LATEST NEWS

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन में शामिल होंगे भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव

रायपुर, राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर श्री यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इस वृहद आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर श्री सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी व युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा। इस आयोजन की नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा। गौरतलब है कि यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।

अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही होगा विकास – मुख्य सचिव

सिंगरौली प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अच्छी कानून व्यवस्था और सुशासन से ही प्रदेश का विकास होगा। जन कल्याण को केन्द्र में रखकर विकास योजनाओं का परिणाममूलक क्रियान्वयन करें। औद्योगिक विकास के लिए भारी मात्रा में निवेश की आवश्यकता है। निवेश के लिए अच्छी अधोसंरचना आवश्यक होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा समय सीमा में पूरा कराएं। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व तथा पुलिस अधिकारी निचले स्तर तक समन्वय से कार्य करें। गणेश विसर्जन, नवरात्रि, ईद तथा दशहरे में पूरे प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था के लिए सभी अधिकारियों को बधाई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासनिक कार्य पूरी संवेदनशीलता से करें। लंबित प्रकरणों का विश्लेषण कर उनकी कमी दूर करने का प्रयास करें। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद रखें। प्रशासनिक कार्यों और विकास के कार्यों से आमजनता को जोड़ें। योजनाओं के संबंध में सही जानकारी आमजनता तक पहुंचाएं। कमिश्नर और कलेक्टर राजस्व कार्यों पर विशेष ध्यान दें। कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। नहरों की तत्काल मरम्मत कराकर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाएं। जिन सिंचाई परियोजनाओं में प्रेशराइज्ड पाइप पानी दिया जा रहा है वहाँ के सभी किसानों को स्प्रिंकलर के उपयोग के लिए प्रेरित करें। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को घर, बिजली, पानी और एलपीजी गैस की सुविधा दी जा रही है। इनसे जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। आकांक्षी जिले तथा विकासखण्ड एवं गति शक्ति योजना को जिला स्तर तक लागू करने के प्रयासों की भी मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर पटवारियों के उनके हल्के के ग्राम पंचायत में सप्ताह में निर्धारित दिन में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी फसल के लिए बीज की कमी नहीं है। यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में भण्डारित है। डीएपी खाद की आपूर्ति कम है। कलेक्टर खाद के वितरण की उचित व्यवस्था करें। जिन वितरण केन्द्रों में अधिक संख्या में किसान पहुंच रहे हैं वहाँ निजी विक्रेताओं के भी काउंटर शुरू करा दें। डीएपी के स्थान पर एनपीके और एसएसपी के खाद के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करें। इसके लिए लगातार व्यापक प्रचार-प्रसार अिभियान चलाएं। धान तथा अन्य अनाजों के उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों में पूरी व्यवस्था कर लें। उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं। डेंगू, मलेरिया तथा चिकनगुनिया के नियंत्रण एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए उचित व्यवस्था करें। जिन संभागों में नए जिलों का गठन हुआ है वहाँ कमिश्नर नए जिलों में मुख्य जिले के अधिकारियों की सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें।     वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डीजीपी ने कहा कि पूरे प्रदेश में राजस्व और पुलिस अधिकारी समन्वय से कार्य कर रहे हैं जिसके कारण त्यौहारों में  कानून और व्यवस्था की अच्छी स्थिति बनी रही। कई जिलों में निराश्रित गौवंश सड़कों पर रहने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन गौवंशों को गौशालाओं अथवा अन्य स्थानों में व्यवस्थित कराएं। नशीले पदार्थों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखें। जिला स्तरीय एनकोर समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करके नशामुक्ति अभियान समीक्षा करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि संभाग में सभी त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए। मैहर में नवरात्रि मेले में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। चित्रकूट में दीवाली में लगभग 20 लाख लोग दीपदान के लिए आएंगे। इसके लिए पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी जिलों में जन सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। राजस्व महाअभियान में भी प्रथम अभियान की तुलना में संभाग के सभी जिलों में स्थिति में सुधार हुआ है। कलेक्ट्रेट के एनआईसी से  वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

नंन्ही बच्ची की कलेक्टर बनने की चाहत उसे खीच लाई कलेक्टर साहब के पास

सिंगरौली डीएव्ही स्कूल बैढ़न के 5 वी की छात्रा आफरीन अली पिता नवाब अली जब अपने घर से विद्यालय जा रही थी तो रास्ते में उसे कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की गाड़ी दिखी। तब उसके मन विचार आया कि आखिर कलेक्टर कौन होते है तथा उनका कार्य क्या  होती। क्योकि जब वह देखती है कि कलेक्टर साहब उसके स्कूल में आते है यह कही और जाते है। तो सभी कलेक्टर साहब आए है कलेक्टर साहब आए कहकर उनका अभिवादन करते है। इन्ही जिज्ञासु प्रश्नो का उत्तर पाने के लिए आफरीन ने अपने शिक्षक से आग्रह किया वह कलेक्टर साहब से मिलना चाहती है। बच्ची की जिज्ञासा को देखकर उसके शिक्षक उसे अपने साथ लेकर कलेक्टर आफिस पहुचे तथा उसके नाम की पर्ची कलेक्टर साहब के पास भेजी।   पर्ची मिलते ही कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने बच्ची को अपने पास बुलाया तथा उसके आने के कारण जाना। आफरीन जब कलेक्टर साहब से मिली तो बड़े आत्म विश्वास के साथ कलेक्टर का अभिवादन किया तथा पूछा की सर मै कलेक्टर कैसे बन सकती हू।  कलेक्टर श्री शुक्ला ने बच्ची से पूछा कि तुम कहा पढ़ती हो तथा तुम्ह किस विषय को पढ़ने मे ज्यादा रूचि है। तब आफरीन बताया कि वह डीएव्ही विद्यालय बैढ़न  के 5 वी कक्षा की छात्रा तथा नवोदय  विद्यालय तथा सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा की  तैयारी भी कर रही है। भविष्य में आई.ए.एस बनना चाहती है।      कलेक्टर ने छोटी बच्ची आफरीन को अपने पास बिठाकर उसके सभी जिज्ञासु प्रश्नो का उत्तर देकर उसकी जिज्ञासा को शांत किया तथा कहा कि कलेक्टर बनने के लिए तुम्हे पूरे मनोयोग से पढ़ना होगा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि पढ़ने के साथ ही खेलो कूदो समय पर सोया करो तथा अच्छे दोस्त भी बनाओं। क्योकि जब तुम स्वस्थ्य रहोगी, खुश रहोगी तभी अच्छे से पढ़ाई कर सकोगी। बच्ची के सभी प्रश्नो का स्नेह पूर्वक उत्तर देते हुये कलेक्टर ने उसके प्रश्नो का सामाधान किया तथा उसे एक पौधा लगाने के लिए प्ररित किया तथा अंत में उसे चाकलेट भेट कर खुशी खुशी घर जाने के लिए विदा किया।

‘क्रिस्पी रिश्ते’ फिल्म 18 को होगी रिलीज, राजस्थानी कल्चर और संस्कृति दिखेगी परदे पर

जयपुर. निर्देशक जगत सिंह की पांच साल की मेहनत से बनी फिल्म ‘क्रिस्पी रिश्ते’ 18 अक्तूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के संगीत को हंगामा ने जारी किया, जिसे संगीत प्रेमियों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म के गानों में श्रेया घोषाल, मोहित चौहान, केके, पेपॉन, जुबिन नौटियाल, और ऋचा शर्मा जैसे प्रसिद्ध गायकों की आवाजें शामिल हैं। खास बात यह है कि दिवंगत गायक केके का आखिरी गाया हुआ गीत भी इस फिल्म का हिस्सा है। फिल्म में 15 गाने होने के बावजूद, यह एक म्यूजिकल फिल्म की तरह महसूस नहीं होगी, बल्कि हर गाना कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेगा। निर्देशक जगत सिंह ने इस फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। जगत ने बताया कि उन्होंने जयपुर में फिल्म का काफी हिस्सा शूट किया है, जिसमें शहर के रोज़मर्रा के जीवन और बाजारों को दिखाया गया है। फिल्म में बिजेंद्र कालरा, रवि झांकल, श्रुति उल्फत, मुरली शर्मा जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ जयपुर के स्थानीय कलाकारों ने भी काम किया है। पारिवारिक मूल्यों, प्यार और समर्पण को दर्शाने वाली यह फिल्म दर्शकों को खासा पसंद आएगी।

शर्मनाक: गोवा में युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों किया गिरफ्तार

गोवा गोवा घूमने गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक स्थानीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इधर, घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार पर कानून और व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि कलन्गूट गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप हैं कि दोनों ने एक स्थानीय युवती से पूछा कि उसका दाम क्या है और क्या वह ‘उपलब्ध’ है। युवकों की पहचान 30 वर्षीय प्रेम पांडेय और कृष्णा सिंह के तौर पर हुई है। प्रेम उत्तर प्रदेश के लाल गंज जिले और सिंह आगरा का रहने वाला है। इनके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। नॉर्थ गोवा एसपी अक्षत कौशल ने बताया, ‘हमें शिकायत मिली थी और शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार रात की है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। और गिरफ्तारियों की भी संभावनाएं हैं।’ खास बात है कि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि दो युवक एक युवती के पास पहुंचते हैं और होटल साथ चलने के लिए कहते हैं। विपक्ष ने उठाए सवाल विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा, ‘जब स्थानीय महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा सरकार गोवा आने वाले पर्यटकों को क्या सुरक्षा देगी? दो साल पहले कलन्गूट और बागा के करीब 500 लोगों ने वेश्यावृत्ति और दादागिरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्थानीय महिलाओं ने तब शाम के समय बाहर निकलने में डर की बात कही थी। अब यह हकीकत हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे खुद के ही गोवा में हमारी बेटियां और बहने सुरक्षित नहीं हैं। गोवा अपनी सुंदरता, विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। भाजपा गोवा को वेश्यावृत्ति, दादागिरी और अपराध के गढ़ के रूप में बदल रही है।

बेसहारा भटकती महिला को रेस्क्यू कर कोतवाली पुलिस ने दिया सहारा : विक्षिप्त होने से पुलिस कर रही पतासाजी

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर उर रहमान को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बम्हनी (पुलिस चौकी फुनगा थाना भालूमाडा)  क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला बेसहारा भटकती देखी गई है, जिन्होंने तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली  टी. आई.अरविंद जैन को महिला को रेस्क्यू कर सहारा दिए जाने हेतु आदेशित किया। थाना कोतवाली से महिला सहायक उप निरीक्षक  हुरननिशा एवं आरक्षक कपिल सोलंकी  के द्वारा ग्राम बम्हनी और उसके बाद ग्राम छिल्पा में तलाश कर भटकती हुई बेसहारा महिला को रेस्क्यू किया जाकर सुरक्षित थाना कोतवाली लाया गया एवं भोजन पानी आदि व्यवस्था के उपरांत महिला को वन स्टाफ केंद्र अनूपपुर में दाखिल कराया गया है। महिला जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है, ठीक ढंग से अपना नाम पता नहीं बता पा रही है।  कोतवाली पुलिस पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात महिला के नाम पता जानने के प्रयास किए जा रहें हैँ। कोतवाली टी.आई.अरविंद जैन द्वारा  अपील की गई है कि उक्त महिला के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली को सूचित करें जिससे महिला को उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित, डॉ नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की उपस्थिति में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय ससंदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री राकेश सिंह, श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल एवं पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

“रोजगार दो नशा नहीं” का पोस्टर यूथ कांग्रेस ने किया लॉन्च, CG के 1200 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली में करेंगे हल्ला बोल

रायपुर भारतीय युवा कांग्रेस ने आज “नौकरी दो नशा नहीं”-हल्ला बोल प्रदर्शन का पोस्टर लॉन्च किया. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पोस्टर को लॉन्च किया. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने और नशे की ओर धकेलने के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन करने जा रही है. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को देश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर हल्ला बोल आंदोलन करेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ के 1200 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ‘स्किल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर युवाओं को ठग रही है. नौकरी की जगह नशे का व्यापार चरम सीमा पर चल रहा है. युवा नशे की ओर लगातार जा रहे हैं और देश के बाहर से आए हुए ड्रग्स जैसी चीज पूरे देश में फैल चुकी है. इस आंदोलन के जरिए युवा कांग्रेस केंद्र की सोई हुई सरकार को नींद से जगाने का प्रयास करेगी.

चुनाव से पहले शिंदे सरकार का मास्टरस्ट्रोक, अब मुंबई एंट्री पर टोल टैक्स खत्म

मुंबई महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक और बड़ा फैसला लिया है। राज्य में इस सप्ताह कभी भी चुनाव कराने का ऐलान हो सकता है। ऐसे में सीएम एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगी उससे पहले जनता को लुभाने वाले फैसले लेने में जुटे हैं। इस बीच सोमवार को राज्य कैबिनेट ने मुंबई में एंट्री पर लगने वाले सारे टोल टैक्स खत्म कर दिए हैं। मुंबई में एंट्री के लिए कुल 5 रास्ते हैं, जिन पर टोल टैक्स लगता है। इन पर आज रात 12 बजे से कोई टोल नहीं लगेगा। यह फैसला छोटे वाहनों यानी बाइक, कार आदि के लिए है। कमर्शल वाहनों पर पहले की तरह टैक्स लगता रहेगा। सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। ऐसे में इसे चुनाव से ठीक पहले मास्टरस्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है। इस निर्णय से मुंबई और आसपास के इलाकों में सरकार के पक्ष में माहौल बन सकता है। खुद सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे से विधायक हैं। वह सीएम रहने से पहले कई बार मुंबई में एंट्री पर लगने वाले टोल के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम की ओर से बनाए गए 55 फ्लाईओवर्स के लिए 45 रुपये का टोल टैक्स चार्ज किया जाता है। इनका निर्माण 1995 से 1999 के दौरान हुआ था। इस टोल टैक्स की वसूली कुल 5 स्थानों पर की जाती है। अब यहां टोल टैक्स आम यूजर्स पर नहीं लगेगा। मुलुंड चेक नाका, मुलुंड ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एरोली नाका, दहीसार और मनखुर्द नाका पर टोल लगता रहा है। सड़क परिवहन निगम चाहता था कि यह टोल जारी रहे ताकि ठाणे क्रीक ब्रिज के निर्माण में आई लागत को वसूला जा सके, लेकिन सरकार ने टोल को तत्काल प्रभाव से खत्म करने का फैसला लिया है। बता दें कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से भी इसे लेकर आंदोलन किए जा चुके हैं। मनसे का कहना है कि टोल खत्म होना चाहिए। मनसे का कहना रहा है कि इनसे इतनी वसूली हो चुकी है, जितनी लागत सड़कों और फ्लाईओवर के निर्माण पर आई थी। सरकार के इस फैसले की भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने तारीफ की है। उनका कहना है कि मैं इस फैसल का स्वागत करता हूं। बता दें कि सीएम शिंदे खुद ठाणे से आते हैं और उनका कहना रहा है कि यह उन हजारों लोगों के साथ अन्याय है, जो हर दिन कामकाज के लिए मुंबई आते हैं। ऐसे में मुंबई एंट्री करना ही उनके लिए महंगा पड़ता है।

उपचार के बावजूद नहीं जा सका बचाया, राजस्थान-अलवर में डेंगू से 14 वर्षीय बालक की मौत

अलवर. जानकारी के अनुसार मृतक बालक के चचेरे भाई बाबूलाल योगी ने बताया कि गिरिराज को 4 दिन पहले अचानक से तेज बुखार हुआ था। जिसको उपचार के लिए थानागाजी लेके गए, जहां 2 दिन तक उपचार चलने के बाद उसकी तबीयत में हलका सुधार आया था। जिसको कल देर शाम घर पर लेकर चले गए थे। आज सुबह होते-होते उसको दोबारा से अचानक तेज बुखार चढ़ गया और उसके शरीर में सूजन तक आने लग गई, जिसको आज दोबारा थानागाजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन कुछ देर देखने के बाद डॉक्टरों ने बालक कीहालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया। इधर, परिजन जब गिरिराज को अलवर जिला अस्पताल के लिए लेकर आ रहे थे तभी  उसने अस्पताल से महज 5 किलोमीटर पहले ही दम तोड़ दिया। जैसे ही अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल ने बताया कि भाई पहले बिल्कुल ठीक था, लेकिन अचानक से तेज बुखार हो गया था। जब हॉस्पिटल लेकर गये तो वहां काफी जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया था। मृतक गिरिराज छठी कक्षा में पढ़ाई करता था जो अपने पिता के इकलौता बेटा था। गिरिराज के एक बहन है, जो उससे छोटी है। गिरिराज के पिता श्रवण योगी खेती बाड़ी करके अपने घर परिवार का जीवन व्यापन करता है। कुल मिलाकर जिले में डेंगू से यह तीसरी मौत है।

लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई

अनूपपुर अमरकंटक तिराहा पर वाहन चेकिंग दौरान स्कूल वेन (mp 65za7281)  तेज गति से जा रही थी, वेन को यातायात पुलिस द्वारा रोककर चालक सोनू दाहिया को ब्रईथ एनालाइजर से चेक किया गया , जो चालक शराब के नशे मे वाहन चलाते पाया गया, वाहन के दस्तावेज चेक करने पर वाहन बिना परमिट पाया गया। चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धारा अंतर्गत प्रकरण तैयार किया  गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।  

पांच निगमों में नियुक्त किए थे 56 सदस्य, राजस्थान-निकायों में मनोनीत सदस्यों की अधिसूचना स्थगित

जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार ने रविवार को सरकार ने स्थानीय निकायों में मनोनीत सदस्यों की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई मिलने से पहले ही स्थगन आदेश जारी कर दिए गए।रविवार को प्रदेश की भजनलाल सरकार ने स्थानीय निकायों में मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। आदेश स्थगित कर दिया। पांच निगमों में 56 सदस्यों की नियुक्त हुई। जिनमें भरतपुर, उदयपुर शहर, जोधपुर उत्तर और दक्षिण में 12-12 और पाली नगर निगम में 8 सदस्य नियुक्त किए गए थे। नगर परिषद: लालसोट, दौसा, सरदारशहर, धौलपुर, सांचौर, जालौर, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, शाहपुरा और टोंक नगर पालिका: नदबई, कामां, महवा, मंडावर, मंडावरी, रामगढ़ पंचवारा, बांदीकुई, बसवा, भांडारेज, सिकराय, रतन नगर, तारानगर, राजलदेसर, बीदासर, रतनगढ, छापर, बसेड़ी, सरमथुरा, राजाखेड़ा, बाड़ी, कापरेन, हिंडोली, देई, लाखेरी, केशोरायपाटन, नैनवां, इन्द्रगढ़, बूंदी, भीनमाल, सोजतशहर, तखतगढ़, सुमेरपुर, जैतारण, बाली, सादड़ी, फालना, रानी, मारवाड़, जंक्शन, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, विजय नगर, सागवाड़ा, देशनोक, नोखा, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, देवली, उनियारा, मालाखेड़ा, बहादुरपुर, थानागाजी, गोविन्दगढ़, नौगांवा, रामगढ़ अलवर, बडौदामेव, लक्ष्मणगढ़-अलवर, रैणी, कठूमर, खेड़ली, राजगढ़-अलवर।

पाक में गृहयुद्ध जैसे हालात के बीच एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है, शिखर सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

इस्लामाबाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात के बीच एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है। शंघाई हयोग संगठन के इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं पाकिस्तान में इसका आयोजन किया जाना बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवालों के घेरे में है। यहां तक कि विदेशी प्रतिनिधइयों को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। ऐसे में इस बैठक को शांतिपूर्ण ढंग से करवाना इस्लामाबाद के लिए बड़ी चनौती बना हुआ है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को पनाह देता रहा है जो कि अब उसके लिए ही नासूर बन गया है। पाक में आए दिन पुलिस और सेना पर आतंकी हमले होते हैं। हाल में पाकिस्तान में हिंसा तेजी से बढ़ है। बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में चीनी नागरिकों को मार ड्ला गया। एक हमले में 20 बच्चों को मारा गया तो वहीं कोयले की खदान में धमाका करके सात कामगारों को मौत के घाट उतार दिया गया। पाकिस्तान का एक हिस्सा आजादी की मांग कर रहा है और इन दिनों यह मांग तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को पाकिस्तानी तालिबान से मदद मिल रही है। हालांकि हमला वे मिलकर नहीं करते हैं। एससीओ की बैठक को देखते हुए पूरे इस्लामाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कोई भी वाहन बिना चेकिंग के आ-जा नहीं सकता है। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अनहोनी ना हो। वहीं पाकिस्तान में इन दिनों शट डाउन से भी हालात खराब हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीते सप्ताह देश की अर्थव्यवस्था को करीब 684 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तानी सरकार की नाक में दम कर रखा है। ऐसे में कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिए गए थे। वहीं इमरान के समर्थकों के शटडाउन का असर भी बेहद बुरा हुआ है। पहले से ही कंगाल इस तरह के नुकसान को सहने के काबील नहीं है। शिखर सम्मेलन के दौरान सरकार ने पाकिस्तान में तीन दिनों का अवकाश गोषित कर दिया है। इसके अलावा वेडिंग हॉल, रेस्तरां, होटलों, कैफे और इस्लामाबाद की मार्केट भी बंद कर दी गई हैं। इससे पहले मार्च 2022 में पाकिस्तान ने एससीओ की बैठक की मेजबानी की थी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जा तो रहे हैं लेकिन भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह बहुपक्षीय कार्यक्रम है। वहां पाकिस्तान और भारत के संबंधों को लेकर कोई चर्चा नहीं होने जा रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि वह एससीओ के अच्छे सदस्य हैं और इसलिए उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रूस का 76 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और एससीओ के सात प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंच ेहैं। इसके अलावा चीन, किर्गिस्तान के प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। एससीओ की बैठक 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगी।

बदलते मौसम में विटामिन सी से बने फेस पैक लगा निखारें अपनी स्किन

मौसम बदलते ही आपकी स्किन खराब होने लगती है। खाने- पने के साथ आपको अपनी स्किन की भी खास देखभाल करने की जरुरत होती है। विटामिन सी सिर्फ आपकी हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छी होती है। विटामिन सी कई तरह की खाने की चीज़ों में होता है। स्किन के हिसाब से अगर आप विटामिन सी वाला फेस मास्क अपने चेहरे पर लगाएंगी तो आपकी स्किन पर चमक आ जाएगी। किसी भी घरेलू फेस मास्क को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आप उसका पैच टेस्ट जरुर कर लें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर एलर्जी का खतरा नहीं रहेगा। अगर आप अपनी स्किन ग्लोइंग, फेयर और शाइनी देखना चाहती हैं तो मौसम में जब बदलाव आ रहा हो तो आपको जो भी फेस मास्क सूट करे आप उसे जरुर यूज़ करें। संतरे के छिलके से बनाएं विटामिन सी फेस मास्क : संतरे में विटामिन सी होता है ये तो सब जानते हैं। लेकिन संतरे का छिलका भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपकी स्किन को संतरा सूट करता हो यानि कोई एलर्जी ना हो तो आप संतरे के छिलके से भी फेस पेक बना सकती हैं। संतरे के छिलके से बना विटामिन सी फेस मास्क आपको ग्लोइंग और क्लीयर स्किन देगा जिससे आपकी त्वचा पर निखार नज़र आएगा। सबसे पहले इसके छिलके को धूप में सुखाकर लें फिर इसे पीसकर पाउडर बनाकर किसी जार में स्टोर कर लें। अब 1 बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में 2 बड़े चम्मच दही या दूध मिलाकर (जो भी आपकी स्किन को सूट करे) वैसे ऑयली स्किन के लिए दही और ड्राय स्किन के लिए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे मिक्स करके आप फेस मास्क बना लें और फिर उसे अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं जब सूख जाए तो पानी से उसे साफ कर लें। आप ये फेस पेक डेली भी यूज़ कर सकती हैं। बस संतरे के छिलकों को धूप में सूखाकर आप एक जार में उसका पाउडर जरुर भर लें। टमाटर से ऐसे बनाएं विटामिन सी फेस मास्क : कई बार मौसम बदलने से भी स्किन टैन होने लगती है। ऐसे में आपकी स्किन के लिए टमाटर सबसे फायदेमंद होता है। टमाटर ना सिर्फ स्किन टेनिंग को हटा़ता है बल्कि ये आपकी स्किन पर पड़ने वाली उम्र की लकीरों को भी कन्ट्रोल करता है। टमाटर वाला विटामिन सी फेस मास्क बनाने के लिए आप टमाटर को आधा काटकर आप उसका पेस्ट बनाकर एक कटोरी में डालें। टमाटर का गूदा भी बेहतर होगा फिर आप इसमें 2 बड़े चम्मच खीरे का रस और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और फिर स्किन पर लगाएं और जब सूख जाए तो पानी से धो लें। वैसे ये फेस मास्क ऑयली स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू से बनाएं विटामिन सी वाला फेस मास्क : विटामिन सी से भरपूर नींबू जितना खट्टा होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। अगर आप अपनी स्किन पर चमक देखऩा चाहती हैं और आपकी स्किन के दाग-धब्बे जाने का नाम नहीं ले रहे या बदलते मौसम से आपकी स्किन खराब हो रही है तो आप नींबू वाला फेस मास्क लगा सकती हैं। इसे आप दो तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। पहला, 2 बड़े चम्मच पाइनेपल का गुदा लें और इसे अच्छी तरह मसल लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाएं। 5-10 मिनट बाद धो लें। दूसरा, अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो 1 बड़े चम्मच नींबू के रस में 1 बड़ा चम्मच गुलाबजल मिलाकर लगाएं। कीवी से बनाएं विटामिन सी वाला फेस मास्क : कई महिलाओं की स्किन पर मौसम बदलने की वजह से ड्रायनेस हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें इचिंग होती है और उनकी स्किन पर खुजली होने लगती है। इसके बाद स्किन पर दाने आ जाते हैं और स्किन खराब हो जाती है ऐसे में आपको कीवी वाला फेस पेक जरुर मदद करेंगा लेकिन फेस मास्क लगाने से पहले ये जरुर टेस्ट कर लें की आपकी स्किन पर कीवी से एलर्जी ना हो। कीवी वाला फेस मास्क घर पर बनाने के लिए आप एक कटोरी में कीवी का छिलका उतारकर उसका गूदा बना लें। फिर आप इसमें 2 चम्मच दही डालकर उसका पेस्ट बना लें और उसे हर फेस मास्क की तरह स्किन पर अप्लाई करें। सूखने के बाद फेस मास्क को पानी से हटा लें। ये सभी फेस मास्क आपकी स्किन के लिए हेल्दी है लेकिन आपकी ऑयली स्किन है या ड्राय स्किन है या फिर आपको एलर्जी तो नहीं है ये सब बाते ध्यान में रखकर ही आप कोई भी फेस मास्क इस्तेमाल करें। अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाना चाहती हैं तो आप ये घरेलू फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live