LATEST NEWS

खुलते ही शेयर बाजार हुआ गुलजार, फिर अचानक आई बड़ी गिरावट

मुंबई सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) की धांसू शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) ओपनिंग के साथ ही करीब 500 अंक उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर ओपन हुआ. लेकिन 15 मिनट के बाद ही ये तेजी गिरावट में तब्दील हो गई और दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. इस बीच प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली और ये 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. एक ओर जहां BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 81,224.75 के लेवल से जोरदार उछाल लेते हुए 81,770.02 के स्तर पर कारोबार शुरू किया. तो वहीं NSE Nifty अपने पिछले बंद 24,854.05 के लेवल से 100 अंक चढ़कर 24,956.15 पर ओपन हुआ.   सेंसेक्स-निफ्टी के साथ ही शेयर बाजार में तेज शुरुआत के बीच करीब 1728 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त लेते हुए हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि 807 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इस बीच 167 शेयर ऐसे थे, जिनकी स्थिति में कोई भी चेंज देखने को नहीं मिला. कुछ मिनटों तक ही जारी रही तेजी शेयर बाजार में ये जोरदार तेजी कुछ ही मिनटों तक जारी रही, सुबह 9.35 बजे के आस-पास ये गिरावट में तब्दील हो गई और BSE Sensex करीब 330 अंक फिसलकर 81000 के नीचे आ गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी ग्रीन से लुढ़ककर अचानक रेड जोन में कारोबार करता हुआ नजर आने लगा. शुरुआती कारोबारी में जहां Tech Mahindra, HDFC Bank, Tata Steel, Hindalco और HDFC Life के शेयरों में तेजी देखने को मिली, तो वहीं Tata Consumer, Kotak Mahindra Bank, Bharti Airtel, Britannia और HUL के शेयर लाल निशान पर थे. इन पांच शेयरों ने पकड़ी तूफानी रफ्तार बात करें सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद उछाल भरने वाले शेयरों के बारे में तो सबसे पहला नाम HDFC Bank Share का आता है, तजो खबर लिखे जाने तक 2.41 फीसदी उछलकर 1721.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Tech Mahindra Share 2.12 फीसदी चढ़कर 1723.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. मिडकैप में Mazgaon Dock Share 3.72 फीसदी की तेजी लेकर 4700 रुपये पर, जबकि UCO Bank Share 3.29 फीसदी की बढ़त के साथ 47.15 रुपये पर था. इसके अलावा Tejas Network Share 14.56 फीसदी उछलकर 1362.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था. बाजार टूटते ही धराशायी हुई ये शेयर अब बात करते हैं शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट के बाद सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की, तो लार्ज कैप में Kotat Bank Share 5.28%, Bharti Airtel Share 2.56% और IndusInd Bank Share 2.34% तक टूटकर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dalmia Bharat Share 3.23%, GMR Infra Share 2.89% टूटा. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में PNC Infra Share में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट आई, जबकि IndiaMart Share 16.51%, RBL Bank Share 12.75% तक फिसल गया.

राहुल गांधी को जो लिखकर दिया वही पढ़ते हैं, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है। उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं। दरअसल, रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक थे, भाजपा इन्हें वनवासी कहती है। इस बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पास जवाब है क्या अबूझमाड़ को अबूझमाड़ किसने बनाया है। अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ के कई भू-भाग सड़क, पानी बिजली जैसे कई सुविधाओं से उपेक्षित रखा। टोडरमल के बाद अंग्रेजों के ज़माने में सर्वे नहीं हुआ, अब भाजपा की सरकार आने के बाद सर्वे हो रहा है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है, उनको जो लिखकर देते हैं, वह पढ़ देते हैं। दूसरी ओर नारायणपुर आईईडी विस्फोट में दो जवान बलिदान होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया है और हमें काफी सफलता मिल रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया हो रहा है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में विधानसभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जनता बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवार को वोट देगी। उन्होंने कहा कि सुनील सोनी ने रिकॉर्ड मतों से सांसद का चुनाव जीता था और अब वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाला विधायक बनेंगे। कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी को टिकट दे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीतने जा रही है।

उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल; शाइस्ता समेत छह हैं फरार

 प्रयागराज प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार है. पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम पर इनाम घोषित कर रखा है. लेकिन डेढ़ साल बीते जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है. ऐसे में अब पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के साथ-साथ अरमान और साबिर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े हुई हत्या में आरोपित गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट फाइल हो गई है. तीनों अभियुक्तों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है. ये तीनों प्रयागराज हत्याकांड के बाद से ही लगभग डेढ़ साल से फरार हैं. उनके खिलाफ पूर्व में कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है. मालूम हो कि 24 फरवरी 2023 को तीनों अभियुक्त उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की हत्या की घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आए हैं. गुड्डू मुस्लिम ने घटना के दौरान उमेश व उनके गनर राघवेंद्र सिंह पर बम से हमला किया था. जबकि, साबिर व अरमान ने कार में बैठे गनर संदीप निषाद पर राइफल व पिस्टल से गोलियां चला रहे थे. इन अभियुक्तों की 14 राज्यों में तलाश हुई, सात राज्यों में हुक्म तहरीरी जारी हुई, फिर भी अतीक अहमद के शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं. तलाश में एसटीएफ तक लगी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. अंत में पुलिस ने आजिज आकर तीनों शूटरों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया.   पुलिस के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद के परिवार वालों के अलावा यह तीनों शूटर उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य कर्ता-धर्ता हैं. तीनों शूटर पर 5 लाख रुपए का इनाम है. साथ ही ये माफिया अतीक के आईएस-227 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. उन पर अदालत के आदेश की अवमानना का भी केस दर्ज किया जा चुका है. हत्याकांड वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में अरमान बाइक पर बैठा कर गुड्डू मुस्लिम को लाया था जिसके बाद वो बम और साबिर राइफल से गोली चलते नजर आए थे. गौरतलब हो कि इस कांड में 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन समेत अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं भी आरोपी हैं. उनकी  तलाश भी जारी है. इनमें अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी और अतीक-अशरफ की बहन आयशा नूरी शामिल हैं. तीनों हत्याकांड के बाद से फरार हैं. मामले में जेल में निरुद्ध आरोपियों में अतीक के दो बेटे उमर व अली भी शामिल हैं.  

इंदौर में चलेगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 60 यात्री कर सकेंगे आलीशान सफर, जल्द ही ट्रायल रन पूरा कर शुरू किया जाएगा

इंदौर इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को सुविधा दिलाने के लिए लंबे समय से डबल डेकर बस चलाने का प्रयास हो रहा था. इस प्रयास को अब सफलता मिली है. इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि डबल डेकर बस का इंतजार खत्म हो गया है. डबल डेकर बस इंदौर पहुंच गई है, जिसे जल्द ही ट्रायल रन पूरा कर शुरू किया जाएगा. यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी महापौर के मुताबिक, इंदौर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अलावा, बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. डबल डेकर बस से दो बसों की सवारी एक ही वाहन में सफर करेगी, जिससे यातायात का दबाव भी कम होगा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए डबल डेकर बस चलाने के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे थे. महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मदद से इंदौर के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. अभी तक महानगरों में ही डबल डेकर बस का चलन था. इंदौर प्रदेश का पहला ऐसा शहर होगा जहां डबल डेकर बस सड़कों पर चलेगी. बस की ऊंचाई 15 फीट इंदौर को समर्पित होने वाली डबल डेकर बस की लंबाई चौड़ाई भी आम बसों की तुलना में अधिक है. बस की लंबाई की बात की जाए तो यह 9 मीटर है जबकि ऊंचाई लगभग 15 फीट के आसपास है. इस बस में एक साथ 60 यात्रियों के बैठने की क्षमता है.  

दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग को पोते ने नहलाया, खुद की बलि देने की कोशिश में हुआ बेहोश

दुर्ग छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का एक और मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने अपनी दादी की हत्या कर उनके खून से शिवलिंग को नहला दिया। इसके बाद खुद को भी भगवान को अर्पित करने की कोशिश की। इस कोशिश में वह बेहोश हो गया और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले एक परिवार के सभी लोग सात दिन तक बिना कुछ खाए पिए जय गुरुदेव का जाप कर रहे थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। दो बेहोश हो गए थे और दो की मानसिक हालत खराब हो गई थी। मामला दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार रात पोते ने धारदार हथियार से अपनी दादी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दादी के खून से शिवलिंग का अभिषेक कर इसके चारों ओर खून से लिपाई भी की। आरोपी ने उस लेप पर शिव शब्द भी लिखा। इसके बाद उसने खुद अपनी जान लेने की भी कोशिश की। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी अपने घर के पास अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। सक्ती में अंधविश्वास का मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती में अंधविश्वास के चलते परिवार के सभी लोग 6-7 दिन से बिना कुछ खाए-पिए जाप कर रहे थे। सभी लोगों को उज्जैन के बाबा जय गुरुदेव पर अंधी श्रद्धा थी। कई दिन तक जाप करने के बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जब गांव के लोगों को पूरा परिवार कई दिन तक नहीं दिखा और एक दिन जोर-जोर से जयकारे की आवाज आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो चुकी थी। दो लोग बेहोश पड़े थे और दो लोगों की मानसिक हालत बिगड़ गई थी। एक महिला पागलों की तरह प्रवचन दे रही थी।

चंगेरी गांव में बांटे भजन कीर्तन की सामग्री

अनूपपुर एसोसिएटेड कॉमर्स की तरफ से चंगेरी ग्राम में रामायण मंडली को दी गई भजन सामग्री ढोलक, हार्मोनियम, झांझ मंजीरा और रामायण इत्यादि सामग्रियों से भजन मंडलियों को यह सुविधा प्रदान की गई एसोसिएटेड कॉमर्स के द्वारा यह सुविधा प्रदान की गई जिसकी सराहना क्षेत्र में की जा रही है !इसके पूर्व भी कई गांव में बच्चों को बैग के साथ-साथ पढ़ाई की सामग्री बैग बच्चों को दी गई !सामग्रियों को वितरण किया गया

टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही दीपावली त्योहार के पहले अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद

टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही दीपावली त्योहार के पहले अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद   रहवासी इलाके मे व्यापारी अपने घर पर  किये किए था अवैध पटाखों का भंडारण   अवैध  पटाखे, कीमती लगभग 11,09700/-( ग्यारह लाख नो हजार सात सौ ) रुपए के जब्त  टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों की सूचनायें एकत्रित कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम, एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लिधौरा द्वारा मुखविर की सूचना पर थाना लिधौरा एवं सहायतार्थ थाना दिगोड़ा प्रभारी नरेंद्र परिहार एवं चंदेरा प्रभारी उप निरीक्षक नीतू खटीक के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीमों द्वारा बाजार मोहल्ला लिधोरा में स्वप्निल अग्रवाल के घर पर रेड कार्यवाही कर उसके घर से भूतल एवं प्रथम मंजिल में भारी मात्रा में पटाखे, विस्फोटक पदार्थ बरामद किए। इसके संबंध में आरोपियो द्वारा मोके पर विस्फोटक पदार्थ, पटाखे आदि के भंडारण संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर मौके से उक्त अवैध पटाखे, विस्फोटक पदार्थ कीमती लगभग 11,09700/-( ग्यारह लाख नो हजार सात सौ ) रुपए के जब्त कर आरोपी 1- स्वप्निल पिता शिव कुमार अग्रवाल उम्र 35 साल  2-शिवम उर्फ़ सुभम पुत्र शिव कुमार अग्रवाल दोनों  निवासी बाजार मोहल्ला लिधोरा  के विरुद्ध थाना लिधौरा में अपराध क्रमांक 247/24 धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 ख के अंतर्गत अपराध कायम कर दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।  सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लिधौरा  निरीक्षक जी. एस. बाजपेई, थाना प्रभारी दिगोडा निरीक्षक  नरेंद्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी चंदेरा उप निरीक्षक नीतू खटीक, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र, प्रधान आरक्षक देवेंद्र, विजय सिंह घोष, अनिल रिछारिया, आनंद सुडेले,  आरक्षक अंकित, बृजेंद्र, विनोद, ब्रजकिशोर, महिला आरक्षक रोशनी की सराहनीय भूमिका रही। इस तरह के पटाखों के अवैध भंडारण एवं संग्रहण पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

शिक्षा माफिया पर बड़ा एक्शन: जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मालिक और समिति सचिव गिरफ्तार

Big action on education mafia: Joy Senior Secondary School owner and committee secretary arrested जबलपुर: मध्यप्रदेश में शिक्षा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक और बड़े निजी स्कूल पर शिकंजा कसा है। शहर के प्रतिष्ठित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मालिक और समिति सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को जबलपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया, जिसमें स्कूल द्वारा मनमानी फीस वृद्धि और अन्य अनियमितताओं का पर्दाफाश किया गया। प्रशासन की सख्त कार्रवाई जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ यह बड़ा कदम उठाया है। जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके आधार पर जॉय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। फीस जांच समिति का बड़ा खुलासा स्कूल फीस जांच समिति द्वारा की गई जांच में पाया गया कि 2017-18 से अब तक स्कूल ने अभिभावकों से 25 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त फीस वसूली की है। यह फीस स्कूल प्रबंधन द्वारा व्यक्तिगत भोग-विलास के लिए इस्तेमाल की गई। इस अतिरिक्त आय का उपयोग लक्जरी वाहनों की खरीद और दुबई ट्रिप जैसे महंगे शौक पूरा करने में किया गया। फर्जी जानकारी और दबाव बनाने का आरोप जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल द्वारा ऑडिट रिपोर्ट में झूठी जानकारी दी गई थी। इसके अलावा, स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर विद्यार्थियों के स्कूल बैग का वजन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुस्तकों की खरीद का दबाव डाला। साथ ही, फर्जी ISBN नंबर वाली किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर भी दबाव बनाया गया। अभिभावकों को अतिरिक्त फीस लौटाने का निर्देश प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करे। जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी और एडिशनल एसपी आनंद कलादगी ने यह जानकारी दी। शिक्षा माफिया पर प्रशासन की मुहिम यह कार्रवाई प्रदेश में शिक्षा माफिया के खिलाफ प्रशासन की मुहिम का हिस्सा है। इससे पहले भी कई निजी स्कूलों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है, जिससे शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा मिल सके। जबलपुर में जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि राज्य सरकार और प्रशासन शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। यह कदम न केवल शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए भी एक सशक्त संदेश है।

पुलिस आरक्षकों के 7500 पदों पर भर्ती जल्द, जनवरी में आएगा नोटिफिकेशन

भोपाल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच वर्ष पहले अपने कार्यकाल के दौरान प्रतिवर्ष 5000 पुलिस आरक्षकों की भर्ती करने की बात कही थी, पर उसके बाद मात्र एक बार 6000 आरक्षकों की भर्ती ही हो पाई। अब मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (उनके पास गृह विभाग भी है) का जोर पुलिस आरक्षकों की नियमित भर्ती करने पर है। कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव अभी लगभग 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। इसी वर्ष इनकी चयन सूची जारी होने की आशा है। इसके बाद लगभग इतने ही पदों के लिए और भर्ती की तैयारी पुलिस मुख्यालय ने शुरू कर दी है। इसी वर्ष कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे मंडल अगले वर्ष मार्च के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सके। अगले वर्ष होने वाली भर्ती में भी लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और इतने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में लगभग डेढ़ वर्ष लग जाएंगे। यानी 2025 में विज्ञापन जारी होता है तो 2026 तक ही आरक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी। आरक्षकों की कमी मापदंड के अनुसार 50 हजार लोगों पर एक थाना होना चाहिए। ऐसे में प्रदेश में जिला पुलिस बल के 1700 थानों की आवश्यकता है, पर अभी 968 ही हैं। पुलिस बल की कमी के चलते थानों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इसी तरह से हर जिले में एक साइबर थाना बनाने की योजना भी बल कम होने के कारण मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। आरक्षकों की नियमित भर्ती से यह काम हो सकेंगे। साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार आएगा।

खजुराहो के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता में जीते पदक

खजुराहो  मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मलखम्ब प्रतियोगिता में खजुराहो मलखम्ब के खिलाडियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सागर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में क्रमशः स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त कर खजुराहो व अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है| | ज्ञात हो कि खजुराहो के प्रतीक दीक्षित, कृष्ण शुक्ला, शिवम पटेल, विवेक कुशवाहा , सत्येंद्र कुशवाहा तथा विमलेश अनुरागी का जिला स्तर के लिए चयन किया गया था जिसकी प्रतियोगिता जिला मुख्यालय छतरपुर के स्टेडियम में आयोजित की गई थी जिसमें सभी सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वस्व प्रदर्शन किया | जिलास्तरीय प्रतियोगिता में नगर के प्रतीक दीक्षित व कृष्णा शुक्ला का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया  | यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित की गई जहाँ कृष्णा शुक्ला ने स्वर्ण पदक व प्रतीक दीक्षित को रजत पदक प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता रहे | इस अवसर पर खजुराहो मलखम्ब के प्रशिक्षक इन्द्रजीत दीक्षित व जिला मलखम्ब ऐसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सेन तथा नगरवासियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की |

नशा कारोबारियों के खिलाफ रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 सीधी  नशीली वस्तुओं के कारोबारियों के खिलाफ चल रहे पुलिस की कार्रवाई में रामपुर नैकिन थाना के दो गांवों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 282 सीसी नशीली कफ सीरप जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।       पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन एवं चौकी पिपराव पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण में 51000 रू. कीमती 282 नग कफ सिरप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला किया पंजीबद्ध। मामला विवरण  दिनाँक 18.10.24 को चौकी प्रभारी  पिपराव उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम अंकित जायसवाल अवैध नशीली कफ सिरप को खारा तिराहा पटना अर्जुन नगर रोड के ग्राम खारा में रखे खड़ा है तथा l ग्राहको का इंतजार कर रहा है। चौकी प्रभारी पिपराव द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुये जहा एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित जायसवाल पिता रवीकरण जायसवाल उम्र 21 साल निवासी खारा चौकी पिपराव थाना रामपुर नैकिन का होना बताया जिसके पास रखे खाखी रंग के कार्टून को खुलवाकर चेक किया गया तो कार्टून के अंदर प्लास्टिक के आठ पैकेट पाए गए प्रत्येक पैकेट में 30-30 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कुल 240 नग कीमती 43,200 रूपये पाया गया जो उक्त आरोपी से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताया । आरोपी उक्त से अबैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप 240 नग कीमती 43200 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8बी/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। (2) दिनाँक 18.10.24 को थाना  रामपुर नैकिन को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम भीतरी का बंट्टा साकेत एक सफेद रंग के प्लास्टिक की थैली में अवैध नशीली कफ सिरप विक्री करने हेतु ग्राम भीतरी के बाबा घटिया के पास बैठा ग्राहको का इंतजार कर रहा है। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किये जहा एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली लिये जाते हुए दिखाई दिया जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम राजरखन उर्फ बंट्टा साकेत पिता किशनलाल साकेत उम्र 36 साल निवासी ग्राम भीतरी धौंसड़ा टोला थाना रामपुर नैकिन का होना बताया जिसके पास रखे झोले को खुलवाकर चेक किया गया तो झोले के अंदर 42 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कीमती 8000 रूपये पाया गया जो उक्त आरोपी से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताया । आरोपी उक्त से अबैध नशीली आनरेक्स कफ सिरप 42 नग कीमती 8000 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपी का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8/21, 22, 27ए, 29, 43 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे  – निरीक्षक सुधांशु तिवारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि चक्रधर प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, संजय सोनी, रजनीश बघेल, प्रधान आरक्षक रामायण, महेंद्र, आरक्षक जितेंद्र बघेल, अमन भट्ट, संदीप चंदन, प्रदीप सेन एवं महिला आरक्षक अंजली का विशेष योगदान रहा।

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव कर सकते है घोषणा, एक नवंबर को सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

भोपाल भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसे बढ़ाने की मांग सभी कर्मचारी संगठन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव प्रदेश के स्थापना दिवस (एक नवंबर) पर इसे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अभी 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदेश में सात लाख से अधिक नियमित के साथ निगम, मंडल के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी इसी दर से वृद्धि की गई। जुलाई 2023 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर तीन समान किस्तों में दिया गया। जबकि, पेंशनरों की महंगाई राहत मार्च 2024 से बढ़ाई गई। एरियर भी नहीं दिया गया। 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता उधर, भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि जनवरी 2024 में ही कर दी थी। प्रदेश में पदस्थ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी इसका लाभ जनवरी से ही दिया जा रहा है। अब फिर तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। इस प्रकार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता कम मिल रहा है। इसे बढ़ाने की मांग कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव अनुराग जैन से कर चुके हैं। एक नवंबर को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर को महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ जनवरी 2024 से दिया जाएगा या फिर अक्टूबर से वृद्धि की जाएगी, यह निर्धारित होना बाकी है। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी तीन किस्तों में एरियर दिया जा सकता है। हालांकि, पेंशनरों को लेकर स्थिति साफ नहीं है क्योंकि पिछली बार का एरियर देने पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह चार प्रतिशत बढ़ाया जाएगा यानी 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, यह अक्टूबर से दिया जाना है या फिर जनवरी 2024 से तय हाेना बाकी है। बजट में 58 प्रतिशत की दर से रखा है प्रविधान प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में महंगाई भत्ते और राहत के लिए 58 प्रतिशत की दर से प्रविधान रखा है। अब 46 प्रतिशत की दर से भुगतान होना है यानी 12 प्रतिशत की वृद्धि भी होती है तो अलग से बजट प्रविधान नहीं करना होगा। वर्ष 2025-26 के बजट में यह प्रविधान 64 प्रतिशत के हिसाब से किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को स्थापना व्यय में राशि प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम- देशज समारोह बुन्देली गायन की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश  शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता है। गतिविधि में रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को सायं 06.30 सुश्री शक्ती दुबे एवं साथी, सिमरिया पन्ना द्वारा ‘बुन्देली लोकगीत एवं भजन‘ की प्रस्तुति दी गई। गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। दीप प्रज्वलन कलाकारों का स्वागत आचार्य जैराम त्रिवेदी द्वारा किया गया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। अगली प्रस्तुति श्री कमलेश  यादव एवं साथी छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम मे अंतिम प्रस्तुति श्री संदीप उईके एवं साथियों सिवनी द्वारा  गुन्नूर साई नृत्य  की प्रस्तुति दी। गुन्नूर साई नृत्य गोंड  समुदाय का पारम्परिक लोकनृत्य है। यह नृत्य अपने तीज- त्योहारों, शादी- विवाह , जन्मोत्सव आदि खुशियों के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य है। गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को श्री बलराम पुरोहित एवं साथी भोपाल द्वारा बुन्देली लोकगीत एवं भजन, श्री हर्षवर्धन सिंह परिहार साथी सतना द्वारा बघेली गायन, सुश्री सीमा पाल एवं साथी दतिया द्वारा बुन्देली लोकगीत, श्री अक्षय खरे एवं साथी पन्ना द्वारा दीवारी नृत्य की प्रस्तुती दी जायेगी। आपसे अनुरोध है कि इस समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के 21 अक्टूबर, 2024 के अंक में प्रकाषित करनें का कष्ट करें।   प्रबंधक ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय खजुराहो

करवाचौथ व्रत पर महिलाओं ने की पूजा, पतियों के लंबी उम्र की करी कामना

 मनेन्द्रगढ/एमसीबी  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार 24 वे वर्ष समाजसेवी संस्था वी क्लब की एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा के वार्ड नंबर 9 विनय होटल के पीछे स्थित निवास स्थान पर करवा चौथ के महापर्व अत्यंत हर्षो उल्लास के साथ मनाया इस धार्मिक अवसर पर सामूहिक पूजा अर्चना की गई जिस दौरान समाज की सभी वर्गों की महिलाएं उपस्थित रही ज्ञात रहे की करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं द्वारा पति की मंगल कामना एवं परिवार की सुख समृद्धि हेतु कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को निर्जला व्रत रखकर किया जाता है। इस दिन करवा माता की पूजा अर्चना होती है उनसे सुख समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की जाती है इस दिन सुबह 4:00 बजे से सुहागिन महिलाएं सरगी रखकर व्रत का शुभारंभ करती है एवं सायं काल करवा माता की सामूहिक पूजा अर्चना करने के बाद चंद्र देव के दर्शन करके विधि विधान के साथ व्रत खोलती है। इस अवसर पर पम्मी अरोड़ा के निवास स्थान पर बेबी अरोड़ा, नीलम इलाहाबादी, सिमरन अरोड़ा, शालू दुआ, अनुष्का दुआ, स्वीटी सुप्रिया दीक्षा, सुषमा मिनोचा, श्वेता चावला, अनीता दुआ, संगीता दुआ, सोनल बर्मन, रिया अरोड़ा, रूबी, गुड़िया नाकरा, डॉक्टर आयुषी, मधु गायकवाड, मोनिका गायकवाड, रितु दुआ, हैप्पी अरोड़ा, रीना दुआ, गुनगुन चावला आदि उपस्थित रही।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि प्रसूताओं को एक वर्ष से नहीं मिली है,लगभग एक लाख महिलाएं कर रही इंतजार

भोपाल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि प्रसूताओं को एक वर्ष से नहीं मिली है। लगभग एक लाख महिलाएं राशि की प्रतीक्षा कर रही हैं। राशि नहीं मिलने की 25 हजार से अधिक शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में पहुंच चुकी हैं। हर दिन 70 से 100 शिकायतें हो रही हैं। योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले प्रसव में पांच हजार रुपये तीन किस्तों में देने का प्रविधान है। तकनीकी समस्या से नहीं मिली राशि बताया जा रहा है कि योजना में कुछ बदलाव के साथ ही एनआईसी को इसका साफ्टवेयर संचालन करने के लिए दिया गया था। एनआइसी ने नया साफ्टवेयर तैयार किया, जिसमें नए हितग्राहियों को जोड़कर उन्हें लाभ दिया जा रहा है, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते पुराने हितग्राहियों को पहले संचालित साफ्टवेयर से एनआइसी में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इस कारण उन्हें राशि नहीं मिल पा रही है। पुराने हितग्राहियों में कुछ की एक, कुछ को दोनों या फिर तीनों किस्त रुकी हुई हैं। दरअसल, भारत सरकार ने योजना में पात्रता की शर्तों में कुछ बदलाव किया था। पूर्व में यह प्रविधान था का पहले बच्चे में ही योजना का लाभ दिया जाएगा, बाद में यह जोड़ा गया कि दूसरी संतान बालिका है तो भी योजना का लाभ दिया जाएगा। दूसरा, पहले प्रसूता के परिवार की आय का कोई बंधन पात्रता के लिए नहीं था, पर बाद में आठ लाख रुपये की सीमा निर्धारित कर दी गई। इन बदलावों के साथ नए हितग्राहियों को जोड़कर लाभ दिया जा रहा है, पुराने हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रसूति सहायता योजना की राशि भी तीन माह से नहीं मिली मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को तीन माह से राशि नहीं मिली है। यह स्थिति पूरे प्रदेश की है। बताया जा रहा है बजट की कमी के चलते राशि नहीं मिल पा रही है। योजना के अंतर्गत असंगठित कामगार महिला श्रमिक को 16 हजार रुपये अलग-अलग किस्त में मिलते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online