LATEST NEWS

SC ने एक अप्रैल 2021 के बाद जारी 90,000 आईटी पुनर्मूल्यांकन नोटिसों की वैधता बरकरार, समझें मामला

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने आयकर विभाग को राहत देते हुए पुराने प्रावधानों के तहत एक अप्रैल 2021 के बाद राजस्व विभाग द्वारा जारी करीब 90,000 पुनर्मूल्यांकन नोटिस की वैधता बरकरार रखी है। शीर्ष अदालत ने  कई उच्च न्यायालयों के फैसलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि कराधान व अन्य कानून (कुछ प्रावधानों में छूट और संशोधन) अधिनियम (टीओएलए) 2021 आयकर अधिनियम के तहत पुनर्मूल्यांकन नोटिस जारी करने की समय सीमा नहीं बढ़ाएगा। टीओएलए को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान आयकर अनुपालन की समय सीमा बढ़ाने के लिए लाया गया था। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने तीन संसदीय कानूनों आयकर अधिनियम, टीओएलए और वित्त अधिनियम के परस्पर प्रभाव से संबंधित दो कानूनी प्रश्नों पर विचार किया। शीर्ष अदालत ने इस सवालों पर गौर किया, ‘‘क्या टीओएलए तथा इसके तहत जारी अधिसूचनाएं एक अप्रैल 2021 के बाद जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन नोटिस पर भी लागू होंगी और क्या जुलाई तथा सितंबर 2022 के बीच नई व्यवस्था की धारा 148 के तहत जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन नोटिस वैध हैं।’’ प्रधान न्यायाधीश ने 112 पृष्ठों का फैसला लिखते हुए कहा, ‘‘हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि एक अप्रैल 2021 के बाद आयकर अधिनियम को प्रतिस्थापित प्रावधानों के साथ पढ़ा जाना चाहिए और यदि आयकर अधिनियम के प्रतिस्थापित प्रावधानों के तहत निर्दिष्ट कोई कार्रवाई या कार्यवाही 20 मार्च 2020 तथा 31 मार्च 2021 के बीच पूरी होनी है… तो टीओएलए एक अप्रैल 2021 के बाद भी आयकर अधिनियम पर लागू होता रहेगा।’’ पीठ ने कहा कि टीओएलए का प्रावधान ‘‘ आयकर अधिनियम की धारा 149 को केवल आयकर अधिनियम की धारा 148 के तहत पुनर्मूल्यांकन नोटिस जारी करने की समय सीमा में छूट देने तक ही सीमित है।’’ पुनर्मूल्यांकन नोटिस को चुनौती देते हुए विभिन्न उच्च न्यायालयों में 9,000 से अधिक याचिकाएं दायर की गईं और करदाताओं के पक्ष में कई फैसले पारित किए गए। इसके बाद ही राजस्व विभाग को सर्वोच्च न्यायालय का रुख करना पड़ा था। केंद्र ने मार्च 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी और टीओएलए लेकर आया था। 2021 के इस अधिनियम ने पूर्वव्यापी प्रभाव से ‘‘ निर्दिष्ट अधिनियमों के तहत कार्यों को पूरा करने या अनुपालन करने’’ की समय सीमा 20 जून 2020 तक बढ़ा दी। इसके बाद 24 जून 2020 को केंद्र ने टीओएलए के तहत एक अधिसूचना जारी की जिसमें निर्दिष्ट अधिनियमों के तहत कार्रवाई को पूरा करने या अनुपालन करने की समय सीमा 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई। शीर्ष अदालत ने आयकर विभाग की अपील स्वीकार कर ली। आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन नोटिस 2013-14 से 2017-18 तक के कर निर्धारण वर्षों से संबंधित हैं। इसमें शामिल राशि हजारों करोड़ रुपये तक हो सकती है। पीठ को यह निर्धारित करना था कि क्या वैश्विक महामारी के दौरान विशिष्ट अधिनियमों के तहत समय सीमा में छूट देने वाले टीओएलए का लाभ पुनर्मूल्यांकन के लिए समय सीमा को नियंत्रित करेगा। बंबई, गुजरात और इलाहाबाद उच्च न्यायालयों ने विभिन्न आधारों पर सभी पुनर्मूल्यांकन नोटिस रद्द कर दिए थे। उनका मुख्य तर्क यह था कि नए प्रावधान अधिक लाभकारी थे और करदाताओं के अधिकारों तथा हितों की रक्षा के लिए थे। इन उच्च न्यायालयों ने कहा था कि टीओएलए पुनर्मूल्यांकन नोटिस जारी करने की समय सीमा नहीं बढ़ाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि एक अप्रैल 2021 के बाद आयकर अधिनियम के प्रतिस्थापित प्रावधान पूर्वव्यापी रूप से लागू होंगे, यहां तक कि पिछले मूल्यांकन वर्षों के लिए भी.. परिणामस्वरूप नई पुनर्मूल्यांकन व्यवस्था को टीओएलए के साथ पढ़ा जाना चाहिए, जिसने वैश्विक महामारी के कारण अस्थायी रूप से समय सीमा बढ़ा दी थी। वैश्विक महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आयकर विभाग को 20 मार्च 2020 और 31 मार्च 2021 के बीच जारी किए गए नोटिस के लिए विस्तारित समय सीमा का लाभ उठाने की अनुमति दी गई। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि टीओएलए पुरानी पुनर्मूल्यांकन व्यवस्था के संचालन को संशोधित धारा 149 में निर्दिष्ट समय-सीमा से आगे नहीं बढ़ा सकता। आयकर अधिनियम की धारा 149 करदाताओं को आयकर नोटिस जारी करने की समय-सीमा से संबंधित है। इसके तहत ‘‘ संबंधित कर समीक्षाधीन वर्ष के लिए धारा 148 के तहत कोई नोटिस जारी नहीं किया जाएगा।’’    

मध्य प्रदेश सहित देश के 21 राज्यों के तिलहन बीज उत्पादक 347 जिलों में उन्नत बीज दिए जाएंगे: कृषि मंत्री शिवराज

भोपाल देश में खाद्य तेल की आवश्यकता की पूर्ति के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता सरकार समाप्त करेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन बनाया है। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश सहित देश के 21 राज्यों के तिलहन बीज उत्पादक 347 जिलों में उन्नत बीज दिए जाएंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यह बीज तैयार करेगा और फिर प्रमाणित बीज किसानों को निश्शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पूरे देश में 600 क्लस्टर बनाए जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा में दी। खाद्य तेल मिशन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने बताया कि 10 हजार 103 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत बीज उत्पादन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभी हमें देश की खाद्य तेल की आवश्यकता के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है। इस समाप्त करके आत्मनिर्भर बनने के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन बनाया है। इसमें उन जिलों को शामिल किया गया है, जहां तिलहन का उत्पादन होता है। किसान हित में उठाए कई कदम मंत्री शिवराज ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 120 दिन में किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं। देश में अब जो तेल आयात होगा, उस पर आयात शुल्क 27 प्रतिशत देना होगा। यह अभी शून्य था। पाम आयल और बाकी तेल के आने से सोयाबीन सहित अन्य उपज के मूल्य काफी कम हुए थे। आयात शुल्क लगाने से औसत पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल सोयाबीन का मूल्य बढ़ा है और यह क्रम जारी है। सोयाबीन भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है ताकि मूल्य ठीक दिए जा सकें। इसी तरह बासमती चावल के निर्यात पर न्यूनतम निर्यात शुल्क लगा था, जिसे समाप्त कर दिया है। निर्यात बढ़ने से बासमती की कीमत बढ़ेंगी। इसकी तरह गैर बासमती चावल के निर्यात से प्रतिबंध हटाने के कारण भी किसानों को धान का अच्छा मूल्य मिलेगा। प्याज का निर्यात शुल्क भी 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। इसका सीधा लाभ किसानों को होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि पर्व पर बहनों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था के दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर बहनों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी जिलों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से महिला पुलिस बल निरंतर पेट्रोलिंग करेगी तथा बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। महिला बल के सहयोग के लिए अन्य पुलिस बल भी तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निगरानी के अत्याधुनिक साधन जैसे ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा आदि का भी बहनों की सरक्षा के उद्देश्य से प्रयोग किया जाएगा।  

सीएस अनुराग जैन : आधे अधूरे स्टॉफ के सहारे प्रदेश का खनिज विभाग? दिए निर्देश

CS Anurag Jain: State’s Mining department running with half staff? Gave instructions MP Mining Department: तीन महीने की रोक हटने के बाद एक बार फिर से नर्मदा नदी सहित अन्य नदियों से रेत निकालने का काम शुरू होगा. लेकिन यह काम बेहतर ढंग से संचालित होने की उम्मीद कम ही है, ऐसे में अवैध व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकता है. दरअसल, प्रदेश का खनिज विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है. प्रदेश के किसी जिले में माईनिंग अधिकारी नहीं है तो किसी जिले में प्रभारी इंस्पेक्टरों के भरोसे काम चलाया जा रहा है. जबकि कुछ जिलों में तो मिट्टी परीक्षण अधिकारी खनिज इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं. अब मध्य प्रदेश के नवागत मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही खनिज विभाग की भी समीक्षा की. इस दौरान माइनिंग को लेकर दिशा निर्देश दिए. सीएस ने कहा कि आप लोग थोक में माइनिंग लीज तो दे देते हैं, लेकिन बाद में तमाम तरह की अनुमतियां देने में लटकाते हैं. सीएस द्वारा लिए गए इस फीडबैक से उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही माइनिंग विभाग में स्टाफ की पूर्ति हो सकेगी. प्रभारी इंस्पेक्टर के भरोसे यह जिलेप्रदेश के कई जिले प्रभारी खनिज इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहे हैं. जिनमें श्योपुर, मंदसौर, शहडोल, मंडला, बड़वानी, शाजापुर, देवास, कटनी और भोपाल शामिल हैं, जहां प्रभारी खनिज इंस्पेक्टर प्रभारी माइनिंग अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं. जबकि भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर में तो यह पद खाली है. यहां तैनात खनिज इंस्पेक्टर को भोपाल में अटैच किया गया है. मिट्टी परीक्षण अधिकारी के भरोसे जिम्मेदारीप्रदेश के कुछ जिले तो ऐसे हैं, जहां खनिज इंस्पेक्टर की भूमिका मिट्टी परीक्षण अधिकारियों द्वारा संभाली जा रही है. इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, नीमच, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सागर में मिट्टी परीक्षण अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि रायसेन, कटनी और सतना जिले में माइनिंग अधिकारी ही नहीं है. ऐसे में यह जिले भी प्रभारियों के भरोसे ही संचालित हो रहे हैं. माइनिंग विभाग में स्टाफ की कमी व अवैध रेत उत्खनन को लेकर जब माइनिंग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस-जिस जिले में माइनिंग अधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर के पद खाली है, वहां पदों की पूर्ति की जाएगी साथ ही अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा.

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

पुरुष और महिला एचआईएल लीग मुकाबले एक साथ रखा जाना सराहनीय कदम : सविता पुरुष और महिला लीग हॉकी लीग एचआईएल मुकाबले एक साथ रखा जाना एक अच्छा कदम – सविता हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पुनिया ने हॉकी इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा है कि  पुरुष और महिला लीग हॉकी लीग एचआईएल मुकाबले एक साथ रखा जाना एक अच्छा कदम है।  हॉकी इंडिया लीग के इतिहास में ये पहली बार है जब इस टूर्नामेंट में पुरुष टीमों के साथ ही महिला टीमें भी भाग लेंगी। इस दौराना दोनो को ही एक बराबर महत्व दिया जाएगा। हॉकी इंडिया लीग इस साल दिसंबर में आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में 8 पुरुष टीमें और 6 महिला टीमें भाग लेंगी। खास बात यह है कि पुरुष और महिला लीग एक साथ खेली जायेगी, जो वैश्विक खेल लीग में एक बड़ा क्षण होगा। सविता ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, पुरुष और महिला एचआईएल एक साथ चलेंगे, जो ऐसा कुछ है जो मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य खेल में पहले हुआ है। हॉकी इंडिया ने हमेशा ही सुनिश्चित किया है कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के साथ समान व्यवहार किया जाए। पुरुष और महिला टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच या प्रतियोगिता जीतती हैं, तो दोनों को ही बराबर पुरस्कार राशि मिलती है। यह हॉकी इंडिया के खेलों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को दर्शाता है। एक खिलाड़ी के रूप में, एक ऐसे संगठन का हिस्सा बनना खुशी देने के साथ ही सशक्त अनुभव कराता है। सविता ने कहा कि महिला एचआईएल से उभरती हुई प्रतिभाओं को एक मंच मिला है। इससे भारतीय हॉकी में एक बड़ा बदलाव आयेगा। युवा महिला एथलीटों के लिए, यह मंच न केवल उन्हें उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगा, बल्कि खिलाड़ी के रूप में भी सुधार करेगा। हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी। लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं। खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये में की जाएगी।  

केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान, चौहान ने बताया ऐसे होंगे किसान मालामाल?

Big announcement by Union Agriculture Minister, Chauhan told how farmers will become rich? भोपाल ! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्याज के दाम में इजाफा नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास प्याज का बंपर स्टॉक है. सरकार जरूरत पड़ने पर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति करेगी. आज (शुक्रवार) केंद्रीय मंत्री भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने सोयाबीन का मिनियम सपोर्ट प्राइज तय किर दिया है. पॉम आयल आने के कारण सोयाबीन की कीमत कम हुई है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के लिए भी अच्छी खबर सुनाई. पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि बासमती का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइज समाप्त कर दिया गया है. गैर बासमती पर भी सरकार ने प्रतिबंध हटाया है. उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के उत्पादन में 10 मिलियन टन का फर्क है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के पास प्याज का बंपर स्टॉक है. जरूरत पड़ने पर सरकार स्टॉक से प्याज रिलीज करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव में बीजेपी जीत रही है. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. किसानों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्या दी खुशखबरी? शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में भी बीजेपी को जनता का समर्थन मिलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगायेगी. हरियाणा में विधानसभा के चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे. मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को किसानों का हितैषी बताया. उन्होंने खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि के विकास और किसानों के हित में दो नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. पीएम कृषि विकास योजना और कृषि उन्नत योजना से किसानों को लाभ मिलेगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की उन्नति के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है.

बिहार के कई शहरों के विमान टिकटों के किराए में दोगुना बढ़ोतरी, जबकि दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइटों के टिकट अब भी किफायती दर पर

पटना  शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। कई लोग अपने अपने शहर  व गांव लौटने लगे हैं। वहीं बिहार के लोग भी छठ पूजा के चलते अपने घरों को लौटने की तैयारी में हैं। हालांकि बिहार आने वालों की संख्या महापर्व छठ पर कई गुणा बढ़ जाती है। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से लोग विमान से जाना पसंद करते हैं। वहीं विमानन कंपनियां इसका फायदा उठाने से नहीं चूकतीं, क्योंकि आरक्षित रेल टिकटों की मारामारी चार-पांच महीने पहले से ही होने लगती है। बिहार में सात नवंबर को छठ महापर्व का आगाज होगा। ऐसे में कई शहरों के विमान टिकटों के किराए में दोगुना बढ़ोतरी हो चुकी है। लेकिन, दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइटों के टिकट अब भी किफायती और औसत दर पर मिल रहे हैं। पुणे, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य शहरों से पटना आने वाले यात्रियों को चार से छह नवंबर तक ज्यादा किराया देना होगा। शहर        4 नवंबर    5 नवंबर    6 नवंबर    औसत किराया पुणे        12,611    12,506    11,100    6,500 दिल्ली        8,598    8,845    8,354    4,500 मुंबई        14,739    10,749    7,035    6,400 बेंगलुरु    10,493    11,581    7,235    7,200 हैदराबाद    9,635    9,206    9,206    6,400 चेन्नई        10,362    11,040    7,572    7,100 कोलकाता    6,647    6,122        6,647    3,500    

इंजीनियरिंग करने के बाद नहीं मिल रही है नौकरी तो कर लें ये काम, चमक उठेगा करियर

इंजीनियरिंग के बाद नौकरी को लेकर परेशान हैं तो आइये आपके करियर को मजबूत बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कोर्स के बारे में जानते हैं, जो आपको उच्च सैलरी वाली नौकरियों के लिए तैयार करते हैं. इंजीनियरिंग के बाद करियर की राह में आगे बढ़ने के लिए कई शॉर्ट टर्म कोर्स हैं, जो आपको उच्च सैलरी वाली नौकरी दिलाने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में जो आपके करियर को निखार सकते हैं. डाटा एनालिटिक्स डाटा एनालिटिक्स एक ऐसा कोर्स है जो आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है. इसमें आपको डेटा इकट्ठा करने, उसका विश्लेषण करने और बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करने की तकनीकें सिखाई जाती हैं. इसके बाद आप डाटा एनालिस्ट या बिजनेस एनालिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं, जो उच्च सैलरी वाली नौकरियों में शामिल हैं. वेब डेवलपमेंट वेब डेवलपमेंट का कोर्स आपको वेबसाइट बनाने और प्रबंधित करने की स्किल्स सिखाता है. इस कोर्स में आपको HTML, CSS, और JavaScript जैसी तकनीकों का ज्ञान दिया जाता है. इस क्षेत्र में नौकरी के कई अवसर हैं, और सैलरी भी अच्छी होती है. साइबर सिक्योरिटी साइबर सिक्योरिटी में शॉर्ट टर्म कोर्स करने से आप विभिन्न प्रकार के साइबर हमलों से अपने सिस्टम को सुरक्षित रख सकते हैं. इस क्षेत्र में सुरक्षा विशेषज्ञों की मांग बढ़ रही है, और यह एक उच्च सैलरी वाली नौकरी पाने का एक अच्छा जरिया है. डिजिटल मार्केटिंग डिजिटल मार्केटिंग कोर्स आपको ऑनलाइन मार्केटिंग की स्किल्स सिखाता है, जैसे कि SEO, SEM, और सोशल मीडिया मार्केटिंग. इस क्षेत्र में फ्रीलांसिंग के अवसर भी हैं और अच्छे पैकेज भी मिलते हैं. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का शॉर्ट टर्म कोर्स आपको प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक प्रबंधित करने की कला सिखाता है. इस कोर्स के बाद आप प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम कर सकते हैं, जो कि बहुत अच्छी सैलरी वाली नौकरी होती है.  

थलपति 69 में थलपति विजय के साथ काम करेंगे गौतम मेनन

मुंबई, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता गौतम वासुदेव मेनन फिल्म थलपति 69 में काम करते नजर आयेंगे। केवीएन प्रोडक्शंस ने घोषणा की है कि गौतम वासुदेव मेनन आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म थलपति 69 के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, यह पता चला था कि बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू इस फिल्म में शामिल हो गए हैं। गौतम मेनन के साथ, थलपति 69 के कलाकारों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक बन गई है। यह बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म थलपति विजय की अंतिम फिल्म हो सकती है। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण द्वारा निर्मित, थलपति 69 ,अक्टूबर 2025 में तमिल, तेलुगु और हिंदी में बड़े पैमाने पर अखिल भारतीय रिलीज़ के लिए तैयार है।  

बोरियाखुर्द खेल मैदान में बनेगा 55 फीट का रावण, 40-40 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण : अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी

रायपुर बोरियाखुर्द खेल मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारी में मोहल्ले के लोग अभी से जुट गए है। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 55 फीट का रावण, 40-40 फीट का मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहण किया जाएगा, जिसे कारीगर अभी से बनाने में जुट गए है। दशहरा समिति के मीडिया प्रभारी एवं प्रचार प्रसार के विजय वर्मा व फलेश्वर साहू ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बच्चों एवं युवाओं द्वारा पतंगबाजी के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम को 7 बजे रावण दहन किया जाएगा इससे पहले भव्य आतिशबाजी की जाएगी। रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अंजोर लोक कला मंच के गरिमा स्वर्णा दिवाकर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पूर्व गुरुवार को आयोजन स्थल पर भूमि पूजन कर तैयारियां प्रारंभ की गई। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लच्छूराम निषाद, उपाध्यक्ष रमेश कुमार नंदे, दूज राम साहू, सचिव रुद्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष कोमल साहू, एनके शुक्ला, लेखराम साहू, संदीप साहू, गोपाल साहू, रोशन लाल साहू, धनराज सतपुते, मोहित सेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

इंदौर शहर में अत्यधिक यातायात दबाव वाले चौराहों पर विदेश की तर्ज पर यलो बाक्स जंक्शन बनाए जा रहे

 इंदौर  इंदौर शहर के बिगड़े यातायात को व्यवस्थित करने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। अब शहर के व्यस्ततम चौराहों पर नगर निगम यलो बाक्स जंक्शन बना रहा है। हाल ही में हाई कोर्ट और रीगल तिराहे पर इसे बनाया गया है। लेकिन अधिकांश वाहन चालकों को इसका पालन कैसे करें, इसकी जानकारी तक नहीं है। इसलिए अब यातायात विभाग वाहन चालकों को जागरूक कर रहा है। बता दें कि अत्यधिक यातायात दबाव वाले चौराहों पर विदेश की तर्ज पर यलो बाक्स जंक्शन बनाए जा रहे हैं। इसके पहले देवास नाका, लैंटर्न चौराहा, नौलखा, इंद्रप्रस्थ चौराहा आदि जगह इस तरह के जंक्शन बनाए जा चुके हैं, लेकिन वाहन चालकों को इसकी जानकारी ही नहीं है। रात में चमकने वाले स्टापर भी लगेंगे चौराहों पर रात में चमकने वाले स्टापर भी लगाए जा रहे हैं। ये सूर्य की रोशनी से चार्ज होंगे और रात में वाहन चालकों को दूर से नजर आएंगे। इससे दुर्घटना रुकेगी। वहीं शहर में डिवाइडरों की पेंटिंग का काम भी चल रहा है। वाहन चालक और राहगीरों को कर रहे जागरूक यातायात सिपाही सुमंत सिंह कछावा ने बताया कि अधिकांश वाहन चालकों को यलो बाक्स जंक्शन के बारे में जानकारी नहीं है। गुरुवार को हमने पलासिया चौराहे पर राहगीरों को जागरूक किया। उन्हें बताया कि पैदल सड़क पार करने के लिए यलो बाक्स का उपयोग न करते हुए सिर्फ जेब्रा क्रासिंग का ही उपयोग करें। इसी तरह वाहन चालकों को भी बताया कि रेड सिग्नल होने पर स्टाप लाइन पर रुकना है, यलो बाक्स में नहीं आना है। यलो बाक्स जंक्शन पर विशेष ध्यान रखें     यलो बाक्स जंक्शन पर विशेष ध्यान रखना होगा। अभी विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। आगे चलकर नियम नहीं मानने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जाएगी। – अरविंद तिवारी डीएसपी, यातायात विभाग यलो बाक्स जंक्शन क्या है यलो बाक्स जंक्शन का चलन विदेश और भारत के बड़े शहरों में किया जाता है, ताकि किसी तरह की सड़क दुर्घटना न हो और यातायात सुगमता से चले। चौराहों पर वाहन चालकों के रुकने के लिए स्टाप लाइन होती है। फिर पैदल चलने वालों के लिए जेब्रा क्रासिंग बने होते है। इसके बाद यलो बाक्स जंक्शन बनाते हैं। इसका उपयोग वाहन चालक और पैदल राहगीरों के लिए अलग-अलग है। चौराहे पर वाहन चालकों को स्टाप लाइन पर रुकना होता है, लेकिन वे जेब्रा क्रासिंग पार कर यलो बाक्स में खड़े हो जाते हैं। वहीं पैदल राहगीरों को भी यलो बाक्स में न जाकर सिर्फ जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करनी चाहिए।

शारदीय नवरात्रि 2024: तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा पूजा विधि

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि मनुष्य अत्यंत सौम्य और शांत है, जो सुख-समृद्धि प्रदान करता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से वैभव बढ़ता है, सुखों में वृद्धि होती है और सामाजिक प्रभाव भी बढ़ता है। लोग आपको सम्मान देना शुरू कर देते हैं। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि माँ अत्यंत सरल सौम्य, शांत और ममतामयी है। माँ इस रूप में अपने भक्‍तों की सुख-समृद्धि में वृद्धि करती है। मां चंद्रघन माता की पूजा करने से आपके सुखों और भौतिक सुखों में वृद्धि होती है और मां दुर्गा समाज में आपका प्रभाव बढ़ता है। आइए विस्तार से जानें मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, भोग और पूजा मंत्र व आरती। माँ का चंद्रघंटा नाम कैसे मनाया जाता है? माँ की पूजा से जीवन में सफलता मिलती है। माँ के मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा होता है, इसलिए उन्हें चंद्रघन कहते हैं। मां चंद्रघन को अलौकिक, किशोरी और ममतामयी के रूप में माना जाता है। माँ के इस रूप की पूजा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में आदर्श की स्थापना होती है। माँ की पूजा सूर्योदय से पहले करनी चाहिए। पूजा में लाल और पीली गेंदे के फूल चढ़ाने चाहिए। माँ के मस्तक पर अर्धचन्द्र के आकार का शोभायमान है, इसलिए देवी का नाम चन्द्रघन बताया गया। पूजा में शंख और घंटियाँ के साथ पूजा करने से माँ की शोभा होती हैं और कृपालु मोती मिलते हैं। माँ चंद्रघंटा का रूप नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा होती है। माँ का रंग सोने जैसा चमकीला है और वह शेर की सवारी करती है। उनके आठ हाथों में कमल, धनुर्धर, बाण, तलवारें, कमंडल, त्रिशूल और गदा जैसे अस्त्र-शस्त्र हैं। माँ के गले में सफेद फूलों की माला और सिर पर चंद्रमा से रत्नजड़ित मुकुट है। माँ सदैव युद्ध की मुद्रा में तंत्र साधना में लीन रहती हैं। उनकी पूजा करने से आपके तेज और प्रभाव में वृद्धि होती है। आपके समाज में आपका एटमविश्लेषण विशाल है और आपके समाज में विशेष वर्गीकरण होता है। माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि नवरात्रि में तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा का महत्व बताया गया है।  सुबह स्नान करके साफ-सुथरा साबुन और मां का ध्यान करें।  मां चंद्रघंटा की मूर्ति को लाल या पीले वस्त्रों में स्थापित करें।  मां को कुमकुम और अक्षत से सुरक्षित करें और विधान से पूजा करें।  मां चंद्रघंटा का रंग पीला अत्यंत प्रिय है। माँ को मिठाई और दूध से बनी खीर का भोग।  पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती और चंद्रघंटा माता की आरती का पाठ भी करें। ऐसा करने से मां खुश होती हैं और भक्त अपनी कृपा बरसाती हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा में मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग लगाया जाता है। माँ को केसर की खीर बहुत पसंद है. आप लौंग, इलायची, पंचमेवा और दूध से बनी मिठाइयाँ बनाकर भी माँ को भोग लगा सकते हैं। ब्लॉग में मिसरी जरूर रखें और पेड़े भी चढ़ा सकते हैं। मां चंद्रघन की पूजा में लाल रंग का महा सिद्धांत लाल रंग की शक्ति और तीरंदाजी का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघन की पूजा में लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है। ऐसा करने से मां चंद्रघंटा आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाती हैं। इससे आपके सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। आपकी टार्की होती है और आपके अंदर एक नया एटमविश्लेषणवास पैदा होता है। माँ चन्द्रघन पुष्पा का पूजा मंत्र पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।। वन्दे शाश्वत लाभाय चन्द्राधिकृत शेखरम्। सिंहरूढ़ा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥ सामुदायिक स्थितां तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्। रंग, गदा, त्रिशूल, चापचर, पदम् कमण्डलु मंगल वरभीतकराम॥ मां चंद्रघंटा आरती जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे सभी काम। चन्द्र समान तुम शीतल दाती। चन्द्र तेज किराए में समाती। क्रोध को शांत करने वाली। गैजेट बोल सिखाने वाली। मन की मालक मन भाती हो। चन्द्र घंटा तुम वरदाती हो। सुंदर भाव को वापस लाने वाली। हर संकट में डूबने वाली। हर रविवार जो तुम ध्यान करो। श्रद्धा जो विनय सुनाएं। मूर्तिपूजक चंद्र आकार सन्मुख घी की ज्योत जलें। नज़र कहे मन की बात. पूर्ण आस करो जगदाता। काँची पुर स्थान। कर्नाटिका में मन प्रियजन। नाम तेरा रतु महारानी। भक्त की रक्षा करो भवानी।

दादर-भुसावल के बीच चलेंगी 140 स्पेशल ट्रेनें, वर्ष के अंत तक मिलेगी सुविधा, क्या है प्लान?

मुंबई  सेंट्रल रेलवे ने दिवाली के कारण ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए दादर और भुसावल के बीच चलने वाली 104 विशेष लंबी दूरी की ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। जो कि वर्तमान में नवरात्रि उत्सव के साथ चल रही है। इस फैसले से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल त्योहारों के दौरान गांव जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी होती है। इनमें गणेशोत्सव, नवरात्रि और दिवाली त्योहार शामिल हैं। ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने दादर और भुसावल के बीच चलने वाली 104 स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा दिया है। ये है योजना… ट्रेन नंबर 09051 दादर-भुसावल और ट्रेन नंबर 09052 भुसावल-दादर हर सोमवार, बुधवार और गुरुवार को चलेगी और इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09049 दादर-भुसावल चलने वाली (26 यात्राएं) और ट्रेन संख्या 09050 भुसावल-दादर दोनों साप्ताहिक विशेष ट्रेनें प्रत्येक शुक्रवार को चलेंगी। इन ट्रेनों को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। दोनों ट्रेनों के समय, स्टॉपेज और कोच में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वेबसाइट पर रिजर्वेशन खुला सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के साथ-साथ www.irctc.co.in पर विशेष किराये के साथ सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए आरक्षण खुला है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के विस्तृत ठहराव के लिए www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाने या NTES ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। रेलवे शहर में तीन सौ पौधे लगाएगाउधर ‘स्वच्छता सेवा’ के तहत एक हरित पहल के तहत मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की ओर से शहर और इसके आसपास तीन सौ पेड़ लगाए जा रहे हैं। हरित और स्वस्थ पर्यावरण के लिए यह पहल शुरू की गई है। हाल ही में अपर मंडल रेल प्रबंधक पीएस खैरकर के नेतृत्व में पूरे विभाग में हजारों पौधे लगाए गए। रेलवे का लक्ष्य अकेले नागपुर शहर और उसके आसपास तीन सौ पेड़ लगाने का है। इस गतिविधि में रेलवे के कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने युवाओं से ‘बाहर निकलकर मतदान करने’ का आग्रह किया

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मनु भाकर ने कहा कि एक ‘जिम्मेदार नागरिक’ के तौर पर उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला। Haryana assembly elections: Olympic medallist Manu Bhaker urges youth to ‘come out and vote’ हरियाणा ! दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने शनिवार को युवाओं से बाहर निकलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने का आग्रह किया।हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट और महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दो कांस्य पदक जीतेअपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भाकर ने कहा कि एक ‘जिम्मेदार नागरिक’ के तौर पर उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला।भाकर ने एक्स पर लिखा, “मुझे स्याही लगी है! एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैंने आज सुबह हरियाणा विधानसभा चुनाव में गर्व के साथ अपना वोट डाला। मैं सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें। आपका वोट मायने रखता है।”हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ, भारतीय चुनाव आयोग ने कहा। चुनाव आयोग ने कहा कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 1 बजे तक अंबाला में 39.47 प्रतिशत, भिवानी में 38.27 प्रतिशत, फतेहाबाद में 40 प्रतिशत, हिसार में 38.34 प्रतिशत, करनाल में 39.74 प्रतिशत, रोहतक में 36.19 प्रतिशत, सोनीपत में 33.64 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान पंचकूला में हुआ, जहां दोपहर 1 बजे तक 25.89 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी सत्ता विरोधी लहर और किसान आंदोलन तथा पहलवानों के विरोध के मुद्दों पर सत्ता वापस लेने की कोशिश कर रही है। हरियाणा में मुख्य चुनाव लड़ने वाली पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (आईएनएलडी-बीएसपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन शामिल है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल, 1,031 उम्मीदवारों के साथ 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 20,632 मतदान केंद्र स्थापित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को महाराष्ट्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को महाराष्ट्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और वहां वाशिम, ठाणे और मुंबई में विकास की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। विज्ञप्ति के अनुसार, श्री मोदी वाशिम में आज  लगभग 23,300 करोड़ रुपये की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री वहां बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत की झांकी प्रस्तुत करने के लिए , पीएम बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र के इस दौरे में प्रधानमंत्री ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस क्षेत्र में शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना शामिल है। प्रधानमंत्री मुंबई मेट्रो लाइन 3 चरण-1 के आरे जेवीएलआर से बीकेसी को जोड़ने वाले खंड का कल उद्घाटन करेंगे। वह ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना और एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री नवी मुंबई हवाईअड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (एनए आईएनए) परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, श्री मोदी आज  पहले वाशिम पहुंच कर पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे पोहरादेवी स्थित जगदंबा माता मंदिर में दर्शन करेंगे। वह वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे श्री मोदी वहां कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23,300 करोड़ रुपये की कई पहलों की शुरुआत करेंगे। शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम करीब छह बजे बीकेसी मेट्रो स्टेशन से वह बीकेसी से आरे जेवीएलआर, मुंबई तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बीकेसी और सांताक्रूज स्टेशनों के बीच मेट्रो में यात्रा भी करेंगे।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet