LATEST NEWS

प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के 10 माह बाद भी जीतू पटवारी अपनी टीम बनाने में कामयाब नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी हार मिलने के बाद कांग्रेस अंदरखाने चलने वाली खींचतान से अब तक नहीं उबर पाई है। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के 10 माह बाद भी जीतू पटवारी अपनी टीम बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। राज्य में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और तत्कालीन अध्यक्ष कमलनाथ के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई। नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से ही पार्टी में संभावित प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर सब की नजर है मगर वक्त गुजरता जा रहा है और नियुक्तियां नहीं हो पा रही है। राज्य में कुछ पदाधिकारी और मीडिया विभाग में नियुक्तियां जरूर हुई है मगर अधिकांश पद अब भी खाली हैं। राज्य की कांग्रेस की बात करें तो गुटबाजी और पार्टी एक दूसरे के लंबे अरसे तक पर्याय रहे हैं। एक बार फिर लगभग वही स्थिति बनती जा रही है क्योंकि वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा कमलनाथ की सक्रियता लगातार कम होती जा रही है तो वही नए लोगों को कोई मौका नहीं मिल पा रहा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश की कार्यकारिणी के गठन के साथ जिम्मेदारी का इंतजार है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पटवारी नई कार्यकारिणी का गठन करना चाहते हैं और इसके लिए वे दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से भी कई बार बात कर चुके हैं। वहीं राज्य के पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को पद दिलाना चाहते हैं जिसके चलते आम सहमति नहीं बन पा रही है। इतना ही नहीं पार्टी को जातीय समीकरण के आधार पर भी प्रतिनिधित्व देने की चुनौती बनी हुई है। पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि नियुक्तियां न होने का बड़ा असर संगठन की गतिविधियों पर पड़ रहा है और यही कारण है कि वर्तमान की राज्य सरकार के खिलाफ मुद्दे कई हैं उसके बावजूद पार्टी की ओर से कोई बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं किया जा पा रहा है। हर कार्यकर्ता और नेता ‘पद’ यानी जिम्मेदारी चाहता है, मगर ऐसा नहीं हो पा रहा है। जब नेता के पास पद ही नहीं है तो वह सक्रिय क्यों होगा यह बड़ा सवाल है।  

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को घेरे में लेते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार को घेरे में लेते महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं। जीतू पटवारी ने लिखा- खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है। बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है, जहां न तो वे सुरक्षित हैं, और अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिससे आए दिन बेटियों के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली सरकार न तो बेटियों को पढ़ा पा रही है, न ही उन्हें बचा पा रही है। आख़िर कब तक मुख्यमंत्री जी बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों पर मौन रहेंगे?

जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरविंद कुमार (32) , पत्नी ममता (28) के अलावा अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) , मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) और शोले (20) गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शोले को मृत घोषित कर दिया। वही उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में दो विदेशी महिला नागरिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को बताया कि बीती रात करीब सवा 10 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 125 पर खरगुआ गांव के पास आगे चल रहे किसी वाहन से कार टकरा गई। इस हादसे में कार चालक संजीव कुमार, तीन सगी बहनें क्रिस्टन उर्फ तबस्सुम (20), आतिफा (25),नाज (30),कैथरीन और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद यूपीडा और ऊसराहार की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सभी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नाज,कैथरीन और संजीव कुमार की मौत हो गई। कैथरीन रूस की नागरिक है जबकि नाज अफगानिस्तान की नागरिक है। सभी हताहत लखनऊ घूमने के लिए गए थे,वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद नई दिल्ली से पीड़ित परिवार के अन्य परिजन भी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंच गए। इटावा से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह,उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव,ताखा उप जिलाधिकारी श्वेता मिश्रा और उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से कुदरेल पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया गया है।  

बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुन सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ की शूटिंग रद्द कर दी

मुंबई,  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर के बाद अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग रद्द कर दी है। एनसीपी, अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की घटना बाबा के बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर हुई। जीशान का ऑफिस बांद्रा इलाके के निर्मल नगर स्थित कोलगेट मैदान के पास है। खबरों के मुताबिक, सलमान ने शनिवार को ‘बिग बॉस’ की शूटिंग रद्द कर दी और अपने शो के सेट से मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे।इस बीच, हत्या के बाद सलमान खान के आवास के बाहर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। घर के बाहर किसी को ठहरने की इजाजत भी नहीं दी गई है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनने के बाद शनिवार की देर रात लीलावती अस्पताल पहुंचे। सलमान और बाबा सिद्दीकी करीबी दोस्त थे क्योंकि राजनेता उसी निर्वाचन क्षेत्र से आते थे जहां सलमान रहते हैं। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी को हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में से एक माना जाता था। इसमें फिल्म जगत के नामचीन लोग शामिल होते थे। 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी ने बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को खत्म किया गया था। सालों तक चले इस झगड़े ने पूरे बॉलीवुड को दो खेमों में बांट दिया था। बाबा सिद्दीकी की पार्टी में दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी थी, जिससे इंडस्ट्री में राहत की सांस ली थी और दोनों खेमों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा मिला था। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बर्खास्तगी से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।  

सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी पलटी, एक की मौत, चार घायल

बालाघाट/बिरसा बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्राटोला के पास रविवार सुबह करीब छह बजे सीआरपीएफ के जवानों का वाहन (बोलेरो) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल जवानों को गोंदिया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन में बैठे सभी जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र मछुरदा में पदस्थ थे। वे क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। बिरसा सीआरपीएफ 7 बीएनडी कंपनी मछुरदा एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी, जिनका वाहन पाथरी से सुंदरवाही के बीच ग्राम कुदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन निजी वाहन बताया जा रहा है। घायलों में एएसआई यदुनंदन पिता राहुलप्रसाद पासवान (57), निरीक्षक उमेश पिता सुदामा (30), एएसआई बिरजू दास पिता रामकिशोर (44) आरक्षक राकेश पिता सुबल यादव (30) शामिल हैम, जिन्हें निजी एम्बुलेंस से गोंदिया रेफर किया गया है। वहीं इस हादसे में आरक्षक तारकेश्वर टी. (22) निवासी धमतरी छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। शव को बिरसा स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है।  

एमपीपीएससी का प्रवेश पत्र जारी, 19 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) अगले सप्ताह से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 आयोजित करने वाला है, जिसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरा हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं, जो 19 अक्टूबर तक डाउनलोट किए जा सकेंगे। परीक्षा के संबंध में आयोग ने गाइडलाइन भी जारी की है। आयोग के मुताबिक दस जिलों में परीक्षा रखी गई है। सरकारी कॉलेजों को केंद्र बनाया है। गाइडलाइन के आधार पर अभ्यर्थियों को घंटे भर पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। जून में आयोग ने 110 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा करवाई थी, जिसमें 1 लाख 83 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। महीने भर बाद 20 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें मुख्य भाग में 2275 और प्रावधिक भाग में 553 अभ्यर्थियों को रखा है। मुख्य परीक्षा में 3328 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3328 अभ्यर्थियों का चयन किया। अब 21 से 26 अक्टूबर के बीच मुख्य परीक्षा रखी गई है। सामान्य अध्ययन के चार, सामान्य हिन्दी व व्याकरण और हिन्दी निबंध का एक-एक पेपर होगा। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे का सत्र रखा है। इंदौर, भोपाल, रतलाम, ग्वालियर, सतना, सागर, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बड़वानी जिले में होगी। अधिकारियों के मुताबिक अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 11 से 19 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। ये रखें है पद राज्य सेवा परीक्षा 2024 का विज्ञापन दिसंबर 2023 में जारी हुआ था। उस दौरान सिर्फ 60 पद निकाले गए थे। कम पद होने के चलते अभ्यर्थी नाराज थे। उन्होंने पद बढ़ाने के लिए कई बार प्रदर्शन भी किए थे। उसके बाद आयोग ने 50 पद बढ़कर 110 पद किए थे। इसमें एसडीएम, उपपुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, वाणिज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक शामिल है। ये रहा था कटऑफ अनारक्षित – 160, अनुसूचित जाति- 148, अनुसूचित जनजाति- 140, अन्य पिछड़ा वर्ग – 156, आर्थिक पिछड़ा वर्ग – 154

सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद, कहा- नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध राज्य सरकार

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में हर बार की तरह जनता दर्शन किया। उन्होंने इस जनता दर्शन में आए हुए सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी के भी साथ अन्याय न होने देने और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने को प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं को निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अवैध कब्जा करने वाले बख्शे न जाएः योगी   बता दें कि जनता दर्शन में योगी ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए। योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 300 लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगीः योगी   मुख्मयंत्री योगी ने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में हर बार की भांति इस बार भी कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। जनता के ऐसे प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने इलाज से जुड़ी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को भी पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।

किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर आए प्रशंसकों ने गीतों से दी श्रद्धांजलि

 खंडवा किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर रविवार को उनका समाधि स्थल मधुर गीतों से गूंज उठा। सुरों की महफिल ऐसी सजी की जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक खुद को गाने से नहीं रोक पाए। महापौर अमृता यादव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह और एसपी मनोजकुमार राय ने किशोर दा को स्वारांजलि दी। यहां महाराष्ट्र, कोलकाता सहित अन्य मध्य प्रदेश से भी किशोर प्रशंसक आए और उन्होंने अपने अंदाज में किशोर कुमार को गीतों से श्रद्धांजलि दी। सुबह दस बजे से किशोर कुमार की समाधि पर गीतों की प्रस्तुति शुरू हो गई थी। यहां नगर निगम ने किशोर कुमार की समाधि को फूलों से सजाया। उन्हें दूध जलेबी का भोग भी लगाया। इधर शहर में भी अलग अलग क्षेत्रों में किशोर कुमार के प्रशंसकों ने आयोजन किए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार अलंकरण समारोह आज शहर में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में फिल्म निदेशक राजकुमार हिरानी को अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर होने वाले इस आयोजन में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर आर्केस्ट्रा के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे। किशोन नाइट कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड पर शनिवार को किशोर कुमार अलंकरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। यहां आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया है। वहीं, आयोजन स्थल पर करीब 500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रविवार को शाम सात बजे यहां किशोर नाइट कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसी कार्यक्रम में फिल्म निदेशक और पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार अलंकरण दिया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का नाम भी उल्लेखित किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की अधिकृत सूचना शनिवार रात्रि तक नहीं आई थी। कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि हरफनमौला किशोर कुमार का अपनी जन्मभूमि से प्रेम था। वे हमेशा कहा करते थे, दूध जलेबी खाएंगे खंडवा में बस जाएंगे। उन्होंने अपना अंतिम संस्कार भी खंडवा में ही किए जाने की इच्छा जताई थी। दुनिया का पहला ऐसा बेहतरीन और बड़ा कलाकार होगा। जिसकी जन्मभूमि और समाधि खंडवा में है। हम सौभाग्यशाली है। शाह ने कहा कि 2004 में जब मैं संस्कृति मंत्री था तो मैंने किशोर कुमार अलंकरण खंडवा में शुरू कराया। पहले भोपाल में यह समारोह होता था। मैंने तात्कालीन मुख्यमंत्री से कहा कि सम्मान खंडवा में दिया जाना चाहिए।

सीएम की मां की तबीयत बिगड़ी, उन्हें हरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया

लखनऊ सीएम योगी आदित्‍यनाथ की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्‍हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत के बारे में पता चलते ही सीएम योगी आदितयनाथ उनसे मुलाकात करने के लिए गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम योगी 12:40 बजे देहरादून पहुंचेंगे। वह सीधे जॉलीग्रांट अस्‍पताल जाएंगे। अस्‍पताल से लौटकर वह फिर देहरादून पहुंचेंगे। दोपहर बाद सवा तीन बजे के करीब वह नई दिल्‍ली पहुंच सकते हैं। दिल्‍ली में आज भाजपा की महत्‍वपूर्ण बैठक होने वाली है। यूपी उपचुनाव के संदर्भ में होने वाली इस बैठक में सीएम के अलावा दोनों डिप्‍टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी की मां सावित्री देवी 80 वर्ष की हैं। इसके पहले भी कई बार उनकी सेहत बिगड़ चुकी है। इसी साल जून महीने में उन्‍हें ऋषिकेश के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी सीएम योगी उनसे मिलने गए थे। वह उत्‍तराखंड के यमकेश्‍वर ब्‍लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं। अलर्ट पर प्रशासन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी के आगमन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन अलर्ट पर है। अस्‍पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक अस्‍पताल की ओर से सीएम योगी की मां की सेहत के बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

पुलिस एनकाउंटर के दौरान यूपी में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी राजेश, इंस्‍पेक्‍टर और सिपाही को भी लगी गोली

लखनऊ यूपी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है। राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है। मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्‍यादातर लूट, डकैती और गैंगस्‍टर के मामले थे। यह पुलिस एनकाउंटर अनूपशहर के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्‍व में हुआ है। पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्‍न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्‍मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया। कुछ घंटों के अंतराल में दूसरा एनकाउंटर बुलंदशहर पुलिस ने कुछ घंटों के अंतराल पर ही इस दूसरे एनकाउंटर का सामना किया। इसके पहले 12 अक्‍टूबर की रात में पुलिस ने एक एनकाउंटर में बाबूलाल और गोलू नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। बाबूलाल और गोलू से खुर्जा नगर पुलिस की मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस मदनपुर चौराहे के पास संदिग्‍ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो संदिग्‍ध व्‍यक्ति एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्‍हें रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाए उन्‍होंने बाइक मोड़कर तेजी से मदनपुर की ओर भागने कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी। उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए उन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल और गोलू पर पैसों के लेनदेन के विवाद में नौ अक्‍टूबर को गौरव नामक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर देने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्‍जे से घटना में इस्‍तेमाल अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है। फिरोजाबाद में भी एनकाउंटर वहीं, फिरोजाबाद की थाना सिरसागंज पुलिस ने भी एक एनकाउंटर का सामना किया। यहां मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।

CM आतिशी से हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की भी मांग की: भाजपा

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। दशहरे पर आतिशी के भाषण का एक हिस्सा शेयर करते हुए भाजपा नेता उन पर तंज कस रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तो हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की भी मांग की है। भाजपा नेताओं ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि आतिशी ने कहा कि ‘असत्य की जीत होकर रहेगी, अन्याय की जीत होकर रहेगी।’ हलाकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दशहरे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी समेत तमाम बड़े-बड़े नेता अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली की सीएम आतिशी ने आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कमिटी इंद्रप्रस्थ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने रावण दहन से पहले मंच से संबोधित भी किया। आतिशी ने कहा कि विजयादशमी का दिन इस बात का प्रतीक है कि असत्य चाहे जितना शक्तिशाली लगे जीत हमेशा सत्य की होती है। भगवान राम ने हमें सिखाया है कि चाहे कितनी भी कठिनाई हो मर्यादा के रास्ते से नहीं हटना है। भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना है। असत्य के खिलाफ संघर्ष करना है, अन्याय के खिलाफ खड़े रहना है। आतिशी के इसी भाषण से एक क्लिप शेयर करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि उन्होंने असत्य और अन्याय की जीत की बात कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी वीडियो को साझा करते हुए आतिशी से माफी की मांग की। खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। सचदेवा ने एक्स पर लिखा, ‘आज विजयादशमी है और पूरा देश असत्य और अन्याय पर सत्य और न्याय की जीत का उत्सव मना रहा है। एक तरफ तो पूरी दिल्ली पहले से ही AAP के विधर्मी और भ्रष्टाचारी चरित्र से परिचित है और दूसरी तरफ खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का यह कहना ‘असत्य की जीत होकर रहेगी और अन्याय की जीत होकर रहेगी’ उनकी विचार पूर्ण दूषित मानसिकता का खुला प्रदर्शन है और हिंदू जनभावनाओं को आहत करने का पूर्ण प्रयास भी है। आम आदमी पार्टी और आतिशी मार्लेना को हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए; जिस प्रकार AAP की मुख्यमंत्री के विचार हैं उसे देखकर दिल्ली के आम जनमानस ने इन्हें सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।’

बस्तर में विजयदशमी पर हुई 200 साल पुरानी कालबान बंदूक की पूजा

जगदलपुर विजयदशमी पर्व के दौरान बस्तर में राजकुमार कमलचंद भंजदेव ने हर साल की तरह इस साल भी राजमहल में कालबान बंदूक सहित अन्य अस्त्रों और अश्वों की पूजा की गई. सदियों पुरानी इस परंपरा को देखने के लिए इस बार भी बड़ी संख्या में लोग बस्तर के राज महल पहुंचे थे. विजयदशमी पर राजमहल में शस्त्र पूजा की रस्म में एक खास कहानी जुड़ी हुई है, जिसके तहत मां दंतेश्वरी मंदिर में राजकुमारी मेघावती के कालबान बंदूक और माईजी के निशान (लाट) को ससम्मान मंदिर में स्थापित कर परंपरा अनुसार इस शस्त्र की पूजा की जाती है. जानकार बताते हैं कि मेघावती पासकंड की राजकुमारी मेघावती ने 200 साल पूर्व कालबान बंदूक बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को भेंट की थी, और तब से यह बंदूक मां दंतेश्वरी के मंदिर में रखा गया है. शनिवार को विजयदशमी के दिन कालबान बंदूक को मंदिर से बाहर निकाला गया और इसकी पूजा की गयी. यह भरमार बंदूक करीब 8 फीट लंबी और 20 किलो से ज्यादा वजनी हैं. कालबान के साथ ही देवी निशान (लाट) दंतेश्वरी मंदिर में स्थापित करने वाले तुकाराम यादव बताते हैं कि देवी निशान (लाट) राजमहल परिसर में मंदिर निर्माण के मौके पर सन् 1894 में राज परिवार ने उनके पूर्वजों को सौंपा था. इस समय से बस्तर दशहरा के दौरान उनके परिवार के लोग इस लाट को मंदिर में स्थापित करने की परंपरा का निर्वहन करते चले आ रहे हैं. इस कालबान बंदूक और लाट को बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म भीतर रैनी और बाहर रैनी रस्म के लिए मंदिर से पूजा के लिए बाहर निकाला जाता है, और बाकायदा इसकी पूजा-पाठ की जाती है. रियासतकाल की दिखती है परंपरा बस्तर राजपरिवार के राजकुमार कमलचंद भंजदेव ने बताया कि इस खास शस्त्र की पूजा के साथ-साथ राजमहल में मौजूद अश्वों की पूजा की जाती है. इस परंपरा को रियासत काल से ही निभाया जा रहा है. इसके अलावा बस्तर राजपरिवार के पास मौजूद सभी शस्त्र, संसाधनों और अश्वों की पूजा बड़ी धूमधाम से की जाती है, और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं. इस साल राज परिवार के द्वारा राज महल में किए गए अश्वों की पूजा को देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

BJP को आतंकी पार्टी कहने पर भड़के मोदी के मंत्री, कभी सोनिया गांधी ने बहाए थे आतंकियों के लिए आंसू

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया मिली है जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को “आतंकवादी पार्टी” कहकर संबोधित किया था। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के दौरान के आतंकी घटनाओं को जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आतंकवाद के दोषियों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने आतंकवादी अफजल गुरु के प्रति नरम रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि सोनिया गांधी ने बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की थी। जोशी ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे ने गलती से भाजपा को आतंकवादी पार्टी कह दिया। वह यह सोनिया गांधी ही थीं जिन्होंने बटला हाउस में मारे गए आतंकवादियों के लिए आंसू बहाए थे। यह कांग्रेस ही थी जो अफजल गुरु के प्रति नरम थी। यह कांग्रेस ही थी जिसने 2004 में पोटा को निरस्त किया था। यह उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे जिन्होंने अलगाववादी आतंकवादियों से हाथ मिलाया था।” उन्होंने कहा, “केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही हमने आतंकवादी गतिविधियों में उल्लेखनीय गिरावट देखी है। आज कश्मीरी युवाओं के पास पत्थर नहीं बल्कि नौकरियां हैं। एक वरिष्ठ नेता के रूप में, खरगे को अपनी बातों की दोबारा जांच करनी चाहिए।” आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के उस दावे को खारिज कर दिया कि कांग्रेस अर्बन नक्सलियों द्वारा नियंत्रित है। खरगे ने भाजपा पर अनुसूचित जातियों और आदिवासियों के खिलाफ हिंसा के कृत्यों से जुड़े होने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा, “प्रगतिशील लोगों को शहरी नक्सली कहा जा रहा है। यह उनकी आदत है। उनकी पार्टी भाजपा खुद एक आतंकवादी पार्टी है। वे लिंचिंग करते हैं। अनुसूचित जातियों के सदस्यों के मुंह में पेशाब और आदिवासियों के साथ बलात्कार करते हैं। वे इन कृत्यों को करने वालों का समर्थन भी करते हैं और फिर दूसरों को दोषी ठहराते हैं।” खरगे ने आगे कहा, “जहां भी उनकी सरकार सत्ता में है वहां अनुसूचित जातियों, खासकर आदिवासियों के लोगों पर अत्याचार किए जाते हैं। फिर वे इन अत्याचारों के बारे में बात करते हैं।”

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर CM डॉ मोहन बोले – किशोर कुमार मध्यप्रदेश के रत्न थे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में जन्मे महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। वहीं सीएम ने कहा कि किशोर कुमार मध्य प्रदेश के रत्न थे। उन्होंने सुविख्यात गायक और अभिनेता के रूप में विशेष पहचान बनाई। सीएम डॉ मोहन यादव ने स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आवाज के जादूगर, किशोर जी ने विविध भारतीय भाषाओं में गीत गाकर गीत-संगीत के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। स्व. किशोर जी के सुरीले गीत सदैव उनका स्मरण करवाते रहेंगे। आपको बता दें कि आज 13 अक्टूबर को महान गायक किशोर कुमार की 37वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश संस्‍कृति विभाग, जिला प्रशासन के सहयोग से “राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान” अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्‍या का आयोजन किया जा रहा है। खंडवा के पुलिस ग्राउंड में शाम 7 बजे से होने वाले इस समारोह में प्रसिद्ध पटकथा लेखक और निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी को राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकृत किया जाएगा।

वरूण धवन-जैकी श्राफ की फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जैकी श्राफ की फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज हो गया है। एक्शन से भरपूर ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन मुख्य भूमिका में है, जबकि जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।जैकी श्रॉफ के किरदार का नाम ‘बब्बर शेर’ है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बेबी जॉन’ का टीजर शेयर किया है। टीजर में जैकी श्रॉफ खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं।उनके किरदार के लंबे भूरे बाल है, जबकि उन्होंने अपने हाथों में अंगूठियां और गले में जंजीर पहन रखी है।वीडियो में वह जेल में बंद दिखाई देते हैं और उनके खून से सने हाथ में एक हथियार दिखता है। वरूण धवन ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था। बब्बर शेर आपके लिए आ रहा है। फिल्म ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन कलीस ने किया है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘बेबी जॉन’ को जियो स्टूडियो ने एटली और सिने1 स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है।’बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet