LATEST NEWS

बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी लेकर बिश्नोई गैंग ने फिर धमकाया, ‘सलमान-दाऊद की हेल्प करने वाले अपना हिसाब-किताब रखना’

मुंबई. मुंबई में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग के सदस्य ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को संबोधित कर कहा कि हम ये जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया. गैंग की ओर से धमकी दी गई है कि जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करेगा, अपना हिसाब-किताब लगाकर रखना. हालांकि आजतक इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है, वहीं मुंबई पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है. इसी पोस्ट में आगे कहा गया है कि आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांध रहे हैं, ये एक समय मकोका एक्ट में दाऊद इब्राहिम के साथ था. इतना ही नहीं इसी पोस्ट में बाबा सिद्दीकी को टारगेट करने की वजह भी बताई गई है. इसमें लिखा है कि इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.  इसमें आगे लिखा है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब-किताब लगाके रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हमने पहले वार कभी नहीं किया. कौन था अनुज थापन? सोशल मीडिया पोस्ट में अनुज थापन का नाम लिखा गया है. यह वही अनुज थापन है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. हालांकि अनुज की मुंबई पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई थी.  दो शूटर गिरफ्तार, एक फरार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत सिंह (23) और यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है. जबकि तीसरा शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसका नाम शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (20) है और वो भी यूपी के बहराइच का ही रहने वाला है.  यूपी के क्रिमिनल का नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी पुलिस से इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री के लिए कॉन्टैक्ट किया तो दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है. धर्मराज राजेश कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा कस्बे के रहने वाले हैं. हालांकि हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत के खिलाफ हत्या का एक मुकदमा पहले से दर्ज है. उसने अपने सगे बड़े भाई की सुआ मारकर हत्या की थी. यूपी के शूटर मजदूरी करने गए थे पुणे जानकारी मिली है कि धर्मराज कश्यप और शिवकुमार उर्फ शिवा गौतम मजदूरी करने के लिए पुणे आए थे. शिवा करीब 5-6 सालो से पुणे में एक स्क्रैप व्यापारी के यहां काम करता था. शिवा ने कुछ महीनों पहले धर्मराज को भी पुणे काम के लिए बुलाया था. सुपारी देने वाले व्यक्ति ने शिवा और धर्मराज से गुरमैल की मुलाकात कराई थी. हालांकि क्राइम ब्रांच इस बात का पता लगा रही है कि ये दोनों पुणे से मुंबई कैसे पहुंचे. 

सास को सबसे ज्यादा मानती हैं आलिया, दिखा मां जैसा प्यार, याद किया ऋषि कपूर की बीमारी वाला वक्त

मुंबई नीतू कपूर अक्सर अपनी बहू आलिया पर प्यार लुटाती दिखती हैं। अब करीना कपूर के शो पर आलिया ने बताया कि उनकी अपनी सास से बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। यह दोस्ती बीते 6 महीने में ज्यादा मजबूत हुई है। आलिया ने वो वक्त भी याद किया जब ऋषि कपूर अस्पताल में थे। उस वक्त नीतू बहुत पॉजिटिव रहती थीं। आलिया ने बताया कि ये गुण रणबीर में भी है और वह उनकी मां से मिला है। सास को सबसे ज्यादा मानती हैं आलिया आलिया भट्ट अपनी ननद करीना के शो वॉट वुमन वॉन्ट में मेहमान बनकर पहुंची थीं। वहां उन्होंने बताया कि कैसे धीरे-धीरे नीतू कपूर उनके बहुत करीब हो गईं। करीना ने आलिया से पूछा कि कपूर फैमिली में वह सबसे ज्यादा किसे मानती हैं? इस पर आलिया बोलीं, ‘मुझे लगता है, मेरी सास। कुछ साल में हमारे बीच बहुत ही नैचुरल और सहज दोस्ती हुी है।’ दिखा मां जैसा प्यार आलिया ने बताया कि बीते 6 महीने में ये बॉन्ड ज्यादा मजबूत हो गया। जब नीतू उनके साथ पैरिस ट्रिप पर गई थीं। आलिया ने बताया कि नीतू कपूर ने कहा कि वह लॉरियल के शो के लिए उनके साथ चलना चाहती हैं। आलिया बोलीं, ‘वह बोलीं, मैं शो के लिए आना चाहती हूं। मुझे बहुत गर्व है। जब मैं रैम्प वॉक कर रही थी तो वह सबसे तेज आवाज में चीयरअप कर रही थीं। ऐसा लगा जैसे मैं स्कूल के दिनों में पहुंच गई हूं और अपनी मां को बैठे देख रही हूं।’ खराब वक्त में भी पॉजिटिव आलिया ने ऋषि कपूर के बीमारी के दिनों को भी याद किया। आलिया बोलीं, ‘जब ऋषि अंकल हॉस्पिटल में थे तो वो बहुत टफ टाइम था। हमें एक के बाद एक खराब खबरें मिल रही थीं उनके चेहरे पर हमेशा उम्मीद रहती थी, बोलती थीं, चलो सब अच्छा होने की उम्मीद करते हैं, हिम्मत नहीं हारनी है। वो आसान नहीं था फिर भी उन्होंने मैनेज किया।’ मां जैसे हैं रणबीर आलिया ने बताया कि रणबीर को भी पॉजिटिविटी उनकी मां से मिली है। अगर उनका मूड खराब है तो इस वजह से वह दूसरा का मूड खराब नहीं करते। आलिया बोलीं, ‘भले ही वह स्ट्रेस में हूं तो भी पॉजिटिव रहते हैं, इसका असर दूसरों पर नहीं पड़ने देते।’

सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल बनेगी, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में विधायक लता उसेंडी ने दी सौगात

कोण्डागांव. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने आज कोपाबेड़ा वार्ड में सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए की लागत से डीएनके मैदान में बाउंड्री वॉल निर्माण की शुरुआत की गई। कोपाबेड़ा में आयोजित भूमि पूजन समारोह के दौरान विधायक लता उसेंडी ने बताया कि सामुदायिक भवन और खेल मैदान के विकास से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डीएनके मैदान में बाउंड्री वॉल निर्माण खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा और मैदान के संरक्षण में सहायक होगा। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, पार्षद अंकुश जैन, संतोष पात्रे और भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

भजनलाल सरकार करेगी 500 करोड़ खर्च, राजस्थान के छह लाख कर्मचारियों को फायदा

जयपुर. राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों को बोनस देने का अनुमोदन कर दिया है, इसका प्रदेश के लगभग 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर पे लेवल एल-12 और ग्रेड पे-4800 तक के कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारी भी इसके दायरे में आएंगे। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। बोनस का 75 प्रतिशत पैसा नकद दिया जाएगा और 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के जीपीएफ (सामान्य प्रावधायी निधि) खाते में जमा की जाएगी। छह लाख कर्मचारियों के मिलने वाले बोनस से सरकार पर करीब 500 करोड़ रुपये का अतरिक्त भार पड़ेगा। बता दें कि राज्य सरकार हर साल कर्मचारियों को बोनस देते ही। सीएम भजनलाल शर्मा से इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी करेगा।

पीएम इंटर्न​शिप स्कीम में युवाओं को मिलेगा कौशल विकास के साथ पैसा

देश की नामी 500 कंपनियों में 21 से 24 साल की उम्र के युवाओं के लिए इंटर्न​शिप करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से घो​षित पीएम इंटर्न​शिप स्कीम की शुरुआत होने जा रही है. इंटर्नशिप की अव​धि 12 महीने की होगी. इंटर्न​शिप अव​धि का कम से कम आधा हिस्सा वास्तविक कार्य अनुभव या नौकरी के माहौल में बिताना होगा, न कक्षा में. 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके युवा इस स्कीम के लिए आज से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. स्कीम का पोर्टल आज से शुरू हो रहा है. आइये जानते हैं क्या है आवेदन प्रक्रिया और उसके बाद क्या होगा. यहां कर सकेंगे आवेदन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत योग्य उम्मीदवार pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.. इंटर्न​शिप के दौरान हर इंटर्न को 5000 स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे. इसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार की ओर से जबकि 500 रुपये संबं​धित कंपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉ​​​स्बिलिटी के तहत देंगी. हर इंटर्न का पीएम सुरक्षा बीमा योजना और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस भी किया जाएगा. एक साल तक चलेगी इंटर्न​शिप 12 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद 26 अक्टूबर तक चलेगी. इसके बाद 27 अक्टूबर से चयनित युवाओं को इंटर्न​शिप करने के लिए कंपनी आवंटित होगी. 7 नवंबर तक लिस्ट जारी होने के बाद 8 से 25 नवंबर तक ऑफर लेटर भेजे जाएंगे. इसके बाद 2 दिसंबर से इंटर्न अपनी-अपनी कंपनियों में इंटर्न​शिप शुरू करेंगे. पूरी स्कीम में केंद्र सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी लागू रहेगी. ये दस्तावेज होंगे जरूरी योजना के तहत देशभर के एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्न​शिप कराकर उनकी ​स्किल को बेहतर किया जाएगा. आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्ष​णिक योग्यता के दस्तावेज साथ होना आवश्यक होंगे. आवेदन करने के दौरान हर इंटर्न को 11 अक्टूबर तक पंजीकृत हो चुकी कंपनियों में इंटर्न​शिप के लिए अ​धिकतम पांच ऑप्शन दे सकेगा. तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मौके टॉप कंपनियों की पहचान पिछले तीन सालों के सीएसआर मद में किए गए खर्च के औसत के आधार पर की गई है। इंटर्न​शिप स्कीम में पंजीकरण के लिए गैस, तेल और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक मौके हैं. इसके बाद टूर-ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में इंटर्नशिप के अवसर हैं. इन बातों का रखें ख्याल 21 से 24 साल के युवा आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा किया हो. ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में नामांकन करा पढ़ाई कर रहे युवा इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ये नहीं कर सकते हैं इंटर्न​शिप के लिए अप्लाई जिन युवाओं के माता पिता या पति पत्नी में से कोई सरकारी नौकरी में है या जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से ज्यादा है या फिर जो फुल टाइम कोर्स पढ़ रहे हैं, वह आवेदन नहीं कर सकेंगे. आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थानों से डिग्री ले चुके युवाओं का आवेदन स्वीकार ही नहीं होगा. प्रोफेशन डिग्री वालों को स्कीम से बाहर रखा गया है. अप्रेंटिस​शिप करने वाले भी बाहर किसी भी स्किल अप्रेंटिसशिप इंटर्नशिप करने या कर चुके युवा आवेदन नहीं कर पाएंगे. केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा रह चुके युवा इस योजना के पात्र नहीं होंगे. यही नहीं, नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम या नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत किसी भी समय अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके या ट्रेनिंग ले रहे युवा भी आवेदन नहीं कर सकेंगे.

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए

जम्मू जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4 रही तीव्रता। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि जिले में सुबह 6.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4 थी। भूकंप के निर्देशांक अक्षांश 32.95 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.83 डिग्री पूर्व हैं। यह धरती की सतह से 15 किलोमीटर नीचे आया। अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बताते चलें, जम्मू-कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र में अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते रहे हैं, जिसमें डोडा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी जिले शामिल हैं। पिछले पांच से सात सालों में इन भूकंपों की आवृत्ति में वृद्धि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप से पहले भी तबाही देखने को मिली है। कश्मीर घाटी भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। साल 2005 में 8 अक्टूबर को सुबह 8.50 बजे जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के मुजफ्फराबाद शहर से 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। इस भूकंप से उत्तरी पाकिस्तान, उत्तरी भारत और अफगानिस्तान में भारी तबाही हुई थी। मुजफ्फराबाद क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था और वहां के कई गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और श्रीनगर, बारामुला जिलों सहित कश्मीर घाटी के विभिन्न शहरों में करीब 32,335 इमारत ढह गई थीं। आधिकारिक तौर पर पीओजेके और पाकिस्तान के एनडब्ल्यूएफपी में मरने वालों की संख्या 79 हजार बताई गई, जबकि अन्य स्रोतों के अनुसार यह संख्या 86 हजार थी, जबकि घायलों की संख्या 69 हजार से ज्यादा होने का अनुमान था। जम्मू-कश्मीर में करीब 1,350 लोग मारे गए थे और 6,266 घायल हुए और भूकंप के झटके 1,000 किलोमीटर दूर दिल्ली तक महसूस किए गए थे।  

कड़ी मशक्कत कर पाया काबू, राजस्थान-जोधपुर की हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में लगी आग

जोधपुर. जोधपुर के तनावड़ा स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलने के बाद ही बासनी और शास्त्री नगर क्षेत्र से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बासनी तनावड़ा संगरिया क्षेत्र की अलग-अलग फैक्टरी में इन दिनों आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। आज अल सुबह भी तनावड़ा की एक फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि नगर निगम की दमकल के कर्मचारियों की मेहनत के चलते समय रहते आग पर काबू पाया गया। लगातार एक के बाद एक गाड़ियां आग की भयावहता को देखते हुए पहुंचने लगी। फायर ऑफिसर हेमराज शर्मा प्रशांत सिंह चौहान ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का काम किया। फायर मैन जितेंद्र सिंह, रौनक, भोमाराम, विकास, गिरधारी, आसिफ, घनश्याम सिंह, अशोक जावा, आशीष कुमार और राम सिंह की मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों रूपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। मोबाइल पुलिस की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। तनावडा, बासनी, बोरानाड़ा और सांगरिया में स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है।

सिमगा थाना क्षेत्र में घर में सो रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या, एक संदिग्ध को हिरासत में

बलौदाबाजार सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लांजा में बीती रात एक बुजुर्ग की घर में सोते वक्त हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, जब शत्रुहन जोशी (उम्र 65 वर्ष) अपने घर में सो रहा था, तब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों की माने तो आरोपी और मृतक के घरवालों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी सूचना सिमगा थाना में भी दी गई थी. लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मामले को टाल दिया. इस बीच बुजर्ग की हत्या हो गई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी सहित अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली कारण क्या है.

चार साल में रहे जातीय शोषण और जमीन विवाद के सर्वाधिक मुद्दे, अनुसूचित जाति आयोग में 47 हजार शिकायतें

नई दिल्ली. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीते चार साल में उन्हें 47 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इनमें जातीय अत्याचार, भूमि विवाद और सरकारी नौकरी से संबंधित विवाद ही मुख्य मुद्दे हैं। आरटीआई के जवाब में यह जानकारी मिली है। एनसीएससी के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020-21 में उन्हें 11,917 शिकायतें मिलीं। वहीं 2021-22 में 13,964, और 2022-23 में 12,402 और इस साल यानी 2024 में 9,550 शिकायतें मिल चुकी हैं। एनसीएससी के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने बताया कि आयोग को मिलने वाली सबसे आम शिकायतें अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अत्याचार से संबंधित हैं, इसके बाद भूमि विवाद और सरकारी क्षेत्र में सेवाओं से संबंधित मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, ‘शिकायतों को तेजी से दूर करने के लिए, अगले महीने से, मैं या मेरे सदस्य राज्य कार्यालयों का दौरा करेंगे और वहां लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को देखेंगे।’ मकवाना ने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सप्ताह में चार बार सुनवाई कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा शिकायतें एनसीएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों में सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से दर्ज की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि आयोग को हर दिन 200-300 शिकायतें मिलती हैं और उनमें से कई का कुछ ही दिनों में समाधान हो जाता है, इसलिए यहां देखा गया डेटा ज्यादातर उन शिकायतों का है जिनका समाधान होने की प्रक्रिया चल रही है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ अत्याचारों पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन के आंकड़ों के अनुसार, 6,02,177 कॉल प्राप्त हुईं। इनमें से कुल शिकायतों की संख्या 5,843 थी, जिनमें से 1,784 का समाधान किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश से आधे से अधिक कॉल यानी 3,10,623 प्राप्त हुई हैं। इस हेल्पलाइन की निगरानी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा की जाती है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत नवीनतम सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार के अधिकांश मामले 13 राज्यों में केंद्रित थे, जहां 2022 में सभी मामलों का 97.7 प्रतिशत दर्ज किया गया। 2022 में उत्तर प्रदेश में 12,287 मामले दर्ज हुए, जो कुल मामलों का 23.78 प्रतिशत हिस्सा थे, इसके बाद राजस्थान में 8,651 (16.75 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश में 7,732 (14.97 प्रतिशत) थे। जाति अत्याचार के महत्वपूर्ण मामलों वाले अन्य राज्य बिहार में 6,799 (13.16 प्रतिशत), ओडिशा में 3,576 (6.93 प्रतिशत) और महाराष्ट्र में 2,706 (5.24 प्रतिशत) थे। इन छह राज्यों में कुल मामलों का लगभग 81 प्रतिशत हिस्सा था।

54 साल से चल रहा जमीनी विवाद, राजस्थान-जोधपुर में भाई की मौत का बदला लेने युवक की करवाई हत्या

जोधपुर. खेड़ी सालवा के रहने वाले एक परिवार के पारिवारिक रंजिश में अब तक 4 लोगों का मर्डर हो चुका है, सबसे पहले इस परिवार में एक बुजुर्ग की हत्या हुई थी, उसके बाद उसे बुजुर्ग के बेटों ने हत्या कर दी, फिर जो पहले बुजुर्ग था उनके पोतों ने अनिल लेगा की हत्या कर दी और अब अनिल लगा के परिवार ने सुभाष की हत्या कर दी। अब तक चार हत्याएं हो चुकी है, जिसमें से एक अनिल लेगा भी है। चारों आरोपियों में से एक अनिल लेगा का भाई जितेंद्र लेगा भी है। जितेंद्र ने भाई की मौत का बदला लेने के लिए पाली के रहने वाले मोनू ढोली, अनिल गोदारा व मोहम्मद आसिफ को 10 लाख सुपारी दी थी। बाकी के दो हत्यारे पाली और एक बालोतरा का रहने वाला है। बासनी थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया की सुभाष हत्याकांड मामले में अनिल लेगा के भाई जितेंद्र लेगा को गिरफ्तार कर लिया है। जितेंद्र ने पाली के रहने वाले मोनू ढोली, अनिल गोदारा व मोहम्मद आसिफ को 10 लाख सुपारी देकर सुभाष विश्नोई की हत्या करवाना कबूल किया है। जितेंद्र ने बताया कि सुभाष विश्नोई उसके भाई अनिल लेगा की हत्या में शामिल था। उसने बदला लेने के लिए मोनू ढोली और अनिल गोदारा ने संपर्क किया था। जितेंद्र ने बताया कि उसने अपने भाई का बदला लेने के लिए मोनू से लड़कों की डिमांड की थी। मोनू ने यह काम खुद ही करने के लिए कह दिया। मोनू ने पहले जितेंद्र ने 70 हजार रुपए लिए और एक पिस्टल लाया। उसके बाद उसने 10 लाख रुपए में सुभाष की हत्या करना तय किया था। इसके लिए मोनू ने पाली के इंद्रा कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ को खूद के साथ शामिल किया था। आसिफ ने ही सुभाष को गोली मारी थी। आरोपियों ने पहले सुभाष से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी, फिर पैसे देने के बहाने उसे घर से दूर बुलाया था। वहां बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार हत्या के तुरंत बाद आरोपी पंजाब की ओर भाग गए थे। नाकाबंदी के दौरान पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें पकड़ा था। फिलहाल यह आरोपी पंजाब पुलिस के विरासत में है, जल्द ही पंजाब से जोधपुर पुलिस इन्हें लेकर आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह पारिवारिक रंजिश पिछले 54 साल से चल रही है और लगातार एक के बाद एक हत्याएं। वैसे आपको बता दें कि यह परिवार मूलते खेड़ी सालवा के रहने वाला है लेकिन जब हत्या हुई थी उसके बाद दोनों परिवार अलग-अलग रहने लगे एक परिवार जोधपुर के बनाड़ के पास महादेव नगर में रहता है, जो अनिल लगा का परिवार है।

रोकने पर किसानों को किया लहूलुहान, छत्तीसगढ़-जशपुर में फसल चरने दबंगों ने खेत में छोड़ दिए मवेशी

जशपुर। जिले के बिजाघाट मुढ़ी गांव में खेत में तैयार फसल चराने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना के अनुसार, कुछ दबंगों ने एक किसान की फसल में मवेशियों को छोड़ दिया, जिससे किसान की फसल को भारी नुकसान हुआ। जब किसान ने मवेशियों को खेत से हटाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक किसान को दबंग लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि यह घटना सोमवार 7 अक्टूबर की है, जिसमें अमर राम, पुसाे राम और माणु राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन सभी को पहले बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां से पूरी तरह स्वस्थ्य होकर लौटने के बाद पीड़ितों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर मदद की गुहार लगाईं है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी शशिमोहन सिंह ने स्थानीय चौकी प्रभारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जांच के बाद दोषियों पर कारवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल में जमीन पर लिटाकर मरीजों को चढ़ानी पड़ रही ड्रिप, राजस्थान-बीकानेर में मौसमी बीमारियों का अटैक

बीकानेर. बीकानेर संभाग का पीबीएम अस्पताल राम भरोसे ही चल रहा है। शहर में इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अस्पताल प्रशासनिक लापरवाही के चलते मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डेंगू, मलेरिया, और वायरल बुखार जैसे मौसमी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अस्पतालों में इनकी देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मरीजों को बेड के अभाव में फर्श पर लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है, जिससे अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों और मौसमी बीमारी वार्ड में मरीजों की भीड़ जमा है। कई मरीज गंभीर स्थिति में होने के बावजूद भी घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। जगह की कमी के कारण अस्पताल के बरामदों और गलियारों में मरीजों को जमीन पर लिटाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को किराए पर बिस्तर लेकर इलाज करवाना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन मौसमी बिमारियों से पीड़ित लगभग 50 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों के इस उछाल को देखते हुए पहले से ही तैयारी की जानी चाहिए थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुआ है। परिजनों का आरोप है कि हर साल इस मौसम में बीमारियों के मामले बढ़ते हैं, इसके बावजूद अस्पतालों में संसाधनों और डॉक्टरों की भारी कमी है। मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से उनकी हालत और भी विकट हो गए है। प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्थाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को और खराब कर दिया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे तो खूब किए जा रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीजों की तस्वीरें हकीकत बयान करने के लिए काफी है।

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत

बलरामपुर। जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना वाड्रफनगर विकासखंड के महेवा गांव में हुई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. महेवा गांव में आज धूमधाम से दुर्गा माता की मूर्ति का विसर्जन गांव के ही तालाब में किया गया. वहीं तालाब में बहाए गए नारियल को पकड़ने के दौरान एक युवक शुभम सिंह (उम्र 20 वर्ष) की अचानक डूबने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम सिंह ने तालाब में विसर्जन के लिए बहाए गए नारियल को पकड़ने के लिए पानी में प्रवेश किया. गहरे पानी में फंस जाने के कारण वह काफी देर तक पानी में डूबा रहा. घटना की सूचना मिलने पर वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, राजस्थान-अलवर में दो बाइकों की भिड़ंत

अलवर. अलवर के बेहतुकला थाना अंतर्गत ग्राम नंगला केसरिया के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन बने सिंह ने बताया कि कल रात को मृतक हरेंद्र (22) साल पुत्र दशरथ गांव नगला केसरिया से जंगल की ओर बाइक से जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे हरेंद्र मौके पर गंभीर घायल हो गया, जिसे कठूमर सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे अलवर के लिए रेफर कर दिया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक हरेंद्र नगला केसरिया का रहने वाला था। ये कुल मिलाकर दो भाई थे। इसमें से हरेंद्र जयपुर में एक होटल में काम करता था। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। यह करीब 10 दिन पहले गांव आया था और आज वापस जयपुर जाने वाला था। जिसकी दशहरे की रात को मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एब्डॉमिनल माइग्रेन: जानें इसके लक्षण, कारण, ट्रिगर और उपचार

पेट में एक प्रकार का पैथोलॉजी होता है, जिसमें पेट में सिर की जगह काफी दर्द होता है। ज्यादातर यह 2 से 10 साल के बच्चों को अपना शिकार बनाता है। लेकिन यह किसी भी उम्र का व्यक्ति हो सकता है। यदि लंबे समय तक यह दर्द बना रहे, तो यह एक गंभीर बेरोजगारी का संकेत हो सकता है। एब्डोमिनल पैथोलॉजी में कभी-कभी तो प्रभाव और कुछ ही समय के लिए हो सकता है। ऐसे में यह दर्द कुछ घंटों के अंदर ठीक हो जाता है। पेट के डायग्नोस्टिक्स के दौरान आम तौर पर एक से 72 घंटे तक दर्द रह सकता है। इसमें 48 घंटे तक का दर्द हो सकता है। डॉक्टर अनुकल्प प्रकाश, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी लीड कंसलटेंट, सीके बिरला हॉस्पिटल के मुताबिक, कई लोगों को यह दर्द कुछ घंटे के लिए होता है, जबकि कुछ लोगों को इससे ज्यादा कर सकते हैं। पाचन तंत्र में गड़बड़ी की वजह से गैस्ट्रिक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं जिससे पेट में ऐंठन और दर्द महसूस होता है। पेट में खराबी का कारण कई बार पेट में जेनेटिक खराबी भी हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य को सिर का कैंसर होता है तो बच्चों में पेट का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। अन्यत्र बंधक भी एक कारण है। जब मस्तिष्क और पाचन तंत्र के बीच संतुलन नहीं बन पाता तो भी पेट दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। महिलाओं में मासिक धर्म की शुरुआत के समय यह अधिक देखने को मिलता है। अगर किसी बच्चे में बहुत अधिक मात्रा में कैफीन, चॉकलेट या चॉकलेट के टुकड़े हैं तो यह भी पेट की बीमारी का एक कारण हो सकता है। एब्डोमिनल पैथोलॉजी के लक्षण एब्डोमिनल पैथोलॉजी के लक्षण सिर के पैथोलॉजी से काफी अलग हो सकते हैं। इस दौरान पेट में काफी दर्द महसूस होता है। यह पेट के चारों ओर या बीच में हो सकता है। कई बार यह दर्द बहुत तेज़ और अचानक होता है और कुछ घंटे से लेकर कई दिनों तक रह जाता है। उल्टी: पेट दर्द के दौरान पेट दर्द के साथ-साथ उल्टी आना भी बना रहता है। किसी-किसी को तो कई बार उल्टी हो सकती है। कुछ भी खाने के बाद हमेशा उल्टी जैसा मन रहता है। भूख की कमी: कई बार पेट की बीमारी की वजह से भूख नहीं लगती। कुछ भी खाने या पीने का मन नहीं करता। थकान: व्यक्ति को बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। कुछ लोगों को चक्कर आने की समस्या भी रहती है। भोजन आना: पेट के कैंसर के दौरान व्यक्ति को बहुत अधिक भोजन मिल सकता है। शरीर में अत्यधिक दर्द के कारण प्रतिक्रिया के रूप में शेयर से बहुत ज्यादा दर्द होता है ​पेट के दर्द से बचने के उपाय पेट के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है कि दवा लेना पड़ सकता है। इसके लिए पेन किलर का उपयोग किया जा सकता है। अगर दर्द बहुत ज्यादा हो रहा हो तो डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा का सेवन करें। साथ ही उल्टी और मतली को नियंत्रित करने के लिए एंटीमिक्स दवाएँ खायी जा सकती हैं। किसी भी शारीरिक दर्द या बीमारी को ठीक करने के लिए नींद को ठीक करना बहुत जरूरी है। नींद की कमी से पेट के रोग भी पैदा हो सकते हैं। इसलिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। सही समय पर सोने और जागने से शरीर और मस्तिष्क का संतुलन बना रहता है, जिससे आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। पेट के रोगों पर रोक के लिए खान-पान में बदलाव जरूरी है। विशेष रूप से बच्चों को खाद्य पदार्थों से दूर रखा जाना चाहिए, जो डायलिसिस को ट्रिगर कर सकते हैं। चॉकलेट, कैफीन, ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद आदि का सेवन करने के बजाय स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। सही समय पर खाना खाना चाहिए। इससे जुड़े नतीजे कम होते हैं। वहीं बहुत अधिक तेल से बने या डॉक्टरी भोजन से भी परहेज करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम व्यायाम करने से आपका शरीर सक्रिय और स्वस्थ रहता है। वॉकिंग, साइकल चलाना और योग जैसे व्यायाम को नियमित रूप से अपने व्यायाम में शामिल करना चाहिए। ध्यान रहे कि बहुत हैवी एक्सरसाइज करने से भी ड्रैगन ट्रिगर हो सकता है। इसलिए व्यायाम व्यायाम ही करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet