LATEST NEWS

हिमाचल प्रदेश में फिर हिली धरती, शिमला में 3 तीव्रता का आया भूकंप, जानें अपडेट

 शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 3.0 थी और यह आज दोपहर 3:32 बजे आया. भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में बताया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन स्थानीय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर देखी गई.    

18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम’ वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। सिंघम की सीक्वल ‘सिंघम रिटर्न्स’ वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।अब फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस वर्ष दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पूर्व सिंघम फिर से 18 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिंघम का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, दीवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ आने से पहले! अनुभव करें कि यह सब फिर से कैसे शुरू हुआ था। मास अगेन का फिर से अनुभव करें। फिर से एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर लें सिंघम अगेन से पहले एक बार फिर सिंघम को थियेटर्स में देखें.. 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म ‘सिंघम’ सिनेमाघरों में फिर से 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘आली रे आली आता तुमची बारी आली… मूवी वापस देखने की। सिंघम थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार हैं।

परिजनों ने युवती को हवन में बैठने से किया मना तो नाराज होकर मां की साड़ी से लगाई फांसी

भोपाल  नवरात्र की नवमी पर घर के बाहर झांकी में किए जा रहे हवन में 16 वर्षीय किशोरी को स्वजन ने बैठने नहीं जाने दिया। यह बात किशोरी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने खुदकुशी कर ली। किशोरी के घर के बाहर झांकी में नवमी का हवन होना था। हवन में आहुति देने कई बच्चे बैठे थे तो किशोरी ने भी जिद की, लेकिन जब परिवार ने उसे नहीं बैठने दिया तो वह गुस्से में कमरे के भीतर गई और मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कमरे में जाकर लगाई फांसी रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार किशोरी राधिका बुंदेला इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार को सुबह हवन में नहीं बैठाने की बात पर पहले उसके छोटे भाइयों ने चिढ़ा दिया था, जिसके बाद राधिका बेहद नाराज हो गई। आवेश में आकर वह अपने कमरे में चली गई। उसने मां की साड़ी ली, पाइप के सहारे फंदा बनाया और इसके बाद फंदे को अपने गले में कसकर कुर्सी हटा दी। इस दौरान उसने कमरे का गेट खुला छोड़ दिया था। स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान कमरे के बाहर बैठी मां की नजर जब तक उस पर पड़ी, तब तक उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। स्वजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, एक युक की मौत, दो गंभीर उधर, बिलखिरिया थाना क्षेत्र के झागरिया पहाड़ी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे हादसे में एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर घायल हैं। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अभिषेक मांझी रायसेन जिले का रहने वाला है। वह गुरुवार रात करीब दस बजे अपने घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान अभिषेक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार अयान गंभीर रूप से घायल है। वहीं हादसे में घायल तीसरी युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, राजस्थान-भरतपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

भरतपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे हैं। दोपहर को झील का बाड़ा स्थित कैला देवी पहुंचे। जहां पत्नी गीता के साथ मां के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके बाद भरतपुर शहर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आरबीएम जिला अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने थ्री डी मॉडल के जरिए अस्पताल के नए भवन की संरचना की जानकारी दी और पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अस्पताल के सभी तलों पर बनाए जाने वाले वार्डों और अनुभागों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि नए अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कर इसे प्रारंभ किया जाए, जिससे कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने भवन निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान राजकीय आरबीएम चिकित्सकीय अस्पताल भरतपुर के मॉडल के माध्यम से जानकारी दी। शहर में सिटी फ्लड कंट्रोल ड्रेन सीएफसीडी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। गिर्राज कैनाल आरएनएफसीएफडी भरतपुर के कार्यों, मास्टर ड्रेनेज परियोजना आदि की जानकारी दी। नई मंडी कुम्हेर गेट से हीरादास प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल का निरीक्षण किया। काली की बगीची से शास्त्री पार्क प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। एक्वेरियम और बायोलोजिकल पार्क, केवलादेव एवं शास्त्री पार्क के विकास कार्य तथा नवीन बस स्टैंड के विकास कार्यों का निरीक्षण करने  के साथ ही अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को नवमी थी और इस उपलक्ष में झील का बड़ा केला देवी के दर्शन करने के लिए आया था। इस दिन देवी मां की पूजा अर्चना होती है। भरतपुर में काम की बहुत बड़ी आवश्यकता है। मैंने देखा है और बजट में जो काम मंजूर किए थे उन्हें कैसे आगे बढ़ाया गया है, अधिकारियों ने रोड मैप बनाया और सभी जनप्रतिनिधियों ने भी रोड मैप बनाया है। किस तरह से भरतपुर का विकास किया जा सके।

NLIU के छात्र की भोपाल में होटल से गिरकर मौत, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आया था

भोपाल गुजरात के गांधीनगर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के एक छात्र की गुरुवार रात भोपाल में एक होटल की चौथी मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 साल के तुषार माली के तौर पर की है। वह राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। एनएलयू-गांधीनगर में फर्स्ट ईयर का छात्र, अपनी यूनिवर्सिटी के 83 अन्य छात्रों के साथ नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल से आया हुआ था। छात्र शहर के बिजनेस हब चेतक ब्रिज के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। गोविंदपुरा के एसएचओ अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तुषार अपने 7-8 दोस्तों के साथ चौथी मंजिल पर स्थित होटल के कमरे में ‘पार्टी’ कर रहा था, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। तोमर ने बताया कि तुषार को डर लग रहा था कि गेट पर वार्डन है, इसलिए वह खिड़की से बाहर निकलकर होटल के पीछे लोहे के मचान पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगा। तोमर ने आगे बताया कि तुषार करीब 20 कदम चलकर मचान के खुले हिस्से तक पहुंच गया। उसे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था और तभी करीब 60 फीट नीचे गिर गया। उसके दोस्त उसे 6 किलोमीटर दूर एम्स-भोपाल ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोविंदपुरा एसीपी दीपक नायक ने कहा कि होटल ने सफाई और रखरखाव के लिए मेटल फ्रेमवर्क लगाया था, लेकिन इसका एक हिस्सा खुला था, जिससे तुषार की मौत हो गई। टीओआई की रिपोर्च के अनुसार, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तुषार ने अकेले ही खिड़की से भागने की कोशिश क्यों की। वजह जानने के लिए पुलिस कमरे में मौजूद अन्य छात्रों से बात कर रही है। गोविंदपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ तोमर ने बताया कि तुषार के पिता किशन माली किसान हैं और राजस्थान के पाली में एक दुकान भी चलाते हैं। उसके माता-पिता और बहनें शुक्रवार को भोपाल पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान ले गए।

बहन को गलत नजर से देखने पर दोस्त ने मारे थे चाकू, राजस्थान-सिरोही में हत्या का खुलासा

सिरोही. मंडार पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का दोस्त है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी को अपने दोस्त पर अपनी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसी के चलते अपने दोस्त को सबक सिखाने की मंशा से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। रेवदर उपअधीक्षक रूपसिह इंदा की अगुवाई में टीम द्वारा यह कारवाई की गई। इस मामले में भांडोत्रा, पुलिस थाना पांथावाडा, जिला बनासकांठा, गुजरात निवासी करसनभाई पुत्र नोनजीभाई प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 9 अक्टूबर 2024 को सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गांव सोरडा से भांडोत्रा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास बंद पड़े स्कूल में एक शव मिला था। मृतक की पहचान रानीवाडा निवासी कृष्ण उर्फ करसन पुत्र पुराराम सुथार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बहन को गलत नजर से देखने का शक होने से की थी हत्या पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुधार पर उसकी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसलिए आरोपी को उसके दोस्त से बदला लेने की बात सूझी। तब उसने उसके दोस्त से बदला लेने के लिए दोस्त कृष्ण सुथार को बुलाकर मारने की योजना बनाई थी। आरोपी द्वारा योजना के अनुसार 7 अक्टूबर 2024 को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुथार को विश्वास में लेकर सुनसान जगह पर स्थित बंद स्कूल में ले गया। वहां उसने मौका पाकर दोस्त का सिर दीवार पर पटका, जिससे युवक घायल हो गया। उसके बाद नीचे गिर गया। आरोपी द्वारा गई। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

घी में मिलावट की हुई पुष्टि, 800 लीटर मिलावटी घी खाद्य विभाग ने किया जब्त, अधिकारी भी स्टॉक देखकर चौंक गए

 इंदौर इंदौर जिले में मिलावटखोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां असली के नाम पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री बड़ी मात्रा में की जा रही है। गत दिवस खाद्य विभाग ने मिलावटी घी की आशंका में एक गोदाम पर छापा मारा था और वहां से सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट में घी में मिलावट पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक गत माह विभाग को शिकायतकर्ता से सूचना मिली थी कि राजस्थान की एक घी निर्माता फर्म बाल गोपाल डेरी प्रोडक्ट्स, रणपुर, कोटा द्वारा घी को इंदौर के संचार नगर स्थित मार्केटिंग फर्म श्री कुबेर इंटरप्राइजेस के माध्यम से बेचा जा रहा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो संचालक के पास शहर में खाद्य पदार्थ विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं मिला। संचालक ने झाबुआ के पते का लाइसेंस दिखाया। महाश्री ब्रांड का मिलावटी घी प्रतिष्ठान में महाश्री ब्रांड के गाय व भैंस के घी के अलग-अलग पैकिंग के पांच नमूने टीम ने लिए थे, करीब 5.40 लाख रुपये कीमती 800 लीटर घी जब्त किया था। अभी दो नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिली है। जिसमें घी अमानक स्तर का पाया गया। घी में अन्य तेल मिला है। अभी तीन नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। निजी लैब ने सैंपल पास कर दिए थे शिकायतकर्ता ने शक होने पर एमआर-10 स्थित नामी निजी लैब में जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट आठ दिन बाद आई और उसमें घी सही बताया गया। एक अन्य प्रयोगशाला में इसकी जांच करवाई, इसकी रिपोर्ट तीन घंटे में आई। इसमें मिलावट मिली थी। यानी शहर की कई लैब से साठगांठ करके मिलावटी नमूनों को सही बताया जा रहा है। वहीं शासकीय लैब में भी घी में मिलावट पाई गई। औद्योगिक इकाइयों की जांच में नहीं मिली अनियमितताएं इंदौर जिले में नशे के दुरुपयोग की आशंका वाली औषधीय और सिंथेटिक ड्रग्स वाली इकाइयों की जांच की जा रही है। विभिन्न विभागों की टीमों ने लगातार दूसरे दिन उद्योगों की जांच का अभियान चलाया। इसमें 11 से अधिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया जिनमें किसी भी तरह की अनियमिताएं नहीं मिली। खुड़ैल क्षेत्र में एसडीएम गोपाल वर्मा के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक अलकेश यादव व जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा सात औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि जिन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया उनमें आबकारी विभाग द्वारा जारी एल्कोहल ड्रग्स लाइसेंस आदि की जांच की गई। सभी इकाइयों में नारकोटिक्स से संबंधित उत्पाद नहीं पाया गया।

हम कांग्रेस के हमेशा वफादार रहे, राजस्थान-झुंझुनू में मुस्लिम महापंचायत में पूर्व IAS बोले

झुंझुनू. झुंझुनू शहर के ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज ने महापंचायत की। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे हुए और एक आवाज में कहा इस बार उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से मुस्लिम को टिकट देने कि मांग की गई। मुस्लिम समाज ने हमेशा ओला परिवार को लीड दिलवाई है, कांग्रेस पार्टी जहां भी जीती है वहां मुसलमान के वोट की वजह से ही जीती है। पार्टी का सिंबल जज्बा वफादारी हमारे हिस्से में है तो क्या कांग्रेस पार्टी का दायित्व नहीं बनता है कि उपचुनाव में मुसलमान को टिकट दे। हमारी वफादारी में कमी नहीं है। हरियाणा में मुसलमानों ने पांच उम्मीदवार जितवाएं हैं। पूर्व आईएएस अशफाक ने कहा मुस्लिम समाज हमेशा से कांग्रेस पार्टी को वोट देता आया है। अब पार्टी का दायित्व बनता है कि मुसलमान का सम्मान करें और उन्हें उपचुनाव में टिकट दे। उन्होंने कहा कि हमें वोट की कीमत का पता नहीं है। कांग्रेस अगर पहचान नहीं दे रही तो कब तक गुलामी करेंगे। हमें अपना रास्ता खुद तय करना होगा एकजुट होकर फैसला करें। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम डी चोपदार ने कहा कि मुसलमान हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 1998 में एक मुस्लिम को कैंडिडेट बनाकर भेजा था, लेकिन हमने कांग्रेस के लिए उसकी जमानत जप्त कर दी। 2008 में कांग्रेस के लिए अपने ही समाज के नेता की राजनीति हत्या कर दी। मांडव में 2013 में सलीम टावर ने बसपा से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया फिर 2018 में सलीम तंवर ने मंडावा विधानसभा से बीजेपी से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया और हमने अपने समाज के भाजपा के उम्मीदवारों को हराया है, वफादारी का एक और उदाहरण मुसलमान ने 2018 के विधानसभा में पेश किया था जहां टॉक से बीजेपी के प्रत्याशी यूनुस खान को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट को विजय बनाए और कितनी वफादारी पेश करें,

कबीरधाम में डिप्टी सीएम शर्मा ने 11.6 करोड़ के कार्य का किया भूमिपूजन

कबीरधाम कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। वे कई विकास कार्य की सौगात दे रहे है। साथ ही निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे है। कवर्धा शहर के बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड जुनवानी चौक तक 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की लागत से (4.20 किलोमीटर) बनने वाली सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य का पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। कवर्धा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी,जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण व  उन्नयन करने की आवश्यकता थी। ताकि, आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम विष्णु देव साय की सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे,जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी। इसी प्रकार शुक्रवार देर रात को कवर्धा शहर के विभिन्न पंडाल में विराजमान मां दुर्गा के प्रतिमा का दर्शन किया। आज शनिवार को जिले के विभिन्न जगह में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से आये चार युवक, एक की हालत गंभीर

 भोपाल शहर के करोंद इलाके की रतन कालोनी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा उत्सव पंडाल में काम कर रहे चार लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक माइक का वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। पहले एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, उसे बचाने के चक्कर में अन्य तीन को भी करंट लग गया। पाइप पर चढ़े थे युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रतन कालोनी में कुछ लोग पाइप पर चढ़कर वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे। पास से ही हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में चार युवक आ गए। इनमें मुकेश और माखन साहू शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंट से झुलसे 35 वर्षीय माखन साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हादसा दुर्गा पांडाल में नवमी के मौके देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान वहां लगे एक माइक का वायर खराब हो गया। इसे सुधारने के लिए एक युवक पाइप के जरिए ऊपर चढ़ा था। यही से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसे उसे करंट लग गया। उसे बचाने की कोशिश में अन्य ती युवक भी चपेट में आ गए। मौके पर मची अफरातफरी हादसा होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। करंट से झुलसे युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की गई, ताकि कोई दूसरा तारों की चपेट में न आ जाए। दुर्गा उत्सव समिति ने भी कार्यक्रम बंद कर दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर की गौ-शाला में किया गौ-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खरगौन जिले के महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौ-शाला पहुँचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया। इक्कीस वर्ष पुरानी इस गौ-शाला में वर्तमान में 126 गौ-वंश हैं। इसका संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। गौ-शाला संचालक समिति के विशाल गीते और दिलीप पाटीदार ने बताया कि गौ-शाला में प्रतिवर्ष नागर जी महाराज द्वारा भागवत कथा वाचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुधारू गायों से प्राप्त दुध का विक्रय कर गौ-शाला को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि एवं गौ-सेवक मौजूद थे।  

‘हरियाणा चुनाव का यहां कोई असर नहीं’, राजस्थान-अजमेर में पायलट बोले

अजमेर. सचिन पायलट ने अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में उम्मीद से विपरीत परिणाम आए हैं। पिछले दस साल से हरियाणा सरकार से नाराज थे लोग। पायलट ने कहा कि हरियाणा में 9 साल बाद मुख्यमंत्री मनोहर लालजी खट्टर को भाजपा के केंद्र नेतृत्व ने हटाया। अगर 9 साल का कार्यकाल हरियाणा सरकार का बहुत अच्छा था तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की जरूरत नहीं थी। पायलट ने कहा कि वहां पर सरकार में असंतोष था, इसलिए मुख्यमंत्री खट्टर को हटाया गया और वहां के लोगों में सरकार को लेकर असंतोष था। कांग्रेस ने एकजुट होकर वहां चुनाव लड़ा, मगर वहां कांग्रेस के अनुरूप परिणाम नहीं आए। वहीं, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जी ने  कहा कि परिणाम को लेकर समीक्षा करेंगे, जहां कमी रही वहां पर और कांग्रेसी कार्यकर्ता काम करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि जीतने अनुमान, उम्मीद, सारे सर्वे और फीडबैक जिस दिशा में थे वैसे परिणाम नहीं आए। कुछ घंटे बाद रुझान अलग तरीके के थे हरियाणा सहित पूरे देश में सभी जानते थे कि कांग्रेस वहां अच्छे  बहुमत से सरकार बनाने वाली है। विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर शुरुआत में रुझान कांग्रेस के पक्ष में थे। कुछ घंटे बाद रुझान अलग तरीके के थे। वहीं परिणाम में भाजपा को बढ़त मिली है। इस सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ने निर्वाचन आयोग में मतदान प्रक्रिया शिकायत हेतु ज्ञापन दिए हैं। कांग्रेसियों की शिकायत पर निर्वाचन विभाग निष्पक्ष जांच करेगा। जम्मू-कश्मीर में जो गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है वहां पर भी अड़चनें लगाई गईं, लेकिन लोगों समझदारी करी और सरकार बनाई। सरकार को जनता के काम करने चाहिए राजस्थान को लेकर कहां की ऐसा पहली बार देखा है कि किसी सरकार ने अपना इकबाल इतनी जल्दी 10-माह में खो दिया सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है यहां पर खाद बीज पानी बिजली सड़क व शिक्षा जैसे मुद्दे पर बात करनी चाहिए इन लाडू जलेबी में कुछ नहीं रखा यह सब मीडिया में ध्यान आकर्षित करने के लिए है। नेता आते जाते हैं, लेकिन जनता परमानेंट होती है जिले का निर्णय सरकार को करना है। जो भी निर्णय सरकार ले जनता के हित में लेना चाहिए। पिछली सरकार ने जो भी काम किए उसको बेहतर नहीं कर सकते तो उसे बंद नहीं करना चाहिए। सरकार को अपना हित साधने के बजाय जनता के काम करने चाहिए। हरियाणा चुनाव परिणाम का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुका है। भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन की बात करती है, लेकिन चार राज्यों में चुनाव एक साथ चुनाव, चुनाव आयोग करा सके ऐसा माहौल नहीं बना पा रहे। यह तो कहते कुछ और करते कुछ और हैं, लोगो को का ध्यान भटकाने के लिए करते हैं। पायलट ने राजस्थान उपचुनाव पर कहा कि कांग्रेस पहले से तैयारी कर चुकी है और एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। सभी सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत दर्ज करेगी। जब कांग्रेस जनता में जाएगी तो जनता उसे वोट देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा। अलग प्रदेश है यहां के मुद्दे अलग हैं।

खाद्य मंत्री बघेल बोले- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 1200 करोड़ से अधिक का धान घोटाला

रायपुर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के 1000 करोड़ रुपए के धान घोटाले के आरोप पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने उल्टे कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान 1200 करोड़ से अधिक के धान घोटाले का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष से जवाब मांगा है. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत को पहले कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए, फिर हमारी सरकार की चिंता करें. उन्होंने घोटाले की बात को गलत बताते हुए कहा कि संग्रहण केंद्र में जमा धान को घोटाला बताया जा रहा है. खाद्य मंत्री ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीखों के संबंध में कहा कि मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी पर चर्चा हुई है. 15 नवंबर या 1 दिसंबर को धान खरीदी की शुरुआत किया जाए. इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा. वहीं दयाल दास बघेल राशन घोटाले की शिकायत को लेकर कहा कि जहां भी इस तरह गड़बड़ी की शिकायत आएगी, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.

Indore में फर्जी बिल घोटाला अधिकारी ने 35 दिन में किये 53 बिल पास

इंदौर घपला करने के लिए एक अधिकारी ने खुद की पोस्टिंग निचली पोस्ट पर कर ली। इसका ऑर्डर भी खुद ही निकाला। यह पूरा खेल इंदौर नगर निगम में हुए 150 करोड़ रुपए के ड्रेनेज घोटाले से जुड़ा है। करप्शन के इस केस में ऑडिट डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर अनिल गर्ग। 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी बिल जारी करने से पहले इन्होंने इनकी जांच नहीं की। इन पर 45 किमी की सड़कें और 500 चैंबर के बिल एक ही दिन में जारी करने के आरोप हैं। तीनों ने अपर सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर जमानत के लिए हाईकोर्ट (इंदौर बेंच) में याचिका लगाई थी। पुलिस की ओर से अधिवक्ता कमल कुमार तिवारी ने पैरवी करते हुए कोर्ट से कहा कि तीनों को जमानत मिली तो जांच पर विपरीत असर पड़ेगा। 10 सितंबर को जस्टिस पीसी गुप्ता की खंडपीठ ने फैसले में कहा… नगर निगम को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। आरोपियों की मिलीभगत भी प्रतीत होती है। ऐसे में इन्हें जमानत देने का कोई उपयुक्त कारण नहीं बनता है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में इंदौर नगर निगम में ड्रेनेज, प्रधानमंत्री आवास योजना, वर्कशॉप, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अमृत परियोजना जैसे प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ियां की गई हैं। इसकी कड़ियां भोपाल से जुड़ी हैं। लेनदेन के इस पूरे मामले में ऑडिट डिपार्टमेंट के अफसर भी शामिल हैं।     ऑडिट डिपार्टमेंट के जॉइंट डायरेक्टर अनिल गर्ग ने खुद को निचली पोस्ट डिप्टी डायरेक्टर पर जॉइन कर काम शुरू किया।     अधिकारी ने जॉइनिंग के लिए जिस नियम का हवाला दिया, वो है ही नहीं। न ही सरकार ने कोई आदेश जारी किया।     इस अधिकारी के जॉइन करने के बाद सरकारी आदेश जारी हुआ। इसमें भी फर्जीवाड़ा सामने आया। जो काम हुए नहीं उनके बिल बनाकर पेमेंट किया नगर निगम में जो काम हुए ही नहीं, ठेकेदारों ने अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से उन कामों के दस्तावेज और बिल तैयार कर पेमेंट ले लिया। ऐसे एक नहीं, कई मामले हैं। ये भी साल 2022 के पहले के हैं। मास्टरमाइंड इंजीनियर अभय राठौर (अभी जेल में है) ने नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियरों के नाम से फर्जी फाइलें बनाईं। इसके बाद फर्जी वर्क ऑर्डर हुए। एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजिंग इंजीनियरों के साइन हुए। अपर कमिश्नर के भी फर्जी साइन हुए। फिर बिल अकाउंट विभाग में लगाए गए और यहां भी फर्जी तरीके से ही पेमेंट हो गया। यह पूरा काम ठेकेदारों की मिलीभगत से हुआ था। उन्होंने ड्रेनेज के कामों को लेकर फर्जी बिल दिए थे, जबकि काम हुए ही नहीं।

विवियन डीसेना की पत्नी नौरन अली ने बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर दी प्रतिक्रिया

‘बिग बॉस 18’ अभी शुरू ही हुआ है कि विवियन डीसेना के समकक्ष सहयोगी और शो के 13वें सीजन के विनर रहे सिद्धार्थ से की जाने लगी हैं। सलमान ने भी शो के प्रीमियर पर विवियन डीसेना को ‘बिग बॉस 18’ का फाइनलिस्ट बताया था। तुलना की बात करें तो एक्टर्स की पत्नी नूरन अली को रास नहीं आई है। उन्होंने विवियन डीसेना और सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में ‘बिग बॉस’ के एक्स-कंटेस्टेंट राजीव अदतिया ने एक पोस्ट में लिखा था कि विवियन डीसेना को उन्हें देखकर सिद्धार्थ शुक्ला की याद आती है। इसके बाद सिद्धार्थ भी सिद्धार्थ के सपोर्ट में उतर आए और कहा कि कोई भी सिद्धार्थ को टक्कर नहीं दे सकता। अब विवियन डिसेना की पत्नी ने किया रिएक्ट। विवियन की पत्नी नूरन ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और विवियन डिसेना की साथ वाली तस्वीरें शेयर कीं। विवियन डीसेना की सिद्धार्थ शुक्ला संग तुलना पर बोलीं पत्नी ने लिखा, ‘मैं वीडी (विवियन डीसेना’ के मित्र, समर्थक और फॉलोअर्स से गुजराती करता हूं कि वो एक-दूसरे से तुलना करना बंद कर देते हैं। इन दोनों ने अपनी जर्नी लगभग एक बनाई है। साथ शुरू की थी। उनके बीच हमेशा एक टीम की प्रतिस्पर्धा थी। दोनों में से किसी ने भी कभी एक-दूसरे के लिए बुरा शब्द नहीं कहा और ना ही एक-दूसरे से झगड़ा या बहस की।’ पर…’ नोरन ने आगे लिखा, ‘असल में वो (विवियन और सिद्धार्थ शुक्ला) बहुत अच्छे दोस्त थे। उनका बॉन्ड बहुत खास था। दोनों का करियर बहुत अच्छा है।’ ‘फिजूल के झगड़े में समय न टूटे’ ‘और उसका सम्मान करें जो खुद को बदल दे।’ रहना और घर के अंदर अपना सर्वोत्तम प्रयास करना कर रहा हूँ. कृपया इन फिजूल के झगड़े में समय बर्बाद न करें और अपना सारा वक्ता, उन्हें प्यार करें और उनका समर्थन करें (विवियन डीसेना) उनकी इस यात्रा में समर्थन करने की जगह।’ सिद्धार्थ के मित्र ने कहा- उनके जैसा कोई नहीं हो सकता नूरन अली के इस पोस्ट के बाद सिद्धार्थ शुक्ल के मित्र ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला कभी भी मैच नहीं खेल पाएंगे। जैसा कि उनका कोई नहीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet