LATEST NEWS

मोस्ट पॉपुलर फादर का खिताब मिला आर माधवन को

मुंबई, अभिनेता आर माधवन को हिंदी सिनेमा में मोस्ट पॉपुलर फादर का खिताब मिला है। यह सर्वे पिछले महीने देश के 10 राज्यों में किया गया था, और माधवन को सबसे प्रभावशाली पिता के रूप में पहचाना गया है। दर्शकों के बीच उनकी इस छवि को और भी मज़बूत बनाने वाली बात यह है कि माधवन अपने बेटे वेदांत के सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वेदांत, जो एक इंटरनेशनल स्विमर हैं, ने हाल ही में 48वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते, साथ ही मलेशियन ओपन में भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल भी जीते। ओलंपिक की तैयारी में मदद के लिए माधवन और उनकी पत्नी दुबई गए थे। माधवन ने हाल ही में अपने पान मसाला ब्रांड को एंडोर्स करने के प्रस्ताव को ठुकराया, जिससे उनके सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। इस निर्णय ने उनकी प्रतिष्ठा को एक जागरूक और जिम्मेदार सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में मजबूत किया है, यह दर्शाते हुए कि वह युवाओं को गलत संदेश देने से बचना चाहते हैं। काम के मोर्चे पर, माधवन के पास कई रोमांचक फिल्में हैं, जो उनके अभिनय कौशल को फिर से प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं। वह 2024 में ब्लॉकबस्टर फिल्म शैतान के साथ शुरुआत करेंगे, और इसके बाद ब्रिज, धुरंधर, दे दे प्यार दे 2 और शंकरन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, वह टेस्ट और अधीरष्टसाली जैसे तमिल प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे। आर माधवन का यह सफर उन्हें दर्शकों के दिलों में और भी खास बनाता है, और उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि आर माधवन अपनी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन शख्सियत के लिए उतने ही प्रसिद्ध हैं। उनके शानदार फ़िल्मोग्राफी और लगातार सफलताओं ने उन्हें हिंदी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण अभिनेता का दर्जा दिलाया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने वर्ष-2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से देश का एक प्रमुख औद्योगिक और निवेश स्थल बनने जा रहा है। हमारी निवेशक-अनुकूल नीतियों, विशाल औद्योगिक बुनियादी ढांचे और विभिन्न राज्यों से सम्पर्क की स्थिति से देश-विदेश के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश के लिये तैयार हुए हैं। राज्य सरकार की सक्रिय पहल, औद्योगिक विकास को गति देने वाली योजनाएँ और निवेशकों को आकर्षित करने सिंगल-विंडो सिस्टम जैसी सुविधाओं से प्रदेश को एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की पहल हुई है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास कर देश के महानगरों में रोड-शो और प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की जा रही हैं। इनमें उद्योगपतियों से हो रहे निरन्तर सम्पर्क से प्रदेश में निवेश का माहौल बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने वर्ष-2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रमुख रूप से माह फरवरी 2025 में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में होने जा रही है। इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम, निवेशकों के लिए अनंत संभावनाएं मध्यप्रदेश का औद्योगिक विकास सरकार की दूरदर्शी योजनाओं और नवीन बुनियादी ढांचे के विस्तार का परिणाम है। राज्य का 1.25 लाख एकड़ में फैला विशाल औद्योगिक भूमि बैंक, 112 विकसित औद्योगिक क्षेत्र और 14 नए ग्रीनफील्ड औद्योगिक क्षेत्रों के प्रस्ताव ने निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहाँ टेक्सटाइल, फार्मा, खाद्य प्र-संस्करण, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक क्लस्टर्स ने राज्य को निवेश के लिए एक समृद्ध स्थान बना दिया है। साथ ही राज्य के 7 स्मार्ट शहरों की परियोजना ने इसे डिजिटल और औद्योगिक प्रगति के मामले में और भी आकर्षक बना दिया है। प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए आवश्यक इकोसिस्टम उपलब्ध है। उद्योगों के लिए राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक की उपलब्धता है और औद्योगिक प्रयोजन के लिए प्रदेश में 1.25 लाख एकड़ से भी अधिक का लैंड बैंक उपलब्ध है। राज्य शासन द्वारा सेक्टर-फोकस्ड औद्योगिक क्षेत्र भी बनाये गए हैं। भोपाल एवं इंदौर में महिला उद्यमियों के लिए डेडिकेटेड पार्क स्थापित किये गए हैं। राज्य में तकनीकी, प्रबंधन एवं चिकित्सा क्षेत्र एवं स्किल डेवलपमेंट के लिये कई उत्कृष्ट कॉलेज हैं, जिसके कारण सभी क्षेत्रों के उद्योगों के लिए पर्याप्त संख्या में स्किल्ड वर्क फोर्स की उपलब्धता है। पिछले दो दशकों में राज्य में उद्योगों के माध्यम से 41 लाख नवीन रोज़गार के अवसर उत्पन्न हुए हैं एवं राज्य का अनएम्प्लॉयमेंट रेट काफी कम है। राज्य शासन द्वारा बुनियादी ढाँचे का निर्माण जैसे औद्योगिक क्षेत्र, सड़क, जल आपूर्ति, सिंचाई और 24X7 बिजली आपूर्ति इत्यादि जरूरतों पर खासा ध्यान दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पिछले दशक के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के लिये करीब 1.10 लाख करोड़ रूपये खर्च किये गये है। इसके फलस्वरूप पिछले दशक के दौरान मध्यप्रदेश में आर्थिक एवं सामाजिक विकास के रूप में सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है। कनेक्टिविटी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर औद्योगिक विकास के लिये महत्वपूर्ण पैमाना है। इसको ध्यान में रखते हुये राज्य शासन अटल प्रगति पथ (चंबल प्रोग्रेस-वे) पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रहा है, जिसके लिये भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। साथ ही नर्मदा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिये भूमि का चिन्हांकन एवं लैण्ड ट्रांसफर प्रक्रियाधीन है। राज्य में विभिन सेक्टरों की 350 से अधिक वृहद् इकाइयां एवं 26 लाख से अधिक MSME इकाइयां स्थापित हैं एवं पिछले दशक में इसमें काफी तेज़ी आई है। राज्य में 314 से अधिक इंडस्ट्रियल एरियाज हैं। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा क्षेत्र विशिष्ट औद्योगिक क्षेत्र भी बनाये गए हैं। राज्य में 10 फूड पार्क, 5 आईटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन, 2 स्पाइस पार्क, 2 प्लास्टिक पार्क, एक मेडिकल डिवाइस पार्क है, एक पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन है। राज्य शासन द्वारा EV पार्क, फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, गारमेंट यूनिट्स के लिए प्लग एंड प्ले जोन, सेमीकंडक्टर पार्क एवं नवीन आईटी पार्क स्थापित किये जा रहे हैं। राज्य में मेगा इकाइयों को कस्टमाइस्ड इंसेंटिव पैकेज की सुविधा भी दी जाती है।  

1814 करोड़ के ड्रग्स मामला: देशभर में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में एनसीबी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फर्नीचर फैक्ट्री में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने वाले तस्करों के तार देश के आधा दर्जन राज्यों के बड़े तस्करों से जुड़े हैं। मंदसौर के रहने वाले हरीश आंजना का राजस्थान निवासी दोस्त शोएब लाला ने प्रतापगढ़ जिले में सप्लाई का सेंटर बना रखा था। दो खेप माल भोपाल की फैक्ट्री में तैयार होकर प्रेमसुख पाटीदार के जरिए शोएब लाला तक हरीश आंजना पहुंचा भी चुका था। शोएब लाला प्रतापढ़ में बनाए गए सप्लाई सेंटर से देश के अन्य राज्यों में एमडी ड्रग्स की तस्करी करता था। यह खुलासा मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमसुख पाटीदार ने पूछताछ में किया है। इस खुलासे के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देशभर में ड्रग तस्करी के इस नेटवर्क के खिलाफ एक साथ छापेमारी की तैयारी में है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में फैले इस तस्कर गिरोह की लिंक को ध्वस्त करने के लिए एनसीबी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। हालांकि, यह कार्रवाई इतनी गोपनीय होगी कि किसी को भनक नहीं लगेगी। सान्याल बाने, अमित चतुर्वेदी ड्रग्स बनाने के बाद हरीश आंजना के जरिए ही खपाते थे। ड्रग्स खपाने की जिम्मेदारी हरीश आंजना की थी। वह प्रेमसुख पाटीदार और शोएब बाला जैसे दर्जन भर से अधिक बड़े तस्करों से सीधे संपर्क में था। यह गिरोह राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच बड़ा कारोबार करता था। एमडी ड्रग बनाने के लिए कच्चे सामान की खरीदी भी इन्हीं के बीच होती थी। राजस्थान पुलिस भी कार्रवाई में होगी शामिल एमडी ड्रग्स का कारखाना संचालित करने वाले आरोपियों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ में खुलासा होने के बाद इस कार्रवाई में राजस्थान पुलिस को भी शामिल किया जा रहा है। राज्य की इंटेलीजेंस को तस्करों के खिलाफ पुख्ता जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तस्कर गिरोह से जुड़े लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है, उनकी मिनट-टू-मिनट वॉचिंग हो रही है।   शोएब लाला की तलाश में एनसीबी आरोपियों से अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि शोएब लाला के पूरे राजस्थान में संपर्क हैं। वह राजस्थान और दूसरे राज्यों में तस्करों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। एनसीबी अब शोएब लाला की तलाश कर रही है, लेकिन वह फरार है। शोएब लाल के मुंबई, दिल्ली और पंजाब में जड़े जमा चुके अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों से संबंध होने की आशंका भी जताई जा रही है। एनसीबी इस दिशा में भी जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, एक सप्ताह पहले भोपाल के बगरोदा में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने  एमडी ड्रग्स बनाने का कारखाना पकड़ा था। यहां से 1814 करोड़ के करीब की एमडी ड्रग्स और उसे बनाने का कच्चा माल बरामद किया गया है। इस केस में नासिक निवासी सान्याल बाने, भोपाल निवासी अमित चतुर्वेदी, मंदसौर निवासी हरीश आंजना और प्रेमसुख पाटीदार गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

चेन स्नेचिंग करने वाली 10 महिला आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर नगर दुर्गा पूजा और रावण दहन के दौरान महिलाओ के गले से चैन स्नेचिंग करने वाली 10 महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी महिलाये कुसमी गैंग से जुडी है है। चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं का गिरोह अपने काम को बखूबी अंजाम दिया करती थी। अब जब इस समय पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल चल रहा था। तो गिरोह कि महिलाओं को अनुकूलता मिल गया। ऐसे समय के ही इंतजार में रहती थी यह महिलाएं भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर अनेकों महिलाओं के गले से बड़ी सफाई के साथ सोने की चेन गायब कर देती थी कुसमी गिरोह की महिलाएं। सीसीटीवी में कैद हुई घटना मामले में पत्थलगांव पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो इन महिला गिरोह के सदस्य की पूरी वारदात एक सीसीटीवी में कैद मिली। त्यौहार के दौरान भीड़ में शामिल आरोपित महिलाएं महिलाओ के गले से मंगलसूत्र,सोने की चैन और पर्स स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया करती थी। पत्थलगाँव के एसडीओपी धुर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार को दुर्गा विसर्जन और रावण दहन के दौरान चैन स्नेचिंग की सात घटनाएं सामने आई थी। इन सभी मामलों में अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की गई। घटना स्थल के आसपास का सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ महिलाए गोद में बच्चा लिए हुए चैन स्नेचिंग करते हुई नजर आई। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओ की पहचान कर 8 महिलाओ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। इनकी तलाशी लिए जाने पर चोरी किए गए दो मंगलसूत्र जब्त किया गया। आठ महिलाओं को हिरासत में ले दो पीछा कर पकड़ा एसडीओपी जायसवाल ने बताया कि भाग रही दो महिलाओ का पीछा कर उन्हें सरगुजा जिले के बतौली से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपित महिलाओ से चोरी के 10 मंगलसूत्र जब्त किए गए हैँ। आरोपितो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दी दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है, और देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 14 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसमें हल्के बादल छा सकते हैं और ठंड की शुरुआत होगी। बिहार का मौसम: बिहार में हालिया बारिश से राहत मिली है, और अब राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। अगले 4-5 दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। झारखंड का मौसम: झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रांची में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट होगी। पहाड़ी इलाकों में ठंड: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दी है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद, आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में और बारिश की संभावना है। बारिश की संभावना: IMD ने गोवा और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, और मेघालय में बारिश के आसार हैं, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भीतर सांसदों का एक ग्रुप जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा

ओटावा भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी ही पार्टी के सांसदों का उन पर भरोसा नहीं रहा है। कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भीतर सांसदों का एक ग्रुप जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है।  सूत्रों के हवाले से बताया है कि टोरंटो और मॉन्ट्रियल में हाल ही में हुए उप-चुनावों में हार के बाद असंतोष चरम पर पहुंच गया है, जिसके कारण असंतुष्ट सांसदों के बीच कई गुप्त बैठकें हुईं। ये सांसद प्रधानमंत्री पद से जस्टिन ट्रूडो को हटाना चाहते हैं और नेतृत्व में बदलाव के लिए कम-से-कम 20 नेताओं ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी साल जून महीने में टोरंटो-सेंट पॉल उपचुनाव में ट्रूडो की पार्टी आश्चर्यजनक हार हुई थी, जिसके बाद से ही उनकी पार्टी में जबरदस्त असंतोष पनप रहा है। संसद की वापसी के साथ यह अशांति और बढ़ गई और मॉन्ट्रियल उपचुनाव में हार के बाद और भी बढ़ गई। एशिया में हाल ही में हुए शिखर सम्मेलन में ट्रूडो और उनके चीफ ऑफ स्टाफ कैटी टेलफोर्ड की अनुपस्थिति ने निराश सांसदों को बैठक करने और आगे की रणनीति बनाने का मौका दे दिया। इससे पहले, टोरंटो स्टार के शुक्रवार के एक पुराने आर्टिकल में भी 52 वर्षीय ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए सार्वजनिक रूप से दबाव डालने की कोशिशों के बारे में विस्तार से बताया गया था। अखबार ने बताया कि कम-से-कम 30 से 40 सांसद एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। ट्रूडो पर दबाव बनाना चाहते हैं लिबरल पार्टी के सांसद हालांकि, आर्टिकल में बताई गई संख्या से असल आंकड़े कुछ कम हो सकते हैं। ट्रूडो की लिबरल पार्टी के पास कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में 153 सीटें हैं। असहमति जताने वाले नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित इस दस्तावेज को पारंपरिक पत्र के बजाए एक प्रतिज्ञा के रूप में बताया गया है, जिसका उद्देश्य ट्रूडो के इस्तीफे के लिए सांसदों से प्रतिबद्धता हासिल करना है, ताकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से विरोध होने पर एक बाध्यकारी समझौता बनाया जा सके। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले एक सांसद ने सीबीसी को बताया, “यह एक इंश्योरेंस पॉलिसी है। हमें पीएमओ से दबाव बढ़ने से पहले ही कार्रवाई करनी थी।” वहीं, कनाडा की ट्रेड मिनिस्टर मैरी एनजी, जो ट्रूडो के साथ लाओस से कनाडा वापस आ रही हैं, ने कहा कि वह सांसदों की योजना के बारे में पढ़कर निराश हैं, और उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। निज्जर की हत्या के बाद ट्रूडो ने उगला था जहर बता दें कि पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरीदप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत को लेकर काफी जहर उगला था। उन्होंने संसद में बोलते हुए इस हत्या का कनेक्शन भारत से कर दिया था। 18 जून, 2023 को कनाडा के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गइ्र थी। इसके बाद ट्रूडो ने इस हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाया। हालांकि, इसे तुरंत भारत ने खारिज कर दिया। इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़ गए थे। इस साल कनाडा की संसद ने निज्जर की हत्या के एक साल पूरे होने पर श्रद्धांजलि भी दी थी।

IRCTC मेन्यू में शामिल होगे छत्तीसगढ़ी व्यंजन

रायपुर  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अब यात्री छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुफ्त उठा सकेंगे। दरअसल रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को छत्तीसगढ़ी व्यंजन को अपने मैन्यू शामिल करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद आईआरसीटीसी ने प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा, चीला, मुंगौड़ी, बरा, गुल गुल भजिया, सोहारी, ठेठरी, खुरमी, चौसेला और लड्डू उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 130 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। अक्सर यात्रियों की शिकायत मिलती है कि रेलवे की खानपान सूची में यात्रियों को उनकी पसंद का नाश्ता और भोजन नहीं मिलता है। इस वजह से सफर के दौरान यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। पिछले महीने ही रेलवे अधिकारियों व छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ हुई बैठक में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को लंबी दूरी की ट्रेनों में उपलब्ध कराने की मांग उठी थी। व्यंजनों की सूची तैयार खानपान सेवा को बेहतर बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सांसदों और यात्रियों की मांग के आधार पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की सूची तैयार की है। अधिकारियों के मुताबिक जिन ट्रेनों में खानपान के पैसे टिकट में ही शामिल रहते हैं उनमें कीमत में बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। सूची के आधार पर दिए जाने वाले खानपान एवं ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री की अनुमति रहेगी। इनके दाम एमआरपी से अधिक नहीं होंगे। वहीं सबसे अधिक बिकने वाले जनता भोजन के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। मधुमेह रोगियों एवं शिशु आहार भी मांग पर ट्रेन में ही उपलब्ध कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ी व्यंजन नहीं मिलने पर होगी जांच ट्रेनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन यात्रियों को मिल रहा है या नहीं? इसके लिए रेलवे ने इसकी जांच के लिए टीम गठित की है। रेलवे की यह टीम सभी ट्रेनों में परोसे जा रहे व्यंजनों की जांच करेगी। इस दौरान अधिकारियों को यदि छत्तीसगढ़ में यहां के यात्रियों की पसंद के हिसाब से छत्तीसगढ़ी व्यंजन नहीं मिला तो रेलवे आईआरसीटीसी पर कार्रवाई भी करेगा। गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाने लगती है भीड़ रायपुर के आंबेडकर चौक स्थित गढ़कलेवा में महिलाओं द्वारा तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, गुल गुल भजिया, सोहारी, ठेठरी, खुरमी,चौसेला,कढ़ी चावल, स्पेशल छत्तीसगढ़ी थाली, भजिया, आलू गुंडा आदि का स्वाद चखने के लिए रोज सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। यहां पर इन व्यंजनों की अच्छी खासी मांग है। रायपुर स्टेशन पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन की मांग लंबे समय से चल रही थी। केंद्र सरकार की योजना वन स्टाल वन प्रोडक्ट के तहत रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक और पांच पर स्टाल लगाकर इसकी शुरुआत की गई थी। इस स्टाल में यात्रियों को चीला, फरा, गुल गुल भजिया, सोहारी, ठेठरी, खुरमी सहित कई व्यंजन मिल रहे थे। लेकिन यह स्टाल करीब दो महीने संचालित होने के बाद बंद हो गया।

प्रदर्शन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन का आज 10वें दिन, डॉक्टर अनुस्तूप मुखर्जी की बिगड़ी तबीयत

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अनशन पर बैठे डॉक्टर अनुस्तूप मुखर्जी को पेट दर्द के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन रविवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी को शनिवार देर रात कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया। वह पिछले 48 घंटों में अस्पताल में भर्ती होने वाले तीसरे जूनियर डॉक्टर हैं। मुखर्जी से पहले डॉ. अनिकेत महतो और डॉ. आलोक वर्मा क्रमशः आरजी कर अस्पताल और नॉर्थ बंगाल मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले डॉक्टर्स 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया, जिसमें महिला डॉक्टर की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा और सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी शामिल है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को हटाने की भी मांग की है। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल, कल्याणी के लगभग 77 डॉक्टरों ने रविवार को जूनियर डॉक्टरों की मांगें नहीं माने जाने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दी। 8 सरकारी अस्पतालों से जुड़े सैकड़ों सीनियर डॉक्टर, शिक्षक और प्रोफेसर पहले ही जूनियरों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए सामूहिक इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। समूहों में वे एस्प्लेनेड में प्रदर्शनकारियों के साथ प्रतीकात्मक उपवास में भी शामिल हुए हैं।   विरोध प्रदर्शन पर बंगाल सरकार का क्या कहना पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे का कोई कानूनी मूल्य नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने राज्य सचिवालय नबन्ना में कहा, ‘इन सामूहिक इस्तीफों का कोई कानूनी मूल्य नहीं है। इस्तीफा नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विशिष्ट सेवा नियमों के संदर्भ में चर्चा का विषय है। अगर कोई व्यक्ति सरकारी सेवा से इस्तीफा देना चाहता है, तो दिए गए सेवा नियमों के अनुसार व्यक्ति को नियोक्ता को लिखना होगा। इस तरह के सामान्य पत्र की कोई कानूनी मान्यता नहीं है।’ इस बीच, शहर के 4 और निजी अस्पतालों (बीएम बिड़ला, वुडलैंड्स, पीयरलेस और कोठारी) के डॉक्टरों ने आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की मांगों के समर्थन में सोमवार और मंगलवार को गैर-जरूरी सेवाओं से दूर रहने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति को छोड़कर बाहरी सहित सभी गैर-आपातकालीन कार्य इन 2 दिनों में नहीं होंगे और भविष्य की कार्रवाई पर 15 अक्टूबर को निर्णय लिया जाएगा।

भंडारण की गुणवत्ता और वजन में गड़बड़ी के लिए अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई : खाद्य मंत्री

रायपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक में छत्‍तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गोदामों में भंडारण की गुणवत्ता और वजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसी कोई अनियमितता पाई जाती है, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मंत्री ने राशन दुकानों का भी निरीक्षण करने का आदेश दिया है ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सके। धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ सकता है धान उपार्जन नीति पर भी जोर दिया जा रहा है। इस नीति को तैयार कर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। संभावना है कि इस बार धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। नई नीति में धान एवं मक्का के समर्थन मूल्य, उपार्जन की अवधि, प्रति एकड़ खरीदी का निर्धारण, और बायोमैट्रिक प्रणाली के आधार पर खरीदी प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नापतौल उपकरणों में सुधार के निर्देश धान खरीदी की तैयारी के तहत राज्य सरकार 15 नवंबर से इस प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बारदाने की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर, और नापतौल उपकरणों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसानों से इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए कि उनके धान का सही तरीके से नापतौल नहीं हो रहा है या उनसे अधिक धान लिया जा रहा है। राशनकार्ड सत्यापन जल्द पूरा हो राशनकार्ड सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। हाल के दिनों में इस प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

जेजे अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात के खिलाफ अपने विचार रखे थे, HC ने दे दी 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने 14 साल की एक रेप पीड़िता को मेडिकल बोर्ड के ओपीनियन के खिलाफ 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दे दी है। जेजे अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात के खिलाफ अपने विचार रखे थे। जस्टिस सारंग कोटवाल और नीला गोखले की बेंच ने कहा, पीड़िता की सुरक्षा और इच्छा किसी अन्य चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। बता दें कि पीड़िता की प्रेग्नेंसी 24 सप्ताह की सीमा को पार कर चुकी थी। इसके बाद पीड़िता की मां ने हाई कोर्ट का रुख किया। पीड़िता के मां-बाप दिहाड़ी मजदूर हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि एक जानने वाले शख्स ने ही जुलाई में उसके साथ रेप किया था। 1 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया था। उस वर्क वह 27 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी। 9 अक्टूबर को डॉक्टरों के बोर्ड ने पाया कि 19.1 हफ्ते के बाद भ्रूण में कोई समस्या नहीं थी। बोर्ड ने कहा कि अगर नाबालिग का गर्भपात किया जाता है तो उसके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ऐसे में फिजिकली और मेंटली फिट रहने के लिए गर्भपात करवाना सही नहीं है। वहीं पीड़िता की मां के वकील ने कोर्ट में कहा कि प्रेग्नेंसी पूरी होने में अभी 8 से 9 सप्ताह का वक्त है। ऐसे में संभव है कि बच्चा स्वस्थ और जीवित पैदा हो। उन्होंने पैदा होने वाले बच्चे को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उसके स्वस्थ्य रहने की भी संभावना कम है। जजों ने इस बात पर गौर किया। कोर्ट ने कहा कि अगर प्रेग्नेंसी बनाए रखने से पीड़िता के स्वास्थ्य को खतरा है तो गर्भपात सही है। कोर्ट ने यह भी देखा कि पीड़िता गरीब परिवार से है और अभी बच्चे की परवरिश भी उसके लिए मुश्किल काम है। ऐसे में वह भी गर्भपात करवाने के ही पक्ष में है। जजों ने कहा, पीड़िता की सुरक्षा सबसे बड़ा निर्णायक बिंदु है। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी निर्देश दिए हैं कि अगर बच्चा जिंदा पैदा होता है तो उसकी परवरिश का इंतजाम किया जाए और फिर किसी को गोद दे दिया जाए।

मंडियों में धान की खरीद न होने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम, चक्का जाम से लोग परेशान

चंडीगढ़ धान खरीद को लेकर किसानों ने पूरे पंजाब में अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। कहीं हाईवे जाम किया तो कहीं रेल की पटरियों पर बैठकर अपना रोष प्रदर्शन किया। उड़मुड़ टांडा में जालंधर-जम्मू हाईवे जाम कर के दोआबा किसान कमेटी पंजाब ने धान की खरीद सही ढंग से करने की आवाज उठाई। जत्थेबंदी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान और महासचिव पृथपाल सिंह गुराया के नेतृत्व में दानामंडी आढ़ती एसोसिएशन, शैलर मालिकों और मजदूरों ने मिलकर पंजाब तथा केंद्र सरकार के खिलाफ बिजली घर चौक नजदीक करीब 12 बजे सड़क जाम कर रोष प्रदर्शन किया। घड़ी। इस मौके पर प्रधान चौहान ने कहा कि वह दोनों सरकारों से बार-बार अपील कर रहे हैं कि धान की सरकारी खरीद लगातार की जाए। लेकिन जब भी एसकेएम पंजाब चंडीगढ़ जाकर संघर्ष का आह्वान करता है, फिर खरीद शुरू होती है बाद में फिर से बंद कर दी जाती है। नहीं हुई धान खरीद उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि 15 दिन का सीजन लगभग खत्म हो चुका है, जबकि खरीद नहीं हुई है और उठान की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि इसके उलट सरकार किसानों मज़दूरों आढ़ती तथा शेलर मालिकों को धोखा दे रही है। किसान किसान मंडियों में खराब हो रहे हैं। उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान से अपील की कि वह दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बातचीत कर इस मुद्दे का तुरंत समाधान निकालें। जालंधर में हाईवे जाम संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से धान खरीद के चलते रविवार को पूरे पंजाब में 12 बजे से 3 बजे तक सड़क जाम और धरने दिया गया, वहीं धर्मकोट में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मोगा जालंधर नेशनल हाईवे पर धरना दिया और हाईवे को जाम कर दिया। किसानों ने हाईवे और रेल ट्रैक किया जाम गुरदासपुर और बटाला में भी मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को किसानों ने गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अमृतसर-पठानकोट हाईवे जाम कर धरना दिया। इसके अलावा बटाला में रेलवे ट्रैक पर 12.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक धरना लगाया गया। किसानों के धरने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बटाला में धरने के कारण दिल्ली-पठानकोट और अमृतसर-कादियां ट्रेन रद करनी पड़ी। गुरदासपुर में हाइवे जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बसों में सवार यात्रियों को पैदल ही शहर की तरफ जाने के लिए विवश होना पड़ा, जिसके चलते वे किसानों को कोसते देखे गए। गौर हो कि जिले में लगभग आधी मंडियों में अब तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों में गुस्सा है। यात्री गुरमेज सिंह ने बताया कि वे अमृतसर से पठानकोट जाने के लिए बस में सवार हुए थे। बब्बरी बाइपास पहुंचने पर पता चला कि किसानों ने धरना लगा दिया है। अब पैदल ही बस स्टैंड की तरफ जाना पड़ रहा है ताकि आगे जाने के लिए बस पकड़ी जा सके। किसान यूनियनों का चब्बेवाल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर धरना कस्बा चब्बेवाल एवं जियाण मंडी के समीप चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर किसानों ने जाम लगा दिया। जाम के दौरान धरना स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसान निर्मल सिंह भीलोवाल एवं किसान परमजीत सिंह पम्मा भीलोवाल ने बताया कि धान की खरीद के संबंध में जो आज दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक पंजाब बंद का संदेश था उसी के समर्थन में रविवार यहां चब्बेवाल मुख्य मार्ग पर धरना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शैलर मालिक यदि सरकार से धान नहीं लेना चाह रहे तो इसका मतलब है कि सरकार का शैलर मालिकों के साथ तालमेल सही नहीं है और किसान इसके लिए पंजाब सरकार को दोषी मानते हैं। किसान संगठनों ने दिया धरना फरीदकोट, जैतो और कोटकपूरा में भी शैलर मालिकों व आढ़तियों की चल रही हड़ताल के चलते मंडियों में धान की खरीद में आ रही परेशानी के चलते किसान संगठनों, शैलर मालिकों, आढ़तियों व मजदूर संगठनों द्वारा संयुक्त तौर पर फरीदकोट में सादिक चौक पर धरना देकर तीन घंटे तक रोड जाम किया गया। उल्लेखनीय है कि शैलर मालिकों और सरकार के बीच धान को लेकर सहमति न बन पाने और अपनी मांग को लेकर आढ़तियों की हड़ताल के कारण मंडियों से धान की फसल का की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से नहीं चल पा रही है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सादिक चौक में सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कौमी किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदर सिंह गोलेवाला, क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भुपिंदर सिंह चहल, बीकेयू डकौंदा के जोरा सिंह भाणा, कुल हिंद किसान सभा के सुखजिंदर सिंह सहित अन्य किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार व केंद्र सरकार द्वारा शैलरों में पड़े चावल को न उठाने के कारण यह पूरी समस्या पैदा हुई है।

पूर्व पार्षद को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी और 2 बेटों ने 2 भाइयों को दी थी 40 लाख सुपारी

उज्जैन उज्जैन के वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ कलीम की शुक्रवार तड़के 5 बजे घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का प्रयास 4 अक्तूबर से किया जा रहा था। जिसका षड़यंत्र गुड्डू की पत्नी निलोफर, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटू और 13 साल से बेदखल छोटे बेटे दानिश ने पूर्व पार्षद की साली के दामाद इमरान के साथ रचा था। हत्या के लिये वजीर पार्क कॉलोनी में रहने वाले 2 सगे भाइयों सोहराब और जावेद को षडयंत्र में शामिल किया गया, जिन्हें 40 लाख देने की बात कहीं गई थी। आसिफ ने कुछ राशि भाइयों को खर्च के लिये दी थी। शेष राशि काम होने के बाद देने की बात कही गई थी। नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अब तक यहीं सामने आया है कि प्रापर्टी विवाद के चलते पूरी घटना का अंजाम दिया गया है। मामले में पत्नी निलोफर, पुत्र आसिफ, रिश्तेदार इमरान और जावेद को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। सोहराब और दानिश फरार हैं। जिनकी तलाश में इंदौर आजादनगर में दबिश दी गई थी, लेकिन दोनों गिरफ्त में नहीं आ सके। दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास एक टीम लगातार कर रही है। मार्निंग वॉक पर करना चाहते थे हत्या हत्या की साजिश रच चुके परिवार ने गुड्डू कलीम की हत्या मार्निंग वॉक पर करने की योजना बनाई थी। 4 अक्तूबर को उसी मकसद से रूचिश्री गार्डन के सामने गुड्डू पर तीन गोलियां चलाई गई थी, लेकिन उस वक्त तीनों फायर मिस हो गये थे और गुड्डू का जान बचाने के प्रयास में हाथ टूट गया था। घटना के बाद जब वह घर पहुंचा तो परिवार ने उसे आभास नहीं होने दिया कि उन्होंने गोली चलवाई है। गोली चलाने के दौरान बिना नंबर की काली फिल्म लगी कार का उपयोग किया गया था। गुड्डू ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मार्निंग वॉक के दौरान कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा उसकी रैकी करना पुलिस को बताया था। इमरान की जुबा खुली इसलिए पत्नी और बेटों ने कर डाली हत्या गुड्डू उर्फ कलीम पर चली गोली के बाद 7 अक्तूबर को नीलगंगा पुलिस को शिकायती आवेदन दिया गया था। जांच के बाद 9 अक्तूबर को हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया और कार की तलाश शुरू की गई। इंदौर के छावनी से इमरान उर्फ अभिषेक खान को हिरासत में लिया। जो गुड्डू की साली का दामाद था। इमरान के हिरासत में आने का पता चलते ही पत्नी और बेटे ने हत्या करना तय कर लिया, पत्नी ने इंदौर में रहने वाले छोटे बेटे दानिश और सोहराब को गुरूवार-शुक्रवार रात ही घर बुलाया। योजना के अनुसार दरवाजे खुले रखे गये। दोनों घर में घुसे और दानिश ने 12 बोर की बंदूक से कनपटी पर गोली मार दी। कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस हत्या में उपयोग की गई 12 बोर की बंदूक लायसेंसी होना सामने आई। जो संभवत: गुड्डू की बताई जा रही है। उसकी बंदूक से ही उसका भेजा बेडरूम में सोते वक्त उड़ाया गया था। हत्या के बाद बंदूक मृतक का छोटा बेटा दानिश अपने साथ लेकर भागा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है। दानिश और उसके साथ आया सोहराब हत्या के लिये कैसे घर तक आये थे और हत्या के बाद किस वाहन से भागे है। दोनों की तलाश के लिये आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है।

गुजरात में कैदी ने पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली

हिम्मतनगर गुजरात में नाबालिग से रेप करने के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे। गुजरात में एक विचाराधीन कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 24 साल के एक विचाराधीन कैदी ने गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर उप जेल में एक बैरक के शौचालय में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार सुबह हुई और बाद में दिन में हिम्मतनगर बी-डिवीजन पुलिस थाने की स्टेशन डायरी में यह घटना दर्ज की गई। हिम्मतनगर जिला कारागार के जिला जेल अधीक्षक जेजी चावड़ा ने कहा कि विपुल मथासुलिया ने शनिवार सुबह बैरक की पहली मंजिल पर शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। उस समय अन्य कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे। मथासुलिया पर एक नाबालिग से बलात्कार करने का आरोप था। उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि वह जुलाई से उप जेल में बंद था। अधिकारी ने कहा कि मथासुलिया द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए अहमदाबाद भेजा गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

फिल्म ‘विजय 69’ में एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी

मुंबई, बालीवुड फिल्म ‘विजय 69’ एक 69 वर्षीय ट्रायथलीट की कहानी को प्रस्तुत करती है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक बुजुर्ग व्यक्ति सामाजिक अपेक्षाओं को चुनौती देते हुए ट्रायथलॉन के लिए प्रशिक्षण लेता है, और यह संदेश देती है कि उम्र कोई भी हो, महानता की संभावनाएं असीम होती हैं।यह ट्रायथलीट उम्र की सीमाओं को तोड़कर अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। इस फिल्म में हास्य और भावनाओं का अद्भुत मिश्रण है, और यह उन रिश्तों को भी उजागर करती है जो हमें सहारा देते हैं। अभिनेता अनुपम खेर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर इस बेहतरीन कहानी के अनुभव को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने लेखक और निर्देशक अक्षय रॉय और निर्माता मनीष शर्मा तथा यशराज फिल्म्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया।यह फिल्म अक्षय रॉय द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है, और यह नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बीच बनी चौथी फिल्म है, जिसमें पहले ‘द रेलवे मेन’, ‘द रोमांटिक्स’ और ‘महाराज’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुपम खेर ने एक इवेंट में साझा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तैराकी सीखी और शूटिंग के दौरान उन्हें कंधे में चोट भी लगी। उन्होंने कहा, जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी, तब मुझे तैरना नहीं आता था। मैंने पिछले साल तैरना सीखा, और यह मेरी बड़ी उपलब्धियों में से एक है।  

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दशहरा मिलन उत्सव में 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को रोजगारपरक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सम्पन्न मध्यप्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का आज शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज की इकाइयों से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार बेरोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव आज उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउण्ड में दशहरा मिलन उत्सव एवं 658 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाओं के भूमि-पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी, श्री उमेशनाथ जी महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री तेजबहादुर सिंह चौहान, श्री जितेन्द्र पंड्या, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री विवेक जोशी सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च सिंहस्थ मेला आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। इसके लिये अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नम्बर वन बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में निवेशकों को लाने एवं निवेश बढ़ाने के लिये 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उज्जैन संभाग से प्रारम्भ हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रंखला में अब 23 अक्टूबर को रीवा में कॉन्क्लेव होने वाली है। इसके बाद शहडोल, नर्मदापुरम संभाग में भी रीजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। आगामी वर्ष के फरवरी माह में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसमें विश्वभर से निवेशक आमंत्रित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्ति-सम्पन्न एवं सामर्थ्यशाली देश बनने के साथ ही विकास के समुच्चय में सर्वोच्च स्थान भी हासिल कर रहा है। हमारी सनातन परम्परा में देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों ने शास्त्र एवं शस्त्र के साथ दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारा देश शान्तिपूर्ण देश है, पर जरूरत पड़ने पर शास्त्र के साथ ही शस्त्र उठाना भी बखूबी जानता है। थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना को शक्ति सम्पन्न बनाते हुए सम्पूर्ण विश्व के मोर्चे पर आज प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जायेगा। आगामी सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और अधिक सुगम बनाने के लिये सदावल में हेलीपेड का निर्माण भी किया जायेगा। इसी प्रकार सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जायेगा, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ है। केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग का भी आज भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों को फोरलेन किया जायेगा, जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे। विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग “लोक निर्माण से लोक कल्याण’’ के ध्येय वाक्य के साथ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। विकास कार्यों से उज्जैन बेहतर सड़कों के साथ सामाजिक और आर्थिक ऊंचाइयों पर भी पहुंचेगा। विकास का ‘मोहन मॉडल’ प्रदेश की उन्नति के साथ जन-कल्याण के मार्ग भी खोल रहा हैं। प्रदेश में विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन धार्मिक नगरी के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकपथ एप का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अब सड़कों के क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्राप्त शिकायतों का 7 दिन के अंदर संबंधित क्षेत्र के विभागीय अधिकारी द्वारा निराकरण किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि 3 से 4 महीने के अंदर अभी तक प्राप्त शिकायतों में से 95% से अधिक का निराकरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन को 658 करोड़ से अधिक की राशि की सौगातें आज दी गई है, जो उज्जैन के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से 658 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड उज्जैन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य  से उज्जैन में 658 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से 225.96 करोड़ की लागत से हरीफाटक-लालपुल-मुल्लापूरा फोरलेन मार्ग शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी, 2 नग 2 लेन आरओबी और शिप्रा पर 2 लेन ब्रिज सहित फोरलेन मार्ग, 67.69 करोड़ की लागत से उज्जैन बड़नगर बाईपास टू-लेन मार्ग निर्माण कार्य (एनएच 148 का छूटा हुआ भाग), 22.61 करोड़ की लागत से बडावदा कलसी नागदा से दोत्रु मार्ग का निर्माण, 31.88 करोड़ की लागत से नागदा गिद्धगढ़ विदखेड़ा मोकड़ी मार्ग, 35.65 करोड़ की लागत से तपोभूमि से … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet