LATEST NEWS

रूस में मध्य प्रदेश की एमबीबीएस छात्रा की मौत, मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन, लाया जायेगा शव वापस

भोपाल रूस में सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश की रहने वाली एमबीबीएस छात्रा की मौत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर वापस लाया जाएगा। छात्रा के परिवार ने प्रदेश सरकार से अंतिम संस्कार के लिए शव वापस लाने की अपील की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शव वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने राज्य गृह विभाग को निर्देश दिया है कि वह केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने और शव लाने का अनुरोध करे। उन्होंने बताया कि विभाग ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर आवश्यक सहायता मांगी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम मोहन यादव ने लिखा, “मध्य प्रदेश सरकार ने रूस में अध्ययन कर रही कुमारी सृष्टि शर्मा के शव को भारत वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।” परिवार के सदस्यों के अनुसार छात्रा के साथ यह दुखद घटना तब घटी जब कार का टायर अचानक गाड़ी से अलग हो गया, जिससे खिड़की खुल गई और छात्रा जमीन पर गिर गई। कार ने गिरने के बाद उसे कई मीटर तक घसीटा जिससे उसके सिर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित ने कार से सफर करने के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। दुर्घटना में ड्राइवर और कार में बैठे अन्य मेडिकल छात्र सुरक्षित बच गए। सृष्टि रूस के उफा में बश्किर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी।  

बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत लगभग हाउस फुल, तो दुर्ग-विशाखापट्नम में नहीं मिल रहे यात्री

रायपुर छत्तीसगढ़ में दो वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत लगभग हाउस फुल चल रही है. इस ट्रेन का परिचालन मात्र 8 कोच के साथ किया जा रहा है. ऐसे में बर्थ की संख्या भी कम है. हालात यह है कि ट्रेन की एक्यूपेसी 117 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. मतलब कई दिन तो ट्रेन में वेटिंग लिस्ट चलती है. दूसरी तरफ दुर्ग विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 16 कोच के साथ किया जा रहा है. इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री नहीं मिल रहे है. लगभग पूरी ट्रेन खाली रहती है. बताया जा रहा है कि 83 प्रतिशत बर्थ खाली जा रही है. ऐसे में रेलवे को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे अब इन दोनों वंदे भारत ट्रेन के रैकों की बदला-बदली करने पर विचार कर रहा है. मतलब दुर्ग-विशाखापट्नम ट्रेन के 16 रैक को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन के 8 रैंक के साथ बदला जाएगा. इसका सीधा लाभ बिलासपुर-नागपुर बंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा. ट्रेन में पर्याप्त बर्थ होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलेगी. दूसरी दुर्ग- विशाखापट्नम वंदे भारत को 8 रैंक के साथ चलाने पर एक्यूपेसी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी. मतलब ट्रेन की 50 प्रतिशत से ज्यादा बर्थ में यात्री नजर आएंगे. रैकों के एक्सचेंज का फायदा रेलवे को भी है. रैंकों की अदला-बदला से रेलवे को अपने नुकसान की भरपाई करने में मद्द मिलेगी. ट्रेनों का बदल सकता है टाइम-टेबल दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन की लगभग खाली चल रही है. ऐसे में रेलवे दूसरे विकल्प पर भी विचार कर रही है. दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.13 बजे रायपुर पहुंची है. इसके करीब 2 घंटे बाद बिलासपुर-नागपुर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8.01 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है. रेलवे इन दोनों ट्रेनों के टाइम टेबल में परिवर्तन करना चाहती है. मतलब बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन के रायपुर पहुंचे के 5 मिनट बाद दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत ट्रेन रायपुर पहुंचे. इससे बिलासपुर के यात्रियों को विशाखापट्नम तक के लिए वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी. दूसरी तरफ दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग हाउस फुल चलने लगेगी.

चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिगों के साथ अमानवीय कृत्य

छतरपुर छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन नाबालिगों के साथ भीड़ द्वारा अमानवीय कृत्य किया गया है। भीड़ द्वारा नाबालिगों को रस्सी से बांधकर जुलूस निकालते हुए थाने ले गए। बताया गया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए इन नाबालिगों के साथ मारपीट भी गई। लोगों ने बताया कि काफी समय से नगर की सब्जी मंडी में लोगों के साथ जेब कटने, मोबाइल चोरी की घटना हो रही थी। इन नाबालिगों को जेब कटने के आरोप में मौके से ही पकड़ा गया है, जिस पर इनको बांधकर थाने ले गए। आरोप हैं कि ये तीनों नाबालिक बाइक से नगर में चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे। हाथ जोड़ कर माफी मांगते रहे बच्चे वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग बच्चे लोगों से जान बख्शने की गुहार लगा रहे हैं। हाथ जोड़कर माफ़ी मांग रहे हैं लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। वे उन्हें जानवरों की तरह लगातार पीटते रहे। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल फिलहाल पुलिस ने नाबालिग बच्चों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेटे गोपाल राणा ने बसपा-इनेलो की टिकट पर असंध विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हरा चुनाव तो पिता का हुआ निधन

हरियाणा हरियाणा बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पानीपत राजपूत सभा के अध्यक्ष नरेंद्र राणा का हुआ निधन। उनके बेटे गोपाल राणा ने बसपा-इनेलो की टिकट पर असंध विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद नरेंद्र राणा को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान वह अपने बेटे गोपाल राणा के समर्थन में वोट की अपील करते नजर आए थे। उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बता दें कि नरेंद्र राणा कई महीनों से बीमार थे। चुनाव हारने के बाद गोपाल राणा ने सोशल मीडिया पर लिखा- अगर मैं चुनाव जीत जाता तो शायद आज मेरे पिता ठीक होते। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव ददलाना में किया गया। उनके निधन पर राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ उनके चाहने वालों ने गहरा दुख व्यक्त किया।   गोपाल राणा ने 2 दिन पहले किया था पोस्ट नरेंद्र राणा के बेटे गोपाल राणा ने 8 अक्टूबर को असंध विधानसभा चुनाव हारने के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने लिखा था कि आज चुनाव गोपाल राणा नहीं बल्कि बेटा हारा है। मैं अपने पिता के सपने के लिए लड़ रहा था। जनता ने आशीर्वाद दिया लेकिन मैं सरकारी सिस्टम से हार गया। गोपाल ने लिखा- जैसे ही पापा को हार की खबर मिली, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मैं सोच रहा था कि क्या पता मेरी जीत से पापा ठीक हो जाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, मैं सिस्टम का शिकार हो गया, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में किसी के साथ अन्याय न हो। टिकट न मिलने के कारण ब्रेन हेमरेज हुआ पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी को टिकट न मिलने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके कारण 73 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। चुनाव से पहले एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इसी बीच कांग्रेस ने करण दलाल को टिकट दे दिया। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। सुभाष चौधरी की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनका एक बेटा अमरजीत और एक बेटी सविता है। दोनों की शादी हो चुकी है। बेटी पहले प्रिंसिपल थी, लेकिन शादी के बाद उसने नौकरी छोड़ दी।

देशभर में जल रहा था रावण, कैथल में जलीं एक ही परिवार की 8 चिताएं, पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा

कैथल कल दशहरे के दिन मुंदडी गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर में हुए हादसे ने पूरे जिले को झझकोर कर कर रख दिया है। एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद गांव में किसी के भी घर में चूल्हा नहीं जला, सभी ग्रामीण अपने दुकान व काम धंधे छोड़कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाने पहुंचे। परिवार के आठ सदस्यों की एक साथ चिताएं जलाई गई। जिसके बाद गांव में चारों ओर मातम की चीख और पुकार ही सुनाई दी। मृतकों के आवास पर ढांढस बंधाने पहुंचने वाले प्रत्येक की आंखें नम थी। गांव में सभी ने अपनी दुकान से लेकर अन्य संस्थान तक सभी बंद रखे, यहां तक की गांव के मंदिर में भगवान की आरती भी नहीं हुई। गंभीर हादसे में हुई 8 मौतों के कारण  सवाल उठता है कि आखिर इन आठ सदस्यों की मौत का जिम्मेवार कौन है? गांव में पसरा मातम, नहीं जला चूल्हा गांव में एक साथ एक ही परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत की घटना ने जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। गांव में हादसे के कारण दशहरे के पर्व की सभी खुशियां मातम में बदल गई। पूरे गांव में किसी के भी घर चूल्हा नहीं जला। पूरे गांव के लोग उनके निवास पर शोत संतप्त थे। ग्रामीणों ने अपने काम धंधे छोड़ मृतक परिवार के परिजनों का ढांढस बंधाया। सभी ने अपनी दुकान से लेकर अन्य संस्थान तक सभी बंद कर दिए। यहां तक की गांव के मंदिर में भगवान की आरती भी नहीं की गई। विधायक ने दिया अर्थी को कंधा घटना की सूचना मिलते ही पुंडरी के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सतपाल जाम्बा सहित अन्य पार्टियों के कई नेता गांव में पहुंचे। जहां विधायक सतपाल ने मृतकों की अर्थियों को अपना कांधा दिया। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, पूर्व आजाद प्रत्याशी सतबीर भाना सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर तरह की संभव सहायता करने की भी बात कही। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक कर्मजीत उर्फ काला ने करीब एक माह पहले ही यह अल्टो गाड़ी खरीदी थी। ऐसे में लोग गाड़ी को अपशगुन मान रहा है जिस कारण पूरा परिवार मौत के आगोश में समां गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अल्टो गाड़ी पांच सीटर होती है। कर्मजीत को उसमें 9 सदस्य नहीं बैठाने चाहिए थे। इस जगह पर पहले भी कई हो चुके हैं हादसे इससे पूर्व भी इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले इसी स्थान पर कैथल के हुड्डा 20 सेक्टर के एक युवक की गाड़ी नहर में गिरी थी। उसम समय समाजसेवी राजू डोहर ने खुद नहर के अंदर जाकर गाड़ी को रस्सियों से बाहर निकाला था परन्तु गाड़ी चालक की मौत हो गई थी। उस समय लोगों ने सिंचाई विभाग से यहां पर सीमेंट की दीवार या लोहे की ग्रिल लगाने की मांग की थी लेकिन विभाग द्वारा अभी तक यह कार्य नहीं किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि यहां पर लोहे की ग्रिल या दीवार होती तो शायद परिवार के 8 लोगों की जान बच सकती थी।

भारत की असली परीक्षा आज, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हर हाल में जीतना होगा

शारजाह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 18वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के महामुकाबला खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया विजय रथ पर सवार है। वह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच जीत चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारतीय टीम पहला मैच न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वह वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के खिलाफ उसे आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। भारत को करना होगा चमत्कार भातरीय महिला टीम अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 61 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हरा देती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ( अगर भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए।) बैशाखी के सहारे स्टेडियम पहुंची एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान एलिसा हीली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था। भारत के खिलाफ मैच से पहले वह बैशाखी पर दिखीं। वह मैच खेलेंगी या नहीं अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। भारत का स्क्वाड शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, यास्तिका भाटिया, दयालन हेमलता, राधा यादव, पूजा वस्त्रकार। ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड बेथ मूनी, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलीस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कट, तायला व्लामिनक, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, किम गर्थ। भारत के लिए मैच अहम सेमीफाइनल में पहुंचने की लिहाज से यह मुकाबला हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए बेहद अहम है। भारतीय टीम पहला मैच न्यूजीलैंड से हारी थी। इसके बाद उसने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया। वह वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान के खिलाफ उसे आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है। आज भारत को चमत्कार करना होगा।

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा विवादित बयान के बाद महापंचायत की घोषणा की गई, नहीं मिली पुलिस से अनुमति

गाजियाबाद गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद हुए तनाव के बीच रविवार को महापंचायत की घोषणा की गई है। मंदिर समिति और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी हिंदू संगठनों से अपील की है कि वह महापंचायत में भाग लें। इस महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को भी मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटा जा सके। इस महापंचायत को लेकर पुलिस और हिंदू संगठनों के बीच टकराव की संभावना जताई जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। शनिवार को भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर डासना देवी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा था कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी ने महापंचायत बुलाई है। इसलिए यहां पंचायत होगी। प्रशासन ने रोक लगाई है तो वह प्रशासन जाने, लेकिन पंचायत होगी। हमें बुलाया गया है। हम लोग भी पंचायत में आऐंगे। यहां जो फैसले लिए जाने हैं वे राष्ट्र के हित में लिए जाएंगे। शांतिपूर्ण पंचायत होगी। इस बात की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं। एक जिम्मेवार आदमी को रहना चाहिए, इसलिए मैं कल यहां रहूंगा। उन्होंने आगे कहा था कि देश भर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के अंदर बहुत गुस्सा और उबाल है। मंदिर पर जिहादियों ने जो हमला किया है, महाराज जी ने अगर कुछ बोला है तो कानून के मुताबिक काम होगा। सनातन धर्म आक्रोश में है इसलिए पंचायत हो रही है। मंदिर कमेटी की ओर से जो फैसला होगा, वह राष्ट्र को मजबूत करेगा। यहां जो हमला करने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगे। जो फरार हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हम मांग करते हैं। एक बड़ा अधिकारी जिले को जलाना चाहता है। सीएम योगी से हमारा निवेदन है कि वे अराजक तत्वों पर नकेल कसने का काम करें। समाज अब सनातन के सम्मान में खड़ा हो चुका है।” बता दें कि डासना मंदिर में रविवार को 36 बिरादरियों की पंचायत बुलाई गई है। इसकी अनुमति मंदिर प्रशासन की तरफ से पुलिस से मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से मना कर दिया और धारा 163 लागू कर दी है। यह पंचायत 4 अक्टूबर की रात मंदिर पर कथित तौर पर हुए हमले और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के कथित तौर पर ‘लापता’ होने के संबंध में बुलाई गई है। उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को डासना मंदिर के महंत द्वारा दिए गए बयान के बाद कुछ लोगों ने मंदिर की तरफ कूच किया था और पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान आरोप लगाया गया था कि मंदिर के बाहर पहुंचकर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद राजनीति गरमा गई और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस मामले से जुड़ गए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि मंदिर पर हमला करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर रासुका लगाई जाए और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता स्व. किशोर कुमार को किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में जन्मे महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री किशोर कुमार मध्यप्रदेश के रत्न थे। उन्होंने सुविख्यात गायक और अभिनेता के रूप में विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आवाज के जादूगर, किशोर जी ने विविध भारतीय भाषाओं में गीत गाकर गीत-संगीत के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। स्व. किशोर जी के सुरीले गीत सदैव उनका स्मरण करवाते रहेंगे।  

आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी

धमतरी पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16,00,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था. तुलसी राम साहू एवं अन्य ने धमतरी सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे 16,00,000 रुपए रकम लेकर धोखाधड़ी की. इस पर धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. अपराध कायमी के बाद से आरोपी के लगातार फरार रहने पर 5,000 रुपए इनाम की घोषणा की गई थी. आरोपी परसवानी महासमुंद थाना कोतवाली अंतर्गत परसवानी निवासी आकाश चन्द्राकर पिता ओमकार प्रसाद चन्द्राकर (33 वर्ष) को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया. पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर कथन लिया गया, जिसमें उसने प्रार्थी एवं अन्य लोगों से 17,85,000 रुपए लेना स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी. राजेश मरई, उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रआर. दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत और साजिद अली का विशेष योगदान रहा.

अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवको कुचला, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सड़क में पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने पीछे से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनो की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा का रहने वाला बलदेव यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा राजु यादव 11 अक्टूबर की रात ग्राम केसाईपाली पास स्थित मुनी मंदिर में दुर्गा पुजा एवं गांव नावापारा (अ) का कार्यक्रम होने से देखने गया था। कार्यक्रम देखने के पश्चात वह केसाइपाली में ही सो गया था और सुबह-सुबह करीब 4-5 बजे के बीच वह पैदल अपने घर आ रहा था। इस दौरान जब वह केसाईपाली गांव के पास मेन रोड़ में पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से राजु को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुसौर थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार बताया

कुरुक्षेत्र किसान नेता और संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस का नाश करेंगे और अब यह सच साबित हो गया है। चढूनी ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में एक टिकट देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में भूपेंद्र सिंह मुकर गए। अगर वह अभय चौटाला के साथ समझौता करते और एक टिकट देते, तो उनकी पार्टी को हरियाणा में 9 सीटें मिल सकती थीं। उनके मुताबिक विधानसभा भूपेंद्र सिंह ने उनके साथ गद्दारी की। बोले, लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि मुझे रोहतक सीट पर समर्थन कर दो। हालांकि, उन्हें पूरे हरियाणा के लिए बात करनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने कई बड़े नेताओं को किनारे कर दिया। किसान नेताओं से भी पल्ला झाड़ा। इनमें रमेश दलाल, हर्ष छिकारा, बलराज कुंडू, कुमारी शैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला नाम शामिल हैं। किसान नेता के मुताबिक हुड्डा सभी को किनारे करते-करते खुद किनारे लग गए हैं। मुझे विश्वास था कि राहुल गांधी ने किसान नेताओं को चुनाव में तवज्जो देने की बात की थी। प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि किसान नेताओं को साथ रखना फायदेमंद होगा, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने ऐसा नहीं किया। चढूनी ने कांग्रेस हाईकमान से अपील की कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष न बनाएं। उन्होंने कहा, पिछले 10 सालों में भूपेंद्र सिंह ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई, जबकि किसान यूनियन ने यह भूमिका निभाई है। वहीं, किसान आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि यह गलत हाथों में चला गया है। मेरी विचारधारा अब यह है कि हमें संसद या विधानसभा में पहुंचना चाहिए, ताकि हम अपनी आवाज उठा सकें। चढूनी ने कहा कि वह लोगों की जागरूकता को लेकर हैरान हैं। आज कई किसान नेता भाजपा के साथ खड़े हैं। साल 2001 में मैंने अपने पैसों से जमीन मुक्ति का काम किया, लेकिन लोग उसे भूल गए। आज वही लोग बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा, राजनीति में पैसे का खेल आम है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के अहंकार ने उसे नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही चढूनी ने कांग्रेस को बचाने का रास्ता भी सुझाया। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी पार्टी की कमान संभालें, तो कांग्रेस बच सकती है। वरना, भाजपा का राज यहां से नहीं जाएगा। कांग्रेस को अपने नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह सबसे जरूरी है।  

दुर्गा विसर्जन के दौरान मध्य प्रदेश में 3 की मौत, उमरिया में दो तो वहीं दतिया में एक युवक की जान

उमरिया/दतिया मध्य प्रदेश में कल शनिवार को जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। उमरिया में दो तो वहीं दतिया जिले में एक युवक की जान चली गई। जबकि दो युवकों को गोताखोरों ने बचा लिया। अपनों को खोने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है। उमरिया में दो लोगों की गई जान उमरिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना में इंदवार थानांतर्गत ग्राम सेजवाही निवासी प्रिंस पिता संतोष पटेल (30) की सोन नदी में डूबने से जान चली गई। वहीं दूसरी घटना मानपुर थानांतर्गत ग्राम कठौहा के तालब में अजय (30) पिता रामलाल बैगा डूब गया। 12 से ज्यादा घंटे गुजर जाने के बाद आज रविवार सुबह 10 बजे उसका शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मर्ग कामय कर जांच शुरू कर दी है। दतिया में तीन युवक सिंध नदी में डूबे, एक की मौत, दो को बचाया थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम पचेरा सिंध नदी घाट पर शनिवार देर शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तीन युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गए। इस घटना में निखिल बघेल (18) निवासी सलामपुरा भिंड की मौत हो गई। जबकि स्थानीय गोताखोरों ने दो युवक राघवेंद्र बघेल, महेंद्र बघेल की जान बचा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अकलतरा में बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन ने रौंदा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी का चल रहा इलाज

बिलासपुर जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरताल निवासी आकाश अविनाशी(30) का ससुराल पचपेड़ी क्षेत्र के धुर्वाकारी में है। शनिवार को आकाश अपनी पत्नी रमला और तीन साल की बेटी सौम्या उर्फ श्रद्धा को लेकर ससुराल जा रहे थे। बाइक सवार आकाश मल्हार से आगे पकरिया मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में आकाश और उनकी बेटी श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रमला गंभीर चोटे आई। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा किसी ने हादसे की जानकारी रमला के मायके वालों को दी। इस पर रमला के पिता छतराम सोनवानी गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी डायल 112 को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा। साथ ही शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया। इधर हादसे की सूचना मिलने पर आकाश के स्वजन भी मस्तूरी अस्पताल पहुंचे। रविवार को स्वजन की मौजदूगी में पिता-पुत्री का पीएम कराया गया है। हादसे से बिखरा परिवार, महिला की स्थिति गंभीर छतराम सोनवानी ने बताया कि उनकी बेटी दशहरा पर्व पर अपने मायके आ रही थी। इस हादसे में उसके पति और इकलौती बेटी की मौत हो गई। इधर हादसे में उसे भी गंभीर चोटे आई है। पति और बेटी की मौत की जानकारी होने के बाद से रमला की स्थिति खराब है। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। इसके कारण हादसे के कारण की भी जानकारी नहीं मिली है।

जन्मदिन पर केक काटना चाहिए या नहीं, क्या कहता है सनातन धर्म…

अपने धर्म, सभ्यता और संस्कृति पर तो हर किसी को गर्व होता है. लेकिन इसके बावजूद लोग पाश्चात्य संस्कृति को भी धड़ल्ले से अपना रहे हैं. इन्हीं में है केक काटकर जन्मदिन मनाना. आजकल लोग जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाकर केक काटते हैं. लेकिन सनातन धर्म में इसका कहीं जिक्र नहीं मिलता कि केक काटकर जन्मदिन मनाया जाए. केक काटकर जन्मदिन मनाने का कहीं जिक्र नहीं हिंदू धर्म में किसी भी शास्त्र या वेद में केक काटकर जन्मदिन मनाने का उल्लेख नहीं मिलता है. साथ ही ज्योतिष में भी मोमबत्ती बुझाकर केक काटने को अशुभ माना गया है. हालांकि इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें जन्मदिन का जश्न नहीं मनाना चाहिए. लेकिन हमारी सनातन संस्कृति में इसके लिए विशेष नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार जन्मदिन मनाना बहुत शुभ होता है. जन्मदिन पर केक काटना या मोमबत्ती बुझाना मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाने को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में अशुभता और बर्बादी ही आती है. क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और भाग्य पर पड़ता है. इसका कारण यह है कि हिंदू धर्म में अग्नि और ज्योति का विशेष महत्व है. घर की संतानों को भी दीपक माना जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि वे सदैव दीपक की तरह प्रकाशवान रहें और उनका भविष्य उज्जवल हो. वहीं हिंदू धर्म में अग्नि देव को बुझाने के बजाय प्रकट करने की परंपरा है. इसलिए मोमबत्ती बुझाकर केक काटने की परंपरा को सनातन धर्म में अच्छा शकुन नहीं माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार कैसे मनाएं जन्मदिन सनातन धर्म के अनुसार जन्मदिन या वर्षगांठ अंग्रेजी कैलेंडर के बजाय पंचांग के अनुसार मनाया अधिक शुभ और सटीक होता है. इसके पीछे यह कारण है कि, हमारा जन्म जिस तिथि में होता है उसी तिथि पर प्रवाहित होने वाली ऊर्जा शरीर में मौजूद तरंगों से मेल खाती है. आप बर्थडेट के मुताबिक भी जन्मदिन मनाते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें- जिस व्यक्ति का जन्मदिन होता है उस दिन उसकी आरती जरूर उतारनी चाहिए. ऐसा करने से शरीर में मौजूद अशुद्धियां और नकारात्मका दूर हो जाती है. साथ ही अग्नि देव का आशीष मिलता है. जन्मदिन पर बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें. इस दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें.  जन्मदिन का जश्न आप अपने सामार्थ्यनुसार जैसा भी करें, लेकिन इस दिन भूलकर भी मांसाहार चीजें न पकाएं और ना ही इसका सेवन करें. आजकर जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट का चलन तेजी से बढ़ा है. यह अच्छी परंपरा है. आप अपने जन्मदिन पर छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप कुछ तोहफे जरूर दें. साथ ही इस दिन गरीबों में भी दान जरूर करें. अगर आप सामर्थ्य हैं तो जन्मदिन पर तुलादान करना अधिक शुभ रहेगा.

देवास में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर की हत्या

देवास किर्लोस्कर कंपनी में कार्यरत विश्वास केरकेट्टा (निवासी मेनाश्री कॉलोनी, उज्जैन रोड) की आज सुबह उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दो अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और किसी हथियार से उनके सिर पर वार कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनसे टॉप्स और अंगूठी मांगी, नहीं देने पर उन्हें भी मारने की बात कही। इसके बाद घायल अवस्था में विश्वास को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। विश्वास मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे और देवास में काम कर रहे थे। घटना के समय उनकी पत्नी दशहरा की छुट्टियों में झारखंड से घर (देवास) आई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं में जांच कर रही है। जानकारी दिशेष अग्रवाल, CSP देवास ने दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet