LATEST NEWS

लैम्प्स समिति हर्रा(खरगहना) के 4 विक्रेताओ पर धारा 409 के तहत मामला दर्ज

डिंडोरी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जनपद बजाग  शेख शमीम खान ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान खरगहना की जाँच 17.02.2023 को की,जिसमें जांच के समय POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 231.39 क्विटलं चावल, 1.78 क्विटल गेंहू कम पाया गया तथा विक्रेता गंगाराम द्वारा की खाद्यान्न की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित होना पाया गया एवं उसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 936883/- रूपये है ।                        शासकीय उचित मूल्य दुकान कारोपानी की जांच 27.07.2023 को की गई, जिसमें POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में शासकीय उचित मूल्य की दुकान कारोपानी के विक्रेता सचिन मरावी द्वारा 33.90 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल, फोर्टिफाईड नमक 7.36 क्विटलं, शक्कर 0.26 क्विटलं तथा 9.2 क्विटलं गेंहू की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 170760/- रूपये है तथा इसी दूकान के पूर्व विक्रेता अल्का मरावी द्वारा 177.14 क्विटलं चावल, मूंग 0.90 क्विटलं, शक्कर 0.10 क्विटलं तथा 21.66 क्विटलं गेंहू की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया गया,जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 781681/- रूपये है।                       शासकीय उचित मूल्य दुकान पिण्डरूखी की जांच 27.07.2023 को की गई,जिसकी जांच में  POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 708.96 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल तथा 15.44 क्विटलं गेंहू एवं मूग 1.20 कम पाया गया तथा विक्रेता कुमारी अल्का मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 2897717/- रूपये है।                         शासकीय उचित मूल्य दुकान गीधा की जांच 28.07.2023 को की गई, जिसकी जांच में POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 37.48 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 0.64 क्विंटल ,  7.78 क्विटलं गेंहू कम पाया गया तथा विक्रेता सचिन मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 172856/- रूपये है।                        शासकीय उचित मूल्य दुकान कौड़िया की जांच 28.07.2023 को की गई, जिसकी जांच में POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 91.15 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 6.82 क्विंटल , 0.16 क्विटलं शक्कर तथा 8.90 क्विंटल गेंहू कम पाया गया तथा विक्रेता घनश्याम मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया है जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 423680 /- रूपये है।                       शासकीय उचित मूल्य दुकान बिझोरी की जांच 05.08.2023 को की गई, जिसकी जांच में POS मशीन में एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक के सत्यापन में 108.81 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 0.78 क्विंटल , 0.27 क्विटलं शक्कर कम पाया गया तथा विक्रेता कुमारी अल्का मरावी द्वारा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 440189 /- रूपये है,इसी दूकान पर तत्कालीन विक्रेता गंगाराम द्वारा 130.69 क्विटलं फोर्टिफाईड चावल , नमक 6.65 क्विंटल ,32.99 क्विटलं गेहू कम पाया गया तथा उक्त मात्रा की हेरा फेरी कर अवैध लाभ अर्जित किया जाना पाया गया है, जिसकी बाजार मूल्य दर पर कुल राशि 623598 /- रूपये है इस प्रकार कुल राशि 1063787/- रूपये है।                     इस प्रकार जनपद बजाग में संचालित बहुउद्देशीय कृषि साख समिति मर्यादित हर्रा(खरगहना) के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान खरगहना 3904025, कारोपानी 3904027 , पिंडरुखी 3904028, गीधा 3904029 , कौड़िया 3904042 एवं बिझोरी 3904026 के विक्रेताओ के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न , शक्कर , नमक आदि को उपभोक्ताओं को वितरित न किया जाकर अनुचित लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से खाद्यान्न की कालाबाजारी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दुकानों को निरस्त किया गया एवं समस्त 6 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओ के 04 विक्रेताओ के विरुद्ध FIR रिपोर्ट थाना गाडासरई में 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2024 को अपराध क्रमांक 285 , 291, 292 , 293 एवं 294 के द्वारा धारा 409 एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दर्ज की गई है l

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 18 अक्टूबर को भिलाई में ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में होंगे शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

विदेशीयो में बढ़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रुतबा, कहा यूरोप की नहीं है ये ट्रेन

मुंबई सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रशंसक विदेश में भी हैं। हाल ही में UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात के एक पत्रकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन का वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसकी तुलना विदेश की आधुनिक ट्रेनों से की है। देश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 परवरी 2019 को मिली थी। तब ट्रेन नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर दौड़ी थी। अब इनकी संख्या 100 के पार हो चुकी है। UAE के पत्रकार हसन सजवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन का है। उन्होंने लिखा, ‘नहीं यह यूरो रेल नहीं है…। यह भारत की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।’ पहली वंदे भारत स्लीपर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 सितंबर को ही BEML के बेंगलुरु रेल कॉम्पलैक्स में पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इस ट्रेन में USB चार्जिंग, इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट, सिक्युरिटी कैमरा, मॉड्युलर पैंट्री, दिव्यांगों के लिए खास बर्थ और टॉयलेट जैसी सुविधाएं हैं। खास बात है कि इससे पहले लॉन्च हुईं वंदे भारत में सिर्फ बैठकर ही यात्रा कर सकते थे। यहां चलेगी नई वंदे भारत रेल मंत्रालय ने कोसी क्षेत्र के यात्रियों को एक बड़ी सौगात देते हुए बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के सहरसा से सियालदह के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अन्नया स्मृति ने मंगलवार को यहां बताया कि वंदे भारत ट्रेन को चलाने के पहले रेलवे बोर्ड एवं रेल मुख्यालय से ट्रेन मैनेजर और क्रू की ट्रेनिंग कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पटना से चल रही वंदे भारत ट्रेन के क्रू और ट्रेन मैनेजर के साथ समस्तीपुर मंडल के कर्मियों को प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा गया है। अन्नया स्मृति ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के क्रू और मैनेजर नई वंदे भारत ट्रेन को मंडल के सहरसा से झाझा स्टेशन तक लेकर जाएंगे, जबकि झाझा से इस ट्रेन को दानापुर मंडल के कर्मचारी लेकर आगे जाएंगे।

पति को शादी के बाद मिलने वाली सेक्स की छूट को खत्म किया जाता है तो एक नए अपराध का जन्म हो जाएगा- SC

नई दिल्ली मैरिटल रेप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पतियों को पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की छूट देने वाले प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को लेकर विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान सवाल किया कि क्या अगर पति को शादी के बाद मिलने वाली सेक्स की छूट को खत्म किया जाता है तो एक नए अपराध का जन्म हो जाएगा? सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिशअरा की बेंच ने आईपीसी (अब बीएनएस) की धारा 375 के अपवाद वाले क्लॉज पर सुनवाई की। इसके तहत अगर पत्नी नाबालिग नहीं है तो उसके साथ पति के शारीरिक संबंध बनाने को मैरिटल रेप की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा, आपका कहना है कि मैरिटल रेप से जुड़े अपवाद को खत्म करने पर नए अपराध का जन्म नहीं होगा। अपवाद के चलते अगर कोई महिला 18 साल से ज्यादा उम्र की है तो शादी के बाद पति को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की छूट मिलती है। मान लीजिए अगर इस अपवाद को खत्म कर दिया जाता है तो क्या नया अपराध पैदा हो जाएगा? क्या कोर्ट को स्वतंत्र रूप से इस अपवाद की संवैधानिक वैधता जांचने का अधिकार है? कुछ याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए सीनियर वकील करुणा नुंडी ने कहा कि इस तरह के सवाल निजी विचार बनाम भारत सरकार हो सकते हैं। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह ध्यान रखने की जरूरत है कि संवैधानिक आदेशों में स्त्रीविरोध और पुरुषवाद का कोई स्थान नहीं है। सीजेआई ने कहा, अगर पति को मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया जाता है तो यह अपराध सामान्य प्रावधानों के अंतरगत ही आएगा या फिर कोर्ट को अलग अपराध का निर्माण करना होगा। सीजेआई ने कहा, उनका कहना है कि वैवाहिक संबंध में आने के बाद पति को खुद ही शारीरिक संबंध बनाने की छूट मिल जाती है। लेकिन इन तथ्यों को भी मानते हैं कि सहमति जरूरी है। बेंच ने इस बात की भी आशंका जताई की इस अपवाद को खत्म करने पर वैवाहिक संस्था में भी अस्थिरता आने की गुंजाइश है। इसपर नुंडी ने कहा, शादी सांस्थानिक नहीं बल्कि निजी होती है। इसको इस तरह से हिलाया नहीं जा सकता। वहीं सीनियर वकील कोलिन गोंसालवीस ने कहा कि कई अन्य देशों में इस तरह के अपवाद संवैधानिक नहीं हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि इन प्रावधानों का दुरुपयोग भी किया जा सकता है क्योंकि यह साबित करना ही मुश्किल हो जाएगा कि शारीरिक संबंध सहमति से बनाया गया था या फिर असहमति से। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया जिसमें याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट जाने की अनुमति दी गई थी।

22 बिलियन डॉलर की वैल्यू वाली बायजू की कीमत अब ‘शून्य’ है, रवींद्रन ने दुबई में अपने घर से की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली मुसीबतों में घिरी एडटेक स्टार्टअप बायजू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस तरह की अफवाहों का बाजार गरम है कि कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। इस बीच बायजू रवींद्रन चार साल में पहले बार मीडिया से रूबरू हुए। दुबई से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह भागकर दुबई नहीं आए हैं और जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे। बायजू पिछले करीब एक साल से दुबई में ही रह रहे हैं। इस बीच उनकी कंपनी को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप रही बायजू की वैल्यू आज जीरो हो चुकी है। उस पर भारी कर्ज है। 44 साल के बायजू रवींद्रन ने दुबई में अपने घर से कहा, ‘लोगों का यह सोचना दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं भागकर दुबई आया हूं। मैं अपने पिता के इलाज के लिए पिछले एक साल से यहां हूं। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं भागकर नहीं आया हूं। मैं भारत आऊंगा और मैं स्टेडियमों को भरकर रख दूंगा। इस समय अभी तय नहीं हुआ है लेकिन जल्दी ही ऐसा होगा। मैं इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता निकाल लूंगाI’ जीरो हो गई वैल्यू कुछ साल पहले बायजू 22 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप थी लेकिन आज इसकी कीमत जीरो रह गई है। बायजू रवींद्रन ने इसके लिए निवेशकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब वह कंपनी को आगे बढ़ा रहे थे तब निवेशक उनके साथ खड़े थे लेकिन संकट आते ही उन्होंने मुंह मोड़ लिया। बायजू पर आज भारी कर्ज है, उसे रेगुलेटरी जांच से गुजरना पड़ रहा है और उनसे अपनी फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में देरी की है। इससे कंपनी की वित्तीय हालत और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं। बायजू रवींद्रन ने कहा कि दिसंबर 2021 में जब कंपनी पर संकट आया तो उसके बाद से निवेशकों ने कोई निवेश नहीं किया है। Prosus समेत कुछ निवेशकों ने पिछले 4-5 साल में कंपनी में कोई निवेश नहीं किया है। यह संकट कैश की कमी के चलते शुरू हुआ। आज कंपनी कई तरह की परेशानियों से घिरी है। कई कर्जदारों ने उसे एनसीएलटी में घसीट रखा है। कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं सब कारणों से इन अफवाहों को हवा मिली है कि कार्रवाई से बचने के लिए बायजू रवींद्रन दुबई भाग गए हैं।

इजरायली बड़ा धमाका हमास प्रमुख सिनवार की मौत पर बोले बाइडेन- यह दुनिया के लिए अच्छा

बेरुत इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने अपने सैन्य अभियान के तहत गाजा में गुरुवार को अपने सबसे बड़े दुश्मन हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया। सिनवार ने पिछले साल इजराइल पर हमास के आतंकी हमले की अगुवाई की थी और वह इजराइल के हिट लिस्ट में था। सिनवार की मौत के बाद इजरायल ने अपना बदला पूरा कर लेने की बात कही लेकिन बंधकों की रिहाई तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने याह्या सिनवार की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है। उन्होंने कहा कि डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि सिनवार मारा गया है। यह इजरायल और अमेरिका के साथ पूरी दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है। यह इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए एक अच्छा अवसर है। इससे एक साल से जारी गाजा युद्ध समाप्त हो जाएगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी कहा है कि हजारों निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार हमास नेता याह्या की मौत की वजह से अमेरिका, इजरायल और पूरी दुनिया बेहतर स्थिति में है। यह गजा में हो रहे युद्ध को खत्म करने का एक मौका है। इजराइल ने गुरुवार रात हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराने का दावा किया था। इजरायल और अमेरिका की तरफ से दावा किया जाता रहा है कि पिछले साल 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हुए आतंकी हमले का नेतृत्व याह्या सिनवार ने ही किया था जिसमें 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि जुलाई में हमास नेता इस्माइल हनिया के तेहरान में इजरायली कार्रवाई में मारे जाने के बाद सिनवार को हमास प्रमुख बनाया गया था। सिनवार का जन्म 1962 में खान यूनिस के गाजा शहर के एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। हमास का गठन 1987 में हुआ था और याह्या सिनवार उसके संस्थापक सदस्यों में से एक था। अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात सिनवार ने संदेह होने पर अपने 12 सहयोगियों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे खान यूनिस का कसाई कहा जाने लगा। क्या सिनवार या हमास का कोई विकल्प भी खड़ा हो चुका है, जो खाली जगह भरेगा? इन सवालों के जवाब के लिए एक बार सिनवार की हिस्ट्री जानते चलें. अस्सी के दशक में हमास को खड़ा करने में जो शुरुआती लोग थे, उनमें से एक सिनवार भी था. उसे इजरायली सेना ने कई बार पकड़ा भी. साल 2011 में कैदियों की अदलाबदली के दौरान छूटकर वो वापस हमास की कमान संभालने लगा.  इसके बाद से वो गाजा में हमास को लगातार ताकतवर बनाता गया. बाहरी दुनिया से संवाद और फंडिंग जुटाने का काम भी इसके हिस्से था. इस नेता के बारे में कुख्यात था कि ये हर उस शख्स का गला काट देता था, जो इसे इजरायल के पक्ष में लगे, फिर चाहे वो फिलिस्तीनी जनता क्यों न हो. पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर बड़ा नागरिक हमला हुआ. खुफिया एजेंसियों ने माना कि अटैक का मास्टरमाइंड सिनवार ही है. हमले के साथ-साथ हमास ने ढाई सौ से ज्यादा लोगों को बंधक भी बना लिया. इसके बाद से आईडीएफ सिनवार को पकड़ने या मारने की फिराक में थी. यहां तक कि उसकी सूचना देने वालों को 4 लाख डॉलर इनाम तक का वादा कर दिया. आखिरकर गुरुवार को सिनवार मारा गया, डीएनए टेस्ट के बाद जिसकी पुष्टि भी इजरायल ने कर दी. गाजा में क्यों है चुप्पी इतनी बड़ी घटना के बाद भी हमास की पैरवी करने वाले किसी मुस्लिम देश की बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई, जो पहले हर इजरायली वार पर हो-हल्ला किया करते थे. यहां तक कि गाजा में भी सन्नाटा है. कोई कुछ भी कहने से बच रहा है. इसके पीछे इजरायल का डर नहीं, बल्कि एक बड़ा कारण ये भी है कि गाजा पट्टी में सिनवार की लोकप्रियता लगातार गिर रही थी. आधी से ज्यादा आबादी सिनवार से परेशान पेलेस्टाइन सेंटर फॉर पॉलिसी एंड सर्वे रिसर्च ने पिछले महीने एक सर्वे के नतीजे जारी किए. इसकी मानें तो गाजा की 65 फीसदी जनता सिनवार की लीडरशिप से नाखुश थी. वे मान रहे थे कि इसी लीडरशिप के चलते गाजा पट्टी तबाह हुई. वहां चालीस हजार से ज्यादा लोग मारे गए. वहीं कथित लीडर सालभर से हमास के सघन टनल नेटवर्क में छिपा हुआ था. सिनवार का चैप्टर क्लोज हो चुका, लेकिन क्या हमास नाम की किताब भी साथ ही बंद हो जाएगी? गुरुवार को सिनवार की मौत कन्फर्म करते हुए इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ‘गाजा के लिए हमास के बाद शुरुआत’ कहा. साथ ही साथ ये भी साफ कर दिया कि उनकी सेना बंधकों को छुड़ाने तक वहीं जमी रहेगी. इसके बाद क्या- ये सवाल बार-बार उठ रहा है. हमास के बाद कौन से विकल्प बाकी फिलिस्तीनी चरमपंथी गुट हमास का गाजा में केवल हेडक्वार्टर नहीं था, बल्कि यही संगठन इस पट्टी पर शासन चला रहा था. हालांकि ये कोई चुनी हुई सरकार नहीं थी. वो साल 2007 से इस क्षेत्र पर एकतरफा शासन कर रहा था. बता दें कि साल 2006 में फिलिस्तीन (गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक) में इलेक्शन हुए थे. इसमें हमास विपक्षियों पर भारी रहा. इसके बाद उसने फिलिस्तीनी अथॉरिटी से सत्ता छीन ली और अपना अलग राजकाज चलाने लगा. अब लगभग सारे लीडरों को खो चुका हमास अनाथ हो चुका है. ऐसे में गाजा में उसके रूल की फिलहाल तो कोई संभावना नहीं. खाली फ्रेम में कई तस्वीरें आ सकती हैं इनमें एक दावेदार है, फिलिस्तीनी अथॉरिटी. फिलहाल वेस्ट बैंक में काम कर रही अथॉरिटी को लेकर अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकमत हो जाए तो राष्ट्रपति महमूद अब्बास की सरकार गाजा को भी कंट्रोल कर सकती है. एक संभावना ये भी है कि तुरंत कोई रास्ता न निकलता देख इजरायली सेना कुछ समय के लिए वहीं रुक जाए, और अप्रत्यक्ष सैन्य कंट्रोल रखे. ये इसलिए भी हो सकता है क्योंकि इजरायल बार-बार हमास के कमर तोड़ देने की बात कह रहा है. अगर फिलहाल वो गाजा पट्टी से एकदम से हट जाए तो हो सकता है कि बचे-खुचे विद्रोही वापस अपना काम शुरू कर दें. किसी भी युद्धग्रस्त या ताजा-ताजा युद्ध से निकले … Read more

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी , यहां क्लिक कर सबसे पहले देखें नतीजे

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अब अपना रिजल्ट आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे. रिजल्ट उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के माध्यम से भी देख सकते हैं. ये परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का निर्धारण करती है. इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था. जिनका रिजल्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो चला है. ​कब हुआ था आयोजन इस बार यूजीसी NET परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर को किया गया. यह परीक्षा देशभर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया. परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट  3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई थी. ​सीबीटी मोड में हुई थी परीक्षा यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई गई. परीक्षा के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं. ये हैं काम की वेबसाइट     ugcnet.nta.ac.in     ugcnet.ntaonline.in     nta.ac.in किस तरह रिजल्ट करें चेक     स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.     स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार को होमपेज पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.     स्टेप 3: फिर अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण भरें.     स्टेप 4: इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें     स्टेप 5: अब उम्मीदवार की स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.     स्टेप 6: फिर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें.     स्टेप 7: अंत में अभ्यर्थी रिजल्ट पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.  

इंदौर के विजयनगर में फ्लैट से नीचे गिरी थी MBA छात्रा, पुलिस को बताया मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर

 इंदौर  विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई है। बयानों में छात्रा ने कहा मोबाइल पर बात करते समय पैर फिसल गया था। उसने विवाद से इनकार कर दिया है। टीआइ सीके पटेल ने बताया कि घटना स्कीम-54 की है। युवती का नाम नंदनी धनोतिया निवासी नेहरूनगर है। नंदनी एमबीए की पढ़ाई कर रही है। दोपहर को वह दोस्त दीपेश जैन से मिलने गई थी। अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गनीमत रही नंदनी नीचे बनी दुकान के शेड गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। युवती के गिरने से लोग घबरा गए। इंदौर में हिंदू लड़कियों के साथ फ्लैट में मिले फैजान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशा करवाता थाइंदौर में हिंदू लड़कियों के साथ फ्लैट में मिले फैजान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशा करवाता था लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले का सूचना दी। उसके बाद उसको लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। नंदनी के कमर और हाथों में चोट आई है। पैर फिसलने से नीचे गिरी लड़की टीआइ ने जानकारी दी कि नंदनी ने बयान में बताया कि दीपेश उसी के कॉलेज का छात्र है। वह उसका सीनियर है।वह उससे मिलने के लिए गई थी। इस दौरान मोबाइल पर फोन आ गया, तो वह बातचीत कर रही थी। मेरा ध्यान न होने की वजह से पैर फिसल गया और नीचे गिर गई। हादसे के समय रूम में था दीपेश दीपेश जैन ललितपुर का रहने वाला है। वह यहां किराये से रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि हादसे के समय वह रूम में ही मौजूद था। नंदनी के मोबाइल पर कॉल आने से पहले वह बातचीत कर रहे थे।

तमन्ना को ईडी ने महादेव ऐप में पूछताछ के लिए बुलाया, एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किले

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. तमन्ना को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. गुवाहाटी के ED दफ्तर में तमन्ना भाटिया से लगभग 7-8 घंटों तक पूछताछ की गई. रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना को ईडी ने HPZ ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा देने के आरोप में तलब किया गया था. तमन्ना भाटिया ने HPZ ऐप में IPL देखने के लिए प्रमोट किया था. एक्ट्रेस बीते दिनों फिल्म ‘स्त्री 2’ की वजह से सुखिर्यों में थीं, जिसमें उनका गाना ‘आज की रात’ ट्रेंड में रहा था. तमन्ना दोपहर करीब डेढ़ बजे गुवाहाटी में ईडी के ऑफिस पहुंची थीं. एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी थीं. अभिनेत्री को कथित तौर पर HPZ ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच देखने के प्रमोशन करने के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जानकारी के मुताबिक, इस ऐप से हुए घोटाले की जांच में अबतक ED ने 497.20 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त की है. करोड़ों रुपये की ठगी HPZ बेसिकली एक बेटिंग ऐप है जिसमें कई तरह के गेम्स हैं. इस ऐप के जरिये लोगों को 57 हज़ार रुपये लगाने पर हर दिन 4 हजार रुपये देने का वादा कर के उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई है. इस ठगी के लिए शेल कंपनियों के नाम पर फर्जी अकाउंट अलग-अलग बैंकों में खोले गए जिनमें इन्वेस्टर्स से पैसे ट्रांसफर करवाए गए. इस पैसे को आरोपियों ने क्रिप्टो और बिटकॉइन्स में इन्वेस्ट किया और महादेव जैसी कई बेटिंग ऐप पर पैसा लगाया. और भी ऐक्टर्स का आया है नाम इससे पहले भी कई सेलेब्स को बेटिंग ऐप में प्रमोशन के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इसमें कई बड़े नाम शामिल है. पिछले साल अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को भी ईडी ने महादेव ऐप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. रणबीर और श्रद्धा, दोनों इस ऐप के एड्स में दिखाई दिए थे. रणबीर और श्रद्धा के अलावा इस ऐप की वजह से कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को भी समन किया गया था.  

इजराइल के हवाई हमले से दहला लेबनान, 16 मारे गए, हिजबुल्लाह ने भी दागे रॉकेट

इजरायल मानवीय मिशनों को गाजा तक पहुंचने की अनुमति दे:डब्ल्यूएचओ लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत :स्वास्थ्य मंत्रालय इजराइल के हवाई हमले से दहला लेबनान, 16 मारे गए, हिजबुल्लाह ने भी दागे रॉकेट जिनेवा/ बेरूत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इजरायल से आग्रह किया है कि वह उत्तरी गाजा तक मानवीय मिशनों को महत्वपूर्ण खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाने की अनुमति दें, जो वहां जारी हिंसा के कारण पहुंच नहीं पा रही हैं। डब्ल्यूएचओ और उसके सहयोगियों ने  पोलियो टीकाकरण अभियान का दूसरा दौर शुरू किया, जिसका लक्ष्य पाँच लाख से ज़्यादा बच्चों को पोलियो से बचाना है।डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने  ‘एक्स’ पर लिखा, “दो दिनों के टीकाकरण के बाद मध्य गाजा में पोलियो वैक्सीन की दूसरी खुराक पाने वाले बच्चों की कुल संख्या 156,943 हो गयी है।” उन्होंने कहा कि फिलहाल, जारी हिंसा से करीब 90 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाने के अभियान के लक्ष्य को खतरा है। प्रमुख ने बताया कि पोलियो के टीकों के अलावा, बच्चों को उनकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने के लिए विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में उत्तरी गाजा में संयुक्त राष्ट्र के 54 निर्धारित मिशनों में से केवल एक ही सफलतापूर्वक पूरा हुआ है, अन्य संघर्ष के कारण रद्द कर दिए गए हैं या बाधित हैं। लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय  लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों के कारण उनके देश में 2,367 लोग मारे गए हैं वहीं 11,088 घायल हो गए हैं। ये आंकड़ा 8 अक्टूबर 2023 से अब तक का है।  मंत्रालय ने बताया कि 15 अक्टूबर को लेबनान के अलग-अलग इलाकों में हुए इजरायली हवाई हमलों में मृतकों की संख्या 17 और घायलों की संख्या 182 हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की मानें तो, दक्षिण में तीन लोग मारे गए और 92 लोग घायल हो गए। नबातियेह प्रांत में नौ लोग मारे गए और 49 घायल हो गए। वहीं, बेका घाटी में पांच लोग मारे गए और 26 लोग घायल हो गए। इसके अलावा, बालबेक हरमेल प्रांत में 15 लोग घायल हो गए। 23 सितम्बर से इजरायली सेना हिजबुल्लाह के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर ताबड़तोड़ हवाई हमला कर रही है। 8 अक्टूबर 2023 के बाद से इजरायली सेना की ओर से लेबनानी-इजरायली सीमा पर गोलीबारी की जा रही है। जबकि, गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी है। यह हवाई अभियान पिछले वर्ष हमास के इजरायली हमले के बाद बढ़े हैं। गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में 42,400 से अधिक लोग मारे हए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दुनिया के बड़े देशों और संगठनों ने मध्य पूर्व के बिगड़ते हालात को लेकर कई चेतावनी जारी की। तमाम कोशिशों के बीच भी शांति वार्ता पर बात नहीं बन पाई। इस बीच इजरायल की ओर से गाजा और लेबनान पर हवाई हमले जारी रहे। हालात ने गंभीर मोड़ तब और ले लिया जब इजरायल ने 1 अक्टूबर को दक्षिण लेबनान में प्रवेश कर जमीनी कार्रवाई शुरू की। इजराइल के हवाई हमले से दहला लेबनान, 16 मारे गए, हिजबुल्लाह ने भी दागे रॉकेट गाजा में हमास के आतंकवादियों का सामना कर रहे इजराइल को अब ईरान समर्थिक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह से जूझना पड़ रहा है। इजराइली सुरक्षाबल लेबनान में छुपे हिजब्बुलाह आतंकियों को चुन-चुनकर ढेर कर रहा है। इजराइली सुरक्षाबलों (आईडीएफ) के ताजा हमले में 16 लोग मारे गए हैं। आईडीएफ ने दावा किया है कि दक्षिण लेबनान में उसके हमले में दर्जनों आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया गया। लेबनान के समाचार पत्र द नेशनल न्यूज की खबर में स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि  दक्षिण लेबनान के शहर नबातिह में एक नगरपालिका भवन पर हुए इजराइली हवाई हमलों की शृंखला में कम से कम 16 लोग मारे गए और 52 घायल हो गए। मृतकों में नबातिह का मेयर अहमद काहिल भी शामिल है। इस हमले पर लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि अहमद काहिल स्थानीय संकट समिति की बैठक में थे। उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा अगर दुनिया इजराइल को आक्रमण करने से नहीं रोक सकती तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने युद्धविराम की गुहार लगाने का कोई मतलब नहीं। इजराइल ने  सुबह नबातीह और आसपास के इलाकों पर करीब 12 स्थानों पर हमले किए। संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक जीनिन हेनिस-प्लास्चार्ट ने कहा कि इजराइल ने पूरे लेबनान में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इजराइल अब बेरूत पर हमले कम करेगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल ने आईडीएफ के हवाले से कहा है कि कुछ समय पहले उत्तरी इइराइल में लेबनान से दो रॉकेट दागे गए। इनमे से वायुसेना ने एक रॉकेट को मार गिराया। दूसरा रॉकेट खुले क्षेत्र में गिरा। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उधर, इराक में इस्लामिक प्रतिरोध ने दावा किया है कि उसने इलियट पर ड्रोन हमला किया है। इस बीच अमेरिकी सेना ने कहा है कि हूथी हथियार भंडारण केंद्र पर हमले में बी-2 बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल किया गया। आईडीएफ के एक्स हैंडल पर कहा गया है कि दक्षिणी लेबनान में  उसके सैनिकों ने जमीन और आसमान से हमले कर दर्जनों हिजबुल्लाह आतंकियों का सफाया किया। नागरिक क्षेत्र में छुपाकर रखे गए हथियारों के जखीरा (कोर्नेट मिसाइलों, एटी-3 सैगर मिसाइलों, गोले और 100 मोर्टार) को भी नष्ट कर दिया गया। एक जगह एंटी टैंक मिसाइल दागने के बाद आतंकवादी भाग गए। बेरूत टाइम्स के अनुसार, हिजबुल्लाह के उप महासचिव नईम कासेम ने फिर दोहराया है कि मौजूदा लड़ाई का समाधान युद्धविराम है। हमास के समर्थन में शुरू किया हमला अब युद्ध में बदल गया है। हिजबुल्लाह ने इजराइल पर आक्रमण के लिए नई रणनीति और नया समीकरण तय किया है। अगर इजराइली अधिकारी युद्धविराम नहीं चाहते, तो हिजबुल्लाह आखिरी दम तक लड़ेगा। कासेम ने लेबनान के विस्थापितों से वादा किया कि उनकी … Read more

स्मार्टफोन बैक कवर की सुरक्षा के टिप्स: अपनाएं ये आसान उपाय

आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, और हम उन्हें सुरक्षित रखने के लिए बैक कवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन समय के साथ बैक कवर पर धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे कवर का रंग फीका पड़ने लगता है। बैक कवर को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाए जा सकते हैं: 1. साबुन और पानी से सफाई: सिलिकॉन या रबर के बैक कवर को साबुन और गुनगुने पानी से आसानी से साफ किया जा सकता है। एक मुलायम कपड़े या स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें, जिससे कवर पर जमी गंदगी धीरे-धीरे हट जाए। इसके बाद कवर को सूखने दें। 2. टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें: अगर बैक कवर पर जिद्दी दाग या धब्बे हैं, तो थोड़ी सी मात्रा में सफेद टूथपेस्ट लगाएं और एक मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें। टूथपेस्ट से बैक कवर की गंदगी निकल जाएगी और कवर नया जैसा दिखेगा। 3. बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण: प्लास्टिक और सिलिकॉन कवर की सफाई के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कवर पर लगाएं और मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। इससे कवर की गहराई में जमी गंदगी भी साफ हो जाएगी। 4. एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स: बैक कवर पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स का उपयोग करें। यह न केवल सफाई करेगा, बल्कि कवर को कीटाणु-मुक्त भी रखेगा। 5. एल्कोहल का इस्तेमाल: कुछ गंदगी या ऑयली धब्बों को साफ करने के लिए रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एक कॉटन बॉल पर थोड़ी मात्रा में एल्कोहल लेकर कवर को साफ करें, लेकिन ध्यान रहे कि इसे बहुत अधिक न रगड़ें। 6. नियमित सफाई: बैक कवर को साफ रखने के लिए इसे नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। महीने में एक बार इन तरीकों का उपयोग करके सफाई करें ताकि कवर लंबे समय तक अच्छा दिखे और गंदगी न जमा हो।

इंडिया केम : 2024 में उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में इंडिया केम : 2024 को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे इंडिया केम : 2024 में उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं मुंबई में 17-19 अक्टूबर 2024 तक हो रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 18 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम : 2024 में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की थीम “एडवांटेज भारत : इंडियन केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स पेविंग द फ्यूचर” है। इस अवसर पर 13वीं द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित केन्द्र सरकार और अनेक राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मुंबई में 17-19 अक्टूबर 2024 तक हो रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा केद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र रजनीकांत पटेल, ओडिशा के उद्योग राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन, सचिव रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग सुनिवेदिता शुक्ला वर्मा, अध्यक्ष फिक्की और सीएमडी दीपक नाइट्राइट लिमिटेड दीपक मेहता, कार्यकारी निदेशक रिलायंस लिमिटेड निखिल मेसवानी, एवोनिक इंडस्ट्रीज के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और एशिया प्रशांत के अध्यक्ष डॉ. क्लॉस रेटिग, अध्यक्ष फिक्की राष्ट्रीय पेट्रोकेमिकल्स समिति और एमडी और सीईओ, एचएमईएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड प्रभा दास हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश में केमिकल और पेट्रो केमिकल क्षेत्र में बीना स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रो केमिकल परियोजना सहित देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रदेश में किए जा रहे उत्पादन और गेल इंडिया की वृहद पेट्रो केमिकल परियोजना सहित इस क्षेत्र में मजबूत की जा रही अधोसंरचना से संबंधित विवरण देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव देखेंगे एमपी पवेलियन मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाम्बे एग्जिबिशन सेंटर में सम्मेलन के सत्र को पूर्वान्ह 11.30 बजे संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदर्शनी सभागार में एमपी पवेलियन भी देखेंगे। मुंबई में इंडिया केम : 2024 के अवसर पर मध्यप्रदेश में उद्योगों के विस्तार और निवेश बढ़ाने के प्रयासों का ब्यौरा भी प्रदर्शित किया गया है।  

खनिज कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल खनन कॉन्क्लेव के दूरगामी परिणाम होंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे खनिज कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे। कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर होने वाली चर्चा के परिणाम भावी रणनीति के निर्माण की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल होंगे। राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय खनिज कॉन्क्लेव में होने वाले मंथन से निकलने वाला अमृत मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। कॉन्क्लेव के विषयों में खनिज अन्वेषण, खनिज प्रसंस्करण, नवीन तकनीकों के उपयोग और पर्यावरण सुरक्षा शामिल है। इसमें आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंसी और मशीन लर्निंग आधारित डिजिटलाइजेशन जैसे विषय भी चर्चा में शामिल है। खनिज क्षेत्र में जरूरी नीतिगत सुधारों को लागू करने के लिये भी कॉन्क्लेव जैसी संगोष्ठियों का होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश प्रचुर खनिज संसाधनों से समृद्ध है। मध्यप्रदेश को देश का एक मात्र हीरा उत्पादन क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त है। प्रदेश का मलाजखंड क्षेत्र देश का तांबा खनन का सबसे बड़ा क्षेत्र है। मध्यप्रदेश मध्य में होने से निवेशकों के लिये आवागमन की सुविधाएँ सुगम और सहज उपलब्ध होती है। इस प्रकार की कॉन्क्लेव से मध्यप्रदेश का खनन क्षेत्र तो बुस्ट-अप होगा ही, देश की समृद्धि में भी प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।  

5 वर्षों में गुम हुए 175 मोबाईल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये रिकवर कर स्वामियों को किये सुपुर्द

अनुपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 5 वर्षों में गुम हुए 175 मोबाईल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये रिकवर कर स्वामियों को किये सुपुर्द अनुपपुर   पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा लगातार प्राप्त हो रही गुम मोबाईल संबंधी षिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुम मोबाईलों की रिकवरी हेतु सम्पूर्ण जिले में विषेष अभियान चलाया गया। जिसमें थानावार मोबाईल रिकवरी हेतु विषेष टीम गठित की गयी थी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देषानुसार सायबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सीधे प्राप्त होने वाली एवं थाना/चौकी में लंबित मोबाईल गुम संबंधी विगत 05 वर्षों षिकायतों को एकत्र कर ट्रेस कर संबंधित थानों को रिकवरी हेतु भेजा गया था। जिस पर जिले के समस्त थानों के द्वारा अनूपपुर जिला, मध्यप्रदेष के अन्य जिलों एवं विभिन्न राज्यों से कुल 175 मोबाईल फोन कीमती लगभग 25 लाख रुपये रिकवर कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था। रिकवर किये गए मोबाइल स्वामियों को आज दिनांक 17.10.2024 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा सोन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में सुपुर्द किया गया। जिससें मोबाईल स्वामी के चेहरे में खुषी की लहर देखी गयी और उनका पुलिस के प्रति विष्वास की भावना जागृत हुई। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान, अति.पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, यातायात प्रभारी निरी. ज्योति दुबे, रक्षित निरीक्षक सूबेदार विनोद दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अरविंद जैन, थाना प्रभारी चचाई एस.पी.शुक्ला, थाना प्रभारी जैतहरी निरी.पी.सी.कोल, थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरी. राकेष उईके, थाना प्रभारी कोतमा निरी.सुन्द्रेष मरावी, थाना प्रभारी बिजुरी निरी. विकास सिंह, थाना प्रभारी रामनगर निरी. अमर वर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी. वीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी.कलिराम परते, थाना प्रभारी करनपठार उनि. संजय खलकों, चौकी प्रभारी फुनगा उनि.सुमित कौषिक, चौकी प्रभारी सरई उनि. मंगला दुबे, चौकी प्रभारी देवहरा उनि. आर.एन.मिश्रा, चौकी प्रभारी वेकटनगर उनि.अमरलाल यादव, सायबर सेल प्रभारी प्रआर.राजेन्द्र अहिरवार, आर. पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट एवं पत्रकारबंधु उपस्थित रहें।

सुबह सुबह सफाई मित्रो के बीच पहुचकर विधायक एवं निगम अध्यक्ष ने शहर को स्वच्छ बनाने में दिया योगदान

सुबह सुबह सफाई मित्रो के बीच पहुचकर विधायक एवं निगम अध्यक्ष ने  शहर को स्वच्छ बनाने में दिया योगदान विधायक सिंगरौली ने अपने हाथो से चाय बनाकर साफाई मित्रो के साथ ली चाय की चुस्की  सिंगरौली  प्रत्येक व्यक्ति के मन में स्वच्छता की अलख जगाने सिंगरौली विधानसभा के विधायक  श्री राम निवास शाह एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष  श्री देवेश पांडेय अलसुबह स्वच्छता का निरीक्षण करने निकले जहां कृषि उपज मंडी कलेक्ट्रेट के सामने सफाई मित्रो के साथ झाड़ू लगाकर  स्चछता में श्रमदान कर नगर वासियों को स्वच्छता में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चार विधायक श्री शाह  ने अपने हाथो से चाय बनकर सफाई मित्रो के साथ चाय की चुस्की ली।      इस दौरान सफाई मित्रो की हौसालफजाई करते हुये विधायक श्री शाह ने कहा कि सिंगरौली शहर स्वच्छता के प्रत्येक पैमाने में खरा उतरे इसके लिए हम सब संकल्पित हैं सफाई मित्रों के उत्साहवर्धन और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम अपने नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनायेंगे। इसके पहले स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान विधायक के द्वारा  शहर के प्रत्येक सफाईमित्रों को 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर उनको सम्मानित किया गया था। इस  दौरान सफाई मित्रो का उत्साह वर्धन करते हुये निगम अध्यक्ष ने  कहा कि शहर के प्रत्येक सफाई मित्र के स्वास्थ्य और सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है  शहर हमारा है जिसे सभी मिलकर बेहतर बनाने का काम करेंगे। प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता का निरीक्षण हम नियमित रूप से करेंगे और व्यवस्था दुरुस्त हो जिसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान वार्ड  पार्षद संतोष  शाह, नगर निगम के उपायुक्त आर पी बैस, विपिन तिवारी ,स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी कैलाश शाह सफाई दरोगा अशोक त्रिपाठी अजय मिश्रा धर्मेंद्र संतोष सीटा डेल से विनय पांडे विवेक सिंह रोहित चौरसिया आईईसी से नितेश सिंह नरेंद्र चौबे एवं  वार्ड के  नागरिक गण भारी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet