LATEST NEWS

पंचायत चुनाव को लेकर AAP नेता को मारी गोली, फिर गर्माया माहौल

जलालाबाद पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत देर शाम जलालाबाद बी.डी.पी.ओ. कार्यालय गेट के बाहर आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच हुई मामूली तकरार के दौरान गोली चलने से आप का सरपंच प्रत्याशी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। घायल गांव मुहम्मदेवाला से सरपंची का उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ बताया जा रहा हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव के संबंध सरपंच-पंच उम्मीदवारों की फाईलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय बी.डी.पी.ओ ऑफिस में आप और शिरोमणि अकाली दल के वर्करों के बीच विवाद हुआ और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई। इस दौरान सरपंच प्रत्याशी मुहम्मदेवाला से मनदीप सिंह बराड़ सीने पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति काहनेवाला गांव का बताया जा रहा है, वह भी घायल हो गया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़, डीएसपी जतिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सी.सी.टी कैमरे की मदद से गोली चलाने वाले आरोपियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विरोधी हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं, इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पके हुए धान पर तेज आंधी और बारिश से किसानों के चेहरों पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींची

दीनानगर एक तरफ जहां सरकारों द्वारा किसान वर्ग पर तरह-तरह के दबाव बनाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान वर्ग पर कुदरत की मार भी पड़ती है। जैसे कि पिछली रात पके हुए धान पर तेज आंधी और बारिश से किसानों के चेहरों पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच गई हैं क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में धान की कटाई का काम जोर-शोर से शुरू हो जाना था लेकिन इस बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर बासमती की खड़ी फसल पूरी जमीन पर नीचे बिछ जाने के कारण पैदावार में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इस मौके पर किसानों ने कहा कि इस प्राकृतिक मार के कारण किसानों को अधिक आर्थिक बोझ उठाने लिए मजबूर होना पड़ सकता है  क्योंकि आने वाले दिनों में जब धान की कटाई का काम शुरू होगा तो जमीन पर गिरे धान की कटाई के लिए किसान को कंबाइन का रेट दोगुना देना पड़ेगा, जिससे किसानों पर अधिक बोझ पड़ेगा।  

प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा- एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, 2005 का रिकॉर्ड दोहराएगी पार्टी

पलवल हरियाणा विधानसभा चुनावों की वोटिंग सकुशल शनिवार को सम्पन्न हो गई। मतगणना 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी। इसके पहले ही एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सन 2005 का रिकॉर्ड पार्टी दोहराएगी। अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में 67 सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बना रही। हरियाणा में पीएम मोदी और बीजेपी के बड़े नेताओं की रैली का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के झूठ से प्रदेश की जनता परेशान हो गई थी।  उन्होंने कहा की सीएम फेस का फैसला विधायक दल की बैठक और केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा में पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोगों की भावनाओं के प्रतिकूल काम किया है और इससे हरियाणा का हर वर्ग भाजपा से नाराज था, इसलिए इसके वही परिणाम शुरु से दिख रहे थे, जिनका अनुमान एग्जिट पोल लग रहे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह पहले से ही कह रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की पक्ष में लहर है और कांग्रेस बड़ी जीत हासिल कर रही है, इसलिए एग्जिट पोल में जो कुछ कहा जा रहा है, उसमें कुछ भी नया नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कॉंग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल सही बता रहे हैं कि कांग्रेस जीत रही है और भारी बहुमत से सरकार बना रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा के लिए बहुत ही निराशाजनक स्थिति होगी। सीएम कोई भी होगा हमने जो जनता से वादे किए उन पर जनता ने भरोसा किए है। हम उस वादे को पूरा करेंगे।    

CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान- सहकारी बैंक किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 80 प्रतिशत पर ऋण देंगे

जालंधर/चंडीगढ़ अब राज्य सरकार के सहकारी बैंक किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 80 प्रतिशत पर ऋण देंगे। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे। टि्वटर पर पोस्ट सांझी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है… पराली के निपटारे के लिए किसानो को 50 से 80 फीसदी तक सबसिडी व मशीनरी देने के लिए सहकारी बैंक द्वारा पंजाब भर में  ‘फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना’ शुरू की गई है…सभी किसानों से अनुरोध है कि वे इस लाभकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं…।

शिमला की संजौली मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, मस्जिद कमेटी अपने खर्च पर तोड़ेगी तीन फ्लोर

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद में कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का आदेश दिया है. कोर्ट ने तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तोड़ने के लिए कहा है. पिछले काफी समय से मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ था, लेकिन अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी विवादों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. कोर्ट ने यह फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाए गए आवेदन के बाद सुनाया है. संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि आने वाले दो महीनों के अंदर मस्जिद के अवैध रूप से बनी तीन मंजिलों को तोड़ना होगा. साथ ही इस काम में आने वाला सारा खर्च मस्जिद कमेटी उठाएगी. कोर्ट ने मस्जिद की तीन मंजिलों को तोड़ने का काम मस्जिद प्रधान की देखरेख में होने का आदेश दिया है. संजौली मस्जिद के निर्माण का काम साल 2009 में शुरू हुआ था. साल 2010 आते-आते मस्जिद के निर्माण पर विवाद शुरू हो गया था. 2018 में बनी पांच मंजिला मस्जिद की इमारत विवाद बढ़ने के दो साल बाद यानी 2012 में वक्फ बोर्ड ने मस्जिद बनाने की अनुमति दी थी. जिसके बाद 2013 में एक व्यक्ति ने मस्जिद की ओर से एक मंजिला इमारत बनाने का प्रस्तावित नक्शा निगम में दिया था, लेकिन 2018 तक मस्जिद कमेटी ने बिना किसी वैध मंजूरी के पांच मंजिला इमारत बना डाली थी. तभी से इस मस्जिद को लेकर विवाद बहुत ही ज्यादा बढ़ गया था. इस पूरे विवाद पर लोगों का कहना है कि यह मस्जिद अवैध रूप से बनी हुई. जिसको जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाना चाहिए. वक्फ बोर्ड ने माना 2 मंजिल अवैध बीते दिनों इस मामले में हिंदू संगठन के नेताओं ने भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था. उनकी भी यही मांग थी कि प्रदेश भर में बनी सभी मस्जिदों की जांच की जानी चाहिए. कोर्ट ने मस्जिद के अवैध मंजिल को तोड़ने का फैसला मस्जिद कमेटी की ओर से लगाई गई एक एप्लीकेशन के बाद सुनाया है. एप्लीकेशन में मस्जिद कमेटी ने खुद मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने का प्रस्ताव रखा था. संजौली मस्जिद विवाद पर शिमला वक्फ बोर्ड ने भी माना है कि संजौली मस्जिद की दो मंजिल अवैध है.  

पानीपत में खेलते समय हुआ हादसा- 3 साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, मौके पर ही हुई मौत

पानीपत पानीपत में 3 साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के परिजन वे हादसे के बारे में पुलिस को बताया। परिजन की शिकायत के आधार पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक बच्ची की पहचान 3 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। बच्ची के पिता का नाम सुरेंद्र है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि 5 अक्टूबर शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी बेटी निशा अपने 5 साल के भाई अंकुश के साथ घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। उस दौरान वहां पर एक कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में बैक कर रहा था। उस दौरान निशा को कार से टक्कर लग गई, वह सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद निशा के भाई  अंकुश ने परिजन को घटना के बारे में बताया। निशा के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो, चब आरोपी चालक वहां से फरार हो चुका था। घायल निशा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती की नागक्षेत्र सरोवर में कूदने से मौत, परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की

जींद हरियाणा के जींद में ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती अचानक लापता हो गई। पार्लर संचालक ने युवती के नागक्षेत्र सरोवर में कूदने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से युवती के शव को निकाला गया। परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की।   सफीदों उपमंडल के गांव सिंघपुरा से शनिवार सुबह नगर के मेन बाजार में ब्यूटी पार्लर पर गई लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों को ब्यूटी पार्लर के मालिक द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की नागक्षेत्र तीर्थ में कूद गई है। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे और नागक्षेत्र सरोवर पर पुलिस को बुलाया। सरोवर के ऊपर लड़की की चुन्नी व चप्पल बरामद हुई। उसके बाद लड़की के परिजन नागक्षेत्र सरोवर से सीधे सिटी थाना में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मौके पर गोताखोर को बुलाया गया, जिसने सरोवर से युवती का शव बरामद किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।  युवती के डूबने की सूचना के बाद थाने पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। परिजनों ने सिटी थाना प्रभारी को शिकायत लिखकर दी। थाने में करीब एक घंटे तक गहमागहमी रही, जिसके बाद सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह ने जींद से गोताखोर को बुलाया और सफीदों के नागक्षेत्र तीर्थ से लड़की के शव को बरामद कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।    

हरियाणा विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्वक हुए सम्पन, अब सबकी नजरें आठ अक्टूर को होने वाले मतगणना पर टिंकी

भिवानी हरियाणा विधानसभा का चुनाव सकुशल सम्मनन्न हो गया है। चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की संभावनाएं हैं।  लेकिन अब सभी की निगाहें आठ अक्टूर को होने वाले मतगणना पर टिंकी हैं। इसी कड़ी में बात करें भिवानी विधान सभा की तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्टांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा में ईवीएम की मशीने रखी गई है।  भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को रिटर्निंग अधिकारी, उम्मीदवार, ऑब्र्जवर की उपस्थिति में स्टॉंग रूम खुलेगा। उन्होंने कहा कि स्टॉंग रूम में रखी ईवीएम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। एसडीएम महेश कुमार ने कहा : ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी, आईआरबी व लोकल पुलिस निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों भिवानी, तोशाम, लोहारू व बवानीखेड़ा की ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला प्रशासन व जिला रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशों में स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गई है। इसके साथ ही ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ ही थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई है। भिवानी जिला में कुल 69.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब इन मतों की गिनती आठ अक्तूबर को की जाएगी। भिवानी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से एसएसबी, आईआरबी व लोकल पुलिस की थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। आठ अक्तूबर को मतगणना के समय उम्मीदवार, ऑब्जर्वर व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों में उम्मीदवार, गणना एजेंट, आब्जर्वर व गणना अधिकारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी। बाहर लाऊट स्पीक  माध्यम से मतगणना के आंकड़ों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग रखी गई है। बेरिकेटिंग जालियों में ईवीएम मशीनें रखी गई है तथा दूसरी तरफ से गणना एजेंट राऊंड वाईज निगरानी रख सकेंगे। गौरतलब है कि भिवानी जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है तथा आठ अक्तूबर को परिणामों की गिनती शुरू हो जाएगी। 

माता के जागरण में गया था परिवार, सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये गहने किये साफ़

रोहतक रोहतक के सांपला में माता के जागरण में शामिल होने गए सांपला के परिवार के घर चोरों ने एक घंटे में 10.50 लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के गहने चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार घर लौटा तो घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने निरीक्षण कर सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में मोबाइल शॉप है। पांच अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे घर से माता के जागरण में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के यहां गए थे। उसी रात में एक घंटे बाद जब 10:30 बजे घर पहुंचे तो घर में कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10:50 लाख रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये के मोबाइल समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और फिर एफएसएल टीम को सूचना दी।

पैरोल पर जेल से बाहर आया आरोपी फरार, जेल प्रशासन ने 4 महीने बाद दर्ज की रिपोर्ट

रायपुर केंदीय जेल रायपुर से पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी हत्या का आरोपी राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ वापस नहीं आया। हत्या के आरोपी का खुले में घूमने का इंटरनेट मीडिया में फोटो वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने हत्या के आरोपी के खिलाफ जेल में आमद दर्ज नहीं कराने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई। जेल प्रबंधन द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ नौ जुलाई को पैरोल पर रिहा हुआ था। 25 जुलाई को शाम पांच बजे तक जेल में आमद दर्ज करानी थी। उसने जेल में आमद दर्ज नहीं कराया। राशिद के खिलाफ 2017 में कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश संतोष दुबे ने पूजा सचदेव, मोनिका सचदेव और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने वर्ष 2019 में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दोस्तों के साथ फोटो प्रसारित जेल से पैरोल पर छूटने के बाद राशिद ने संतोषी नगर सहित भाठागांव में अपने दोस्तों के साथ मिलने का फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड किया है। कैरम खेलने का फोटो भी अपलोड किया है। इसके बाद आम लोगों के साथ प्रेस से जुड़े लोगों ने इस संबंध में पड़ताल किया तो राशिद के पैरोल छूटने की जानकारी मिली। चार माह बाद जागा जेल प्रशासन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद चार माह बाद जेल प्रबंधन जागा। इंटरनेट मीडिया में फोटो आने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

“शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम बोले- शिक्षकों का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रवींद्र भवन में “शिक्षा भूषण” अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में 3 महानुभावों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कुसुमलता केडिया, डॉ रामचंद्रन आर और प्रोफेसर के के अग्रवाल को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। तीनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, एक लाख रुपए का चेक, सिल्वर प्लेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने कहा कि- हमारे देश में करोड़ों ऋषि मुनियों ने जन्म लिया और रिसर्च कर 4 वेद और 18 पुराण लिखे. उनकी ही रिसर्च को आज पीएचडी (phd) की उपाधि दी गई है. बड़ा दुर्भाग्य है कि लोग गुरुकुल की परंपरा को छोड़कर आज बच्चों को कान्वेंट स्कूल में पढ़ा रहे है. कान्वेंट की व्यवस्था में नकारात्मक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. आज हम सब लोग यह संकल्प लें कि और गुरुकुल की परंपरा को बनाए रखे. ऋषि मुनियों की संपदा की सोच बनी रहे. हम आध्यात्मिकता में जीने की कोशिश करें. शिक्षा से पहले दीक्षा जरूरी है, जब तक दीक्षा नहीं होगी तब तक कैसे शिक्षा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य व पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने कहा- शिक्षा का विकास हो रहा तो भ्रष्टाचार भी हो रहा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी बढ़ रही है. अमेरिका में स्कूल में बच्चे ही बच्चे को गोलों मार रहे है. कुछ न कुछ मौलिक गड़बड़ है उसको ठीक करना है, मंथन भी चल रहा है. इसीलिए नई शिक्षा नीति भी केंद्र सरकार लाई है. स्मार्ट क्लासेस चल रही है, बहुत बात हो रही है इससे आदमी बनाना चाहती है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि-शिक्षकों गुरुओं का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस तरह के आयोजन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

आरएसएस प्रमुख ने कहा- ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र, हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा’

नई दिल्ली भारत को हिंदू राष्ट्र बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भाषाई, जातीय और क्षेत्रीय विवादों को मिटाकर हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। भागवत ने राजस्थान के बारां में ‘स्वयंसेवक एकत्रीकरण’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं, भले ही हिंदू शब्द बाद में आया। हिंदू सभी को गले लगाते हैं। वे निरंतर संवाद के माध्यम से समरसता के साथ रहते हैं।” हमें अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को भाषा, जाति और क्षेत्रीय विवादों को दूर कर अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आचरण में अनुशासन, राज्य के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक गुण हैं। एक समाज केवल व्यक्तियों और उनके परिवारों से नहीं बनता है, बल्कि उन व्यापक चिंताओं पर विचार करने से बनता है जिनके माध्यम से कोई आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त कर सकता है।” आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘आरएसएस की कार्यप्रणाली यात्रिक नहीं बल्कि विचारों पर आधारित है। यह एक अद्वितीय संगठन है जिसके मूल्य समूह के नेताओं से लेकर स्वयंसेवकों, उनके परिवारों और बड़े पैमाने पर समाज से मिलते हैं।” स्वयंसेवकों से समुदायों के भीतर व्यापक संपर्क बनाए रखने का अनुरोध करते हुए भागवत ने कहा कि समाज को सशक्त बनाकर सामुदायिक कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए भागवत ने कहा, ‘‘सामाजिक समरसता, न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। स्वयंसेवकों को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए और परिवारों के भीतर सौहार्द, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशी मूल्यों और नागरिक चेतना को बढ़ावा देना चाहिए, जो किसी समाज के बुनियादी घटक हैं।” उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा का श्रेय इसकी ताकत को जाता है और इसके प्रवासियों की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होती है जब उनका राष्ट्र मजबूत बने। कुल 3,827 आरएसएस स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश अग्रवाल, जगदीश सिंह राणा, रमेश चंद मेहता और वैद्य राधेश्याम गर्ग भी शामिल हुए।  

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापों के दौरान पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की कोकीन और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की

नई दिल्ली दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामदगी के मामले में जब तार पंजाब से जुड़े, तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में छापे मारे।इन छापों के दौरान पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की कोकीन और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की। यह कार्रवाई अमृतसर के नेपाल गांव में की गई थी, जहां से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई थी। स्पेशल सेल ने अमृतसर एयरपोर्ट से जितेंद्र उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ही 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गई। दुबई से संबंध दिल्ली में पकड़े गए ड्रग्स के मामले में दुबई का भी हाथ है। भारतीय नागरिक वीरेंद्र बसोया, जो दुबई में मौजूद है, इस इंटरनेशनल सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने उसके और उसके बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बता दें कि वीरेंद्र बसोया ड्रग्स के मामले में पहले भी भारत में गिरफ्तार हो चुका है। जमानत मिलने के बाद वह दुबई चला गया और वहां इंटरनेशनल ड्रग्स कार्टेल का बड़ा माफिया बन गया। स्पेशल सेल की जांच में यह भी सामने आया है कि ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड तुषार गोयल और वीरेंद्र बसोया पुराने दोस्त हैं। दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स खेप पकड़ी है, जिसमें 560 किलो से ज्यादा कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना शामिल है। इन ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 5,620 करोड़ रुपये बताई गई है, जो इसे एक बेहद गंभीर मामला बनाती है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तुषार गोयल, हिमांशु कुमार, औरंगजेब सिद्दीकी और मुंबई निवासी भरत कुमार जैन शामिल हैं। यह मामला ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गंभीरता को उजागर करता है और पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराता है। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में ड्रग्स के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।  

‘स्त्री 2’ फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, उनका नेशनल अवॉर्ड हुआ रद्द

मुंबई ‘स्त्री 2’ फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जानी मास्टर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी दायर की थी और इस पर कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की राहत भी दे दी थी। लेकिन अब अंतरिम जमानत मिलने के बाद कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड रद्द हो गया है। दरअसल, जानी मास्टर को धनुष की फिल्म त्रिरुचित्रांबलम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिलना था, लेकिन हाल ही में यह सूचना जारी की गई है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल (NFA Cell) ने जानी मास्टर पर लगे पॉस्को एक्ट की वजह से उनका नेशनल अवॉर्ड रद्द कर दिया है। जारी किए गए अधिकारिक नोट में लिखा है- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ की ओर से 21/8/2024 और 12/9/2024 को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार समारोह में भाग लेने के लिए शेख जानी बाशा को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। जिसे पोस्को एक्ट के तहत अपराध सामने आने पर पहले इसे बढ़ा दिया गया था। लेकिन न्यायालय के गंभीर जांच के बाद और इन गंभीर आरोपों को मद्देनजर रखते हुए शेख जानी बाशा के अवॉर्ड जो त्रिरुचित्रांबलम के लिए दिया जा रहा था उसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अगले आदेश तक रद्द करने का निर्णय लेता है। 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए शेख जानी बाशा को दिया गया निमंत्रण वापस लिया जाता है। महिला ने लगाया था आरोप महिला ने पुलिस में दी एक शिकायत में आरोप लगाया था कि जानी मास्टर ने काम के सिलसिले में 2020 में की गई मुंबई की यात्रा के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया था और बाद में भी उसका यौन शोषण किया। शिकायत के अनुसार, महिला को जानी मास्टर ने इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी थी। नरसिंगी पुलिस थाने में, 15 सितंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन), 506, 323 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराने के दौरान यह खुलासा हुआ कि कथित घटना के वक्त वह नाबालिग थी।  

राज कपूर ने अमिताभ बच्चन को आईसीयू में शैंपेन की बोतल के साथ किया था विजिट: जानें पूरी कहानी

साल 1982 में आई फिल्म ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे को कौन भूल सकता है? अमिताभ बच्चन के पेट में एक फाइट सीन के दौरान पुनित इस्सर का घूंसा इस कदर लगा कि गहरी चोट लग गई थी। उनकी जान पर बन आई थी। देश पूरा अमिताभ बच्चन की जान के लिए दुआ कर रही थी। अमिताभ जब संगीतकारों में भर्ती थे, तो ‘शोमैन’ राज कपूर से भी मुलाकात हुई थी। परन्तु क्या तुम जानते हो कि वह शैंपेन के साथ भी गया था? राज कपूर एक ऐसे इंसान थे, जो इस बात की पूरी कोशिश करते थे कि फिर से उनके आस-पास के लोग खाना एन्जॉय करें, अच्छा-पीना अच्छा, गति बढ़ाना कैसा भी हो। ऋतु नंदा की लिखी किताब ‘द वन एंड ओनली शोमैन’ में फिर अमिताभ बच्चन ने इस वाकये का जिक्र किया था, जो अब एक बार चर्चा में है। डूबे हुए भाई की फिल्म ‘कुली’ के सेट पर एक स्टंट के दौरान अमिताभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिल्म में राज के बेटे ऋषि कपूर भी थे, जो अमिताभ के घायल होने के दौरान सेट पर मौजूद थे। आईसीयू में थे अमिताभ बच्चन, शैंपेन लेकर पहुंचे राज कपूर क्रांति के बाद अमिताभ बच्चन को एयर एम्बुलेंस से मुंबई ले जाया गया। जब अमिताभ ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थे, और ठीक हो रहे थे, तो राज कपूर एक शैंपेन लेकर वहां पहुंचे थे। अमिताभ ने बताया था क्या हुआ था किताब में अमिताभ ने बताया था कि ‘साल 1982 में जब मैं ‘कुली’ के सेट पर घायल हो गया था, और ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था, तो वह एक थे। ‘सुबह शैंपेन की बोतल हाथ में लेकर सांझ में चले आए।’ अमिताभ बच्चन से ये बोले थे राज कपूर अमिताभ ने आगे कहा था, ‘वह मेरे पास बैठ गया और कहा, ‘जल्दी करो’ उठो और बाहर निकलो, हमें नई जिंदगी के लिए इस बोतल को तोड़ना है और एक नई शुरुआत करनी है। ‘

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online