LATEST NEWS

हरियाणा के पूर्व सीएम लाल खट्टर को सीएम साय और मंत्री गोयल ने दी अनोखी टेलीफोनिक बधाई!

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे. इस दौरान मंत्री गोयल के पास हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फोन जीत की खुशी को लेकर था. बातचीत के दौरान मंत्री गोयल ने खट्टर से मुख्यमंत्री साय की भी बात कराई, जिसमें उन्होंने बेहतर चुनाव संचालन की बात कहते हुए उन्हें जीत की बधाई दी. मुख्यमंत्री साय की मंत्री गोयल के साथ बैठक छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कृषि उत्पादों के प्रमाणीकरण, अंतरराष्ट्रीय निर्यात की संभावनाएं और प्रदेश में स्पेशल इकनॉमिक जोन (SEZ) की स्थापना पर विचार किया जा रहा था. बैठक के दौरान अचानक पीयूष गोयल के फोन की घंटी बजी. स्क्रीन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम चमक रहा था. हाल ही में हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी, और यह फोन उसी खुशी की खबर लेकर आया था. केंद्रीय मंत्री गोयल ने तुरंत फोन उठाया और खट्टर को बधाई देते हुए कहा, “मनोहर जी, आपको और आपकी पूरी टीम को बधाई! आपने हरियाणा की जनता का दिल जीतने में शानदार काम किया है. आपकी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों का यह प्रतिफल है.” इसके बाद, गोयल ने फोन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर बढ़ाया. मुख्यमंत्री साय ने फोन पर खट्टर को बधाई देते हुए कहा, “आपने बहुत अच्छे तरीके से चुनाव का संचालन किया है. हरियाणा में भाजपा की यह जीत आपके कुशल नेतृत्व का प्रमाण है. आप और आपकी सरकार ने जनता के विश्वास को फिर से जीता है.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा की यह सफलता भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है. उन्होंने खट्टर से आशा जताई कि उनकी सरकार आने वाले समय में हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. बैठक के दौरान, पीयूष गोयल और विष्णुदेव साय ने यह भी चर्चा की कि हरियाणा की जीत भाजपा के लिए एक नया उत्साह लेकर आई है और इससे पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, “हमारी सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उनका परिणाम हमें हरियाणा की जनता ने दिखाया है. इस जीत के साथ, हमें अब आने वाले समय में और भी बड़ी जिम्मेदारियों का सामना करना होगा.”

उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश पर आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों की प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए

सभी चिकित्सकीय प्रक्रियाओं की जानकारी अस्पतालों के बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल आयुष्मान योजना में निःशुल्क उपचार की जानकारी दिखेगी बोर्ड पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश पर आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों की प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार की जानकारी प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को योजना का पूरा लाभ मिले, इसके लिए यह आवश्यक है कि सूचीबद्ध चिकित्सालयों में प्रवेश द्वार के समीप बड़े अक्षरों में यह जानकारी प्रदर्शित की जाये कि किन चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए वह चिकित्सालय सूचीबद्ध है। इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया जाये कि आयुष्मान योजना के तहत हितग्राहियों को निःशुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल, डॉ. प्रभाकर तिवारी ने भोपाल जिले के सभी अस्पताल/ नर्सिंग होम संचालकों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना की जानकारी को नागरिकों के लिए सुलभ और सरल बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हितग्राही बिना किसी कठिनाई के इस योजना का लाभ उठा सकें।  

राष्ट्रपति मुर्मु अपने हाथों से मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली भारत का प्रतिष्ठित और सबसे सम्मानित 70वां नेशनल अवॉर्ड्स आज दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ. इस सेरेमनी में फिल्म जगत की बेहतरीन फिल्मों, उनकी कास्ट और क्रू को उनके मेहनत के लिए सम्मान दिया गया. अवॉर्ड की अनाउंसमेंट अगस्त में ही कर दी गई थी. अवॉर्ड फंक्शन के लिए नीना गुप्ता, ऋषभ शेट्टी, सूरज बड़जात्या और नित्या मेनन समेत कई सितारे इसके लिए दिल्ली पहुंचे, जिन्हें अवॉर्ड दिया गया. देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु खुद अपने हाथों से ये सम्मान सभी सितारों को सौंपा.  नेशनल अवॉर्ड किसी भी फिल्म पर्सनैलिटी के लिए सबसे बड़ी अचीवमेंट माना जाता है. इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया था.  मिथुन का सराहनीय योगदान इस बार समारोह में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया. हाल ही में इसका ऐलान किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सिनेमा में एक्टर के योगदान की तारीफ की थी. उनकी जर्नी काफी इंस्पिरेशनल रही है. अवॉर्ड मिलने के बाद मिथुन ने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया. वो बोले, ”नेशनल अवॉर्ड मिला तो खुद को अल-पचीनो समझने लगा था, फिर मुझे एक लात पड़ी, तो अकल आई. मेरे रंग की वजह से मुझे कुछ सुनने को मिला. कहा जाता था कि ये बॉलीवुड में ये काला रंग नहीं चलेगा. मैं सोचता था कि करूं क्या, मैं भगवान से कहता था कि हे भगवान इस रंग का क्या करूं, ये तो चेंज नहीं कर सकता. तो मैंने सोचा मैं पैरों से डांस करूंगा, मैं ऐसा डांस किया पैरों से, इतना थिरका कि लोगों का ध्यान मेरे पैरों पर गया ही नहीं. उस दिन के बाद से मैं बन गया सेक्सी, डस्की, बंगाली बाबू.  मैं भगवान से बहुत शिकायत करता था. लेकिन आज ये अवॉर्ड मिलने के बाद मैंने ये शिकायत करना छोड़ दिया. मैंने सिर्फ शुक्रियाअदा किया. मैं नए लोगों से कहूंगा कि हिम्मत नहीं हारना, सपना देखना कभी बंद नहीं करना. खुद सो जाना लेकिन सपनों को कभी सोने नहीं देना. मैं कुछ बन सकता हूं तो तुम भी बन सकते हो.” बता दें, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐलान कर लिखा था- कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक. मिथुन दा की जर्नी ने हर जनरेशन को इंस्पायर किया है. मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है.   मिथुन 74 साल से सिनेमा में एक्टिव हैं, उन्हें साल 1977 में अपनी पहली ही फिल्म मृग्या के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. मिथुन अब तक लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. इनमें हिंदी से लेकर बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्में भी शामिल हैं.  नीना को तीसरी बार मिला सम्मान नीना गुप्ता को फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है. आजतक से बातचीत में वो कहती हैं- मैं बहुत शॉक्ड हूं. ये मेरे लिए बड़ा सरप्राइजिंग है. नेशनल अवॉर्ड बड़ी बात है. अभी मुझे किसी ने बताया. 2022 में आई फिल्म ‘ऊंचाई’ को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. एक्ट्रेस को इससे पहले 1993 में आई फिल्म ‘बाजार सीताराम’ के लिए बेस्ट फर्स्ट नॉन फीचर फिल्म डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था. फिर 1994 में फिल्म ‘वो छोकरी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. मूवी में उन्होंने एक युवा विधवा का रोल प्ले किया था.   वहीं ‘कांतारा’ के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. साथ ही नित्या मेनन और मानषी पारेख ने बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान अपने नाम किया. चौथी बार सम्मानित हुए मनोज मनोज बाजपेयी को ‘गुलमोहर’ के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड दिया गया. ये चौथी बार है जब मनोज को नेशनल अवॉर्ड मिला. इस पर उन्होंने कहा, ‘देखिए मुझे जब 3 बार मिले तो भी रिएक्शन ऐसा ही था. चौथी बार भी मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है. मैं हमेशा कहता हूं कि जब मैं अपने जीवन में रंगमंच कर रहा था तो कहता था कि एक बार ये मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाएगा. आज ऊपर वाले की कृपा से चौथी बार मुझे ‘गुलमोहर’ के लिए मिला है. मैं अपने आप इस समय बहुत ही भाग्यशाली कलाकार मानता हूं, जिसे चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है. मुझे लिए खुशी की बात यह है कि चौथी बार मिल रहे नेशनल अवॉर्ड में मेरी पत्नी वहां मौजूद है. पिछले 3 बार में वो नहीं थी लेकिन चौथी बार में वो आई हैं तो आप समझ सकते हैं कि ये हमारे लिए कितना महत्पूर्ण है.’ किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड वहीं बात करें बाकी कैटेगरीज की तो, अवॉर्ड पाने वालों में बॉलीवुड और साउथ से लेकर हर भाषा की फिल्में और एक्टर्स शामिल हैं. यहां देखें लिस्ट… बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (मलयालम) बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कांतारा बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक):  ब्रह्मास्त्र बेस्ट डायरेक्शन: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई) बेस्ट एक्टर (लीड रोल): ऋषभ शेट्टी (कांतारा) बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम);  बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): नीना गुप्ता (ऊंचाई) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म)  बेस्ट सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट सिंगर (फीमेल): बॉम्बे जयश्री, साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल): आनंद एकार्शी, आट्टम (मलयालम) बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग): अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला (गुलमोहर) बेस्ट साउंड डिजाईन: आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट एडिटिंग: महेश भुवानंद, आट्टम (मलयालम) बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन: अपराजितो (बंगाली फिल्म) बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन: निक्की जोशी, कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म) बेस्ट मेकअप: सोमनाथ कुंडू, अपराजितो (बंगाली फिल्म) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर): ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट लिरिक्स: नौशाद सदर खान (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर … Read more

भूपेश बघेल के करीबी को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट से केके श्रीवास्तव की जमानत याचिका ख़ारिज

बिलासपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 15 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में चीफ जस्टिस की अदालत ने श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। बता दें कि, फरार चल रहे श्रीवास्तव को पुलिस ने भगोड़ा करार दे दिया है। श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इस वादे के एवज में रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत ने 10 से 17 जुलाई 2023 के बीच 15 करोड़ रुपये श्रीवास्तव को दिए थे। हालांकि कंपनी को कोई काम नहीं मिला, जिससे ठगी का मामला सामने आया। इसके बाद कंपनी की ओर से तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। तब से पुलिस श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कंचन श्रीवास्तव की तलाश कर रही है। केके श्रीवास्तव गिरफ्तारी से बचने के लिए, हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। श्रीवास्तव की याचिका पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने पिछले दिनों सुनवाई करते हुए इस पर कड़ी टिप्पणी की थी। चीफ जस्टिस ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए इसे ‘बहुत बड़ी ठगी’ ( ह्यूज फ्राड) करार दिया था। आज केके श्रीवास्तव की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस मुरलीधरन ने पैरवी की।

अभिषेक बच्चन जल्द करेंगे दूसरी शादी? वायरल वीडियो से बी टाउन में मचा हड़कंप

मुंबई बच्चन परिवार हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बना रहता है. काफी दिनों से खबर आ रही है कि बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे कई इवेंट भी हुए हैं जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग नजर आई हैं. हाल ही में ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) पहुंची थीं, जहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बीच तलाक की चर्चाएं शुरू हो गई. बता दें कि बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरे सामने आ रही है कि अभिषेक बच्चन की दूसरी शादी होने वाली है. हाल ही में सोशल मीडिया पर जया बच्चन (Jaya Bachchan) का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में जया बच्चन, अभिषेक बच्चन की शादी के बारे में बात करती हुई दिख रही हैं. वीडियो हुआ वायरल दरअसल, यह वीडियो साल 2002 का है, जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और अभिषेक बच्चन की शादी तय कर दी थी. सगाई होने के बाद अभिषेक और करिश्मा के परिवार ने दोनों की शादी का भी ऐलान किया था. हालांकि यह सगाई बाद में टूट गई थी. इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ शादी कर ली थी. हालांकि बीते कुछ चर्चाएं शुरू हो गई कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, यह भी खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. फिलहाल फिल्मों से दूर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन अगर ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की काफी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो काफी दिनों से फिल्मों से दूर है. वह इवेंट में एक्टिव रहती हैं और ज्यादातर इवेंट के उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब फैंस ऐश्वर्या को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं.

जयशंकर बोले -मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं

 इस्लामाबाद पाकिस्तान ने आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से इनकार किया है. इस शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे. उनके नेतृत्व में भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद जाएगा. विदेश मंत्री जयशंकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी आगामी पाकिस्तान यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए होगी, द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं. यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नौ वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा होगा, आखिरी बार 2015 में सुषमा स्वराज विदेश मंत्री के तौर पर इस्लामाबाद गई थीं. एस जयशंकर की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, ‘मैं चाहूंगी कि आप भारतीय विदेश मंत्री द्वारा 5 अक्टूबर को की गई टिप्पणियों पर गौर करें, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद की उनकी आगामी यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है, न कि पाकिस्तान-भारत संबंधों पर चर्चा के लिए. उनकी ये टिप्पणियां अपने आप में संकेत देती हैं.’ पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद की उनकी यात्रा के दौरान एजेंडे में भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर बातचीत नहीं है. जयशंकर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस महीने के मध्य में एससीओ समिट के लिए मेरा पाकिस्तान जाने का कार्यक्रम है. यह सरकार के प्रमुखों का शिखर सम्मेलन है. मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए नहीं जा रहा हूं. मैं वहां एससीओ के एक अच्छे सदस्य के रूप में जा रहा हूं.’ भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध वर्तमान में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं. साल 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था. पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के टेररिस्ट ट्रेनिंग कैंप पर हमला करने के बाद संबंध पहले से ही तनाव में थे. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे.  

देवरा: पार्ट 1 के लिये अंडर वॉटर सीक्वेंस की शूटिंग करना बेहद कठिन रहा :एनटीआर जूनियर

मुंबई, मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर का कहना है कि फिल्म देवरा: पार्ट 1 के लिये अंडर वॉटर सीक्वेंस की शूटिंग करना बेहद कठिन रहा था। ‘देवरा: पार्ट 1’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। यह फिल्म दुनिया भर में धूम मचा रही है। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभायी है।एनटीआर जूनियर ने इस फिल्म के अंडर वॉटर सीक्वेंस को फिल्माने की जटिलताओं के बताया है। उन्होंने बताया, अंडर वॉटर सीक्वेंस को शूट करने में हमें लगभग 35 दिन लगे, और यह आसान नहीं था।मुझे पानी खास पसंद नहीं है, मैं पहाड़ों पर रहना ज़्यादा पसंद करता हूं, इसलिए यह मुश्किल था। एनटीआर जूनियर ने कहा, लंबे समय तक पानी में रहने से मेरी सेहत पर बुरा असर पड़ा। इन कठिनाइयों के बावजूद, फ़िल्म की रिलीज़ देखने और तालियां बजाने के पुरस्कारों ने संघर्ष को सार्थक बना दिया। जब आप तालियां सुनते हैं – ख़ासकर उस सीक्वेंस के लिए, तो आप कड़ी मेहनत को भूल जाते हैं।पानी के अंदर फ़िल्मांकन के ज़्यादा तकनीकी पहलुओं में से एक सांस पर नियंत्रण शामिल है। उन्होंने बताया, मैं अपनी सांस कितनी देर तक रोक सकता हूँ? लगभग एक मिनट, जो शॉट लेने के लिए काफ़ी है।यह हर दिन ऐसा करने के लिए काफी रोमांचकारी था। यह वास्तव में एक सुंदर अनुभव था।

इंसानियत हुई शर्मसार: बेटी की सहेली के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इछावर मध्य प्रदेश में इछावर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 वर्षीय मासूम कोे अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित आरोपी की बेटी की सहेली है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला इछावर थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी ने बेटी की सहेली के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। पीड़ित सहेली के साथ उसके घर खेलने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर मासूम के साथ गलत काम किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पिछले कुछ दिनों से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता है। घटना के समय आरोपी की पत्नी घर से बाहर थी। घर में आरोपी अकेला था। इसी दौरान उसकी बेटी अपनी सहेली (पीडिता) के साथ घर आ गई। आरोपी ने अपनी बेटी को किसी बहाने से घर के बाहर भेज दिया और मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, सीरीज के अंतिम मुकबले में South Africa को 69 रनों से हराया

अबु धाबी Ireland क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से बड़ा उलटफेर कर दिया है और इसके साथ ही इतिहास रचते हुए South Africa को तीसरे वनडे मैच में 69 रनों से हरा दिया है। दरअसल यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में आयरिश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और South Africa जैसी मजबूत टीम को मात दे दी। हालांकि तीन मैचों की सीरीज को भले ही दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया हो लेकिन तीसरा मैच Ireland के लिए शानदार साबित हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह दूसरा मौका है जब Ireland ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया हो। बता दें कि इससे पहले, आयरलैंड की टीम ने South Africa को टी20 सीरीज में भी हरा दिया था। जिसके चलते टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। हालांकि इतिहास को दोहराते हुए टीम ने एक बार मजबूत टीम साउथ अफ्रीका को हराया है। दरअसल मैच में आयरलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। वहीं टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और 92 गेंदों में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। दरअसल उनके साथ टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 48 गेंदों में 60 रन की शानदार पार खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। जल्द ही सिमट गई South Africa की टीम वहीं आयरलैंड की टीम ने 50 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 284/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद 284 रनों का लक्ष्य का पीछा करना दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के लिए मुश्किल नहीं लग रहा था, मगर आयरिश गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए खेल का रुख ही बदल दिया। बता दें कि शुरुआती 4.1 ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका के तीन चर्चित बल्लेबाज सिर्फ 10 रन के भीतर पवेलियन की ओर लौट गए। वहीं इस शुरुआत के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, जिसके चलते पूरी टीम 46.1 ओवर में 215 रनों पर ही ढेर हो गई।  

घर में घुसकर लड़की सहित परिवार के 3 पर दागी थी गोली, अब फिर खुद को भी उड़ाया

छतरपुर छतरपुर जिले में सोमवार को हुए गोलीकांड में एक नया मोड़ आ गया है। गोली कांड के आरोपी भोला अहिरवार ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच कर रही है। क्या था मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोराहा गांव में सोमवार को एक गोली कांड हुआ था। इस मामले में भोला अहिरवार नाम के एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में नाबालिग लड़की के दादा की मौके पर मौत हो गई थी जबकि नाबालिग के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भोला अहिरवार पर लगभग दो माह पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 76 के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह उसी मामले में राजीनामा को लेकर दवाब बना रहा था। सुबह खुद को मार ली गोली आरोपी भोला अहिरवार ने मंगलवार को पूछी गांव की सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। भोला ने खुद को मारने से पहले फेसबुक पर लगभग 300 शब्दों की शिकायत करते हुए एक पोस्ट भी की थी। पोस्ट में उसने बताया था कि किस तरह उसे सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने उसे परेशान किया और अपराधी बनाया। इसके साथ ही उसने लिखा था कि वह इसी पहाड़ी पर है पुलिस उससे आकर मिल सकती है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रिंसिपल के अलावा छतरपुर एसपी आगम जैन दिग सकवार के अलावा सागर रेंज के आईजीबी पहुंच गए। ऊंची पहाड़ी पर हुए इस घटनाक्रम में फिलहाल अभी जांच चल रही है। सब अभी भी पहाड़ी पर हैं और पुलिस घटना स्तर पर मौजूद है| खुद को मारते हुए एक वीडियो वायरल भोला अहिरवार का पहाड़ी पर खुद को गोली मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कुछ सेकंड का है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भोला हर बार ने खुद को कैसे कनपटी पर गोली मार ली।

एनिमल और जिगरा की तुलना से खुश हैं आलिया भट्ट

मुंबई, बॉलीवुड आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की तुलना अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से किये जाने को लेकर खुश है।आलिया फिल्म जिगरा में वेदांग रैना के साथ नजर आयेंगी। हाल ही में फिल्म जिगरा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसकी तुलना एनिमल से करनी शुरू कर दी है। आलिया भट्ट ने इसका जवाब देते हुए कहा, रणबीर और मेरे बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पति मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। हम अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी फिल्मों और सीन्स पर चर्चा करते हैं। मैंने गंगूबाई काठियावाड़ी और जिगरा के बारे में उनसे बात की। जब भी मुझे कोई उलझन होती, मैं उनके साथ इस पर चर्चा करती और उन्होंने एनिमल के लिए भी मेरे साथ ऐसा ही किया। आलिया ने अपनी फिल्म ‘जिगरा’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के बीच तुलना के बारे में बताते हुए कहा दोनों के बीच बहुत अधिक समानताएं नहीं हैं। दोनों फिल्में अपने किसी करीबी के लिए कुछ करने की थीम पर है।यह कई फिल्मों में एक नॉर्मल फैक्ट है। यह केवल ‘एनिमल’ या ‘जिगरा’ के बारे में नहीं है। कई फिल्मों में एक नॉर्मल टॉपिक किसी करीबी के लिए कुछ करना है और इस तर्ज पर कई फिल्में बनाई गई हैं।

इल्तिजा मुफ्ती को 9770 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, उन्होंने जनादेश को स्वीकार किया

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपने परिवार के गढ़ माने जाने वाले श्रीगुफवारा-बिजबेहरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती में इल्तिजा को 9770 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैं जनादेश को स्वीकार करती हूं। बिजबेहरा में सभी से मुझे जो प्रेम और स्नेह मिला। वह हमेशा मेरे साथ रहेगा। इस अभियान के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले पीडीपी कार्यकर्ताओं का आभार। मुफ्ती परिवार का गढ़ है सीट दरअसल 37 साल की इल्तिजा दक्षिण कश्मीर में पीडीपी का चेहरा थीं। इस बार महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। इल्तिजा को उस समय पहचान मिली थी। क्योंकि अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद उनकी मां को हिरासत में लिया गया था। 1996 में महबूबा मुफ्ती ने भी बिजबेहरा से ही अपनी चुनावी शुरुआत की थी, जिसे मुफ्ती परिवार का गढ़ माना जाता है। श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट पर किसे कितने वोट प्रत्याशी पार्टी कुल वोट बशीर अहमद शाह वीरी J&KNC 33299 इल्तिजा मुफ्ती JKPDP 23529 सोफी यूसुफ BJP 3716 NOTA   1552 दादा मुफ्ती मुहम्मद सईद को याद किया चुनाव परिणामों का इंतजार करते हुए मंगलवार को इल्तिजा ने अपने दादा मुफ्ती मुहम्मद सईद को याद करते हुए एक भावनात्मक एक्स पोस्ट लिखा। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सन्नी यहां आइएं फोटो के लिए। 2015 में जब आपने ताज के सामने तस्वीर लेने के लिए जोर दिया तो मैं झिझकते हुए मान गई थी। मुझे खुशी है कि आपने हार नहीं मानी क्योंकि यही हमारी आखिरी तस्वीर बनकर रह गई। आप ज्ञान, गरिमा और उदारता की मिसाल थे। मैं जो कुछ भी जानती हूं, जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। काश आज आप यहां होते। दुनिया के सबसे अच्छे दादा। हम आपको याद करते हैं। कैसे बनी सुर्खियां अगस्त 2019 में इंटरनेट ब्लैकआउट और लॉकडाउन के बीच इल्तिजा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने अपने श्रीनगर आवास पर नजरबंदी के कारणों पर सवाल उठाए थे। बाद में इल्तिजा को घाटी छोड़ने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने अपनी मां से मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, जिसे अंततः मंजूरी दे दी गई। महबूबा की रिहाई के बाद से इल्तिजा नियमित रूप से मीडिया इंटरैक्शन और बैठकों के दौरान उनके साथ रहीं। जून 2022 में उन्होंने एक्स पर “आपकी बात इल्तिजा के साथ” नामक एक पाक्षिक वीडियो श्रृंखला शुरू की, जिसका मकसद जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों और फैसलों पर चर्चा करना था। कश्मीर में नई दिल्ली की नीतियों के कड़े विरोध में इल्तिजादिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक इल्तिजा ने यूके में वारविक विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की है। इल्तिजा मुफ्ती कश्मीर में नई दिल्ली की नीतियों के कड़े विरोध के लिए भी जानी जाती हैं। वह केंद्र शासित प्रदेश में नागरिक स्वतंत्रता और राजनीतिक अधिकारों की सक्रिय रूप से वकालत करती हैं। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में इल्तिजा ने कहा था कि मुझे अपनी मां से विरासत में सिर्फ़ खूबसूरती ही नहीं बल्कि जिद भी मिली है। मैं रणनीतिक हूं। वह भावुक हैं। यही मेरा व्यक्तित्व है और मुझे उम्मीद है कि समय के साथ लोग इसे जानेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को हुए थे।

सरकार के कल्याणकारी काम का असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा, कांग्रेस हवा में उड़ रही थी, लेकिन लोगों के चेहरे बोल रहे थे : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल हरियाणा में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आशा के अनुरूप बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन-चार दिन पहले हरियाणा से चुनाव प्रचार करके लौटा था, उसी समय कह दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत होगी। यह सिर्फ ऐसे ही नहीं बोला था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हो रहा है, इसका असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा था, कांग्रेस हवा में उड़ रही थी, लेकिन लोगों के चेहरे बोल रहे थे। भाजपा ने अपने कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगा था। आज जो परिणाम आ रहे हैं, उसमें कांग्रेस कई सीटों पर तीसरे स्थान पर चली गई है। वहीं, भाजपा शानदार जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता ठोस काम को आशीर्वाद देती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो अद्भुत कार्य हुए, कांग्रेस ने उसको कभी नहीं किया। हरियाणा में पीएम मोदी के केंद्र की और सीएम सैनी के राज्य की जो कल्याणकारी योजनाएं थी, उससे साफ नजर आ रहा था कि भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी अपने तोड़ने के इरादे और मंसूबे में बिल्कुल सफल नहीं होगी। देश और हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पीछे खड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में ठोस काम हो रहा है, यह हवाबाजी, जुमले या सिर्फ घोषणाएं नहीं है। हर बैठक में किसानों के कल्याण के लिए काम हो रहा है, किसान और जनता इसको समझते हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल जी खेतो में अपनी टीम के साथ जाकर फोटो खिंचवाते हैं, पूछते हैं कि कहां खड़ा होना है? वह जलेबी खाते हैं, लेकिन जनता यह देख रही है कि कौन काम कर रहा है और कौन नाटक? जम्मू-कश्मीर में वोट काउंटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी जिस दिशा में सोच रही थी, उसी दिशा में परिणाम आ रहे हैं, खासकर जम्मू रीजन में।    

Jammu Kashmir में एनसी को पूर्ण बहुमत, BJP की सीटों ने सबको चौंकाया

नई दिल्ली  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के अब तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोपहर 2 बजे तक के ताजा रुझानों के मुताबिक, राज्य की 90 में से 50 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। ये चुनावी रुझान एग्जिट पोल के तमाम अनुमानों से ठीक उलट हैं। ऐसे में फिर से इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या भाजपा ने अपनी पुरानी ट्रिक आजमा कर हरियाणा में चुनावी बाजी पलट दी और हरियाणा में चुनावी इतिहास रचते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। इससे पहले राज्य में अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने लगातार तीन बार चुनावों में जीत दर्ज नहीं की थी। हरियाणा में बीजेपी को बड़ा बहुमत मिल गया है। अब तक के चुनाव परिणामों के मुताबिक बीजेपी 49 सीटों पर जीत हासिल कर रही है। वहीं कांग्रेस 26, आईएनएलडी 2 और अन्य 3 सीटों पर जीत रहे हैं। हरियाणा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल को फेल कर दिया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। कैथल से रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला ने जीत दर्ज की है। लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी जीत गए हैं। हरियाणा के मंत्री अनिल विज शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे थे। हालांकि उन्होंने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं क संबोधित करेंगे। बीजेपी ने जश्न के लिए 100 किलो जलेबी का ऑर्डर दे दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया है। जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम का हर अपडेट लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला था। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया था। इस बार हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान हुआ था। नेशनल कॉन्फ्रेंस बनी सबसे बड़ी पार्टी जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव परिणाम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, बीजेपी को 29, कांग्रेस को 6, पीडीपी 3, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस 1, आप 1, सीपीआई-एम 1 और निर्दलीय 7 शामिल हैं. ‘दो राज्यों को कर दिया कांग्रेस मुक्त’, जी किशन रेड्डी केंद्रीय मंत्री और  जम्मू-कश्मीर बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी ने चुनाव परिणाम के रुझानो पर कहा, “NC ने लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया. उन्होंने बहुत कुछ कहा, लेकिन इतना करने के बाद भी जम्मू और कश्मीर में हमें अच्छी सीटें मिली हैं. राहुल गांधी बार-बार कहते रहे कि पीएम मोदी पर जनता का विश्वास कम हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है. हरियाणा को हमने कांग्रेस मुक्त कर दिया है और जम्मू-कश्मीर भी कांग्रेस मुक्त हो गया है.” क्या है भाजपा की वह ट्रिक दरअसल, भाजपा किसी भी राज्य में अपनी सरकार के लंबे कार्यकाल के खिलाफ उपजे जनाक्रोश या गुस्से को दबाने और एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को कम करने के लिए चुनावों से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री को बदलती रही है। भाजपा ने इसका सफल प्रयोग गुजरात में किया था। उसके बाद उत्तराखंड में भी भाजपा इसे आजमा चुकी थी। उसी ट्रिक को भाजपा ने चुनावों से कुछ महीने पहले हरियाणा में भी आजमाया और तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाकर और उनकी जगह नायब सिंह सैनी की ताजपोशी करवा दी। भाजपा ने इसी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी बदल दिया। खट्टर ने 26 अक्तूबर 2014 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह इस पद पर 12 मार्च 2024 तक रहे। फिर उनकी जगह उनके ही करीबी और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद भाजपा खट्टर को केंद्र की राजनीति में ले आई। इससे हरियाणा में खट्टर सरकार के प्रति जो नाराजगी और एंटी एनकम्बेंसी थी, वह कम हो गई। चूंकि नायब सिंह सैनी अभी नए-नए मुख्यमंत्री हैं और उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा और इस बीच उन्होंने कई जन कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। इसलिए आम जनों को भाजपा ये संदेश देने में कामयाब रही कि सैनी को एक और मौका देना चाहिए, ताकि वह पूर्ण कार्याकल के लिए काम कर सकें। पीएम मोदी ने भी कम रैलियों को किया संबोधित खट्टर गैर जाट नेता थे और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की पसंद थे। चूंकि भाजपा लोकसभा चुनावों में यह देख चुकी है कि केंद्रीय नेतृत्व के प्रति जनाक्रोश है, इसलिए प्रदेश स्तर के नेताओं को चुनाव प्रचार में खुली छूट दी और संभवत: यही वजह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ चार चुनावी रैलियां हरियाणा में कीं, जबकि इससे पहले 2014 और 2019 में उन्होंने धुआंधार चुनाव प्रचार किया था। ऐसा कर प्रधानमंत्री ने जवानों, पहलवानों और अग्विनीरों के तथाकथित आक्रोश को भी कम करने की सोची समझी रणनीति पर काम की और चुनावों के दौरान केंद्र सरकार की कई संस्थाओं ने भर्तियों में अग्निवीरों के लिए कोटे का ऐलान किया। रही-सही कसर भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र के जरिए पूरी कर दी, जिसमें महिलाओं को कांग्रेस से भी ज्यादा नकद देने का वादा किया गया है। भाजपा ने और कहां अपनाई CM बदलो ट्रिक भाजपा ने गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले विजय रुपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया था। इससे नरेंद्र मोदी के बाद की सरकार के खिलाफ उपजा एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर कम हो गया था और 2022 के दिसंबर में गुजरात चुनावों में भाजपा फिर से जीतने में कामयाब रही थी। गुजरात में यह भाजपा की डबल हैट्रिक थी। इसी तरह उत्तराखंड में भी 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने वहां के … Read more

हरियाणा चुनाव से लगा झटका, छत्तीसगढ़-कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने बताया अप्रत्याशित और अकल्पनीय परिणाम

रायपुर। हरियाणा विधानसभा के लिए जारी मतगणना के बीच रुझानों में पिछड़ने से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है. इसकी बानगी वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू के बयान में नजर आती है, जिन्होंने इसे अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि ऐसा सोचा भी नहीं था. हरियाणा के रुझानों पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि सोचा नहीं था कि ऐसे चुनाव परिणाम आएंगे. उम्मीद कर रहे थे कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है. जैसा रुझान रहा एमपी- छत्तीसगढ़ और अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव में, सभी जगह एग्जिट पोल में फेल हो रहे हैं. किसी भी एजेंसी के सर्वे में कांग्रेस के पिछड़ने की बात नहीं थी. इसे लेकर प्रश्न चिन्ह उठता है. उन्होंने कहा कि राज्य में किसान, महिला, युवा – सभी सरकार से नाराज़ थे. इन सभी को देखते हुए हमारी पार्टी ने मैनिफ़ेस्टों तैयार किया गया था, इसका फ़ायदा मिलता. जनादेश को स्वीकार करेंगे, लेकिन गिनती पूरी होने तक उम्मीद है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet