LATEST NEWS

योगदान को सदैव रखेंगे याद, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में रतन टाटा के योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोस्ट में लिखा कि सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया. उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी. वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा का निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति! “”सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।     उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को…””     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 9, 2024

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से UPSSSC Van Daroga भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया

नई दिल्ली यूपी वन दारोगा भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से UPSSSC Van Daroga भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में घोषित किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं। पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के अनुक्रमांक दर्ज हैं। 701 अभ्यर्थियों का हुआ चयन आपको बता दें कि यह भर्ती कुल 701 पदों के लिए निकाली गई थी। अब यूपीएसएसएससी की ओर से 701 पदों के सापेक्ष सभी रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें से अनारक्षित के 288 पदों, अनुसूचित जाति (SC) के 160 पदों, अनुसूचित जनजाति (ST) के 20 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 163 पदों और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के 70 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पदों 14, महिला के 140 पदों, सैन्य वियोजित/ भूतपूर्व सैनिक के 35 पदों, पर नियुक्तियां की गई हैं। कैसे चेक करें परिणाम यूपीएसएसएससी वन दारोगा भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Notice Board में मुख्य परीक्षा वन दरोगा भर्ती रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक भी हुआ जारी यूपीएसएसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 78.25 प्रतिशत, एससी के लिए 66.25 फीसदी, एसटी के लिए 61.75 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75.25 फीसदी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ 75 फीसदी दर्ज किया गया है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

बंगाली परंपराओं की दिखी झलक, छत्तीसगढ़-रायपुर कालीबाड़ी में भव्य आरती के साथ हुई मां दुर्गा की पूजा

रायपुर। राजधानी के कालीबाड़ी स्थित बंगाली मंदिर पूजा पंडाल में माता की भव्य आरती की गई. देवी मां के मुख खोलने के पश्चात बंगाली आरती से पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद लगभग 100 मातृ शक्तियों ने धूप दान लेकर ढ़ाकी के साथ मां दुर्गा की पूजा की, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए. महिलाओं ने पूजा एवं मां दुर्गा के आह्वान के दौरान उल्लू की ध्वनि निकालकर मां दुर्गा के जयकारे लगाए. मान्यता है कि जैसे शंख की ध्वनि को पवित्र माना जाता है, वैसे ही बंगाली समाज में जब भी कोई शुभ कार्य किया जाता है, तब समाज की महिलाएं उल्लू की ध्वनि निकालकर जयकारे लगाती हैं. मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी, स्वामी कार्तिकेय और देवी सरस्वती की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई. पंडाल को रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से सजाया गया है. संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. बता दें कि राजधानी रायपुर के काली बाड़ी स्थित बंगाली माता दुर्गा मंदिर में पिछले कई वर्षों से मां दुर्गा विराजती हैं. बंगाली वेशभूषा में महिलाएं यहां पूजा-अर्चना करती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त माता दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

राहुल गांधी यह दोहराते दिखे 100 में से महज 3 फीसदी ही ओबीसी अधिकारी हैं, अब पार्टी में ही नजरअंदाज करने के आरोप

नई दिल्ली संसद में भाषण से लेकर रैलियों तक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार यह दोहराते दिखे हैं कि आखिर देश के सचिवों में से कितने ओबीसी है। वह कहते रहे हैं कि 100 में से महज 3 फीसदी ही ओबीसी अधिकारी हैं, जबकि उनकी 60 फीसदी से ज्यादा आबादी है। वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को ओबीसी, एससी और एसटी की उपेक्षा के आरोप में घेरते रहे हैं। लेकिन अब खुद कांग्रेस में ही इस मुद्दे पर बवाल मचा है और ओबीसी नेताओं को नजरअंदाज करने के आरोप लग रहे हैं। हरियाणा में हार के बाद राज्य में माहौल ही बदल गया है। अहीरवाल बेल्ट के सीनियर नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने पिछड़ों की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कांग्रेस को दक्षिण हरियाणा खासतौर पर गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में सिर्फ एक सीट मिली है। अहीरवाल का कांग्रेस कार्यसमिति, केंद्रीय चुनाव समिति, कांग्रेस महासचिवों और हरियाणा प्रदेश कमेटी तक में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ओबीसी कांग्रेस का चेयरमैन जैसे पद के पास तो कोई ताकत नहीं है। यह दंतहीन है।’ यही नहीं उनकी पोस्ट पर एक अन्य नेता डॉ. अरुणेश यादव ने भी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि आपने बिलकुल सही कहा है। इसके अलावा यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट चलाने वाले संजय यादव ने भी कहा कि पिछड़ों को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए। इस तरह कैप्टन अजय यादव की पोस्ट ने एक तरह से राहुल गांधी को आईना दिखाया है। पार्टी के भीतर ही पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप इसलिए खास है क्योंकि राहुल गांधी लगातार आरक्षण की 50 फीसदी सीमा खत्म करने, जातिगत जनगणना कराने और पिछड़ों को नौकरशाही से लेकर राजनीति तक में मौका देने की वकालत करते रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब कैप्टन अजय यादव का ही आरोप लगाना चिंता की बात है। दरअसल हरियाणा के नतीजों को लेकर एक राय यह भी सामने आई है कि जाटों की तुलना में कांग्रेस ने यादव, गुर्जर, सैनी, कश्यप जैसी अन्य ओबीसी बिरादरियों को कम महत्व दिया और इससे वे लोग भाजपा के साथ गए। इसके अलावा भाजपा सरकार ने अहीरवाल बेल्ट में नौकरियां भी खूब दी हैं। कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण नतीजों से पहले ही सीएम पद को लेकर मची खींचतान को भी माना है।

अवैध कॉलोनी में रहने वालो के लिए सरकार ने सुगम विद्युत योजना बनाई, परमानेंट बिजली कनेक्शन मिलेगा आसानी से

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए बड़ी खबर है. अब अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोग भी परमानेंट बिजली कनेक्शन ले सकेंगे. हालांकि, उन्हें सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट देनी होगी. ये कीमत वे किश्तों में दे सकते हैं. इससे पहले इन कॉलोनी के रहवासियों के लिए परमानेंट बिजली कनेक्शन लेना आसान नहीं था. उन्हें इसके लिए बहुत बड़ी कीमत एक साथ देनी होती थी. इस वजह से वे इस तरह का बिजली कनेक्शन नहीं ले पाते थे. ऐसे लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने इन लोगों के लिए सुगम विद्युत (सुविधा) योजना बनाई है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए ही यह योजना लाई गई है. यह योजना दो साल तक लागू रहेगी. इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों को इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट देनी होगी. वे इस कॉस्ट को किश्तों में दे सकेंगे. दो साल बाद इस योजना का रिव्यू किया जाएगा. उसी के आधार पर फैसला किया जाएगा कि इस योजना को जारी रखें या नहीं. भोपाल से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सरकार की इस योजना में नए ग्राहक भी शामिल हो सकते हैं. जिन लोगों की कॉलोनियां रेरा में रिजस्टर्ड नहीं हैं वे भी इसका लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा वे लोग भी लाभ ले सकते हैं जो एक साथ इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट नहीं दे सकते. दो साल में चुकाना होगा सारा रुपया सूत्रों ने बताया कि इस योजना में लोग व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से शामिल हो सकते हैं. यह योजना हाउसिंग सोसायटी, बिल्डर और कॉलोनाइजर के लिए नहीं है. लोगों को योजना की शुरुआत में आवेदन के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट का 25 फीसदी रुपया देना होगा. उनका बिजली कनेक्शन चालू होने के बाद उन्हें बिल के साथ-साथ ब्याज भी देना होगा. उन्हें दो साल में सारा रुपया सरकार को चुकाना होगा.

वन स्टॉप सेंटर से मिली जीविका उपार्जन की राह

सफलता की कहानी वन स्टॉप सेंटर से मिली जीविका उपार्जन की राह भोपाल बालाघाट जिले में इन दिनों सड़कों पर एक महिला ई-रिक्शा चलाती नजर आती है। यह है वारासिवनी की 24 वर्षीय रश्मि बसेने (परिवर्तित नाम)। रश्मि के विवाह के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। दहेज को लेकर पति ने शराब के नशे में मार-पीट करना शुरू कर दिया था। इसी बीच रश्मि गर्भवती भी हो गई लेकिन पति के साथ ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित होती रही। प्रताड़ना से रश्मि मानसिक तौर पर टूट गई थी। कुछ दिन बाद रश्मि तंग आकर अपने मायके आ गयी। उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में आवेदन किया। पुलिस द्वारा उसको वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी मिली। मार्च 2023 को रशिम को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। बालाघाट के वन स्टॉप सेंटर में रश्मि का पंजीयन किया गया और उनकी कई बार काउंसलिंग की गई। सेंटर में परामर्श मिलने के बाद रश्मि को मानसिक संबल मिला। जुलाई 2023 में उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर वारासिवनी थाने में दर्ज की गई। वन स्टॉप सेंटर द्वारा न्यायालयीन एवं नि:शुल्क अधिवक्ता सहायता लेकर घरेलू हिंसा का प्रकरण न्यायालय में दर्ज कराया गया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा रश्मि को आर्थिक रूप से सशक्त करने एवं जीविका उपार्जन के लिये ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। अब रश्मि ई-रिक्शा चलाती है और उससे होने वाली आय से अपना और अपनी बच्ची का भरण-पोषण कर रही है। वह कहती हैं कि वन स्टॉप सेंटर की मदद से पीड़ित जरूरतमंद महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ स्व-रोजगार से जुड़ने के लिये विभिन्न विभाग और एनजीओ के समन्वय से विविध कौशल में प्रशिक्षण भी प्राप्त करती हैं।  

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन, टूटा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली यूएई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन हो गया है। इसके चलते उन्हें बीच टूर्नामेंट से वापस घर लौटना पड़ा है। पाकिस्तान के बचे हुए मैच में मुनीबा टीम की कप्तानी कर सकती हैं। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा के पिता का गुरुवार को कराची में निधन हो गया। पिता के अचानक निधन के कारण फातिमा सना टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर वापस अपने देश लौट गई हैं। टीम पूर्व कप्तान निदा डार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्हें अपने संदेश में दुख जाते हुए कहा कि पूरी टीम इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है।   महिला टी20 वर्ल्ड कप की हैं सबसे युवा कप्तान गौरतलब हो कि फातिमा सना पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की बागडोर संभाल रही हैं। फातिमा सना इस टी20 वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों में सबसे युवा कप्तान भी हैं। इनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया था। ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर है पाकिस्तान बता दें क महिला टी20 वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो ग्रुप-ए में पाकिस्तान 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों ही मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाले हैं। ऐसा है फातिमा का क्रिकेट करियर अगर बात करें फातिमा सना की तो इस 22 साल की युवा क्रिकेटर ने अब तक 41 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं। फातिमा ने वनडे में 482 रन और टी20I में 359 रन बनाए हैं। वह मीडियम पेसर भी हैं। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने वनडे में 51 तो टी20I में 35 विकेट लिए हैं।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय मे बुधवार की दोपहर नगर निगम की महापौर एवं कांग्रेस के 15 से अधिक पार्षदों ने लम्बे समय से राज्य सरकार के द्वारा महापौर एवं  पार्षद निधि से रूपये नहीं देने से नाराज होकर निगम परिसर मे ही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों को पार्षद निधि नही देने को लेकर आज कांगे्रस के 15 से अधिक पार्षदों ने महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में निगम परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। आंदोलन कर रहे कांग्रेसी पार्षदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगरीय निकाय मंत्री सहित वित्त मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए लंबे समय से वार्डो में विकास के लिये सरकार की तरफ से दी जाने वाली पार्षद निधि नही दिये जाने को आरोप लगाते हुए जल्द यह राशि देने की मांग की। वैसे तो रायगढ़ नगर निगम मे कुल 48 वार्ड आते हैं लेकिन आज के कांग्रेस पार्षदों के इस धरना प्रदर्शन मे भाजपा के पार्षद नदारद रहे। रुके हुए हैं कई विकास कार्य – बीते एक साल से राज्य सरकार द्वारा पार्षदों को दी जाने वाली पार्षद निधि निगम पार्षदों को नही मिल रही है और अब चुनाव पास आते ही सभी पार्षद इस बात को लेकर सक्रिय हो गए हैं वार्डो में पार्षद निधि से मिलने वाली राशि से कई विकास कार्य किये जाते थे पर अब एक साल से यह राशि नही मिलने से वार्डो में कामकाज नही हो पा रहे हैं। पहले मार्च-अप्रैल मे ही हो जाती थी जारी – इस संबंध में निगम महापौर जानकी काटजू ने आरोप है कि आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पार्षदों के द्वारा किया जा रहा है चूंकि राज्य सरकार के द्वारा अभी तक महापौर निधि के अलावा पार्षद निधि जारी नही की गई है जबकि पूर्व में मार्च अप्रैल में ही कर दी जाती थी। आम जन की जो समस्या होती है उसे इसी निधि के पैसे पूरा किया जाता है। पूरे प्रदेश में महापौर निधि और पार्षद निधि को रोक दिया गया है जिसे शहर विकास विरोधी भी कहा जा सकता है। आने वाले समय में अगर राशि जारी नही की जाती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शाकिब अल हसन बांग्लादेश लौटेगा, बोले- ‘‘मैं आपकी जगह होता तो मैं भी दुखी होता’’

नई दिल्ली  बांग्लादेश के महान क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने पदच्युत प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ नागरिक अशांति के दौरान खामोश रहने के लिये माफी मांगी है जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश में उनके विदाई टेस्ट खेलने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। शाकिब 21 अक्टूबर से मीरपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद इस प्रारूप से विदा लेना चाहते हैं। चटगांव में दूसरा टेस्ट भी होगा लेकिन माना जा रहा है कि वह पहला मैच खेलकर अमेरिका चले जायेंगे जहां वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। शाकिब ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मैं उन सभी छात्रों को श्रृद्धांजलि देता हूं जिन्होंने पक्षपात विरोधी आंदोलन की अगुवाई की और अपनी जान गंवा दी या घायल हो गए।’’ बांग्लादेश में हत्या के एक मामले में आरोपी शाकिब ने कहा ,‘‘प्रियजनों को खोने की क्षति की कोई भरपाई नहीं कर सकता। बच्चे या भाई को खोने की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। इस नाजुक दौर में मेरी खामोशी से आहत हुए लोगों से मैं क्षमायाचना करता हूं।’’ शेख हसीना सरकार में संसद सदस्य रहे शाकिब ने कहा, ‘‘मैं आपकी जगह होता तो मैं भी दुखी होता।’’ भारत में टेस्ट श्रृंखला के दौरान 37 वर्ष के शाकिब ने आखिरी टेस्ट बांग्लादेश में खेलने की इच्छा जताई थी बशर्ते मौजूदा सरकार उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद वह यूएई चले गए क्योंकि वह जून में टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह चुके हैं। उन पर प्रदर्शनों के दौरान एक छात्र की हत्या का आरोप है लेकिन शाकिब उस समय कनाडा में एक टी20 लीग खेल रहे थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नये अध्यक्ष फारूक अहमद ने शाकिब के अनुरोध को खारिज करते हुए कहा था कि बीसीबी कोई सुरक्षा एजेंसी नहीं है और उन्हें सुरक्षा कवर की गारंटी नहीं दे सकती। सरकार के खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने हालांकि कहा कि अपना राजनीतिक नजरिया अगर वह स्पष्ट कर देते हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी ने स्पष्ट किया कि बतौर राजनीतिज्ञ उनका एकमात्र लक्ष्य उनके शहर मागुरा का विकास है। शाकिब के सार्वजनिक माफीनामे के बाद अब लगता है कि वह मीरपुर के शेर ए बांग्ला स्टेडियम पर अपना आखिरी टेस्ट खेल सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी को पता है कि मैं जल्दी ही अपना आखिरी मैच खेलूंगा। मैं आप सभी के सामने विदा लेना चाहता हूं। विदाई के समय उन लोगों से हाथ मिलाना चाहता हूं जिनकी शाबासी ने मुझे बेहतर खेलने के लिये प्रेरित किया।’’ उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा, ‘‘मैं उन लोगों से आंख मिलाना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अच्छा खेलने पर तालियां बजाई और खराब खेलने पर उनकी आंखें भर आई। मेरा मानना है कि विदाई की इस बेला में आप सभी मेरे साथ होंगे। हम सभी मिलकर उस कहानी का समापन करेंगे जिसके नायक मैं नहीं, बल्कि आप सभी हैं।’’    

रेलवे ने NTPC की 11000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

रेलवे में सरकारी नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट्स और अंडरग्रेजुएट लेवल की 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे अब बढ़ी हुई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 27 अक्टूबर और ग्रेजुएट लेवल के लिए 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ग्रेजुएट लेवल के आवेदन 14 सितंबर से शुरू हुई थे और अंडरग्रेजुएट लेवल के आवेदन 21 सितंबर से शुरू हुए थे. RRB NTPC Vacancy Details: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स ग्रेजुएट लेवल चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1736 पद स्टेशन मास्टर: 994 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732 पद कुल खाली पद: 8113   अंडरग्रेजुएट लेवल कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद ट्रेन्स क्लर्क: 72 पद कुल खाली पद: 3445 अंडरग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों का केवल पास होना काफी है. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें- ग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की कम से कम उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष (कोविड-19 की वजह से एक बार तीन वर्ष की छूट दी गई है) तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती नियम के आधार पर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करने होगी.  

सचिन तेंदुलकर ने रतन टाटा साथ बिताए कुछ यादगार पलों को याद किया, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की देर रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत के कई खिलाड़ियों ने इस पर दुख जताया। रतन टाटा खेलों में काफी दिलचस्पी रखते थे और वो हमेशा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया करते थे। टाटा ग्रुप ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ भारत में खेलों को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया है। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, सूर्यकुमार यादव, एथलीट नीरज चोपड़ा सहित कई खेल सितारों ने उनके निधन की दुखद खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। एक्स पर सचिन तेंदुलकर ने उनके साथ बिताए कुछ यादगार पलों को याद किया। उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ”अपने जीवन और निधन से, मिस्टर रतन टाटा ने देश को प्रभावित किया। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला, लेकिन लाखों लोग, जो उनसे कभी नहीं मिले, आज उसी दुख का अनुभव कर रहे हैं। उनकी छाप ऐसी है। जानवरों के प्रति उनके प्यार से लेकर उनकी परोपकारी कार्यों तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची तरक्की तभी हासिल की जा सकती है जब हम उन लोगों की परवाह करें जिनके पास अपनी देखभाल करने के साधन नहीं हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले श्री टाटा। आपकी विरासत आपके जरिए बनाए गए संस्थानों और आपके जरिए अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जिंदा रहेगी।” भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा, ‘एक गोल्डन हार्ट व्यक्ति। सर, आपको हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिसने वास्तव में परवाह की और अपना जीवन दूसरों को बेहतर बनाने के लिए जीया।’ टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘एक युग का अंत। दयालु भाव के प्रतीक, सबसे प्रेरणादायक, एक अद्भुत व्यक्ति। सर, आपने बहुत से दिलों को छुआ है। आपका जीवन देश के लिए एक आशीर्वाद रहा है। आपकी जनहित सेवा के लिए धन्यवाद। आपकी विरासत अमर रहेगी। श्रद्धांजलि।’ पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “हमने भारत के एक सच्चे रतन, श्री रतन टाटा जी को खो दिया है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा रहेगा और वे हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। ओम शांति।” पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के रजत पदक विजेता और टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी रतन टाटा के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। नीरज चोपड़ा ने लिखा, ‘श्री रतन टाटा जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, और मैं उनके साथ हुई बातचीत को कभी नहीं भूल पाऊंगा। उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके चाहने वालों को शक्ति मिले। ओम शांति।’  

पाक में नहीं होगी चैम्पियंस ट्रॉफी? भारतीय टीम के कारण में ICC ने बनाए ये 3 प्लान

 लाहौर  पाकिस्तान में अगले साल होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय टीम के चक्कर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस टूर्नामेंट के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. आईसीसी ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए तीन खास प्लान तैयार किए हैं. आज तक को मिली बड़ी जानकारी में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर पूरा प्लान सामने आ गया है. इसमें खुलासा हुआ है कि अब आईसीसी इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर खास तैयारी कर रहा है. इस रिपोर्ट में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने और टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में खेले जाने समेत तमाम जानकारी शामिल है. ICC ने बनाए ये तीन बड़े प्लान दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की आधिकारिक मेजबानी पाकिस्तान के पास है. मगर BCCI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो अपनी भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेंगे. ऐसे में पाकिस्तान समेत ICC का सिरदर्द बढ़ गया है. आज तक को मिली जानकारी के अनुसार अब ICC 3 ऑप्शन पर काम कर रही है. आइए जानते हैं क्या हैं वो 3 प्लान…     पहला ऑप्शन: पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही कराया जाए. हालांकि इसके लिए भारतीय टीम का मामला फंसता दिखाई दे रहा है.     दूसरा ऑप्शन: चैम्पियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के आधार पर कराया जाए. इसके तहत भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल सकती है. इसके तहत सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी दुबई में होंगे.     तीसरा ऑप्शन: आखिरी विकल्प यही है कि चैम्पियंस ट्रॉफी को पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया जाए. यानी पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर कराया जा सकता है. इसमें दुबई, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका में से किसी एक देश में चुना जा सकता है, जहां यह टूर्नामेंट कराया जा सके. आखिरी 2 ऑप्शन पर हो सकता है काम बता दें कि भारत सरकार ने अब तक BCCI को अनुमति नहीं दी है कि वो भारतीय टीम को पाकिस्तान भेज सके. ऐसे में ICC के पास आखिरी 2 ऑप्शन पर काम करने के अलावा कोई दूसरा विकल्म दिख नहीं रहा है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूरी तरह से टूर्नामेंट को अपने घर में कराए जाने पर अडिग है. जिस पर अंतिम फैसला नवंबर में आ सकता है क्योंकि एक दिसंबर से जय शाह ICC चेयरमैन का पद संभालने वाले हैं. अगले साल कब होगा ये टूर्नामेंट? ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक शेड्यूल अब तक सामने नहीं आया है. जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है.  

चोरों ने घर से हीरे-सोने के जेवरात समेत नगदी चुराए, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में देवी दर्शन करने गया परिवार

बिलासपुर। शहर में दुर्गा पूजा के दौरान एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है. वंशिका विहार कॉलोनी निवासी श्रीवास परिवार दुर्गा दर्शन करने के लिए नैला और शिवरीनारायण गया हुआ था. इसी बीच अज्ञात चोरों ने मकान में धावा बोल दिया. चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे हीरा, सोने के जेवर और नगदी सहित करीब 4 लाख रुपये की चोरी की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र के घुरू वंशिका विहार निवासी पप्पू श्रीवास, जो निजी कंपनी में हेड टेक्निकल ऑफिसर हैं. वे 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे घर के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार के साथ जांजगीर नैला और शिवरीनायण दुर्गा प्रतिमा देखने गए थे. देर रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर पूरा मकान खंगाल डाला. आलमारी का लाकर तोड़कर एक नग डायमंड का सेट, सोने का चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की दो अंगूठियां, दो लाकेट, दो फूल्ली, चांदी की 20 बिछिया, अंगूठियां, सिंदूर डिब्बा, एक जोड़ी पायजेब और 2 लाख रुपए नकद चोरी कर लिया गया है. चोरी गए सामान की कुल कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. दूसरे दिन जब वे परिवार के साथ घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे और लाकर से जेवर और नकद रकम चोरी हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी. पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है.

रतन टाटा की प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के पुजारी एक साथ आए, सभी धर्मों के लोग नजर आए

नई दिल्ली देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन देर रात बुधवार को हो गया। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अक्सर इलाज के लिए अस्पताल जाया करते थे।  9 अक्टूबर को रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है। जिसके बाद आज उनके पार्थिक शरीर को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के लॉन में रखा गया। यहां पर लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। विविधता में एकता रतन टाटा की प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के पुजारी एक साथ आए। इस समारोह में पारसी, मुस्लिम, ईसाई, सिख और हिंदू धर्म के पुजारियों ने मिलकर प्रार्थना की। यह दृश्य सच्चे भारत की झलक पेश करता है, जहां सभी धर्मों के लोग एकत्र होकर एक ही उद्देश्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इस विविधता में एकता का संदेश समाज को जोड़ने का काम करता है। इस प्रकार की एकजुटता हमें यह सिखाती है कि मानवता और सम्मान का धर्म सभी से बड़ा होता है। रतन टाटा ने जीवन भर इस एकता का संदेश फैलाया, और उनकी याद में आयोजित यह प्रार्थना सभा उस मूल्य को दर्शाती है।

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में घालमेल, छत्तीसगढ़-कोरबा में ऑर्गेनिक बेसन मिला गुणवत्ताहीन

कोरबा। त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है. खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी. बिना लाइसेंस के कैफे-फैक्ट्री खाने-पीने की सामग्रियों में मिलावट का ही मामला नहीं है, शहर में ऐसे कई मिक्चर की फैक्ट्री चल रही है, जहां नियमों को तार पर रखकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलावा पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस के कैफे संचालित हो रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet