LATEST NEWS

रामपुर नैकिन से स्वर्ण आभूषण विक्रेता राजेश भाई सोनी सुबह 4 बजे अचानक घर से लापता

सीधी बिनम्र अपील ,ग्राम रैदुअरिया कला के स्वर्ण आभूषण के निर्माता एवम विक्रेता श्री राजेश भाई सोनी जी दिनाक 4 ,10,2024 को सुबह 4 बजे अचानक घर से लापता हो गए 24 घण्टे के बाद भी कोई पता नही चल रहा घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है  खबर के माध्यम से माध्यम से आप सभी से निवेदन जो तस्वीर लगी है अगर किसी व्यक्ति को दिखाई दे कृपया इस nmbr पर 7440775963 सूचित करने या साथ में घर तक लाने की कृपा करे मुहमागी कीमत दी जाएगी

इंदौर में वैज्ञानिक बना डिजिटल अरेस्ट का शिकार, ठग ने लूटे 71 लाख रुपए

इंदौर देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. पढ़े लिखे और बड़ी नौकरियां करने वाले लोग भी इसके जाल में फंसकर लाखों लुटा दे रहे हैं. बड़ी- बड़ी ठगी करने वालों के लिए इतना ही काफी नहीं था कि अब नया चल पड़ा है ‘डिजिटल अरेस्ट’. इसमें ठग शख्स को फोन पर भी धमकाकर कंट्रोल कर ले रहे हैं. बीते दिनों इसके कई मामले आए. हालिया मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है. यहां एक इंस्टीट्यूट में एटोमिक एनर्जी विभाग के वैज्ञानिक को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख का चूना लगाया गया. डिजिटल गिरफ्तारी साइबर धोखाधड़ी का एक नया तरीका है जिसमें फ्रॉड ऑडियो या वीडियो कॉल करता है. वह खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में दिखाते हुए पीड़ित को उनके घरों तक सीमित कर देता है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि ‘गिरोह के एक सदस्य ने राजा रमन्ना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर (आरआरसीएटी) में वैज्ञानिक सहायक के रूप में काम करने वाले पीड़ित को 1 सितंबर को फोन किया और खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का अधिकारी बताया.’ उसने कहा कि- ‘दिल्ली में एक फोन से महिला उत्पीड़न वाले टेक्स्ट मैसेज भेजे गए हैं और वह सिम आपके नाम पर रजिस्टर है.’ इसके अलावा उसने पीड़ित से कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में भी उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. गिरोह के एक अन्य सदस्य ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और वीडियो कॉल के जरिए साइंटिस्ट और उसकी पत्नी से फर्जी पूछताछ की. डर के मारे वैज्ञानिक ने उस फ्रॉड के कई अलग- अलग अकॉउंट में 71.33 लाख रुपये जमा करा दिए. इस ठगी को समझने में वैज्ञानिक को इतना समय लग गया कि बहुत कुछ लुट चुका था. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों का तालाश कर रही है.    

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश विफल, दो आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

 कुपवाड़ा जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शुक्रवार की रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षाबलों को यहां पर और भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें कि नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के गुगलधारा जंगल में सुरक्षाबलों ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना ने कहा कि आतंकियों के कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिश करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जॉइंट टीम ने इलाके में कुछ हलचल देखी। इसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जॉइंट टीम ने भी करारा जवाब दिया। इसमें उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना की चिनार कोर ने दी जानकारी घाटी में मौजूद सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, “4 अक्टूबर 2024 को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुगलधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सतर्क सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की।” इसके बाद सेना ने एक पोस्ट में बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। चिनार कोर ने पोस्ट किया, “चल रहे ऑपरेशन गुगलधर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।” सेना ने कहा कि क्षेत्र में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि अब 14 अक्टूबर तक किसान कर सकेंगे पंजीयन उमरिया  डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि दिनांक 4 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे शासन के निर्देशानुसार  14 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है।  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान पंजीयन से शेष रहे धान उत्पादक एवं समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के इच्छुक किसानों के धान पंजीयन का कार्य  14 अक्टूबर 2024 तक  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  

बहोरीबंद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन: वन विभाग ने जंगल में तस्करी से बंधे गोवंश को बचाया

Search operation in Bahoriband area: Forest department rescued cattle tied up in the forest for smuggling कटनी, बहोरीबंद। गौवंश की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया हैं। जानकारी के मुताविक बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 190 गोरहा-रक्सेहा के जंगल से वन विभाग की टीम ने 59 नग गौवंश एवं लगभग 10 हजार की कीमत का सागौन तस्करों से जप्त किया है। बहोरीबंद परिक्षेत्र के रेंजन ब्रज मीणा ने बताया कि मुखबिरों ने सूचना दी कि जंगल में बड़ी संख्या में गौवंश को बांध कर रखा गया है और तस्कर मौका पाकर ये गोवंश दूसरे शहर में ले जाकर बेचने की फिराक में है। सूचना के बाद विभाग के वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने कल रात पूरे जंगल मे सर्च अभियान चलाया। करीब 7 से 8 घंटे चले सर्चिंग अभियान में कटनी-दमोह के बीच रक्सेहा-सलैया के जंगल से लगभग 59 नग गौ वंश बरामद किया गया। इस दौरान एक तस्कर भी वन विभाग की गिरफ्त में आया, जिस ने अपना नाम विनय गोंड बताया।बाकी तीन भाग गए। तस्करों के पास से लगभग 7 हजार कीमत की सागौन की बल्ली एवं दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पकड़े गए विनय गौड़ ने पूछताछ में बताया कि स्थानीय निवासी राजू पटेल व अन्य पारधी मिलकर गोवंश को जंगल लाते हैं फिर मौका पाकर इन्हें ट्रकों में भरकर अन्य शहर में भेज दिया जाता है। रेंजर मीणा ने बताया कि पूरे गौवंश को जंगल से सुरक्षित लाकर बाकल थाने के सुपुर्द किया जा रहा हैं। इस पूरे मामले में गौवंश अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी।इस दौरान इनके पास से जप्त की गई सागौन को बल्लियों को राजसात कर लिया गया है। पिछले साल भी यहीं से इन्ही पारधियों के रिश्तेदार के द्वारा गौवंश की तस्करी का मामला सामने आया था। पिछले साल दिसंबर माह में पेंगुलिन भी इन्ही तस्करों से बरामद किया गया हैं।

पूर्वावलोकन: फॉर्म में चल रहे जमशेदपुर एफसी के खिलाफ नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार ईस्ट बंगाल एफसी

अंतरिम मुख्य कोच बिनो जॉर्ज द्वारा प्रबंधित रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड खालिद जमील की उत्साही टीम से भिड़ने के लिए जमशेदपुर जाएगी Preview: East Bengal FC ready to start a new chapter against in-form Jamshedpur FC जमशेदपुर एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में 5 अक्टूबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे ईस्ट बंगाल एफसी से भिड़ेगी। खालिद जमील की टीम फिलहाल तीन मैचों में छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस बीच, ईस्ट बंगाल एफसी लगातार तीन हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है और अंतरिम मुख्य कोच बिनो जॉर्ज कमान संभाल रहे हैं। जमशेदपुर एफसी का ईस्ट बंगाल के खिलाफ अजेय क्रम ● स्टील के खिलाड़ी रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड के खिलाफ अपने पिछले तीन मुकाबलों में नहीं हारे हैं। उनका आखिरी मुकाबला फरवरी 2024 में ईस्ट बंगाल पर 2-1 की जीत के साथ समाप्त हुआ था। हालांकि, जमशेदपुर एफसी ने आईएसएल में कोलकाता के दिग्गजों पर कभी भी लगातार जीत दर्ज नहीं की है। ईस्ट बंगाल एफसी की कोशिश अपने घर के बाहर के रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की है ● 2023-24 सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक ईस्ट बंगाल एफसी ने केवल दो घर के बाहर के मैच जीते हैं। इसके अलावा, वे अपने पिछले तीनों घर के बाहर के मैच हार चुके हैं। हालांकि, रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने जमशेदपुर में अपने दो में से एक घर के बाहर के मैच जीते हैं, जो नवंबर 2022 में 3-1 की जीत थी। “हर मैच आगे बढ़ने का मौका है” अपने पिछले मैच में ओडिशा एफसी से हारने के बाद, जमशेदपुर एफसी ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत की राह पर लौटने का लक्ष्य बनाएगी, जिसने अपने आईएसएल अभियान की उचित शुरुआत नहीं की है। मुख्य कोच खालिद जमील ने मैच से पहले कहा, “अब, यह आगे बढ़ने और आगे क्या होने वाला है, इस पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है। उनका सामना करना एक और महत्वपूर्ण चुनौती होगी, लेकिन मेरा ध्यान पूरी तरह से अपनी टीम को तैयार करने और मैदान पर उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने पर है। हर मैच आगे बढ़ने का मौका है, और हम सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, “हमारा पिछला मैच उम्मीद के मुताबिक नहीं था। हम खुद को सुधारेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। “मुझे पता है कि लड़के और मजबूत होकर वापस आ सकते हैं” कार्ल्स कुआड्राट के जाने के बाद बिनो जॉर्ज ने अंतरिम कोच का पद संभाला है। हालांकि, भारतीय दिग्गज को पूरा भरोसा है और उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम जल्द ही अपने पक्ष में वापसी करेगी। आमने-सामने जमशेदपुर एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी आईएसएल में आठ बार भिड़ चुके हैं। मेन ऑफ स्टील ने तीन मौकों पर जीत हासिल की है। दूसरी ओर, ईस्ट बंगाल दो बार विजयी रहा। तीन मुकाबलों में ड्रॉ रहा। मुख्य खिलाड़ी और मील के पत्थर ● ईस्ट बंगाल के कप्तान क्लेटन सिल्वा तीन गोल के साथ इस मुकाबले में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पिछले चार आईएसएल मैचों में अभी तक कोई गोल नहीं किया है। ● जमशेदपुर एफसी के जॉर्डन मरे ने आईएसएल में अपने पिछले छह मैचों में से प्रत्येक में 10 से अधिक मुक़ाबले लड़े हैं, जो लीग में सबसे लंबा सक्रिय दौर है। मदीह तलाल, जो वर्तमान में ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हैं, ने 2024 की शुरुआत से 10 से अधिक मुक़ाबले लड़ने का लंबा दौर खेला है – फरवरी से अप्रैल के बीच नौ गेम। ● ईस्ट बंगाल के गोलकीपर देबजीत मजूमदार ने 2023-24 संस्करण की शुरुआत से प्रति गेम 3.4 सेव दर्ज किए हैं। यह किसी भी गोलकीपर द्वारा कम से कम पाँच गेम में भाग लेने का उच्चतम कुल है। लेकिन, उन्होंने इस कार्यकाल के दौरान केवल तीन क्लीन-शीट हासिल की। आईएसएल फैंटेसी पिक्स अनवर अली (5.5 करोड़) अब तक 13 फैंटेसी पॉइंट हासिल कर चुके हैं जावी हर्नांडेज़ (9.6 करोड़) इस सीज़न में 17 आईएसएल फैंटेसी पॉइंट हासिल कर चुके हैं इंडियन सुपर लीग को जियोसिनेमा (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम) पर मुफ़्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और स्पोर्ट्स 18 – 3 (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम), एशियानेट प्लस (मलयालम) पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 – 1, स्पोर्ट्स 18 – 2 और स्पोर्ट्स 18 – खेल भी चुनिंदा आईएसएल मैचों का लाइव प्रसारण करेंगे।

जिले में महिलाओं एवं बच्चियों के सषक्तिकरण हेतु विषेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूं अभिमन्यु’’ संचालित किये जाने हेतु बैठक संपन्न

अनूपपुर     महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति समाज में सकारात्मक अलख जगाने व इस हेतु समाज को जागरूक करने के लिये पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेष में जिला स्तर पर दिनांक 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक एक विषेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ प्रारम्भ किया गया है । इस अभियान के अंतर्गत जिलों के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा । ’’मैं हूॅं अभिमन्यू’’ अभियान का उद्देष्य     ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का मुख्य उद्देष्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करना, लड़के/लड़कियों को समाज में समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना, बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, षिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं आज के पुरूष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु उनको संवेदनषील बनाकर रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है । आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार सुश्री सविता सोहाने, पुलिस उप महानिरीक्षक, शहडोल रेंज, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा सोन सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का शुभारम्भ किये जाने हेतु बैठक ली गई । बैठक में उपस्थित महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को अभियान के उद्देष्य से अवगत कराते हुए उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 03.10.24 से 12.10.24 तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये के संबन्ध में बताया गया । अभियान के अंतर्गत जिले के मुख्य संस्थानों में मैराथन दौड़, ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान के संबन्ध में तैयार किये गये पोस्टर्स, नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट, प्रष्नावली एवं जागरूकता हेतु लघु फिल्म दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम जिले में संचालित किये जाने के संबन्ध में बताया गया ।     अभियान के शुभारम्भ अवसर पर सुश्री सविता सोहाने, शहडोल रेंज शहडोल, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा), भोपाल, श्री मोती उर रहमान, पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपपुर, श्री इसरार मन्सूरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर, श्री सुमित केरकेट्टा, एस.डी.ओ.(पुलिस) अनूपपुर, महिला थाना प्रभारी उनि वीरेन्द्र तिवारी, जिले की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं महिला बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, सहायिका, उपस्थित रहीं ।

सूरज शर्मा ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में किया स्वर्ण और रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन

भोपाल मध्य प्रदेश – युवा शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा, जो मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हैं, ने लीमा, पेरू में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल/शॉटगन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम गर्व से ऊँचा किया है। सूरज ने 26 सितंबर से 7 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए दो पदक जीते हैं। उपलब्धियां: व्यक्तिगत रजत पदक: सूरज ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में व्यक्तिगत रूप से रजत पदक प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने 583/600 अंक बनाए। टीम स्वर्ण पदक: इसके अलावा, उन्होंने भारतीय टीम के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता, जिसमें टीम ने कुल 1729/1800 अंक प्राप्त किए। खेल मंत्री ने की सराहना मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सूरज शर्मा की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “सूरज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल व्यक्तिगत पदक जीते हैं, बल्कि हमारे राज्य का नाम भी रोशन किया है। मंत्री सारंग ने सूरज शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।  

माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती

भोपाल मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है, लेकिन वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण जहां दिन में उमस बनी हुई है, वहीं आंशिक बादल बने रहने के कारण रात में भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। तीसरे सप्ताह तक हल्की ठंड मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक बना रह सकता है। माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। दिन में बढ़ी उमस मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर माह में मानसून की वापसी शुरू होने लगती है। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण दिन में जहां उमस बनी रहती है, वहीं रात के तापमान में भी विशेष गिरावट नहीं होती है। तापमान में गिरावट इस माह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा भी होती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगती हैं। माह के अंत तक वातावरण में गुलाबी ठंड महसूस होने लगती है।

जिले में अतिवृष्टि से 100 से अधिक गांवों में सोयाबीन की फसल हुई खराब, किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल सके

भोपाल जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि की वजह से करीब 100 गांव में सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। कुछ गांव में स्थिति यह है कि खेतों में जलभराव है। ऐसे में सोयाबीन की नई फसल फिर से अंकुरित होने लगी है। परेशान किसान विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि उनको शासन से मदद मिलनी चाहिए। अब जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सर्वे कराने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले विधायक विष्णु खत्री भी पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं।जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर का कहना है कि फसल का सर्वे किया जाना चाहिए, जिससे किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल सके। 70 प्रतिशत फसल हुई खराब जिले के खितवास, जूना पानी,बागापुरा, निदानपुर, चाटाहेड़ी बबचिया, तलैया शाह, बरखेड़ा याकूब, डूंगरिया, धतुरिया, दोहाया, सोहाया आदि गांवों में अतिवृष्टि का असर ज्यादा है।अतिवृष्टि की वजह से 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। दाना अंकुरित हो गया है। ऐसे में इसकी किसानों को कोई कीमत नहीं मिलेगी। विनय मेहर ने बताया कि जब खेतों में जाकर देखा तो कई खेतों में पानी भरा मिला। इस कारण किसान फसल की कटाई नहीं कर सके। यह फसल गल गई है। जिन खेतों में पानी नहीं है, वहां लगातार वर्षा की वजह से सोयाबीन का दाना अंकुरित हो गया। कहीं फलियों में दाना दागी या सिकुड़ गया है।

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें’, सीएम का विभागों का निर्देश

‘Resolve problems of entrepreneurs immediately’, CM’s instructions to departments भोपाल ! वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वें जन्म शताब्दी के मौके पर सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक सिंग्रामपुर में हो रही है. इस बैठक के साथ मध्य प्रदेश सरकार कई सौगातें भी दे रही है. इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योग विभाग और सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें. औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के लिए औद्योगिक संस्थानों में भूमि विकास के साथ ही सीवरेज व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दिलवाना सुनिश्चित किया जाए. उद्यमियों को आवश्यक अनुमतियों के लिए भी विभाग द्वारा निरंतर समीक्षा की जाए. छोटे उद्योगों और छोटे उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारी साप्ताहिक रूप से समीक्षा बैठक करें. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जिन जिलों में पावरलूम सेक्टर में विकास की संभावना है वहां आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवायें. 700 से अधिक महिला उद्यमियों ने हिस्सा लियाबैठक में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग की ओर से प्रेजेंटेशन में बताया गया कि इस वर्ष ग्वालियर व्यापार मेले में 1800 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ. उज्जैयिनी विक्रम व्यापार मेले में 2765.25 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ. महिला उद्यमी सम्मेलन भोपाल में 700 से अधिक महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया. लघु उद्योग भारती देवास इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में भी एमएसएमई विभाग ने भूमिका निभाई. पावरलूम के साथ ही गारमेंट्स, टैक्सटाइल, फार्मा फर्नीचर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में विशेष कार्य प्रारंभ किया गया है. एमएसएमई सेक्टर में कुल 850 इकाइयों को 275 करोड़ रुपये की राशि गत अगस्त माह में प्रदान की गई है. स्टार्टअप की संख्या में 150% की वृद्धि है हुईप्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है.कुल 2168 स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित हैं. प्रदेश में कुल साढ़े चार हजार स्टार्टअप और 70 इनक्यूबेटर स्थापित किए गए हैं. भोपाल में स्टार्टअप केंद्र की स्थापना की गई है. गत दो वर्ष में अधिमान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या में 150% की वृद्धि हुई है. भारत सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में प्रदेश को लीडर श्रेणी में स्थान मिला है. अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स से अनुबंध किया गया है जिससे राज्य शासन ने 2.25 करोड़ निवेश किया है. इससे प्रदेश के तीन स्टार्टअप के लिए 11 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.

मध्‍य प्रदेश में 2022 से तबादलों पर लगी हुई है रोक, इसी माह घोषित हो सकती है तबादला नीति

भोपाल जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मांग को देखते हुए मोहन यादव सरकार इसी माह तबादला नीति घोषित कर सकती है। इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करने की तैयारी है। तबादलों पर पिछले डेढ़ साल से प्रतिबंध है। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते तबादले नहीं हो पाए हैं। तब से लेकर बड़े पदों पर अब तक केवल मुख्यमंत्री के समन्वय से ही तबादले हो रहे हैं। अब दोनों ही चुनाव हो चुके हैं। ऐसे में सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तबादले से रोक हटाने जा रही है। प्रस्तावित नीति में प्रावधान किया गया है कि प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही तबादले किए जाएंगे। इसके लिए सरकार के प्राथमिकता वाले जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया गया है। 2022 में तबादलों से रोक हटी थी। इसके बाद अब नई नीति के तहत तबादले किए जाएंगे। एक जिले से दूसरे जिले के लिए स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर तबादले किए जाएंगे, लेकिन ये 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे। जहां भाजपा का कमजोर जनाधार, उन जिलों में वरिष्ठ मंत्रियों को दिया प्रभार मध्य प्रदेश के जिन जिलों में भाजपा का कमजोर जनाधार रहा है वहां प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया गया है। वे प्रभार के जिलों में सरकार और पार्टी दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए कार्य कर रहे हैं। तबादलों में भी यह तालमेल देखने को मिलेगा। इंदौर जैसा महत्वपूर्ण जिला मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास रखा है। भोपाल का प्रभार मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को दिया गया है। छिंदवाड़ा जिला का प्रभार राकेश सिंह के पास है। ऐसे ही महत्वपूर्ण जिलों की कमान वरिष्ठ मंत्रियों को सौंपी गई है। मंत्रियों के बंगलों पर तबादला कराने वाले आवेदकों की भीड़ मंत्रियों के बंगलों पर तबादला कराने के लिए आवेदकों की भीड़ जुट रही हैं। पार्टी और संगठन के पदाधिकारियों के बंगले पर भी तबादले के लिए सिफारिश के लिए जमावड़ा हो रहा है। भोपाल में मंत्रियों के बंगलों पर प्रदेशभर से आवेदन पहुंच रहे हैं। मंत्रालय मुख्यमंत्री सचिवालय में भी विधायक चहेते अधिकारियों की सिफारिश लेकर पहुंच रहे हैं।  

पाकिस्तान का दबाव में फैसला चीनियों की सुरक्षा पर खर्च करेगा 45 अरब रुपये

इस्लामाबाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध प्रांत में बीते सालों में चीनी नागरिकों को टारगेट करते हुए कई हमले हुए हैं। इसके अलावा ग्वादर पोर्ट समेत चीन के सहयोग से बनने वाली कई परियोजनाओं को भी टारगेट किया गया है। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। इसे लेकर चीन की ओर से पाकिस्तान पर दबाव भी था कि वह ऐक्शन ले ताकि उसके नागरिकों की जान और माल की रक्षा की जा सके। अब चीन के दबाव के बीच पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान ने सैन्य बलों के लिए अतिरिक्त 45 अरब रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की है। इसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान में चीनी व्यापारिक हितों की रक्षा करना और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ को बरकरार रखने के लिए सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने ईसीसी बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न उद्देश्यों के लिए सेना को 35.4 अरब रुपये और नौसेना को 9.5 अरब रुपये आवंटित किए जाएंगे। पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार ईसीसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए पहले से ही अधिकृत रक्षा सेवा परियोजनाओं में 45 अरब रुपये के अतिरिक्त अनुदान के लिए रक्षा प्रभाग के आवेदन का मूल्यांकन किया और स्वीकार किया। जून में बजट को मंजूरी मिलने के बाद से यह सैन्य बलों के लिए दिया गया दूसरा सबसे बड़ा अतिरिक्त अनुदान है। इससे पहले, ईसीसी ने ऑपरेशन आज़म-ए-इस्तेहकम के लिए 60 अरब रुपये प्रदान किए थे। ये पूरक अनुदान 2.127 ट्रिलियन रुपये के रक्षा बजट से अधिक है। ईसीसी ने विशेष सुरक्षा प्रभाग दक्षिण के लिए 16 अरब रुपये प्रदान किए, जिसपर दक्षिणी क्षेत्रों में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। इस तरह पाकिस्तान की सेना पर कंगाली के दौर में चीनी नागरिकों और उसके प्रतिष्ठानों की रक्षा के नाम पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

बॉर्डर 2′ में काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल ने किया ऐलान

मुंबई, बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ‘बॉर्डर 2′ में काम करते नजर आयेंगे। जेपी दत्ता निर्मित-निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल की मुख्य भूमिका होगी। अभी हाल ही में बॉर्डर 2 में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुयी है। अब बार्डर 2 की स्टार कास्ट में अहान शेट्टी भी शामिल हो गये हैं। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अहान का बार्डर 2 की टीम में स्वागत किया है। उन्होंने एक टीज़र साझा करते हुये कैप्शन में लिखा,फौजी @अहान शेट्टी का #बॉर्डर 2 की बटालियन में स्वागत है। अहान ने भी इंस्टाग्राम पर यह मौका देने के लिए निर्माताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने लिखा, बॉर्डर एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह एक विरासत है, एक भावना है, और एक सपना सच हुआ है। विडंबना यह है कि जीवन कैसे काम करता है। बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई, जब मेरी मां गर्भवती होने पर सेट पर पिताजी से मिलने गईं। मैं बड़ा हुआ ओपी दत्ता की प्रसिद्ध कहानियाँ सुनकर, जेपी अंकल का हाथ पकड़कर, और निधि दत्ता के पास बैठकर मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि वे क्षण सिनेमा और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मेरे प्यार को कितना आकार देंगे, अब बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना एक पूर्ण सम्मान है। जेपी अंकल, मेरा हाथ थामे रहने के लिए धन्यवाद, मुझे आशा है कि मैं आपको बहुत गौरवान्वित महसूस करवाऊंगा निधि, आपकी कड़ी मेहनत ने इस सपने को साकार किया, आप जो कुछ भी हैं और करती हैं उसके लिए धन्यवाद।’ फिल्म बार्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, किशन कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रही हैं। बार्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।’बॉर्डर 2′ 23 जनवरी 2026 को रिलीज के लिए निर्धारित है।  

रानी दुर्गावती, राष्ट्र प्रेम और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं, उनके सम्मान में हो रही सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रानी दुर्गावती, राष्ट्र प्रेम और महिला सशक्तिकरण को प्रतीक थीं। उनके सम्मान में संग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोंड साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जन्म वर्षगाँठ के अवसर पर हमने पूरे साल अलग-अलग प्रकार के कार्य करने का निर्णय किया था। मुझे इस बात का संतोष है कि सरकार के गठन के साथ ही जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक रानी दुर्गावती और वीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम पर जबलपुर में की थी। उसके बाद अ‍ब 5 अक्टूबर को जन्म दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती की पहली राजधानी सिंग्रामपुर में शनिवार को मंत्रि-परिषद की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें गौरवान्वित होना चाहिये कि हमारी वीरांगना रानी दुर्गावती ने देश की उस समय की कठिन परिस्थितियों में न केवल सुशासन बल्कि वीरता की भी बड़ी मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के सभी विरोधियों से न केवल डटकर मुकाबला किया बल्कि सुशासन की भी मिसाल पेश की। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता है कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य की रक्षा करते हुए एक प्रकार से बहनों को साथ लेकर सेना का नेतृत्व किया। दुश्मनों से मुकाबला किया, जब मौका मिला तो देश पर अपने आपको कुर्बान कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस अवसर पर “श्रीअन्न प्रोत्साहन की एक नई योजना” का शुभारंभ भी हो रहा है जिसमें वर्ष 2024-25 में कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए मोटे अनाज की फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों की राज्य सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन सभी गतिविधियों के पीछे भाव यह है कि हम अपने अतीत के उन सभी गौरवाशाली महापुरुषों और वीरांगनाओं को याद करें जिनसे हमारा देश और प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet