LATEST NEWS

शराब घोटाले की CBI जांच हुई पूरी, अब केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की जांच की जा रही है

नई दिल्ली दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल को छोड़कर केस से जुड़े अन्य सभी आरोपियों की भूमिका की जांच पूरी हो चुकी है। सीबीआई ने कहा कि अब केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की जांच की जा रही है। सीबीआई के वकील एडवोकेट डीपी सिंह ने आगे कहा कि हम 4 जून के बाद हुए कुछ नए घटनाक्रमों के बारे में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देंगे, जिसके कारण हमें अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा। सीबीआई ने आगे कहा कि केवल केजरीवाल की भूमिका और जांच की आगे जांच की गई है और बाकी आरोपियों के खिलाफ जांच लगभग पूरी हो चुकी है। सीबीआई ने आगे स्पष्ट किया कि सॉलिसिटर जनरल द्वारा पहले दिया गया बयान केजरीवाल को छोड़कर मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों से संबंधित था। इससे पहले 4 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर गौर किया था कि जांच जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा था कि अंतिम शिकायत और आरोप पत्र शीघ्रता से और किसी भी स्थिति में 3 जुलाई, 2024 को या उससे पहले दायर किया जाएगा और उसके तुरंत बाद ट्रायल कोर्ट मुकदमे की कार्यवाही के लिए स्वतंत्र होगा। उक्त दलीलों के मद्देनजर और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि इस न्यायालय द्वारा 30 अक्टूबर, 2023 के आदेश द्वारा निर्धारित “6-8 महीने” की अवधि खत्म नहीं हुई है,  इन याचिकाओं का निपटारा करना पर्याप्त होगा। साथ ही याचिकाकर्ता को सॉलिसिटर जनरल द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार अंतिम शिकायत/आरोप पत्र दाखिल करने के बाद अपनी प्रार्थना को नए सिरे से रिवाइव करने की स्वतंत्रता दी जाएगी। मनीष सिसोदिया और के. कविता के वकीलों ने शनिवार को आरोप लगाया कि सीबीआई बयानों को गलत तरीके से गढ़ रही है और गुमराह कर रही है। 22 मार्च को अदालत द्वारा पारित न्यायिक आदेश में कहा गया था कि जांच पूरी हो चुकी है। सीबीआई ने अदालत के समक्ष गलत तरीके से कहा कि जांच पूरी हो चुकी है। आज स्थिति यह है कि दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट इसके विपरीत है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 जुलाई 2024 तक बढ़ा दी। इस बीच, कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को विधायक निधि से अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दे दी। कोर्ट ने उन्हें अपने परिवार के खर्चों के लिए बैंक चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी। हालांकि, कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने के पहलू पर भी अपनी सुनवाई टाल दी। कोर्ट ने आरोपपत्र के कुछ पन्नों पर गलत पृष्ठांकन होने के बाद मामले की सुनवाई 8 जुलाई 2024 तक टाल दी।  

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में दिया सन्देश, छत्तीसगढ़-रामनुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम ने किया पौधरोपण

रामनुजगंज. रामनुजगंज में कृषि मंत्री रामविचार नेताम धर्मपत्नी पुष्पा नेताम के साथ सनावल सूर्यपप्रकाश मेमोरियल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरुआत की। नेताम ने इस अवसर पर कहा कि सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उसके संरक्षण कीय जाने की आवश्यकता है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान से अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने का आह्वान किया। रामविचार नेताम ने कहा कि हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ इसके संरक्षण का भी पूरा ध्यान देना है। अवसर पर उन्होंने अपने गृह ग्राम सनावल में आम,नीम का पौधा लगाया। इस दौरान बलवंत सिंह,राम चरित्र सोनवानी, मुंद्रिका सिंह , सनावल सरपंच श्री मुंशीराम सिंह जी, सुखदेव सिंह,  प्रमोद गुप्ता, सुनील तिवारी ,कृपाल कुशवाहा,  नारद यादव , बबला नंद सिंह , पुष्कांत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी दी, यूक्रेन में NATO के दखल पर बिफरे

रूस उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) देशों के यूक्रेन के पक्ष में उतरने पर बिफरे व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यूक्रेन के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन यदि यूक्रेन की मदद कर रहे पश्चिमी देश सोचते हैं कि मॉस्को ऐसा कभी नहीं करेगा तो यह उनकी गलती है। पुतिन ने इन नाटो सदस्यों को स्पष्ट संदेश दिया कि यूक्रेन को सैन्य सहायता मुहैया कराने पर उनका रूस के साथ संघर्ष हो सकता है जो परमाणु संघर्ष में बदल सकता है। मॉस्को ने हाल में दक्षिणी रूस में सहयोगी बेलारूस के साथ मिलकर अपने परमाणु हथियार संबंधी सामरिक तैयारी के लिए अभ्यास किया। पश्चिमी देश यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती और रूसी क्षेत्र में सीमित हमलों के लिए उसे लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं। रूस ने अपने सैन्य अभ्यास को पश्चिमी देशों के इसी कदम की प्रतिक्रिया बताया। पुतिन ने यूक्रेन में 24 फरवरी 2022 को हमला शुरू किया था और इसके बाद से वह युद्ध में पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप को हतोत्साहित करने के लिए रूस की परमाणु ताकत का कई बार जिक्र कर चुके हैं। पुतिन ने रूस की हालिया सैन्य सफलताओं के बीच कहा कि मॉस्को को यूक्रेन में जीत के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं है लेकिन, ‘यूरोप में खासकर छोटे देशों समेत नाटो के सदस्यों के प्रतिनिधियों को यह अंदाजा होना चाहिए कि वह किसके साथ खेल रहे हैं।’ उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रूस उन पर हमला करता है तो अमेरिकी सुरक्षा पर भरोसा करना उनकी गलती हो सकती है। पुतिन ने कहा, ‘लगातार तनाव के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यदि यूरोप में ये गंभीर परिणाम होते हैं, तो सामरिक हथियारों के मामले में हमारी क्षमता को देखते हुए अमेरिका क्या कदम उठाएगा ? कहना मुश्किल है। क्या वे वैश्विक संघर्ष चाहते हैं?’  

मोहन सरकार की उधारी को लेकर CAG ने किया आगाह, विभाग कागजों पर बना रहे योजना

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार के बजट प्रबंधन पर बड़े सवाल उठ गए हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सीएजी ने प्रदेश सरकार के बजटीय प्रबंधन को खराब माना है, साथ ही उस पर कई गंभीर प्रश्न भी खड़े किए हैं। कैग ने सरकार को राजस्व व्यय को पूरा करने के लिए पूंजीगत प्राप्तियों उधारी से बचने के लिए आगाह किया है। वहीं स्वयं के राजस्व में वृद्धि करने का सुझाव भी दिया है। विधानसभा में प्रस्तुत की गई सीएजी की रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक बजट बनाने से लेकर व्यय की निगरानी और उपयोग को लेकर प्रश्न उठाए गए हैं। कैग ने गंभीर आपत्ति जताते हुए सलाह दी है कि अवास्तविक प्रस्ताव, व्यय निगरानी तंत्र के ठीक से काम नहीं करने और योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से नहीं होने के कारण बजट का संतुलन सही नहीं होता। क्या कहती है सीएजी रिपोर्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रबंधन ठीक न हो ने से कई विभाग तो व्यय ही नहीं कर पाते हैं। वहीं कई विभागों के पास काम करने के लिए बजट ही नहीं रहता है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में तीन लाख 21 हजार करोड़ रुपये के बजट में से 50 हजार 543 करोड़ (15.71 प्रतिशत ) रुपये बच गए थे। इसमें 22 हजार 984 करोड़ रुपये विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शासन को लौटाए गए, पर बाकी राशि समर्पित नहीं करने से लैप्स हो गई। सीएजी ने यहां बताई खामियां आपदा राहत, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहकारिता, ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में 6 हजार 744 करोड़ रुपये एकमुश्त राशि का प्रावधान किया गया था। जिसमें 64 प्रतिशत राशि का उपयोग नहीं हो पाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्र से देरी से राशि जारी होने और एजेंसियों द्वारा आवंटित कार्य में देरी से यह स्थिति बनी है। साल 2022-23 में शुरू की गई 50 करोड़ रुपये से अधिक बजट प्रावधान वाली 18 नई योजनाओं में 6 हजार 117 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, जिसमें तीन हजार 498 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके हैं। वहीं साल 2018-19 से वित्तीय वर्ष 2022-23 के बीच 30 गैर-परिचालन योजनाओं के लिए 10 हजार 344 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान कर दिया गया। इन रुपयों का भी उपयोग नहीं हो सका है। कृषि बजट में से किसान कल्याण एवं कृषि विकास के लिए आवंटित बजट में से वित्तीय वर्ष 2018-19 में 42 प्रतिशत, 2019-20 में 33 प्रतिशत, 2021-22 में 3.7 प्रतिशत और 2023-24 में 14 प्रतिशत राशि खर्च नहीं हुई है। उधार को लेकर दिया सुझाव कैग ने सलाह दी है कि नए उधार लेने से पहले राज्य शासन जरूरत आधारित उधार लेने और मौजूदा नकदी शेष का उपयोग करने पर विचार करें। राजस्व व्यय को पूरा करने के लिए उधारी से बचना चाहिए। वहीं शासन को स्वयं के राजस्व में वृद्धि करनी चाहिए। बजट तैयार करने की प्रक्रिया ऐसी हो कि बजट अनुमानों और वास्तविक के बीच का अंतर कम किया जा सके। सीएजी ने यहां बताई खामियां     आपदा राहत, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहकारिता, ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में छह हजार 744 करोड़ रुपये एकमुश्त राशि का प्रावधान किया गया था, जिसमें 64 प्रतिशत राशि का उपयोग नहीं हो पाया। केंद्र से देरी से राशि जारी होने और एजेंसियों द्वारा आवंटित कार्य में देरी से यह स्थिति बनी।     वित्तीय वर्ष 2022-23 में शुरू की गई 50 करोड़ रुपये से अधिक बजट प्रावधान वाली 18 नई योजनाओं में छह हजार 117 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, जिसमें तीन हजार 498 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके।     वित्तीय वर्ष 2018-19 से वित्तीय वर्ष 2022-23 के बीच 30 गैर-परिचालन योजनाओं के लिए 10 हजार 344 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान कर दिया गया, जो उपयोग नहीं हो सका।     कृषि बजट में से किसान कल्याण एवं कृषि विकास के लिए आवंटित बजट में से वित्तीय वर्ष 2018-19 में 42 प्रतिशत, 2019-20 में 33 प्रतिशत, 2020-21 में 3.7 प्रतिशत, 2021-22 में 3.7 प्रतिशत और 2023-24 में 14 प्रतिशत राशि खर्च नहीं हुई। विद्युत वितरण कंपनियों में 1700 करोड़ से अधिक का घाटा 31 मार्च 2023 की स्थित में राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के 73 में से 41 उपक्रम निष्क्रिय थे। बाकी 32 ने 95 हजार 645 करोड़ का कारोबार दर्ज किया, जो प्रदेश के जीडीपी का 7.23 प्रतिशत था। इस वर्ष मप्र वेयर हाउस कारपोरेशन ने 208 करोड़ रुपये, मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 141 करोड़ रुपये, वन विकास निगम ने 59 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, लेकिन ऊर्जा क्षेत्र के तीन सार्वजनिक उपक्रमों ने 1779 करोड़ रुपये की हानि की। मप्र पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियां घाटे में रहीं। बजटीय प्रबंधन को लेकर सीएजी ने ये की अनुशंसाएं     विधानसभा द्वारा अनुमोदित अनुदान से अधिक व्यय विधानसभा की इच्छा का उल्लंघन है, इसलिए इसे गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द नियमित करने की आवश्यकता है।     नए उधार लेने से पहले राज्य शासन आवश्यकता आधारित उधार लेने और मौजूदा नकदी शेष का उपयोग करने पर विचार करें।     राजस्व व्यय को पूरा करने के लिए पूंजीगत प्राप्तियों (उधारी) से बचना चाहिए। स्वयं के राजस्व में वृद्धि करनी चाहिए। बजट तैयार करने की प्रक्रिया ऐसी हो कि बजट अनुमानों और वास्तविक के बीच का अंतर कम किया जा सके।     भारी नुकसान उठा रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा की जानी चाहिए और लाभ के लिए मजबूत रणनीति की रणनीति बनानी चाहिए।

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कुलगाम में मुठभेड़ जारी, 1 जवान शहीद

श्रीनगर जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक सुरक्षा कर्मी शहीद हो गया है। मोदरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। जैसे ही सुरक्षा बल गांव में पहुंचे, स्थिति तेजी से बिगड़ गई और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए उन्होंने तुरंत घेराबंदी कर दी। शुरुआती गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। घायल सुरक्षा कर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कुलगाम जिले के मोदरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।” इस क्षेत्र में हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। पिछले महीने ही, सुरक्षा बलों ने डोडा जिले के गंडोह इलाके में तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया था।  

प्रज्ञाननंदा और गुकेश टाईब्रेकर में हारे, कारुआना ने जीता खिताब

बुखारेस्ट  भारत के आर प्रज्ञाननंदा और डी गुकेश को चार खिलाड़ियों के बीच खेले गए टाइब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा जिसमें दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना ने तीनों रैपिड गेम जीतकर सुपरबेट क्लासिक में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। कारुआना क्लासिकल प्रारूप में नीदरलैंड के अनीश गिरी से हार गए, जिससे मुकाबला रोचक बन गया क्योंकि गुकेश, प्रज्ञाननंदा और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा सभी उनकी बराबरी पर पहुंच गए। प्रज्ञाननंदा मुख्य बाजी में अलीरेजा के सामने एक समय बेहद मुश्किल स्थिति में फंसे हुए थे। यदि फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लासिकल दौर की इस बाजी को जीत जाता तो फिर वह कारुआना से आगे निकल जाते और विजेता का फैसला करने के लिए टाइब्रेकर की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कारुआना हार गए, जबकि गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने अपनी अपनी बाजियां ड्रॉ खेली जिससे विजेता का फैसला करने के लिए चार खिलाड़ियों के बीच टाइब्रेकर की स्थिति बन गई। कारुआना ने दिखाया कि आखिर उन्हें क्यों टाइब्रेकर का मास्टर कहा जाता है। उन्होंने साबित कर दिया कि वे युवा पीढ़ी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अमेरिका के इस खिलाड़ी ने टाइब्रेकर में अपने तीनों प्रतिद्वंदियों गुकेश, प्रज्ञाननंदा और अलीरेजा को हराकर 68500 अमेरिकी डॉलर का पहला पुरस्कार जीता। इससे पहले प्रज्ञाननंदा टूर्नामेंट में अपनी पहली हार की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन अलीरेजा की एक गलती का फायदा उठाकर वह बाजी ड्रा करने में सफल रहे। गुकेश ने वेस्ली सो के साथ अंक बांटकर टाइब्रेकर में खेलने का हक पाया था।  

जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रन का टारगेट, जिम्बाब्वे के चार खिलाड़िओं का नहीं खुला खाता

नई दिल्ली आज इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा है। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए डायोन मायर्स और ब्रायन बेनेट ने 23-23 रन की पारी खेली। ओपनर वेस्ली मधेवेरे ने 21 और कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ियों- ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और जॉनथन कैंपबेल का खाता नहीं खुला। ल्यूक जोंगवे ने एक रन बनाया। भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर ने दो जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक शिकार किया। बता दें कि भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। अभिषेक शर्मा और रियाग पराग ने इंटरनेशनल डेब्यू किया। ध्रुव जुरेल को टी20 इंटरनेशनल में पदापर्ण का मौका मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा नहीं है।

वेनेजुएला को पेनल्टी में शूट कर कनाडा पहली बार कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में

आर्लिंगटन कनाडा ने इतिहास रचते हुए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले नियमित समय तक दोनों टीमों के 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद कनाडा ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की। खेल के 13वें मिनट में जैकब शैफेलबर्ग ने कनाडा को बढ़त दिला दी। टीम के पास अपनी बढ़त को और बढ़ाने के कई मौके थे लेकिन वह फिर से प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस को तोड़ने में सक्षम नहीं हो पाई। कनाडा ने अपराजित वेनेजुएला टीम के खिलाफ तब तक अपनी पकड़ बनाए रखी जब तक कि सॉलोमन रोंडन, फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ने 40 गज की दूरी से जबरदस्त चिप लगाई और गोलकीपर को परास्त कर 64वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट का अपना तीसरा गोल स्कोर किया। पूर्ण समय की सीटी 1-1 पर बजने से मैच सीधे पेनल्टी शूट आउट में चला गया क्योंकि टूर्नामेंट के इस चरण में अतिरिक्त समय नहीं खेला जाता है। पेनल्टी शूटआउट देखना रोमांचकारी था क्योंकि दोनों पक्ष अपने विरोधियों को प्रतिबिंबित कर रहे थे। दोनों टीमों ने अपना पहला, तीसरा और पांचवां प्रयास भुनाया, जबकि साथ ही अपने दूसरे और चौथे शॉट को चूक गए, जिससे शूटआउट सडन डेथ में चला गया। विल्कर एंजेल का पेनल्टी मैक्सिम क्रेप्यू ने बचा लिया और इस्माइल कोन ने शूटआउट 4-3 से जीतने का अगला मौका भुनाने में कोई गलती नहीं की। जेसी मार्श की टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खेल रही है और अब वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में है जहां उनका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। यह कनाडाई फुटबॉल के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा 2026 फीफा विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करने वाले हैं।  

गीली मिट्टी की तरह होते हैं बच्चे, छत्तीसगढ़-जशपुर में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में बोले मुख्यमंत्री साय

जशपुर/रायपुर. बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं और यह बिल्कुल ही गीली मिट्टी की तरह होते हैं.. आप इन्हें जिस रूप में आकार देना चाहते हैं, दे सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुम्हार की चाक पर हाथ चलाते हुए राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शायद यहीं संदेश दे रहे थे। जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री साय ने अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ कार्यक्रम स्थल पर चाक पर न सिर्फ हाथ आजमाए। उन्होंने गीली मिट्टी से दीया बनाकर मौके पर उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को अलग-अलग संदेश दिया कि गीली मिट्टी की तरह बच्चे भी कोमल होते हैं और उन्हें किसी भी रुप में ढाला जा सकता है। वहीं दीया बनाकर उन्होंने अँधेरे को दूर करने में दीये की उपयोगिता को  बताने की भी कोशिश की। इस दौरान बगिया में कार्यक्रम स्थल पर लगायें एक- एक स्टाल का मुख्यमंत्री साय ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार मॉडल,सामग्रियों को देखकर उनकी सराहना की और उन्हें प्रेरित भी किया। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम स्थल पर अलग अलग विभागों की स्टाल लगाई गई थी। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने मॉडल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया के रोकथाम, आदिवासी विकास विभाग द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यापन और आदिवासी बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं, लाइवलीहुड कॉलेज नवगुरूकुल द्वारा आजीविका पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। स्टाल में पीएमश्री प्राथमिक शाला लवाकेरा के विद्यार्थियों ने बैंड से देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। शासकीय कन्या आश्रम बगीचा, पीएमश्री विद्यालय कांसाबेल, पीएमश्री विद्यालय कडरेगा के बच्चों ने स्कूल में  तैयार की गई मॉडल, वैज्ञानिक सोच और तार्किकता को बढ़ावा देने वाले मॉडल से मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींचा। छात्रा कु.अनामिका ,समिस्ता टोप्पो, दीपिका सिंह,दृष्टि साय, अनुष्का टोप्पो  ने जादुई पिटारे सहित अन्य प्रस्तुत सामग्रियों के विषय में बताया। शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने हुनर के पेटी,खेल सामग्री ,जादुई पिटारा,बायो गैस मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। शासकीय विद्यालय दोकड़ा द्वारा हेल्थकेयर सेजेस जशपुर के विद्यार्थियों द्वारा रोबोट के माध्यम से यातायात के दौरान दुर्घटना से बचाव,शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय जशपुर की श्रुति डहरे, सरस्वती और भूमिका डहरे ने थ्री डी प्रिंटर के माध्यम से कलात्मक प्रिंट तैयार करने, हाइट फाइंडर के माध्यम से ऊंचाई नापने की जानकारी दी। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चराई डाँड़ के विद्यार्थियों ने ड्रिप सिंचाई, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया द्वारा मशरूम उत्पादन की जानकारी दी गई। स्टाल में बाँस कला, माटी कला अंतर्गत सामग्री की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्टाल में मिली जानकारी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा जीवन में आगे बढ़ने के काम आएगी।

सुरक्षाबलों को उड़ाने लगा रहे थे IED, छत्तीसगढ़-सुकमा में सात नक्सलियों से भारी विस्फोटक बरामद

सुकमा. सुकमा में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुकमा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों को निशाना बनाने की फिराक में आईईडी लगाने जा रहे सात नक्सलियों को घेराबंदी कर जवानों ने गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना चिंतलनार क्षेत्र से 07 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के है निवासी। बता दें कि सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पुलिस को ये सफलता मिली है। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम कमशः 01. कुहराम भीमा पिता हुंगा उम्र-लगभग 24 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार, 02. हेमला गुड्डी पिता स्व. नंदा उम्र-लगभग 20 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 03. मिड़ियम गंगा पिता मल्ला उम्र-लगभग 27 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार, 04. सुण्डाम भीमा पिता लखमा उम्र- लगभग 37 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 05. माड़वी जोगा पिता हांदा उम्र-लगभग 22 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार,06. नुप्पो मंगा पिता गंगा उम्र-लगभग 37 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, एर्रापारा, थाना चिंतलनार, 07. हेमला नंदा पिता स्व. हिड़मा उम्र-लगभग 21 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा, नीलापारा, थाना चिंतलनार का होना तथा सभी नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताये। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा रखे गये थैले की चेकिंग करने से क्रमशः- 01.कुहराम भीमा के कब्जे के थैले से देशी बी.जी.एल सेल 02 नग, 02. हेमला गुड्डी के कब्जे के थैले से 01 नग बी.जी.एल. सेल, 03. मीड़ियम गंगा कब्जे के थैले से 01 नग टिफिन बम लगभग 02 कि.ग्रा, 03. सुण्डाम भीमा कब्जे के थैले से बारुद 100 ग्राम, 02 नग इंजेक्शन सीरिज्, 05 नग पेंसिल सेल, 06. नुप्पो मंगा कब्जे के थैले से 10 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक स्वीच, इलेक्ट्रिक वॉयर, 07. हेमला नंदा कब्जे के थैले से 10 नग जिलेटीन रॉड बमरामद किया गया। उपरोक्त सामाग्री को रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहूंचाने की नीयत से रखना बताया गया।

छापेमारी में बिल्डिंग से लगा दी थी छलांग, छत्तीसगढ़-दुर्ग के महादेव सट्टा एप पैनल संचालक की मौत

दुर्ग/हैदराबाद. ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है। पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया। एंटी साइबर क्राइम यूनिट एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई के कुछ युवक ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया। जहां एक मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां पैनल संचालित करते एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया था।

लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरोगेसी से मां बनी इंप्लॉयी मैटर्निटी लीव की हकदार: हाईकोर्ट

भुवनेश्वर सरोगेसी से मां बनने वाली को महिला कर्मचारी को मैटरनिटी लीव पर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारी भी मैटरनिटी लीव की पूरी हकदार है। कोर्ट ने कहा कि यह न सिर्फ महिला के लिए लाभदायक है, बल्कि नवजात शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतर होगा। ओडिशा हाई कोर्ट में जस्टिस संजीब कुमार पाणिग्रही की सिंगल बेंच ने एक महिला कर्मचारी के केस में यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संविधान के आर्टिकल 21 के तहत जीवन का अधिकार, मां बनने के अधिकार के साथ-साथ बच्चों के पूरे विकास का भी अधिकार देता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर सरकार एडॉप्टिव मां को मैटरनिटी लीव दे सकती है तो सरोगेसी से मां बनने वाली कर्मचारी को इससे वंचित रखना गलत होगा। यह है मामला इस मामले में याचिकाकर्ता गोपाबंधु एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ज्वॉइंट डायरेक्टर (अकाउंट्स) है। याचिकाकर्ता 20 अक्टूबर 2018 को सरोगेसी से मां बनी थी। उसने 25 अक्टूबर 2018 से 22 अप्रैल 2019 तक के लिए मैटरनिटी लीव के लिए अप्लाई किया था। इसके साथ ही महिला ने 23 अप्रैल 2019 से 9 सितंबर 2019 के लिए ईएल भी अप्लाई किया था। उसने 10 सितंबर 2019 को वापस ज्वॉइन कर लिया गया था। महिला की छुट्टी का आवेदन सैंक्शन के लिए फाइनेंस डिपार्टमेंट में भेजा गया था। फाइनेंस डिपार्टमेंट के अंडर सेक्रेटरी ने महिला का आवेदन लौटा दिया था। साथ ही अधिकारियों से निवेदन किया था कि वह गवर्नमेंट सर्वेंट्स रूल्स के तहत इस तरह की छुट्टियां अप्लाई की जा सकती हैं या नहीं। ऐसा भी संकेत दिया गया था कि रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी या सरोगेसी के जरिए मां बनने पर छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं है। कोर्ट पहुंची महिला कर्मचारी इसके बाद महिला ने हाई कोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोट किया कि ओडिशा सर्विस कोड के रूल 194 के तहत महिला कर्मचारी 180 दिनों की मैटर्निटी लीव की हकदार है। इतना ही नहीं, अगर महिला कर्मचारी किसी एक साल तक के बच्चे को गोद लेती है तो उस स्थिति में इस छुट्टी को एक साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि चौंकाने वाली बात यह थी कि इसमें सरोगेसी से मां बनने को लेकर कोई प्रावधान नहीं था। इसके बाद कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा श्रीमती चंदा केसवानी बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान मामले में सुनाए गए फैसले का रेफरेंस लिया। इस फैसले के मुताबिक अगर सरोगेसी असिस्टेंट रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशंस) ऐक्ट, 2021 के तहत की गई है तो महिला कर्मचारी को मैटरनिटी लीव से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कही यह बात जस्टिस पाणिग्रही ने बॉम्बे हाई कोर्ट के डॉ. मिसेज हेमा विजय मेनन वर्सेस स्टेट ऑफ महाराष्ट्र से भी रेफरेंस लिया। जस्टिस पाणिग्रही ने अपने फैसले में कहा कि सरोगेसी से मां बनने वाली कर्मचारी को भी मैटरनिटी लीव मिलनी चाहिए। इससे सभी नई मांओं को समानता का भाव मिलेगा और समर्थन मिलेगा। कोर्ट ने आगे कहा कि इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद के शुरुआती महीने बेहद अहम होते हैं। इस दौरान बच्चा अपनी मां से घुलता-मिलता है। उसके अधिक देख-रेख की काफी ज्यादा जरूरत होगी। यह बच्चे के विकास के लिए बेहद अहम है। पूरी तरह से अनुचित- हाईकोर्ट हाईकोर्ट ने आगे कहा कि यदि सरकार गोद लेकर मां बनने वाली महिला को मातृत्व अवकाश दे सकती है तो उस माता को मातृत्व अवकाश से वंचित करना पूरी तरह से अनुचित होगा जिसे किराये की कोख देने वाली महिला के गर्भ में संतान पाने को इच्छुक दंपति के अंडाणु या शुक्राणु से तैयार भ्रूण के अधिरोपण के बाद इस प्रक्रिया से बच्चा मिला हो. हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी कि सभी नई माताओं के प्रति समान बर्ताव एवं सहायता सुनिश्चित करने के लिए उन (महिला) कर्मियों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाए, भले ही वह किसी भी तरह मां क्यों न बनी हों. सरकार को निर्देश उड़ीसा हाईकोर्ट ने कहा कि इन माताओं को मातृत्व अवकाश देने से यह सुनिश्चित होता है कि उनके पास अपने बच्चे के लिए स्थिर एवं प्यार भरा माहौल तैयार करने के लिए जरूरी वक्त होता है और जच्चा एवं बच्चा की देखभाल और वेलफेयर को बढ़ावा मिलता है. कोर्ट ने राज्य सरकार को इस आदेश की सूचना मिलने के तीन महीने के अंदर याचिकाकर्ता को 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्देश दिया.

पौधे लगाए और पेड़ों की सुरक्षा भी करें-कमिश्नर

पौधे लगाए और पेड़ों की सुरक्षा भी करें-कमिश्नर पौधे लगाना पुण्य का कार्य -कमिश्नर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधारोपण शहडोल धरती मां को हरा भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने एवं पर्यावरण का संरक्षण करने  हेतु मध्य प्रदेश शासन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाकर सार्थक पहल की शुरुआत की है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश भर में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी पौधारोपण कर सहभागिता  निभा रहे है। इस अभियान के तहत कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद के नेतृत्व में शहडोल संभाग में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी  में आज शहडोल संभाग के उमरिया जिले की जनपद पंचायत करकेली की ग्राम पंचायत पठारी में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन श्री डीसी सागर,विधायक बांधवगढ़ श्री शिव नारायण सिंह,एवं कलेक्टर उमरिया श्री धर्णेन्द कुमार जैन सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। इस दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हमें धरती मां को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि  पर्यावरण जितना स्वच्छ एवं सुंदर होगा उतना ही हमारा शरीर स्वस्थ  होगा। कमिश्नर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पेड़ पौधे एवं पर्यावरण के बिना मानव जीवन असंभव है। हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए एवं पौधों की रक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हर एक घर, हर एक खेत में पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान कमिश्नर ने पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए ग्रामीणों को कविता भी सुनाई। कमिश्नर ने कविता के माध्यम से पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि हमें चारों दिशाओं में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे प्राणियों को भोजन देने के साथ-साथ हमें मीठे फल भी देते हैं, पेड़ पौधे ही बारिश को लाते हैं और हमें मीठा जल भी देते हैं। इस दौरान विधायक बांधवगढ़ श्री शिव नारायण सिंह ने भी ग्रामीणों को पेड़ पौधे एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया और ग्रामीणों से पौधे लगाने एवं पेड़ों की सुरक्षा करने हेतु अपील भी की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह,   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्री अभय सिंह, डी एफ ओ विवेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री शिव गोविंद सिंह मरकाम, एस डी एम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, सहित काफी संख्या में ग्रामीणों एवं बच्चों ने भी पौधारोपण किया।

पहले मैच में हार के बाद राधा यादव ने कहा, हमने गेंदबाजी में कुछ गलतियां की

चेन्नई  भारतीय स्पिनर राधा यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 12 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों ने कुछ गलतियां की जिसका टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा।। तजमिन ब्रिट्स (81) और मारिजान कैप (57) ने भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी जिससे दक्षिण अफ्रीका चार विकेट पर 189 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में भारतीय टीम चार विकेट पर 177 रन ही बना पाई। राधा ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘यह जानना महत्वपूर्ण था कि इस विकेट पर किस लेंथ और किस गति से गेंदबाजी करनी है। हमने गेंदबाजी इकाई के रूप में कुछ गलतियां की। हमने उन्हें 10 से 15 रन अधिक बनाने दिए। हमें उन्हें यॉर्कर लेंथ पर गेंद करनी चाहिए थी।’’ उन्होंने रविवार को होने वाले दूसरे मैच के बारे में कहा,‘‘हमें अपनी रणनीति पर अमल करना होगा और जल्द ही विकेट के व्यवहार को समझना होगा। इससे हमारे लिए काम आसान हो जाएगा।’’ दक्षिण अफ्रीका को इससे पहले वनडे श्रृंखला और एकमात्र टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उसकी स्टार बल्लेबाज तज़मिन ब्रिट्स ने कहा कि उनकी टीम को इस जीत की सख्त जरूरत थी जिससे उनका अगले साल बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। ब्रिट्स ने कहा,‘‘हमें इस तरह की जीत और टीम में आत्मविश्वास बढ़ाने की सख्त जरूरत है। इस तरह के आत्मविश्वास से हम न केवल सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं बल्कि विश्व कप भी जीत सकते हैं। इस मैच में जीत दर्ज करना शानदार रहा लेकिन अगले दो मैच जीतना और बेहतर होगा।’’      

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया नमन

नई दिल्ली  ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शनिवार को 123वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक वीडियो पोस्ट किया। पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, “अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। देश की एकता व अखंडता के लिए संघर्ष करने की जब-जब बात आएगी, डॉ मुखर्जी जी जरूर याद आएंगे। चाहे बंगाल को देश का हिस्सा बनाये रखने के लिए उनका संघर्ष हो या ‘एक निशान, एक प्रधान, एक विधान’ के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देना हो, देश की अखंडता के उनके अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। जनसंघ की स्थापना से देश को वैचारिक विकल्प प्रदान करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी राष्ट्रप्रथम के पथ पर चिरकाल तक दिग्दर्शक रहेंगे।” इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र के वैभव और सम्प्रभुता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिए। कश्मीर हो या बंगाल, अखंडता के लिए उनके बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन करता हूं। मां भारती के अमर सपूत डॉ. मुखर्जी जी के संघर्ष, समर्पण व देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में विराट योगदान सदैव हमें मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।” बता दें कि डॉ. मुखर्जी को एक ही देश में दो झंडे और दो निशान स्वीकार नहीं थे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने की शुरुआत सबसे पहले उन्होंने ही की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया।      

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet