LATEST NEWS

मिलावटी शराब व ओवर रेटिंग की थीं शिकायतें, छत्तीसगढ़-रायपुर से आबकारी उपायुक्त सहित 34 अधिकारियों को हटाया

रायपुर। राजधानी में ओवर रेटिंग और मिलावटी शराब की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने राजधानी में पदस्थ आबकारी उपायुक्त विकास कुमार गोस्वामी को हटा दिया है. उनकी जगह अब रामकृष्ण मिश्रा को रायपुर का मुख्य उपायुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है. आबकारी विभाग के इस ट्रांसफर लिस्ट में 34 उपायुक्त, सहायक आयुक्त आबकारी और जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिसमें 16 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी के अलावा 13 जिला आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.

3 मासूमों समेत 8 लोगों को काटा था, छत्तीसगढ़-बालोद में पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने मारा

बालोद. डौंडी ब्लॉक के गांवों में एक के बाद एक आठ ग्रामीणों को घायल करने वाले पागल कुत्ते को आखिरकार ग्रामीणों ने मार गिराया है. आज सुबह कुत्ते ने एक महिला को काटा था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को खोजकर मार डाला. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की. पागल कुत्ते ने बुधवार से वनांचल क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था. आमाडूला, किसनपुरी, चिहरो गांव में कुत्ते ने कल शाम तक एक के बाद एक सात लोगों पर हमला कर घायल किया था, जिनमें तीन मासूम भी शामिल हैं. घायलों का आमाडुला स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है. वहीं इनमें से एक 56 वर्षीय भागवत को उपचार के लिए धमतरी स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. कुत्ता कल शाम को दिगवाड़ी गांव भाग गया था, जहां आज सुबह 45 वर्षीय महिला सोहद्री बाई को काट डाला. कुत्ते से मासूम बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी खतरे को भांपते हुए ग्रामीणों ने मिलकर पागल कुत्ते की खोजबीन की. दिगवाड़ी गांव में कुत्ता नजर आते ही उसे घेरकर पत्थर और डंडे से मार डाला. कुत्ते के मरने के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इस बीच कुत्ते के आतंक की सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डीडी मांडले भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की. आमाडुला में बनाया अधिक शिकार — पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए ग्रामीणों में सबसे ज्यादा आमाडुला के रहने वाले हैं. कुत्ते ने गांव के दो मासूम- 9 वर्षीय सेमुअल पिता जयंत कुमार और 8 साल की पाखी पिता किसुन ला के अलावा 45 वर्षीय हुकलाल, 57 वर्षीय आनंद, 60 वर्षीय मनोतिन बाई को काट दिया था. इनके अलावा किसनपुर में पांच वर्षीय वेदांत पिता सोहन लाल, दीघवाड़ी निवासी 45 वर्षीय सोहाद्री और चिहरो निवासी 56 वर्षीय भागवत को काट डाला था.

पंचायत चुनाव से जुड़े मामले की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई टली

चंडीगढ़ पंचायत चुनाव से जुड़े मामले की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। कोर्ट में आज पंचायत चुनाव से जुड़े 100 से ज्यादा मामलों की सुनवाई होनी थी। सुनवाई में देरी का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि बुधवार को कोर्ट ने करीब 250 पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी पर इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक इस संबंध में आदेश जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। बता दें कि राज्य में फिलहाल 13937 ग्राम पंचायतें हैं, जिन पर चुनाव हो रहे हैं। चुनाव तक सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं चुनाव के दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। 

52.20 करोड़ रूपए से होगी शुरुआत, छत्तीसगढ़ की 11664 ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदन

रायपुर. ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में Mahtari Sadan का निर्माण कार्य किया जाना है एवं इसमें महिलाओं की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. महिलाओं के लिए प्रारंभ में 179 महतारी मकानों के लिए स्वीकृति आदेश जारी किया गया है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नये भारत के विकास चक्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में स्थापित होने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है. प्रति महतारी मकान की कीमत रु. 29.20 लाख होगी. उक्त कार्य के बजट से महथरी सदन योजना रू. 24.70 लाख और स्वच्छ भारत मिशन के बजट से रु. 4.50 लाख जुड़कर हो जाएंगे. इस प्रकार 179 महथारी सदनों के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं. 5 वर्षों के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना बनाई गई है. कैसे और कितने एरिया में बनेगी बिल्डिंग? राज्य में महतारी सदन के निर्माण के लिए बकायदा ड्राइंग भी बना ली गयी है और विभाग ने महतारी सदन में ध्यान रखने योग्य बातें भी तैयार कर ली है. राज्य में बनने वाला घर लगभग 2500 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया जाएगा. इनमें उनकी जरूरत का सामान रखने के लिए कमरे, शौचालय, बरामदे, हॉल, रसोई और स्टोर रूम जैसी अन्य सुविधाएं भी होंगी.

रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप, जानें कैसे चुना जाएगा उत्तराधिकारी, कौन है रेस में सबसे आगे

मुंबई टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके साथ ही टाटा समूह की कमान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि रतन टाटा के बाद अब अगुवाई कौन करेगा। हालांकि, इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे आगे उनके सौतेले भाई नोएल टाटा का नाम है। हालांकि, अब तक समूह की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कौन हैं नोएल टाटा नवल एच टाटा और सिमोन एन टाटा के बेटे हैं। टाटा इंटरनेशनल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नोएल टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वह टाटा समूह से 40 सालों से जुड़े हुए हैं और टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। वह ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं। साथ ही वह नोएल स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं। वह सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड के ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने ब्रिटेन की ससेक्स यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की है। साथ ही INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम पूरा किया है। नोएल टाटा के 3 बच्चे टाटा ट्रस्ट्स में हैं शामिल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा समूह ने नोएल टाटा के 3 बच्चों को परोपकारी संस्थाओं के बोर्ड में शामिल किया था। इनमें लेह, माया और नेविल का नाम शामिल है। खास बात है कि इन नियुक्तियों से ट्रस्ट्स की 132 साल पुरानी परंपरा में भी बदलाव के संकेत मिलते हैं, जहां पहले आमतौर पर दिग्गजों को ट्रस्टीशिप दी जाती थी। लेह, माया और नेविल टाटा की कई कंपनियों में मैनेजर लेवल के पदों पर भी हैं। इन ट्रस्टों में शामिल अन्य लोगों ने सिटी इंडिया के पूर्व सीईओ परमीत झावेरी सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा और जहांगीर अस्पताल के सीईओ जहांगीर एचसी जहांगीर सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं. कैसे चुने जाते हैं इन ट्रस्टों के चेयरमैन टाटा ट्रस्ट के प्रमुख का चुनाव ट्रस्टियों में से बहुमत के आधार पर होता है. विजय सिंह और वेणु श्रीनिवास इन दोनों ट्रस्टों के उपाध्यक्ष हैं. लेकिन इनमें से किसी एक के प्रमुख चुने जाने की संभावना अपेक्षाकृत कम है. जिस व्यक्ति को टाटा ट्रस्ट का प्रमुख बनाए जाने की अधिक संभवाना है, वो है 67 साल के नोएल टाटा. नोएल की नियुक्ति से पारसी समुदाय भी खुश होगा. रतन टाटा पारसी थे. इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि एक पारसी है इस संगठन का नेतृ्त्व करे. इस ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2023 में 470 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया था. पारसी को प्राथमिकता एक ऐतिहासिक तय्थ यह भी है कि केवल पारसियों ने ही टाटा ट्रस्ट की कमान संभाली है. हालांकि कुछ के नाम में टाटा नहीं लगा था और उनका ट्रस्ट के संस्थापक परिवार से कोई सीधा रिश्ता नहीं था. अगर नोएल टाटा इन ट्रस्टों के प्रमुख चुने जाते हैं तो वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बनेंगे. नोएल चार दशक से अधिक समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं. वो ट्रेंट, टाइटन और टाटा स्टील समेत छह प्रमुख कंपनियों के बोर्ड में हैं. उन्हें 2019 में सर रतन टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया गया था. वो 2022 में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किए गए थे. टाटा का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद माना जाता था कि वो टाटा संस के चेयरमैन का पद संभालेंगे. लेकिन उस पर नोएल के बहनोई साइरस मिस्त्री को बैठा दिया गया. टाटा संस से साइरस मिस्त्री के निकाले जाने के बाद टाटा संस के अध्यक्ष की कमान टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन ने संभाली.नोएल और रतन टाटा कभी एक साथ नजर नहीं आए. दोनों ने अपने बीच दूरी बनाए रखी.हालांकि रतन टाटा के अंतिम दिनों में अपने सौतेले भाई से रिश्ते काफी मधुर हो गए थे.

भगवान राम और हनुमान को मुस्लिम बताकर नमाज पढ़वाना पड़ा भारी, बिहार-बेगूसराय में शिक्षक पर मामला दर्ज

बेगूसराय. बेगूसराय में एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा भगवान राम और हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब गहराता ही जा रहा है। आज भाजपा नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में सिंहपुर गांव के राजेश कुमार पोद्दार ने बछवाड़ा थाने में आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है दरअसल जियाउद्दीन के द्वारा सप्तम वर्ग में पढ़ाई के दौरान बच्चों को यह सिखाया जा रहा था कि हनुमान एवं भगवान राम मुसलमान थे और भगवान राम के कहने पर हनुमान जी नमाज पढ़ा करते थे। यही बात जब बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताई थी तो अभिभावक आक्रोशित हो गए थे और स्कूल पर जाकर हो हंगामा किया था। बाद में बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी आपत्ति दर्ज करते हुए सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का आरोप लगाया था। आज आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन के विरुद्ध बछवारा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के कद्राबाद सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। इसी क्रम में अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि आज वामपंथी विचारधारा के कुछ लोग इस बात का खंडन करते फिर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं बछवारा के भाकपा पूर्व विधायक अवधेश राय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्ल आम किया गया तब यह लोग चुप थे और फिलिस्तीन की घटना के बाद तख्ती लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे । लेकिन आज जब एक मुस्लिम शिक्षक के द्वारा हिंदुओं की भावना पर आघात किया गया है तो वोट के लिए यह लोग घूम घूम कर उल्टी राजनीति कर रहे हैं।

रतन टाटा ने Upstox कंपनी में कमाया 23000% प्रॉफिट, यह थी आखिरी डील

नई दिल्ली  टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एमिरेटस रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इस दौरान टाटा ग्रुप का प्रॉफिट 51 गुना बढ़ा जबकि उसके मार्केट कैप में 33 गुना तेजी आई। टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटने के बाद उन्होंने कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया था। हाल में उन्होंने ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स में अपनी 0.06% हिस्सेदारी लगभग 20 लाख डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) में बेची थी। उन्हें कंपनी में अपने मूल निवेश पर 23,000% रिटर्न मिला। टाटा ने आठ साल पहले अपस्टॉक्स में निवेश किया था। टाटा ने साल 2016 में कंपनी में 1.33% हिस्सेदारी खरीदी थी। इस शेयर बिक्री के बाद अपस्टॉक्स में टाटा की हिस्सेदारी 1.27% रह गई। अपस्टॉक्स में अब भी उनकी होल्डिंग्स का 95% हिस्सा बचा हुआ है। इस कंपनी के भविष्य में पब्लिक होने की योजना है। अपस्टॉक्स से पहले रतन टाटा ने आईपीओ रूट के माध्यम से बेबी केयर प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई के कुछ शेयर बेचे थे। किस-किसमें था निवेश कई दशक तक टाटा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद रतन टाटा ने कई स्टार्टअप कंपनियों में बतौर एंजेल इनवेस्टर निवेश किया। इनमें आईवियर ब्रांड Lenskart, बेबी प्रॉडक्ट्स ब्रांड Firstcry, सर्विसेज प्लेटफॉर्म Urban Company और बिजनस-टु-बिजनस मार्केटप्लेस Moglix शामिल हैं। पेटीएम, ओला और स्नैपडील में भी उनका निवेश रहा। टाटा ने करीब 50 स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया और इमें से ज्यादातर का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। FirstCry जैसी कंपनियों ने आईपीओ के दौरान शानदार रिटर्न दिया।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की

रायपुर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पी.आर.एस.आई. के सेक्रेटरी जनरल डा.पी.एल.के.मूर्ति, रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली मौजूद रहे। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी के   के महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी। डॉ पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय हित से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने में पीआरएसआई अपनी सतत् भूमिका निभा रही है। डॉ अजीत पाठक ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि छत्तीसगढ़ में पहली बार पब्लिक रिलेशन्स कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है और इसी वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष का उत्सव मनाया जाना है। आल इण्डिया कांफ्रेंस के अवसर पर पीआरएसआई पूरे देश से आए जनसंपर्क कर्मियों के समक्ष छत्तीसगढ़ राज्य की विकास यात्रा और आने वाले समय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की स्वर्णिम योजनाओं को प्रस्तुत करेगी। यह कांफ्रेंस छत्तीसगढ़ राज्य की छवि और प्रतिष्ठा के लिए एक नये युग की शुरुआत करेगी। डॉ पाठक ने पीआरएसआई के 65 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा की चर्चा करते हुए संस्था द्वारा जनसंपर्क के प्रमुख प्रकाशनों तथा रायपुर में आगामी 20-22 दिसंबर 2024 के कांफ्रेंस ब्रोशर की पुस्तिका भेंट की। राज्यपाल महोदय ने पीआरएसआई कांफ्रेंस के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।  उल्लेखनीय है कि कांफ्रेंस की तैयारियों के विषय में डॉ पाठक छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।

‘मोदी के कामों ने किया प्रेरित’, भाजपा में शामिल हुईं केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी

तिरुवनन्तपुरम  केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी आर. श्रीलेखा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। 2020 में केरल फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं श्रीलेखा केरल की पहली महिला डीजीपी रैंक की अधिकारी भी थीं। श्रीलेखा एक लेखिका भी हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद, श्रीलेखा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के करिश्मे ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मुझे भाजपा की विचारधारा पर भरोसा है। उन्होंंने कहा कि मैं तीन हफ़्ते तक सोचने के बाद भाजपा में शामिल हो रही हूं। तीन हफ़्ते पहले भाजपा ने मुझसे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था। मैं सेवा में एक निष्पक्ष अधिकारी रही हूं। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभव के आधार पर, मुझे एहसास हुआ कि लोगों की सेवा करने का यही सबसे अच्छा तरीका है। वहीं केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने श्रीलेखा को एक बहादुर अधिकारी बताते हुए कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी केरल से परिचित थीं और उन्होंने पुलिस में कई सुधार किए। उन्होंने पुलिस बल में महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। श्रीलेखा ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुई हैं जब केरल में एडीजीपी एमआर अजीत कुमार की हाल के वर्षों में आरएसएस नेताओं के साथ बैठकों पर बहस हो रही है। वह पूर्व डीजीपी जैकब थॉमस के बाद सेवानिवृत्ति के बाद पार्टी में शामिल होने वाली दूसरी पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। फरवरी 2021 में भाजपा में शामिल होने के बाद, जैकब थॉमस ने इरिंजालकुडा विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के आर. बिंदु से हार गए थे। 1987 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीलेखा के अपने करियर के अंत में केरल की माकपा सरकार के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। अपने सेवानिवृत्ति के दिन, उन्होंने डीजीपी-रैंक के अधिकारियों को दी जाने वाली औपचारिक विदाई पार्टी और गार्ड ऑफ ऑनर से परहेज किया था। तिरुवनंतपुरम की रहने वाली श्रीलेखा सिविल सेवा में शामिल होने से पहले एक कॉलेज लेक्चरर और एक बैंक अधिकारी थीं। उन्होंने विभिन्न जिलों में एसपी और बाद में डीआईजी और आईजी के रूप में कार्य किया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए उन्होंने चार साल तक सीबीआई के साथ काम किया था। उन्होंने नौ पुस्तकें भी लिखी हैं।

जब ASP के सामने दंडवत हो गए BJP विधायक प्रदीप पटेल

सतना  मध्य प्रदेश के नए बने मऊगंज जिले के विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. फिर गुन्डों से रक्षा करने की बात कहते हुए एडिशनल एसपी को दंडवत प्रणाम किया. इसके पहले विधायक आईजी से मिलने भी पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में आईजी नहीं मिले. फिर उन्होंने कुर्सी को प्रणाम किया और जिला मुख्यालय पहुंचे गए. मऊगंज के सत्ताधारी विधायक प्रदीप पटेल का साक्षात दंडवत होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सभी के दिल में अब बस एक ही सवाल है कि आखिर एक चुना हुआ जनप्रतिनिधि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दंडवत होकर रहम की भीख क्यों मांग रहे हैं? बता दें कि मऊगंज विधायक इससे पहले भी हैरतअंगेज कारनामे करते हुए मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं. उन्होंने अपने ही सरकार की व्यवस्था के खिलाफ धरना भी दिया था. खुद को कार्यालय में कैद भी कर चुके हैं. कहा तो यह भी जाता है कि अपनी गाड़ी में गद्दा और कंबल लेकर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल चलते हैं और अचानक धरने पर बैठ जाते हैं. उनके ऐसे कारनामों से शासन और प्रशासन के अधिकारियों की सांसें फूलने लगती है. वीडियो का वीडियो हो रहा वायरल मऊगंज विधायक ने पुलिस अधिकारियों के सामने दंडवत होकर गुंडों से रक्षा करने की मांग की. इतना ही नहीं उनके दंडवत होने का वीडियो भी अब सामने आया है. पूरा मामला नशा के कारोबार से जुड़ा हुआ है. विधायक ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा है जिसमें जिले में मादक प्रदार्थ की तस्करी रोकने की बात कही गई है. विधायक ने प्रेस नोट में आईजी महेंद्र सिंह और एएसपी अनुराग पांडेय पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनकी मानें तो दोनों अधिकारियों का नशा कारोबारियों को संरक्षण मिला है. जिले में अपराध बढ़ रहा है. इस पूरे मामले को लेकर मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का कहना है कि विधायक प्रदीप पटेल ने नशे का कारोबार रोकने का ज्ञापन दिया है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

यूरोप में भी दिखा हिंदू नवरात्र का जलवा, राजस्थान-दौसा की धोली मीना संग विदेशियों ने भी किया गरबा

दौसा. नवरात्रि से लगातार त्योहारों का उत्सव शुरू हो जाता है और नवरात्रि का इंतज़ार पूरे साल रहता है। जैसे ही नवरात्र आते हैं, वैसे ही देश भर में ज़ोरो-शोरो से लोग नवरात्रि मनाने में लग जाते हैं। इसमें अब यूरोप भी पीछे नहीं रहा। वैसे तो यह उत्सव नौ दिन तक मनाया जाता है और इस नवरात्रि उत्सव पर गरबा व डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। इधर, इसी कड़ी में विदेश में यूरोप में भी गरबे की धूम देखने को मिली। यूरोप में रहकर भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जानी वाली दौसा की बहू धोली मीना ने बताया कि वो यूरोप के माल्टा देश में भारतीय समुदाय के साथ नवरात्रि पर आयोजित गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना करके की गई। इधर, धोली मीना ने पूजा-अर्चना करके सभी के कल्याण की कामना की। इसके बाद भारतीय समुदाय ने सामूहिक रूप से गरबा खेला। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आकर्षित इनाम भी रखे गये। साथ ही में कार्यक्रम में यूरोपियन लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूरोपियन लोगों को धोली मीना ने गरबा के बारे में जानकारी दी और उनको बताया कि गरबा कैसे किया जाता है एवं गरबे के महत्व के बारे में बताया। धोली मीना ने यूरोपियन लोगों को बताया कि गरबा नृत्य, प्रजनन क्षमता का जश्न मनाता है। नारीत्व का सम्मान करता है और मातृ देवियों के सभी नौ रूपों का सम्मान करता है। साथ ही उपस्थित यूरोपियन लोगों ने धोली मीना को बताया कि उनको भारत एवं भारत की संस्कृति खासकर राजस्थान से बेहद लगाव है। उन्होंने धोली को बताया कि वो भारत यात्रा के दौरान राजस्थान घूमकर गए एवं उनको राजस्थानी संस्कृति, खान-पान एवं मेहमाननवाजी बहुत पसंद आई। गरबा न सिर्फ गुजरात व राजस्थान, बल्कि देश के हर कोने में एवं विदेश में कई देशों में भारतीय समुदाय द्वारा खेला जाता है। गरबा के साथ ही ऐसे कुछ लोक नृत्य, भारत के कई हिस्सों में भी पाए जाते हैं। मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु में और गुजरात के उत्तर पूर्वी पड़ोसी राजस्थान में भी।

दमोह प्रशासन अलर्ट मोड पर, छापेमार कार्रवाई, बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त , कीमत लाखों में

दमोह इन दिनों नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके खत्म होते ही दीपावली आ जाएगी। जिसे लेकर दमोह जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और इसलिए कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत, बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। अवैध पटाखा जब्त बता दें कि पिछले साल शहर के बीचो-बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जानें चली गई थी। उसके बाद, कलेक्टर ने पटाखा लाइसेंस रद्द कर दिए थे। जिसपर सालों भर कोई कदम नहीं उठाया गया और एक बार फिर दिवाली करीब आने को है, तो पटाखा सुर्खियों में बना हुआ है। लाइसेंस रद्द होने के बाद भी दुकानदार पटाखा बेच रहे हैं। कई जगह तो इसका भंडारण भी किया गया है। कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन एक्टिव मोड पर है। दरअसल, कलेक्टर ने रेवेन्यू और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय में चल रही कार्रवाईयों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार के दिन शाम को कार्रवाई शुरू की गई, जो कि रात तक चली। वहीं, तेंदूखेड़ा इलाके में भी 3 दुकानों से अवैध पटाखे जब्त किए गए है। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। टीआई ने कही ये बात मामले को लेकर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहीरवाल का कहना है कि इस कार्रवाई में लाखों के सामान जब्त किए गए हैं। आने वाले समय में आगे ऐसी और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना घटित हो।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, राजस्थान-जोधपुर में कांगो वायरस से महिला की मौत

जोधपुर. साल 2019 के बाद एक बार फिर जोधपुर शहर में कांगो बुखार ने दस्तक दिया है। इस बार एक महिला की मौत होने के बाद चिकित्सा विभाग को इस बात की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि मृतक महिला में कांगो फीवर की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा विभाग के डिप्टी सीएमएचओ और पशुपालन विभाग के अधिकारी महिला के निवास पर पहुंचे। मौके पर सैंपल एकत्रित किए गए हैं। मृतक महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है, जो आगामी 15 दिन तक सर्विलांस पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, बनाड़ क्षेत्र के नांदड़ा कला निवासी सुमेर कंवर (51) नामक महिला की तबियत तीन अक्तूबर को बिगड़ी थी। उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर भी जब उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई तो उसे पांच अक्तूबर को अहमदाबाद ले जाया गया। जहां आठ अक्तूबर को सुबह तीन बजे महिला की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने मृतक की शव को लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन महिला के अंतिम संस्कार के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि महिला को कांगो फीवर था। दरअसल, अहमदाबाद से महिला के सलाइवा का सैंपल पुणे भेजा गया। जहां जांच में इस बात की पुष्टि हुई, जिसकी जानकारी तुरंत जयपुर चिकित्सा विभाग को दी गई। जयपुर चिकित्सा विभाग ने जोधपुर चिकित्सा विभाग की टीम को इस बात की जानकारी दी। जैसे ही जोधपुर चिकित्सा विभाग की टीम को इस बात का जानकारी मिली, चिकित्सा विभाग की टीम हरकत में आई और तुरंत महिला के निवास पर पहुंची। जहां उसके साथ रहने वाले सभी परिजनों के सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके अलावा मृतक महिला के घर में करीब 10 पशुपालन रखे थे, उनके भी सैंपल लिए गए। इसके अलावा गायों के शरीर पर चिपके हुए टिक्स के भी सैंपल लिए गए। फिलहाल, मृतक महिला के परिजन निजी अस्पताल के इलाज करने वाले कर्मचारी एमडीएम के इलाज करने वाले कर्मचारी और अहमदाबाद में इलाज करने वाले सभी कर्मचारियों की सूची बनाई गई है। जो आगामी 15 दिन तक सर्विलांस पर रहेंगे। चिकित्सा विभाग की टीम प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित करेगी। चिकित्सा विभाग ने प्रदेश भर में सतर्कता बरतने और आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश प्रदेश में कांगो फीवर से एक मौत की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में इस बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अहमदाबाद के एनएचएल म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन कांगो फीवर से पीड़ित जोधपुर निवासी महिला की बुधवार को मौत हो गई। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी, पुणे में हुई जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभावित क्षेत्र में रेपिड रेस्पॉन्स टीम भेजकर संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध एवं सिम्पटोमेटिक रोगियों की ट्रेसिंग कर उन्हें आइसोलेशन में रखने को कहा गया है। डॉ. माथुर ने बताया कि कांगो फीवर एक जूनोटिक वायरल डिजीज है, जो टिक (पिस्सू) के काटने से होती है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग को इस बीमारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में इस बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने तथा आमजन को जागरुक करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण का प्रसार न हो। सभी निजी एवं राजकीय चिकित्सा संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि किसी व्यक्ति में कांगो फीवर के लक्षण नजर आएं तो तत्काल प्रभाव से सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाएं। साथ ही, चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दें। नागौर के युवक की मंकी पॉक्स की रिपोर्ट नेगेटिव डॉ. माथुर ने बताया कि आरयूएचएस अस्पताल में आइसोलेशन में रखे गए नागौर के 20 वर्षीय युवक की मंकी पॉक्स की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह युवक दुबई से जयपुर आया था। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के दौरान शरीर पर रेशेज पाए जाने पर उसे आरयूएचएस अस्पताल भेजा गया था। यहां जांच में उसे चिकन पॉक्स होना पाया गया। एहतियातन तौर पर मंकी पॉक्स की जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया था। बुधवार को युवक की मंकी पॉक्स की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

तलाक केस के बीच पति ने पत्नी से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, अब ऐसी हुई हालत

भोपाल  यूं तो पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। यह विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने अलग-अलग होने के लिए कोर्ट में तलाक का केस लगा दिया। तलाक होता इससे पहले हुए एक कांड ने सनसनी फैला दी। यह मामला एमपी की राजधानी भोपाल से सामने आया है। भोपाल के अशोका गार्डन में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बलात्कार किया। जबकि दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। यही नहीं उसने पीड़िता को धमकाकर कई बार उसका शोषण भी किया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पति को पकड़ लिया है। हवसी पति ने नहीं छोड़ा पीछा घटना के बाद पीड़िता ने अशोका गार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। 31 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही थी। पर वहां भी हवस के नशे में चूर उसके पति ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा। घर में अकेली थी उस दौरान आया हैवान 27 सितंबर को जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी उसका पति अचानक आ धमका और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी पति ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती की और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस आरोपी को पहुंचाया जेल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में है : मंत्री कुशवाह

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश की इस उपलब्धि के दृष्टिगत केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई है। मंत्री कुशवाह ने केन्द्र सरकार के इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रमुख सचिव उद्यानिकी अनुपम राजन ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में योजना के क्रियान्वयन अवधि को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में 420 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिये बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है, जो एक रिकार्ड है। प्रमुख सचिव राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में पीएमएफएमई योजना वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्षों के लिए लागू की गई थी। पीएमएफएमई योजना के माध्यम से खाद्य प्र-संस्करण उद्योग इकाइयों की स्थापना के लिए निजी और समूह को 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रूपये का अनुदान दिया जाता है। इससे प्रेरित होकर प्रदेश में कृषि/उद्यानिकी के क्षेत्र में युवा स्वयं की औद्योगिक यूनिट स्थापना के लिए प्रेरित हुए है। राजन ने बताया कि प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से प्रस्तावों का परीक्षण किया जाता है, इसके उपरांत ही केन्द्रीय इंटरमिनिस्ट्रियल इम्पावर कमेटी को प्रस्ताव भेजे जाते है। योजना में प्राप्त 917 प्रकरणों में से 420 प्रकरणों की स्वीकृति प्राप्त कर मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी राज्य बना है। उल्लेखनीय है कि अपर सचिव, केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण मिनहाज आलम ने पत्र लिखकर प्रमुख सचिव उद्यानिकी अनुपम राजन और उनकी टीम के कार्य की सराहना की है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet