LATEST NEWS

64 पुलिसकर्मियों का किया स्थानांतरण, छत्तीसगढ़-कोंडागांव के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 64 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश में उप-निरीक्षक (सउनि) से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में उप-निरीक्षक यशवंत सेन को रक्षित केन्द्र से थाना फरसगांव, जबकि मोहन यादव को मर्दापाल से केशकाल थाने स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही बहादुर मरकाम, मुलचंद बघेल, संतोष सिदार, और मनीराम मरकाम सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है। कई महिला आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिसमें प्रेमलता दीवान, संगीता कोर्राम और अंजिना सोरी प्रमुख हैं। यह स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थानांतरण के पालन हेतु आदेश जारी किए गए हैं।

ईरानी हमले के बाद बंकर में छिपे नेतन्याहू, बाइडेन और कमला हैरिस का मंथन

तेल अवीव लेबनान में इजरायली फौज की चढ़ाई के बीच ईरान ने इजरायल पर बड़ा हवाई हमला किया है। ईरान ने इजरायली धरती पर कम से कम 150 मिसाइलें दागी। हमला बेहद भयावह था और हर ओर इजरायलियों में चीख-पुकार मच गई। आईडीएफ ने भी लोगों को सुरक्षित स्थान चले जाने का आदेश दिया। लोगों को शेल्टर होम की शरण लेनी पड़ी। हमले के बाद ईरान ने इसे हिजबुल्लाह प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह और हमास चीफ इस्माइल हानियेह के कत्ल का इंतकाम बताया है। यह भी कहा कि आगे और भी हमले होंगे। इस बीच इजरायल ने भी ईरान को इन हमलों का अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। इजरायली सूत्रों का यह भी कहना है कि ईरानी हमलों के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी कैबिनेट के मंत्री बंकर में छिप गए हैं। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाइट हाउस में ईरानी हमले को लेकर मीटिंग की है। ईरान का कहना है कि उसने गाजा और लेबनान के लोगों के साथ-साथ हमास, हिजबुल्लाह और आईआरजीसी नेताओं और कमांडरों की सामूहिक हत्या के जवाब में इजरायल में महत्वपूर्ण सैन्य और सुरक्षा ठिकानों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का कहना है कि अगर इजरायल ने इन हमलों का जवाब दिया तो उसे “कुचलने” के लिए उचित जवाब दिया जाएगा। ईरान ने मंगलवार रात इजरायल के विभिन्न शहरों पर कम से कम 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी, जिसके कारण इजराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा। मंगलवार देर रात तक इस हमले के कारण जान माल की क्षति के बारे में फौरन कोई जानकारी नहीं मिली है। इजराइल ने कहा कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उसका प्रहार करने वाला तंत्र इजराइली रक्षा प्रणाली की सहायता करेगा। ईरान को नतीजे भोगने होंगे; हमले से तिलमिलाए इजरायल ने दी धमकी  ईरानी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल ने कहा है कि वह ईरान के मिसाइल हमले का अपने हिसाब से जवाब देगा और ईरान को हमले के नतीजे भोगने होंगे। इजरायल रक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रवक्ता डेनियल हागारी ने ईरान के बड़े पैमाने पर हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य में कहा,”ईरान के आक्रमण ने संघर्ष को एक गंभीर और खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। उसको इसके परिणाम भुगतने होंगे। इजरायल सरकार के निर्देश के अनुसार, हम अपने हिसाब से जहां भी, जब भी और जैसे भी हो, इसका इसका, जवाब देंगे।” लेबनान में इजरायली हमले में 55 लोगों की मौत लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में लेबनान में हुए इजरायली हवाई हमलों में 55 लोग मारे गए हैं और 156 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, बालबेक-हर्मेल जिले में 11 मौतें, नबातीह गवर्नरेट में 22, बेरूत और माउंट लेबनान में तीन-तीन और दक्षिण गवर्नरेट में 16 लोगों की मौतें हुई हैं। ईरान-इजरायल तनाव पर UNSC ने बुलाई आपात बैठक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने फ्रांस और इजरायल के अनुरोध पर बुधवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इजरायल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत डैनी डैनन ने परिषद को लिखे एक पत्र लिखकर ईरानी हमले की निंदा की है। उन्होंने ईरान पर इजरायल को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और सुरक्षा परिषद से देश की निंदा करने और उसके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने का आग्रह किया। हिजबुल्ला और इजरायल के बीच जारी है जंग हिजबुल्ला और इजरायल के बीच पिछले कुछ समय से लेबनानी सीमा पर लगभग रोज ही गोलाबारी चल रही है। पिछले वर्ष आठ अक्तूबर को हमास ने इजरायल में अपने लड़ाकों को भेजा था और उसके बाद गाजा में भीषण संघर्ष शुरू हो गया। उस दौरान करीब 250 इजरायलियों को बंधक बनाया गया थ। किंतु बाद में इस संघर्ष का केंद्र बिंदु उत्तरी लेबनान बन गया जब हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला इजरायली हमले में मारा गया। बंकर में छिपे नेतन्याहू और मंत्री ईरानी हमलों के तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कथित तौर पर एक सुरक्षित सुरक्षा बंकर में चले गए हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद हैं। इजरायली सूत्रों का कहना है कि यह कदम नेतन्याहू और शीर्ष नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलों से हमला किए जाने से मध्य पूर्व में तनाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इजरायल में कई उड़ानें निलंबित ईरानी हमलों के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बेन गुरियन हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर दिया गया है। इजरायल के विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि इजरायल का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। उड़ानों को इजरायल के बाहर वैकल्पिक गंतव्यों की ओर भेजा जा रहा है जॉर्डन और इराक ने भी घोषणा की है कि उनके हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। बाइडेन और कमला हैरिस में मंथन उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान मिसाइल हमले से इजरायल की रक्षा के संबंध में अमेरिकी तैयारी की समीक्षा की है। इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले के शुरू होने से कुछ पहले बाइडेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”आज सुबह उपराष्ट्रपति और मैंने इज़रायल के खिलाफ आसन्न मिसाइल हमला शुरू करने की ईरानी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम बुलाई।” हमने चर्चा की कि इन हमलों से बचाव में इज़रायल की मदद करने और क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका की तैयारी कैसी है। ईरान को देंगे मुंहतोड़ जवाब इजराइल रक्षा बलों के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल ने ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई है। रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने एक बयान में कहा, “इस हमले के लिए ईरान को विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे। हमारे पास योजनाएँ हैं और हम उस स्थान पर समय से कार्रवाई करेंगे।” इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार रात को … Read more

महाराजगंज में महिला की फिल्मी स्टाइल में हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महाराजगंज  जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के करमहिया टोला में आपसी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय महिला की फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में शामिल संदीप सहानी और जितेंद्र सहानी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो इस हत्याकांड का कारण बनी। बीती रात संदीप सहानी और उसके परिवार ने जितेंद्र सहानी की पत्नी जसमती देवी को अपने घर बुलाया और बातचीत के दौरान दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए महिला की लाश को बेड के अंदर छिपा दिया गया। जब काफी देर तक जसमती देवी घर नहीं लौटी, तो उसके पति जितेंद्र सहानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से महिला का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि सोनौली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही सभी छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, और पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है, और हमारी टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।” मौके पर बुला ली गई भारी फोर्स पड़ोसी के घर में जसमती की हत्या कर लाश छिपाये जाने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। देखते-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी का माहौल देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गयी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका का शव जिस घर से बरामद हुआ, उस घर के छह सदस्यों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। क्‍या बोली पुलिस  महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से जसमती की लाश बरामद की है। रंजिश को लेकर हत्या की आशंका की जताई जा रही है। जितेंद्र सहानी की तहरीर पर पड़ोसी संदीप सहानी, मनोरमा सहानी, संजू सहानी, राधिका, गौतम सहानी, सोनू सहानी के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Jamaica के PM Andrew Holness से PM Modi की मुलाकात, गेल रहे मौजूद

नई दिल्ली  पीएम नरेंद्र मोदी और जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस के बीच खास मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि नई दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम ‘जमैका मार्ग’ रखा गया है, जो भारत-जमैका के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को उसेन बोल्ट से जोड़ते हुए कहा कि उनकी रफ्तार से भी तेजी से बढ़ेंगे। इस मुलकाता के दौरान पीएम मोदी से क्रिकेट की दुनिया के यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल ने भी मुलाकात की। उन्होंने तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए लिखा- भारत के पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात है। जमैका से भारत, प्यार..। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों का क्रिकेटरों से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- क्रिकेट-प्रेमी देशों के रूप में खेल हमारे संबंधों में बहुत मजबूत और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत के लोगों का क्रिकेटरों से विशेष लगाव है। हमने खेलों में अपने सहयोग को और गहरा करने पर भी चर्चा की। मुझे विश्वास है कि आज की चर्चा के परिणाम हमारे संबंधों को उसेन बोल्ट से भी अधिक तेजी से आगे बढ़ाएंगे और हम नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। मोदी ने जमैका में रहने वाले भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए कहा कि करीब 180 साल पहले भारत से जमैका गए लोगों ने हमारे ‘पीपल टू पीपुल’ संबंधों की मजबूत नींव रखी। जमैका को अपना घर मानने वाले भारतीय मूल के लगभग 70,000 लोग हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण हैं। मैं प्रधानमंत्री होलनेस और उनकी सरकार को उनका ख्याल रखने के लिए धन्यवाद देता हूं…आज आयोजित हो रहा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने टीम इंडिया का साइन किया हुआ बल्ला जमैका के पीएम को गिफ्ट किया, जबकि जमैका के पीएम ने क्रिस गेल का साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया।

बच्चों का स्वच्छता अभियान: छोटे हाथ, बड़ा संदेश

Children’s cleanliness campaign: small hands, big message. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमे स्कूल के आस पास विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई की गई । सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री के पी सिक्केवाल जी द्वारा किया गया । तत्पश्चात शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई का कार्य उत्साह पूर्वक किया गया । इस अवसर पर श्री सिक्केवाल जी द्वारा सभी से अपील की के वे अपने आस पड़ोस में साफ सफाई रखे ।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के श्री संतोष पांसे, महेश देशमुख, राजेश नागले, अभिकेष सातनकार, संदीप देवड़े, श्री मकोड़े, अमन सर, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती माधुरी सांदे, श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती लीना मिश्रा, श्रीमती पायल सातनकार, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती प्रिया ठाकुर, श्रीमती प्रियंका बेडरे, श्रीमती बनायित, कुमारी करुणा चौकीकर, कुमारी अंजू पवार, कुमारी प्रिया झारबड़े, कुमारी तेजस्विनी माथनकर, कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी कंचन चौकीकर आदि उपस्थित थे ।

मेरठ : मेडिकल कॉलेज स्टाफ से मारपीट, 250 रेजिडेंट डॉक्टर्स का इस्तीफा, इमरजेंसी

मेरठ  उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर रात अस्पताल की इमरजेंसी में एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसको लेकर तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। एक जूनियर डॉक्टर ने हंगामा करने से मना किया, जिस पर तीमारदारों और डॉक्टर्स के बीच मारपीट हो गई। इसमे एक जूनियर डॉक्टर का सिर फूट गया। इसके बाद डॉक्टर भड़क गए और डॉक्टरों ने तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर 250 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों को पता चला कि आरोपी तीमारदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए ओपीडी से बाहर आकर परिसर में धरना शुरू कर दिया। इलाज के लिए आए मरीज एक कमरे से दूसरे कमरे में भटकते रहे, लेकिन उनका उपचार नहीं हो पाया। 250 डॉक्टर ने दिया सामूहिक इस्तीफा कार्रवाई की मांग को लेकर सभी जूनियर 250 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा देकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान मेडिकल कॉलेज में एक तीमारदार अपने मरीज लेकर पहुंचा। उपचार न मिलने पर गुस्सा जाहिर करते हुए डॉक्टरों को अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इतना सुनते डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने पुलिस के सामने ही तीमारदार की पिटाई करते हुए गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी जूनियर डॉक्टरों ने मृत महिला के तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं एसपी सिटी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मृत महिला के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे ।

कॉफी या कैफीन पीने से हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद

अगर आप भी फ़ुटबॉल प्रेमी हैं तो आपके लिए न्यूज़ है। आपके पोर्टफोलियो में दो से तीन कप पोर्टफोलियो आपकी सेहत के लिए काफी बढ़िया हो सकते हैं। इससे आपके दिल की बीमारी, मेटाबॉलिक थेरेपी जैसी बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि इससे जुड़ी हैं सुपरमार्केट स्टोर्स। हाल ही में जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में एक नया अध्ययन प्रकाशित किया गया है, जिसमें कैफीन और कैफीन के नियमित सेवन से कई हृदय संबंधी और संरचनात्मक विकारों से बचाव किया जा सकता है। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग पुराने जमाने के रूप से फोटोशूट करते हैं या कैफीन का सेवन करते हैं, खासकर मॉड्रेट अमाउंट में, उन्हें मल्टीपल कार्डियोमेटाबोलिक रोग (सीएम) होने का खतरा कम ही होता है, जिसका मतलब है एक बार में कम से कम दो हृदय या मेटाबॉलिक समस्या होना। अगर आसानी से कार्डियोमेटाबोलिक रोग से जुड़ा एक ऐसा कंडीशन है जिसमें दिल से जुड़ा, मेटाबॉलिज्म से जुड़ा और कई अलग-अलग तरह के प्रभाव शामिल हैं। कार्डियोमेटाबोलिक रोग के कुछ उदाहरणों में शामिल हैं: दिल का दौरा, स्ट्रोक, मधुमेह या मधुमेह, स्टेरॉयड रेस्टिस्टेंस, नॉन-अल्कोहल क्रोमियम, उच्च रक्तचाप के दौरे और सार्करी प्लाज्मा रोग। ​मॉड्रेट अमाउंट में कैफीन के कई सारे फायदे हैं, जिससे हार्ट, लिवर स्वस्थ रहता है। कैफीन के सेवन से मूड ताज़ा रहता है। चॉकलेट में पॉलीफेनोल्स के साथ-साथ मैग्नेशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो दिमाग के लिए काफी अच्छे होते हैं। इससे लगातार बढ़ोतरी होती है और अवसाद का खतरा भी कम होता है। फुला अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडिजेनर एक्टिविटी के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। फुलाए से आप एनर्जी मिल सकते हैं और आप पूरा दिन अपने टैरोताजा से ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। कॉफी के सेवन से किडनी स्टोन का खतरा भी कम हो सकता है। आख़िरकार में किस कप का सेवन करना सही है? बाकी में आप 200-300 कोल्ड कैफीन का सेवन कर सकते हैं यानी आप 2 से 3 कप कॉफी पी सकते हैं। आप अपने टेस्ट को ध्यान में रखते हुए ब्लैक या दूध वाली फूलापी पी सकते हैं। ध्यान रखें इसका अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए फुलाप्पे में अधिक चीनी न रखें। हालाँकि, फूलो की मात्रा व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कोई मेडिकल कंडीशन है तो बेहतर है कि कैफीन या कॉफी की मात्रा डॉक्टर से लेकर डॉक्टर तय की जाए। अधिक मात्रा में कॉफी पीने से होने वाले नुकसान की भी कोशिश की जाती है कि रात को कॉफी पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में कॉफी पीने से, सीने में जलन या पेट में जलन का खतरा बढ़ सकता है। डीहाइड्रेशन का जोखिम हो सकता है। कई लोगों को अधिक शराब पीने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कैफीन के अधिक सेवन से दिल की दर बढ़ सकती है या एंग्जायटी की समस्या हो सकती है अध्ययन के बाद इसमें कोई शक नहीं है कि कैफीन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन किसी भी चीज के अधिक सेवन से शरीर को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। है. इसलिए सबसे बेहतर है कॉफी के सेवन के दौरान इसकी मात्रा पर भी ध्यान दें। साथ ही सही समय का भी पूरा ध्यान रखें ताकि फायदे न मिलें और नुकसान न हो।

प्रगतिशील व्यापारी संघ ने आमला मोक्षधाम में किया वृक्षारोपण…

Progressive Traders Association planted trees in Amla Mokshadham हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के विभिन्न संगठन को साथ लेकर प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला ने मोक्ष धाम परिसर में पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर 10 छायादार पौधे ट्रिगार्ड सहित लगाएं । जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं विभिन्न संगठन के लोग सम्मिलित हुए । प्रगतिशील व्यापारी संघ का मूल उद्देश्य पौधे लगाकर मोक्ष धाम परिसर में पहुंचने वाले लोगों के लिए पर्यावरण की शुद्धता एवं छाया हेतु पौधे लगाए जाना है,साथ ही जन सहयोग एवं आमला मोक्ष धाम समिति ,गौशाला समिति लायंस क्लब, जनकल्याण सेवा समिति, रामजन्मोत्सव समिति ,सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग लेकर मोक्ष धाम का विकास कर उसे सुंदर एवं रमणीय बनाना है जिससे यहां आने वाले लोगों को एक अच्छी अनुभूति हो सके आज प्रातः से ही प्रगतिशील व्यापारी संघ लायंस क्लब ,गौशाला समिति जन कल्याण सेवा समिति आमला मोक्ष धाम समिति, राम जन्मोत्सव समिति सहित विभिन्न सामाजिक सेवी लोग मोक्ष धाम पर पहुंचे और वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया एवं गड्ढे खोदकर पौधे लगाए गए जिसमें ट्रिगार्ड लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया गया । उसके पश्चात पौधों को पानी देकर उन्हें हर सप्ताह 5-5 लोगों के ग्रुप में आकर पानी देने का संकल्प लिया गया । सभी ने इस मोक्ष धाम को हरा भरा एवं रमणीय स्थल बनाने के लिए संकल्प लिया वहीं व्यापारी संघ द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित कर अधिक से अधिक सहयोग करने एवं सभी को इस पुनीत पावन कार्य से जोड़ने के लिए अनुरोध किया गया ।

बेखौफ बदमाश ने शामली में दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से 40 लाख की लूट, होम लोन नहीं चुका पा रहा था, मैनेजर ने दे दिए 40 लाख

शामली  उत्तर प्रदेश के शामली शहर में एक्सिस बैंक में दिन के समय सबकुछ सामान्य चल रहा था। बैंक के रोजाना कामकाज के बीच नकाब लगाए हुए एक शख्स बैंक मैनेजर के चैम्बर में चला गया और उसने खुद के ऊपर होम लोन होने की बात कही। इतने में तमंचा निकालते हुए उसने मैनेजर पर तान दिया और बोला- आज या तो मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। घबराए मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपये निकालकर लाने का आदेश दिया। बैग में पैसे लेकर वह कैशियर को गन पॉइंट पर लिए हुए फरार हो गया। पुलिस अब मामले की तलाश में जुटी है। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिनदहाड़े बेखौफ एक बदमाश ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाश ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की है और बैंक से 40 लाख रुपए की लूट कर आराम से मौके से फरार हो गया है। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। तस्वीरों में आप देख भी सकते हैं कि किस तरह से बदमाश बैंक मैनेजर के चैम्बर में बैठा हुआ और वहीं पर मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर 40 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया और बैंक मैनेजर और बैंक स्टॉफ के हाथ ऊपर कराकर बैंक से फरार हो गए। बैंक में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। सुरक्षा गार्ड के मुताबिक बैंक मैनेजर ने बदमाश पर गोली चलाने से मना कर दिया था। यह पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक की है। घटना से पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी राम सेवक गौतम कई थानों की पुलिस के साथ मौक़े पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जाँच पड़ताल की। एसपी रामसेवक गौतम की तरफ से पूछताछ के दौरान बैंक मैनेजर नमन जैन ने बताया कि एक नकाबपोश बदमाश बैंक मे घुसा और वो सीधा मेरे केबिन में आ गया और मुझे उसने बताया कि उसके ऊपर 38 लाख रुपए का होम लोन है, जिसको वह चुका पाने में असमर्थ है। इसके बाद आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और कहने लगा या तो आज मैं मर जाऊंगा या फिर तुम्हें मार दूंगा। मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर बदमाश ने 40 लाख रुपए की डिमांड की, जिसके बाद मैनेजर ने कैशियर को 40 लाख रुपए लेकर अपने केबिन में आने के लिए कहा। जैसे ही कैशियर मैनेजर के कैबिन में 40 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश ने पैसे एक बैग में रख लिए और मैनेजर और कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर बैंक से फ़िल्मी स्टाइल में बाहर निकला और रफूचक्कर हो गया।

आज सुबह 6 बजे बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ राम रहीम

रोहतक हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से 3 दिन पहले जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। सुबह करीब साढे 6 बजे वो रोहतक की सुनारिया जेल से यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। डेरा प्रमुख को सशर्त 20 दिन की परोल मिली है। राम रहीम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारियां जेल से बाहर लाया गया। सुबह छह बजे से ही जेल के बाहर हलचल बढ़ गई थी और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया था। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को परोल दिए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि इस वक्त राम रहीम को परोल देना उचित नहीं है, विधानसभा चुनाव पर इसका असर पड़ सकता है। इन सबके बीच देर रात हरियाणा सरकार ने राम रहीम की रिहाई के आदेश जारी कर दिए। प्रशासन ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार, राम रहीम को नियमों के तहत पैरोल दी गई है, जो इस वर्ष की बची हुई परोल में से 20 दिन की है। कांग्रेस ने क्यों जताई आपत्ति परोल पर राम रहीम की रिहाई को लेकर चर्चा यह भी है कि विधानसभा चुनावों में लाभ के लिए उन्हें रिहा किया गया है। हालांकि, उनकी परोल शर्तों के साथ है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह पैरोल अवधि के दौरान हरियाणा में नहीं रहेंगे और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे। अगर इन शर्तों का उल्लंघन होता है, तो उनकी परोल तुरंत रद्द कर दी जाएगी। इन मामलों में दोषी है राम रहीम बता दें कि राम रहीम को अदालत ने 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, कोर्ट ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया था।

आज सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, जानें अगले साल 2025 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली आज सर्वपितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। साल का अंतिम सूर्यग्रहण कन्या राशि के हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण को लेकर अक्सर लोगों के मन में डर की स्थिति देखने को मिलती है। आज सर्वपितृ अमावस्या पर एक तरफ जब लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके मन में सवाल है कि क्या सूर्य ग्रहण के दौरान श्राद्ध करना सही रहेगा या फिर क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा? आपके मन में भी अगर यही सवाल है तो आपको बता दें कि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण कंकण सूर्य ग्रहण है, जो भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां कोई सूतककाल या ग्रहण का असर नहीं दिखाई देगा। आइए, जानते हैं आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का समय और अगले साल कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का समय इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगा। वहीं, सूर्य ग्रहण का समापन 2 अक्टूबर की मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण की अवधि 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। ऐसे में जाहिर-सी बात है कि सूर्य ग्रहण के समय के अनुसार भारत में रात हो रही होगी इसलिए यहां सूर्य नजर नहीं आएगा, जिससे सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं है। साल 2025 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण बात करें, अगले साल 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की तो जनवरी 2025 से लेकर दिसम्बर 2025 तक 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे यानि कुल 4 ग्रहण होंगे। 14 मार्च 2025 को लगेगा चंद्र ग्रहण यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जो भारतीय समय के अनुसार 9 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यूरोप, आस्ट्रेलिया, आंशिक अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका में यह चंद्र ग्रहण नजर आएगा। 29 मार्च 2025 को लगेगा सूर्य ग्रहण यह सूर्य ग्रहण भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से यूरोप, उत्तरी एशिया उत्तर/पश्चिम अफ्रीका आंशिक उत्तरी अमेरिका, आदि देशों में देखा जा सकेगा। 7 सितम्बर 2025 को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण यह चंद्र ग्रहण भी उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जो रात 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण भी देखा नहीं जा सकेगा। यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पश्चिमी उत्तर अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका आदि देशों में चंद्र ग्रहण को पूरी तरह देखा जा सकेगा। 21 सितम्बर 2025 को लगेगा आंशिक सूर्य ग्रहण यह सूर्य ग्रहण भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो भारत में पूरी तरह नजर नहीं आएगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात 11 बज शुरू होगा और सुबह 4 बजे तक चलेगा। अमेरिका समोआ, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, अटलांटिक महासागर आदि देशों में नजर आएगा। साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार, 2 अक्टूबर को लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जो भारत में दर्शनीय नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी पड़ रही है. ऐसे में लोगों को चिंता है कि कहीं सूर्य ग्रहण के चलते पितरों के श्राद्धकर्म में कोई बाधा न आ जाए. आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण कब, कहां और कितने बजे दिखेगा. साथ ही यह भी जानेंगे कि भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं. कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लग रहा है. भारतीय समय के अनुसार, इसका आरंभ 2 अक्टूबर की रात को 09.12 बजे होगा. मध्य रात्रि तकरीबन 12.15 बजे सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा. ग्रहण का समापन 3 अक्टूबर की रात 03.17 बजे होगा. सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे 5 मिनट की होगी. कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? खगोलविदों का कहना है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको और पेरू में कुछ जगहों पर दिखाई देगा. क्या भारत में लगेगा सूतक काल? शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. अन्यथा सूतक काल में शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. इस दौरान देवी-देवताओं की पूजा पाठ व उनका स्पर्श भी वर्जित है. इसलिए इस अवधि में मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. कैसे देख सकते हैं सूर्य ग्रहण? सूर्य ग्रहण को देखने के लिए कुछ सावधानियों और सही तरीकों का पालन करना जरूरी है ताकि आपकी आंखों को नुकसान न पहुंचे. नग्न आखों से सूर्य ग्रहण कभी नहीं देखना चाहिए. सूर्य ग्रहण देखने के लिए खास बनाए गए चश्मे का इस्तेमाल करें. आप दूरबीन या टेलीस्कोप का उपयोग करके सूर्य की छवि को किसी सफेद स्क्रीन या दीवार पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं. इस विधि से आप सीधे सूर्य को नहीं देखेंगे, बल्कि उसकी छवि देखेंगे. किन सावधानियों का पालन करें? आमतौर पर जब सूर्य ग्रहण भारत में दिखता है तो 12 घंटे पहले इसका सूतक काल भी लग जाता है. इस काल में बहुत सारी सावधानियों का पालन भी करना पड़ता है. लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए किसी तरह के नियमों के पालन की आवश्यकता नहीं होगी. गर्भवती महिलाओं को भी किसी तरह के चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है. क्यों खास है यह सूर्य ग्रहण? इस सूर्य ग्रहण में सूर्य, चन्द्रमा, बुध और केतु का संयोग बनेगा. राहु और केतु का अक्ष मीन और कन्या राशि में प्रभावशाली हो जाएगा. इसमें सूर्य, मंगल और केतु का प्रभाव बना रहेगा. यह स्थिति दुनियाभर में राजनैतिक रूप से उथल-पुथल मचा सकती है. आर्थिक मोर्चे पर नई चुनौतियों का सामना होगा. … Read more

अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट

टीवीएस मोटर की बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत बढ़ी टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट चेन्नई  दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर ने सितंबर, 2024 में 4,82,495 इकाइयों की खुदरा बिक्री की। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान उसने बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। टीवीएस मोटर ने पिछले साल इसी महीने में 4,02,553 इकाइयों की बिक्री की थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 28,901 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 20,356 इकाई थी। सितंबर, 2024 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 4,71,792 इकाई हो गई। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री 23 प्रतिशत और स्कूटर की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी। सितंबर, 2024 में कंपनी का निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ा। सितंबर, 2024 में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 15,598 इकाई से घटकर 10,703 इकाई रह गई। टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी  घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की सितंबर महीने में कुल घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 69,694 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 82,023 इकाइयों की बिक्री हुई थी। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक समेत कुल 41,063 यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री की जो सितंबर, 2023 के 44,809 वाहनों की तुलना में आठ प्रतिशत कम है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में यात्री वाहन उद्योग ने खुदरा बिक्री में एक साल पहले की दूसरी तिमाही की तुलना में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी। ऐसा उपभोक्ता मांग धीमी होने और मौसमी कारकों की वजह से हुआ। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के कुल वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की बिक्री सितंबर में 28,631 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 37,214 इकाई थी। इस तरह इस खंड में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 79,931 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही की बिक्री से 19 प्रतिशत कम है। अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट  वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड की सितंबर में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,233 इकाई रही। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। सितंबर, 2023 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 19,202 इकाई रही थी। पिछले महीने निर्यात सहित मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) की बिक्री 11,077 इकाई थी, जो सितंबर, 2023 में बेची गई 12,752 एमएंडएचसीवी की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी ने बताया कि सितंबर, 2024 में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री (घरेलू व निर्यात) 6,156 इकाई रही जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 6,450 इकाई थी। अशोक लेलैंड ने कहा कि कंपनी की घरेलू बिक्री (एमएंडएचसीवी व एलसीवी) समीक्षाधीन महीने में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 16,041 वाहन रह गई, जो सितंबर, 2023 में 18,193 वाहन थी।

पुणे में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में 3 की मौत..

पुणे  महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बावधन बुद्रुक इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलिकॉप्टर क्रैश में तीन लोग मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ है। हिंजवडी पुलिस के कंट्रोल रूम में सूचना के बाद मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंचे हैं। पिछले महीने भी यहां एक और हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। इमरजेंसी सर्विसेस की स्थिति का आकलन करने और क्रैश में प्रभावित लोगों को निकालने के लिए टीम पहुंची है। पिंपरी चिंचवाड़ के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुणे जिले में बावधन के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।’ हेलिकॉप्टर की जांच जारी हिंजवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया, ‘बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है, लेकिन हेलीकॉप्टर की सटीक पहचान और स्वामित्व की पुष्टि की जानी बाकी है क्योंकि यह अभी भी आग की लपटों में घिरा हुआ है।’ पुणे हेलिकॉप्टर क्रैश का वीडियो आया सामने पुणे क्रैश का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आसमान से उड़ते-उड़ते हेलिकॉप्टर जमीन पर आकर गिरा। कुछ ग्रामीणों की नजर हेलिकॉप्टर पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बनाया। हेलिकॉप्टर जमीन पर गिरा और इसमें आग लग गई। तेज आवाजों और धमाकों के साथ कुछ ही देर में हेलिकॉप्टर जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

मोदी सरकार की स्मार्ट मीटर-पीसी की ट्रस्टेड सोर्स से जांच की प्लानिंग, पेजर अटैक से इजरायल ने हिज्बुल्लाह को बनाया निशाना

नई दिल्ली  भारत सरकार चीन से आने वाले सामानों पर पैनी नजर रखने के लिए तैयार है। जिस तरह पेजर सप्लाई चेन में कमियों का फायदा उठाकर इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की। उस घटना के बाद भारत सरकार बेहद अलर्ट हो गई है। यही वजह है कि केंद्र ने स्मार्ट मीटर, पार्किंग सेंसर, ड्रोन के पुर्जे और लैपटॉप-डेस्कटॉप जैसे सामानों की जांच ‘विश्वसनीय स्रोत’ से करवाने का प्लानिंग की है। इन इलेक्ट्रिक डिवाइस को ट्रस्टेड सोर्स से जांच की अनिवार्यता के दायरे में लाया जा सकता है। इससे पहले सीसीटीवी के मामले में भी सरकार की ओर से ऐसा ही कदम उठाया गया था। चीन के सामानों को लेकर अलर्ट सरकार सरकार का टारगेट उन सामानों पर कड़ी नजर रखना है जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) का हिस्सा हैं। ऐसी आशंका है कि भारत के उत्तरी बॉर्डर पार की कंपनियों और एजेंसियों को इन उपकरणों से जरूरी डेटा मिल सकता है। ऐसे में सरकार ने निगरानी कैमरों की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों का पता चलने के बाद अब कैमरों की जांच को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए निर्धारित लैब से जरूरी सर्टिफिकेट लेना होगा। इसके अलावा, कुछ खास पुर्जों को भी एजेंसियों की ओर से सर्टिफिकेशन कराना होगा। उसके बाद ही भारतीय या अन्य निर्माता इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। ‘सिस्टम ऑन अ चिप’ को जांच में लाने की तैयारी ‘सिस्टम ऑन अ चिप’ या SoC भी जांच के दायरे में है। यह एक इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) होता है जो एक ही चिप पर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के ज्यादातर कंपोनेंट्स को समाहित करता है। एक सूत्र ने बताया कि हमारा उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए एक विश्वसनीय सप्लाई चेन बनाना है क्योंकि हम कोई कमजोर कड़ी नहीं चाहते। जिसका फायदा विदेशी कंपनियां उठा सकें। खासकर जब हमारे आस-पास शत्रुतापूर्ण नेबरहुड हो। केंद्र सरकार का ये है प्लान सरकार पहले टैरिफ की दीवार खड़ी करके चीन से आयात रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब उसने तकनीकी मानकों पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसका कारण यह है कि WTO के IT Agreement-I (ITAI) के तहत सरकार पर टैरिफ लगाने की सीमाएं हैं। इसके अलावा, चीनी कंपनियां सस्ते उपकरण बनाती हैं और टैरिफ की ऊंची दीवार को पार करके भी बाजार पर अपना कब्जा जमा सकती हैं। सीसीटीवी के बाद सरकार का अगला प्लान जिस तरह सीसीटीवी के लिए अनिवार्य मानकों को पहले सरकारी खरीद के लिए लागू किया गया था और फिर खुदरा बाजार में भी लागू कर दिया गया। ठीक उसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी यही रणनीति अपनाई जा सकती है। इससे भारतीय सेलर्स को बदलाव के लिए तैयारी करने और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने का समय मिल जाएगा। सरकार क्यों करना चाहती है नियमों में बदलाव पिछले साल पीसी और लैपटॉप उद्योग ने आयात पर सरकारी नियंत्रण का विरोध किया था। उनका तर्क था कि इससे आपूर्ति कम हो जाएगी और कीमतें बढ़ जाएंगी, जिससे कंज्यूमर्स पर असर पड़ेगा। हालांकि, सरकार का मानना है कि धीरे-धीरे बदलाव लाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

कुडमुड़ नदी की सफाई कर लायंस, सार्थक सदस्यों ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Lions, Sarthak members started the service week by cleaning the Kudmur river. हरिप्रसाद गोहेआमला । 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर की सेवाभावी अग्रणी संस्था लायंस क्लब सार्थक आमला से जुड़े समिति सदस्यों ने कुडमुड़ नदी की सफाई कर आज से सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर शहर में नई पहल की शुरुवात की है । गौरतलब हो की समिति सदस्य सप्ताह भर नगर में सफाई अभियान चला आमजन से भी शहर को स्वक्ष एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील करेंगे । समिति से जुड़े उपाध्यक्ष लायन यस्वंत चड़ोकार से प्राप्त जानकारी अनुसार Read more : https://saharasamachaar.com/mehra-community-will-move-towards-progress-under-the-leadership-of-santu-pradeep-rathor लायंस क्लब आमला,सार्थक ने 2 अक्तूबर से सेवा सप्ताह का श्रीगणेश किया इस दिन प्रातः ही लायंस सदस्यों ने एकत्र होकर पूर्व प्रधानमंत्री सादगी की प्रतिमूर्ति स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की!बाद आमला की कूडमुड नदी में सफाई कर नदी में जमा कचरा इकट्ठा किया,इसके अलावा नदी पर बने पुल और सड़क को भी स्वच्छ किया ! इस अवसर पर लायन सदस्यों ने राहगीरों और नागरिकों से नदी में कचरा ना फेंकने का अनुरोध किया! इस मौके पर उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार ,पी आर ओ लायन विनय साहू एवं लायन मुस्फता मुस्तू ने बताया कि सेवा सप्ताह का दूसरा दिन 3अक्तूबर को प्लास्टिक मुक्त आमला की मुहिम के अंतर्गत किया जायेगा! आयोजन में लायन समन्वयक लायन जयंत सोनी ,कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन अनिल सोनी पटेल ,पी आर ओ लायन विनय साहू,प्रथम उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार , मुस्तफा मुस्तू ,अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet