LATEST NEWS

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 में भाग लेने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित

 नई दिल्ली मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 में भाग लेने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। 20 अक्टूबर तक फॉर्म में करेक्शन करने का रहेगा मौका अगर एप्लीकेशन फॉर्म भरते से अभ्यर्थी से त्रुटि हो जाती है तो वे ऑनलाइन माध्यम से इसमें संशोधन भी कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 20 अक्टूबर 2024 तक ओपन रहेगी। आवेदन कैसे करें इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे में लगने वाले अतिरित्त चार्ज से बच सकते हैं। MP TET Application Form 2024 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के मुख्य पेज पर हिंदी या अंग्रेजी का चुनाव करें। अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Form – Primary School Teacher Eligibility Test – 2024 Start From का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब अभ्यर्थी पअप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरकर फॉर्म को भर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। अब पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें। MP TET 2024 Application Form डायरेक्ट लिंक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। एप्लीकेशन फीस आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित आवेदन शुल्क अवश्य जमा करना है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग एवं एमपी के बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 60 रुपये या रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड एवं आसपास का 3 कि.मी. क्षेत्र ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित हेलीपेड कुंजारा के 03 किलोमीटर क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री के जिला रायगढ़ तहसील लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड में लैडिंग, उड़ान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड कुंजारा तहसील-लैलूंगा के 03 किलोमीटर की परिधि को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।

जयवर्धने एमआई टीम में मार्क बाउचर की लेंगे जगह, बने टीम के हेड कोच, पारस म्हाम्ब्रे को बनाया गेंदबाजी कोच

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। रविवार को MI ने इसकी पुष्टि की। वहीं, पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इससे पहले भी वह 2017 से 2022 तक मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच रहे थे। इसके अलावा वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे। हालांकि रविवार को मुंबई इंडियंस की रिलीज में म्हाम्ब्रे की वापसी का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन यह पुष्टि की जा रही है कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, जिन्होंने दो टेस्ट और तीन वनडे खेले हैं, आने वाले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस कैंप का हिस्सा होंगे। पांच बार की चैंपियन टीम के पास गेंदबाजी कोच के तौर पर लसिथ मलिंगा भी हैं और काम का बंटवारा किस तरह होगा, यह देखना होगा। आकाश अंबानी ने की पुष्टि मुंबई इंडियंस के आकाश अंबानी ने कहा, हम महेला को मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में वापस पाकर रोमांचित हैं। हमारी फ्रेंचाइजी की टीमों ने अपने दुनिया भर की लीगों में अपनी जगह बना ली है, इसलिए उन्हें MI में वापस लाने का अवसर आया। उनके नेतृत्व, अनुभव और खेल के प्रति जुनून ने हमेशा MI को लाभ पहुंचाया है। मैं इस अवसर पर पिछले दो सत्रों में उनके योगदान के लिए मार्क बाउचर को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। उनके कार्यकाल के दौरान उनकी विशेषज्ञता और समर्पण महत्वपूर्ण थे, और अब वे MI परिवार का अभिन्न सदस्य बन गए हैं। महेला जयवर्धने ने जताई खुशी मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, एमआई परिवार के भीतर मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है। 2017 में, हमारा ध्यान प्रतिभाशाली व्यक्तियों के एक समूह को एक साथ लाकर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अब इतिहास के उसी क्षण में वापस लौटना, जहां हम भविष्य की ओर देखते हैं और एमआई के प्रति प्यार को और मजबूत करने, मालिकों के विजन पर निर्माण करने और मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देना जारी रखने का अवसर एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पिछले सीजन रहा था खराब प्रदर्शन गौरतलब हो कि इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि 2022 में MI फ्रेंचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस लाया गया है। पिछले साल मुंबई इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। मुंबई 10वें स्थान पर रही थी। मुंबई इंडियंस ने 14 में से केवल चार मैच जीते थे।

हरियाणा में भाजपा 17 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती के अवसर पर नई सरकार लेगी शपथ

चंडीगढ़ हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार 17 अक्टूबर को शपथ लेगी। पहले ऐसी खबरें थीं कि सैनी सरकार 15 अक्टूबर को शपथ लेगी, लेकिन फिर 17 अक्टूबर का दिन तय हो गया। तारीख में परिवर्तन क्यों किया गया, इसकी वजह अब साफ हो गई है। असल में 17 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती है। इस दिन शपथ लेकर भाजपा दलितों को खास संदेश देना चाहती है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने पहले ही रामचरितमानस के रचयिता के जन्म की तारीख पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर रखी है। वाल्मीकि संप्रदाय में वाल्मिकी जयंती परगट दिवस के रूप में मनाई जाती है। गौरतलब है कि शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वह यहां पर 10 में से केवल पांच सीटें ही जीत पाई थी। लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चीजें पूरी तरह से बदल गई हैं। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर भाजपा हरियाणा में रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की इस जीत के पीछे जाटलैंड में उसकी मजबूती और दलित-ओबीसी वोटों पर पकड़ का अहम योगदान रहा है। लोकसभा चुनाव में यही दलित-ओबीसी वोट कांग्रेस के खाते में चले गए थे। इसके अलवा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की भूमिका भी काफी अहम रही है। इसमें 500 रुपए में सिलिंडर, मध्य प्रदेश के लाडली बहन योजना की तर्ज पर लाडो लक्ष्मी योजना लाना खास रहा। इन योजनाओं ने दलितों और महिला वोटरों को पार्टी की तरफ मोड़ा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा ही वह पार्टी है, जिसने गरीबों, पिछड़ों और दलितों को सम्मान दिया है। यह उन दलों की तरह नहीं है, जो केवल इन लोगों तक पहुंचने का दिखावा करती हैं। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा ने इन सभी के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं। इस चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा में अपना सीएम बदला था। उसने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर ओबीसी नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया। फिर चुनाव में भी उन्हें ही सीएम फेस बनाया। पार्टी को इसका फायदा भी मिला है। हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिड्यूल कास्ट के लिए रिजर्व 17 में से 8 सीटें जीती हैं। यह इस आबादी का कुल 20 फीसदी है। वहीं, करीब 30 फीसदी ओबीसी वोटर भी भाजपा को मिले हैं। इस चुनाव में भाजपा का चेहरा रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद भी ओबीसी समुदाय से हैं। यह पहली बार नहीं है भाजपा ने महर्षि वाल्मिकी को दिमाग में रखकर कोई कदम उठाया है। जनवरी में उसने अध्योध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर कर दिया था। भाजपा के मुताबिक यह सत्य, नैतिकता और आध्यात्म का संदेश देने वाला होगा। इसके अलावा हरियाणा में साल 2014 में सत्ता के आने के साथ ही भाजपा ने संतों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम शुरू कर दिए थे। अक्टूबर 2015 में खट्टर सरकार ने हरियाणा की यूनिवर्सिटी का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर कर दिया। 2016 के बाद से 17 अक्टूबर के दिन प्रदेश में वाल्मिकी जयंती मनाई जा रही है। जून 2021 में खट्टर के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने कैथल यूनिवर्सिटी को महर्षि वाल्मिकी संस्कृत यूनिवर्सिटी कर दिया था। इसी तरह जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर उद्धाटन के मौके पर पानीपत में गोहना इंटरसेक्शन को श्रीराम चौक और रेलवे रोड इंटरसेक्शन को वाल्मिकी चौक नाम दिया गया था। अपने कार्यकाल में खट्टर ने भाजपा के लिए महर्षि वाल्मिकी के महत्व पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार का मकसद अंत्योदय और सामाजिक समरसता है। भाजपा विकास कार्यों के जरिए महर्षि वाल्मिकी के राम राज्य की कल्पना को साकार कर रही है। उन्होंने कहा था कि देश को शक्तिशाली बनाने में महर्षि वाल्मिकी की शिक्षाओं का योगदान अहम है। वाल्मिकी जयंती के अलावा भाजपा सरकार ने हरियाणा में अन्य संतों को भी महत्व दिया है। जून 2022 में खट्टर ने आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास को संत कबीर कुटीर नाम दिया था। इसी साल खट्टर सरकार ने संत-महापुरुष विचार सम्मान और प्रसार योजना शुरू की। इसमें प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों में धार्मिक नामों को पहचान दी गई।

हिजबुल्लाह ने इजरायल के आर्मी बेस पर दागे ड्रोन, 4 सैनिकों की मौत और 60 से ज्यादा घायल

इजरायल ईरान समर्थित आतंकी गुट हिजबुल्लाह ने इजरायल के आर्मी बेस पर ड्रोन हमले किए हैं। यह अटैक इतना घातक था कि 4 इजरायली सैनिकों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हैं। इजराइली बचाव सेवा की ओर से कहा गया कि बिनयामीना शहर में स्थित सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया। लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। इजरायल की वायु-रक्षा प्रणालियां इतनी मजबूत मानी जाती है कि ड्रोन या मिसाइल हमले में इतनी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका नहीं के बराबर रहती है। हालांकि, इस बार नुकसान पहुंचा है। इजरायली मीडिया ने बताया कि रविवार को लेबनान से 2 ड्रोन दागे गए। इजराइली सेना का कहना है कि एक ड्रोन को मार गिराया गया। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायलों में शामिल लोग आम नागरिक हैं या सैनिक। हिजबुल्लाह ने बयान में कहा कि उसने बेरूत में इजरायल की ओर से किए गए 2 हमलों के जवाब में इजरायल की सेना के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया। गुरुवार को बेरूत में किए गए हमले में 22 लोग मारे गए थे। पिछले 2 दिन में यह दूसरी बार है जब इजरायल में ड्रोन से हमला किया गया। शनिवार को तेल अवीव के उपनगर में ड्रोन अटैक हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हिजबुल्लाह के 50 लड़ाकों को मार गिराया गयाः इजरायली सेना दूसरी ओर, इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में दक्षिणी लेबनान में आमने-सामने की मुठभेड़ों में हिजबुल्लाह के 50 आतंकवादियों को मार गिराया। आईडीएफ ने शनिवार को कहा कि उसने उत्तरी इजरायल के इलाकों और सेना बलों को निशाना बनाकर भूमिगत सुरंग शाफ्ट, कई हथियार भंडारण बुनियादी ढांचे, रॉकेट लांचर, मोर्टार बम और एंटी-टैंक मिसाइलों सहित 200 से अधिक हिजबुल्लाह के लक्ष्यों को निशाना बनाया। बयान में कहा गया कि इजरायली वायु सेना ने सीरिया-लेबनान सीमा पर भूमिगत सुविधाओं को निशाना बनाकर अभियान भी चलाया, जहां हिजबुल्लाह के हथियार रखे गए थे। इस बीच, इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में अपना अभियान जारी रखा। सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया और टैंक फायर, शॉर्ट-रेंज फायर व वायु सेना के हमलों के माध्यम से कई आतंकवादियों को मार गिराया।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 अक्टूबर से, पर्यटकों को मिलेगा प्रकृति के साथ रोमांच का बेमिसाल अनुभव

भोपाल गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत सोमवार 14 अक्टूबर, 2024 से होगी। ऑल सीजन टेंट सिटी के साथ पर्यटकों के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य, रोमांचक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह बेमिसाल संयोजन होगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मंदसौर के पास गांधीसागर के बैकवाटर्स किनारे स्थापित फॉरेस्ट रिट्रीट रोमांच, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों का एक अद्भुत संगम है। गांधीसागर बैकवाटर्स अपने आप में अद्भुत दर्शनीय पर्यटन स्थल है, जहाँ एक ही स्थान पर गांधीसागर बाँध जलाशय में वाटर एडवेंचर , हिंगलाजगढ़ क़िले में हेरिटेज ट्रेल, गांधीसागर अभ्यारण्य में वन्यप्राणी सफारी तथा आसपास के ग्रामों में ग्रामीण परिवेश के अलौकिक अनुभव का आनंद लिया जा सकता है।  मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा इस अत्याधुनिक टेंट सिटी को ऑफबीट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित और प्रस्तुत किया जा रहा है। ऑल सीजन टेंट सिटी में आरामदायक स्टे देने के साथ यह मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को पारंपरिक कला, आकर्षक प्रस्तुतियों और स्थानीय व्यंजनों के माध्यम से प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है। यहाँ पर्यटक कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। इसमें हॉट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्कीइंग, कयाकिंग, मोटर बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां होंगी। साथ ही म्यूजिक परफॉर्मेंस भी होंगी। इच्छुक पर्यटक 078087 80899 पर संपर्क कर बुकिंग संबंधी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।  

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत PM के स्वागत के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी

चंडीगढ़ हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। चूंकि हरियाणा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता और राजनीति का इतिहास बनाया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस क्षण को यादगार बनाना चाहती है। यहीं कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के चलते पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में युद्ध स्तर पर समारोह की तैयारियां की जा रही है। रावण दहन के बाद ग्राउंड के खाली होने के कारण प्रशासन अब कम समय में सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राउंड में 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसलिए इस ग्राउंड का चयन किया गया है। पहले परेड़ ग्राउंड में होना था कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहले 12 अक्टूबर फिर 15 अक्टूबर की तारीख निधार्रित की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री के आने के कारण इस तारीख को बदलकर 17 अक्टूबर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उन्हें देखने व सुनने के इच्छूक लोगों के भारी संख्या में कार्यक्रम में आने के कारण शपथ ग्रहण समारोह का स्थान परेड़ ग्राउंड से बदलकर पंचकूला केदशहरा ग्राउंड में किया गया है। 10 से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ मुख्यमंत्री नायब सिंह समेत 17 अक्टूबर को हरियाणा कैबिनेट के 10 से 11 मंत्री भी 17 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। हालांकि हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन 2-3 मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाने की चर्चा है। अधिकारी कर रहे दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को एक भव्य रूप दिया जा सके। चर्चा है कि जिन 20 हजार युवाओं को सरकार की ओर से नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर दिए जाने है, उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन से जुड़े लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए हो रही पेड़ों की छटाई कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास मौजूद भारी और पत्तेदार पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे कोई भी आसमाजिक तत्व उनमें छिप ना सके। इसी के चलते कार्यक्रम स्थल और आसपास के घने पेड़ों की छटाई की जा रही है।  

महंगाई का साया: हरी सब्जियों के बाद आलू, प्याज और टमाटर की बढ़ती समस्या

Shadow of inflation: After green vegetables, increasing problem of potatoes, onions and tomatoes भोपाल ! देश में महंगाई की मार से आम जनता की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। पहले हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ा, और अब आलू, प्याज और टमाटर जैसी जरूरी सब्जियों पर भी महंगाई का प्रहार हो रहा है। टमाटर, प्याज और आलू की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं कि आम लोगों ने इन्हें खरीदना कम कर दिया है, या फिर पूरी तरह से परहेज करना शुरू कर दिया है। खुदरा बाजार में आलू की कीमतें 40 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जो सामान्य तौर पर 20 से 25 रुपए के आसपास रहती थी। वहीं, टमाटर की कीमतें 100 रुपए प्रति किलो के पार जा चुकी हैं, जो घर के बजट पर भारी असर डाल रही हैं। प्याज की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, और बाजार में 60-80 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं। ये तीन मुख्य सब्जियां, जो रोज़मर्रा के भोजन का अभिन्न हिस्सा मानी जाती हैं, अब लोगों की थालियों से गायब होती जा रही हैं। हरी सब्जियों की बात करें तो उनकी कीमतें पहले से ही लोगों की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। लौकी, टिंडा, करेला, और पालक जैसी सब्जियां, जो आमतौर पर घर-घर में रोजाना इस्तेमाल होती थीं, अब दुर्लभ होती जा रही हैं। सब्जियों की यह बढ़ती कीमतें किसानों की लागत में इजाफे, खराब मौसम, और आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं का परिणाम मानी जा रही हैं। टमाटर का सबसे उत्पादक है भारतरिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, टमाटर, प्याज और आलू के प्रोडक्शन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बीते साल टमाटर का प्रोडक्शन 20.4 मिलियन मीट्रिक टन रहा था वहीं प्याज का उत्पादन 30.2 MMT और आलू 60.1 MMT होने का अनुमान है. दुनिया में भारत टमाटर का सबसे बड़ा और आलू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है. भारत ने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. इन सब्जियों की कीमतों में आई इस तेजी का असर न केवल गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ा है, बल्कि होटल, रेस्तरां और छोटे भोजनालयों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा है। भोजनालयों में खाने के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, क्योंकि सब्जियों की लागत में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, सब्जियों की कमी के कारण खाने में कटौती और सस्ती सब्जियों का उपयोग बढ़ा है। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बावजूद कीमतों में स्थिरता नहीं आ रही है, और जनता को महंगाई के इस दबाव से निपटने के लिए वैकल्पिक तरीकों की तलाश करनी पड़ रही है। अब सवाल यह है कि कब तक जनता को इस महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी और क्या आने वाले समय में राहत की कोई उम्मीद है? महंगाई के इस दौर में आम लोगों के लिए यह चुनौती बन गई है कि वे कैसे अपने परिवार के लिए पोषणयुक्त और किफायती भोजन की व्यवस्था कर सकें।

राशिफल सोमवार 14 अक्टूबर 2024

मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन अच्छा रहने वाला है, उनका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसके लिए उनको काफी मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. आपके काम अपने आप ही बनते चले जाएंगे, जिससे आपको हैरानी भी होगी.  आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. बिजनेस में भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय तक लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है. वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आप यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप यदि पार्टनरशिप करेंगे, तो उससे आपको कोई नुकसान अवश्य होगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा.  आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में टेंशन बनी रहेगी. आपका किसी बेवजह के काम से नुकसान हो सकता है. परिवार में लोगों को मनवाने व्यवहार से  आपको समस्या होगी.  आप किसी से कोई बात करने से पहले सोच विचार अवश्य करें. कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है. कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी नए काम की शुरुवात करने के लिए रहेगा. आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगी. आपने यदि किसी से कुछ कर्ज ले  रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. आपको कोई डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह कल फाइनल हो सकती है. सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए कल खुशनुमा रहने वाला है. आपको कई बड़ा निवेश को समझ कर करना होगा. सामाजिक लोगों के प्रयास रंग लायेगे. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रयास में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है.  संतान की तरक्की होने से परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है. आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. आपकी कोई डील  फाइनल हो सकती है. आपकी सेहत आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा. आपका कोई काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं. तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन किस वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा. आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है. परिवार में संपत्ति संबंधित विवाद में आप चुप लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है.  आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा. आपका कोई लड़ाई झगड़ा पढ़ने मे समस्या होगी, इसलिए आपको कोई लेनदेन  पूरी लिखा पड़े करके करना ही बेहतर रहेगा. वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है. आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी. आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी. यदि आपके कुछ जरूरी कागजात लटके हुए थे, तो वह पूरे हो सकते हैं. आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है.  आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी. धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी. आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है. प्रॉपर्टी को लेकर आप किसी वाद विवाद में ना पड़े और अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों  को कल अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. बिजनेस में आप कोई उलट फेर ना करें, नहीं तो उससे कोई नुकसान हो सकता है. आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा  दूर होगी. आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा. आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा. कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है.  आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. आपको  अपनी संतान के करियर को लेकर टेंशन बनी रहेगी. आप किसी को धन उधार देने से बचे. आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं.  आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा. मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा व कोई निर्णय  थोड़ा सोच समझ कर ले, क्योंकि उसमें उनसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है. परिवार में चल रहे आपसी वाद विवाद बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको किसी दूसरे से मन की बात शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

गाय के सिर-पैर काटकर रास्ते में डालने से हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में नरसिंहपुर बंद का किया आव्हान

नरसिंहपुर पर्व पर आसामाजिक तत्वों ने माहौल में अशांति फैलाने के उद्देश्य से गाय का सिर और चारों पैर काटकर मार्ग पर डाल दिए। लोगों ने सुबह जैसे ही इसे देखा, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। चारो ओर इस घटना की निंदा की जा रही है। इसके साथ ही जैसे-जैसे हिंदू धर्मावलंबियों को जानकारी लगी तो आक्रोश और फैल गया। आमजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए समूचे नगर को बंद करवाकर थाने के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग जिले भर के हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में नरसिंहपुर बंद का आव्हान किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सालीचौका पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाबई खुर्द मार्ग पर सुबह लोगों ने गाय का कटा सिर और पैर देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों को समझाकर आक्रोश शांत कराया है। उनको आश्वस्त किया कि अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। विरोध में निकाला पैदल मार्च गौ हत्या से गुस्साए लोगों ने एकत्रित होकर नगर के राधाकृष्ण मंदिर से पैदल मार्च निकालकर सालीचौका उप थाने में ज्ञापन सौंपा। दोषियाें पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने मार्च के दौरान गौ माता के हत्यारों को गोली मारो के नारे भी लगाए। हिंदू संगठनों ने भी घटना के विरोध में समूचे नरसिंहपुर जिला बंद करने का आव्हान किया है। इसके साथ ही एक रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जायेगा। शांति भंग करने का षड़यंत्र लोगों ने कहा कि गौमाता की हत्या जिस तरह की गई है, उसको देखकर साफ लगता है कि विर्धर्मियों ने हिंदू पर्व के दौरान क्षेत्र की शांति भंग करने का प्रयास किया है। घटना को लेकर पुलिस भी अलर्ट नजर आ रही है। समूची स्थिति पर अपनी नजरें जमाए हुए है। अतिरिक्त बल भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने तैनात किया है। पुलिस अभिरक्षा में कुछ संदिग्ध मामले की जानकारी लगती ही पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई है। कुछ संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गाडरवारा थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि अभी तक पूछताछ में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस की जांच अभी जारी है। शीघ्र ही दोषियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

जैन मुनि पर अभद्रता का आरोप लगाने वाला परिवार को 10 साल के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाने का निर्णय

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा में जैन मुनि विशांत सागर महाराज से अभद्रता और मारपीट करने के आरोपितों को जैन समाज से 10 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह भी मुनादी करा दी गई है कि 10 साल के दौरान आरोपितों और उनके परिवार के किसी सदस्य में से कोई न तो समाज के बीच अच्छे या बुरे में बुलाएगा, न ही उनके यहां कोई जाएगा। यह निर्णय रविवार को सकल क्षेत्रीय जैन समाज और घुवारा जैन समाज की बैठक में लिया गया। जैन समाज ने की निंदा निर्णय की जानकारी सकल क्षेत्रीय जैन समाज की ओर से पत्र जारी करके समाजजनों के बीच साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि वैद्य राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जिनेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार एवं उनके पूरे परिवारजनों ने मुनि विशांत सागर महाराज पर मिथ्या आरोप लगाया। मुनि के साथ अभद्रता और मारपीट की। संपूर्ण जैन समाज इस कृत्य की निंदा करता है। 10 साल के लिए निष्कासित सर्वसम्मति से निर्णय कर आगामी 10 साल तक आरोपितों को जैन समाज से निष्कासित किया जाता है। ये और इनके परिवार के जो लोग सामाजिक व धार्मिक समिति में विभिन्न पदों पर हैं, उन्हें सभी समितियों से पृथक माना जाएगा। नहीं देंगे तो इस्तीफा मान लिया जाएगा। उनको और उनके परिवार को पूजा कार्य में नहीं बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है। अगर घुवारा क्षेत्रीय समाज के लोग इन्हें बुलाते हैं तो वे भी दोषी होंगे। भविष्य में यदि कभी आरोपित लोगों को समाज से जुड़ना होगा तो इसी तरह समाज की बैठक जोड़कर ही निर्णय लिया जाएगा। लड़की के साथ शिष्य लापता, मुनि से की अभद्रता बता दें कि घुवारा में जैन मुनि विशांत सागर चातुर्मास कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ रह रहा एक शिष्य एक लड़की के साथ लापता हो गया है। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को सुबह प्रवास स्थल पर पहुंचकर जैन मुनि पर हमला कर दिया और अभद्रता करते हुए मारपीट की। इससे जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने थाने पर धरना दिया। इसके बाद सात आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई। इसके साथ ही जैन समाज के संगठनों ने रविवार को बैठक बुलाने का निर्णय लिया था।

सवारियों से भरी पिकअप पलटी, इसमें सवार सभी 13 श्रमिक घायल हुए। जिसमें चार की हालत नाजुक

ऋषिकेश देवप्रयाग थाना क्षेत्र में कोडियाला के समीप मुजफ्फरनगर के श्रमिकों से भरी पिकअप का ब्रेक फेल होने से वह पलट गई। इस दौरान पिकप में सवार सभी 13 श्रमिक घायल हुए। जिसमें चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स के लिए रेफर किया गया। जबकि अन्य श्रमिकों का ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी श्रमिक श्रीनगर में आयोजित एक भंडारे में काम गए करने गए थे। वापस मुजफ्फरनगर जाते समय तड़के यह हादसा हुआ। तोताघाटी में श्रमिकों से भरी एक पिकअप पलट गई देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4:45 बजे सूचना मिली कि कोडियाला से चार किलोमीटर पहले तोताघाटी में श्रमिकों से भरी एक पिकअप पलट गई है। इस दौरान पुलिस चौकी बछेलीखाल (तीन धारा) की टीम मौके पर पहुंची तो तोताघाटी में एक पिकअप सड़क पर पलटा हुआ मिला। जिसे चालक हनुमान चौक, सिविल लाइन जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी जावेद चला रहा था। पिकअप में सवार श्रमिक श्रीनगर के बंधन पैलेस में आयोजित एक भंडारे से काम करके वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जिसमें कुछ हलवाई और अन्य कामों के लिए गए श्रमिक सवार थे। पुलिस ने आनन-फानन में सभी श्रमिकों को पिकअप से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के सीएमएस डा. प्रदीप कुमार चंदोला ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मोहल्ला प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी चंद्रपाल, सोनू, रजत, और साजन को एम्स के लिए रेफर किया गया। अन्य नौ घायलों का ऋषिकेश चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सरकारी अस्पताल में भर्ती यह श्रमिक सरकारी अस्पताल में मोहल्ला कंपनीबाग जिला मुजफ्फरनगर निवासी चांद, मोहल्ला प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर राजकुमार, मोहल्ला कृष्णपुरी जिला मुजफ्फनगर निवासी रमन, मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी धर्मसिंह और मोहल्ला आबकारी जिला मुजफ्फरनगर राजकुमार का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा। जिसमें चांद और धर्मसिंह के हाथों में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि मुजफ्फरनगर निवासी सतबीर, अनुज, अंशुल और गौरी शंकर के मामूली चोट होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई। एम्स रेफर हुए श्रमिकों का हुआ आपरेशन एम्स में रेफर हुए श्रमिक रजत को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई। जबकि चंद्रपाल, सोनू और साजन के शरीर गंभीर चोट आने से एम्स के डाक्टरों ने उनका आपरेशन किया। वहीं पिकप चालक जावेद बाल-बाल बच गया। पुलिस ने उसे अपने बैठाया हुआ है। पिकअप मालिक के पहुंचने के बाद चालक को उनके सुुपुर्द किया जाएगा।   ढलान होने के कारण अनियंत्रित हुई पिकअप बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया तोताघाटी से पहले काफी खड़ी चढाई और बैंड है। जिससे वाहनों के ब्रेक गर्म हो जाते है। इसके बाद तोताघाटी के समीप ढ़लान होने के कारण वाहन की रफ्तार तेज हो जाती है और ऐसे में अक्सर वाहनों के ब्रेक फेल होने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार यहां ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस ने गिरफ्तार किये दो आरोपियों में से एक को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

मुंबई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई की एक अदालत ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने पुलिस को दूसरे आरोपी की उम्र निर्धारित करने के लिए अस्थि अस्थिकरण परीक्षण कराने का निर्देश दिया, क्योंकि उसने नाबालिग होने का दावा किया है। पुलिस को परीक्षण कराने के बाद दूसरे आरोपी को फिर से पेश करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद अदालत तय करेगी कि उसके खिलाफ कार्यवाही किशोर न्यायालय में की जाएगी या नियमित न्यायालय में। शनिवार को की गई थी हत्या इससे पहले पुलिस ने कथित हमलावरों को रविवार दोपहर अदालत में पेश किया, जिनकी पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। गौरतलब है कि अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी नेता सिद्दीकी (66) को मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने आरोपी दोनों की 14 दिनों की रिमांड मांगी और कहा कि उन्हें यह जांचने की जरूरत है कि क्या इसमें कोई अंतरराष्ट्रीय लिंक शामिल है। मारा गया व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूर्व मंत्री था। सुरक्षा के बावजूद हमलावर उसे गोली मारने में कामयाब रहे। ‘मंशा और मकसद का पता लगाने की जरूरत’ अभियोजन पक्ष ने कहा कि हमें अपराध के पीछे की मंशा और मकसद का पता लगाने की जरूरत है। सरकारी वकील गौतम गायकवाड़ ने अदालत को बताया कि पुलिस को यह जांचने की जरूरत है कि क्या गोलीबारी में कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल थी। दोनों आरोपियों की ओर से पेश हुए वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने दलील दी कि अपराध बहुत दुखद और निराशाजनक था, लेकिन आरोपियों की भूमिका साबित नहीं हुई है। वकील ने दलील दी कि हो सकता है कि उनकी (सिद्दीकी) हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई हो और दोनों आरोपियों को मामले में झूठा फंसाया गया हो।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में अवैध हथियारों सहित एक काबू, दिया था इस वारदात को अंजाम

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी हथियारों सहित काबू किया है। विवरण का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरजीत ठाकुर पुत्र वीर सिंह थाना नं. 15 भूपिंदर नगर, मकसूदां, जालंधर जो कि सब्जी मंडी मकसूदां में काम करता है ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया था कि 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे के करीब दुकान की नकदी लेकर जा रहा था। उसकी  स्कूटर पर एक बैग में 40,000 रुपये और एक खाता बुक थी। उसने बताया कि जब उसके मालिक पटेल नगर की ओर जा रहे थे तो तीन अज्ञात व्यक्ति वाहनों पर आए और एक व्यक्ति ने उसे पिस्तौल दिखाकर 40,000 लूट लिए। स्वपन शर्मा ने बताया कि एफ.आई.आर. नंबर 126 दिनांक 31.08.2024 अधीन 309(4), 3(5) बीएनएस थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में दर्ज की गई थी।       पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान राम जानकी नगर के पास शीतल नगर मकसूदां, जालंधर में छापेमारी की गई। जहां से एक आरोपी पंकज पुत्र शुकरदास को गिरफ्तार किया गया है। उससे 315 बोर का एक देसी कट्टा सहित 2 जिंदा रौंद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लूट की वारदात के समय पंकज का साथी आशू फरार है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किए जाएंगे।   

पंचायत चुनाव: पंजाब डीजीपी एक्शन में, कहा- छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए

जालंधर/चंडीगढ़ पंचायत चुनाव से पहले पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने डी.आई.जी. पटियाला रेंज, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के एस.एस.पी. समेत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। उन्होंने अधिकारियों को साफ कर दिया है कि छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। एफ.आ.आर. दर्ज करने में किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। यहां बता दें कि पंचायत चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। 15 को 13 हजार पंचायतों के लिए वोट पड़ेंगे। उसी दिन शाम को चुनाव नतीजे घोषित किये जाएंगे। शांतिपूर्वक चुनाव कराना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि अब तक कई जिलों में हत्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब डी.जी.पी. खुद सक्रिय हो गये हैं। वह राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक कासो ऑपरेशन भी किया है।   फील्ड में पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए, नाके लगाए जाएं डी.जी.पी. ने कहा कि इस समय उनका लक्ष्य शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव कराना है, इसलिए क्षेत्र में नाकाबंदी की जाए। इलाके में पुलिस की मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए। यदि कहीं भी झगड़ा होता है तो पुलिस तुरंत पहुंचे। इन सभी कार्यों के लिए पुलिस रिजर्व रखी जायेगी। इसी तरह से चुनाव की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा  स्नैचिंग, डकैती या जबरन वसूली कॉल या नशीली दवाओं के मामले जैसे छोटे-मोटे अपराध ही हैं। ये बातें लोगों को बहुत परेशान करती हैं। ऐसे में एस.एच.ओ., डी.एस.पी. और एस. एस.पी. की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यदि एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत गिरफ्तार मुलाजिम यदि जेल से बाहर हैं तो उनके विरूद्ध पुनः कार्यवाही की जाये। उनकी संपत्ति कुर्क की जानी चाहिए। लोगों से आने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet