्रीनिवासन रेड्डी (MSR) के झूठे बयान देने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सुनीता ने बताया कि जब तक MSR ने सीएम के खिलाफ बयान नहीं दिया गया, ईडी ने मगुंटा के बेटे की जमानत नहीं होने दी। और सीएम के खिलाफ बयान देते ही दो दिन के अंदर ही MSR के बेटे की जमानत हो गई। सुनीता ने कहा कि अपने बेटे को जेल से निकलवाने के लिए MSR ने झूठा बयान दिया, कोर्ट ने भी केजरीवाल जी को जमानत देते हुए यही माना कि ईडी ने बिना किसी सबूत के जमानत का लॉलीपॉप देकर MSR का बयान लिया। सुनीता ने कहा कि आपके बेटे केजरीवाल जी को एक गहरे राजनीतिक षडयंत्र का शिकार बनाया गया है। वे एक सामान्य, पढ़े-लिखे, देशभक्त और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं और आज  आज हमें उनके साथ खड़े होने की आवश्यकता है। अपने वीडियो संदेश में सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘नमस्कार, क्या आपको पता है कि केजरीवाल जी को गिरफ्तार क्यों किया है, केजरीवाल जी को NDA के एक सांसद के बयान पर गिरफ्तार किया गया है। उनका नाम है मगुंटा श्रीनिवासन रेड्डी यानी MSR, जो कि आंध्र प्रदेश से NDA के एक सांसद हैं। उन्होंने ऐसा क्या बयान दिया कि आपके मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। 17 सितम्बर 2022 को MSR के ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा। उनसे पूछा गया किया कि क्या आप कभी केजरीवाल जी से मिले हैं। उन्होंने कहा- हां मैं 16 मार्च 2021 को केजरीवाल जी से दिल्ली सचिवालय में उनके दफ्तर में मिला था। उन्होंने कहा-  मैं दिल्ली में एक फैमिली चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहता था, उसके लिए दिल्ली के सीएम से जमीन के लिए बात करने गया था। केजरीवाल जी ने कहा, लैंड एलजी के पास है, आवेदन दे दो, हम देखते हैं और कहकर चले गए। ईडी को MSR का जवाब पसन्द ही नहीं आया। कुछ दिन बाद ईडी ने MSR के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार कर लिया। फिर से MSR के और बयान लिए गए, मगर वो अपना पहले वाला बयान ही दोहराते रहे, क्योंकि वही सच था और उनके बेटे राघव की जमानत खारिज होती रही।’ आगे सुनीता ने कहा, ‘इस दौरान सदमे से राघव की पत्नी यानी MSR की पुत्रवधू ने आत्महत्या करने की कोशिश की और उनकी बूढ़ी मां बहुत बीमार हो गई। इन सबको देखते हुए बेटे के लिए बाप भी टूट गया। 17 जुलाई 2023 को पिता MSR ने ईडी में अपना बयान बदल लिया। उन्होंने अब कहा- 16 मार्च 2021 को मैं केजरीवाल जी से मिलने गया था, मुश्किल से 4-5 मिनट मुलाकात हुई, वहीं 10-12 लोग बैठे हुए थे, मेरे कमरे में घुसते ही केजरीवाल जी ने मुझसे कहा कि दिल्ली में आप शराब का काम शुरू करो, बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए दे दीजिए। केजरीवाल जी से ये मेरी पहली और आखिरी मुलाकात थी।’ उन्होंने आगे बताया, ‘इस बयान के बाद अगले ही दिन MSR के बेटे राघव रेड्डी को ईडी ने जमानत दिलवा दी। जाहिर है कि MSR का यह बयान झूठा है। वे खुद कह रहे हैं कि यह केजरीवाल जी से उनकी पहली और आखिरी मुलाकात थी। 10-12 लोग वहां बैठे हुए थे, अगर किसी को किसी से पैसे मांगने भी थे, तो क्या कोई किसी अजनबी से पहली मुलाकात में ही 10-12 लोगों के सामने इस तरह पैसे मांग लेगा। जाहिर है कि MSR के बेटे और परिवार को 5 महीने बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। इसीलिए MSR ने अपने बेटे को बचाने के लिए झूठा बयान दिया। और इस बयान को देने के बाद दो दिन में ही MSR के बेटे को जमानत मिल गई।’ आगे उन्होंने कहा, ‘इन सब बयानों से एक बात तो साफ हो गई कि अपने बेटे को जेल से निकलवाने के लिए MSR ने झूठा बयान दिया, कोर्ट ने भी केजरीवाल जी को जमानत देते हुए यही माना कि ईडी ने जमानत का लॉलीपॉप देकर MSR का बयान लिया, बिना किसी सबूत के, आपके बेटे केजरीवाल जी को एक गहरे राजनीतिक षडयंत्र का शिकार बनाया गया है। वे एक सामान्य, पढ़े-लिखे, देशभक्त और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं। यदि आज आप उनके साथ खड़े नहीं हुए तो इस देश में पढ़े-लिखे ईमानदार लोग कभी राजनीति में नहीं आएंगे। क्या मोदीजी केजरीवाल जी के साथ ठीक कर रहे हैं। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए, ताकि देश को पता चल सके कि मोदीजी कैसे ईडी, सीबीआई के जरिए एक गहरे राजनीतिक षडयंत्र के तहत आपके केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाह रहे हैं, जय हिन्द।’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet