LATEST NEWS

मुख्यमंत्री यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर शस्त्र-पूजन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ शस्त्र पूजन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।  

‘दुर्बल रहना अपराध है, हिन्दू समाज को समझ में आना चाहिए,’ बोले मोहन भागवत

 नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर अपने संबोधन में कई समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे. उन्होंने अपने भाषण में इस्राइल-हमास युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इस युद्ध से पूरे विश्व में चिंताएं बढ़ गई हैं, और यह आग किस-किस को झुलसाएगी, यह कहना कठिन है. भागवत ने इस संघर्ष को वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का प्रतीक बताया. भारत को आगे बढ़ने में रुकावट बन रही हैं विदेशी शक्तियां भागवत ने जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण चुनावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश और शक्तियां भारत के आगे बढ़ने में रुकावट डालने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह चेतावनी दी कि भारत को रोकने के लिए ऐसी ताकतें विभिन्न तरह की चालें चलेंगी. बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों का किया जिक्र मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हुए अत्याचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों के कारण अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं और हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना भी संगठित रहना जरूरी है ताकि समाज दुर्बल न बने. भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट भागवत ने बांग्लादेश में भारत के खिलाफ चल रही अफवाहों पर चिंता जताई, जिसमें भारत से खतरा बताकर पाकिस्तान से गठजोड़ की बात हो रही है. उन्होंने इसे उन ताकतों का षड्यंत्र बताया जो नहीं चाहतीं कि भारत आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि भारत का विकास कई देशों के स्वार्थों पर चोट करता है और इससे उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी. आरजीकर अस्पताल जैसी घटनाओं से कलंकित होता है समाज आरजी कर अस्पताल की घटना पर चर्चा करते हुए भागवत ने इसे समाज के लिए लज्जाजनक बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज कलंकित होता है और हमें चौकस रहने की आवश्यकता है. भागवत ने देश के पर्व-त्यौहारों पर भी बात की और कहा कि हमें विभाजन से बचते हुए सभी त्यौहार मिलकर मनाने चाहिए. बच्चों के हाथ में मोबाइल, इस पर कोई नियंत्रण नहीं हम देख रहे हैं कि भारत वर्ष में इस प्रकार मन वचनों पर कुप्रभाव हो रहा है. कोई बात छिपती नहीं है. बच्चों के हाथ पर भी मोबाइल है. वो क्या देख रहे हैं इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है. इस पर नियंत्रण करना घर परिवार और विधि व्यवस्था पर भी जरूरी है. इसके कुपरिणाम भी हैं. कई जगह युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही है… एक द्रौपद्री के वस्त्र का हरण हुआ, महाभारत हो गया. सीता हरण हुआ रामायण हो गया…आरजी कर अस्पताल में क्या हुआ वो लज्जित करने वाला हो गया है.ऐसा नहीं होना चाहिए था. होने के बाद भी वहां जिस तरह की टालमटोली हुई वो अपराध और राजनीति के गठबंधन को दिखाता है. घर की हरियाली बढ़ाने पर जोर उन्होंने कहा कि अपने यहां सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं चलना चाहिए, पेड़ लगाओ. गमलों में भी खेती हो सकती है. घर की हरियाली बढ़ाओं. गांव-शहर मोहल्ले में पेड़ लगाओ.. कई पेड़ हमने फैशन के चलते लगाए जिनको काटने के लिए अब सरकार कह रही है क्योंकि उससे विकार आते हैं. हमारे यहां नीम का पेड़ है जो गुणकारी है.  

भोपाल में आज होगा 105 फीट बड़े रावण का दहन, राजधानी में 25 जगहों पर विशाल आयोजन

 भोपाल दशहरा पर्व पर शनिवार को भोपाल में सबसे बड़ा रावण दहन कोलार में होगा। यहां रावण के 105 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। भजन गायक अनूप जलोटा भी आएंगे। बिट्‌ठन मार्केट, छोला, टीटी नगर, कलियासोत समेत 25 जगहों पर बड़े आयोजन होंगे।  पुराने शहर के छोला दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव को करीब 78 साल हो चुके हैं। पहले यह हिंदू त्योहार समिति मनाती थी, अब वर्ष 1960 से हिंदू उत्सव समिति के हाथ में है। यहां 51 फीट ऊंचा रावण जलेगा और आतिशबाजी होगी। इसके पहले शहर का सबसे बड़ा दशहरा चल समारोह समिति मारवाड़ी रोड से निकालेगी, जो छोला मैदान पहुंचेगा। शहर में इन 22 में से 10 स्थानों पर दशहरा उत्सव भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा। 3 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 से 9 बजे के बीच राजधानी में तीन स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 7 बजे वे बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा समारोह में रावण दहन करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे वे कोलार हिंदू उत्सव समिति द्वारा बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन समारोह में शामिल हाेंगे। आखिर में रात 8:55 बजे छोला दशहरा मैदान में हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। जयपुर-शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी कोलार हिंदू उत्सव समिति 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेगी। उत्सव का यह 22वां वर्ष है। समिति के सचिव रवींद्र यती ने बताया, जयपुर और शिवाकाशी की आतिशबाजी होगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। भजन गायक अनूप जलोटा कार्यक्रम की शान रहेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा, दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी, जेएनसीटी ग्रुप के जयनारायण चौकसे, महापौर मालती राय, समाजसेवी ज्ञानचंद जैन, पार्श्वनाथ ग्रुप के एमडी संजय जैन, समिति अध्यक्ष महेश मीना आदि मंच पर रहेंगे। बैरागढ़ में 65 साल से आयोजन संत नगर में नवयुवक सभा द्वारा 45 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विष्णु गेहानी ने बताया कि रंगारंग आतिशबाजी व सम्मान समारोह भी होगा। उत्सव शाम 6.30 पर शुरू होगा। उत्सव का यह 65वां साल है। छोला में रावण दहन से पहले चल समारोह निकलेगा छोला दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। समिति अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया, बांके बिहारी मंदिर से दोपहर एक बजे चल समारोह निकलेगा। राम-रावण युद्ध का मंचन भी होगा। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे। यहां भी होंगे आयोजन     एमवीएम मैदान जहांगीराबाद में 45 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा और रंगारंग आतिशबाजी के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अध्यक्ष केके चौरसिया ने बताया कि उत्सव शाम 7 बजे से होगा। समारोह का यह 16वां वर्ष है।     भेल दशहरा मैदान में 51वें वर्ष में 51 फीट ऊंचे रावण के साथ ही मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। भोपाल व ग्वालियर के आतिशबाजों के बीच प्रतियोगिता होगी।     कलियासोत दशहरा मैदान में जनश्री लोक कल्याण समिति 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन करेगी। अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने बताया कि समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा। समिति का यह 13वां वर्ष है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी मौजूद रहेंगे।     टीटी नगर ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट के मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। समन्वयक अजय श्रीवास्तव व स्वागताध्यक्ष वात्सयन जैन ‘सोनू भाभा’ ने बताया, साहित्यकारों का सम्मान होगा। उत्सव का 65वां वर्ष है।     शाहपुरा दशहरा उत्सव सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण व कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। अध्यक्ष भरत पाल ने बताया कि उत्सव का यह 36वां साल है। उत्सव रात 8 बजे शुरू होगा।     बिट्‌ठन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति  के तत्वावधान में 54 फीट ऊंचे रावण व 53 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। जयपुर की आतिशबाजी चलेगी। अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया, उत्सव का यह 46वां वर्ष है।     राम मंदिर दशहरा उत्सव समिति द्वारा जंबूरी मैदान आनंद नगर में 55 फीट ऊंचे रावण व 45 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मुंबई के कलाकार डिजिटल आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे। यह 35वां दशहरा उत्सव है। यहां भी मनेगा दशहरा उत्सव करोंद उत्सव समिति 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। एकतापुरी में मातृछाया दशहरा उत्सव समिति 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन करेगी। रात 8 बजे दहन किया जाएगा। श्री दुर्गाधाम दशहरा उत्सव समिति 51 फीट, संजीव नगर में 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। अशोका गार्डन। कोहेफिजा, गांधी नगर, विजय नगर लालघाटी, राम नगर, भानपुर, मिनाल, अयोध्या नगर, सलैया, कटारा हिल्स में भी बड़े कार्यक्रम होंगे।  

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा अब कहलाएंगे जाम साहब, जामनगर राजघराने के बनाए गए वारिस

जामनगर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को नवानगर का अगला जाम साहब घोषित किया गया है, जिसे अब जामनगर के नाम से जाना जाता है. यह गुजरात के कच्छ की खाड़ी के दक्षिणी तट पर ऐतिहासिक हालार क्षेत्र में स्थित एक भारतीय रियासत है. नवानगर के महाराजा जाम साहब ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की. अजय जडेजा जिस जामनगर शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उसकी क्रिकेट में काफी समृद्ध विरासत है. प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम जडेजा के रिश्तेदारों केएस रंजीतसिंहजी और केएस दलीपसिंहजी के नाम पर रखा गया है. वहीं इस साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा के दौरान वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी. जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक गुजरात के नवानगर (आधुनिक जामनगर) के पूर्व महाराजा जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रंजीतसिंहजी के सम्मान में बनाया गया है. उन्हें ‘अच्छे महाराजा’ के रूप में सम्मानित किया जाता है, उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनके असाधारण मानवीय प्रयासों के लिए याद किया जाता है. जडेजा के पिता दौलतसिंहजी जडेजा जामनगर लोकसभा से तीन बार सांसद रहे. उनकी मां केरल के अलप्पुझा की मूल निवासी हैं. जडेजा का विवाह जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से हुआ है और उनके दो बच्चे ऐमन और अमीरा हैं.

पिंपल्स हटाने और बेदाग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें अशोकारिष्ट, जानें इसके फायदे

हम हर दूसरे या तीसरे व्यक्ति पर एक्ने, दाग-धब्बों और पिंपल्स से हो रहे हैं, बाकी पाने के लिए हम तरह-तरह की क्रीम और ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर तब तक रहता है जब तक इनका प्रयोग किया जाये। इसलिए आज हम आपके लिए एक बहुत ही प्रभावशाली हरे पौधे के बारे में बता रहे हैं, जो त्वचा से जुड़ी आपकी कई समस्याओं को हर करने में मदद करेगा। हम बात कर रहे हैं अशोकारिष्ट की, ये एक ऐसा पौधा है जो आपको कई जगहों पर दिखेगा। ये कोई आम पौधा नहीं है बल्कि इसके लैक्टेन का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए किया जाता है। इसके और फायदे क्या हैं और आप इसके फेस पैक को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए जानते हैं। शरीर पर अशोकाश्रम के फायदे अशोकाश्रम में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो उन लोगों को कम करने में मदद करते हैं कील-मुंहों को पैदा करने में मदद करते हैं। साथ ही ये चेहरे वाली त्वचा पर रेडनेस, सूजन, डार्क स्पॉट, पिगमेंटेशन और त्वचा को निखारने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं इसे चेहरे पर कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। अशोकारिष्ठ के पत्ते – 5-6 ग्लिसरीन – 1 चम्मच पानी – 1 गिलास ऐसे तैयार करें अशोकाृष्ट फेस पैक सबसे पहले आप एक छोटे पैन में 1 गिलास पानी में अशोकारिष्ठ के शिष्यों को अच्छे से लें। इसके बाद गैस टैब बंद हो जाए जब दुकानदारों में पानी की मात्रा भी आधी रह जाए। अबे स्टॉल लगे दुकानदारों को मिक्सी में स्टाक पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को एक कटोरी में मिला लें और उसमें 1 मिश्रण ग्लिसरीन मठरी से मिलाकर बना लें। अब आप इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट तक रखें। समय होने पर पूरे के बार नाम पानी से चेहरा धो लें। आपने खुद देखा कि एक बार इस्तेमाल के बाद ही आपका चेहरा चमक रहा है और चेहरा चमक रहा है। चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे ग्लिसरीन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल कई सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है और त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है। फिर बात यह है कि त्वचा को दाग से साफ करने की हो या फिर त्वचा को कम करने की, ग्लिसरीन का इस्तेमाल त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिशा का मुख न हो।

प्रदेश में पहली बार भव्य शस्त्र पूजन: मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, मंत्री और अधिकारी ने किया ऐतिहासिक आयोजन..

 भोपाल डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भोपाल के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। मैहर में राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान ने तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि दी।मध्यप्रदेश में दशहरे के मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री अलग-अलग जगहों पर शस्त्र पूजन कर रहे हैं। भोपाल में नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, मेयर मालती राय और पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर में रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश थे कि सभी मंत्री प्रभार के जिले में शस्त्र पूजन करेंगे लेकिन अब सिर्फ सीएम और 6 मंत्री ही प्रभार के जिलों में शस्त्र पूजन करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले खरगोन जिले के महेश्वर में बूढ़ी जीन परिसर में शस्त्र पूजन करेंगे। इसके बाद सीधे राजवाड़ा परिसर स्थित अहिल्या बाई होल्कर की राजगद्दी पर माल्यार्पण करेंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। वे खरगोन में 83 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। वे यहां मां रेवा गोशाला में गौ पूजन कर जिले की सभी पंजीकृत गोशालाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। सीहोर: मंत्री करन सिंह वर्मा और राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया पूजन सीहोर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने पुलिस परेड ग्राउंड में शस्त्र पूजन किया। मुरैना: सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने दी प्रतीकात्मक बलि दशहरा के पावन पर्व पर मुरैना पुलिस लाइन में भी शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने मां काली की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद हवन पूजन और आरती की गई। सबलगढ़ विधायक सरला रावत, पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज सुशांत कुमार सक्सेना समेत कई अफसर मौजूद रहे। मैहर: राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान ने शस्त्र पूजन के बाद बलि दी मैहर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधा सिंह चौहान रहीं। पुलिस लाइन के शस्त्रागार में पूजा के बाद मंत्री ने तुमड़े की प्रतीकात्मक बलि दी। भिंड: मंत्री राकेश शुक्ला और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शस्त्र पूजन किया भिंड के पुलिस लाइन शस्त्रागार में मंत्री राकेश शुक्ला ने शस्त्र पूजन किया। हवन के बाद आरती की गई। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एसपी असित यादव और एएसपी संजीव पाठक भी मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक से पहले लिया था फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों से कहा था कि इस वर्ष दशहरा पर्व शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। बाद में मीडिया से चर्चा में यादव ने कहा था कि शस्त्र पूजन में मंत्रियों के अलावा विधायकों को भी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहकर शामिल होना है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंडिया का ऐलान,ये खिलाड़ी रोहित का सेनापति

मुंबई भारत ने अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि बाकी टीम में सभी खिलाड़ी जाने-पहचाने अंदाज में नजर आएंगे. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को टीम का ऐलान क‍िया.   यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ सीरीज में लगभग वही टीम है, जो हाल में बांग्लादेश के ख‍िलाफ खेलने उतरी थी. लेकिन यश दयाल को मौका नहीं म‍िला है. वहीं इस टीम में ट्रैवल‍िंग रिजर्व के तौर पर हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिला है. यहां एक बात और गौर करने वाली है कि बांग्लादेश के ख‍िलाफ सीरीज में  भारतीय टीम का कोई भी उपकप्तान नहीं था, ऐसे में अब बुमराह को ज‍िम्मेदारी देने का आशय है कि वह आने वाले समय में रोह‍ित के बाद टीम के रेड बॉल फॉर्मेट के कप्तान होंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में रोहित के खेलने की संभावना नहीं है. ऐसे में यह तय हो गया है क‍ि अब बुमराह ही भारत की कमान शुरुआती मैचों में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ संभालेंगे. शमी को नहीं म‍िला मौका… मोहम्मद शमी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि उनको इस सीरीज में मौका म‍िलेगा, लेकिन अभी उनके नाम पर BCCI ने व‍िचार नहीं क‍िया. बांग्लादेश सीरीज में एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए सरफराज खान, व‍िकेटकीपर ध्रुव जुरेल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और स्प‍िनर कुलदीप यादव की स्क्वॉड में जगह बरकरार है. शमी की संभवत: ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ सीरीज में वापसी हो सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम, केन शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे बात न्यूजीलैंड टीम की हो तो केन विलियमसन कमर में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ सीरीज के शुरुआती हिस्से से बाहर हैं. विलियमसन को श्रीलंका दौरे में कमर में खिंचाव हो गया था और वह दौरे के पहले हिस्से में न्यूजीलैंड में ही रहेंगे. 34 साल के व‍िल‍ियमसन की जगह बाएं हाथ के युवा मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है. 30 साल के चैपमैन ने 23 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड ए के लिए छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 2020 में भारत ए के खिलाफ शतक भी शामिल है. लेकिन 2022 के बाद से वह न्यूजीलैंड ए के लिए नहीं खेले हैं, जब उन्होंने बेंगलुरु में प्रथम श्रेणी मैच में 92 और 45 रन बनाए थे. टीम की कमान टॉम लैथम के हाथ में है; क्योंकि श्रीलंका से 2-0 की हार के बाद टिम साउथी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. माइकल ब्रेसवेल अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रवाना होने से पहले भारत में होने वाले पहले टेस्ट के लिए ही उपलब्ध रहेंगे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए ब्रेसवेल की जगह ईश सोढ़ी टीम में शामिल होंगे. श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ भी श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सलाहकार की भूमिका निभाने के बाद कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में भारत आएंगे. न्यूजीलैंड की भारत के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के ल‍िए टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग न्यूजीलैंड का भारत दौरा 16 अक्टूबर: पहला टेस्ट, बेंगलुरु 24 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, पुणे 1 नवंबर: तीसरा टेस्ट, मुंबई  

15 अक्टूबर से शुरू होगी छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की परीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ अवसर परीक्षा 15 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होगी जो 23 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक निर्धारित है। अवसर परीक्षा हेतु उर्दू कन्या उ. मा. शा. रायपुर, स्वामी करपात्री जी शा. उ. मा. वि. कवर्धा, शा. बा. उ. मा. वि. सिमगा, शा. उ. मा. वि. महावीरगंज, शा. बहु. उ. मा. वि. पेण्ड्रा तथा स्वामी आत्मानंद शा. इंग्लिश मीडियम स्कूल फरीद नगर कोहका भिलाई परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

दुर्गा वाहनी बहनों ने अस्त्र शस्त्र चलाकर बताया, हम अपनी रक्षा कैसे करे ।

Durga Vahini sisters showed how to protect ourselves by using weapons. हरिप्रसाद गोहे आमला । विश्व हिंदू परिषद के सानिध्य में विजय दशमी के उपलक्ष में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला मुलताई प्रखंड आमला की बहनों ने किया शस्त्र पूजन। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अस्त्र-शस्त्र चलाकर बताया कि अपनी आत्म रक्षा कैसे करें। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सोनाली नागले ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का यह वार्षिक कार्यक्रम होता है। जो की नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारंभ होकर विजय दशमी तक चलता है।माता रानी के नव स्वरूपों के बारे में एवं शास्त्र ज्ञान के साथ शस्त्र ज्ञान भी जरूरी हैं यह बताते हुए बहनों को सम्बोधित किया।बहनों को कहा की राष्ट्र, धर्म व शास्त्रों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहें। बहनों ने मिलकर दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया एवं माता के नो स्वरूपों के बारे में बताया।कार्यक्रम में मुख्य  रूप से मातृशक्ति जिला संयोजिका शीला बरदे, रीना तोमर, राजेश्वरी हरने, अंजु बरदे, दुर्गा वाहिनी की बहने नंदनी, सिंधु,मोनिका, यशिका,खुशबू, मुस्कान, माही आदि बहनें उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री ने कहा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त कर रहे

नागदा-खचरौद को फोर-लेन सड़क की सौगात शीघ्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री नागदा कन्या-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल मुख्यमंत्री ने कहा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त कर रहे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित कन्या-पूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कन्या-पूजन कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पक्ष बताया और कार्यक्रम आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित जन-प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि नागदा-खाचरौद को शीघ्र ही फोर-लेन सड़क की सौगात मिलेगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जन-प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने सुशासन की मिसाल प्रस्तुत की थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागदा से उन्हें विशेष लगाव है। यहां रक्षा बंधन का पर्व भी उत्साह से मनाया गया था। कन्या-पूजन कार्यक्रम कमल धाकड़ स्मृति मंच एवं विश्व युवा मंडल ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह शेखावत, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओपी गेहलोत, मण्डल अध्यक्ष सी.एम. अतुल, रवि काठेड़, संस्था अध्यक्ष राजेश धाकड़, महंत जय नारायण दास और राजकुमार मेहता उपस्थित रहे।  

प्रधानमंत्री मोदी रीवा एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी रीवा एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। रीवा में लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकार्पण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम के लिए बनाए जाने वाले स्थल में मंचीय व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।  

ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 6,7 और 9 मे किया विकास कार्यों का निरीक्षण और भूमि-पूजन

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना और समय पर कार्य पूर्ण कराना हमारी प्राथमिकता है। ग्वालियर के विकास की नई इबारत लिखने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि अभी तो शुरूआत है, विकास की कड़ी में आगे कई नए आयाम स्थापित होंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड क्रमांक-6 में बम भोले की बगिया से प्रभुदयाल जी के मकान तक सीसी रोड तथा हथियापोर में नाला निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। यह नाला क्षेत्र में जल-निकासी की समस्या को हल करने में मदद करेगा और स्वच्छता व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने वार्ड-7 के शिव विहार में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना और समय पर कार्य पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड-7 स्थित शिव विहार कॉलोनी में सीसी रोड, सीवर लाइन, पेयजल और अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के समग्र विकास और जन-सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारे संकल्प का उद्देश्य है कि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक-9 के राजामंडी क्षेत्र में सड़कों, सीवर, पेयजल, और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा जनहित में विकास कार्यों की प्रगति को समीक्षा करते हुए, समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सागर ताल क्षेत्र में माता प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया। देवी विसर्जन के दौरान जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।  

प्रेसक्लब में पत्रकारों के लिये 13 को हार्ट अटैक पर नि:शुल्क शिविर

रायपुर वर्तमान समय में हार्ट अटैक की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं, आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जब नाचते-गाते, चलते-फिरते या फिर बैठे-बैठे ही व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। किसी को उसे बचाने का मौका भी नहीं मिलता है इसलिए हार्ट की जांच और देखभाल बहुत जरूरी है। हाल- फिलहाल में कई पत्रकार साथियों को भी हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा है। हम नहीं चाहते किसी के साथ कोई अप्रिय घटना घटे इसलिए रायपुर प्रेस क्लब में 13 अक्टूबर, रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हार्ट की विशेष तौर पर जांच की जाएगी। इसमें इको, ईसीजी और अन्य जांच बिल्कुल मुफ़्त रहेंगी। साथ ही आंखों और दांतों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टर के परामर्श के साथ जरूरी दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

लाड़ली लक्ष्मी योजना : बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम

लाड़ली लक्ष्मी योजना : बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम भोपाल मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना ने राज्य में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके सकारात्मक परिणामों ने अन्य राज्यों को भी इस दिशा में कार्य करने के लिये प्रेरित किया है। इस योजना के सफल कार्यान्वयन और प्रभावी परिणामों ने अन्य प्रदेशों को इस तरह की योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे बालिकाओं की स्थिति में सुधार देखा गया है। मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना राज्य सरकार की एक ऐसी अनूठी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के जीवन में सुधार लाना और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। यह योजना बालिकाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए 2007 में शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य फोकस लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है, ताकि वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में वर्ष 2023-24 में 935.8 करोड़ का व्यय हुआ है। योजना में प्रति वर्ष औसतन 1000 करोड़ का व्यय अनुमानित है। वर्तमान प्रावधान अनुसार वर्ष 2027-28 में 21 वर्ष पूर्ण कर रही बालिकाओं के लिए लगभग 1313 करोड़ राशि की आवश्यकता होगी। अब तक लाड़ली लक्ष्मी योजना में लगभग 48 लाख 86 हज़ार 832 बालिकाओं का पंजीयन किया गया है, जिन्हें अब तक 524.91 करोड़ रुपये की छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जा चुकी हैं। वर्ष 2024-25 में कुल 1 लाख 21 हज़ार 425 बालिकाओं का पंजीयन हुआ है। इस वर्ष अब तक 48.88 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। वर्तमान प्रावधान अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना वर्ष 2027 से 2032 में वित्तीय भार वर्ष 2007 में प्रारंभ हुई इस योजना में इस वर्ष 40 हज़ार 854 बालिकाओं का पंजीकरण हुआ था। वर्ष 2027-28 में ये बालिकाएँ 21 वर्ष पूर्ण करेंगी। छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि पर 904.49 करोड़, 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रति बालिका को देय राशि 1 लाख के मान से 408.54 करोड़ की राशि, कुल 1313.03 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। इसी प्रकार वर्ष 2008-09 में कुल 1 लाख 86 हज़ार 803 बालिकाओं का पंजीकरण हुआ, जिन्हें 1209.31 करोड़ की छात्रवृत्ति दी गई। वर्ष 2028-29 में 21 वर्ष पूर्ण होने पर 1868.03 करोड़ की राशि देय होगी यानी कुल 3068.38 करोड़ रुपये की राशि का व्यय अनुमानित है। वर्ष 2009-10 में 2 लाख 13 हज़ार 874 बालिका पंजीकृत हुईं, जिन्हें 1270.97 करोड़ की छात्रवृत्ति बांटी गई। वर्ष 2029-30 में 21 वर्ष पूर्ण होने पर 2138.74 करोड़ की राशि देय होगी। इस पर कुल 3409.71 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित होगा। वर्ष 2010-11 में पंजीकृत 3 लाख 5 हज़ार 228 बालिकाओं को 1291.39 करोड़ की छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई। वर्ष 2030-31 में 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3052.28 करोड़ रुपये, कुल 4343.87 करोड़ की राशि का व्यय होगा। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में वर्ष 2011-12 में 3 लाख 80 हज़ार 260 बालिकाओं का पंजीकरण कर 1329.26 करोड़ रुपये की छात्रवृत्तियाँ दी गईं। इन बालिकाओं को वर्ष 2031-32 में 21 वर्ष पूर्ण होने पर 3802.6 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। इस पर कुल 5131.80 करोड़ रुपये की राशि का व्यय अनुमानित है। अन्य प्रदेशों पर लाड़ली लक्ष्मी योजना का असर मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना को देखते हुए अन्य राज्यों ने भी बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इसी प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की है। दिल्ली दिल्ली सरकार ने लाड़ली योजना शुरू की, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के विभिन्न चरणों पर वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार करना है। उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है, जो लड़कियों की शिक्षा और उनके जन्म से लेकर विवाह तक की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। बिहार बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। यह योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रेरित है और इसी प्रकार की संरचना का पालन करती है। राज्यों के नीतिगत सुधार कई राज्यों ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की सफलता को देखते हुए बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने नीतिगत ढांचे में बदलाव किए हैं। इन योजनाओं का ध्यान बालिकाओं के जन्म के बाद उन्हें वित्तीय सुरक्षा और शिक्षा में सहायता प्रदान करना है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना ने न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि अन्य राज्यों में भी बेटियों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने में मदद की है। समाज में बेटियों को बोझ मानने की धारणा को बदलने में यह योजना महत्वपूर्ण रही है। अन्य राज्यों ने इसे एक उदाहरण के रूप में देखा और समाज में बेटियों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने के लिए ऐसी योजनाओं को अपनाया। लिंग अनुपात में सुधार लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के साथ-साथ लिंग अनुपात में सुधार करना भी है। इसकी सफलता ने अन्य प्रदेशों को भी लिंग अनुपात को संतुलित करने की दिशा में प्रेरित किया है। इस तरह की योजनाओं से कई राज्यों में बालिकाओं के जन्म और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ी है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के सफल क्रियान्वयन ने राष्ट्रीय स्तर पर बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि सरकारें और समाज मिलकर बालिकाओं के उत्थान के लिए काम करें, तो यह न केवल महिलाओं, बल्कि पूरे समाज के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। इस योजना के दूरगामी प्रभाव को देखकर यह कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना एक मॉडल के रूप में उभरी है, जिसने देशभर में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अन्य राज्यों को नई दिशा दी है।  

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक भी इजरायली गोलाबारी का शिकार हुए, 600 भारतीय सैनिकों पर मंडरा रहा खतरा

बेरुत मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत ने दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा पर चिंता जताई है. इजरायल लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक भी इजरायली गोलाबारी का शिकार हो गए थे. 600 भारतीय सैनिक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा हैं और इजराइल-लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर लंबी ब्लू लाइन पर तैनात हैं. क्षेत्र में तेजी से बढ़ते तनाव और हमलों के बीच भारत इन सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. ‘ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र परिसर का सभी को सम्मान करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए.’ अस्पताल में भर्ती UN शांति सैनिक विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान संयुक्त राष्ट्र के यह कहने के एक दिन बाद आया है कि ‘लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) के नकौरा मुख्यालय और आसपास के स्थानों पर इजरायली बलों द्वारा बार-बार हमला किया गया. आज सुबह, दो शांति सैनिक घायल हो गए.’ संयुक्त राष्ट्र ने कहा, ‘गनीमत रही, इस बार चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं.’ UN सैनिकों पर हुए हमले बता दें कि मध्य पूर्व में इजरायल और लेबनान के हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष के बीच स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. इस तनावपूर्ण माहौल में, दक्षिणी लेबनान की सीमा पर शांति बहाल करने के लिए तैनात संयुक्त राष्ट्र की UNIFIL (United Nations Interim Force in Lebanon) की टुकड़ी पर भी हमले हो रहे हैं. हाल ही में इस हमले में दो शांति सैनिक घायल हुए हैं. एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप इजरायल का दावा है कि हिज्बुल्लाह जानबूझकर UNIFIL को निशाना बना रहा है, जबकि UNIFIL का कहना है कि इजरायल अपने हवाई हमलों के जरिए संयुक्त राष्ट्र की शांति सैनिक टुकड़ी के बेस के पास हमले कर रहा है, ताकि वह उसे मानवीय ढाल (Human Shield) के रूप में इस्तेमाल कर सके. दक्षिणी बेरूत में भी हो रहे हमले अब हालात और खतरनाक हो गए हैं, क्योंकि इजरायली हवाई हमले दक्षिण लेबनान से राजधानी बेरूत तक पहुंच गए हैं. दक्षिणी बेरूत पर जारी हमले अब बेरूत शहर के केंद्र में भी हो रहे हैं. बेरूत में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है, जहां हाल ही में दो स्थानों पर इजरायली हवाई हमले हुए. इन हमलों में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet