LATEST NEWS

चोरी का माल बरामद, राजस्थान-अजमेर में समारोह स्थल में चोरी करने वाले तीन शातिर पकड़े

अजमेर. अजमेर के निजी समारोह स्थल में चोरी की वारदात करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में लिया गया ई रिक्शा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि नया बाजार निवासी राकेश गर्ग ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि पटेल मैदान के पास राजहंस वाटिका समारोह स्थल व संचालित करता है। तीन महीने से समारोह स्थल बंद था। जब वह देखने के लिए गया तो वहां सारा सामान गायब मिला। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम ने समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी चेक करते हुए आरोपियों को चिह्नित किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एकता नगर निवासी हरीश उर्फ शेखर (36) गनाहेड़ा निवासी धारा सिंह (33) सहित हनुमान (40) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से समारोह स्थल से चुराया गया 4 लाख रुपए कीमत का सामान भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा हो सके।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कुंभ मेले में गैर-सनातनी लोगों के फूड स्टॉल पर रोक लगाने और उर्दू शब्दों को बदलने का निर्णय लिया

प्रयागराज  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने देशभर के महामंडलेश्वरों, मंडलेश्वरों और संतों के साथ-साथ भक्तों और अनुयायियों को निर्देश दिया है। वे ऐसे दुकानदारों से सामान खरीदें जो ‘सनातनी’ हों। परिषद ने आगे कहा कि सामान केवल उसी दुकान से खरीदा जाना चाहिए, जिस पर मालिक का नाम लिखा हो और यह सत्यापित करने के बाद कि दुकान, ढाबा, रेस्टोरेंट या किसी अन्य प्रतिष्ठान के अंदर देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर है या नहीं। ऐसा इसलिए जरूरी था क्योंकि ‘एक खास धर्म के लोग’ दुर्भावनापूर्ण इरादे से काम कर रहे थे। परिषद ने कहा कि एक खास धर्म के लोग उनकी पवित्रता और पवित्रता को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए खाने-पीने की चीजें, यहां तक कि पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूल, प्रसाद, कंठी-माला आदि थूक लगाकर बेचा जाता है। सब्जियों को बेचने से पहले गंदे पानी में डुबोया जाता है। देशभर में ऐसे मामले सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं। एबीएपी के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, ‘इसे देखते हुए खुद को इससे अलग करने का फैसला किया गया।’ महाकुंभ में अखाड़ों समेत सभी संप्रदायों के संतों के शिविरों में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के लिए प्रयागराज में हिंदुओं के अलावा सिख, जैन और बौद्ध दुकानदारों को फल, सब्जी, दूध, अनाज, दोना-पत्तल और कुल्हड़ की व्यवस्था की गई। रवींद्र पुरी ने आगे कहा कि अखाड़ा परिषद किसी जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं है, लेकिन वे अपनी पवित्रता और परंपरा से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘हम देख रहे थे कि हमारी परंपरा और साधना को तोड़ने के लिए लगातार साजिश रची जा रही थी। खाने और पूजा सामग्री में थूक और मूत्र मिलाया जा रहा था। यह देखकर दिल बेचैन हो गया कि कोई ऐसा घृणित काम कैसे कर सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बावजूद हिंदुओं ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, उन्होंने सिर्फ अपना रास्ता बदल लिया।’ उन्होंने मांग की, ‘हिंदू संतों और भक्तों की साधना को बाधित करने के ऐसे प्रयासों को रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए।’ पुरी ने यह भी सवाल उठाया कि मुस्लिम समुदाय के किसी धार्मिक नेता ने इस तरह की हरकतों के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने कहा, ‘इसलिए यह तय हुआ कि हम हिंदू दुकानदारों से ही सामान खरीदेंगे। हिंदुओं के साथ-साथ सिखों, जैनियों और बौद्धों से भी सामान लिया जाएगा।’ एबीएपी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परिषद ने महाकुंभ में मुसलमानों को आने से रोकने की मांग नहीं की। यह अनुचित है। उन्होंने कहा, ‘सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देता है। हमारे धर्म को बदनाम करने के लिए अखाड़ा परिषद के नाम पर फर्जी एजेंडा चलाया जा रहा है। हम चाहते थे कि हर कोई श्रद्धा के साथ महाकुंभ में आए।’ उन्होंने कहा कि अगर वे आएंगे और हमारा त्याग, भजन-पूजन और सेवा देखेंगे तो उन्हें सद्बुद्धि आएगी और हमारे आचरण से उनका वैचारिक शुद्धिकरण होगा।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान-बीकानेर में डेंगू के मरीज 400 के पार

बीकानेर. बीकानेर शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डेंगू पीड़ितों मरीजों की संख्या 400 के पार कर चुकी है। इन मरीजों में एनएस-1 के मरीजों की संख्या लगभग 238 के करीब है। आईजीएम के 167 हैं। इसके अलावा मलेरिया के 63 केस हैं। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर 546 लोगों की मोबाइल टीमें बनाई है। टीमों में आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ, जीएनएम, नर्सिंग स्टूडेंट्स, डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर भी लगा रखे हैं। विभाग की टीमें रोजाना 30 से 50 घरों का सर्वे कर रही हैं।टीमों द्वारा सैंपलिंग कराई जा रही है। टीमों द्वारा घर-घर जाकर एंटी लारवल गतिविधियां करवाई जा रही हैं। डेंगू पॉज़िटिव के सरकारी और प्राइवेट दोनों जगहों की बात करें तो ये आंकड़ा अभी और ऊपर तक जाएगा। हालांकि, सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में रोजाना करीब 50 से 60 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से 2 या 3 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है। इसके अलावा कुछ मरीज ऐसे भी आ रहे हैं, जिनको बुखार काफी तेज रहता है। ऐसे मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा रहा है, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम रहती है। मौसमी बीमारियों के बढ़ते हुए मरीजों की तादाद का असर अब संभाग के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी पड़ने लगा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते उन्हें भर्ती करने के लिए बेड भी कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में जनाना अस्पताल के एमसीएच विंग के खाली पड़े वार्डों में इन मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर हॉट-स्पॉट चिन्हित किए  हैं। विभाग की टीम इन इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है। कैसे फैलता है डेंगू बता दें, डेंगू लोगों में एडीज प्रजाति की मादा मच्छरों के काटने से फैलता है। कभी-कभी टाइगर मच्छर के काटने से भी यह बीमारी फैलती है। जब एडीज प्रजाति का मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटता है और उसके बाद वह स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, जिससे वह भी संक्रमित हो जाता है। बता दें, यह वायरस गर्भवती महिला से उसके शिशु में या रक्तदान के माध्यम से भी फैल सकता है। ऐसे करें बचाव एडीज मच्छर जमे हुए पानी में पनपता है। ऐसे में घर के कूलर, पानी टंकी, चिड़ियों के लिए बर्तन में रखे गए पानी, फ्रिज के ट्रे और पौधों के गमलों में पानी को अधिक समय तक पानी न जमा होने दें। उसे हमेशा बदलते रहें।

कोर्ट ने पति को सुनाया आजीवन कारावास, छत्तीसगढ़-गौरेला में शराब के पैसे न देने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। करीब एक साल पहले शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी को जलाऊ लकड़ी से बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी भोग सिंह बैगा को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास के साथ 1000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. साथ ही समय पर अर्थदंड न देने के कारण आरोपी को अतिरिक्त 6 माह का सश्रम कारावास भोगना होगा. अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड किरण थवाईत ने आरोपी पति को हत्या के आरोप में दोषी पाया है और सजा सुनाई है. यह है पूरा मामला– यह हत्या मामला पिछले वर्ष नवंबर में गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम करंगरा का है. आरोपी भोग सिंह ने अपनी पत्नी सेमबाई की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसने उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दे रही थी. इससे गुस्साए पति भोग सिंह ने घर के सामने पड़ी जलाऊ लकड़ी से सेमबाई के सिर, चेहरे और सीने पर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद गौरेला पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं न्यायालय में हत्या के इस मामले की सूक्ष्मता से सुनवाई करते हुए जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पति भोग सिंह बैगा को अपनी पत्नी सेमबाई की हत्या का आरोपी पाया गया. अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड किरण थवाईत ने आरोपी को आजीवन कारावास के साथ 1000 रूपये के साथ दंडित किया है. मामले में पंकज नागईच अतिरिक्त लोक अभियोजक ने पैरवी की.

अब हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी जड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया, हैरी ब्रूक का बवंडर

नई दिल्ली इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का बवंडर मुल्तान में देखने को मिला। 2004 में ऐसी ही सुनामी पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से आई थी। उन्होंने भी टेस्ट मैच में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था और अब हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी जड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया है। हैरी ब्रूक की ये ट्रिपल सेंचुरी टेस्ट में दूसरी सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी है। वहीं, 34 साल के बाद इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज ने इस फॉर्मेट में तिहरा शतक जड़ा है। इंग्लैंड के लिए आखिरी बार किसी बल्लेबाज ने साल 1990 में टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ी थी। ग्राहम गूच ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 333 रनों की पारी खेली थी। अब 34 साल के बाद हैरी ब्रूक इस जादुई आंकड़े तक पहुंचे हैं। इसके अलावा आखिरी बार किसी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के ही खिलाफ नवंबर 2019 में ठोका था। दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार किसी बल्लेबाज ने इस मैदान पर तिहरा शतक जड़ा है। 311 गेंदों में हैरी ब्रूक ने ट्रिपल सेंचुरी पूरी की है। हैरी ब्रूक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले लियोनार्ड ह्यूटन (364), वैरी हैमंड (336*), ग्राहम गूच (333), एंडी सैंडम (325) और जॉन एडरिच (310*) ने ये कमाल किया था। हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में शतक पूरा करने के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। वे सिर्फ वीरेंद्र सहवाग से पीछे हैं। सहवाग ने 278 गेंदों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था, जबकि हैरी ब्रूक ने 310 गेंदों में तिहरा शतक पूरा किया है। मैथ्यू हेडेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 362 गेंदों में ट्रिपल सेंचुरी पूरी की थी। वीरेंद्र सहवाग फिर से लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 364 गेंदों में तिहरा शतक पूरा किया था। करुण नाया ने 381 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ी है। सबसे तेज तिहरा शतक 278 गेंद – वीरेंद्र सहवाग बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई, 2008 310 गेंद – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024* 362 गेंद – मैथ्यू हेडन बनाम जिम्बाब्वे, पर्थ, 2003 364 गेंद – वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2004 ब्रूक ने 28 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना तिहरा शतक पूरा किया। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये पांचवां तिहरा शतक है। हैरी ब्रूक से पहले गैरी सोबर्स, मार्क टेलर, वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ी है। सबसे पहले सोबर्स ने ये सिलसिला साल 1958 में शुरू किया था। 1998 में मार्क टेलर ने दूसरी पारी पाकिस्तान के खिलाफ विशाल पारी खेली। इसके बाद 2004 में सहवाग और 2019 में वॉर्नर ने तीसरे शतक जड़ा। टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक 365* – गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), किंग्स्टन, 1958 335* – डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया), एडिलेड, 2019 334* – मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया), पेशावर, 1998 309 – वीरेंद्र सहवाग (भारत), मुल्तान, 2004 300* – हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), मुल्तान, 2024*

जो रूट नहीं तोड़ पाए विराट कोहली का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन और लारा से भी रह गए पीछे

मुल्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले गिने-चुने बल्लेबाज ही हैं और इस लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। सबसे कम पारियों में 20,000 इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 417 पारियों में यह कारनामा किया है, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का नाम साथ में आता है, दोनों ने यह कारनामा 453-453 पारियों में किया है। रूट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 458 पारियों में 20,000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा पार किया। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रूट ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं, उनके खाते में कुल 34357 रन दर्ज हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा का नाम आता है, जिन्होंने कुल 28016 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिनके बैट से कुल 27483 इंटरनेशनल रन निकले हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने 27041 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। टॉप-5 में इसके बाद महेला जयवर्धने का नाम आता है, जिनके खाते में 25957 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। छठे, सातवें, आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर इसके बाद से क्रम से जैक कालिस (25534), राहुल द्रविड़ (24208), ब्रायन लारा (22358), सनत जयसूर्या (21032) और शिवनारायण चंद्रपाल (20988) के नाम आते हैं। 11वें नंबर पर इंजमाम उल हक हैं और 12वें नंबर पर अब जो रूट आ गए हैं और एबी डिविलियर्स 13वें नंबर पर खिसक गए हैं। इंजमाम ने कुल 20580 इंटरनेशनल रन बनाए हैं, जबकि जो रूट के खाते में कुल 20079 रन हो गए हैं, वहीं एबी डिविलियर्स ने 20014 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। 20,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले यही कुल 13 बैटर्स हैं।

लुटेरों में एक महिला भी शामिल, राजस्थान-केकड़ी में युवक से नौ लाख की लूट

केकड़ी. बाइक पर श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जा रहे एक युवक के साथ केकड़ी में नौ लाख रुपयों की लूट हो गई। पहले एक युगल उसे चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर इस युवक की बाइक पर बैठे, फिर केकड़ी पहुंचने के बाद इस युवक को बाइक से धक्का देकर वह लुटेरा युगल यह रकम ले उड़ा। मामला छह अक्तूबर का है। अजमेर क्षेत्र के भूडोल (अजमेर) गांव का रहने वाला जितेंद्र सांसी बुधवार को श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जाने के लिए मोटर साइकिल पर निकला था। यह युवक किसी को देने के लिए नौ लाख रुपयों की रकम अपने साथ लेकर जा रहा था। रास्ते में अजमेर-केकड़ी मार्ग पर ग्राम लोहरवाड़ा के समीप माताजी के मंदिर के यहां वह चाय पीने रुका। इसी दौरान एक महिला व एक युवक इसके साथ हो लिए और मीठी-मीठी बातों से नजदीकियां बढ़ाने लगे। युवक के वहां से रवाना होते ही ये युगल भी उसके पीछे लग गया। उन्होंने चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर इसे रास्ते में एक जगह चाय भी पिलाई और शराब भी। इस बीच उसने लुटेरे युगल के सामने ही छान में रहने वाले अपने मामा से फोन पर बात भी की थी। शाम को युवक केकड़ी पहुंचा। छान जाने के लिए जैसे ही युवक आगे रवाना हुआ, अचानक उसका पीछा कर रहे दोनों लुटेरों उसके पास पहुंचे और उसे रोककर जान पहचान निकालने लगे। लुटेरे युवक ने कहा कि उसके मामा भी छान में ही रहते है तथा वह भी वहीं जा रहा है। इसलिए एक ही बाइक पर चलते है। दोनों की लच्छेदार बातों में आकर वह उनके साथ एक ही बाइक पर रवाना हो गया। केकड़ी में पुराना कोटा रोड पर ज्योतिबा फूले सर्किल के समीप लुटेरे युवक ने बाइक रोकी व उसे धक्का मारकर नौ लाख रुपए से भरा बैग व मोबाइल आदि लूट कर महिला के साथ रफूचक्कर हो गया। वारदात के बाद जैसे तैसे उसने अपने घर वालों को लूट की सूचना दी। बाद में इस संबंध में पीड़ित जितेन्द्र सांसी पुत्र गुमान सांसी निवासी भूडोल थाना गेगल जिला अजमेर ने मंगलवार रात को केकड़ी सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है।

राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, 22 ग्रैंड स्लैम के साथ टेनिस को कहा अलविदा

मैड्रिड स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने इस खेल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने गुरुवार 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। सिंगल्स में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले राफेल नडाल ने कहा कि वह अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर को समाप्त कर रहे हैं। यह निर्णय डेविस कप फाइनल के बाद प्रभावी होगा। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है और इसी वजह से उनको लाल बजरी का बादशाह कहा जाता, क्योंकि फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट (लाल मिट्टी) पर होता है। राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, “यह कुछ कठिन वर्ष रहे हैं, खासकर पिछले दो साल। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरा आखिरी टूर्नामेंट मेरे देश का प्रतिनिधित्व करने वाला डेविस कप होगा। यह चक्र पूरा हो रहा है, क्योंकि मेरी पहली खुशियों में से एक 2004 में सेविला में फाइनल था।” डेविस कप के नॉकआउट मैच 19 नवंबर से शुरू होंगे। 24 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में जहां तक स्पेन की टीम खेलेगी, वही मैच राफेल नडाल का आखिरी मैच होगा। नडाल का करियर चोटों से प्रभावित रहा है और वह 2023 फ्रेंच ओपन से चूक गए थे और इस साल उन्हें पहले दौर में जर्मन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया था। उन्होंने अपना आखिरी रोलैंड गैरोस खिताब 2022 में जीता और पेरिस क्ले को 112-4 की जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ छोड़ा है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में मक्के की आड़ में गांजे की खेती

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत मक्का की फसल के बीच गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़े घोड़सोड़ा के बुधराम सागर ने अपने मक्का के खेत में गांजे के पौधे उगाए थे। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधराम सागर के खेत की तलाशी ली, जहां से 43 गांजे के पौधे जब्त किए गए। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 1.565 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी बुधराम सागर (उम्र 44 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जो रूट का कैच छोड़ने पर बाबर आजम की हुई किरकिरी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

मुल्तान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। जो रूट ने दोहरा शतक तो वहीं हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों की बैंड बजा दी है। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की जमकर किरकिरी हुई है। क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का एक आसान कैच छोड़ दिया था, उस समय अगर रूट का विकेट गिर जाता तो पाकिस्तान मैच में वापसी कर सकता था। बाबर आजम की इस गलती की वजह से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। जो रूट ने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला। ये घटना मैच के चौथे दिन हुई, जब जो रूट 186 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। नसीम शाह के ओवर में रूट ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से लगी नहीं और सीधे मिड विकेट पर खड़े बाबर आजम के हाथ में गई। बाबर आजम को एक आसान कैच मिला था लेकिन बाबर आजम से गलती हुई और कैच ड्रॉप हुआ। बाबर से कैच छूटने पर नसीम शाह ने निराशा जाहिर की। बाबर आजम के कैच छोड़ने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘’ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म।” कई यूजर्स ने उन्हें टीम से बाहर करने का सुझाव दिया। जो रूट ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और दोहरा शतक लगाया। जो रूट ने 375 गेंद में 262 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए। जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में 250 से अधिक रनों की पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक है और वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हैरी ब्रूक ने भी अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है, जब इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच 400 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट की एक ही पारी में दो दोहरा शतक बनाने का कारनामा 1985 में भारत के खिलाफ चेन्नई में जो ग्रीम फाउलर और माइक गैटिंग ने किया था।

प्रवेश द्वार पर होने से पड़ा यह नाम, राजस्थान-सिरोही में आबूरोड की तलेटी में विराजीं मुखरी माता

सिरोही. सिरोही में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आज हम आपको आबूरोड के तलेटी क्षेत्र स्थित मुखरी माता मंदिर के दर्शन करवा रहे हैं। मंदिर में चामुंडा माता विराजमान है। इस मंदिर के नाम के साथ मोर-मोरनी की तपस्या को लेकर भी इतिहास है। इस मंदिर में वैसे तो सालभर श्रद्धालुओं की आवजाही लगी रहती है। लेकिन जब बात नवरात्रि की हो तो भीड़भाड़ और बढ़ जाती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करने की भी सुविधा उपलब्ध है। सिरोही जिले से करीब 70 किलोमीटर दूर आबूरोड के तलेटी में पहाड़ी के ऊपर गुफा में चामुंडा माता (मुखरी माता) विराजमान हैं। आबूरोड रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेंड से पांच किलोमीटर सड़क मार्ग का सफर तय कर यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप माउंटआबू जा रहे हैं तो तलेटी तिराहा से महज 500 मीटर के बाद मुख्य रोड के समीप ही मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार नजर आ जाएगा। यहां से अंदर की ओर जाने के बाद संपर्क सड़क मंदिर तक ले जाएगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसके लिए पहाड़ी पर सीढ़ियों तक सड़क बनी है, जहां तक वाहन जाते हैं। ऐसे में हर उम्र के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यहां तक पहुंच सकते हैं। मंदिर के पास ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए करीब एक दर्जन कमरे एवं बरामदा भी बना हैं। जहां पर श्रद्धालु अपने धार्मिक, पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजन करते हैं। प्रवेश द्वार पर नाम पड़ा मुखरी माता गौरतलब है कि आबूरोड के तलेटी से माउंटआबू की चढ़ाई शुरू होती है। इसलिए इसे माउंटआबू का मुख या प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। चामुंडा माता के यहां विराजमान होने से इस मंदिर का नाम मुखरी माता हो गया। मंदिर की दूसरी खासियत यह है कि यहां मोर-मोरनी की तपस्या की भी कहानी है। मंदिर पुजारी सीताराम का कहना है कि सालों पहले शाम होते ही एक मोर-मोरनी का जोड़ा मंदिर में रात्रि विश्राम करने आता था। ये मोर-मोरनी बड़े तपस्वी थे। उनकी इच्छा थी अंतिम समय इसी मंदिर में व्यतीत हो सके। एक दिन सवेरे दोनों मोर मोरनी मृत अवस्था में मिले। तत्कालीन पुजारी द्वारा मोर मोरनी की इच्छानुसार जहां उनकी मौत हुई थी, वहीं पर समाधि बना दी गई। पास ही है गुफा मंदिर पुजारी सीताराम के अनुसार, पहाड़ी की एक शिला के नीचे चामुंडा माता के विराजमान स्थल के पास ही एक गुफा भी है, जो माउंटआबू में अधरदेवी (अर्बुदा देवी) मंदिर के समीप तक जाती है। यह करीब 22 किलोमीटर लंबी गुफा है। हालांकि, बीते लंबे समय से यह गुफा बंद है। यहां बकायदा लोहे का भी गेट है। सवेरे शाम दोनों समय इसकी भी पूजा अर्चना की जाती है।

रातभर हुई नोटों की बरसात, छत्तीसगढ़-कोरियान में नवरात्रि पर दरोगा जी आई लव यू गाने पर डांसरों ने लगाए ठुमके

कोरिया. नवरात्रि में शहर से लेकर गांवों तक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया जा रही है। रात्रि में पूजन समितियों द्वारा माता का जगराता डांडिया-गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भक्ति गीतों की बयार दिख रही है। श्रद्धालु भी इसे सुनकर भाव विभोर हो रहे हैं, लेकिन कोरिया के सोनहत बस स्टैंड के पास सब इसके विपरीत हो रहा है। यहां फूहड़ गानों पर जमकर पैसे लुटाए जा रहे हैं और अश्लीलता परोसी जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ के तमाम इलाकों में हो रहे हैं। मैनपाट के नर्मदापुर में भी यही हुआ और अब कोरिया जिले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पांच-छह महिला डांसर मंच पर डांस कर रही हैं। दरोगा जी चोरी हो गई, दरोगा जी आई लव यू लव यू, यारा ओ यारा, ए पान वाला बाबू, कोयली बिना जैसे अनेकों गीतों पर रातभर पैसों की बरसात होती रही। कार्यक्रम को देखने स्थानीय से लेकर आसपास के कई गांवों के बच्चे युवा से लेकर पुरुष महिला और बुजुर्ग पहुंचे थे। ऐसे में सवाल यह उठता हैं कि नवरात्रि में मां की भक्ति के बीच ऐसे आयोजन कहां तक जायज हैं? ऐसे कार्यक्रमों में पैसों का अपमान कहां तक जायज है? ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति को क्यों दी जाती है? ऐसे कार्यक्रमों में पुलिस की मौजूदगी का क्या मतलब है?

शोरूम से निकलते ही हादसा, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कार सवार ने चार बाइकों को मारी टक्कर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के चांपा रोड स्थित सत्या कार शोरूम से नई कार लेकर बाहर निकलते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इस दौरान सामने खड़ी चार बाइकों में टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी अनुसार, सत्या कार शोरूम से लाल सिंह नयन ने ब्रेजा कार ली थी। पूजा कराने के बाद निकाल रहे थे। बताया जा रहा है लाल सिंह को गाड़ी चलानी नहीं आती है। वह अभी कार चलाना सीख रहे हैं। इस कारण से उन्होंने कार निकालते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर को दबा दिया, जिससे कार ने सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी बाइक सड़क किनारे से दूसरे सड़क में करीबन 30 मीटर दूर जा गिरीं। वहीं, कार खुले मैदान में जा रूकी। बड़ा हादसा टल गया। कोई भी बाइक के पास खड़ा नहीं था। जितनी बाइक को टक्कर लगी थी, उन बाइक के मालिकों को मुआवजा भी दिया गया है। वहीं, पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

इंग्लैंड ने भारत का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला, 700 का आंकड़ा किया पार

मुल्तान पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से गेंदबाजों का बुरा हाल हो रहा है, उसकी हर तरफ थू-थू हो रही है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की फ्लैट पिच पर पहले दिन से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बने जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया, तो वहीं इंग्लैंड की ओर से दो बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं। इस मैच के दौरान इंग्लैंड ने भारत का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। पाकिस्तान में किसी विजिटिंग टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड इस टेस्ट मैच से पहले भारत के नाम दर्ज था। भारत ने इसी मैदान पर 2004 में पांच विकेट पर 675 रनों पर पारी घोषित की थी। यह वही टेस्ट मैच था, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी और सचिन तेंदुलकर 194 रनों पर नॉटआउट लौटे थे। इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, भारत के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मुल्तान टेस्ट मैच का चौथा दिन है, और जिस तरह से इस पिच से गेंदबाजों को बिल्कुल मदद नहीं मिल रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 556 रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने सबसे ज्यादा 151 रनों का योगदान दिया, जबकि आगा सलमान ने 104 रनों की जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 की पारियां खेली। आगा नॉटआउट लौटे थे। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, कप्तान ओली पोप बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद इंग्लिश बैटर्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खुशी मनाने के बहुत कम मौके दिए। जो रूट 375 गेंदों पर 262 रन बनाकर आउट हुए और इस पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड की ओर से कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। जिसमें इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड भी शामिल है। इस पारी के दौरान रूट ने 20000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉउली ने 78 जबकि बेन डकेट ने 84 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक भी 280 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

कंधे पर अर्थी रख कमर तक पानी से गुजरते हैं लोग, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में संघर्षभरी अंतिम यात्रा

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी कस्बे के निकटवर्ती कीरखेड़ा में बरसात के दिनों में किसी की मौत होने पर अंतिम यात्रा में लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। कंधों पर अर्थी को लेकर कमर या उससे अधिक गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यह समस्या विगत डेढ़ दशक से व्याप्त है। इसके बावजूद लोगों के सुविधाजनक रास्ता बनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों या प्रशासन की ओर से वर्षों बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ता है। आलम यह हो जाता है कि लोगों को बरसात के दिनों में अर्थी को कंधे पर लेकर पानी से होकर निकलना पड़ता है। ऐसे ही हालात की बानगी बुधवार को भी देखने को मिली है। यहां कीरखेड़ा में किसी की मौत होने पर अंतिम यात्रा बनास नदी से होकर कस्बे के श्मशान घाट तक आती है। हालांकि, कीरखेड़ा सोमी ग्राम पंचायत का गांव हैं। लेकिन कीरखेड़ा के लोग मूलत: राशमी के ही होने के कारण कस्बे के श्मशान घाट पर ही शव का अंतिम संस्कार किया जाता है। कीरखेड़ा निवासी मोहनी बाई कीर मंगलवार रात को मौत हो गई थी। इसका अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। सभी रिश्तेदारों के आने के बाद अर्थी लेकर श्मशान के लिए निकले। अर्थी को बनास नदी से होकर श्मशान घाट लाया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले परिजनों एवं रिश्तेदारों को करीब दो से तीन फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। नदी की चौड़ाई करीब 300 मीटर है। इससे लोगों में खासा आक्रोश भी दिखा। वर्षों पुरानी मांग है, लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। कीर समाज के जिलाध्यक्ष रतनलाल कीर ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च स्तर पर भी अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक रास्ते की समस्या जस की तस है। रतनलाल के अनुसार, यहां पक्का काजवे बना कर या कस्बे से बनास नदी पर बख्तावर पुरा के रास्ते बने एनिकट से पक्का रास्ता बना कर समस्या से निजात दिलाई जा सकती है। पक्का रास्ता नहीं होने से ग्रामणों में आक्रोश है। जब भी बरसात के दौरान किसी का निधन होता है, तब इस समस्या से जूझना पड़ता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet