LATEST NEWS

जांच कमेटी की समीक्षा के बाद मची हलचल, राजस्थान में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल से मिले ट्रेनी SI

जयपुर. SI भर्ती प्रकरणों की मंत्रियों की कमेटी की समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है और अब जल्द इसे निरस्त करने या न करने को लेकर भजनलाल सरकार निर्णय कर लेगी। उधर भर्ती परीक्षा रद्द होने के डर से ट्रेनी SI और उनके परिवारजन बीजेपी नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आवास पहुंच गए। बोले बाबा हमारी लाज बचा लो, हमने कोई गलती नहीं की। हमारे परिवार का बुरा हाल है। घर वाले बाहर नहीं निकल पा रहे। खाना पीना मुश्किल हो गया है। ट्रेनी बोले भर्ती परीक्षा रद्द मत करवाओ। हमारे कंधों पर जब दो सितारे लग जाएंगे तो सबसे पहले हम आपको सलामी देने आएंगे। इस पर किरोड़ी लाल मीना ने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स से कहा मुझे कमेटी में शामिल करवा दो। मैं अकेला ही फैसला कर दूंगा। किरोड़ी लाल मीना ने किया थाखुलासा गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने पेपर लीक का खुलासा किया था। इसके बाद SOG ने करीब 100 से ज्यादा ट्रेनी SI गिरफ़्तार किए। भर्ती परीक्षा रद्द की जाए अथवा नहीं इसका फैसला अब मुख्यमंत्री के स्तर पर होना है। इस मामले में गठित मंत्रियों की कमेटी ने जांच का काम पूरा कर लिया है। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में या सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित विदेश दौरे से पूर्व इस पर सरकार फैसला ले लिया जाएगा। पसोपेश के अहम बिंदु दरअसल प्रकरण में सबसे बड़ा पसोपेश यही है कि यदि सरकार भर्ती निरस्त करने का फैसला करती है तो जिन्होंने बिना किसी बेईमानी के खुद की मेहनत से सफलता हासिल की है। उन अभ्यार्थियों को लेकर क्या होगा और भविष्य में कानूनी पचड़े हुए या सरकार के आदेश के खिलाफ कोई याचिका दायर होती है तो क्या लाइन ऑफ एक्शन लिया जाएगा। कमेटी ने इन बिंदुओं को लेकर भी विचार विमर्श किया है। विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बयान दिया था कि कमेटी के सारे मंत्री आपसी मंत्रणा करके और एक राय होने के बाद सरकार को जल्द रिपोर्ट दे देंगे, जिस पर सरकार की ओर से फैसला किया जाएगा।

धमतरी में दशहरा से पहले 40 फीट के रावण को बदमाशों ने किया आग के हवाले, फिर से बनाया जा रहा नया पुतला

धमतरी नगर पंचायत भखारा का दशहरा वर्षों से विवादों में रहा है. पिछले वर्षों मे दशहरा के बाद भी रावण दहन नहीं हो पाया था. वहीं इस साल दशहरा के पूर्व रात्रि असामाजिक तत्वों ने रावण का तैयार पुतला को जला दिया. भखारा के मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था, जिसका दहन आज होना था, लेकिन जिसे देर रात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. इसकी वजह से शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी शिकायत आयोजन समिति और अधिकारी ने थाने में की है. वहीं फिर से रावण का पुतला बनाया जा रहा है. नगरवासियों की ओर से थाना भखारा में दिए आवेदन में बताया गया है कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में नगरवासियों के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके लिए लगभग 40 फुट का पुतला बनाया गया था. नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिपटर क्रेन जिसका प्रयोग रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में रावण के पुतला को आग के हवाले कर दिया, जिससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. फिर से बनाया जा रहा नया पुतला : सीएमओ रामगोपाल देवांगन ने बताया कि पहले लाइट बंद किया गया. इसके बाद पुतला को जलाया गया है. रात लगभग 12 बजे तक पूरी तैयारी करके सभी अपने घर चले गए थे. चारों तरफ लाइट जल रही थी. इसकी शिकायत थाने में की गई है. वहीं शाम को रावण दहन के लिए नया पुतला तैयार किया जा रहा है. इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह सूचना दी गई थी किसी अज्ञात ने रावण के पुतले को आग लगा दिया है, जिससे वहां पर लिफ्ट क्रेन की टोकरी भी जल गई है. यह कार्यक्रम नगर वासियों द्वारा बनाई गई विशेष समिति की ओर से आयोजित किया जाता है. अब फिर से नया पुतला बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

महेश्वर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया।  नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या बाई के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से  अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर  उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे।  

मुंह में सिगरेट डाली, महिला अधिकारी से हुज्जत..! दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य की दबंगई, FIR हुई दर्ज

गुना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य विक्रम सिंह महिला सीओ और टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद बहस भी करता है और पुलिस अधिकारियों से कहता है कि बेटा मामला अब गरम हो गया है. पुलिस ने इस मामले में आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है. राघौगढ़ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चल रहा है. इस कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली और नाटक किए जा रहे हैं. शुक्रवार को केनरा बैंक तिराहे पर कॉलेज स्टूडेंट्स नुक्कड़ नाटक कर रहे थे, तभी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बेटा आदित्य विक्रम सिंह वहां आ गया. उसने कार्यक्रम को रोकने की बात कही. इसी को लेकर वहां मौजूद पुलिस से उसकी बहस हो गई. आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आदित्य सिंह एक महिला पुलिसकर्मी सहित सरकारी कर्मचारियों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में एक सिगरेट भी है। आदित्य, राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर निशाना साधा जैसे ही ये वीडियो सामने आया, बीजेपी नेताओं ने भी आदित्य विक्रम सिंह के बहाने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों ले लिया. बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ‘X’ पर लिखा कि, “सिगरेट के ‘धुएं का छल्ला’ बनाकर महिला अधिकारियों पर ‘रंगदारी’ दिखाता दिग्विजय सिंह का भतीजा! देखिये… कांग्रेस के मुख्य परिवरों के बेटों का ‘चाल, चेहरा और चरित्र’!” “ये हैं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह, जो पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं. महिला अधिकारी पर कांग्रेस के विशेष परिवार से होने का धौंस दिखाने के साथ-साथ इनकी आपत्तिजनक भाषा शैली और व्यवहार कांग्रेस के नेताओं के अपराधी और महिला विरोधी चरित्र को बता रहे हैं.” “सोचिए, अभ्रदता की सीमा पार कर चुके ये कांग्रेसी नेता, विपक्ष में होने के बाद ऐसी शर्मनाक हरकत कर रहे हैं तो सत्ता में रहकर क्या करते? मध्य प्रदेश की जनता विवेकवान है और इन्हें भलिभांति जानती है! फिलहाल दिग्विजय सिंह के भतीजे पर FIR हो चुकी है. पुत्र चाहे नेता का हो या अभिनेता का, जो भी गलत काम करेगा, भाजपा की ‘मोहन सरकार’ में नहीं बचेगा” आदित्य के ड्राइवर ने भी अधिकारियों पर जमाया रौब अभिमन्यु अभियान के नुक्कड़ नाटक में मौजूद थाना प्रभारी जुबेर खान ने जब आदित्य विक्रम को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने टीआई को धक्का दे दिया. इसके बाद सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए टीआई के ऊपर एश (ASH) फेंक दी. घटनास्थल पर एसडीओपी दीपा डुडवे भी पहुंच गईं. एसडीओपी और आदित्य विक्रम सिंह के बीच भी बहसबाजी हो गई. आदित्य विक्रम सिंह ने एसडीओपी से कह दिया कि आप सुप्रीम कोर्ट से बड़ी नहीं हो…आदित्य विक्रम के ड्राइवर ने भी पुलिस अधिकारियों पर रौब जमाते हुए कहा की राघौगढ़ आदित्य विक्रम का ही है. फिलहाल पुलिस ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज की है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले विधायक जयवर्धन सिंह ने भी राघौगढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोला था. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला था.

भोपाल में विजयदशमी पर किया गया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर कर मनाया गया जश्न

भोपाल  विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है।  इसी तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत शस्त्र पूजन कार्यक्रम पुलिस लाइन नेहरू नगर में रखा गया। जिसमें उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, महापौर मालती रॉय, सांसद आलोक शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर एवं अन्य अधिकारियों ने मन्त्रोपचार के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना, हवन एवं आरती की, उपरांत शस्त्रों की पूजा  कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न किया। विजयादशमी व दशहरे के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु  एवं समस्त शहरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने हेतु आगृह किया।  

21 लाख रुपए ठगकर गायब, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मंडी अध्ययक्ष बताकर किसानों से खरीदी फसल

बेमेतरा. नवागढ़ थाना पुलिस ने किसानों के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को राजनांदगांव जिले के मंडी अध्यक्ष बताता था और बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किसानों के साथ 21 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। ये किसानों से फसल की खरीदी करता था व उनके राशि को नहीं देता था। इस मामले में पीड़ित किसान मनीष साहू (23) पुत्र गोपाल साहू निवासी ग्राम नेवसा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 27 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी लीलाराम साहू ने क्षेत्र के किसानों से उनके उपज को करीब 21 लाख 4 हजार 300 में रुपये में खरीदा था, लेकिन रुपये नहीं दे रहा था। इस मामले में पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लीलाराम साहू ग्राम उरकुरा थाना खमतराई (रायपुर) क्षेत्र से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजे 6920, सीजी 25 एम 5071 को जब्त किया है। आरोपी लीलाराम साहू द्वारा अपने आप को मंडी अध्यक्ष राजनांदगांव बताकर किसानों से ठगी कर खरीदी किया। विवेचना पर आरोपी के खिलाफ धारा 419 पृथक से जोड़ा गया हैं। आरोपी लीलाराम साहू पिता ताराचंद साहू (27) निवसी ग्राम पचभैया थाना दाढी जिला बेमेतरा, वर्तमान निवासी ग्राम उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

संघ मना रहा 100वीं सालगिरह, अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अपनी स्थापना के बाद से यह संगठन भारतीय संस्कृति की रक्षा और युवाओं में देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय काम कर रहा है। संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजया दशमी के दिन नागपुर में की थी। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संघ अपनी स्थापना से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्रभक्ति के विचारों को सींचने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।” उन्होंने कहा कि संघ समाज सेवा के कार्यों को गति देकर हर वर्ग को सशक्त बनाने के साथ ही शैक्षणिक प्रयासों से देशहित के प्रति समर्पित देशभक्तों का निर्माण कर रहा है। गृहमंत्री ने विजया दशमी के अवसर पर भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक संदेश में कहा कि विजया दशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजया दशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम।” विजया दशमी दुर्गा पूजा के समापन और असुरों के राजा रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है। एक अलग संदेश में शाह ने भाजपा नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वह (राजमाता सिंधिया) सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और आपातकाल के दौरान उनके साहस और संघर्ष ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “राजमाता सिंधिया जी की देश के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के कार्यों को देश सदैव याद रखेगा।” ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजमाता सिंधिया भाजपा की उपाध्यक्ष और सांसद थीं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को हुआ था।  

पत्नी को बेड पर लिटाकर साड़ी से हाथ-पैर बांधे और गमछे से गला घोंटा, छत्तीसगढ़-बालोद में हत्यारा गिरफ्तार

बालोद. पुरुर थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में अपनी पत्नी कि हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने गमछे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया। जहां उसने बताया कि अर्जुन राम मण्डावी (33) ने अपनी पत्नी अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग पर लेटाकर उसके हाथ-पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव ने यह खबर आग की तरह फेल गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर देखा तो अर्जुन की पत्नी कमरे में पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके हाथ व पैर साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ से शुरू की। उसने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गुस्से आकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मना राजसी दशहरा, बेटे के साथ शाही पोशाक में नजर आए सिंधिया, शस्त्र की पूजा कर देवघर में की पूजा अर्चना

ग्वालियर देशभर में आज दशहरा पर्व की धूम है। इसी बीच ग्वालियर में भी सिंधिया परिवार का राजसी दशहरा अपने आप में निराला होता है। दशहरे के मौके पर सिंधिया परिवार रियासत कालीन राजसी वेशभूषा में निकलता है। सिंधिया राजवंश के महाराज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दशहरा पर गोरखी स्थिति देवघर में रियासतकालीन शस्त्र पूजन के लिए पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और युवराज महान आर्यमन सिंधिया राजसी वेशभूषा पहनकर देवघर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक देवघर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सिंधिया रियासतकालीन शस्त्र और निशान का पूजन किया। पूजन के बाद सिंधिया ने महा आरती की, यहां सिंधिया रियासतकालीन परंपरा के तहत राज दरबार लगाया गया। जिसमें सिंधिया रियासत के सरदारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया का स्वागत किया। शस्त्र-पूजा अर्चना के बाद सिंधिया ने दशहरे की शुभकामनाएं दी और कहा कि, दशहरे के शुभ अवसर पर मेरी तरफ से हमारे सभी प्रदेश और देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह असत्य पर सत्य की जीत का दिवस है, न्याय की जीत का दिवस है। हम सब आज के दिन प्रेरणा ले कि हमारे क्षेत्र के लिए हमारे प्रदेश के लिए हमारे देश के लिए विकास और प्रगति में हम अपना योगदान दे पाए। ताकि आने वाले दिनों में हमारा देश विश्व पटल पर अग्रसर हो और इसी विचारधारा से हमें अपनी पूर्ण जिंदगी बितानी चाहिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

नक्सलियों ने किया प्रेस नोट जारी कर दावा, छत्तीसगढ़-सुकमा में पामलुर के जंगलों में फर्जी मुठभेड़

सुकमा. पामलुर के जंगलों में बीते दिनों सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस मुठभेड़ को फर्जी मुठभेड़ होने का आरोप लगाया है। बीते दिनों पुलिस ने पामलुर के जंगलों में पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने का दावा किया था, जिस पर अब नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि पुलिस ने नक्सलियों के आरोप को झूठ बताया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के आरोप आदतन है। नक्सली पहली बार किसी मुठभेड़ पर आप नहीं लग रहे हैं। केंद्र-राज्य सरकार ऑपरेशन कगार हमलों के अंतर्गत सैनिक शसस्त्र पुलिस बलों द्वारा हमारे कार्यकर्ता लोकेश को फर्जी मुठभेड़ में हत्या की। जल, जंगल, जमीन व अस्तित्व अस्मिता-आत्मसमान के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इसके आगे नक्सलियों ने लिखा है कि सुकमा जिला, किस्टारम थाना अंतर्गत पामलुर गांव में हमारे कार्यकर्ता रहने का सूचना के आधार पर 7 अक्तूबर 2024 को शाम तीन बजे सुकमा से अर्ध सैनिक बल सौ से अधिक संख्या में सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी ने मोटर साइकिलों से आकर पामलुर गांव को घेराबंदी कर पहले से वहां रहे हमारे पार्टी का तीन कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया। नक्सलियों का आरोप है कि इन में से पोट्टाम लोकेश (किस्टारम एरिया कमेटी सदस्य) को क्रूर यातनाएं देकर फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर हमेशा की तरह मुठभेड़ होने का मन गढ़ता कहनी को दोहराया है। नक्सलियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कमला, पवन को पुलिस हिरासत में रखकर आज तक इन दोनों को कोर्ट में भी नहीं पेश कर रही है। लोकेश बीजापुर जिला गंगालुर थाना अंतर्गत कोरचिल गांव के निवास था। इनके माता मंगली, पिता सन्नू, बचपन का नाम आशु पोट्टाम, 5वी कक्षा तक पढ़ाई किया था। उन्होंने 2014 में पार्टी में भर्ती होकर तब से लेकर आज तक अलग-अलग पार्टी युनिटों में कार्य करते हुए 2022 मई महीने में दक्षिण बस्तर डिविजन, किस्टारम एरिया में तबदला होकर डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में कार्यरत था। प्रेस विज्ञप्ति के जरिए नक्सलियों का यह आरोप है कि केंद्र-राज्य की भाजपा सरकार रणनीति सुरजकुंड योजना के अंतर्गत कगार सैनिक हमलों को तेज कर रही है। इस के तहत हमारे पार्टी, पीएलजीए एवं क्रांतिकारी जनता के ऊपर दिन ब दिन गांवों पर हमला करना, लोगों को मारपीट करना, झूठा केसों में फंसाकर जेलों में ठूंसना, महिलाओं के साथ सेड़ – सढ़ करना, आम लोगों को क्रूर यातनाएं देकर फर्जी मुठभेड़ों में हत्या करना आम बात बन रहा है। सभी प्रगतिशील, मानवाधिकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आदिवासी सामाजिक संगठनों, छात्र, युवा, महिला संगठनों, किसान-मजदूर संगठनों पत्रकारों से किस्टारम एरिया कमेटी अपील कि है कि पामलुर कथित फर्जी मुठभेड़  एवं पुलिस हिरासत में रहे दो साथी कमला और पवन को कोर्ट में पेश करने की मांग की है।

10 वर्षीय स्टार खिलाड़ी जोसेफ सेबतिन्दिरा अफ्रीका टेबल टेनिस चैंपियनशिप में युगांडा की टीम का नेतृत्व करेंगे

कंपाला 10 वर्षीय स्टार खिलाड़ी जोसेफ सेबतिन्दिरा 12-19 अक्टूबर को इथियोपिया के अदीस अबाबा में होने वाली 2024 अफ्रीका टेबल टेनिस चैंपियनशिप में युगांडा की टीम का नेतृत्व करेंगे। सेबतिन्दिरा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के अंडर-11 खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान पर हैं। शुक्रवार को टीम के इथियोपिया रवाना होने से पहले सेबतिन्दिरा ने शिन्हुआ से कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं कि एक बार फिर मुझे एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में युगांडा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम देश के लिए कई पदक जीतने के लिए एक टीम के रूप में कड़ी मेहनत करें। सेबतिन्दिरा के अलावा, टीम में अफ्रीका की यू-11 महिला चैंपियन पेशेंस एनयांगो भी शामिल हैं, जबकि जोनाथन सेनयोंगा टीम की कप्तानी करेंगे। युगांडा टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूटीटीए) के अध्यक्ष रॉबर्ट जजग्वे ने सिन्हुआ को बताया कि सात सदस्यीय टीम को इथियोपिया भेजने के लिए धन जुटाना आसान नहीं रहा है। जजग्वे ने कहा, हमें इस टीम को भेजने में बहुत संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हम खुश हैं कि वे आखिरकार यात्रा कर रहे हैं और अफ्रीकी कैलेंडर के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंटों में से एक में युगांडा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जजग्वे ने यह भी बताया कि अफ्रीका चैंपियनशिप में खेलने से सेबतिन्दिरा और एनयांगो को अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि वे 1 से 8 नवंबर तक पैराग्वे में होने वाले वर्ल्ड होप्स (यू-11) प्रशिक्षण शिविर और चैंपियनशिप में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं। अफ्रीका चैंपियनशिप में भाग लेने वाली अन्य टीमों में नाइजीरिया, डीआर कांगो, कैमरून, अल्जीरिया, टोगो, दक्षिण अफ्रीका, बेनिन, मेडागास्कर, ट्यूनीशिया, सूडान और मेजबान इथियोपिया शामिल हैं।  

पुलिस लाइन में मंत्रोच्चार के साथ हुई शस्त्र पूजा, मंत्री, सांसद, विधायक और कलेक्टर SP रहे मौजूद

जबलपुर विजयदशमी पर्व पर परंपरा के अनुसार हर साल की तरह आज भी पुलिस लाइन में शस्त्र और वाहनों की पूजा की गई। पुलिस लाइन में पुलिस के सभी वाहनों की साफ-सफाई कर उन्हें एक लाइन से खड़ा किया गया इसके साथ ही पुलिस ने अपने सभी हथियारों को पूजा स्थल में रखा इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूजा की गई। शस्त्र पूजन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी के साथ कलेक्टर, आईजी, एसपी, और अन्य अधिकारी शामिल हुए। हथियाराें पर फूल अर्पित किए और इसके बाद हवन किया जिसके बाद अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हमारी हजारों साल की परंपरा रही है कि शास्त्र के साथ शस्त्र की पूजन का विधान रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर पुलिस के पास इस बात का अधिकार है कि वो शस्त्र और शास्त्र दोनों का संरक्षण करें। वहीं शस्त्र पूजन में शामिल हुए विधायक अशोक रोहाणी ने विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा की हमारी परंपरा रही है कि शस्त्र और शास्त्र एक साथ चलते हैं। विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि जो अधर्मी असत्य के मार्ग पर अधर्म का रास्ता अपनाते हैं उनके लिए शस्त्र की जरूरत पड़ती है।

मत्था टेककर लिया मां से आशीर्वाद, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रैकर डॉग बाघा पहुंचा माता के दरबार

कोरबा. नवरात्रि के अवसर पर जब समस्त संसार मां दुर्गा की भक्ति में लीन है तो ऐसे में जिला पुलिस बल के खास सहयोगी ट्रैकर डॉग बाघा ने भी मां सर्वमंगला के दरबार पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। बाघा को मंदिर में पूजा करते देख लोगों में कौतूहल रहा और उसकी फोटो भी खींचते रहे। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता के साथ पहुंचे बाघा ने सबसे पहले काल भैरव का दर्शन किया और उसके बाद मां सर्वमंगला के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, मां दुर्गा की पूजा-आराधना तब तक अधूरी रहती है, जब तक कि काल भैरव का दर्शन ना किया जाए। मां की पूजा से पहले काल भैरव की पूजा आराधना करना जरूरी होता है और काल भैरव का वाहन श्वान है। बाघा एक ट्रैकर डॉग है, जो विशेष कार्य क्षमता रखने के कारण जिला पुलिस बल का खास सहयोगी है। इसने अपनी पदस्थापना के बाद से कई बड़े-बड़े चुनौतीपूर्ण मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कोरबा पुलिस को इस पर नाज है। बाघा के डॉग मास्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि बाघा पुलिस विभाग का डॉग है, जिसकी हत्या और चोरी जैसे कई मामलों में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉग बाघा को ट्रेन किया गया है। वह दी गए ट्रेनिंग के सभी गुर को अच्छी तरह जानता है, उसी में एक पूजा पाठ भी जुड़ा हुआ है। मंदिर में पूजा पाठ के दौरान वह सावधान की स्थिति में खड़े होकर हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वह मां सर्वमंगला मंदिर के दरबार पहुंचा और अपने उपस्थिति दर्ज की। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता का कहना है कि हर वर्ष नवरात्रि में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। मां के आशीर्वाद से जिले में कई बड़े मामलों में डॉग बाघा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। इस कामना के साथ वह आज डॉग बाघा को लेकर मंदिर आए हुए थे। पिछले कई वर्षों से वह लेकर आ रहे हैं।

आर्ट ऑफ लिविंग ने दशहरे के अवसर पर अपने पहले वेब सीरीज प्रोडक्शन आदि शंकराचार्य का ट्रेलर किया लॉन्च

बेंगलुरु वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में आर्ट ऑफ लिविंग ने अपनी पहली वेब सीरीज “आदि शंकराचार्य” का ट्रेलर लॉन्च किया। गुरुदेव ने कहा, “ज्ञान को समय-समय पर पुनर्जीवित करना आवश्यक है। आदि शंकराचार्य ने ज्ञान को पुनर्जीवित किया । उन्होंने भक्ति, ज्ञान और कर्म को एकत्र किया। उनका यही संदेश था कि जीवन दुख नहीं बल्कि आनंद है।” यह प्रोडक्शन आदि शंकराचार्य के प्रारंभिक वर्षों की कहानी प्रस्तुत करेगा, जिसमें वे भारत भर में यात्रा करते हुए आध्यात्मिक नैतिकताओं और परंपराओं को पुनर्जीवित करते हैं। सीज़न 1 में 10 एपिसोड होंगे। प्रत्येक एपिसोड  लगभग 40 मिनट लंबा और आदि शंकराचार्य के जीवन के पहले आठ वर्षों पर आधारित होंगे। श्री श्री पब्लिकेशंस ट्रस्ट के ट्रस्टी नकुल धवन ने बताया कि “आदि शंकराचार्य भारतीय इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं जिनका नाम तो प्रसिद्ध है लेकिन उनके जीवन की कहानी बहुत से लोगों को पता नहीं है। उनका जीवन बहुत छोटा लेकिन महत्वपूर्ण था, जिसमें उन्होंने देश भर में यात्रा की और सांस्कृतिक ताने-बाने को एकजुट किया। उनके द्वारा स्थापित परंपराएं आज भी जीवित हैं और वे भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के वास्तुकार  हैं।” इस प्रोजेक्ट के बारे में निर्देशक ओंकार नाथ मिश्रा ने बताया, “यह सीरीज महान आदि शंकराचार्य को समर्पित है, जिनकी बुद्धिमत्ता, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति ने इस राष्ट्र को आकार दिया। जब भारत 300 से अधिक राज्यों में बंटा हुआ था, उस समय आदि शंकराचार्य ने देश भर में यात्रा की और इसे सनातन धर्म के ध्वज तले एकजुट किया। उनका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण में योगदान अतुलनीय है और हम उनकी कहानी को आधुनिक दर्शकों के स्वर में जीवंत करना चाहते हैं ।” आदि शंकराचार्य के ट्रेलर का इस महत्वपूर्ण दिन पर विमोचन भारत के आध्यात्मिक अतीत की ओर एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत को दर्शाता है। यह सीरीज 1 नवंबर से आर्ट ऑफ लिविंग ऐप पर उपलब्ध होगी जो इस महान राष्ट्रीय नायक की प्रेरणादायक जीवन की कहानी को विश्व भर के दर्शकों तक पहुंचाएगी।

2025 और 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीज़न के लिए जयदेव उनादकट ने ससेक्स के साथ अनुबंध दो साल के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 2025 और 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीज़न के लिए ससेक्स के साथ दो साल का अनुबंध विस्तार किया है। उनादकट ने पहली बार 2023 में ससेक्स के साथ करार किया था और अपने पहले सीज़न में उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। वह 2024 में टीम में लौटे और पांच मैचों में 14.40 की औसत से 22 विकेट चटकाए। गेंद के साथ उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने सीधे तौर पर ससेक्स को डिवीजन टू का खिताब जीतने में मदद की। टीम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में उनादकट के हवाले से कहा गया, जब मैं पिछले साल होव आया था, तो मुझे यकीन नहीं था कि काउंटी चैंपियनशिप में क्या होगा और मैं इसके लिए कैसे खुद को ढाल पाऊंगा। लेकिन अब कुछ खेलों के बाद, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि होव मेरे घर से दूर मेरा दूसरा घर है और गुड ओल्ड ससेक्स बाय द सी मेरा दिल जीत लेता है। ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फरब्रेस ने एक खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में टीम को प्रदान की जाने वाली गुणवत्ता के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, होव में हर कोई बहुत खुश और उत्साहित है कि जयदेव (उनादकट) ने दो साल के विस्तार पर हस्ताक्षर किए हैं और अगले दो सत्रों के लिए क्लब में वापस आएंगे। उन्होंने कहा, जयदेव की पिच पर गुणवत्ता हर किसी के लिए स्पष्ट है, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में उनके गुण उन्हें सबसे लोकप्रिय और सबसे अच्छे लोगों में से एक बनाते हैं, जिनकी कोई भी टीम कामना कर सकती है। उनादकट वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं, जो शुक्रवार से शुरू हुई। विशेष रूप से, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में, उनादकट ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनका एक निराशाजनक सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 10.24 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet