LATEST NEWS

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को मिली अब तक सबसे बड़ी सफलता, नक्सली शव सहित घटनास्थल से एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित हथियार मिले

दंतेवाड़ा छत्‍तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के थुलथुली गांव के पास स्थित जंगल व पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 25-25 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली कमलेश व बारसूर एरिया कमेटी की प्रभारी नीति सहित कई बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मुठभेड़ स्थल से अब तक 14 नक्सलियों के शव सहित एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक पुलिस को मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े कैडर के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ सीमा से सटे जंगल में पूर्व बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिला से संयुक्त डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बल को अभियान पर भेजा गया था। नदी-पहाड़ों को पार कर शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षा बल जैसे ही नेंदुर व थुलथुली के पास पहुंचे, पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की है। दोपहर से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। जवानों के अभियान से लौटने के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस वर्ष अब तक 193 ढेर सुरक्षा बल को इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक सुरक्षा बल को मुठभेड़ के बाद 193 नक्सलियों के शव मिले हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सली हथियार व विस्फोटक भी पुलिस को मुठभेड़ स्थल से मिले हैं। 663 नक्सलियों की गिरफ्तारी व 556 नक्सलियों ने समर्पण किया है। इस वर्ष की बड़ी सफलताएं -27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में छह नक्सली ढेर। -02 अप्रैल को गंगालूर बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए। -16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर। -30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सली मारे। -10 मई को बीजापुर के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर। -23 मई रेकावाही में आठ को मारा।

चार्जर से कनेक्टेड मोबाइल भी जला, राजस्थान-अजमेर की आइस फैक्ट्री में मिली युवक की जली लाश

अजमेर. जिले के गेगल थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बर्फ फैक्ट्री में आज सुबह एक युवक जली हुई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। युवक की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी एक पलंग के ऊपर पूरी तरीके से जल चुकी थी। पलंग भी पूरा जला हुआ था। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल भी पलंग पर चार्जर से कनेक्ट होकर लगा हुआ था। मोबाइल भी पुलिस को जला हुआ बरामद हुआ है। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि थाने से करीब 1 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में जेजे चिल्ड के नाम से बर्फ फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर सुबह 6 बजे के करीब जली हुई बॉडी मिलने की थाने पर सूचना मिली थी। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश ओरिया निवासी लव कुश (24) पुत्र अमर सिंह के नाम से हुई है। मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना देकर बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई इसे लेकर जांच जारी है।

2024-25 की पहली कोलकाता डर्बी में भिड़ेंगे मोहन बागान और मोहम्मडन एससी

कोलकाता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन की पहली कोलकाता डर्बी आज शाम खेली जाएगी, जब मोहन बागान सुपर जायंट और मोहम्मडन एससी साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे। इन दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेलकर चार-चार अंक बटोरे हैं। इस मैच के बाद आईएसएल मैचवीक 4 का अंत हो जाएगा और लीग अंतरराष्ट्रीय ब्रेक पर चली जाएगी। ये दोनों टीमें आईएसएल में पहली बार भिड़ेंगी। मैरिनर्स ने लीग में जिन टीमों का पहली बार सामना किया है, उनके खिलाफ अपने 11 मैचों में सात जीते हैं और दो ड्रा खेले और दो हारे हैं। चेन्नइयन एफसी पर जीत के साथ ही मोहम्मडन एससी आईएसएल में अपना पहला अवे मैच जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई। अगर ब्लैक पैंथर्स मैरिनर्स को हरा देते हैं, तो वे शुरुआती दोनों अवे मैचों में जीतने वाली आईएसएल इतिहास की दूसरी टीम बन जाएंगे। मैरिनर्स ने अब तक तीन मैचों में सात गोल खाए हैं जिससे स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना चिंतित हैं। उन्होंने टीम की अटैकिंग फॉर्मेशन में एक खामी का पता लगाया है, जो इस समस्या की वजह है। मोलिना ने कहा, “हम बहुत ज्यादा गोल खा रहे हैं। कुछ गोल डिफेंस की गलतियों के कारण खा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर गोल अटैकिंग फॉर्मेशन में खामियों के कारण खा रहे हैं। लिहाजा, हमें सुधार करने की जरूरत है।” मोहम्मडन एससी के रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव का मानना है कि चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अपनी पहली जीत से उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, “मैरिनर्स मजबूत टीम हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन हम भी मजबूत हैं; हम इस लीग में अच्छा फुटबॉल खेलना चाहते हैं। हमने पिछले तीन मैचों में यह दिखाया है। शुरुआती दो मैचों के बाद, खिलाड़ी समझ गए थे कि वे अच्छी फुटबॉल खेल सकते हैं। अब उन्हें समझ आ गया है कि वे आईएसएल में मैच जीत सकते हैं और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”  

प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख रुपए अंतरित रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।            मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।            इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे।

राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 15 डिसमिल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

कोंडागांव. कोंडागांव में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 डिसमिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार मनोज रावटे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें ज्योतिस्मिता साहू, निवासी माकड़ी, द्वारा मोटेल के पास शासकीय आबादी मद की भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। तहसीलदार रावटे ने जानकारी दी कि इस भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई बार बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से ज्योतिस्मिता साहू को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। मजबूरन, राजस्व विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आज यह अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम के साथ कोटवार, पटवारी, पुलिस बल, और नगर पालिका के कर्मचारी भी शामिल थे। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया, जिससे 15 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि यह शासकीय भूमि अब किसी अन्य सरकारी उपयोग के लिए आवंटित की जाएगी। तहसीलदार रावटे ने यह भी कहा कि मोटेल के आसपास की अन्य भूमि पर भी अतिक्रमण के मामले देखे जा रहे हैं। इसके लिए पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है और भविष्य में इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार इस बार एक नहीं, चार से छह नवंबर को मनाया जाएगा राज्योत्सव

रायपुर राज्योत्सव के अवसर पर दीवाली होने के चलते इस बार छत्‍तीसगढ़ सरकार ने चार से छह नवंबर तक तीन दिन राज्योत्सव का मुख्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। नवा रायपुर में मेला स्थल पर राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बताया कि राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में चार नवंबर 2024 को होगा। जिसका समापन छह नवंबर 2024 को होगा। अंतिम दिवस समापन समारोह के दिन राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। मेला स्थल की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल का ले-आउट और स्टाल आवंटन एनआरडीए और सीएसआइडीसी द्वारा किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिल्पग्राम, वनोपज, हर्बल उत्पादों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य अलंकरण समारोह के लिए संबंधित विभागों से पुरस्कार की सूची, चयनित व्यक्तियों का परिचय और सम्मान राशि की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी समय-सीमा में संस्कृति विभाग को दी जाएगी। इन्हें यह मिली जिम्मेदारी तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। राज्योत्सव स्थल में मंच, पंडाल और सजावट का काम लोक निर्माण विभाग एवं सीएसआइडीसी के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही, फूड कोर्ट, पार्किंग और स्टाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। मेला स्थल पर पेय जल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एनआरडीए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नगर निगम रायपुर को दी गई है। आयोजन स्थल पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ऊर्जा विभाग और एनआरडीए द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालयों में पांच नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर को तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच के साथ शुरू होगा

नई दिल्ली आगामी प्रो कबड्डी लीग सीजन 11, जो 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, कार्यक्रम में कुछ मामूली बदलाव किए हैं। मैचों के कार्यक्रम या तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल कुछ तारीखों के पहले और दूसरे मैच के बीच अदला-बदली की गई है। पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर को हैदराबाद में तेलुगू टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले पहले मैच के साथ शुरू होगा। इस मैच में घरेलू टीम तेलुगू टाइटन्स और उसके स्टार रेडर पवन सेहरावत का मुकाबला बेंगलुरु बुल्स के लिए वापसी करने वाले प्रदीप नरवाल से होगा। इस बार, पीकेएल तीन शहरों के प्रारूप में लौटेगा, जिसका 2024 संस्करण 18 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद यह 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरे चरण के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम में स्थानांतरित होगा। तीसरा चरण 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पुणे के बालेवाड़ी बैडमिंटन स्टेडियम में शुरू होगा। प्रो कबड्डी लीग 11 के शेड्यूल में ये बदलाव हैं: 23 अक्टूबर: मैच 11 – तमिल थलाइवाज बनाम पुनेरी पलटन; मैच 12 – गुजरात जायंट्स बनाम यू मुंबा 2 नवंबर: मैच 29 – यूपी योद्धा बनाम पटना पाइरेट्स; मैच 30 – बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस 3 नवंबर: मैच 31 – बंगाल वारियर्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स; मैच 32 – पुनेरी पल्टन बनाम यू मुंबा 4 नवंबर: मैच 33 – पुनेरी पल्टन बनाम गुजरात जायंट्स; मैच 34 – बेंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवाज 5 नवंबर: मैच 35 – जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धा; मैच 36 – यू मुंबा बनाम दबंग दिल्ली के.सी. 6 नवंबर: मैच 37 – पटना पाइरेट्स बनाम यू मुंबा; मैच 38 – तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगु टाइटंस 7 नवंबर: मैच 39 – बंगाल वॉरियर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी.; मैच 40 – हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स 18 नवंबर: मैच 61 – तेलुगु टाइटंस बनाम हरियाणा स्टीलर्स; मैच 62 – बेंगलुरु बुल्स बनाम यू मुंबा 21 नवंबर नवंबर: मैच 67 – बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगू टाइटन्स;  मैच 68 – बेंगलुरु बुल्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स 22 नवंबर: मैच 69 – तमिल थलाइवाज बनाम यूपी योद्धाज; मैच 70 – जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के.सी. 25 नवंबर: मैच 75 – पुणेरी पल्टन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स; मैच 76 – यू मुंबा बनाम बेंगलुरु बुल्स 26 नवंबर: मैच 77 – यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवाज; मैच 78 – दबंग दिल्ली के.सी. बनाम पटना पाइरेट्स 6 दिसंबर: मैच 95 – तमिल थलाइवाज बनाम गुजरात जायंट्स; मैच 96 – हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स  

चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान, राजस्थान-अजमेर में ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

अजमेर. जिले के ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बमुश्किल चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड के चलते ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यावर सदर थाने के सामने अजमेर रोड पुलिया पर यह हादसा सामने आया है। थाना प्रभारी गंगाराम खावा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावर से अजमेर की ओर कोयला भरकर जा रहे ट्रेलर में डिवाइडर से टकराकर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर के टायर जलकर खाक हो गए। गनीमत रही आग लगने के तुरंत बाद मांडलगढ़ निवासी ट्रेलर के ड्राइवर दुर्गालाल मीणा और खलासी ने जलते ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। फिलहाल ब्यावर सदर थाना पुलिस ने ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। आगजनी के कारण लगा जाम ट्रेलर में आग लगने के कारण ब्यावर सदर थाने के सामने वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय पुलिस ने पहले आग पर काबू पाकर ट्रेलर को क्रेन की मदद से सड़क किनारे लगाया, उसके बाद जाम खुलवाकर आवाजाही दुरुस्त की गई। हो सकता था बड़ा नुकसान ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहा ट्रेलर पूरा कोयले से भरा हुआ था। गनीमत रही आग की लपटें कोयले तक नहीं पहुंचीं। वरना बड़ा नुकसान हो जाता और आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो जाता। सदर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की

अबू धाबी युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के करियर के पहले शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 174 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने इससे पहले टी20 श्रृंखला बराबर की थी लेकिन वनडे में उसकी एक नहीं चली। अपना छठा वनडे मैच खेल रहे 24 वर्षीय स्टब्स ने 81 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उनकी इस शानदार पारी से दक्षिण अफ्रीका में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 343 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 30.3 ओवर में 169 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से 11वें नंबर के बल्लेबाज क्रेग यंग ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मध्यम गति के गेंदबाज लिज़ाद विलियम्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देखकर तीन विकेट हासिल किये। दक्षिण अफ्रीका के प्रत्येक गेंदबाज ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया। दक्षिण अफ्रीका की पारी का आकर्षण स्टब्स का शानदार शतक रहा लेकिन उसके अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने बाईं कोहनी में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 35 रन बनाए। वह इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह रासी वान डेर डुसेन ने टीम की कमान संभाली। वान डेर डुसेन के 35 और रयान रिकेल्टन के 40 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली। उन्हें काइल वेरिन ( 67) और वियान मुल्डर (43) का अच्छा साथ मिला। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को पहला मैच 139 रन से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच सोमवार को खेला जाएगा।  

टीकू सिन्हा बने हॉस्पिटल अधीक्षक, छत्तीसगढ़-राजनादगांव के डॉक्टर प्रदीप बेक बने मेकाज के डीन

राजनादगांव. राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि मेकाज में कुछ वर्षों तक अधीक्षक के पद में पदस्थ रहे डॉक्टर टीकू सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया है। लंबे समय से मेकाज डीन को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी, उस पर छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव ने विराम लगा दिया। इस स्थानांतरण में राजनादगांव में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप बेक को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि मेकाज में कुछ वर्षों तक अधीक्षक के पद में पदस्थ रहे डॉक्टर टीकू सिन्हा को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। रायपुर मेडिकल कॉलेज की पूर्व अधिष्ठाता तृप्ति नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही डॉ. विवेक चौधरी को रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिष्ठाताओं, अधीक्षकों, प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के भी तबादले किए गए हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा- न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा, अब प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है

दुबई भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम को महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि अब उसके लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को शुक्रवार को कीवी टीम से 58 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपने अगले मैच में रविवार को पाकिस्तान का सामना करेगी। रोड्रिग्स ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमें यह मैच भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि यह विश्व कप है। हम एक मैच पर नहीं अटके रह सकते हैं। टीम को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे उसके जज्बे का पता भी चलेगा।’’ रोड्रिग्स ने टीम को उस प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जिसके कारण उसने अतीत में कुछ अच्छी जीत हासिल की। उन्होंने कहा,‘‘हम एक टीम के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम एक प्रक्रिया का अनुसरण कर रहे हैं और एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हम जानते हैं कि अब हमारे लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है लेकिन हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम अपनी प्रक्रिया पर कायम रहें।’’ रोड्रिग्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर हम ऐसा करने में सफल रहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो हम मैच जीत सकते हैं।’’ मुंबई की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही। उन्होंने कहा,‘‘वे (न्यूजीलैंड) दृढ़ इरादों के साथ मैदान पर उतरे थे। हमने मौके तो बनाये, लेकिन दुर्भाग्य से हम उनका फायदा नहीं उठा पाये। लेकिन यह टूर्नामेंट अभी समाप्त नहीं हुआ है और हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेलना होगा।’’ रोड्रिग्स ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर खेलने से उनको किसी अलग तरह की चुनौती का सामना नहीं पड़ा लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वह साझेदारी बनाने के लिए क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाईं। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि चौथे नंबर पर खेलने से मेरी मानसिकता में खास बदलाव आएगा। मैं अपने खेल को जानती हूं और मैं किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि कुछ विकेट गिरने के बाद हम अच्छी साझेदारियां निभाएं।’’  

यातायात व्यवस्था बनाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी नजर रखेंगे 500 पुलिस जवान

बिलासपुर दुर्गा पंडालों की मनमोहक और सुंदर झांकियों को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिससे शहर की सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।पुलिस ने अपील की है कि लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी करने की बजाय पार्किंग में लगाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने। प्रदेश में मशहूर है बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसी कारण से नवरात्र में जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा पंडालों और दशहरा देखने तथा उत्सव का आनंद लेने के लिए उमड़ पड़ती है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब उन्हें जाम से जूझना पड़ता है। इससे न तो वे ठीक से दुर्गा प्रतिमा के दर्शन कर पाते हैं और न ही सड़कों पर सुगम यातायात का लाभ उठा पाते हैं। प्रमुख झांकियों को देखने के लिए करें पार्किंग का उपयोग पुलिस जवान चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यदि अपनी कार या अन्य वाहन से दुर्गा या दशहरा देखने पहुंचे हैं, तो उसे पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, ताकि स्वयं और अन्य लोगों को परेशानी न हो और जाम की स्थिति निर्मित न हो। थाने और यातायात विभाग के दो-दो जवान रहेंगे तैनात शहर के बाहर मंगला चौक से पं. देवकीनंदन चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, जुना बिलासपुर से लेकर गांधी चौक, गुरुनानक चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए तारबाहर, पुराना बस स्टैंड और राजेंद्र नगर तक दुर्गा प्रतिमा की मनमोहक झांकी और पंडालों के निर्माण पर समितियां विशेष जोर देती हैं। इन मनमोहक पंडालों और मूर्तियों को देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस और यातायात विभाग के दो-दो जवानों को तैनात किया जाएगा। पूरे शहर में लगभग पांच सौ जवानों की तैनाती की जाएगी, जो यातायात व्यवस्था बनाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी नजर रखेंगे। पार्किंग के लिए इन स्थानों का करें उपयोग पंडित देवकीनंदन चौक से गोल बाजार तक झांकी देखने वाले श्रद्धालु अपनी बाइक या कार को प्रेस क्लब परिसर, लखीराम आडिटोरियम या फिर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पार्किंग कर सकते हैं। इससे देवी दर्शन और पंडालों की झांकी का आनंद बिना जाम की समस्या के लिया जा सकता है। शक्ति टीम करेगी पेट्रोलिंग दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए पहुंचने वाली महिला दर्शनार्थियों के साथ छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने महिला पुलिस बल शक्ति को पेट्रोलिंग में लगाया है। यह टीम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी और महिलाओं की सहायता करेगी। वर्जन शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों, जहां भीड़ की संभावना रहती है, वहां जवानों को तैनात किया जा रहा है, जो जाम की स्थिति को रोकने का कार्य करेंगे। नीरज चंद्राकर, एएसपी यातायात  

नैचरल लिक्विड हेयर मास्क आपके बालों के लिए किसी टॉनिक से काम नहीं

  खास बात यह है कि यह लिक्विड हेयर मास्क बिल्कुल भी बोरिंग नहीं है। क्योंकि आमतौर पर ऐसा होता है कि जो घरेलू नुस्खे आपको बताए जाते हैं, वे बहुत अधिक समय लेते हैं। इस कारण एक टाइम के बाद आप बोर होकर उन्हें अप्लाई करना बंद कर देते हैं। लेकिन यह लिक्विड हेयर मास्क इतना आसान और 2 मिनट में रेडी होनेवाला है कि आप लाइफ टाइम भी इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इसे लगाने के बाद आपको हेयर कैप भी नहीं पहननी पड़ेगी और यह टपक-टपक कर आपके चेहरे पर भी नहीं आएगा। कई लोगों को यह शिकायत होती है कि उनके बाल जल्दी नहीं बढ़ते हैं। खासतौर पर महिलाएं इस बात से बहुत अधिक परेशान रहती हैं। वहीं लॉन्ग हेयर रखनेवाले लड़कों को भी यह समस्या दुखी करती है। जल्दी बाल लंबे करने के लिए कुछ लोग तरह-तरह के सप्लिमेंट्स लेते हैं तो कुछ लोग अलग-अलग हेयर-केयर प्रॉडक्ट्स का उपयोग करते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा होममेड हेयर मास्क लेकर आएं हैं, जो आपके बालों को जल्द ग्रोथ देगा। यह लिक्विड मास्क पूरी तरह नैचरल है और पोषक तत्वों से भरपूर भी। इसलिए इसे लगाने के बाद आपके बाल केवल लंबे नहीं होंगे बल्कि, सिल्की, स्मूद और घने भी बनेंगे। बालों को ग्रोथ देने के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि आप अपने बालों को पूरा पोषण दें और उनकी रूट्स को मजबूत बनाएं। क्योंकि जब बालों की ये दोनों ही जरूरतें पूरी होती हैं तभी उनमें ग्रोथ और थिकनेस आती है। इसके बाद खूबसूरत और घने बालों के साथ आप किसी भी तरह का हेयर स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। यह लिक्विड हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच अदरक का रस, 2 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑइल। सबसे पहले आप एक कटोरी में नारियल तेल लें और इस तेल को बहुत धीमी आंच पर हल्का-सा गर्म करें। जब तक यह तेल गर्म हो तब तक आप दूसरी कटोरी में 2 चम्मच अरंडी का तेल कर लें और उसमें 1 चम्मच अदरक का रस मिला लें। अब गुनगुने हो चुके नारियल के तेल को इस मिक्चर में मिलाकर फाइनल लिक्विड तैयार करें। ध्यान रखें तेल को बहुत अधिक गर्म नहीं करना है और गर्म नारियल तेल में अदरक का रस सीधे नहीं डालना है। बल्कि अदरक का रस पहले अलग कटोरी में अरंडी के तेल में मिलाना है और फिर तैयार मिश्रण को नारियल तेल में मिक्स करना है। ऐसा इसलिए जरूरी होता है क्योंकि गर्म करने के बाद जिस तरह चीजों की नैचरल प्रॉपर्टीज में बदलाव होता है, ठीक उसी तरह पहले और बाद में अन्य लिक्विड के साथ मिक्स करने का भी अलग प्रभाव होता है। आप नैचरल प्रॉपर्टीज और मिक्सिंग के बाद इनमें होनेवाले बदलावों को इनकी कार्य क्षमता से समझ सकते हैं। यानी जब कोई एक तेल अकेला है तो उसे लगाने से बालों पर अगल तरह का असर होगा, जब आप उसे किन्हीं अन्य तेलों के साथ मिक्स करेंगे तो उसका असर कुछ और होगा। इसलिए यह लिक्विड हेयर मास्क बनाते समय आप गर्म नारियल तेल में अदरक का रस ना डालकर पहले अदरक के रस और कैस्टर ऑइल को अलग कटोरी में मिलाएं।बालों की चमक बढ़ाने के लिए इस तरह करें चुकंदर का उपयोग, रेशमी जुल्फें उड़ा देंगी सबके होश तैयार लिक्विड हेयर मास्क को आप अपने बालों की जड़ों के साथ ही लंबाई में भी अच्छी तरह लगाएं। इसे लगाते समय बहुत हल्के हाथों से यानी बिना प्रेशर डाले बालों की जड़ों को सर्कुलर मोशन (उंगली के पोरों को सिर की त्वचा पर गोल-गोल घुमाते हुए ) में हल्की मसाज भी देते रहें। अब डेढ़ से 2 घंटे के लिए यह मास्क बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद हर्बल शैंपू से अपने बालों को धो लें। आप छुट्टी के दिन यह मास्क आराम से लगा सकते हैं। साथ ही इस मास्क को लगाने के बाद अपना कोई भी काम आराम से कर सकते हैं। सप्ताह में सिर्फ दो बार इस मास्क का उपयोग करें और सिर्फ 1 महीने में अपने बालों पर इसका असर देखें। आप चाहें तो इसके बाद हमें थैंक्यू बोल सकते हैं! यह लिक्विड हेयर मास्क आपके बालों की ग्रोथ में मदद करेगा साथ ही आपके बालों को टूटने से भी रोकेगा और झड़ने से भी। अब आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि आखिर यह मास्क काम कैसे करता है? तो आपकी इस क्वेरी का समाधान भी हम लेकर आए हैं। दरअसल, नारियल का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है, जिनमें लॉरिक, कैप्रिक और कैपेटेलिक एसिड शामिल हैं। ये सभी फैटी एसिड्स आपके बालों की ग्रोथ को प्रमोट करने का काम करते हैं और उन्हें मजबूत भी बनाते हैं। दूसरी तरफ कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल सिर की त्वचा में वायु विकार को कम करता है। इससे डैंड्रफ की समस्या नहीं होती है और बालों की जड़ें कमजोर नहीं होती। जिससे बालों के झड़ने की प्रक्रिया कम होती है। अरंडी का तेल सिर की त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करके उनमें नमी भरने का काम करता है। इससे बालों की जड़ों में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। अदरक के रस में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिफंगल गुण होते हैं। यह बालों की ग्रोथ में आ रही कई तरह की समस्याओं को दूर कर बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। यह डैंड्रफ और खुजली की समस्या को भी दूर करता है। इससे आपकी उंगलियां बार-बार आपके बालों की जड़ों में नहीं जाती हैं और इससे आपके नाखूनों और उंगलियों के जरिए बालों की जड़ों में पहुंचनेवाली गंदगी जाना बंद हो जाती है। बस अब आप इस मास्क को लगाकर इसका रिजल्ट देखिए और अपना फीडबैक हमें स्टोरी के नीचे कमेंट करके बताइए।

डिवाइन ने रन आउट के विवादास्पद फैसले पर कहा, इससे भारत की लय गड़बड़ाई

दुबई न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 58 रन से हार गई थी। वह इस दौरान रन आउट से जुड़े विवाद में भी फंस गई थी। डिवाइन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,,‘‘यह वास्तव में दिलचस्प मामला था जिससे मुझे लगता है कि भारत की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है लेकिन लोगों का नजरिया हमेशा थोड़ा अलग होता है।’’ यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर में घटी जब डिवाइन के साथ दूसरा रन लेने के प्रयास में केर को भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने रन आउट कर दिया था। केर ने मैदान से बाहर जाना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायर अन्ना हैरिस और जैकलीन विलियम्स ने गेंद को ‘डेड’ घोषित कर दिया क्योंकि भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने पहले ही अंपायर से अपनी टोपी ले ली थी जो ओवर के समाप्त होने का संकेत था। अंपायरों ने केर को वापस भुला दिया लेकिन उनके इस फैसले से भारत को निराशा हुई। इस बीच भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार को चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते देखा गया। डिवाइन ने कहा,‘‘यह अंपायरों के विवेक पर निर्भर करता है कि वह कब ओवर को समाप्त मानते हैं लेकिन हमें उन पर भरोसा रखना होगा। आखिर में उन्होंने जो भी फैसला दिया यह उनका काम है। इससे वास्तव में मेरा कोई लेना देना नहीं है।’’  

18 डीएसपी को मिला एएसपी के पद पर प्रमोशन, छत्तीसगढ़-नारायणपुर के ऐश्वर्य चंद्राकर बने एएसपी

जगदलपुर. राज्य सरकार ने डीएसपी से एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है। डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) व सहायक सेनानी के पद से एडिश्नल एसपी व उप सेनानी के पद पर प्रमोशन आदेश जारी करते हुए नयी जगह पोस्टिंग दी है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 18 डीएसपी को एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ 18 डीएसपी व सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत पुलिस अफसरों को नई पदस्थापना भी दी गई हैं। लिस्ट में महासमुंद में पदस्थ डीएसपी कृष्णा कुमार पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य इन्वेस्टीगेशन एजेंसी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। विश्व दीपक त्रिपाठी को अनु, अधिकारी केशलूर जिला बस्तर से बलरामपुर रामानुजगंज का एएसपी बनाया गया है। उदयन बेहार को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी आसूचना शाखा, कांकेर कैम्प पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर। कु. नवनीत कौर एसडीओपी बालोद से मुंगेली का एएसपी बनाया गया है। अमित पटेल सरगुजा डीएसपी को आसूचना शाखा कैम्प बस्तर का एएसपी बनाया गया है। गंगा उपाध्याय सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई से उप सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल जिला राजनांदगांव भेजा गया है। ऐश्वर्य कुमार चंद्राकर अनु. अधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा से एएसपी आॅप्स नारायणपुर बनाया गया है। नितेश कुमार गौतम उप पुलिस अधीक्षक गैर कानूनी चिटफण्ड एवं वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ बस्तर संभाग से एसपी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet