LATEST NEWS

गरबा खेलने गई एक शादीशुदा हिंदू महिला वापस घर नहीं लौटी, फुसला कर ले गया मुस्लिम लड़का, मचा बवाल

बनासकांठा गुजरात के बनासकांठा के डीसा में तनाव की स्थिति है। दरअसल, गरबा खेलने गई एक शादीशुदा हिंदू महिला वापस घर नहीं लौटी। महिला के पति ने एक मुस्लिम लड़के पर गंभीर आरोप लगाया है। पति ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को बहलाया-फुसलाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। पत्नी को फुसला कर ले गया मुस्लिम लड़का ‘देश गुजरात’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बनासकांठा के डीसा तालुका की घटना है। पति ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि नवरात्र में गरबा खेलने गई उसकी पत्नी वापस घर नहीं लौटी। पति ने कहा कि जब वह गरबा खेलने गई थी तभी एक मुस्लिम युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। इस घटना के बाद पति और उनका बच्चा काफी परेशान हैं। हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन शुरू जानकारी के मुताबिक, गरबा खेलने गई पत्नी जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तब पति डीसा पुलिस थाने पहुंचा। पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी से किसी भी तरीके से कोई संपर्क नहीं कर पा रहा है। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुजरात में बवाल गरबा खेलने गई हिंदू शादीशुदा महिला के अचानक गायब हो जाने और उसके पति द्वारा मुस्लिम युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए वो डीसा पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही डीसा के पूर्व विधायक शशिकांत पंड्या भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। महिला कहां है, इस बारे में अभी तक कोई इनपुट नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में ऐक्शन ले लिया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेलीविजन सीरीज फौजी का सीक्वल फौजी 2 अनाउंस

नई दिल्ली शाहरुख खान ने साल 1989 की टेलीविजन सीरीज ‘फौजी’ से अपना टीवी डेब्यू किया था. इस आइकॉनिक सीरीज के सीक्वल के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. लेकिन अब फिल्म मेकर संदीप सिंह ने दूरदर्शन के साथ मिलकर इस क्लासिक शो का सीक्वल ‘फौजी 2’ की अनाउंसमेंट कर दी है. सोशल मीडिया पर अनाउंस किया शो फिल्म मेकर संदीप सिंह ने शो की अनाउंसमेंट करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टार कास्ट रिवील कर दी है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- ‘भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित शो वापस आ रहा है! हमें अपने असली हीरोज का जश्न मनाने वाले सबसे महान शो- फौजी 2 की वापसी पर गर्व है. इस इनक्रेडिबल जर्नी पर हमारे साथ जुड़ें.’ संदीप सिंह ने दिया बयान संदीप सिंह ने एक प्रेस रिलीज में ‘फौजी 2’ को लेकर बात की है. उन्होंने कहा- ‘हम टेलीविजन पर अब तक देखे गए सबसे महान शो में से एक को वापस ला रहे हैं, लेकिन एक नए और इंटेरेस्टिंग वर्जन में. 1989 की फौजी ने हमें शाहरुख खान दिए, जिन्होंने अपनी असाधारण एनर्जी और टैलेंट से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया. ‘फौजी 2′ के साथ, मुझे इतिहास को फिर से बनाने और हर भारतीय, खासकर युवाओं से जुड़ने की उम्मीद है.’ ‘फौजी 2’ की स्टार कास्ट ‘फौजी 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘बिग बॉस 17’ फेम विक्की जैन इसमें कर्नल संजय सिंह के रोल में नजर आएंगे. इस शो से विक्की अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रोल में नजर आएंगी जो हथियार चलाने में स्पेशलैटी रखने वाली कैडेट ट्रेनर हैं. गौहर खान लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इसके अलावा आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्र सोनी, अयान मनचंदा और नील सतपुड़ा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. टाइटल ट्रैक को सोनू निगम ने दी आवाज ‘फौजी 2’ में 11 गाने होंगे, इसका टाइटल ट्रैक सोनू निगम ने गाया है. सीरीज को अभिनव पारीक डायरेक्ट करेंगे. ‘फौजी 2’ की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. ये शो दूरदर्शन पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी और बंगाली में टेलीकास्ट होगा.  

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा

लखनऊ यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहे जा रहे उपचुनावों का सेट तैयार हो गया है। सभी सीटों पर एक साथ 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना के साथ नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यूपी की दस विधानसभा सीटों में से नौ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा। इसके पीछे कुछ त्योहारों और मेलों को कारण बताया गया है। जिन सीटों पर वोटिंग होगी उनमें मैनपुरी की करहल, अलीगढ़ की खैर, बिजनौर की मीरापुर, प्रयागराज की फूलपुर, गाजियाबाद की गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, अम्बेडकरनगर की कटेहरी, संभल की कुंदरकी और कानपुर की सीसामऊ सीट है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को अधिसूचना के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन से हारने के बाद भाजपा के पास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने का उपचुनाव एक मौका है। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी काफी समय पहले से शुरू कर दी हैं। सभी सीटों पर तीन-तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोकसभा चुनाव के बाद सभी दस सीटों पर दौरे कर चुके हैं। सपा ने दस में से छह सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहली बार उपचुनाव के मैदान में आ रही बसपा भी मिल्कीपुर समेत दस में से पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा के प्रत्याशियों का ऐलान भी एक दो दिन में होने की संभावना है। भाजपा दस में से नौ सीटों पर खुद उतरने की तैयारी में है। एक सीट मीरापुर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद को दी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में ही हुआ था। भाजपा यूपी की 80 में से पिछली बार 62 सीटें जीती थी। इस बार उसे 33 पर ही जीत मिली। सहयोगी रालोद ने दो और अपना दल ने एक सीट जीती। इससे एनडीए 36 सीटें जीत सका। सपा अकेले इससे ज्यादा 37 सीटें जीत गई। कांग्रेस को छह सीटों पर जीती मिली थी। उपचुनाव का परिणाम यह तय करेगा कि सपा-कांग्रेस को यूपी में मिली जीत एक तुक्का था या बीजेपी को आगे भी मुश्किलें झेलनी होंगी। उपचुनाव में बीजेपी के सामने चुनौती इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान इन नौ में से पांच सीटों पर सपा को बढ़त मिली है। सपा-भाजपा की क्या है रणनीति भाजपा ने हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों को मैदान में उतारा है। अयोध्या की मिल्कीपुर और मैनपुरी की करहल सीट पर चार-चार मंत्री उतारे गए हैं। भाजपा का जोर फिलहाल हिन्दुत्व और विकास कार्यों पर ही वोटिंग कराना है। वहीं, सपा एक बार फिर पीडीए के फार्मूले पर काम कर रही है। दस में छह सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी भी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज से हैं। भाजपा के सामने ज्यादा चुनौती उपचुनाव में भाजपा के सामने चुनौती ज्यादा मानी जा रही है। सपा-भाजपा दोनों के पास पांच चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के समय उपचुनाव वाली सीटों पर पड़े वोटों को देखें तो सपा भारी दिखाई देती है। दस में से छह सीटों पर सपा ने भाजपा पर बढ़त बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के पास पांच-पांच सीटें थीं। लोकसभा चुनाव में विधायक से सांसद बने सभी विधायक (प्रवीण पटेल को छोड़कर) अपनी सीटों पर बढ़त हासिल करने में कामयाब हुए। फूलपुर से सांसद बने भाजपा विधायक प्रवीण पटेल केवल अपनी सीट पर पिछड़ गए थे। इन विधायकों के इस्तीफे से रिक्त हुई सीटें मैनपुरी की करहल सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद बनने से खाली हुई है। इसी तरह अयोध्या की मिल्कीपुर सीट सपा के अवधेश प्रसाद, अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट सपा के लालजी वर्मा, संभल की कुंदरकी सीट सपा के जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने से रिक्त हुई। अलीगढ़ की खैर सीट भाजपा के अनूप प्रधान वाल्मीकि, बिजनौर की मीरापुर सीट रालोद के चंदन चौहान, प्रयागराज की फूलपुर सीट भाजपा के प्रवीन पटेल, गाजियाबद की सीट भाजपा के अतुल गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट निषाद पार्टी के विनोद बिंद के इस्तीफे से रिक्त हुईं है। कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा के कारण खाली हुई है।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा- भाजपा प्रदेश में हैट्रिक मारकर सरकार बना रही है तो, नेताओं की कड़ी मेहनत को एक बड़ा श्रेय है

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी का वह दौर जब पूरे प्रदेश में चुनिंदा व्यक्ति ही पार्टी का झंडा उठाते थे या यूं कहें कि भाजपा का कार्यकर्ता होना एक हंसी का पात्र होना होता था तो भी गलत नहीं होगा। उस वक्त रामविलास शर्मा, अनिल विज, ओमप्रकाश धनखड़ सरीखे कुछ नेता ही पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्यरत थे। आज अगर भाजपा प्रदेश में हैट्रिक मारकर सरकार बना रही है तो इसके पीछे इन नेताओं की तोड़ मेहनत को एक बड़ा श्रेय है। अब जब प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है तो सबसे अधिक खुशी भी इन्हीं नेताओं को हो रही है। इस महत्वपूर्ण समय पर जब ओमप्रकाश धनखड़ से बात की तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के बीजरोपण का कार्य किया। हमने बंसीलाल – देवीलाल के साथ भी काम किया ओम प्रकाश चौटाला और चौधरी कुलदीप बिश्नोई के साथ भी मेहनत की। पहले पहले निर्णय लेने में हिस्सेदारी कम मिली लेकिन अब हम पूरी तरह से निर्णय लेने में आत्मनिर्भर हैं। पुराने दौर में हमारी मेहनत को देखकर लोग कहते थे कि आपकी सरकार कैसे बन पाएगी लेकिन हम धीरे-धीरे अपने आकार को विस्तार देते रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश धनखड़ ने इस तीसरी बार की जीत का श्रेय बूथ लेवल के हर कार्यकर्ता तथा केंद्रीय नेतृत्व को देते हुए कहा कि हमारी मैनेजमेंट की टीम धर्मेंद्र प्रधान, सतीश पूनिया जी समेत सभी साथियों ने बहुत तरीके से ऐसी रूपरेखा तैयार की कि भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बन पाई है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी बेवकूफी से इन लोगों ने अपने मैच को खराब किया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस और हमने बराबर सीटें जीती। हम 10 से खिसक कर 5 पर आए थे। लेकिन उस वक्त भी मैंने कहा था कि हम फिर से सरकार बनाएंगे। हम सावधानी से खेलेंगे और मैच को जीतेंगे। हम सावधानी से खेलते गए और वह बेवकूफी करते रहे। नीरज शर्मा- शमशेर सिंह जोगी के बयान देखिए लोगों में बहुत गलत मैसेज गया। कुमारी शैलजा जैसी इतनी बड़ी नेता को किस प्रकार से नकारा गया, जनता इसे कैसे स्वीकार कर पाती। कांग्रेसी लीडरशिप में घमंड आ गया था। रोहतक झज्जर का क्षेत्र पहले भी कांग्रेस को समर्थन देकर पीछे रह गया था और इस बार भी वह पीछे रह गया है। उन्हें ईवीएम की बजाय अपने व्यवहार पर दोषारोपण करने की जरूरत है। धनखड़ ने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय गृहमंत्री अमित शाह व मोहन यादव जी हैट्रिक होने पर इस महत्वपूर्ण पल हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ-साथ हमने हर बूथ से कार्यकर्ता को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है ताकि वह भी इस अनुकरनीय पल का हिस्सा बन पाए। धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है गुड गवर्नेंस यानि ओर बेहतरी की ओर। हमें जिस जिस प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिला गुड गवर्नेंस के साथ जनता के भलाई के लिए हमने कार्य किए हैं और नायब सैनी पिछले कुछ समय में जिस प्रकार से जनता की भलाई के लिए बड़े-बड़े फैसले लेकर गए अगले 5 सालों में आप ऐसे फैसले रोज देखेंगे।

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद वापसी दो दिवसीय पुरुष नीलामी के साथ हुई समाप्त

नई दिल्ली  हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद वापसी दो दिवसीय पुरुष नीलामी के साथ हुई जो सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त हुई। नीलामी के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे बिके, उन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा, जबकि सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी अर्जेंटीना से जर्मन राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी गोंजालो पेइलट की रही, जिन्हें हैदराबाद तूफान ने 68 लाख रुपये में खरीदा। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी की पूरी टीम पर एक नजर: दिल्ली एसजी पाइपर्स- डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, रोहित, पॉ क्लैप्स (स्पेन), जोगिंदर सिंह। मिडफील्डर: शमशेर सिंह, राज कुमार पाल, विलोट केवाई (ऑस्ट्रेलिया), अंकित पाल, क्रिस्टोफर रूहर (जर्मनी), फ्लिन ओगिल्वी (ऑस्ट्रेलिया), जोरिट क्रून (नीदरलैंड), मंजीत, थोकचोम किंग्सन सिंह। फॉरवर्ड: टॉमस डोमेन (अर्जेंटीना), निकोलस डी केर्पेल (बेल्जियम), दिलराज सिंह, आदित्य लालगे, सौरभ आनंद कुशवाह, सुमित कुमार, इक्तिदार इशरत। गोलकीपर: टॉमस सैंटियागो (अर्जेंटीना), पवन, आदर्श जी.। हैदराबाद तूफान- डिफेंडर: गोंजालो पेइलट (जर्मनी), मैथ्यू डॉसन (ऑस्ट्रेलिया), आर्थर डी स्लोवर (बेल्जियम), देविंदर सुनील वाल्मीकि, अमनदीप लाकड़ा, सुंदरम राजावत, मुकुल शर्मा, अक्षय रवींद्र अवहद। मिडफील्डर: नीलकंठ शर्मा, सुमित, ज़ाचरी वालेस (ग्रेट ब्रिटेन), रहीम आकिब सैय्यद, राजिंदर, दर्शन विभव गावकर, मैको कैसेला (अर्जेंटीना)। फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, टिमोथी डैनियल (ऑस्ट्रेलिया), टेरेंस पीटर (नीदरलैंड), अर्शदीप सिंह, तलविंदर सिंह, इरेंगबाम रोहित। गोलकीपर: जीन-पॉल डैनबर्ग वाई (जर्मन), बिक्रमजीत सिंह, विकास दहिया। कलिंगा लैकर्स- डिफेंडर: संजय, मनदीप मोर, अलेक्जेंडर हेंड्रिकक्स (बेल्जियम), आर्थर वान डोरेन (बेल्जियम), एंटोनी किना (बेल्जियम), प्रताप लाकड़ा, सुशील धनवार, रोहित कुल्लू। मिडफील्डर: अरन ज़ालेव्स्की (ऑस्ट्रेलिया), मोरियांगथेम रबीचंद्र, एनरिक गोंजालेज (स्पेन), मुकेश टोप्पो, रोसन कुजूर, निकोलस बंडुरक (ग्रेट ब्रिटेन)। फॉरवर्ड: बॉबी सिंह धामी, दिलप्रीत सिंह, थियरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड), अंगद बीर सिंह, रोशन मिंज, गुरसाहिबजीत सिंह, दीपक प्रधान। गोलकीपर: कृष्ण पाठक, टोबियास रेनॉल्ड्स-कोटरिल (ग्रेट ब्रिटेन), साहिल कुमार नायक श्राची रारह। बंगाल टाइगर्स- डिफेंडर: जुगराज सिंह, हेडन बेल्ट्ज़ (ऑस्ट्रेलिया), गौथियर बोकार्ड (बेल्जियम), रूपिंदर पाल सिंह, टॉम ग्रैम्बुश (जर्मनी), जसजीत सिंह कुलार। मिडफील्डर: लाचलान शार्प (ऑस्ट्रेलिया), जसकरन सिंह, सीन फाइंडले (न्यूजीलैंड), प्रदीप मोर, प्रधान पूवन्ना चंदुरा, अफ्फान यूसुफ, अतुल दीप, योगेश मलिक सिंह, प्रदीप सिंह संधू, थौनाओजम इंगलेम्बा लुवांग। फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, फ्लोरेंट वान औबेल (बेल्जियम), सैम लेन (न्यूजीलैंड), गुरसेवक सिंह। गोलकीपर: पिरमिन ब्लैक (नीदरलैंड), अली खान, अटल देव सिंह चहल। सूरमा हॉकी क्लब- डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया), गुरिंदर सिंह, निकोलस डेला टोरे (अर्जेंटीना), सुखविंदर, आशु मौर्य, प्रदीप मंडल। मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, विक्टर वेगनेज़ (बेल्जियम), जोनास डी ग्यूस (नीदरलैंड), हरजीत सिंह, निकोलस पोंसलेट (बेल्जियम), प्रभजोत सिंह, अंकुश, सुनीत लाकड़ा। फॉरवर्ड: गुरजंत सिंह, दयान कैसीम (दक्षिण अफ्रीका), बोरिस बर्कहार्ट (नीदरलैंड), मनिंदर सिंह, पवन राजभर, हरीश सोमप्पा मुटागर। गोलकीपर: विंसेंट वानास्च (बेल्जियम), मोहित एचएस, जशनदीप सिंह। तमिलनाडु ड्रैगन्स- डिफेंडर: अमित रोहिदास, जिप जानसेन (नीदरलैंड), कोथाजीत सिंह, मोरित्ज़ लुडविग (जर्मनी), आनंद वाई, आनंद लाकड़ा, पृथ्वी जीएम। मिडफील्डर: थिएस प्रिंज़ (जर्मनी), टॉम क्रेग (ऑस्ट्रेलिया), मोहम्मद. रायल मौसीन, ब्लेक ग्लोवर्स (ऑस्ट्रेलिया), चंदन यादव, शेषा गौड़ा, एम. ढिलिपन, अरुण जे। फॉरवर्ड: सेल्वम कार्थी, नाथन एफ्राम्स (ऑस्ट्रेलिया), मज्जी गणेश, उत्तम सिंह, आभारन सुदेव। गोलकीपर: डेविड हर्ट (आयरलैंड), डुको तेलगेनकैंप (नीदरलैंड), प्रिंस दीप सिंह, एस. सेंथमिज़ अरासु। टीम गोनासिका- डिफेंडर: नीलम संजीव ज़ेस , अमीर अली, बीरेंद्र लाकड़ा, योगेम्बर रावत, टिमोथी हावर्ड (ऑस्ट्रेलिया), डिप्सन टिर्की, अनमोल एक्का। मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विष्णुकांत सिंह, ली मोटन (स्कॉटलैंड), जैक वालर (ग्रेट ब्रिटेन), जैकब ड्रेपर (वेल्स), मुस्तफा कैसिएम (दक्षिण अफ्रीका), यशदीप सिवाच, एसके उथप्पा। फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, जेरोएन हर्ट्ज़बर्गर (नीदरलैंड), अरिजीत सिंह हुंदल, टॉम बून (बेल्जियम), एसवी सुनील, निक्किन थिमैया। गोलकीपर: ओलिवर पायने (ग्रेट ब्रिटेन), सूरज करकेरा, कमलबीर सिंह। यूपी रुद्रास- डिफेंडर: लार्स बाल्क (नीदरलैंड), केन रसेल (न्यूजीलैंड), सुरेंद्र कुमार, मार्क रिकासेंस (स्पेन), प्रियोबार्ता तलेम, सुनील जोजो, शारदा नंद तिवारी, प्रशांत बारला। मिडफील्डर: हार्दिक सिंह, आकाशदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, फ्लो रिस वोर्टेलबोएर (नीदरलैंड्स), सेव वान ऐस (नीदरलैंड्स), मनमीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह। फॉरवर्ड: ललित कुमार उपाध्याय, अल्वारो इग्लेसियस (स्पेन), टैंगुय कोसिन्स (बेल्जियम), गुरजोत सिंह, मोहम्मद। ज़ैद खान, सुदीप चिरमाको। गोलकीपर: प्रशांत कुमार चौहान, जेम्स मजारेलो (ग्रेट ब्रिटेन), पंकज कुमार रजक।        

मृतक के परिजनों ने की योगी से मुलाकात, जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन बवाल में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्य मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात किए। सीएम योगी ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। योगी ने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस बीच, मुलाकात से पहले मारे गए राम गोपाल की पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए। बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सोमवार को परिवार और अन्य लोगों की ओर से न्याय की गुहार के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें से कुछ के पास लाठी-डंडे भी थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, दुकानें जला दी गई थीं और गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। मिश्रा का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि दूसरे दिन दोनों समुदायों के लोगों की ओर से घटना को अंजाम दिया गया है। दोपहर दो बजे के बाद मृतक का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बेकाबू होती स्थिति की खबर पाकर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश भी कबड़ियन पुरवा पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों को आगे बढ़कर हिंसा रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि किसी भी हालत में ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार करें, जो हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं। हरदी पुलिस के मुताबिक महाराजगंज हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी हमीद अहमद, सलमान, फहीम अहमद, सादिक अहमद, ननकऊ, सरफराज नामजद किए गए हैं। अन्य कई लोग अज्ञात हैं। इनमें सलमान, शाहिर खांन व उनके पिता अली की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, जो उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी, एकनाथ शिंदे का उद्धव पर तंज

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कई दिन पहले से ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पिछले दिनों एकनाथ शिंदे की दाढ़ी पर टिप्पणी की गई थी। अब उस पर सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है। उन्होंने एक रैली में कहा कि इस दाढ़ी को हल्के में मत लेना। इसने ही महाविकास अघाड़ी की गाड़ी को पलटा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने एक चलती हुई सरकार को टांग दिया। यह आसान बात नहीं है। इसके लिए एक साहस चाहिए होता है। इस दाढ़ी में ही वह साहस है और एक बार फिर से आप लोगों को पटकनी खानी होगी। एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘इन लोगों को मेरी दाढ़ी से भी परेशानी है। लेकिन मैं आप लोगों को बता दूं कि महाविकास अघाड़ी को इस दाढ़ी ने ही बर्बाद किया है। अब महाराष्ट्र की विकास की गाड़ी आगे बढ़ रही है। इसलिए मुझे हल्के में मत लेना। मेरी दाढ़ी को भी हल्के में मत लेना।’ एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने राज्य में कई अटके हुए प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं देखेंगे। भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है और अब काम हो रहा है। ये लोग तो पैसों को खा जाते थे, लेकिन अब अस्पताल से लेकर सड़कों तक पर काम हो रहा है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट को जवाब देते हुए कहा कि मैं पक्का शिवसैनिक हूं। मैं बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे का सच्चा अनुयायी हूं। मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं। मुझे कभी कमजोर मत समझना। एक सच्चा शिवसैनिक कभी मैदान नहीं छोड़ता और न ही कभी अपने विचारों से पीछे हटता है। आप लोग भाग निकले, लेकिन हम अब भी बालासाहेब के विचारों के साथ हैं। यही वजह है कि एकनाथ शिंदे जहां भी जाता है, वहां लोग खुले दिल से स्वागत करते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनी गई, 4 के सैनी कैबिनेट में शामिल होने के आसार

सोनीपत हरियाणा में बीजेपी ने सियासी हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नेतृत्व वाली नई सरकार का 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. इस नई सरकार में चार महिला मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. 2024 के विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनी गई हैं जिसमें से 5 बीजेपी की हैं. इसके अलावा हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने भी बीजेपी को समर्थन दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री जिंदल के अलावा अटेली से विधायक आरती राव, तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी और राई से विधायक कृष्णा गहलावत कैबिनेट में शामिल होने की दौड़ में सबसे आगे हैं. सवित्री जिंदल ने हिसार सीट से जीता है चुनाव बीजेपी से टिकट न मिलने पर बागी हुई सवित्री जिंदल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हिसार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के रामनिवास रारा 18941 वोटों से मात दी. जिंदल को 49231 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 30290 वोट मिले थे. इसके अलावा बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता 17385 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे. प्रभावशाली बनिया समुदाय से आने वाली सावित्री के पति की 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. इसके बाद 2005 में उन्होंने पहली बार उपचुनाव जीता थी. वे हुड्डा सरकार में 2 बार मंत्री भी रही. हिसार सीट पर उनका खासा प्रभाव माना जाता है. केंद्रीय मंत्री की बेटी हैं आरती राव अटेली से विधायक आरती राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं. उन्होंने अटेली सीट पर बसपा के अत्तर लाल को 3085 वोटों से मात दी थी. राव को 57737 वोट मिले थे. वहीं, बसपा प्रत्याशी को 54652 वोट मिले. इसके अलावा कांग्रेस की अनीता यादव 30037 वोटों के साथ तीसरे नंबर रही थी. आरती राव के पिता राव इंद्रजीत दक्षिण हरियाणा में एक प्रमुख प्रभावशाली ताकत रखते हैं. वे कई मौकों पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी भी कर चुके हैं. ऐसे में आरती राव के लिए डिप्टी सीएम पद की मांग की जा रही है. हुड्डा के गढ़ में गहलावत ने जीता चुनाव वहीं राई विधानसभा सीट पर कृष्णा गहलावत ने जीत दर्ज की है. ये सीट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ मानी जाती है. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के जय भगवान अंतिल को 4673 वोटों से हराया है. गहलावत को 64614 वोटों मिले थे, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 59941 वोट मिले. जाट समुदाय से आने वाली कृष्णा गहलावत 1996 में बंसीलाल सरकार में मंत्री रह चुकी है. बीजेपी सोनीपत, रोहतक और झज्जर की जाट बेल्ट में अपना आधार बढ़ाने के लिए उन्हें कैबिनेट में जगह दे सकती है. श्रुति चौधरी का भाई से था मुकाबला तोशाम विधानसभा सीट पर बीजेपी से श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर उनका मुकाबला अपने चचेरे भाई अनिरूद्ध चौधरी से था. श्रुति चौधरी से कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी 14257 वोटों से मात दी. श्रुति चौधरी को 76414 वोट और अनिरूद्ध चौधरी को 62157 वोट मिले थे. भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रही श्रुति चौधरी को इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिला था. इसके बाद वे अपनी मां किरण चौधरी के साथ बीजेपी में शामिल हो गई. तोशाम पर बंसीलाल परिवार का खासा प्रभाव रहा है. इससे पहले किरण चौधरी इस सीट से लगातार जीत हासिल करती रही हैं. उन्हें अब राज्यसभा भेज दिया गया है. ऐसे में श्रुति चौधरी कैबिनेट में मंत्रीपद के मजबूत दावेदारी मानी जा रही है. 16 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक हरियाणा में 16 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे होने वाली है. ऑब्जर्वर के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विधायकों के साथ बैठक करेंगे. 16 और 17 अक्टूबर को सभी बीजेपी विधायक चंडीगढ़ में ही मौजूद रहने वाले हैं. प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किए गए है. इस बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया सम्मानित

प्रतापपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि वे भी आदिवासी समाज के ही बेटे हैं इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख- दुख व जरूरतों को समझते हैं। पूर्व की सरकार में प्रदेश का विकास रुका हुआ था। भाजपा सरकार अब तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने में लगी हुई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व मोदी की गारंटी नाम से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जा रहा है। आप लोगों के आशीर्वाद से ही सरगुजा संभाग की पूरी 14 सीटों पर भाजपा को विजय मिली। इसी का परिणाम है कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश की बागडोर संभालने सरगुजा संभाग से ही आने वाले आप सबके विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी समाज के लोगों के बीच करमा त्यौहार के प्रतीक करमदेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विभिन्न विभागों द्वारा जनहितैषी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करमा आदिवासियों का प्रमुख त्यौहार है। यह एकता का प्रतीक है। हमारी पुरानी परंपरा है। इस परंपरा को जीवित रखने के लिए हमें प्रत्येक वर्ष करमा त्यौहार मनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश की अति पिछड़ी जनजातियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश के पिछड़े हुए प्रत्येक गांव को विकास की धारा से जोड़कर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ को अस्सी हजार करोड़ का पैकेज देगी। कार्यक्रम को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चलचित्र के माध्यम से स्वच्छता को लेकर प्रत्येक गांव में ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थ के बेहतर प्रबंधन के लिए हमर सुघ्घर गांव पहल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री माता राजमोहनी देवी की पुत्री रामबाई व समाज में बदलाव लाने वाले कर्मियों का भी सम्मान किया। प्रगति पत्र का विमोचन किया तथा जिलेवासियों के लिए प्रशासन तक अपनी समस्याओं, मांगों व सुझाव पहुंचाने के लिए समाधान सूरजपुर 24 घंटे के नाम से एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया। कार्यक्रम में विधायक शकुंतला सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल , आइजी अंकित गर्ग, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, प्रतापपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, भाजपा नेता प्रेमपाल अग्रवाल, आनंद मित्तल, अजीत शरण सिंह, अरविंद जायसवाल, प्रवीण दुबे, अवधेश पांडेय, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम ललिता भगत, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्झा व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक पोर्ते की मांगों पर मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं जिला स्तरीय सर्व आदिवासी समाज करमा महोत्सव के दौरान प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगें रखीं। जिनमें प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत चंदौरा-जजावल मार्ग का जिर्णोद्धार, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस, चार एंबुलेंस, स्वास्थ्य केंद्र में डिलेवरी से संबंधित रेफरल सेंटर, रिंग रोड,पीएचई भवन, एडीएम कार्यालय तथा वाड्रफनगर में रजिस्ट्री कार्यालय, बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम व चलगली मार्ग के जिर्णोद्धार की मांग शामिल थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने रेफरल सेंटर, एडीएम कार्यालय, पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस, चंदौरा -जजावल मार्ग व वाड्रफनगर में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम की मांगों को पूरी करने की घोषणा करने के साथ ही अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक पोर्ते ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर उन्हें एक अभिनंदन पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम के समापन पश्चात विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी सिलौटा में दस लाख की लागत से मंगल भवन का निर्माण कराने की घोषणा की।  

हार पर चिंता करने की बजाय पार्टी को कारणों की पड़ताल करना चाहिए -कुमारी सैलजा

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार ने पार्टी में कलह को और बढ़ा दिया है। चुनाव के दौरान ही कुमारी सैलजा और भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीच सीधा टकराव दिख रहा था। इसके अलावा एक और तीसरा धड़ा रणदीप सिंह सुरजेवाला का था। अब यह कलह फिर से सतह पर आती दिख रही है। कुमारी सैलजा ने तो हाईकमान से मांग कर दी है कि संगठन में बदलाव किए जाएं। इस तरह फिर से उनका सीधा निशाना भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को हुड्डा का ही करीबी माना जाता है। सिरसा की सांसद ने कहा कि इन नतीजों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निराश किया है, लेकिन वे हताश नहीं हैं। हाईकमान इस हार की पड़ताल करेगा। कुमारी सैलजा का कहना है कि इस हार पर चिंता करने की बजाय पार्टी को उसके कारणों की पड़ताल करना चाहिए और आगे के लिए मंथन करना होगा। उन्होंने संगठन में बदलाव पर जोर दिया और कहा कि बीते 10 से 12 सालों में संगठन ठीक से काम नहीं कर रहा है। सैलजा ने कहा कि पार्टी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कार्यकर्ताओं से बात करेगी और उनकी राय ली जाएगी। यह पूछा जाएगा कि आखिर आप हार के क्या कारण मानते हैं। सैलजा ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही हाईकमान कोई फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हमारी जो हार हुई है, उसका अनुमान तो किसी को भी नहीं था। कोई यह नहीं सोच रहा था कि ऐसा नतीजा भी आ सकता है। फिर भी किसी नतीजे तक पहुंचने से पहले हम फीडबैक लेंगे। वहीं आपसी कलह पर राहुल गांधी के गुस्से वाली खबरों को सैलजा ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि अब तक इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि हरियाणा चुनाव की बड़ी वजह कलह को ही माना जा रहा है। चर्चा है कि भूपिंदर सिंह हुड्डा के हाथ में ही चुनाव की पूरी कमान होने से कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने दूरी बना ली। कैप्टन अजय यादव ने भी लगाए थे उपेक्षा के आरोप दोनों ही प्रचार से दूर रहे। इसके अलावा अहीरवाल में कैप्टन अजय सिंह यादव जैसे नेता भी उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में कुमारी सैलजा की ओर से बदलाव की मांग ने रार को नए सिरे से तेज कर दिया है। बता दें कि सभी एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस की ही जीत की भविष्यवाणी की गई थी। लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पंडित भी हैरान रह गए।

नए स्कूल भवन के साथ 13 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर पैरेंटस ने की तालाबंदी

बालोद छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम पीपरछेड़ी में नए स्कूल भवन और शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर गांव के निवासियों और छात्र-छात्राओं ने प्राइमरी और हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के गेट के बाहर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ “हाय हाय” के नारे लगाए। इस दौरान करीब 200 से अधिक ग्रामीण, शाला समिति के सदस्य, पालक और छात्र उपस्थित थे। तालाबंदी की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतिमा ठाकरे, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, बीईओ बसंत बाघ सहित पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण और छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। गौरतलब है कि 26 सितंबर को ग्रामीणों ने नए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण और व्याख्याताओं, भृत्यों सहित रिक्त 13 पदों को भरने के लिए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे तालाबंदी करेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान, जब एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने ग्रामीणों को समझाने के लिए उनसे पूछा कि वे किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं, कांग्रेस या भाजपा। इस सवाल पर ग्रामीण भड़क उठे। एसडीएम ने कहा कि यदि वे भाजपा के समर्थक हैं, तो उनकी सरकार है, ऐसे में तालाबंदी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस टिप्पणी ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश उत्पन्न कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी पार्टी से नहीं हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। एसडीएम के सवाल पर उपसरपंच ने जताई नाराजगी उपसरपंच खेमराज पूरी गोस्वामी ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक सक्षम अधिकारी को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारा गांव कभी विवादित नहीं रहा, और हम सभी भाईचारे से रहते हैं। एसडीएम द्वारा फुट डालने का प्रयास किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि एसडीएम ने सरपंच से कहा था कि अगर वह भाजपा के हैं, तो चुप रहें। गांव के निवासियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए सभी मिलकर संघर्ष कर रहे हैं।

काजोल-कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई,  पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेत्री काजोल उनकी आने वाली फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर हर कोई उत्सुक है। कुछ महीने पहले इस फिल्म के टीजर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब हाल ही में ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर आया है। इसमें कोई शक नहीं कि ट्रेलर बेहद शानदार है। ट्रेलर की शुरुआत में काजोल एक शख्स से तरह-तरह के सवाल पूछती नजर आ रही हैं। इसके बाद ट्रेलर में एक्शन की एंट्री होती है। कृति उस शख्स के साथ बर्फीले इलाके में चलती नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि वहां कुछ हो रहा है। बाद में ट्रेलर में अचानक कृति की जुड़वां बहन की एंट्री होती है। कृति की जुड़वां बहन स्वभाव से सनकी लगती हैं। वह अपनी बहन के होने वाले पति के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में आगे भी कई राज नजर आते हैं। इन रहस्यों को सुलझाने की जिम्मेदारी काजोल पर है। कुल मिलाकर ‘दो पत्ती’ कृति-काजोल की जुगलबंदी को दिखाती है। जुड़वा बहनों का किरदार निभाते हुए कृति का अभिनय लाजवाब है। काजोल एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि कृति और काजोल दोनों को एक ही फिल्म में देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्सुक होंगे। यह फिल्म 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज होगी।

पीकेएल सीजन 11 के लिए पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित को उप-कप्तान बनाया

नई दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के लिए पटना पाइरेट्स ने डिफेंडर शुभम शिंदे को कप्तान और अंकित को उप-कप्तान बनाया है। पीकेएल का 11वां संस्करण 18 अक्टूबर से शुरू होगा। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के कोलकेवारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम शिंदे अपने सकारात्मक स्वभाव और अनुशासन के कारण कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी अनूठी डिफेंडिंग शैली ने हमेशा टीम को मजबूती दी है। शुभम ने प्रो-कबड्डी में 100 से अधिक प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं और उनके पास अपनी साख का समर्थन करने के लिए एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है। 25 वर्षीय अंकित ने प्रो कबड्डी में 23 से अधिक मैच खेले हैं और वे उप-कप्तान के रूप में टीम का समर्थन करेंगे। मैचों के दौरान अंकित की गति और चपलता टीम के लिए एक परिसंपत्ति होगी। पीकेएल की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुभम के कप्तान और अंकित के उप-कप्तान के साथ, पटना पाइरेट्स सीजन 11 पीकेएल खिताब जीतने के लिए उत्साहित हैं। कप्तान और उप-कप्तान के नाम की घोषणा करते हुए, पटना पाइरेट्स के सीईओ पवन राणा ने कहा, एक टीम के रूप में हमने हमेशा अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिए गुणवत्तापूर्ण कबड्डी को बढ़ावा दिया है। एक इकाई के रूप में, शुभम शिंदे की कप्तानी और उप-कप्तान के रूप में अंकित के समर्थन में, हम अपना चौथा चैम्पियनशिप खिताब जीतने का इरादा रखते हैं। उन्हें शुभकामनाएं। पटना पाइरेट्स शुभम शिंदे की अगुआई वाली एक मजबूत टीम के साथ कबड्डी प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। टीम में अन्य खिलाड़ी अंकित, संदीप कुमार, अयान, दीपक, साहिल पाटिल, नवदीप, अभिनंद सुभाष, कुणाल मेहता, सुधाकर एम, मनीष, गुरदीप, त्यागराजन युवराज, बाबू मुरुगासन, दीपक राजेंद्र सिंह, मीतू, देवांक, प्रशांत कुमार राठी, सागर, अमन, प्रविंदर, जंग कुन ली, हामिद मिर्जाई नादर हैं। प्रो कबड्डी में पटना पाइरेट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम को पहली बार 2016 में चैंपियन का ताज पहनाया गया था और इसके बाद पटना ने लगातार 3 चैंपियन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पटना यह रिकॉर्ड बनाने वाली लीग की एकमात्र टीम है। 11वां सीजन 18 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें टीम अपना पहला मैच 21 अक्टूबर को पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेलेगी। पुनेरी पल्टन गत चैंपियन है, जिसने पिछले साल फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।  

चेप्टेगी ने कहा: “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करने के लिए बेहद उत्साहित हूं

नई दिल्ली  रविवार को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन 2024 में पुरुषों की दौड़ में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जोशुआ चेप्टेगी, दो बार के 5000 मीटर विश्व चैंपियन मुक्तार एड्रिस और महिलाओं की दौड़ में 10,000 मीटर में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन इलिश मैककोलगन शामिल होंगी। पेरिस 2024 ओलंपिक में 10,000 मीटर में अपनी जीत से तरोताजा, युगांडा के चेप्टेगी वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और 10,000 मीटर में तीन बार के विश्व चैंपियन रह चुके हैं और हाफ मैराथन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 59:21 है। उनके शानदार करियर में टोक्यो 2020 ओलंपिक में 5,000 मीटर स्वर्ण और 10,000 मीटर के रजत पदक भी शामिल हैं। रेस से पहले, चेप्टेगी ने कहा: “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह रेस अपने ऊर्जावान माहौल, तेज़ कोर्स और बेजोड़ आतिथ्य के लिए जानी जाती है। मैं इसमें पूरी तरह से डूब जाने और एक यादगार प्रदर्शन करने के लिए खुद को प्रेरित करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस तरह के प्रतिस्पर्धी लाइन-अप के साथ, यह एक रोमांचक चुनौती होगी, और मैं शीर्ष स्थान से कम कुछ भी हासिल करने का लक्ष्य नहीं रख रहा हूं।” चेप्टेगी का सामना इथियोपिया के मुख्तार एड्रिस से होगा, जो 2022 के बाद वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में वापसी करेंगे। जूनियर स्तर पर खेल के स्टार, एड्रिस ने 2020 में दिल्ली हाफ मैराथन में पदार्पण करते हुए 59:04 के प्रभावशाली रन के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। इससे पहले, उन्होंने 2017 और 2019 के दौरान 5,000 मीटर में दो विश्व चैंपियनशिप खिताब जीते थे। इलिश ने बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, एक नया गेम रिकॉर्ड बनाया, और 5000 मीटर में रजत पदक जीता। मैककोलगन के पास 10 किलोमीटर की रोड रेस के लिए यूरोपीय रिकॉर्ड और कई दूरियों के लिए ब्रिटिश रिकॉर्ड हैं। उन्होंने चार ओलंपिक खेलों (2012-2024) में ग्रेट ब्रिटेन और तीन कॉमनवेल्थ गेम्स (2014-2022) में स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनके पास कई इवेंट में स्कॉटिश रिकॉर्ड हैं और उन्होंने सात राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती हैं, जिससे स्कॉटलैंड के सबसे कुशल धावकों में से एक के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई है। पिछले साल, उन्होंने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 65:43 के साथ बर्लिन हाफ-मैराथन जीता था। केन्या की सिंथिया लिमो (66:04), इथियोपिया की येलेमगेट यारेगल (66:27) और तिरुये मेसफिन (66:31) और तंजानिया की मैग्डेलेना शौरी (66:37) सहित कई शीर्ष एथलीट महिलाओं की दौड़ में मैककोलगन के साथ शामिल हो रही हैं। पांच महिलाओं ने 67 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी की है, इसलिए यह प्रतियोगिता रोमांचक और तेज गति वाली होने का वादा करती है। इथियोपियाई एमडेवर्क वालेलेगन (58:53) और येलेमजेरफ येहुआलॉ (64:46) ने 2020 से वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में कोर्स रिकॉर्ड बनाए रखा है। दिल्ली हाफ मैराथन में 260,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार पूल होगा।    

टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती : रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली भारतीय स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को नए सिरे से समझाया और इसे खेल का सबसे ऊंचा स्तर बताया। बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में उन्होंने इस बारे में बात की। वीडियो में भारतीय टीम के बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र की झलकियां दिखाई गई। इसमें अश्विन की आवाज में बताया गया कि टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती हैं। अश्विन ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा अनुकूलन (एडेप्टेशन) के बारे में है। आप पांचवें दिन का खेल वैसे नहीं शुरू कर सकते जैसे पहले दिन किया था। हर दिन आपको हालात के हिसाब से ढलना जरूरी होता है। यही वजह है कि इसे क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर कहा जाता है।” बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे अश्विन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले हैं। पहला मैच बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 527 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम आखिरी बार 2021-22 में भारत आई थी, तब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने, उनसे पहले यह कारनामा जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने किया था। फिलहाल, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि 2021 में खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे शीर्ष पर बने रहें, जो नवंबर-जनवरी में शुरू होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet