LATEST NEWS

मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

अलवर. रामगढ़ उप चुनाम में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए। इस उप चुनाव में भाजपा ने सुखवंत सिंह और कांग्रेस ने आर्यन जुबैर खान को ऊना प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने-अपने नेताओं के साथ उप खंड मजिस्ट्रेट के कार्यालय गए और sdm के समक्ष अपना नामांकन पेश किया। इस अवसर पर दोनों उम्मीदवारों को sdm ने शपथ भी दिलाई। इसमें भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के समय जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा के अलावा विधायक महंत योगी बालक नाथ ओर अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महसचिव और असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पार्टी केवजील अध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे। बिगड़ी हुई हालत का सबको पता इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी अभी आने वाले हैं। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में घोटाला, सड़कें नहीं बनी और कानून व्यस्था की बिगड़ी हुई हालत का सबको पता है। ये चुनाव इन्हीं मुद्दों पर होगा। दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जुबेर का इस क्षेत्र से एक पारिवारिक रिश्ता था। पूरा रामगढ़ उनका परिवार था। इस विधान सभा क्षेत्र में जो भी काम हुए वह जुबेर जी की ही देन हैं। भाजपा तो यहां धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ती रही। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबके साथ नामांकन भर रहे हैं, जबकि भाजपा बड़े बड़े नेताओं को यहां ला रही है। जनता उनसे यह पूछने वाली है कि दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया। कुल मिलाकर भाजपा यहां विचलित है और तभी बड़े नेताओं को यहां ला रही है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव

पंचकूला हरियाणा निवास में निकाय अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सैनी और साथ में हैं मंत्री विपुल गोयल। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव हैं। इस चुनाव में भाजपा जीतकर ग्राउंड स्तर तक शहरों में अपनी पैठ बनाना चाहती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अभी से एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। पार्षदों और विधायकों तक के एजेंडों पर की गई मंत्रणा इस बैठक में 14 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में ज्यादा जोर शहरी साफ-सफाई, बेसहारा पशु को पकड़ने और प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सभी नगर निकाय का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाए। अकाउंट को रेगुलर अपडेट किया जाए। इसमें निकायों द्वारा किए जा रहे काम और पब्लिक से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएं। इन एजेंडों पर की गई चर्चा शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने पहली बैठक नगर निकायों की बुलाई है। एजेंडे में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत व इसकी सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, लाल डोरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी बंटवारे के मामले, 22 अक्टूबर से शुरू समाधान शिविर, निकायों के सोशल मीडिया अकाउंट, 100 दिन का कार्यक्रम, विधायकों द्वारा दिए गए इंजीनियरिंग व विकास कार्य, स्वामित्व स्कीम, पीएम स्वनिधि में लोन के मामले, वैध और अवैध कॉलोनियां और नई स्वीकृत कॉलोनियों के विकास कार्य पर चर्चा की गई।

धान खरीदी में गंभीर अनियमितता, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चावल जमा न करने पर 6.50 करोड़ की बैंक गारंटी राजसात

रायगढ़. खाद्य विभाग की टीम ने रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर चावल जमा नहीं करने के मामले में मेसर्स कंसल उद्योग के 6.50 करोड़ से अधिक की बैंक गारंटी राजसात करने का आदेश जारी किया है। मेसर्स कंसल उद्योग को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर मेसर्स कंसल उद्योग ग्राम-सांगीतराई की जांच की गई। जांच में पाया गया कि संबंधित राइस मिल द्वारा धान का उठाव तो किया गया था, लेकिन उठाव के खिलाफ कम चावल जमा किया गया। इस मामले में राइस मिल को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे शासन को 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। कलेक्टर ने आर्थिक क्षति को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मेसर्स कंसल उद्योग द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए किये गये अनुबंध में जमा किये गये बैंक गारंटी में से 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली योग्य राशि को राजसात करने के  लिए जिला विपणन अधिकारी रायगढ़ को आदेशित किया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत राइस मिल मेसर्स कंसल उद्योग, ग्राम सांगीतराई रायगढ़ पंजीयन क्रमांक एमए 418848 भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा में रुचि नहीं लिए जाने के कारण राइस मिल का भौतिक सत्यापन 25 अगस्त को कराया गया, जिसमें अनुबंध क्रमांक एसी 012024410257 में 27948.40 क्विंटल धान का उठाव किया गया है, जिसका जमा किए जाने योग्य 18912.68 क्विंटल चावल के खिलाफ 4049.104 क्विंटल चावल जमा किया गया है। इस प्रकार अरवा एफसीआई अनुबंध में 14863.58 क्विंटल चावल जमा होना शेष पाया गया, जिसका अनुपातिक धान 22184.00 क्विंटल उपलब्ध होना चाहिए था, किंतु भौतिक सत्यापन में 1200.00 क्विंटल धान पाया गया। इस प्रकार भौतिक सत्यापन में 20984.00 क्विंटल धान कम पाया गया तथा जमा हेतु शेष चावल की मात्रा भी नहीं होना पाया गया। शासन द्वारा धान खरीदी में भुगतान किए गए 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान की राशि के आधार पर उक्त राइस मिल में कम पाए गए धान की कुल राशि छह करोड़ 50 लाख 50 हजार 400 रुपये लेना है। प्रकरण में अनावेदक को तीन सितंबर एवं 14 अक्तूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने हेतु युक्तियुक्त अवसर प्रदान किया गया। परंतु मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक द्वारा कोई जवाब प्रेषित नहीं किया गया है।

प्रशासन ने जब्त की 56 बोरी धान, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में खरीदी से पहले अवैध परिवहन

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में सरकार अब धान खरीदी शुरू करने वाली है. इससे पहले ही धान के बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं. इसी बीच वाड्रफनगर के रघुनाथनगर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से धान परिवहन किया जा रहा था, जिसपर पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 56 बोरी धान को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रमांक CG 15 DB 7176) उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से 56 बोरी धान लेकर आ रही थी. कलेक्टर के निर्देश के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई और पिकअप वाहन को सीज किया गया है. जब्त की गई गाड़ी और धान को थाने में सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आगे की जांच अभी जारी है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा

ढाका दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर सात विकेट से जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस जीत के साथ प्रोटियाज ने अपने अंक-प्रतिशत में सुधार करते हुए 47.62 अंक हासिल किए, जिससे उन्हें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। बांग्लादेश की हार के साथ उनका अंक-प्रतिशत गिरकर 30.56 हो गया और वे सातवें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी भी स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने अनुकूल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को मात्र 106 रन पर ढेर कर दिया। कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिए। बांग्लादेश के स्पिनरों ने वापसी की, जिसमें तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने मिलकर सात विकेट लिए। हालांकि, काइल वेरिन के शानदार शतक और मुल्डर (54) और डेन पीट (32) के समर्थन से दक्षिण अफ्रीका ने 202 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। तीसरी पारी में, रबाडा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने एक बार फिर दबदबा बनाया और बांग्लादेश को 112/6 पर रोक दिया। मेहदी हसन (97) ने मजबूत प्रतिरोध किया और निचले क्रम के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए कुल स्कोर को 307 तक पहुंचाया। रबाडा ने 6/46 के प्रभावशाली आंकड़े के साथ मैच का अंत किया, जो एशिया में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, टोनी डी ज़ोरज़ी (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (30*) ने उनकी मदद की और टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 29 अक्टूबर से चटगांव में खेला जाएगा।  

नवंबर 2024 में आने वाले त्योहारों के लिए रेलवे सीमाओं के भीतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई

अंबाला दिपावली, छठ पूजा और गुरुपर्व के दौरान रेलवे ट्रैक, ट्रेन, स्टेशन, पुल और रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने एडवाइजरी जारी की है। इसी कड़ी में आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा अंबाला मंडल के सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नवंबर 2024 में आने वाले त्योहारों के लिए रेलवे सीमाओं के भीतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रहती है। इसलिए त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रेन और संवेदनशील स्थानों पर असामाजिक तत्व शरारत करके तोड़फोड़ कर सकते हैं। त्योहारों के मद्देनजर पूरे मंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार की तरफ जाने वाली ट्रनों में भी अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अपेक्षित भारी भीड़ को देखते हुए उचित सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए। लगातार जारी रहे पेट्रोलिंग रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एवं ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक ड्यूटी पर तैनात स्टाफ एवं अधिकारी पूरी तरह से आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और लगातार पेट्रोलिंग जारी रखें। रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अगर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी निगरानी रखें और सूचना उच्चाधिकारियों को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अतिरिक्त कर्मचारी तैनात इसके अलावा ट्रेन में तैनात सुरक्षा स्टाफ को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, कहीं भी कोई शक की वस्तु व्यक्ति नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम पर साझा की जाए। वहीं, ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए भी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात रहें। स्टेशन एवं ट्रेनों की संयुक्त चेकिंग त्योहारों के दिनों में कोई अप्रत्याशित घटना नहीं होनी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी संबधित प्रभारी की होगी। शक होने पर ट्रेन में चढ़ने व उतरने वाले और रेलवे स्टेशन पर आने वाले व्यक्तियों और उनके सामान की जांच गहनता से की जाए। त्योहारों के मद्देनजर जीआरपी, जिला पुलिस और आरपीएफ की ओर से स्टेशन एवं ट्रेनों की संयुक्त चेकिंग की जाए। इस दौरान खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क साधा जाए ताकि यदि कोई विशेष सूचना प्राप्त हो तो तत्काल कार्रवाई करके अप्रिय घटना को रोका जा सके। भीड़भाड़ के दौरान रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे पुल यानी फुट ओवरब्रिज खाली होने चाहिएं ताकि यात्री आराम से चढ़-उतर सकें और भगदड़ की नौबत न आए। चप्पे-चप्पे की सीसीटीवी से निगरानी स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जाए और कर्मचारी लगातार इस पर नजर जमाए रहे। इस दौरान यात्रियों को जहरखुरानी व सामान चोरी की घटनाओं से बचाने के लिए लगातार जागरूक करते रहें। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर काम करने वाले कुलियों, ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों तथा सफाई करने वाले कर्मचारियों से भी संपर्क में रहें। रेलवे स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढि़यों के संचालन में कोई अवरोध उत्पन्न न हो, अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों को व्यवस्थित रूप से बैठाना तथा ट्रेन में सीट बेचने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सुरक्षा को लेकर डॉग दस्ते की भी मदद ली जाए।

विधि विभाग को भेजा प्रतिवेदन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वाहनों के फिटनेस पर शुरू की सुनवाई

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने वाहनों के फिटनेस को लेकर स्वतः संज्ञान मामले में सुनवाई शुरू कर दी है। आज सुनवाई के दौरान शासन ने बताया कि परिवहन सचिव ने इस बारे में एक प्रतिवेदन राज्य के विधि विभाग को भेज दिया है। कोर्ट ने परिवहन विभाग को 15 दिन का समय देकर विस्तृत जवाब पेश करने का निर्देश के दिया है। बिलासपुर के आरटीओ ऑफिस में फिटनेस जांचने वाली मशीन खराब हो चुकी है। इस वजह से बड़े वाहनों, बसों और एंबुलेंस की भी फिटनेस जांच नहीं हो रही है। अभी ऐसी कई गाड़ियां कतार में हैं, जिनका फिटनेस लंबित है, कुछ वाहन अन्य राज्यों के भी हैं। बीते दिनों इससे संबंधित समाचार स्थानीय मीडिया में प्रकाशित हुआ था। बताया गया कि शहर में व्यावसायिक वाहन जिनमें ट्रक, बस, वैन आदि शामिल  हैं। सभी बिना फिटनेस जांच कराए ही लंबे समय से चल रहे हैं। इनमें मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने वाली एंबुलेंस के अलावा बड़ी संख्या में स्कूल बसों की है। खतरनाक स्थिति में चलाई जा रही इन बसों में नौनिहालों को जान खतरे में  पड़ रहा है। रास्ते में कभी भी कोई अप्रिय स्थिति आ सकती है। आज बुधवार को शासन ने बताया कि प्रदेश के परिवहन सचिव ने इस बारे में एक प्रतिवेदन तैयार करने के बाद उसे विधि विभाग को भेज दिया है। शासन ने आज कोर्ट से समुचित कार्रवाई के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। इस पर डीबी ने सिर्फ 15 दिन का समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई दीपावली अवकाश के बाद निर्धारित की है।

वनडे सीरीज का दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

पल्लेकेले श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पल्लेकल में खेला गया। इस मैच को श्रीलंकाई टीम ने पांच विकेट से जीता। बारिश की वजह से इस मुकाबले को 44 ओवर का कर दिया गया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम 36 ओवर में 189 रन पर सिमट गई थी। जवाब में श्रीलंका ने 38.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। महीश तीक्षणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही थी। ब्रैंडन किंग 16 रन, एलिक एथनाजे एक रन, केसी कार्टी छह रन और कप्तान शाई होप पांच रन बनाकर आउट हुए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने इसके बाद एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 82 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। रोस्टन चेज आठ रन, रोमारियो शेफर्ड चार रन, हेडन वॉल्श एक रन और अल्जारी जोसेफ एक रन बनाकर आउट हुए। आखिर में गुडाकेश मोती ने 61 गेंद पर एक चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वहीं, जेडन सील्स पांच रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट लिए। वहीं, तीक्षणा और असिथा फर्नांडो को तीन-तीन विकेट मिले। श्रीलंका की पारी 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। अविष्का फर्नांडो नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, जबकि कुसल मेंडिस तीन रन बना सके थे। इसके बाद निशान मदुशंका और सदीरा समरविक्रमा ने 62 रन की साझेदारी निभाई। निशान 44 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, समरविक्रमा ने 50 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान असलंका ने एक छोर संभाले रखा। वह 61 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे। जानिथ लियानागे 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस 11 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए। वहीं, मोती और चेज को एक-एक विकेट मिला।  

जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद कैरेबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया

लंदन विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और गेंदबाजी ऑलराउंडर रेहान अहमद को 31 अक्टूबर से एंटीगा में शुरू होने वाले कैरेबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है। कॉक्स ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था, वह कैरेबियाई दौरे में शामिल होने से पहले रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन के अंत के बाद यूके के लिए उड़ान भरेंगे। उम्मीद है कि वह तीनों वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उसके बाद के टी20 चरण के लिए नहीं, क्योंकि वह न्यूजीलैंड के अगले टेस्ट दौरे की तैयारी करेंगे। रेहान, जो पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हैं, मैच के अंत में व्हाइट-बॉल टीम में शामिल होंगे। नियमित कप्तान जोस बटलर की अनुपस्थिति में, जो पिंडली की चोट से उबरने में थोड़ी परेशानी के कारण मैच से बाहर हो गए हैं, ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम: जोस बटलर (कप्तान, केवल टी20), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन (वनडे कप्तान), साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर।  

गुस्साए दोस्त ने पेट्रोल डालकर जलाया, छत्तीसगढ़-जशपुर में दोस्तों ने नशे में दुकान के सामने किया पेशाब

जशपुर. जशपुर जिले के डुडुगजोर गांव में एक नाबालिग द्वारा नशे की हालत में एक मूकबधिर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की गंभीर घटना सामने आई है। झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान जशपुर शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि 17 अक्टूबर प्रेमसाय राठिया अपने नाबालिग दोस्त के साथ कथित रूप से शराब पिया और नाटक देखने के बाद अपने रिश्तेदार के घर रुका था। दूसरे दिन सुबह  को शराब के नशे में उसने नाबालिग दोस्त के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया। इस पर नाबालिग आरोपी ने गुस्से में आकर दुकान से पेट्रोल निकाला और अपने दोस्त के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे पत्थलगांव से ईलाज के लिए रायपुर मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया।जहां आज 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।पीड़ित के भाई प्रकाश राठिया की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ विधि अनुकूल अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक

भोपाल भारतीय हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ त्रिलंगा रोड पुरानी माखनलाल यूनिवर्सिटी केम्पस, भोपाल में यह बाजार लगाया गया है। संपूर्ण भारत के हस्त-शिल्पियों की उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही स्वयं हस्त-शिल्पियों द्वारा बिक्री भी की जा रही है। बाजार में लगभग सौ स्टॉल्स लगाये गये हैं।  

मीर हमजा कराची में पुनर्वास के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर

मुल्तान पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज मीर हमजा को कराची में पुनर्वास जारी रखने की अनुमति देने के लिए अपनी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन यह घोषणा की। हमजा अपने दाहिने ग्लूट में दर्द से जूझ रहे थे। तीसरे टेस्ट से पहले वे टीम के किसी भी सत्र में प्रशिक्षण का हिस्सा नहीं थे और मंगलवार को उन्हें पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट के साथ बैंड पुनर्वास अभ्यास करते देखा गया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पहले और अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन श्रृंखला के दौरान किसी भी समय प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी प्रदर्शन रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में था। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 42.08 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। शुरुआत में पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाजों- नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और आमिर जमाल को खिलाया। हालांकि, बाद में उन्होंने तीन विशेषज्ञ स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज जमाल को चुना, ताकि स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों का सामना किया जा सके। अन्य तेज गेंदबाजों की तुलना में जमाल की बेहतर बल्लेबाजी क्षमता ने हमजा को लाइनअप से बाहर कर दिया, लेकिन एक छोटी सी चोट के कारण उन्हें अंतिम टेस्ट से बाहर होना पड़ा।  

हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता : राज्यमंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की मृत्यु या विकलांगता होने पर आकस्मिक बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के हितग्राही ले सकते हैं। राज्यमंत्री जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख एवं स्थायी आंशिक विकलांगता पर एक लाख रूपये का बीमा कवरेज मिलता है। योजना में सिर्फ 20 रूपये का प्रीमियम जमा होता है, जिसे भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। वर्ष 2023-24 में 275 हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों ने योजना का लाभ उठाया है।  

बीजेपी ने अनुजेश को करहल से उतारकर इस सीट पर मुलायम परिवार के बीच मुकाबला कर दिया

 मैनपुरी यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. मैनपुरी की जिस करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था, उस सीट पर बीजेपी ने उनके ही जीजा अनुजेश यादव को उतार दिया है. अनुजेश को उतारकर बीजेपी ने इस सीट पर मुलायम परिवार के बीच मुकाबला कर दिया है क्योंकि अखिलेश यादव ने इस सीट पर अपने भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. अनुजेश यादव मुलायम परिवार के दामाद हैं. वह मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव की बेटी संध्या यादव के पति हैं. संध्या यादव, आजमगढ़ से सांसद धर्मेद्र यादव की सगी बहन हैं. संध्या यादव मुलायम परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था. इतना ही नहीं वो मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. संध्या और अनुजेश को समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद दोनों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. घिरोर से विधायक रह चुकी हैं अनुजेश की मां उर्मिला अनुजेश यादव का परिवार शुरू से ही राजनीति में है और समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है. उनकी मां उर्मिला यादव मैनपुरी की घिरोर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधायक रह चुकी हैं.    लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसी चर्चाएं थीं कि बीजेपी मुलायम परिवार के ही किसी सदस्य को डिंपल यादव के सामने उतार सकती है. इनमें दो नाम आगे चल रहे थे. पहला नाम था अपर्णा यादव का, जोकि मुलायम परिवार की बहू हैं. वो मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. जबकि दूसरा नाम था अनुजेश यादव का. अनुजेश ने मैनपुरी में हुए उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था. हालांकि बाद में डिंपल के सामने यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को उतारा गया था, लेकिन इस सीट पर बीजेपी जीत हासिल नहीं कर पाई थी.   विधानसभा का नंबर विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम 29 कुंदरकी श्री रामवीर सिंह ठाकुर 56 गाजियाबाद श्री संजीव शर्मा 71 खैर श्री सुरेंद्र दिलेर 110 करहल श्री अनुजेश यादव 256 फूलपुर श्री दीपक पटेल 277 कटेहरी श्री धर्मराज निषाद 397 मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या   बीजेपी ने किन सीटों पर उतारे उम्मीदवार? करहल पर अनुजेश यादव के साथ ही बीजेपी ने गाजियाबाद सदर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है. इसके अलावा खैर (अजा) सीट से सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया गया है.  

Mahalakshmi Mandir Ratlam दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती आदि से होने लगी सजावट

रतलाम  दीपोत्सव के लिए शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में सजावट का सिलसिला तेज हो गया है। बड़ी संख्या में भक्त सजावट के लिए सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, मूर्तियां, हीरे-मोती, नोट, तिजोरी आदि देने पहुंच रहे हैं। अब तक 400 से अधिक भक्त मंदिर में सजावट के लिए नगदी सहित तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं। मंदिर में सजावट के लिए 28 अक्टूबर तक सामग्री ली जाएगी। वर्तमान में मंदिर में नोटों से सजावट की जा रही है। सजावट का कार्य पूर्ण होने के बाद पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले जाएंगे। धनतेरस से भाईदूज तक होंगे दर्शन दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती आदि से होने वाली सजावट को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए अनेक स्थानों से भक्त पहुंचेंगे। धनतेरस से शुरू होने वाले विशेष शृंगार के दर्शन श्रद्धालु भाईदूज तक लगातार कर सकेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को सामग्री लौटाने का सिलसिला प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि माणकचौक महालक्ष्मी मंदिर में भक्तजन अपनी इच्छा से नगदी, सोने-चांदी के जेवर, सिल्ली, हीरे-मोती आदि सामग्री शृंगार के लिए देते हैं। इस सामग्री से होने वाले विशेष शृंगार को लेकर मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। बांसवाड़ा से भी आए भक्त पूर्व में कुछ ही लोग सामग्री देते थे, लेकिन वर्ष 2008 के बाद से सामग्री देने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे शृंगार का स्वरूप भी विस्तृत कर दिया गया है। रतलाम के अलावा बांसवाड़ा, दाहोद, पीथमपुर सहित अन्य जिलों से भी भक्त सामग्री देने रतलाम पहुंच रहे हैं। दी जाने वाली सामग्री को रजिस्टर में दर्ज कर श्रद्धालु को टोकन दिया जा रहा है। इसी टोकन से सामग्री वापस लौटाई जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में पुलिस जवान की तैनाती कर दी गई है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिस्प्ले पास में स्थित माणकचौक थाने पर रहता है। वहां से मंदिर परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाती है। 28 अक्टूबर तक भक्तों से सामग्री ली जाएगी। अब तक 400 से अधिक भक्त तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं। बुधवार को कई भक्तों ने सजावट के लिए सोना-चांदी के आभूषण, रजत श्रीफल, सोने का बिस्किट, चांदी का पासा आदि सामग्री दी। भाईदूज के बाद रजिस्टर में दर्ज फोटो, टोकन आदि के आधार पर सामग्री संबंधित को लौटाई जाएगी। मान्यता है कि मंदिर में सजावट के लिए दी गई सामग्री को घर-प्रतिष्ठान की तिजोरी आदि जगह रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसीलिए श्रद्धालु भी दीपावली पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live