LATEST NEWS

डीके शिवकुमार ने कहा- कन्नड़ जाने बिना कर्नाटक में नहीं रह सकते, 1 नवंबर को फहराएं कन्नड़ झंडा

कर्नाटक कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर कन्नड़ झंडा फहराना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य के स्थापना दिवस पर बेंगलुरु में सूचना प्रौद्योगिकी (IT), जैव प्रौद्योगिकी (BT) क्षेत्र समेत सभी शिक्षण संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कारखानों में कन्नड़ ध्वज जरूर फहराया जाए। उन्होंने कहा कि शहर और बेंगलुरू शहरी जिले में रहने वाले लगभग 50 प्रतिशत लोग अन्य राज्यों से हैं। उन्हें भी कन्नड़ सीखने को प्राथमिकता देनी चाहिए। शिवकुमार ने कहा, ‘हम मैसूर राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक किए जाने के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 1 नवंबर कन्नड़ लोगों के लिए उत्सव का दिन है। बेंगलुरू के प्रभारी मंत्री के तौर पर मैंने एक नया कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत सभी स्कूलों और कॉलेजों, कारखानों, आईटी-बीटी क्षेत्र सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से कन्नड़ ध्वज फहराया जाना चाहिए।’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। ‘कर्नाटक में कन्नड़ जाने बिना नहीं रहा जा सकता’ अनौपचारिक लेकिन व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त पीले व लाल ‘कन्नड़ ध्वज’ को 1960 के दशक में वीर सेनानी मा राममूर्ति ने डिजाइन किया था। शिवकुमार ने कहा, ‘राज्योत्सव का सरकारी समारोह एक स्थान पर आयोजित किया जाएगा, लेकिन निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में भी अनिवार्य रूप से समारोह आयोजित किए जाने चाहिए।’ शिवकुमार ने कहा कि हर किसी को यह महसूस करना चाहिए कि कर्नाटक में कन्नड़ जाने बिना नहीं रहा जा सकता। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में एक नवंबर को कन्नड़ ध्वज फहराने के साथ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए। ‘स्कूलों में कन्नड़ विषय को अनिवार्य कर दिया’ मंत्री ने कहा कि वह कारखानों और व्यसायिक संस्थानों से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नहीं कह रहे हैं। मगर, कन्नड़ ध्वज अनिवार्य रूप से फहराया जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकारी आदेश का पालन न करने वालों को दंडित किया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘मैं सभी को सूचित कर रहा हूं कि इस कन्नड़ भूमि पर, कन्नड़ सीखना उनका कर्तव्य है। हमने स्कूलों में कन्नड़ विषय को अनिवार्य कर दिया है। कन्नड़ ध्वज फहराने के ऐसे कार्यक्रम गांवों में आयोजित किए जाते हैं, लेकिन बेंगलुरु शहर में प्रभारी मंत्री के रूप में मैं इसे अनिवार्य बना रहा हूं।’ शिवकुमार ने कन्नड़ समर्थक संगठनों को चेतावनी दी कि अगर वे संस्थाओं या व्यवसायों पर यह कदम थोपने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘सरकार की ओर से ऐसा करने के लिए अपील किए जाने जाने के बाद संस्थाएं और व्यवसाय स्वेच्छा से ऐसा करेंगे।’

आज नड्डा लगाएंगे प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर, राजस्थान में उपचुनाव की भाजपा ने कसी कमर

जयपुर. राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी ने इन सात सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। आज रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। राज्य में इन सात सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है, और भाजपा ने इसके लिए अपनी तैयारियों को पूरी तरह से अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोर कमेटी की लगभग दो घंटे लंबी बैठक में प्रत्याशियों के पैनल पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां आज रात राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में बैठक होगी और पैनल पर अंतिम मुहर लगेगी। इससे पहले, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि उपचुनाव को लेकर गांव से लेकर शहर तक, हर स्तर पर चर्चा की गई है और प्रत्याशियों के नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर चिंता जताई और कहा कि ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि कोर कमेटी में प्रत्याशियों के नामों पर व्यापक चर्चा हुई है और अब दिल्ली में इन नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी पर कांग्रेस का नियंत्रण उनके भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। एसआई भर्ती मामले पर राठौड़ ने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, और जिन्हें अनुचित तरीके से पद मिले हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, जिन्हें अन्याय का सामना करना पड़ा है, उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। भाजपा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए प्रत्याशियों के चयन के बाद तेजी से चुनाव प्रचार में जुटने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने ‘पीएम गति शक्ति’ के भारत की बुनियादी ढांचे और विकास पर पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र किया

नई दिल्ली रविवार को ‘पीएम गति शक्ति’ पहल के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम गति शक्ति’ के भारत की बुनियादी ढांचे और विकास पर पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘माई गवर्नमेंट इंडिया’ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज हम पीएम गति शक्ति के तीन साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जिसे पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। यह अभूतपूर्व पहल भारत के बुनियादी ढांचे को और अधिक स्मार्ट और एकीकृत बना रही है, आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही है और विकास के भविष्य को आकार दे रही है।” इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा, “गति शक्ति की बदौलत देश विकसित भारत के हमारे सपने को पूरा करने के लिए गति के साथ आगे बढ़ रहा है। यह प्रगति, उद्यमशीलता और नवाचार को प्रोत्साहित करेगा।” इसके अलावा, उन्होंने इस दूसरे पोस्ट में लिखा, “पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरा है। इसने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है, जिससे सभी क्षेत्रों में तेज और अधिक कुशल विकास हुआ है। इसने लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा दिया है, देरी कम हुई है और कई लोगों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।” पीएम गति शक्ति के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के शुभारंभ के 3 वर्ष पूरे हो गए हैं। लॉजिस्टिक्स को सुव्यवस्थित करके और कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाकर, यह पथप्रदर्शक पहल तेज और अधिक कुशल परियोजना कार्यान्वयन सुनिश्चित करती है। यह एक आधुनिक, परस्पर जुड़े बुनियादी ढांचे के नेटवर्क को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे विकसित भारत के निर्माण की दृष्टि को मजबूती मिलती है।”  

बसेरा न होने से पहाड़ियों पर ली शरण, इजरायल की बमबारी में विस्थापित लेबनानी

बेरूत. लेबनान में इजरायल के युद्ध से हालात बदतर हो गए हैं. हर तरफ बमबारी हो रही है. लाखों लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं. कहा जा रहा है कि अब तक 30 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा है. हालात तब और खराब हो गए जब इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टार्गेट करते हुए दक्षिणी लेबनान के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश जारी कर दिया. दक्षिणी बेरूत के कई स्कूल और कॉलेज अब आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (IDP) के कैंपों में तब्दील हो चुके हैं. यहां न सिर्फ महिलाओं और बच्चों का भारी संख्या में आना जाना है, बल्कि उनकी सुरक्षा और उनके मेंटल हेल्थ को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं. इंडिया टुडे ने यहां रिफ्यूजी कैंप में लोगों से बात की जिन्होंने बताया, “बमबारी की आवाज से बच्चे परेशान हो जाते हैं, लेकिन हमें इसकी आदत हो गई है.” हजारों लोगों ने छोड़ा अपना घर एक 50 वर्षीय अन्य लेबनानी नागरिक ने कहा, “हमने सुरक्षा के लिए अपने गांवों को छोड़ा है क्योंकि वे (इजरायली सेना) घरों पर हमला कर रही हैं. उनके पास इस दावे का कोई प्रमाण नहीं है कि वहां हथियार जमा हैं.” कैंप में खाने-पीने और अन्य जरूरतों की व्यवस्था स्थानीय और विदेशी एनजीओ कर रहे हैं. एक अन्य नागरिक ने बताया कि हालात अच्छे नहीं हैं. हजारों लोग अपना घर छोड़ रहे हैं. लेबनान में 2300 से ज्यादा नागरिकों की मौत युद्ध के बारे में पूछे जाने पर स्थानीय ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता और इसका कोई हल जल्द नजर नहीं आता. इजरायल-हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष तब शुरू हुए जब हमास के समर्थन में संगठन ने इजरायल पर बमबारी की. हमास के समर्थन में हिज्बुल्लाह लड़ाके शुरू से इजरायली क्षेत्रों में बमबारी कर रहे थे. अब आलम ये है कि इजरायल लगातार यहां बमबारी कर रहा है. मसलन, 2300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. इजरायल-हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष इजरायली सेना लेबनान के भीतर अभियान चला रही हैं और हिज्बुल्लाह लड़ाकों के साथ वे लगातार टकराव में हैं. वे टैंकों और भारी हथियारों के साथ लेबनान में घुसे हैं. हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हिज्बुल्लाह की कमर टूट चुकी है और इजरायली सेना उसके उत्तराधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं. फिलहाल लेबनान में उसकी सेना हिज्बुल्लाह के ठिकानों को तबाह कर रही है. इजरायल का दावा है कि यहां लोगों ने अपने घरों में हथियार छिपा रखे हैं, लेकिन स्थानीय आम लोग इससे इनकार करते हैं.

सेना के जवानों ने दिखाया जोश, राजस्थान-‘एक दौड़ शूरवीरों के नाम’ थीम पर हुई प्रोमो रन

जयपुर. रविवार को जयपुर में ‘ऑनर रन’ के तहत एक विशेष प्रोमो रन का आयोजन किया गया। जिसमें सेना के 500 से अधिक जवानों, वेटरन्स और शहर के रनर्स ने भाग लिया। इस प्रोमो रन का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर शूरवीरों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की थीम ‘एक दौड़ शूरवीरों के नाम’ रखी गई थी। इस आयोजन को लेफ्टिनेंट जनरल हरबिन्दर सिंह वन्द्रा ने विजय द्वार, वैशाली नगर से फ्लैग ऑफ किया। दौड़ का समापन गाण्डीव स्टेडियम पर हुआ। जयपुर के नागरिकों और दौड़ के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सामुदायिक प्रयास का प्रतीक बन गया। प्रसिद्ध मैराथन चैंपियन अनीता जानू ने भी इस दौड़ में भाग लिया और धावकों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही जयपुर रनर्स के को-फाउंडर रवि गोएंका, मुकेश मिश्रा और प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया ने भी दौड़ में भाग लिया। यह आयोजन फिटनेस के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के वीरों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। प्रोमो रन के सफल आयोजन के बाद अब आगामी 8 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली मुख्य ‘ऑनर रन’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की टाइम्ड रन श्रेणियां शामिल होंगी, जबकि 3 किमी की नॉन-टाइम्ड दौड़ भी आयोजित की जाएगी। इस रन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के शूरवीरों और उनके परिवारों को सम्मानित करना है। मुख्य ऑनर रन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेटरन्स के लिए पंजीकरण निःशुल्क है, जबकि नागरिक आयोजन की वेबसाइट पर जाकर अपनी जगह सुरक्षित कर सकते हैं। आयोजक आईआईईएमआर ने कहा कि इस आयोजन के जरिए फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है।

विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उतरा खाई में , ड्राइवर की मौत

कवर्धा छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कवर्धा जिले से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। यह हादसा बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम भोंदा में हुआ। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोंदा में विराजित दुर्गा मां की प्रतिमा को तालाब में विसर्जन करने के बाद ट्रैक्टर वापस आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया, इस दौरान चक्के के नीचे दबने से ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक का नाम संजू मरावी है जो कि ग्राम भोंदा क ही रहने वाला है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बोड़ला पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

मुसीबत में बिजनेस लाउंज में रातभर ठहरवाया, अमेरिकी छात्रा के भगवान बने कतर एयरवेज के सीईओ

शिकागो. कभी-कभी जब आप मुसीबत में फंसे हों और कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मदद कर दे जिसे आप जानते भी न हों तो वो भगवान से कम नहीं होता। ऐसा ही कुछ अमेरिका की एक छात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ। यहां 20 साल की छात्रा जूलिया जारोस्लावस्की बैंकॉक से यूएस लौटते समय मुसीबतों में फंस गई। दरअसल, जूलिया को भरोसा था कि बैंकॉक से शिकागो लौटते समय आसानी से उसे फ्लाइट मिल जाएगी। लेकिन कतर से दोहा की उड़ान को लेकर बोर्डिंग के आखिर में उसे पता चला कि उड़ान में सीटें नहीं है। जिसके बाद वह परेशानी में पड़ गई। आखिर में वहां उसकी मदद कतर एयरवेज के एक सीईओ ने की। लगा था आराम से शिकागो पहुंच जाऊंगी रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकागो की 20 वर्षीय छात्रा जूलिया जारोस्लावस्की ने ईमेल के जरिए बताया कि थाईलैंड से अमेरिका लौटने के दौरान दोहा, कतर के लिए उड़ान भरने के बाद, उसे उसी दिन शिकागो के लिए स्टैंडबाय उड़ान भरने की उम्मीद थी। शुरू में जब उन्होंने एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि उसे घर जाने के लिए उड़ान भरने में कोई समस्या नहीं आएगी। क्योंकि उस वक्त तक दोहा से शिकागो की उड़ान में बहुत सारी सीटें उपलब्ध थीं। लेकिन आखिर में बोर्डिंग के आखिर में एयरलाइन कर्मियों ने उसे बताया कि उड़ान की सारी सीटें भर चुकी हैं। इसके अलावा, बाकी किसी भी उड़ान में सीटें खाली नहीं हैं। कॉफी शॉप में मिले कतर एयरवेज के सीईओ जूलिया ने बताया कि वह बुरी तरह से थक चुकी थी, ये सुनते ही उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं उसकी आंखों से आंसू निकल आए। जिसके बाद उसने बेहतर कनेक्शन वाली वैकल्पिक उड़ानों की खोज शुरू की लेकिन पाया कि आने वाले दिनों में दोहा से शिकागो की उड़ानें पूरी तरह से बुक थीं। ऐसे में बुरी तरह से परेशान जूलिया को एक रात एयरपोर्ट पर ही बितानी पड़ी। इसी दौरान भूख लगने पर वह एयरपोर्ट पर एक कॉफी की दुकान में गई। वहां उसने खाने के लिए ऑर्डर दिया। इस दौरान उसके चेहरे को देखने से पता लग रहा था कि वह परेशान है, उसकी आंखे डबडबाई हुईं थी। खाने के दौरान वह एक ऐसे व्यक्ति से एक सीट दूर बैठी जो उसकी ओर मुंह करके ही बैठा था। जूलिया को परेशान देख उसने जूलिया से परेशानी का कारण पूछा। जूलिया ने कहा कि इस पर मैनें उससे अपनी परेशानी बताई। इस पर उस व्यक्ति ने खुद का परिचय कतर एयरवेज के सीईओ बद्र मोहम्मद अल-मीर के रूप में दिया और उसकी मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि मैं कतर एयरवेज का सीईओ हूं। आप चाहें तो कतर एयरवेज के बिजनेस लाउंज में आराम कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस क्लास में विजिट करने का ऑफर दिया। इसके बाद जूलिया तो बिजनेस लाउंज में ले जाया गया। जहां उसे सभी सुविधाएं दी गई। जूलिया ने बताया कि यात्रा से पहले उसने वहां नहाया और खाया। उन्होंने कहा कि कुछ ही क्षणों में, मेरा दिन पूरी तरह से बदल गया। जूलिया ने कहा कि  ऐसी सोई जैसी पहले कभी नहीं सोई। इसके बाद अगली सुबह उसने न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट ली। जहां से वह शिकागो गई। जूलिया ने अपनी इस यात्रा का अनुभव बताते हुए कहा कि भले ही मेरी यात्रा उम्मीद से कहीं अधिक लंबी रही, लेकिन यह एक ऐसी यात्रा है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। अब कतर एयरवेज के सीईओ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

बिनोबा नगर में दुर्गा पूजा के दौरान नाबालिग के जेब में रखा मोबाइल फटा

रायगढ़ जिले के बिनोबा नगर में दुर्गा पूजा के आयोजन कार्यक्रम के दौरान अचानक एक मोबाइल ब्लास्ट हो गया, जिससे एक नाबालिग बालक आंशिक रूप से घायल हो गया. विस्फोट के बाद नाबालिग बेहोश हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. यह घटना तब हुई जब पड़ोसी राज्य ओडिशा के हीराकुंड से दुर्गा पूजा में प्रस्तुति देने आए कलाकारों में से एक नाबालिग के जेब में रखा रेडमी कंपनी का मोबाइल  अचानक गर्म होकर फट गया. सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि लड़का कुछ समझ नहीं पाया और मोबाइल विस्फोट हो गया. विस्फोट के कारण नाबालिग घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद उमाकांत सोनार नामक एक अन्य कलाकार जो नाबालिग का रिश्ते में मामा लगता है उसने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. मामा के अनुसार आज सुबह बालक और वो दोनों जब आपस में बात कर रहे थे, तभी ये घटना घटी. घायल लड़के के मामा उमाकांत सोनार ने बताया कि वे ओडिशा से प्रोग्राम करने के लिए वे 12 कलाकारों के समूह के साथ रायगढ़ आया था. उसके साथ भांजा भी घूमने के लिए आया हुआ था. वह कार्यक्रम स्थल के पास खड़ा हुआ था, उसी वक्त ऑटोमेटिक मोबाइल गरम होकर फट गया. लड़के के मामा ने बताया चोट नहीं लगी है बस मोबाइल ब्लास्ट होने की वजह से निकले धुआं से बेहोश हो गया था. फिलहाल घायल का डॉक्टर उपचार कर रहे हैं.

बजार में गिरावट आगे भी देखने को मिल सकती है, 5 बड़े फैक्टर्स तय करेंगे शेयर बाजार की दिशा

नई दिल्ली शुक्रवार निफ्टी बैंकिंग स्टॉक और एफएमसीजी कंपनियों की वजह से 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24965.25 अंक पर बंद हुआ। 25000 के नीचे निफ्टी का बंद होना मार्केट के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है। ऐसे में एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे हैं कि बजार में गिरावट आगे भी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं वो प्रमुख फैक्टर्स जिनकी वजह से शेयर बाजार प्रभावित हो सकता है। 1- कंपनियों के तिमाही नतीजे इस हफ्ते करीब 120 कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे। इन कंपनियों की लिस्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, विप्रो, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और टेक महिंद्रा बैंक शामिल है। 2- हुंडई आईपीओ हुंडई आईपीओ इसी हफ्ते खुलने जा रहा है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि देश के सबसे बड़ा आईपीओ के ओपनिंग का असर भी मार्केट पर पड़ेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 27,870 करोड़ रुपये का है। कंपनी इसके जरिए 14.2 करोड़ शेयर बेचेगी। बता दें, आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1865 रुपये से 1960 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 3- FIIs ने निकाले 58711 करोड़ रुपये विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने अक्टूबर में अबतक 8 कारोबारी सत्रों में 587111 करोड़ रुपये निकाले हैं। शुक्रवार को FIIs ने 4162.66 करोड़ रुपये की बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं। 4- डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना एक डॉलर की कीमत पहली बार 84 रुपये के पार पहुंच गई। शुक्रवार को यह 84.06 पर बंद हुआ। सेंट्रल बैंक की तरफ से लगातार किमतों को स्थिर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं, यूएस फेड रिजर्व के फैसले का असर भी दिखने लगा है। जिसकी वजह से डॉलर मजबूत हो रहा है। 5- कच्चे तेल की कीमतें तेल की कीमतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ-साफ दिखता है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों के लिए अस्थिरता का दौर है। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा भारतीय शेयर बाजार की सेहत के लिए अच्छी खबर नहीं है। इससे मंहगाई का डर रहता है।

कोई भी करीबी लोग मिलने न आएं, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की फैमिली की अपील

नई दिल्ली. सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. बांद्रा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तादाद बढ़ा दी गई है. वहीं परिवार ने उनके इंडस्ट्री में मौजूद कई दोस्तों और करीबियों से रिक्वेस्ट की है कि वो एक्टर से मिलने न जाएं. जानकारी के मुताबिक, अपने बेहद करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को खोने के बाद से ही सलमान बेहद दुखी हैं. बाबा, सलमान के लिए सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि एक परिवार जैसे थे. हाल ही में जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के साथ सलमान खान से मिलने उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पहुंचे थे, तो उनका बहुत प्यार से स्वागत किया गया था. सलमान भी एक सच्चे दोस्त की तरह इस दुखद घटना के बाद परिवार से मिलने पहुंचे. हालांकि, कल देर रात लीलावती अस्पताल से घर लौटने के बाद सलमान सो नहीं पाए और लगातार जीशान और परिवार का हालचाल पूछते रहे. सिद्दीकी परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, “भाई फोन पर अंतिम संस्कार की तैयारियों और हर छोटी-बड़ी जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने अगले कुछ दिनों के लिए अपनी सभी निजी मुलाकातें भी रद्द कर दी हैं.” खबरों के मुताबिक सलमान के करीबी परिवार के सदस्य भी इस नुकसान से उतने ही दुखी हैं. अरबाज खान और सोहेल खान भी बाबा के बहुत करीब थे और उनकी इफ्तार पार्टियों में अक्सर जाते थे. लॉरेंस ने ली जिम्मेदारी – NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई. वो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी लैविश इफ्तार पार्टियों को लेकर जाने जाते थे. कई ए-लिस्ट सेलेब्रिटीज का उनके घर आना जाता था. हाल ही में एक वायरल पोस्ट में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. इस पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ाव था. हालांकि, मुंबई पुलिस ने एफबी पोस्टी की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि इसकी जांच की जाएगी. बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारण दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.  इनके अलावा अनुज थापन का नाम भी पोस्ट में है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, और पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी. गैंग का कहना है कि ये मौत उसका बदला है. बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने अब तक तीन शूटरों की पहचान की है और मास्टरमाइंड की तलाश में लगी हुई है.

कांग्रेस की 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग पर मंत्री टंकराम वर्मा किया स्पष्ट, 15 नवंबर से होगी खरीदी

रायपुर कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से एक नवंबर से धान खरीदी की मांग कर रही है. इस पर खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि एक नवंबर को धान कटने के बाद गीली रहती है. उसको कहीं नहीं ले सकते हैं. ऐसे में सरकार 15 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय लिया है. इस समय तक धान भी तैयार हो जाएगा. इसके पहले मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित ‘आओ बनाए स्वस्थ्य छत्तीसगढ़’ स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए. शिविर के दौरान निःशुल्क ईसीजी इको अन्य संबंधित जांच की जाएगी. इसके अलावा शिविर में हार्ट, कैंसर एवं दांतों की मुफ्त जांच होगी. शिविर के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने गाना भी गाया. स्वास्थ्य शिविर में मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज़िंदगी जो मिली है, वो बहुत कीमती है. जो शक्ति मनुष्य को मिली है, वो किसी से कम नहीं है. दुनिया के सभी काम मनुष्य संभव कर रहा है. भगवान ने कीमती जीवन दिया है, तो इसका उपयोग करना चाहिए. आने वाले काल के चक्कर में आज की खुशियों को भूल जाते है. जो दिया है प्रभु ने बहुत दिया है यह मेरा मूल मंत्र हैं. मंत्री ने कहा कि आज हमारी जीवन शैली बदल गई है. अचार-विचार बदल गए हैं. आज पश्चिमी सभ्यता हावी हो रही है दूसरे देश के लोग शांति तलाशने यहाँ आते हैं. उन्होंने गीत गाकर जीवन के अर्थ को बताया और सभी को सुरक्षित और ख्याल रखने का संदेश दिया.

गधराज ‘बिग बॉस 18’ से हुआ बाहर, पहले हफ्ते में नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन

‘बिग बॉस सीजन 18’ में कुल 18 स्टार्स ने घर में कदम रखा। साथ ही जब 19वें के मेंबर की एंट्री हुई तो हर कोई हैरान रह गया। वह गढ़राज थे। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालाँकि कुछ दिन पहले पेटा इंडिया ने शो के रिकॉर्ड्स और सलमान खान को एक लेटर रीयल्टी स्टूडियो से छुट्टी दे दी थी। और अब उस बात पर अमल कर लिया गया है। ‘पीपुल्स फॉर एनिमल्स’ नामक एक प्लेस ने भी शो के स्टार्स की आलोचना की थी और उन पर ब्रेकअप के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने ‘मनोरंजन’ के लिए किले को कठिन स्थिति में रखने का आरोप लगाया और होटल को छोड़ने का फैसला किया। गढ़राज से छूटने के बाद अब पीएफए ​​ने एक पोस्ट में मूल्यांकन किया है और इसमें मेनका गांधी को अनुभव बताया है। लिखा, ‘इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पीपुल फॉर एनिमल्स की अध्यक्ष श्रीमती मेनका ने संजय गांधी को धन्यवाद दिया। यह सक्सेस कम्यूनिटी के सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से मिला है, जो गिल्ड की रिहाई के लिए दिए गए थे।’ ‘बिग बॉस 18’ से नहीं हुआ कोई एलिमिनेट सलमान खान के शो में भी जिस मकसद से गजराज को लाया गया था, उस पर तो अब पानी फेर दिया गया है। वहीं, डेज एपिसोड से किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया गया है। दशहरा के यंत्र पर उन्हें काम पर लगा दिया गया है और एक और मौका देते हुए खुद को साबित करने के लिए कहा गया है। इस सप्ताह एनालॉग एनालॉग, अविनाश मिश्रा, गुणरत्न, करणवीर मेहरा और मुस्कान बामने नामांकित थे।

हाईकोर्ट में दी चुनौती, छत्तीसगढ़-वक्फ बोर्ड में अविश्वास प्रस्ताव पर विवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ग़ुलाम मिन्हाजुद्दीन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त किए गए वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य इमरान मेमन, पूर्व विधायक खुज्जी, फ़िरोज़ ख़ान, फैसल रिज़वी और भाजपा सरकार में नियुक्त सदस्य सलीम राज ने वर्तमान राज्य शासन के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। अविश्वास प्रस्ताव के लिए दशरथ लाल साहू पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक विकास विभाग पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे। पीठासीन अधिकारी दशरथ लाल साहू ने इस प्रस्ताव के संबंध में वक़्फ़ बोर्ड के सभी सदस्यों को 26/09 /2024 की तारीख़ वाली नोटिस जारी की थी। जो वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य रियाज़ हुसैन को 30/09/2024 की शाम छह बजे के बाद तामील की गई। इस अविश्वास प्रस्ताव की कारवाई के लिए दिनांक 14/10/2024 को दिन के साढ़े दस बजे वक़्फ़ बोर्ड कार्यालय में हाजिर होने की जानकारी दी गई थी। वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य रियाज़ हुसैन ने इस नोटिस को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उनके द्वारा धारा 20क के तहत लाए गए अविशवास प्रस्ताव के संबंध में 20 क (घ)के परंतुक के तहत यह प्रावधान है :- ऐसी बैठक की सूचना कम से कम (एटलीस्ट) 15 दिन पहले दी जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक नोटिस तामिली दिनांक के 15 दिन के भीतर की जा रही जो धारा 20 क (घ) के (मेंडेटरी)अनिवार्य आदेशात्मक प्रावधान का उल्लंघन है बताया है। अविश्वास प्रस्ताव नियम विरुद्ध लाया जा रहा है इस संबंध में रियाज़ के द्वारा रिट पिटीशन फाइल किए जाने की जानकारी दी गई है, जिसकी सुनवाई के दौरान पीठासीन अधिकारी दशरथ लाल साहू जो अवर सचिव पिछड़ा एवं अल्प संख्यक विकास विभाग को हटाकर मार्टिन लकड़ा अवर सचिव पशुधन विकास विभाग को दिनांक 08/10/2024 को नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई। इस आदेश की कोई प्रति की तमीली रियाज हुसैन ने नहीं होना बताया, जबकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए पीठासीन अधिकारी उसी विभाग का नहीं होना चाहिए। वक़्फ़ एक्ट में स्पष्ट लिखा है कि इस नोटिस के तामील होने के बाद भी कम से कम 15 दिन बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने के लिए बैठक बुलाई जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। रियाज ने अपने अविश्वास प्रस्ताव के लिए नियुक्त नए पीठासीन अधिकारी मार्टिन लकड़ा को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के कार्यालय में दिनांक 09/10/2024 को एक तीन पेज की कई बिंदुओं वाली आपत्ति प्रस्तुत की, जिसमें बोर्ड के तीन सदस्य इमरान मेमन, फ़िरोज़ ख़ान और फैज़ल रिज़वी के वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य के रूप में अधिवक्ता अज़ीमुद्दीन के द्वारा चुनौती देने की जानकारी याचिका पर 14/10/2024 से प्रारंभ होने वाले सप्ताह में लिस्ट होना है। अधिवक्ता अज़ीमुद्दीन की रिट याचिका 1947/2023 सिविल में पारित अंतरिम आदेश दिनांक 27/04/2023 की प्रति भी लगाई है, जिसमें आदेशित किया गया है कि याचिका के लंबित रहने के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड द्वारा लिए गए सभी निर्णय उपरोक्त याचिका में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेंगे। आपत्तिकर्ता रियाज हुसैन छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड द्वारा अपनी आपत्ति में उच्च न्यायालय का हवाला देकर अविश्वास प्रस्ताव की कारवाई को आगे बढ़ाना आदेश की अवमानना बताया है। उक्त आपत्तियों के बावजूद देखने वाली बात है कि पीठासीन अधिकारी मार्टिन लकड़ा अवर सचिव पशुधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन क्या निर्णय इन आपत्तियों का करते हैं। पहली बार वक़्फ़ बोर्ड में आया अविश्वास प्रस्ताव गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहली बार है जब वक़्फ़ बोर्ड में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव आया है। क्यों लाया गया है, कारण भी नहीं बताया गया, जबकि पूर्ववर्ती मामलों में कई भ्रष्टाचार के मामले होने के बाद भी कभी अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया गया। साफ़ सुथरी छवि वाले अध्यक्ष के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसको लेकर मुस्लिम समाज में चर्चा का बाज़ार गर्म है।

दिसानायके सरकार का फरमान, श्रीलंका में दोबारा खोले जाएंगे पुराने हाई-प्रोफाइल मामले

कोलंबो. श्रीलंका की नई सरकार अब कुछ पुराने हाई-प्रोफाइल मामलों को लेकर सख्त होती हुई दिख रही है। दिसानायके सरकार ने पुलिस को एक बार फिर इन मामलों की जांच करने के आदेश दिए है। इन मामलों में सबसे प्रमुख रूप से 2019 ईस्टर संडे आतंकी हमले और 2005 में तमिल अल्पसंख्यक समुदाय के पत्रकार की हत्या शामिल है। बता दें कि पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाली सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पावर ने पिछले मामलों की फिर से जांच करने का वादा किया था। श्रीलंकाई सरकार के इस आदेश के बाद पुलिस प्रवक्ता निहाल थलदुवा ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय ने कार्यवाहक पुलिस प्रमुख से कहा है कि इन मामलों की फिर से जांच की जानी चाहिए। जिन मामलों की फिर से जांच की जानी है, उनमें 2015 में सेंट्रल बैंक बॉन्ड जारी करने में कथित घोटाला शामिल है, जिसके लिए तत्कालीन राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की सरकार को दोषी ठहराया गया था, और 2019 ईस्टर संडे आतंकी हमले जिसमें 11 भारतीयों सहित 270 से अधिक लोग मारे गए थे। इन मामलों के मिलेगी प्राथमिकता इसके साथ ही पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कैथोलिक चर्च ने उन हमलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिनका आरोप है कि पिछली सरकारों ने राजनीतिक रूप से प्रेरित कवर-अप किया था। जिन अन्य मामलों की जांच की जानी है। इसमें 2005 में तमिल अल्पसंख्यक समुदाय के पत्रकार डी शिवराम की हत्या और 2006 में एक तमिल अल्पसंख्यक शिक्षाविद का अपहरण और लापता होना शामिल है, जो उस समय पूर्वी विश्वविद्यालय का प्रमुख था। उत्तरी राजधानी जाफना में 2011 में दो राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं का लापता होना भी सूची में है।

एक को बचाने में दूसरे की भी गई जान, राजस्थान-भरतपुर में गंभीर नदी में डूबे दो युवक

भरतपुर. भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में दशहरे के दिन गंभीर नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर नदी में डूबता हुआ देख दूसरा युवक गंभीर नदी में कूद गया। दोनों को तैरना नहीं आता था। दोनों युवक डूबने लगे। आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट दोनों को निकाला गया। मृतक पवन निवासी नगला जसवंत गांव थाना रूपवास के पिता ललित ने बताया कि देवरी गांव के पास गंभीर नदी जा रही है। गांव का एक युवक दुर्गा प्रसाद (20) गंभीर नदी के पास भैंस चरा रहा था। उसकी भैंस पानी में चली गई। दुर्गा प्रसाद भैंस को पानी से निकालने गंभीर नदी में उतरा। तभी वह नदी में डूबने लगा और, बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगा। तभी पवन (22) जो खेत पर काम कर रहा था उसने दुर्गा प्रसाद को डूबते हुए देखा। जिसके बड़ा पवन दुर्गा प्रसाद को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूद गया। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। अचानक वह गंभीर नदी में डूबने लगे और बचाने के लिए जोरों से चिल्लाने लगे। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। लोगों ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों को करीब 30 मिनट बाद नदी से निकाला गया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के लिए सौंप दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet